Lok Sabha Elections : महासमुंद ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक है और इसी कड़ी में पूरे ज़िले में नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाक़ों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला‍ निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक तथा सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप अभियान एस. आलोक के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही है।

आज महासमुंद विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्राथमिक चिकित्सालय, आगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों एवं चौक चौराहो पर उपस्थित लोगों को “ग्रामीण क्षेत्रों में करेंगे शत-प्रतिशत मतदान” का नारा देकर 26 अप्रैल को मतदान के दिन मतदान केन्द्र में आकर अपना वोट अवश्य करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सभी को शपथ दिलाई गई।

 

सरायपाली / प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्म दिवस, विवाह, विभिन्न अवसरों पर बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं।

सरायपाली / प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्म दिवस, विवाह, विभिन्न अवसरों पर बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं।

शास. प्राथ.शाला बगाईजोर जूनाड़ीह में नेवता भोज का आयोजन
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शास. प्राथ.शाला बगाईजोर में सहायक शिक्षक निर्मल कुमार बारीक ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया । नेवता भोज में चावल,दाल,सब्जी, खीर,पापड़,सलाद सभी बच्चों को दिया गया। सभी बच्चों ने नेवता भोज ग्रहण किया । प्रधान पाठक सत्य कुमार नायक ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए। शास. प्राथ.शाला के समस्त शिक्षक ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, समस्त सदस्य उपस्थित थे । साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्म दिवस, विवाह, विभिन्न अवसरों पर बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं। इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषण तत्व युक्त भोजन से बच्चों के सर्वांगीण विकास में वृद्धि होगा।

सरायपाली / शासकीय प्राथमिक शाला मानपाली में जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हुए नेवता भोज का खूब आनंद उठाया

सरायपाली / शासकीय प्राथमिक शाला मानपाली में जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हुए नेवता भोज का खूब आनंद उठाया

 

नेवता भोज का आयोजन
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय प्राथमिक शाला मानपाली में सहायक शिक्षक देवनाथ कश्यप ने अपने सुपुत्र कृष्णा कश्यप के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नेवता भोज का आयोजन कराया।नेवता भोज में पूरक पोषण आहार के रूप में खारा, मीठा और फल का वितरण किया गया। उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चों ने जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हुए नेवता भोज का खूब आनंद उठाया।नेवता भोज के लिए शासकीय प्राथमिक शाला मानपाली के प्रधान पाठक चित्ररेखा भोई ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्म दिवस,विवाह या किसी भी खुशी के अवसर पर बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषण तत्व युक्त भोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा।

सरायपाली / शास. प्राथ.शाला हर्राटार के कक्षा 5 वीं के बच्चों को विदाई दी

 

प्राथमिक शाला का वार्षिक परीक्षा खत्म होते ही शासकीय प्राथमिक शाला हर्राटार के पाँचवीं कक्षा के बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व प्रथम ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का पूजन वंदन करने के बाद संकुल समन्वयक सुशील चौधरी जी,सहायक शिक्षक रोशन भोई जी के द्वारा बच्चों को भेंट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक रोशन भोई ने अपने वक्तव्य मे कहा कि बच्चे आने वाले कल के भविष्य है आप लोग एक लक्ष्य बनाइए और पढ़ाई करिए निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी।इस अवसर पर समन्वयक सुशील चौधरी जी द्वारा गरमा-गरम नाश्ता एवं मिष्ठान का आयोजन बच्चों के लिए किया गया। सभी बच्चे बहुत ख़ुश हुए और बच्चों ने शाला को एक प्रतिक चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किये।इस अवसर पर सुशील चौधरी, रोशन भोई, तीजा यादव, गणेश पात्रों एवं शाला के समस्त छात्र /छात्रा उपस्थित थे।

CG News : बारनवापारा अभयारण्य में सालों दिखा बाद, एक तरफ वन विभाग खुश तो दूसरी और ग्रामीण दहशत

CG News :बलौदा बाजार के बारनवापारा अभयारण्य में सालों बाद बाघ दिखने से एक तरफ वन विभाग खुश हैं तो ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। बाघ के साथ ही गांव वालों की सुरक्षा को लेकर पूरे जिले के बारनवापारा से लगे सात गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है। बाघ दिखने के बाद गांव में धारा 144 लागू: मंगलवार को बारनवापारा अभयारण्य के आस पास के सात गांव रवान, मोहदा, कौआबाहरा, मुरुमडीह, छतालडबरा, गजराडीह और दलदली गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है. इन सात गावों में लाउडस्पीकर पर भी रोक है। आम लोगों की भी गांव में आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। बाघ के इन गांवों के आसपास घूमने की पुष्टि के बाद यह कदम उठाया गया है।

7 मार्च को दिखा था पहली बार बाघ

7 मार्च को बाघ को पहली बार गांव के टीचर कांशीराम पटेल ने बारनवापारा अभ्यारण सिरपुर रोड में देखा था। उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया और वन विभाग को इसके बारे में बताया. जिसके बाद से लगातार वन अमला बाघ की सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। ग्रामीणों को वन विभाग की अनुमति के बगैर जंगलों में जाने पर रोक लगाई गई है। इस बीच ग्रामीणों ने 8 मार्च को एक बार फिर बाघ दिखने की जानकारी दी है. अमलोर, सुकुलबाय में मवेशियों का शिकार होना पाया गया और 12 मार्च को बाघ के पंजे के निशान मिले. 14 मार्च को बलौदाबाजार वनमण्डल के परिक्षेत्र बल्दाकछार के कर्मचारी ने बाघ को प्रत्यक्ष देखा और पुष्टि की।

 

सरायपाली : NH 53 चट्टीगिरोला चौक के पास पिकप और मोटर सायकल में हुई एक्सीडेंट में बाइक चालक की मृत्यु

सरायपाली : NH 53 चट्टीगिरोला चौक के पास पिकप और मोटर सायकल में हुई एक्सीडेंट में बाइक चालक की मृत्यु   मैं गंगाधर बाघ उपरोक्त पते पर रहता हूं कक्षा 10वीं पढा हूं। स्वयं का किराना दुकान ग्राम चट्टीगिरोला में चलाता हूं दिनांक 12.04.24 को लगभग 11 बजे मेरा छोटा भाई मृतक अश्वनी बाघ ने पिताजी के मोटर सायकल क्र. CG06A 0370 को लेकर केपी स्कुल चट्टीगिरोला गये थे कि लगभग दोपहर 01.30 बजे मुझे फोन से सूचना मिला कि NH 53 चट्टीगिरोला चौक के पास मेरा छोटा भाई अश्वनी बाघ का एक्सीडेंट हो गया है।

सूचना पाकर मैं मौके पर गया देखा घटनास्थल के पास आरोपी पीकप वाहन क्र. CG06GZ5562 एवं मोटर सायकल क्र. CG06A 0370 क्षतिग्रस्त हालत में रोड़ किनारे पड़ा था। मेरे भाई अश्वनी बाघ को हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये हैं। मौके पर ग्रामीणों के द्वारा वाहन चालक को रोककर रखे थे। घटना की सूचना तत्काल थाना को दिया था। बाद मैं शासकीय अस्पताल सरायपाली जाकर हालात से अवगत हुआ । अस्पताल में मेरे भाई की मृत्यु हो गई थी

आरोपी वाहन पीकप क्र. CG06GZ5562 के चालक भूपेश ध्रुव पिता सहदेव ध्रुव उम्र 22 वर्ष कसहीबाहरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ0ग0 द्वारा अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर मेरे भाई मृतक अश्वनी कुमार बाघ का एक्सीडेंट कर देने से शरीर के कई जगह पर चोट आया सिर के बायें तरफ काफी गहरा चोट लगा है । अत्यधिक रक्तस्त्राव से उसकी मृत्यु हुई है। घटना की रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। थाना में धारा 279-IPC, 304-A-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

सरायपाली : ग्राम गोहेरापाली मे गली गलौच कर मार पीट करने पर थाना में मामला दर्ज

सरायपाली : ग्राम गोहेरापाली मे गली गलौच कर मार पीट करने पर थाना में मामला दर्ज
मैं ग्राम टीभूपाली थाना बलौदा में रहती हूं। कक्षा 10 वीं तक पी लिखी हूं, घरेलु कार्य करती हूं। मेरा मायका ग्राम गोहेरापाली है और ससुराल ग्राम टीभूपाली है। मेरी शादी को एक वर्ष हो रहा है। मेरी भाभी रिंकी नंद गर्भवती होने से देखरेख करने के लिये मैं अपने पति गोकुल के साथ मायके गोहेरापाली में करीब एक महीने से रह रही हूं।

दिनांक 10/04/2024 के सुबह करीब 08 से 08:30 बजे के मध्य मैं और मेरी भाभी घर पर बैठकर चाय पी रहे थे उसी समय मेरे बडे पापा का बेटा सुभाष नंद मेरे को बोला कि मायके में आकर पड़ी है ससुराल नहीं जा रही है कहकर बेवजह गंदी गंदी गाली गलौज किया जिसे गाली क्यो दे रहा है कहकर मना करने पर आंगन पर पडे जलाऊ लकड़ी से मेरे को मारा जिससे मेरे चेहरे, दाहिने आंख के पास चोट लगा है और जान से मारने की धमकी दे रहा था।

मारपीट करते समय मेरी भाभी रिंकी नंद छुड़ाई तो उसको भी धक्का दे दिया। जिससे उसके पेट में चोट लगा है। घटना के बारे में मेरे पति गोकुल नंद और मां सुबन नंद को घर आने पर बतायी हूं। सुभाष नंद के विरूद्ध कार्यवाही चाहती हूं। रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही किया जाये। रिपोर्ट पढकर देखी मेरे बताये अनुसार लिखी गई है। थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- जहां राहुल गांधी के पांव पड़े वहां होता है कांग्रेस का बंटाधार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्तर लोकसभा सीट का मतदान 19 अप्रैल को होना है। जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टी के नेता छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले का दौरा कर रहे है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी आज छत्तीसगढ़ आने वाले है। जिसपर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा है। सीएम विष्णुदेव साय ने बया बयान देते हुए कहा कि, राहुल गांधी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अब तक जहां-जहां राहुल गांधी के पांव पड़े हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होता है।

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए पू राहुल गांधी आज बस्तर दौरे पर आएँगे। साथ ही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में सैकड़ो पदों पर भर्ती निकाली गई है

 

CSPDCL Recruitment 2024 : छत्तीसगढ़ राज्य पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में Graduate Aprenticeship (Engineering), Diploma Aprenticeship , और Graduate Aprenticeship (Non- Engineering) के लिए 156 पदों पर भर्ती निकाली गई है. यह अवसर उन सभी युवाओं के लिए है जो अपने करियर को प्रारंभ करने के इच्छुक हैं और अपने अभ्यास के दौरान व्यापक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं.

शैक्षणिक योग्यता (CSPDCL Recruitment 2024)
मान्यता प्राप्त संस्थान
विश्वविद्यालय से संबंधित संकाय में इंजीनियरिंग
टेक्नॉलजी में स्नातक
वेतन (CSPDCL Recruitment 2024)
9000 /- प्रति माह

कुछ आवश्यक नियम और शर्तें
चयन प्रक्रिया: आवेदन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.
प्रशिक्षण अवधि: प्रशिक्षण केवल एक वर्ष के लिए होगा.
अनुभव: एक वर्ष से अधिक अनुभव वाले उम्मीदवार चयन के लिए पात्र नहीं होंगे.
स्व-शपथ पत्र: अधिकतम अवधि के लिए स्व-शपथ पत्र आवश्यक है.
नाट्स पंजीकरण: नाट्स में पंजीकरण कराना आवश्यक है.
आवेदन की अंतिम तिथि: 26.04.2024
प्रेषण का पता: आवेदन-पत्र संलग्न प्रारूप में प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति सहित एक 36.5 x 25.5 के बन्द लिफाफा में अंतिम तिथि तक निम्न पते पर प्रेषित/ जमा करना होगा:
मुख्य अभियंता (प्रशिक्षण अनुसंधान एवं विकास),
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड,
कोटा रोड, गुढ़ियारी, रायपुर 492009 (छ.ग.)

पिथौरा : बगदई ढाबा के पास NH 53 रोड पर दुग्ध वाहन का चालक तेज रफ्तार से वाहन को विपरीत दिशा से लाकर बाइक सवार लोगों को मारी ठोकर

पिथौरा : बगदई ढाबा के पास NH 53 रोड पर दुग्ध वाहन का चालक तेज रफ्तार से वाहन को विपरीत दिशा से लाकर बाइक सवार लोगों को मारी ठोकर
मैं अक्षय कुमार भोई पिता भरत लाल भोई निवासी गोपालपुर थाना पिथौरा जिला महासमुन्द छ0ग0 का निवासी हूं, दिनांक 04.04.2024 को शाम 06.30 बजे के आसपास मेरे पिताजी भरत लाल भोई एवं मौसा सुकदेव भोई ग्राम झाकरपाली (भूरकोनी) ने ग्राम गोपालपुर से भोकलूडीह जा रहे थे, मोटर सायकल को सुकदेव भोई चला रहा था। मेरे पिताजी पिछे बैठे थे,

NH 53 रोड बगदई ढाबा के पास दुग्ध वाहन का चालक तेज रफ्तार से वाहन को विपरीत दिशा से लाकर लापरवाही पूर्वक ठोकर मार दिया । जिससे मेरे पिता भरत लाल भोई एवं मौसा सुकदेव भोई को गंभीर चोट आयी है। दोनों का रायपुर अग्रवाल हस्पिटल नरर्सिग होम में ईलाज चल रहा है। अत: श्रीमान से निवेदन है , कि तेज रफ्तार से लापरवाही दुग्ध वाहन क्रमांक CG06GL 8589 को चला कर ठोकर मारने वाले उक्त वाहन के चालक के खिलाफ कार्यवाही करने की कृपा करें। थाना में धारा 279-IPC, 337-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

 

Mahasamund /  आपके बच्चों को भी है ये बीमारिया odisa और chhattisgarh तो खबर आपके लिए है रहना, खाना, दवाइयां एवं सम्पूर्ण इलाज पूर्णतः निःशुल्क बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम मे 18 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन जरुरी देखें पूरी जानकारी वीडियो मे