राजनांदगांव में चार अप्रैल को होगी भाजपा की नामांकन रैली, छह को कवर्धा आएंगे अमित शाह

राजनांदगांव में चार अप्रैल को होगी भाजपा की नामांकन रैली, छह को कवर्धा आएंगे अमित शाह
राजनांदगांव। Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: मुहुर्त वाला नामांकन दाखिल कर चुके भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे चार अप्रैल को नामांकन रैली निकालने जा रहे हैं। रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन के अलावा राज्य के कई मंत्री भी शामिल होंगे।

उसके दो दिन बाद यानी छह अप्रैल को कवर्धा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा होगी। गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रेसवार्ता में भाजपा के चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे चार मार्च को नामांकन भरेंगे। इसके लिए लखोली नाका के समीप शिवनाथ वाटिका में आमसभा होगी। वहीं से रैली निकलेगी। इसमें प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य व प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी भी रैली-सभा में शामिल होंगे। आम जनों की सुरक्षा के लिए जवान तैनात बीजापुर में हुई नक्सली घटना के संदर्भ में गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि जवान आम जनों की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में तैनात हैं। दो दिन पहले जवानों ने छह नक्सलियों को ढेर किया था। नक्सली भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं। भाजपा सरकार की योजना है कि बस्तर के गांव गांव तक शासन की योजना पहुंचे। साथ ही बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, सड़क, आंगनबाड़ी जैसी सभी की सुविधा मिले।

Silver Price In Raipur: सोने के बाद चांदी ने रचा इतिहास, पहली बार सिल्‍वर 78 हजार रुपये किलो पार पहुंची

Silver Price In Raipur: सोने के बाद चांदी ने रचा इतिहास, पहली बार सिल्‍वर 78 हजार रुपये किलो पार पहुंची  रायपुर। Silver Price in Raipur: अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का क्रम जारी है। सोने के बाद अब चांदी की कीमत ने भी इतिहास रच दिया। रायपुर में 1,350 रुपये की उछाल के साथ चांदी पहली बार 78,200 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं सोना 850 रुपये महंगा होकर 71,350 रुपये प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) रहा।

इससे पहले एक अप्रैल को सोना उच्चतम स्तर 77,400 रुपये पर पहुंच गया था, हालांकि कुछ ही देर में कीमत में गिरावट आ गई थी। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी के ही आसार हैं। सोने-चांदी की महंगाई के चलते इन दिनों सराफा बाजार से ग्राहकी भी नदारद हो गई है, हालांकि कीमतों को लेकर पूछपरख बढ़ने लगी है।

कारोबारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को खरीदारी के लिए कीमतों में गिरावट का इंतजार है। कीमतों में तेजी के कारण इन दिनों बिकवाली जोर पकड़ती जा रही है। सराफा कारोबारियों के साथ ही ज्वेलर्स कंपनियों द्वारा भी अगले महीने पड़ने वाले अक्षय तृतीया को लेकर योजनाएं बनाई जा रही है।

पिथौरा -:वन परिक्षेत्र में हाथी लगातार उत्पात मचा रहा है किसानों की फसलों को रौंद रहा है इन गाँव मे अलर्ट!

पिथौरा -:वन परिक्षेत्र में हाथी लगातार
उत्पात मचा रहा है किसानों की फसलों को रौंद रहा है इन गाँव मे अलर्ट!

पिथौरा परिक्षेत्र के माटीदरहा।
परिसर में हाथी के विचरण से आस-पास के ग्रामीणों में दहशत है। हाथी खेत में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। वनमंडल ने 7 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।
वन विभाग ने कक्ष क्रमांक 289, 287, 255, 254, 291, 292 में विचरण करने की संभावना जताई है। वन विभाग के अनुसार हाथी मंगलवार को छोटेलोरम के लेडगीडीपा में कक्ष क्रमांक-290 के आबादी
में विचरण करते हुए वन क्षेत्रों 290 में था। इसके बाद क्षेत्र के ग्राम लारीपुर, बहादुरपुर लालमाटी, डोंगरीपाली, कटंगतराई, पड़कीपाली, जेराभरन के ग्रामीणों को सतर्क रहने अलर्ट किया गया है

ग्रामीणों को सतर्क रहने व महुआ एकत्रित करने वाले को
उजाला होने के बाद जाने की अपील की गई है। हाथी विचरण गांवों में कोटवार द्वारा मुनादी कराई जा रही है। बता दें कि हाथी पिछले कई दिनों से माटीदरहा परिसर में
विचरण कर रहा था और आज ताजा जानकारी के अनुसार आज सुबह 3 ,4 बजे हाथी लोहराकोट में किसानों के धान रौंदते हुए जंगल की तरफ बढ़ा है!

छत्तीसगढ़ -: ,बाईक में दुपट्टा फंसने से दो छात्रा की दर्दनांक मौत…

 

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में परीक्षा दिलाने जा रहे कॉलेज स्टूडेंट के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक में सवार चार लोगों में दो छात्राओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक के पहिये में छात्रा की चुन्नी फंस गई, जिसके चलते अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई।

खैरागढ़ थाना इलाके के बढ़ईटोला और पेंड्रीकला के बीच कल दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई. मृतक दोनों छात्रा परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रही थी. मौत की वजह मृतक छात्रा का दुपट्टा बना. वहीं हादसे में एक युवक और एक छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं.
दुपट्टा बना मौत का कारण: दरअसल हादसा बड़ी लापरवाही के चलते हुए. एक ही बाइक पर चार लोग सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान एक छात्रा का दुपट्टा बाइक के पहिए में जाकर फंस गया. चूकी बाइक की रफ्तार ज्यादा थी लिहाजा दुपट्टा फंसते ही बाइक और उसपर बैठे चारों लोग अनियंत्रित होकर गिर पड़े. रफ्तार ज्यादा होने की वजह से सभी को गंभीर चोटें आई. दो छात्राओं की की मौत हो गई वहीं बाइक चला रहे युवक और एक लड़की की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है.कैसे हुआ

हादसा:बाइक पर भाई बहन परीक्षा देने के लिए खैरागढ़ जा रहे थे. रास्ते में दो और छात्राएं भी उसी सेंटर पर परीक्षा देने के लिए जा रही थीं. दोनों छात्राओं को जाने के लिए गाड़ी नहीं मिली तो वो भी बाइक पर बैठ गईं. बाइक पर इतनी जगह नहीं थी चारों लोग आसानी जा सकें. बाइक सवार युवक ने उसके बावजूद बाइक को आगे बढ़ा दिया. गाड़ी थोड़ा ही आगे गई थी बाइक के पीछे बैठी छात्रा का दुपट्टा गाड़ी के पहिए में फंस गया. दुपट्टा फंसते ही चारों लोग सड़क पर गिए. एक छात्रा की मौत मौके पर हो गई. एक छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बाइक चला रहे युवक और उसके पीछे बैठी छात्रा की हालत फिलहाल अस्पताल में स्थिर है.

भिलाई में दो छात्रों ने दी जान:
भिलाई शहर में दो अलग अलग घटनाओं में दो छात्राओं ने खुदकुशी कर ली. पहला मामला स्मृति नगर चौकी का है. जबकी दूसरा मामला वैशाली नगर थाना इलाके का है. आत्महत्या करने वाली एक छात्रा 11वीं में पढ़ती थी जबकी दूसरी छात्रा 12वीं की स्टूडेंट थी. पुलिस ने दोनों मामलों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

CG-/ Security गार्ड के 40 पद महासमुंद अकलतरा जांजगीर चांपा अकलतरा देखें वेतनमान और लोकेशन!

CG-/ Security गार्ड के 40 पद महासमुंद अकलतरा जांजगीर चांपा अकलतरा देखें वेतनमान और लोकेशन! MSS Placement Service
पोस्ट – 20
सैलरी – 16000
समय – 8 घंटा
योग्यता – 10 वी 12 वी
लोकेशन – अकलतरा जांजगीर चांपा
मोबाइल – नंबर 9907699125
नोट:- (मेल) चांपा से 150 km दूर के चाहिए हाइट 5.6 वजन 60 kg फ्रेशर अनुभवी दोनों चलेगा! महासमुंद mss placment service sevurity guard पोस्ट 20 सैलरी 11000 + pf esic समय 12 घंठा योग्यता 10वी लोकेशन तुमगाँव महासमुंद मो नंबर 8319553024

महासमुंद -:कांग्रेस को एक के बाद एक झटके अब जिला पंचायत अध्यक्ष,और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव का इस्तीफा मुख्यमंत्री ने जो कांग्रेस को लेकर बयान दिया है उसमे आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी!

!कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे है। महासमुंद जिले भर मे इस्तीफा का दौर जारी है इसी तर्ज पर पिथौरा की महिला जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी उषा पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  उषा ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि उषा पटेल पिथौरा निर्वाचित अध्यक्ष महासमुंद ज़िला पंचायत हूँ 3 बार ज़िला पंचायत सदस्य निर्वाचित रही हूँ एवं वर्तमान मे छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव हूँ विगत 25वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य के बतौर काम करते आ रही हूँ।

परन्तु इतने लम्बी सेवा देने के बावजूद लगातार संगठन के द्वारा मुझे और मेरे कामों की उपेक्षा की गई सगालार संगठन के नेताओं और शीर्ष नेताओं ने मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का काम संगठन में महिलाओ के सम्मान को हमेशा नजर अंदाज किया गया पार्टी मे सम्मान की जगह अपमान मिला महिलाओ के सम्मान और आत्मसम्मान के लिए मे कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग पत्र देती हूँ। भकिय मे महिलाओ के सम्मान और उनके हक़ अधिकारों के के लिए मे हमेशा लड़ाई लड़ती रहूंगी।

मुख्यमंत्री साय ने दिया था बड़ा बयान
चरणदास महंत के कांग्रेस के हार की स्थिति वाले बयान पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची है। उनके नेता पार्टी छोड़ के भाग रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा नेता जहां भी सभा या रैली में जा रहे हैं, वहां कांग्रेसियों की पार्टी में शामिल होने की होड़ मची है।  जनता इस बार कांग्रेस को पूरी तरह से बाय-बाय करने को तैयार है। गौरतलब है कि आज ही नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बयान आया है कि मेरी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तत्कालीन मंत्रियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उस समय गलती हुई है, जिसका खामियाजा हम आज भुगत रहे हैं कि हम आज सरकार में नहीं हैं और लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के पक्ष में अभी तक कोई वातावरण नहीं बना है। इसी विषय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर में पत्रकारों के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव का इस्तीफा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी और महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे ने आयोग की सदस्यता और कांग्रेस
पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अनिता रावटे ने अपने इस्तीफा में
महासमुंद लोकसभा सीट पर मनमानी तरीके प्रत्याशी चयन और उपेक्षा का आरोप लगाया है। रावटे आज मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश करेंगी।
अनिता रावटे ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपना
त्यागपत्र भेजा है। इस्तीफा में उन्होंने कहा कि 1994 से कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में सक्रिय सदस्य बनकर समर्पित होकर काम किया है।

ज़मीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम करती रही हूं
1995 से 2000 तक महासमुंद नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर रहने के साथ-साथ कांग्रेस संगठन के ज़मीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए
निरंतर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मेहनत करती रही हूं।
महिलाओं के वोट से सरकार बनी थी, जिसे नकारा गया उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं के लगातार संघर्ष के परिणाम स्वरूप कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में 50 प्रतिशत से
अधिक महिला वोटों के साथ 15 साल की भाजपा सरकार को हरकार जीत हासिल किया था!

सिंघोडा थाना : ग्राम खम्हारपाली में दो व्यक्तियों के बिच हाई गली गलौच कर मार पीट पर मामला दर्ज

सिंघोडा थाना : ग्राम खम्हारपाली में दो व्यक्तियों के बिच हाई गली गलौच कर मार पीट पर मामला दर्ज
मैं बृज कुमार चौहान ग्राम खम्हारपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद का रहने वाला हूं खेती किसानी काम करता हूं दिनांक 02/04/2024 को अपने खेत के बोर से नहाकर अपने घर वापस आ रहा था रास्ते मे जैसे ही रथीराम भोई के घर के सामने पहूंचा तो रथी राम भोई के घर से लडाई झगडा की आवाज आ रही थी

जिसे सुनकर रथीराम को क्या हुआ कहने पर रथी राम द्वारा आवेश मे आकर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर पास मे पडे डंडा से मेरे सीर मे मार दिया जिससे मेरे सीर मे बांये तरफ चोट लगा है खून बहा है घटना को पुनीत भोई एवं पवन भोई देखे सुने एवं बीच बचाव किये है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार सही लिखी गयी है थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

थाना सिंघोडा : ग्राम तिहारीपाली में एक व्यक्ति को गली गलौच कर जान से मरने की धमकी देने पर मामला दर्ज

थाना सिंघोडा : ग्राम तिहारीपाली में एक व्यक्ति को गली गलौच कर जान से मरने की धमकी देने पर मामला दर्ज
मैं धुबल साय गरूड पिता गहदू गरूड ग्राम तिहारीपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद का निवासी हूं खेती किसानी काम करता हूं दिनांक 01/04/2024 को रात्रि 09:00 बजे सुकमन दीप शराब पीकर मोहल्ला मे हो हल्ला कर रहा था मै भी वहां पर खडा था तब मुझे देखकर सुकमन दीप शराबी बोल रहा है

कहकर सुकमन दीप, उसकी पत्नि कल्पना दीप, रूकमण दीप एवं आलोक दीप सभी लोग मुझे एवं मेरे परिवार को अश्लील गाली गलौच कर हाथ मे डण्डा लेकर जान से मारने की धमकी दिये है घटना को टिकेश्वर गरूड, उत्तम दीप देखे सूने है। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार सही लिखी गई है। थाना में मामले को धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पर दर्ज किया गया।

सिंघोड़ा थाना : ग्राम डोंगररक्शा जंगल से 100 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बरामद

सिंघोड़ा थाना : ग्राम डोंगररक्शा जंगल से 100 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बरामद
थाना सिंघोडा मे प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 01/04/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 799, 953, 790, 633 के साथ शासकीय अधिग्रहीत वाहन क्रमांक CG 04 PL 2687 मे पेट्रोलिंग पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम डोंगररक्शा जंगल मे एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब रखा है

कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी को जरिये मोबाईल फोन से अवगत कराकर हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 799, 953, 790, 633 के साथ शासकीय अधिग्रहीत वाहन क्रमांक CG 04 PL 2687 मे सूचना तस्दीक एवं अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु ग्राम डोंगररक्शा तरफ रवाना हुआ, रास्ते मे गनियारीपाली चौक में पंकज गुप्ता एवं गुषामणी प्रधान मिले जिन्हें मुखबीर सूचना से अवगत कराकर अवैध शराब रेड कार्यवाही मे उपस्थित रहने एवं सहयोग करने हेतु धारा 160 जा. फौ. का नोटिस दिया उनके द्वारा साथ मे जाने हेतु सहमत होने बाद गवाहो को साथ मे लेकर मुखबीर के बताये सम्भावित स्थान ग्राम डोंगररक्शा जंगल में जाकर हमराह स्टाफ के घेराबंदी किया गया

जहां पर कोई व्यक्ति नही मिला। घटना पर कोई संदेही नही मिलने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शराब को छोडकर भग जाने से घटनास्थल से मिले दो नग नीला रंग के 50 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम के अंदर भरी हुई हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब लगभग 100 लीटर को गवाहो के समक्ष बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार कर घटनास्थल से दो नग नीला रंग के 50 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम के अंदर भरी हुई हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब लगभग 100 लीटर कीमती 20000 रूपये मिलने से उक्त शराब को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया

तथा मौके पर जप्तशुदा शराब को सीलबंद किया गया। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर समक्ष गवाहो के नजरी नक्शा तैयार किया गया। मौके पर देहाती नालसी क्रमांक 0/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया। रेड कार्यवाही में हमराह स्टाफ का सहयोग लिया गया।

Basna news चुनाव को लेकर गढ़फुलझर मंडल की बैठक सम्पन्न

Basna news चुनाव को लेकर गढ़फुलझर मंडल की बैठक सम्पन्न

——————————
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज बसना विधानसभा के भाजपा मंडल गढ़फुलझर की आवश्यक बैठक विधायक कार्यालय गढ़फुलझर में सम्पन्न हुआ ।
उक्त बैठक को बसना विधानसभा संयोजक डॉ.एन.के.अग्रवाल जी एवं बसना विधानसभा सह संयोजक एवं वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी जी ने मंडल के शक्तिकेन्द्र के संयोजक,सहसंयोजक एवं प्रभारीयों की बैठक लेकर विधानसभा संयोजक डॉ. एन. के.अग्रवाल जी ने चुनाव 26 अप्रैल तक सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव कार्य हेतु 20 दिन का समय मांगा और इन 20 दिनों के कार्य निश्चित कर दिए ।

सभी कार्यकर्ताओं के दायित्व निर्धारित कर दिए हैं और कार्यों की समीक्षा के लिए मण्डल अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है । और विधानसभा स्तर शोसल मीडिया के टीम को निर्देशित किया गया है कि सप्ताह में 02 दिन बूथ कमेटी एवं शक्तिकेन्द्र की कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक के प्रबंध करने के लिए निर्देशित किया गया है ।

विधानसभा सह संयोजक जितेंद्र त्रिपाठी जी ने शक्तिकेन्द्र के संयोजक,सहसंयोजक एवं प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी बूथ कमेटी के सदस्यों को प्रतिदिन सुबह फोन पर चर्चा करने को कहा है साथ ही बूथ कमेटी के सदस्यों को बूथ के आठ से दस सदस्यों को प्रतिदिन जाकर परिवार जनों से चुनाव के परिपेक्ष्य में चर्चा करने को कहा है । साथ ही प्रतिदिन बूथ के उन्ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के लिए संयोजक एवं प्रभारियों से कहा गया है ।

उक्त बैठक में वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर पांडे,सुवर्धन प्रधान,श्रीमती जसवंत कौर, प्रहलाद साहू, सुन्दरमणी मिश्रा, अरविंद मिश्रा,तेजेन्द्र पटेल,वृन्दावती पांडे,सोमनाथ पांडे,भारत सिंह ठाकुर,रुशिराम साव,निमित साहू,राजेन्द्र बांक, हरजिंदर सिंह, रामलाल प्रधान,तेजेन्द्र पटेल,बाबूलाल कांशी,जयंत पटेल,दिव्य किशोर प्रधान,सागर चंद पटेल,शफीक मोहम्मद,गौरचंद प्रधान,लक्ष्मीनाराय आर्य,भारत सिंह ठाकुर,बसन्त प्रधान,प्रहलाद बारीक,डॉ. रमेश भोई,जसबीर सिंह,अजय बारीक,महेंद्र प्रधान,कृष्ण चंद साव,हीरालाल साव,मुरलीधर नायक,रत्थु डड़सेना जी,नरहरी पोर्ते,नवीन कुमार साव जी उपस्थित रहे ।