छत्तीसगढ़ / 3 बच्चे जिंदा जले, पड़ोस में गई थी मां, लौटी तो जल रहा था मकान, सुबह मिले मासूमों के अवशेष को बाहर से बंद करके पड़ोस में चली रही पार्टी में चली गई थी माँ 

छत्तीसगढ़ / 3 बच्चे जिंदा जले, पड़ोस में गई थी मां, लौटी तो जल रहा था मकान, सुबह मिले मासूमों के अवशेष को बाहर से बंद करके पड़ोस में चली रही पार्टी में चली गई थी माँ

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर (Ambikapur) जिले के मैनपाट में दिल झकझोर देने वाला एक घटना हुई है. यहां बरिमा गांव के एक घर में आग लगने से घर में सो  रहे तीन मासूम बच्चों के दर्दनाक मौत हो गई है. सुबह इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना के पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ऐसे हुई पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक़ शनिवार की रात मैनपाट के ग्राम बरिमा में रहने वाले देव प्रसाद मांझी की पत्नी सुधनी मांझी ने अपने बच्चों गुलाबी 8 वर्ष, सुषमा 5 वर्ष व राम प्रसाद 2.5 वर्ष को खाना खिलाया। बच्चों के सो जाने के बाद उन्हें घर के अंदर छोड़कर घर को बाहर से बंद करके पड़ोस में चली रही पार्टी में चली गई. इसी दौरान घर में आग लग गई और घर के अंदर सो रहे तीनों बच्चे आग के लपेट में आ गए. जिससे तीनों की मौत हो गई. जब घर का छप्पर गिरने लगा तो किसी ने देख लिया। सुधनी को इसकी जानकारी दी. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने और बच्चों को बाहर निकलने की कोशिश की. लेकिन देर हो चुकी थी. घर के अंदर सो रहे तीनों बच्चे जलकर ख़ाक हो गए. आगजनी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है बच्चों के पिता देव प्रसाद पुणे में मजदूरी का काम करता है .

जांच चल रही है
मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने मिडिया मे दिए जानकारी को बताया कि रात करीब 3:30 बजे थाने में सूचना मिली कि ग्राम बरिमा के एक घर में आग लग गई है. मौके पर तत्काल बचाव दल पहुंचा. तो देखा कि आसपास से ग्रामीण आग बुझाने में लगे हुए हैं. पुलिस कर्मियों ने तत्काल किसी तरह से आग को बुझाया, लेकिन घर के अंदर सो रहे तीनों मासूम बच्चों की मौत हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना लगभग रात्रि एक से दो बजे के बीच की है और तकरीबन 3:30 बजे जब आग बहुत ज्यादा बढ़ गई तब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

महासमुंद / 112 पुलिस वाहन के चालक का स्कूटी चोरी!

डिगेन्द्र साहू ग्राम बेलसोंडा थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला हूं, पुलिस विभाग में डायल 112 वाहन चालक हूं। कि दिनांक 02.04.24 को मेरा बडा भाई राजेन्द्र साहू जो हाई स्कूल के पास फोटो स्टूडियो खोला है अपने दुकान सुबह करीब 09.00 बजे मेरी स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र0 CG 06 GK 1190 को लेकर गया था, रात्रि करीबन 09.30 बजे स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र0 CG 06 GK 1190 से घर आया और घर से लगे हमारे ब्यारे में रखकर स्कूटी को लाक कर चाबी अपने साथ लेकर घर चले गया। सुबह करीब 06.00 बजे मै उठा अपने ब्यारा की ओर गया देखा कि

हमारे घर की तीनो मोटर सायकल रखे थे उसमे एक स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र0 CG 06 GK 1190 नही था, तब मै अपने घर के आस पास पता तलाश किया उसके बाद अपने बडा भाई राजेन्द्र साहू से पूछा तो बताया कि स्कूटी को रात को ब्यारा मे ही रखा था तब मुझे ज्ञात हुआ कि कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। मेरे स्कूटी टीवीएस जुपिटर क्र0 CG 06 GK 1190 जिसका इंजन नं0 EG4LH1274320 चेचिस नं0

MD626EG47H1L83138 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 20000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। स्कूटी टीवीएस जुपिटर का पता तलाश आसपास कई जगहो किया पता नही चला, मै अपने परिवार से परमार्श तथा अपने गुम हुई स्कूटी का पता तलाश करने के बाद आज दिनांक 13.04.2024 को रिपोर्ट करने आया हूं, रिपोर्ट करता हूं जांच किया जावे। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी

महासमुंद सांकरा / नौकरी दिलाने के नाम से धोखाधडी जिला बलौदाबाजार के आरोपी राजेश पटेल के खिलाप 420 के तहत एफआईआर दर्ज!

महासमुंद सांकरा / नौकरी दिलाने के नाम से धोखाधडी जिला बलौदाबाजार के आरोपी राजेश पटेल के खिलाप 420 के तहत एफआईआर दर्ज!

सांकरा का निवासी लोकेश सेन के अनुसार बस स्टेण्ड सांकरा में मेरा युवराज सेलुन दुकान है दिनांक 04.12.2023 को ग्राम नगेडा निवासी राजेश पटेल मेरे सेलुन दुकान में आकर मुझे बोला कि मै क्लीक माइक्रोफायनेंस कंपनी में एजेंट के पद पर लगा दुंगा अमानत के रुप में 91000 रुपये आपको जमा करना पडेगा राजेश के कहने पर तीन किस्त में फोन पे के माध्यम से जमा किया जो आज दिनांक तक नही एजेंट का काम दिलाया और नही पैसा वापस किया जिसके खिलाफ कार्यवाही हेतु एक लिखित आवेदन पेश करता हूं । आवेदन नकल जैल है-प्रति थाना प्रभारी महोदय थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 विषय क्लीक माइक्रोफायनेंस कंपनी में एजेंट के पद पर लगाने के नाम पर पैसा लेकर ठगी करने के संबंध में।

महोदय सनम्र निवेदन है कि मै लोकेश सेन पिता पुरंधर सेन उम्र 28 साल साकिन सांकरा का निवासी हूं सांकरा के बस स्टेण्ड के पास सेलुन दुकान चलाता हूं । जो कि नगेडा निवासी राजेश पटेल पिता अमृत पटेल साकिन नगेडा थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार का दिनांक 04.12.2023 को मेरे सेलुन दुकान में आकर मुझे बोला कि मै आपको क्लीक माइक्रोफायनेंस कंपनी में एजेंट के पद पर नौकरी लगवा दुंगा कहकर उसके लिए आपको अमानत के तौर पर नगद 21000 रुपये वर्तमान में मेरे पास जमा करना पडेगा राजेश पटैल के कहने पर मै उसके फोन पे मोबाईल नंबर 7772984193 के माध्यम से राजेश पटेल की पत्नि मेमबाई पटेल के खाता नंबर 77090030050 पर फोन पे के माध्यम से 21000 रुपये दिनांक 04.12.2023 को मै जमा कर दिया पैसा जमा करने के बाद राजेश पटेल अपने मोबाईल नंबर 7772984193 से मेरे मोबाईल नंबर 6260921877 से लगातार मुझसे बात करता था और मुझे बोलता था कि अभी आईडी नही तैयार हुआ है जिस दिन से तैयार हो जायेगा उस दिन से आपका एजेंट के पद पर नियुक्ति हो जाएगी दिनांक 20.12.2023 को मै उसके घर ग्राम नगेडा गया जहां राजेश पटेल अपने घर में मुझे मिला जो मुझे फिर से बोला कि अभी आपको 70000 रुपये और जमा करना पडेगा मुझे एक सादे

 

रजिस्ट्रर में लिखकर स्कीम के संबंध में मुझे लिखकर बताया और उक्त् रजिस्ट्रर में अपना हस्ताक्षर किया और बोला कि आपके द्वारा 70000 रुपये जमा करने के बाद दुसरे दिन आपको 70000 रुपये मुल व 5000 रुपये कंपनी की तरफ से प्रोत्साहन राशि कुल 75000 रुपये आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा कहने पर दिनांक 20.12.2023 को मै 35000 रुपये मोबाईल नंबर 7772984193 के माध्यम से राजेश पटेल की पत्नि मेमबाई पटेल के खाता नंबर 77090030050 पर फोन पे के माध्यम से जमा किया दिनांक 21.12.2023 को पुन: 35000 रुपये फिर से उसी मोबाईल नंबर व खाता नंबर पर जमा किया इस तरह मेरे द्वारा कुल रकम 91000 रुपये राजेश पटेल को दिया हूं । और राजेश पटेल मुझे बोला कि सप्ताह में दो तीन दिन कंपनी के पैसा वसुलने का काम करना पडेगा कंपनी की तरफ से आपको प्रतिमाह 12630 रुपये वेतन के तौर पर मिलेगा मेरे द्वारा 70000 रुपये जमा करने के बाद राजेश पटैल द्वारा बोला गया था कि दुसरे दिन आपके खाते में 75000 रुपये आ जाएगा दिनांक 22.12.203 को मेरे खाते में पैसा वापस नही आया तब मै अपने पिता पुरंधर सेन के साथ राजेश पटेल के घर ग्राम नगेडा गये जहां

 

राजेश पटेल अपने घर पर मिला जिससे मै बोला कि आप बोले थे कि मै दुसरे दिन आपके खाते मे पैसा आ जाएगा बोले थे जो अभी तक मेरे खाते में पैसा नही आया है तब राजेश पटेल मुझे बोला कि अभी बैंक से पैसा निकाल कर आपका पैसा वापस कर देता हूं घर से भाग थोडी न जा रहा हूं बोला जो मुझे पैसा वापस नही दिया राजेश पटैल दिनांक 22.12.2023 से पैसा वापस करने में आना कानी कर रहा है राजेश पटेल एजेंट के पद पर लगाने के नाम पर मुझसे 91000 रुपया लिया है जो आज दिनांक तक एजेंट के पद पर नियुक्ति नही कराया है और मेरे साथ धोखाधडी किया है जिसके खिलाफ एक लिखित आवेदन पेश करता हूं कार्यवाही चाहता हूं । मामले मे सांकरा थाने मे आरोपी राजेश पटेल के खिलाप एफआईआर दर्ज कर विवेचना मे लिया है!

छत्तीसगढ़ / ट्रैक्टर रैली का आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया!

 

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर के एल चौहान की अभिनव विचार ने जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा दिया कलेक्टर की पहल पर प्रशासन द्वारा मतदान के प्रति किसानों ग्रामीणों को जागरूक करने टेक्टर रैली का आयोजन किया गया था जिस पर आज जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया और उनकी टीम द्वारा कलेक्टर के एल चौहान को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

जिले मे आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत 10 अप्रैल को कलेक्टर के एल चौहान के नेतृत्व में टेक्टर रैली का  आयोजन किया जिसमें 51 टेक्टर के साथ किसानों, ग्रामीणों स्काउट गाईड छात्र, सहित अधिकारियों ने भाग लिया और इसका नेतृत्व स्वयं कलेक्टर ने किया और 25 किमी टेक्टर चलाकर ग्रामीणों को मतदान करने जागरूक किया ।

मतदाता जागरूकता अभियान में आज विहान समुह की महिलाओं ने भाग लिया और अपने हाथों में मेंहदी लगाकर जागरूकता लाने प्रयास किया। वही इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी को छत्तीसगढ़ी बोली में मतदान करने और दुसरो को भी मतदान करवाने की शपथ दिलाई।

कलेक्टर के एल चौहान ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किये जाने पर समिति के सदस्यों सहित समस्त जिले वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि यह पुरूस्कार किसानों टेक्टर मालिकों एवं अधिकारियों के सहयोग से मिला है जिन्होंने जागरूकता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की अधिकृत सदस्य सोनल शर्मा ने बताया कि टेक्टर रैली अपनी तरह का पहला आयोजन था जिसमें 51 टेक्टर मालिकों किसानों ने भाग लिया और स्वयं कलेक्टर ने 25 किमी टेक्टर चलाकर मतदान के प्रति जागरूकता लाने का काम किया जिसपर आज जिले के कलेक्टर को सम्मान दिया गया है। मै सभी को बधाई शुभकामनाएं देती हूँ।

पिथौरा / नाकाबंदी कर ढाबा संचालक से 100 पौवा देशी प्लेन और गोवा शराब सहित 01 मोटर सायकल जप्त

शराब के अवैध परिवहन पर आबकारी विभाग पिथौरा जिला-महासमुंद की कार्रवाईपिथौरा / नाकाबंदी कर ढाबा संचालक से 100 पौवा देशी प्लेन और गोवा शराब सहित 01 मोटर सायकल जप्त लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर महासमुंद प्रभात मलिक के निर्देश पर आबकारी विभाग की सघन जाँच एवं तलाशी कार्रवाई जारी

दिनांक 12/04/2024 को मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम पिथौरा द्वारा पिथौरा-पलसापाली रोड पर नाका लगा कर तलाशी लिये जाने पर आरोपी_धीरज कुमार गिरी उम्र_ 25 वर्ष, साकिन_गिरीढाबा, जामपाली
के वाहन में रखे बोरी से 80 पाव देशी प्लेन शराब और 20 पाव गोवा शराब, कुल 100 पाव कुल मात्रा _18 लीटर क़ीमत_9800/-

 

बरामद होने पर उक्त मदिरा तथा एक बिना नम्बर वाली मोटर सायकल CD Deluxe कीमत =40000 रु कुल कीमत _49800/- को कब्जे आबकारी लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) (क ) 34(2) , 59-क आब. एक्ट के तहत गैर जमानती प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज के नेतृत्व में की गयी जिसमें नगर सैनिक बाल कृष्ण प्रधान, प्रदीप प्रधान तथा वाहन चालक संतू का विशेष योगदान रहा।

महासमुंद / कलेक्टर ,डीएफओ जिला अधिकारियों सहित हजारो लोगो ने 2 किमी पैदल चलकर दिया मतदान का संदेश देखें फोटो!

महासमुंद 13 अप्रैल 2024/ जिले में अनिवार्य मतदान को लेकर आज कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, वनमंडल अधिकारी श्री पंकज राजपूत सहित जिला अधिकारी और कर्मचारियों ने वॉकथान में भाग लेकर लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलते हुए मतदाता जागरूकता के लिए संदेश दिया। इस दौरान महासमुंद के मिनी स्टेडियम में सभी एकत्रित हुए और कलेक्टर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने कहा कि जिले में मतदान की प्रति उत्साह को देखते हुए इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। यहां लोग मतदान के प्रति जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक वोट की कीमत पहचानी होगी तभी

लोकतंत्र स्वस्थ और समृद्ध रहेगा ।आज यहां मिनी स्टेडियम में हजारों लोगों ने शपथ ली और संकल्प पत्र भरे हैं इसका सकारात्मक प्रभाव मतदान के दौरान आवश्यक दिखेगा। उन्होंने जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की और जिले वासियों से अनिवार्य मतदान के लिए अपील भी की

वनमंडल अधिकारी श्री पंकज राजपूत ने कहा कि कहा की महासमुंद के लोग हमेशा से ही जागरूकता का परिचय देते हैं, आज फिर जागरुक होकर मतदान करने की आवश्यकता है। हमें पिछले मतदान के रिकॉर्ड को ध्वस्त करना है ।उन्होंने आज के इस आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात वॉक थान का आयोजन किया गया। कलेक्टर, वन मंडल अधिकारी सहित जिलाधिकारी और अलग-अलग विभागों के अधिकारी

कर्मचारियों ने मिनी स्टेडियम से कॉलेज रोड होते हुए बरोंडा चौक, सातबहनिया चौक, गांधी चौक ,नेहरू चौक होते हुए वापस मिनी स्टेडियम पहुंचे, जहां पुनः मतदान की शपथ ली गई। इस दौरान महिला बाल विकास, नगर पालिका, महाविद्यालय आईटीआई ,बी एड त,

 

महिला समूह ,समाज कल्याण आदि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वाकथान को दिव्यांग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्वीप सहायक नोडल श्री रेखराज शर्मा, समाज कल्याण के उपसंचालक संगीता सिंह, प्राचार्य डा अनुसूया अग्रवाल सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद 09 संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अनिल अग्रवाल ने आज चेकपोस्ट का निरीक्षण कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया!

छत्तीसगढ़ / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद 09 संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अनिल अग्रवाल ने आज चेकपोस्ट का निरीक्षण कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया!मार्ग में गुजरने वाले सभी संदिग्ध परिवहन और अवैध निकासी का सतत निगरानी करने के दिए निर्देश

महासमुन्द, 13अप्रैल 2024
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद 09 संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अनिल अग्रवाल ने आज खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टेमरी और नर्रा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात एसएसटी टीम से जानकारी लेकर संधारित पंजी का अवलोकन भी किया ।उन्होंने 24 घंटे सतत निगरानी के निर्देश दिए और किसी भी तरह के अवैध परिवहन और निकासी पर कड़ी नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने अनेक मतदान केंद्र घुंचापाली, मनबाय , बकमा,कसेकेरा आदि का निरीक्षण किया और यहां बेसिक न्यूनतम सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान लाइजनिंग अधिकारी एवं खनिज अधिकारी श्री सनत कुमार साहू के साथ एस एस टी की टीम मौजूद थी।
इसके पूर्व श्री अग्रवाल ने कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के साथ स्ट्रांग रूम ,डिस्पेच रूम और रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री निर्भय साहू भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ / विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके जटायु मतलब सफ़ेद गिद्ध छत्तीसगढ़ के इस जिले में नजर आया, वन विभाग का सर्वे के साथ संरक्षण पर भी काम शुरू!

छत्तीसगढ़ / विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके जटायु मतलब सफ़ेद गिद्ध छत्तीसगढ़ के इस जिले में नजर आया, वन विभाग का सर्वे के साथ संरक्षण पर भी काम शुरू!

देश में विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके जटायु मतलब गिद्ध जो एक प्रतिशत बचे हैं उनके संरक्षण को लेकर काम शुरू हो चुका है। इनके संरक्षण के लिए प्रदेश में पहली बार इनकी गणना की जा रही है। बिलासपुर, मुंगेली व कटघोरा वन मंडल में गणना के बाद कबीरधाम में गणना का काम शुरू हो गया है।

अचानकमार टायगर रिजर्व के वल्चर कंजरवेशन एसोसिएट अभिजीत शर्मा व उनकी टीम सर्वे कर रही है। उन्होंने बताया कि कबीरधाम में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत पूर्व में व्हाइट रम्प्ड वल्चर(बंगाल का गिद्ध) पाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसका सर्वे टीम द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में सर्वे के दौरान इजिप्शियन वल्चर(सफेद गिद्ध) पाये जाने की पुष्टि की गई है।

अचानकमार टायगर रिजर्व के वल्चर कंजरवेशन एसोसिएट अभिजीत शर्मा व उनकी टीम सर्वे कर रही है। उन्होंने बताया कि कबीरधाम में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत पूर्व में व्हाइट रम्प्ड वल्चर(बंगाल का गिद्ध) पाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसका सर्वे टीम द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में सर्वे के दौरान इजिप्शियन वल्चर(सफेद गिद्ध) पाए जाने की पुष्टि की गई है।

बसना / बिना ताला टूटे गरीबो को मिलने वाला चावल रातो रात गायब!

 

बसना थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम नर्सिंगपुर के सासकीय उचित मूल्य दुकान मे चावालों के बोरिया का चोरी होने का मामला सामने आया है चोरो ने खिड़की के माध्यम से पहले अंदर आये और फिर बिना ताला तोड़े ही चावल के बोरियो को गायब कर दिया है चोरो ने बोरियो को पहले एक के ऊपर एक रख कर खिड़किया तक पहुचने का आसान रास्ता बनाया फिर खिड़कियों से चावल के बोरिया को बाहर फेका गया ऐसे

अंदाजा लगाया जा रहा है इस काम मे लगभग 3 चोरो ने घटना को अंजाम दिया होगा मामले सेल्स मेन श्यामा प्रधान ने बताया की एक दिन पहले ही रासन समान लाया गया था और रोशन दान से चोरो ने घुस कर यह घटना को अंजाम दिया है हालांकि सेल्स मेन ने कहा है की घटना कल देर रात की है और लगभग 12 बोरी चावल नहीं होना बताया गया सिसी टीवी आस पास लगा देख कर आरोपियों को पहचान करने की कोसिस की जाएगा जिसके बाद ही पुलिस को शिकायत की बात कही सेल्स मेन ने बताया की नर्सिंगपुर मे खुद का रासन वितरण करने के लिए कोई भवन नहीं है बताया गया की एक पुराने पंचायत भवन मे दुकान संचालन किया जा रहा है!

राजनांदगांव : भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव ने जीता स्वीप हॉकी मतदान कप 2024

राजनांदगांव : भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव ने जीता स्वीप हॉकी मतदान कप 2024
अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में स्वीप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वीप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव और खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव की महिला टीम के बीच मैच हुआ। स्वीप हॉकी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने हिस्सा लेकर 26 अप्रैल 2024 को मतदान के लिए नागरिकों से आव्हान किया।

अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा बॉल और हॉकी से स्वीप आकृति बनाकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन पर जिले में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए जा रहे हैं।

जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री सुरूचि सिंह ने भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव और खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव महिला विंग्स खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्वीप हॉकी प्रतियोगिता की विजेता टीम भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव को स्वीप हॉकी मतदान कप 2024 देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उप विजेता टीम खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने मतदाता सूची में जुड़े खिलाडिय़ों को मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और अन्य खिलाडिय़ों से घर के अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को फिट राजनांदगांव, फिट वोटर्स, गुड मॉर्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम पुष्प वाटिका रानी सागर के पास आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी को हिस्सा बनने कहा। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने खेल के साथ-साथ अच्छी पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने खिलाडिय़ों को लोकतंत्र में एक-एक वोट के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मतदान दिवस 26 अप्रैल को अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने कहा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्रीमती रश्मि सिंह, श्री रणविजय सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे।