ब्रेकिंग न्यूज़ :बीजेपी “नेत्री के मासूम बेटे की मौत… पढ़िए पुरी ख़बर

भटगांव। बीजेपी नेत्री विनीता विनी के मासूम बेटे शिवांश की मौत हो गई है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दुःख जताते हुए कहा, आज अत्यंत हृदयविदारक एवं मन को व्यथित करने वाला समाचार प्राप्त हुआ है कि मेरे भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा ओड़गी मंडल की महामंत्री Vinita Vini के सुपुत्र, मासूम बालक शिवांश (आयु 7 वर्ष) का असामयिक निधन हो गया। इतनी कम उम्र में एक नन्हे जीवन का यूँ असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। यह केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःखद घटना ने हम सभी को भीतर तक झकझोर दिया है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!ॐ शांति

महासमुंद: कुम्हार पारा में दबंगई, बीच-बचाव करने गए पिता पर ईंट से हमला, घायल

महासमुंद | शहर के वार्ड नंबर 25, कुम्हार पारा में बीती रात आपसी विवाद के बाद एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति और उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के बाएं हाथ की कोहनी पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद पीड़ित ने महासमुंद थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है।

बेटे को गाली देते देख बचाने आए थे पिता

जानकारी के अनुसार, कुम्हार पारा निवासी पीड़ित (प्रार्थी) बीती रात 30 अप्रैल को अपने घर में थे। रात करीब 10:30 बजे बाहर शोर-शराबा सुनकर जब वे बाहर निकले, तो देखा कि मोहल्ले का ही कुलदीप ध्रुव उनके छोटे बेटे लोकेश कुमार अग्रवाल के साथ झूमा-झटकी कर रहा था और गंदी-गंदी गालियां दे रहा था।

ईंट से किया हमला, दी जान से मारने की धमकी

जब पीड़ित अपने बेटे को बचाने और बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी कुलदीप ध्रुव और उग्र हो गया। उसने “तू कौन होता है छुड़ाने वाला” कहते हुए प्रार्थी को भी अश्लील गालियां दीं और पास में पड़ी ईंट उठाकर उनके बाएं हाथ पर दे मारी। हमले में पीड़ित की कोहनी चोटिल हो गई है। शोर सुनकर पीड़ित के भाई संजय और दिनेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जाते-जाते आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।

थाने में शिकायत दर्ज

पीड़ित ने आज महासमुंद थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी कुलदीप ध्रुव के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

महासमुंद के ‘स्पर्श ऑटोमोबाइल्स’ से गेट का ताला तोड़कर कार चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

महासमुंद | जिले के बेलसोंडा स्थित नामी शोरूम ‘स्पर्श ऑटोमोबाइल्स’ में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 30 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने शोरूम के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर खड़ी मारुति सुजुकी डिजायर (CG11 AT 1604) पार कर दी।

क्या है पूरा मामला?

शोरूम के सर्विस मैनेजर सुनील कुमार कोरी ने महासमुंद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि यह वाहन (CG11 AT 1604) ग्राहक संदीप शर्मा का था, जो मरम्मत (Service) के लिए 02 मार्च को शोरूम लाया गया था। काम पूरा होने के बाद कार डिलीवरी के लिए कंपनी परिसर में खड़ी थी।

रात 2 बजे टूटे ताले, चौकीदार ने दी सूचना

घटना 30 अप्रैल की रात करीब 2:00 बजे की है। संस्थान के चौकीदार लक्ष्मीनारायण ने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और वहां खड़ी डिजायर कार गायब है। तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। सुबह जब मैनेजर सुनील कोरी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

4.20 लाख की चपत, जांच शुरू

चोरी गई कार की अनुमानित कीमत 4.20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने धारा 380, 457 (नकबजनी और चोरी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

महासमुंद :- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज महासमुंद के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री रवि साहू सहित श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सफाई कर्मी, मिशन क्लीन सिटी से जुड़े श्रमिक, भूमिहीन किसान मजदूर सहित विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश एवं श्रम न्यायाधीश सुश्री संघपुष्पा भतपहरी द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने की शुरूवात एक मई 1886 से मानी जाती है जब अमेरिका की मजदूर युनियनों ने काम का समय 8 घंटे से अधिक ना रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। भारत में एक मई का दिवस सबसे पहले चेन्नई में 1923 को मनाना शुरू किया गया था। उस समय इसको मद्रास दिवस के तौर पर प्रमाणित कर लिया गया था।
इसकी शुरूवात भारती मजदूर किसान पार्टी के नेता कामरेड सिंगरावेलू चेटयार ने शुरू की थी। भारत में मद्रास के हाईकोर्ट सामने एक बड़ा प्रदर्शन किया गया और एक संकल्प पास करके यह सहमति बनाई गई कि इस दिवस को भारत में भी कामगार दिवस के तौर पर मनाया जाए और इस दिन छुट्टी का ऐलान किया जाए।
इसके अलावा वेतन संहिता 2019 के संबंध में विस्तापूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि यह संगठित और असंगठित दोनों सेक्टर के सभी कर्मचारियों पर लागू नियमांे, न्यूनतम वेतन नियम, समय पर वेतन, बोनस, समान काम समान वेतन, ओवर समय का वेतन, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा एवं व्यवसायिक सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए जाने वाले विधिक सलाह एवं सहायता के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, महेंद्र सिक्का,अपर कलेक्टर रवि साहू , श्रम पदाधिकारी डी एन पात्र, टास्क फोर्स समिति सदस्य प्रेमशीला बघेल, विधायक प्रतिनिधि रेखा बेहरा सहित श्रम विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक साथी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सफाई कर्मी, मिशन क्लीन सिटी से जुड़े श्रमिक, भूमिहीन किसान मजदूर सहित विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महासमुंद/अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

महासमुंद/अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

महासमुंद/ अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज महासमुंद के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री रवि साहू सहित श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सफाई कर्मी, मिशन क्लीन सिटी से जुड़े श्रमिक, भूमिहीन किसान मजदूर सहित विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश एवं श्रम न्यायाधीश सुश्री संघपुष्पा भतपहरी द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने की शुरूवात एक मई 1886 से मानी जाती है जब अमेरिका की मजदूर युनियनों ने काम का समय 8 घंटे से अधिक ना रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। भारत में एक मई का दिवस सबसे पहले चेन्नई में 1923 को मनाना शुरू किया गया था। उस समय इसको मद्रास दिवस के तौर पर प्रमाणित कर लिया गया था। इसकी शुरूवात भारती मजदूर किसान पार्टी के नेता कामरेड सिंगरावेलू चेटयार ने शुरू की थी। भारत में मद्रास के हाईकोर्ट सामने एक बड़ा प्रदर्शन किया गया और एक संकल्प पास करके यह सहमति बनाई गई कि इस दिवस को भारत में भी कामगार दिवस के तौर पर मनाया जाए और इस दिन छुट्टी का ऐलान किया जाए। इसके अलावा वेतन संहिता 2019 के संबंध में विस्तापूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि यह संगठित और असंगठित दोनों सेक्टर के सभी कर्मचारियों पर लागू नियमांे, न्यूनतम वेतन नियम, समय पर वेतन, बोनस, समान काम समान वेतन, ओवर समय का वेतन, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा एवं व्यवसायिक सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिए जाने वाले विधिक सलाह एवं सहायता के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी, श्री महेंद्र सिक्का,अपर कलेक्टर श्री रवि साहू , श्रम पदाधिकारी श्री डी एन पात्र, टास्क फोर्स समिति सदस्य श्रीमती प्रेमशीला बघेल, विधायक प्रतिनिधि रेखा बेहरा सहित श्रम विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक साथी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सफाई कर्मी, मिशन क्लीन सिटी से जुड़े श्रमिक, भूमिहीन किसान मजदूर सहित विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी ने श्रमिकों के योगदान को समाज और विकास की आधारशिला बताते हुए उनके कल्याण हेतु शासन द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना की।

टास्क फोर्स समिति सदस्य श्रीमती प्रेमशीला बघेल ने अपने संबोधन में श्रमिकों के सशक्तिकरण एवं उनके सामाजिक सुरक्षा अधिकारों पर बल दिया। वहीं श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र ने श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए श्रमिकों से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रक्तचाप, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य जांचें की गईं तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने श्रमिकों के साथ बैठकर सामूहिक भोजन किया। कार्यक्रम में श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करते हुए उनके अधिकारों एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

 

महासमुंद सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने चलती बस को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के बिहारी ढाबा के पास एक भीषण सडक़ हादसा सामने आया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने चलती यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और उसका चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया।

जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह करीब 7.30 बजे राजधानी बस सीजी 10 आई 1260 बिना किसी सवारी के बिहारी ढाबा से बसना नगर के बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक डब्ल्यूबी 11 पी 0621 ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में बस असंतुलित होकर पलट गई। जबकि ट्रक डिवाइडर पर जा चढ़ा। दुर्घटना के बाद ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के मलबे में ही फंस गया। सूचना मिलते ही बसना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक का नाम रामजी यादव बिहार है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाया गया। जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल महासमुंद रेफर कर दिया गया है।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले 24 मई को बसना नगर के दरबार किराना दुकान के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ था। इसमें कीर्तन कार्यक्रम से लौट रहे लखनलाल सिन्हा की मोटरसाइकिल को विपरीत दिशा से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी थी। जिनकी बाद में रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी दो दिन पूर्व ही कलेक्टर ने सडक़ सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।

रायपुर से तुरतुरिया जा रही श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, एक की मौत

रायपुर से तुरतुरिया जा रही श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, एक की मौत

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चुहरी नाला के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान सौरा राम तेलासी (50 वर्ष), निवासी तेलीबांधा रायपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक अपने परिजनों के साथ रायपुर से तुरतुरिया माता दर्शन के लिए जा रहा था। वह टाटा एस वाहन क्रमांक CG04PQ6782 में सवार था। सुबह करीब 10 बजे के आसपास ग्राम चुहरी नाला के पास वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया और हादसा हो गया।

हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) तुमगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सौरा राम तेलासी को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के बाद वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

तेंदुकोना: मोबाइल पर नकली बातचीत कर चाबी हथियाई, चाबी का पता पूछते-पूछते पहुंचा लॉकर तक, 10 लाख के गहने गायब  अलमारी से 10 लाख के जेवर ले उड़ा

तेंदुकोना: मोबाइल पर नकली बातचीत कर चाबी हथियाई, चाबी का पता पूछते-पूछते पहुंचा लॉकर तक, 10 लाख के गहने गायब  अलमारी से 10 लाख के जेवर ले उड़ा

महासमुंद, थाना तेंदूकोना क्षेत्र के ग्राम बगारपाली में दिनदहाड़े ठगी व चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात शातिर ने घर पहुंचकर खुद को परिचित बताकर बुजुर्ग को झांसे में लिया और अलमारी से करीब 10 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात पार कर दिया।

प्रार्थी ओमप्रकाश ठाकुर (पिता– नोहरसिंह ठाकुर), निवासी ग्राम बगारपाली पोस्ट-घोंच ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 27 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर आया। उस समय घर पर उनके पिता मौजूद थे। आरोपी ने कहा कि “आपके बेटे ने 12 क्विंटल सरिया मंगाया है, 8 क्विंटल यहां रखना है और 4 क्विंटल मैं रखूंगा” और पैसे की मांग करने लगा। इसके बाद उसने मोबाइल पर बात करने का नाटक करते हुए कहा कि “अलमारी के ऊपर चाबी है… नहीं, अंदर वाले कमरे में दूसरी अलमारी में पैसा है… चाबी गद्दे के नीचे है।” इस तरह वह खुद ही चाबी खोजने लगा और गद्दे के नीचे से चाबी निकाल ली।

आरोपी ने बुजुर्ग को पूरी तरह गुमराह कर अलमारी का लॉकर खोल लिया और उसमें रखे सोना-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया। चोरी गए सामान में सोने का हार (14.760 ग्राम), रानी हार (22 ग्राम), 10 बड़े लॉकेट (10 ग्राम), 5 छोटे लॉकेट (5 ग्राम), झुमका (15 ग्राम), अंगूठी (5 ग्राम), बाली (2 ग्राम) तथा चांदी के पायल (बड़ा 300 ग्राम, छोटा 150 ग्राम), करधन (300 ग्राम) और 4 नग बिछिया शामिल हैं। कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।

मामले में थाना तेंदूकोना में प्रार्थी की लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है

बसना: अदालत के निर्देश पर पुलिस सक्रिय , 2023 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बवाल का मामला दो आरोपियों पर FIR दर्ज

बसना: अदालत के निर्देश पर पुलिस सक्रिय , 2023 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बवाल का मामला दो आरोपियों पर FIR दर्ज

 

बसना, 29 अप्रैल 2026। थाना बसना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रकरण में आरोपी गौरव वर्मा एवं दिनेश वर्मा पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

घटना 8 दिसंबर 2023 की बताई जा रही है, जब आरोपियों ने प्रार्थी रंजीत सलूजा एवं उसके पुत्र के साथ विवाद कर अश्लील गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में प्रार्थी के चेहरे और बाएं हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई, जिसमें उंगली फ्रैक्चर हो गई। वहीं उसके पुत्र को भी चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

मामले में प्रार्थी द्वारा न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किए जाने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बसना के आदेश पर थाना बसना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506-बी, 325 एवं 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

महासमुंद पिथौरा बसना सरायपाली सहित जिले भर में 01 मई से 05 जून तक समाधान शिविर आयोजित आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण, जाने पूरा जानकारी

महासमुंद पिथौरा बसना सरायपाली सहित जिले भर में 01 मई से 05 जून तक समाधान शिविर आयोजित आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण, जाने पूरा जानकारी

महासमुंद 29 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 01 मई से 05 जून 2026 तक जन समस्या निवारण समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी विभाग प्रमुखों, अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायत सीईओ एवं नगरीय निकाय अधिकारियों को शिविरों के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सुशासन तिहार 2026 के तहत जिले में कुल 41 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें महासमुंद विकासखंड में 10, बागबाहरा में 7, पिथौरा में 9, बसना में 7, सरायपाली में 7 तथा तुमगांव नगरीय निकाय में एक क्लस्टर शामिल है। शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभ वितरण भी किया जाएगा।

01 मई से शुरू होंगे समाधान शिविर समाधान शिविर का आयोजन 01 मई 2026 को महामसुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा, जिसमें 16 ग्राम के नागरिकों का मांग एवं शिकायता संबंधी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। इसी तरह नगर पालिका परिषद महासमुंद अंतर्गत कुंवर दिलीप सिंह जूदेव टाउन हॉल वार्ड क्रमांक 20 में 10 वार्डांे के नागरिकों से आवेदन प्राप्त किया जाएगा। बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटेरी के प्राथमिक शाला खुटेरी में आयोजित समाधान शिविर में 17 ग्रामों के नागरिक शामिल होंगे। इसी तरह पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलडीह के पंचायत भवन के सामने शिविर का आयोजन होगा, जिसमें 20 ग्रामों के नागरिकों से आवेदन लिए जाएंगे एवं बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत लम्बर के हाई स्कूल लम्बर में आयोजित शिविर में 20 ग्रामों के नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

विभिन्न विकासखण्डों में निर्धारित तिथियों पर होंगे शिविर इसी तरह महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 8 मई को ग्राम पंचायत लोहारडीह के मिडिल स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में 14 ग्राम शामिल होंगे। 11 मई को ग्राम पंचायत पीढ़ी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में 16 ग्राम, 15 मई को ग्राम पंचायत मोंगरा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में 15 ग्राम, 18 मई को ग्राम पंचायत बावनकेरा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में 14 ग्राम, 22 मई को ग्राम पंचायत मुनगासेर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में 15 ग्राम एवं 25 मई को ग्राम पंचायत कछारडीह हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर में 15 ग्राम के ग्रामीणजनों से आवेदन प्राप्त किया जाएगा। इसके अलावा 03 जून को नगर पालिका महासमुंद अंतर्गत लोहिया चौक शेड वार्ड क्रमांक 20 एवं 05 जून को पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हाल वार्ड क्रमांक 27 में 10-10 वार्डों के नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 6 मई को ग्राम पंचायत परसुली के हाई स्कूल में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें 19 ग्राम शामिल हैं। इसी तरह 13 मई को ग्राम पंचायत आंवराडबरी के प्राथमिक शाला, 20 मई को ग्राम पंचायत पटपरपाली के प्राथमिक शाला, 28 मई को ग्राम पंचायत डोकरपाली के प्राथमिक शाला, 3 जून को ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा के हाई स्कूल में शिविर का आयोजन कियाज जाएगा। जिसमें क्रमशः 18 ग्राम, 21, 19 एवं 17 ग्रामों के ग्रामीणजन शामिल होंगे।

नगरपालिका परिषद बागबाहरा अंतर्गत 26 मई को टाउन हॉल बागबाहरा में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
इसी तरह पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत 06 मइ्र को ग्राम पंचायत रेमडा के हाई स्कूल परिसर में, 13 मई को ग्राम पंचायत बरनईदादर के हाई स्कूल में, 15 मई को ग्राम पंचायत मुढ़ीपार के पूर्व माध्यमिक शाला में, 18 मई ग्राम पंचायत भस्करापाली के हाई स्कूल, 20 मई को ग्राम पंचातय मेमरा के हाई स्कूल, 22 मई को ग्राम पंचायत घोंच के हायर सेकेण्डरी स्कूल, 28 मई को ग्राम पंचायत नवागांवकला के पूर्व माध्यमिक शाल में समाधान शिविर का आयोजन का होगा। जिसमें क्रमशः 13, 13, 18, 12, 18, 16 एवं 16 ग्राम के ग्रामीणजन शामिल होंगे। नगर पंचायत पिथौरा अंतर्गत 25 मई को श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन के पास वार्ड क्रमांक 10 में आयोजित समाधार शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिक शामिल होंगे।

बसना विकासखण्ड अंतर्गत 07 मई को ग्राम पंचायत हरदा के प्राथमिक शाला में, 15 मई को ग्राम पंचायत गढ़फुलझर के प्राथमिक शाला में एवं 20 मई को ग्राम पंचायत नौगड़ी के हाई स्कूल में आयोजित शिविर में 16-16 ग्राम के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह 25 मई को ग्राम पंचायत अरेकेल के माध्यमिक शाला में एवं 04 जून को ग्राम पंचायत सिंघनपुर के हाई स्कूल में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 17-17 ग्राम शामिल हैं। नगर पंचायत बसना में 24 मई को मंगल भवन में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत 6 मई को ग्राम पंचायत बिरकोल के हायर सेकेण्डरी स्कूल में, 13 मई को ग्राम पंचायत बानीगिरोला के हायर सेकेण्डरी स्कूल में, 18 मई को ग्राम पंचायत केना के हायर सेकेण्डरी स्कूल में, 21 मई को ग्राम पंचायत चारभांठा के हायर सेकेण्डरी स्कूल में, 25 मई को ग्राम पंचायत सिरबोड़ा के हायर सेकेण्डरी स्कूल में, 28 मई को ग्राम पंचायत टेमरी के हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित समाधान शिविर के माध्यम से क्रमशः 18 ग्राम, 20, 18, 19, 19, 16, 16 ग्राम के ग्रामीणजनों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। 15 मई को नगरपालिका परिषद सरायपाली में आयोजित शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिक शामिल होंगे।