भिलाई में घरेलू काम छोड़कर हमेशा रील्स देखती रहती थी पत्नी, पति ने छीना मोबाइल तो फांसी लगाकर दे दी जान

भिलाई में घरेलू काम छोड़कर हमेशा रील्स देखती रहती थी पत्नी, पति ने छीना मोबाइल तो फांसी लगाकर दे दी जान पति द्वारा मोबाइल छीने जाने से नाराज होकर एक महिला ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। महिला फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर अपलोड करती थी और अधिकांश समय रील्स देखने में ही बिताती थी। इस्पात नगरी भिलाई पति द्वारा मोबाइल छीने जाने से नाराज होकर एक महिला ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। महिला फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर अपलोड करती थी और अधिकांश समय रील्स देखने में ही बिताती थी। सुपेला पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि सुपेला निवासी भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू (30) ने शुक्रवार शाम को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने पुलिस को जानकारी दी कि छह साल पहले उनकी शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। रचना को मोबाइल पर रील्स देखने और रील्स बनाकर अपलोड करने की आदत सी हो गई थी। वह अधिकांश समय इसी काम में बिताने लगी थी। घर के काम और बच्ची पर उसका ध्यान न के बराबर रह गया था। भूपेंद्र साहू टाइल्स मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार की शाम वह घर पर पहुंचा तो रचना मोबाइल पर रील्स देख रही थी। भूपेंद्र ने उसे हमेशा रील्स में उलझे रहने की बात पर डांटा और उसका मोबाइल छीनकर घर से बाहर निकल गया। इस बात से नाराज होकर रचना ने अपनी पांच वर्षीय बेटी को दूसरे कमरे में बंद कर अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

रचना के सास-ससुर नीचे वाले कमरे में रहते हैं। उन्होंने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वे ऊपर गए और बच्ची को दूसरे कमरे से बाहर निकाला। उन्होंने रचना का कमरा खटखटाया तो वहां से कोई जवाब नहीं मिला। इस बात की फोन पर जानकारी मिलने पर भूपेंद्र घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो उसे रचना की लाश फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद सुपेला पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को चीरघर भिजवाया।

महासमुंद में 26 लाख रुपये के सीमेंट से भरे ट्रक की चोरी, ओडिशा ले जाने की थी प्लानिंग, दो गिरफ्तार

महासमुंद में 26 लाख रुपये के सीमेंट से भरे ट्रक की चोरी, ओडिशा ले जाने की थी प्लानिंग, दो गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस ने शुक्रवार को ट्रक चोरी कर भागते दो आरोपितों को पकड़ा है। ट्रक में 26 लाख रुपये का सीमेंट भरा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली निवासी नीरज अग्रवाल (26) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे झिलमिला चौक से सीमेंट से भरा ट्रक चोरी हो गया। सरायपाली पुलिस ने शुक्रवार को ट्रक चोरी कर भागते दो आरोपितों को पकड़ा है।

ट्रक में 26 लाख रुपये का सीमेंट भरा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली निवासी नीरज अग्रवाल (26) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे झिलमिला चौक से सीमेंट से भरा ट्रक चोरी हो गया। खबर से हरकत में आई पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी कर पतासाजी शुरू की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक ओडिशा की ओर जा रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर ट्रक को पकड़ा। ट्रक में रनजोत सिंह रैना (35) और डिलेश्वर मारकंडेय (19) सवार थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों सरायपाली के बुंदेली हाल मुकाम झिलमिला चौक के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपितो ने बताया कि झिलमिला चौक के पास खड़े ट्रक में वे हेल्पर के पास की खिड़की के शीशे को तोड़कर घुसे। अपने मोटरसाइकिल की चाबी से ट्रक को स्टार्ट कर दोनों ओडिशा की तरफ भाग निकले। हालांकि पुलिस की तत्परता से दोनों पकड़े गए। पुलिस ने सीमेंट से भरा ट्रक मालिक को सौंप दिया है। दोनों आरोपितो को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

राजिम कुंभ 2024: छत्‍तीसगढ़ के त्रिवेणी संगम पर इस तारीख से शुरू होगा राजिम कुंभ, 15 दिन तक जुटेंगे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

राजिम कुंभ 2024: छत्‍तीसगढ़ के त्रिवेणी संगम पर इस तारीख से शुरू होगा राजिम कुंभ, 15 दिन तक जुटेंगे बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजधानी से 45 किमी दूर त्रिवेणी संगम राजिम में 15 दिनों तक मेले की धूम रहेगी। पिछले साल मेले को पुन्नी मेला नाम दिया गया था। इस बार राजिम कुंभ कल्प है। माघ पूर्णिमा पर छत्‍तीसगढ़ के कई प्रसिद्ध स्थानों पर मेले का आयोजन होगा। राजधानी रायपुर स्थित खारुन नदी के किनारे महादेव घाट, प्रसिद्ध तीर्थ राजिम त्रिवेणी संगम, धमतरी के रुद्रेश्वर, राजनांदगांव मोहारा में मेले का आयोजन होगा। इसकी तैयारी चल रही है। इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को मनाई जाएगी। वहीं महाशिवरात्रि आठ मार्च को है। इन जगहों में हर साल की तरह माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाने के लिए उमड़ेंगे। यहां अलग-अलग जिलों, प्रांतों के लोग भी शामिल होते हैl महामाया मंदिर के पुजारी पं. मनोज शुक्ला ने बताया कि हर माह पड़ने वाली पूर्णिमा का अलग-अलग महत्व होता है। पूर्णिमा तिथि को पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। माघ के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा कहते हैं।

पूर्णिमा के दिन नदियों में स्नान और दान करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन सत्संग और कल्पवास कर पुण्य लाभ लेने का वर्णन है। माघ में पड़ने वाली पूर्णिमा के दिन शाही स्नान किया जाता है। आइए जानते हैं राजिम कुंभ से जुड़ी जानकारी। खारुन नदी के किनारे महादेव घाट में हर साल की तरह भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। यहां झूले लेकर कई तरह की दुकानें सजेंगी। बताया जाता है कि मेले का आनंद और नदी में स्नान करने के लिए रायपुर के अलावा भिलाई-दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा आदि जिलों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में आते हैं। जहां स्नान करने के बाद श्रद्धालु प्रसिद्ध हटकेश्वर नाथ के दर्शन कर पूजा-पाठ करने की परंपरा निभाते हैं। खास है कि माघ पूर्णिमा के एक दिन पहले यहां श्रद्धालुओं का पहुंचाना शुरू हो जाता है। देर शाम तक मेला घूमकर वापस लौट जाते है। यहां स्नान, पूजा के साथ श्रद्धालुओं ने खारुन नदी में नौकायन का आनंद ले सकते हैं।

हटकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारियों के अनुसार माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य में वृद्धि होती है। इसी मान्यता के चलते स्नान करके श्रद्धालु हटकेश्वर महादेव की पूजा और खारुन नदी के उस पार स्थित भगवान भोलेनाथ की 20 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन करते है। माघ पूर्णिमा के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं। इसके बाद किसी पवित्र नदी या कुआं जैसे जल स्रोत पर स्नान करें। यदि ऐसा संभव न हो तो आप घर पर ही पानी में गंगा जल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। इसके बाद सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को जल अर्पित करें और व्रत का संकल्प लें। पूजा के बाद गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दें।

इस बार राजिम कुंभ कल्प, 15 दिनों तक रहेगी मेले की धूम राजधानी से 45 किमी दूर त्रिवेणी संगम राजिम में 15 दिनों तक मेले की धूम रहेगी। पिछले साल मेले को पुन्नी मेला नाम दिया गया था। इस बार राजिम कुंभ कल्प है। 24 फरवरी को राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ होगा। चार मार्च को संत समागम शुरू होगा। आठ मार्च को महाशिवरात्रि के दिन राजिम कुंभ का समापन होगा। कुंभ में छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय कलाकार शामिल होंगे। इस बार शासन और प्रशासन ने भजन, गायन के जरिए राजिम कुंभ की महिमा को पूरे देश में फैलाने की तैयारी की है।

स्कूलों में बच्‍चे करेंगे अब ‘न्योता भोजन’, सामाजिक संगठन कर सकेंगे योगदान, दानदाता होंगे सम्मानित

स्कूलों में बच्‍चे करेंगे अब ‘न्योता भोजन’, सामाजिक संगठन कर सकेंगे योगदान, दानदाता होंगे सम्मानित
छत्‍तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की अभिनव पहल की गई है।छत्‍तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की अभिनव पहल की गई है। शाला अवधि में विद्यार्थियों को भोजन प्रदाय करने के लिए संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना गाइड लाइन में सामुदायिक आधार पर तिथि भोजन के प्रविधान के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में इसे ‘न्योता भोजन’ के नाम से लागू करने का निर्णय लिया गया है।

न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग व कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं। अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे। न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा, बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन का पूरक होगा।समुदाय में ऐसे दान दाताओं की पहचान की जा सकती है, जो रोटेशन में माह में कम से कम एक दिन शाला में ‘न्योता भोजन’ करा सके।

दानदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें शाला की प्रार्थना सभा व वार्षिक दिवस में सम्मानित किया जाए। भोजन दान की प्रकृति को महादान के रूप में प्रचारित किया जाना चाहिए, जिसमें पूरे विद्यालय अथवा किसी कक्षा विशेष के बच्चों को ‘न्योता भोजन’ कराया जाता है। ‘न्योता भोजन’ की घोषणा प्रार्थना के दौरान की जाए। घोषणा में दान-दाता के नाम की भी घोषणा की जा सकती है व उन्हें आमंत्रित किया जा सकता है।

महतारी वंदन योजना के लिए पावती नहीं मिलने पर बढ़ी लाभार्थी महिलाओं की चिंता महतारी वंदन योजना के लिए आनलाइन और आफलाइन के माध्यम से आवेदन भरे जा रहे हैं।

महतारी वंदन योजना के लिए पावती नहीं मिलने पर बढ़ी लाभार्थी महिलाओं की चिंता महतारी वंदन योजना के लिए आनलाइन और आफलाइन के माध्यम से आवेदन भरे जा रहे हैं। लेकिन महिलाओं को पावती प्रदान नहीं की जा रही है। इसकाे लेकर महिलाओं के बीच चर्चा के साथ चिंता भी है। महतारी वंदन योजना के लिए शहरभर में आनलाइन और आफलाइन के माध्यम से आवेदन भरे जा रहे हैं। इसके लिए निगम अमला सहित आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताएं शिविरों के माध्यम से महिलाओं के आवेदन एकत्र कर रही हैं, लेकिन महिलाओं को पावती प्रदान नहीं की जा रही है। इसकाे लेकर महिलाओं के बीच चर्चा के साथ चिंता भी है।

महिलाओं का कहना है कि जब हमें पावती नहीं दी जा रही है, तो हमारे फार्म को आनलाइन करेंगे या नहीं यह हमारे लिए चिंता का विषय बन गया है। अगर फार्म को आनलाइन किए बिना छोड़ दिए और बाद में हमें कह दिया गया कि आपने फार्म भरा नहीं तो हम क्या करेंगे? जबकी नियमानुसार महतारी वंदन योजना के फार्म में ही पावती की रसीद लगी हुई, जिसे फार्म भरते समय भरकर हितग्राही को देने का प्राविधान है।महतारी वंदन योजना के फार्म में पावती रसीद लगी है। बस फार्म भरने के बाद इसे फाड़कर हितग्राही को देना है। इसमें आवेदिका का नाम, पिता/पति का नाम, वार्ड, जिला एवं ओवदन तिथि जैसे आप्शन भी मौजूद हैं। पावती रसीद देने की बात तो दूर इन्हें भरा भी नहीं जा रहा है। फार्म भरते समय इन्हें खाली ही छोड़ दिया जाता है।

शहर में शिविर लगाकर महिला बाल विकास विभाग की टीम महिलाओं से आवेदन करा रही है। इस दौरान कुछ सेंटरों द्वारा तो महिलाओं को बकायदा पावती प्रदान की जा रही है, लेकिन कई सेंटरों का कहना है कि हमें पावती नहीं देने के लिए ऊपर से आदेश प्राप्त हुआ है।नईदुनिया की टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो ऊपर वालों ने कहा हमने मना नहीं किया है। फार्म भरने वालों की यह गलती है।अब गलती किसकी है यह तो जांच का विषय है, लेकिन महिलाओ को पावती नहीं मिलने से चिंता जरूर है, उन्हें महतारी वंदन के 12 हजार मिलेंगे या नहीं।फार्म की पावती रसीद खाली छोड़ दी गई है।इनके मांग करने पर भी इन्हें पावती रसीद नहीं दी गई।

आवेदिका संगीता मिश्रा, निवासी- नंदी चौक। इनका फार्म भी महतारी वंदन योजना के लिए फार्म भर रही टीम ने भराया है, लेकिन इनके जिक्र के बाद भी पावती प्रदान नहीं की। आवेदिका केशा बाई, निवासी- बुद्ध विहार आरडीए कालोनी। इन्होंने भी महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने गुरुवार को फार्म भरा है, लेकिन रसीद प्राप्त नहीं हुई।

पीएम जनऔषधि केंद्र में मिलती हैं 90 फीसदी तक सस्ती दवाएं, छत्‍तीसगढ़ के इन तीन रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे ये स्‍टोर

पीएम जनऔषधि केंद्र में मिलती हैं 90 फीसदी तक सस्ती दवाएं, छत्‍तीसगढ़ के इन तीन रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे ये स्‍टोर छत्‍तीसगढ़ के तीन रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे। इनमें बिलसपुर डिवीजन का पेंड्रा रोड और जांजगीर का नैला और संबलपुर डिवीजन का बागबहारा रेलवे स्टेशन शामिल हैं।छत्‍तीसगढ़ के तीन रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र (PM Jan Aushadhi Center) खोले जाएंगे। इनमें बिलसपुर डिवीजन का पेंड्रा रोड और जांजगीर का नैला और संबलपुर डिवीजन का बागबहारा रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

जनऔषधि केंद्र परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि देश में प्रथम चरण के 37 रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे, जिसमें प्रदेश के तीन रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि जन औषिध केंद्रों पर जेनेरिक दवाएं मिलती है।बाजार में मिल रही नामी कंपनी की दवाओं के मुकाबले 90 फीसदी तक सस्ती होती हैं। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ही अब रेलवे स्टेशनों पर ऐसे केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। रेलवे स्टेशनों में करीब सवा सौ वर्ग फुट के क्षेत्र में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।छत्तीसगढ़ में भी तीन रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खुलेंगे। प्रदेश में 179 दुकानें हैं, लेकिन इनमें से केवल 67 ही संचालित है। 23 दुकानें बंद हो चुकी हैं, जबकि 89 निष्क्रिय है। अधिकारियों को कहना है कि बंद दुकानों को खाेलने का प्रयास किया जा रहा है, जो जल्द ही शुरू होंगी।

प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना के राज्य समन्वयक अनिश वोडितेलवार ने कहा, तीन रेलवे स्टेशनों पर जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे, इससे यात्रियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी लाभ मिलेगा। प्रदेश में बंद दुकानों को संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ दुकानें संचालित भी होने लगी हैं।

भारतीय किसान संघ ने चौथी किस्त की बकाया राशि मांगी भारतीय किसान संघ के जिले के पदाधिकारियों ने सीएम साय के नाम कलेक्टर को मांग पत्र सौंपते हुए

भारतीय किसान संघ ने चौथी किस्त की बकाया राशि मांगी भारतीय किसान संघ के जिले के पदाधिकारियों ने सीएम साय के नाम कलेक्टर को मांग पत्र सौंपते हुए कहा है कि वर्ष 2022-23 में हुए धान खरीदी की चौथी क़िस्त देने के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल द्वारा पुराने एवं जीर्णशीर्ण लाइन तार से दुर्घटना होने की आशंका रहती है।भारतीय किसान संघ बिलासपुर जिले के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कलेक्टर अवनीश शरण को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2022-23 में हुई धान खरीदी की चौथी किस्त के भुगतान की मांग की है। इसके अलावा चार अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है।

भारतीय किसान संघ के जिले के पदाधिकारियों ने सीएम साय के नाम कलेक्टर को मांग पत्र सौंपते हुए कहा है कि वर्ष 2022-23 में हुए धान खरीदी की चौथी क़िस्त देने केअलावा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल द्वारा पुराने एवं जीर्णशीर्ण लाइन तार से दुर्घटना होने की आशंका रहती है। इसे तत्काल दुरुस्त किया जय एवं सरप्लस बिजली वाला राज्य में बिजली कटौती बंद किया जाए। जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न नहरों में सर्वे कराकर किसानों के आवागमन के लिए सड़क बनाई जाए। जिला बिलासपुर में कार्यरत आत्मा योजना अंतर्गत किसान मित्रों का मानदेय तत्काल दिलाया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सत्यापन का कार्य सेवा सहकारी समिति के माध्यम सेकराया जाए, क्योंकि किसानों की आधारभूत जानकारी उपलब्ध रहती है।

इस अवसर पर आरएस पांडेय कार्यकारी मंत्री, माधो सिंह जिला कोषाध्यक्ष एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, राकेश वर्मा, विक्रम सिंह जिला कार्यालय मंत्री, महेश कुमार यादव अध्यक्ष विकासखंड बिल्हा, आनंद ध्रुव विकास खंड कार्यकारिणी सदस्य, सौपत गंधर्व, बोधीराम साहू,सामरु केंवट,परसन केंवट, गोपी पटेल अध्यक्ष बेलतरा तहसील, शिवम् सिंह,गोलू सिंह, राकेश शास्त्री सहित भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ :- टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई मामले में 6 चैन माउंटेड मशीन सहित 57 वाहन जब्त

छत्तीसगढ़ :- टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई मामले में 6 चैन माउंटेड मशीन सहित 57 वाहन जब्तक लेक्टर चंदन कुमार के मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में बीते 15 फरवरी को जिला खनिज टास्क फोर्स ने कई इलाकों में दबिश देकर रेत के अवैध खनन में लगे चैन माउण्टेड मशीन और वाहन जब्त किए। जिला खनिज टॉस्क फोर्स में राजस्व विभाग, खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे। टॉस्क फोर्स ने रेत, मुरुम, चूनापत्थर के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न 51 वाहनों और 6 चैन माउण्टेड मशीनों को जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार बलौदाबाजार ने खनिज रेत के अवैध परिवहन कर रहे 22 वाहनों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी तरह पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम दतान (ख) में रात्रि में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 2 चैन माउन्टेड मशीन एवं 3 हाईवा को नदी में रेत भराई के दौरान जब्त किया।

इसी प्रकार कसडोल तहसील अंतर्गत ग्राम भदरा में रात्रि में रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न 3 चैन माउन्टेड मशीन को तथा ग्राम भदरा एवं सिनोधा में रेत से भरी 8 हाईवा को जब्त कर कसडोल थाने के सुपर्द किया गया है। छापामार कार्रवाई के दौरान तहसीलदार लवन ने रेत से भरी 8 हाईवा, खनिज विभाग की टीम ने 4 हाईवा जब्त कर थाना लवन में सुरक्षार्थ रखा गया है। तहसीलदार टुण्ड्रा एवं भाटापारा के द्वारा 3-3 वाहनों पर अवैध परिवहन का प्रकरण तथा मुरुम के अवैध खनन में प्रयुक्त हो रहे चैन माउण्टेड मशीन जब्त किया गया है। जब्त मशीनों और वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई की गई है।

सिरबोड़ा सिरशोभा भीखापाली मुंधा के स्कूलो मे बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ दिवस मनाया गया

सिरबोड़ा में मनाया गया बसंतोत्सव और मातृ पितृ दिवससि रबोड़ा के विद्यालयों में बड़े हर्ष उल्लास के साथ बसंत पंचमी और मातृ पितृ पूजन दिवस धूमधाम से मनाया गया । जिसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं हाई स्कूल के बच्चे ,शिक्षक एवं समस्त स्टाफ शामिल हुए ।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विद्यालय परिवार के द्वारा बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। जिसके अंतर्गत माता सरस्वती का पूजा अर्चन धार्मिक मान्यताओं के आधार पर पूरे विधि विधान से किया गया। मान्यता है कि इस तिथि को विद्या, बुद्धि, कला एवं ज्ञान की देवी  सरस्वती जी का प्राकट्य दिवस है। उसके बाद ग्राम के सरस्वती मंदिर में जाकर भी विद्यालय परिवार के द्वारा पूजन अर्चन किया गया और मां से प्रार्थना किया गया कि हमारे जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर उजाले रूपी ज्ञान के प्रकाश से भर दें ।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मातृ पितृ दिवस मनाया गया जिसमें समस्त विद्यार्थियों के माता पिता उपस्थित रहे । बच्चों के द्वारा उनके लिए स्वागत गीत के गान किया गया । कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।प्रत्येक विद्यार्थी के द्वारा माता पिता के सम्मुख आरती थाली लेकर उनका पूजन अर्चन किया गया । इस दौरान हीरालाल साहू द्वारा वेदमंत्रों का उच्चारण किया गया । इस कार्यक्रम में आये बच्‍चो के माता पिता भी अपने बच्‍चों के द्वारा पूजा करते और इतना सम्‍मान देते देखकर भा‍व विभोर हो गये और उनकी आंखों में आंसू आ गये।अपने बच्‍चों को गले लगाकर इन्‍होने भी सदा उनका मार्गदर्शन देने का आशीष दिया और इस कार्यक्रम के आयोजन को अच्‍छा प्रयास बताया। बच्‍चों के माता पिता का कहना है कि आज जिस तरह से बच्‍चों में संस्‍कार खत्‍म होते जा रहे हैं और माता पिता के प्रति उनमें सम्‍मान का भाव कम होता जा रहा है, उसे देखकर छोटी कक्षाओं से ही उनमें इस तरह के कार्यक्रमों के द्वारा संस्‍कार का बीजारोपण करना काफी अच्‍छा प्रयास है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नलसाय सिदार,विशिष्ट अतिथि संतलाल बारिक, अभिमन्यु नैरोजी एवं मदन भोई रहे । विद्यालय परिवार से संकुल प्रभारी दामोदर महापात्र,प्रधानपाठक उच्च प्राथमिक हीरालाल साहू,प्रधानपाठक प्राथमिक धर्मेन्द्रनाथ राणा, शिक्षक क्षीरोद्र कुमार चौधरी, अनिता साहू, महेश कुमार साहू,कमलेश बारीक सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्रनाथ राणा एवं अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन दामोदर महापात्र के द्वारा किया गया । समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी महेश कुमार साहू रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने के विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

 

सिरशोभा में बसंत पंचमी और मातृ-पितृ दिवस मनाया गयाशा सकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ पूजन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम मां सरस्वती के चरणों में महाराज नकुल दास के द्वारा वैदिक मंत्रोपचार से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। माँ सरस्वती की पूजा अर्चना धार्मिक मान्यताओं के आधार पर पूरे विधि विधान से हवन पूजन कर किया गया। महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।मान्यता है कि इस तिथि को विद्या,  बुद्धि, कला एवं ज्ञान की देवी सरस्वती जी का प्राकट्य दिवस है। विद्यालय में प्रवेश करने वाले पांच बच्चों का पट्टी पूजन विद्यारंभ संस्कार कराया गया। हमारे जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर उजाले रूपी ज्ञान के प्रकाश से भर दें ।

तत्पश्चात मातृ-पितृ दिवस मनाया गया।जिसमें समस्त विद्यार्थियों के माता पिता उपस्थित रहे । प्रत्येक विद्यार्थी के द्वारा माता – पिता के सम्मुख आरती थाल लेकर उनका पूजन अर्चन किया गया। इस कार्यक्रम में आये बच्‍चों के माता पिता भी अपने बच्‍चों के द्वारा पूजा करते और इतना सम्‍मान देते देखकर भा‍व विभोर हो गये और उनकी आंखों में आंसू आ गये।अपने बच्‍चों को गले लगाकर इन्‍होने भी सदा उनका मार्गदर्शन देने का आशीष दिया। बच्‍चों के माता पिता का कहना है कि आज जिस तरह से बच्‍चों में संस्‍कार खत्‍म होते जा रहे हैं और माता पिता के प्रति उनमें सम्‍मान का भाव कम होता जा रहा है, उसे देखकर छोटी कक्षाओं से ही उनमें इस तरह के कार्यक्रमों के द्वारा संस्‍कार का बीजारोपण करना काफी अच्‍छा प्रयास है।कहा इस अवसर पर प्रधान पाठक दुर्वादल दीप, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरस्वती चौहान,शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य,माताएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

शासकीय प्राथमिक शाला भीखापाली में बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ दिवस मनाया गया
शासकीय प्राथमिक शाला भीखापाली में बसंत पंचमी एवं मातृ – पितृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी वीणावादिनी मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना धूप दीप प्रज्वलित शिक्षिका ज्योति साहू, प्रियंका प्रधान,माताओं एवं बच्चों द्वारा किया गया। वैदिक पद्धति से विधि विधान से हवन पूजन एवं महा आरती के साथ सभी ग्रामीण जनों की मंगल कामना करते हुए पूर्णाहुति दी गई। बच्चों ने अपने-अपने माता-पिता को पुष्प भेंट कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पालक भी इस प्रकार के संस्कारों से हमें अपने बच्चों को संस्कारित करना चाहिए कहा। शिक्षा और संस्कार से ही समाज में अनुकूल वातावरण निर्मित हो सकता है। खीर प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक,पालक एवं बच्चे उपस्थित थे।

शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा में बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ दिवस मनाया गया
शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा में बसंत पंचमी एवं मातृ – पितृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी वीणावादिनी मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना धूप दीप प्रज्वलित प्रधान पाठक शीला विश्वास,सहायक शिक्षक हीरा राम पटेल, माताओं एवं बच्चों के द्वारा किया गया। वैदिक पद्धति से विधि-विधान से हवन पूजन एवं महा आरती के साथ सभी ग्रामीण जनों की मंगलकामना करते हुए पूर्णाहुति दी गई। बच्चों ने अपने-अपने माता-पिता को पुष्प भेंट कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पालक भी इस प्रकार के संस्कारों से हमें अपने बच्चों को संस्कारित करना चाहिए कहा। शिक्षा और संस्कार से ही समाज में अनुकूल वातावरण निर्मित हो सकता है। महा प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक,पालक एवं बच्चे उपस्थित थे।

 

बसना अग्रवाल नर्सिंग हॉस्पिटलICUक्रिटिकल केयर विभाग में,आवश्यकता है

अग्रवाल नर्सिंग हॉस्पिटलICUक्रिटिकल केयर विभाग में,आवश्यकता है RMO BAMS/BHMSSenior Nursing Staff ANM/GNM/B.Sc. Nursingअ नुभव : 2 वर्ष से अधिक सैलरी : योग्यतानुसारनो ट : केवल ICU के कार्य में दक्ष एवं प्रशिक्षित व्यक्ति ही संपर्क करेंA GRAWALNURSING HOME MULTISPECIALITY HOSPITAअंचल का एकमात्र 100 बिस्तर युक्त सबसे विश्वसनीय अस्पतालअ ग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटलबा योडाटा व्हाट्सएप्प करें: 7773086100 कॉल करें : 8461811000 बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)