Admission In PRSU: रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में UG-PG कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन आज से शुरू, जानिए डिटेल

Admission In PRSU: रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में UG-PG कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन आज से शुरू, जानिए डिटेल
रायपुर : Admission in PRSU: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में संचालित अध्ययनशालाओं में प्रवेश के लिए आज चार अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की अधिसूचना विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका हो अथवा अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय में संचालित अध्ययनशालाओं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। सभी अध्ययनशालाओं को उनके अध्ययनशाला में प्रवेश के लिए पंजीयन कराने वाले छात्र-छात्राओं की सूची प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट में अलग-अलग अध्ययनशालाओं की सीटों की संख्या अपलोड कर दी गई है।

प्रत्येक अध्ययनशाला अपने अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम और सीटों की संख्या को वेबसाइट में जाकर सत्यापित कर लें। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में अलग-अलग 29 अध्ययनशालाओं में पढ़ाई हो रही है। इस वर्ष से एमकाम, फोरेंसिक साइंस, मास्टर आफ होटल मैनेजमेंट, चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं। पीआरएसयू में शिक्षा सत्र 2024-25 से अलग-अलग नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इस वर्ष से विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में एमकाम की भी पढ़ाई होगी।

इसके लिए भी पंजीयन होगे, इसे अलावा मास्टर आफ होटल मैनेजमेंट, फोरेंसिक साइंस और चार वर्षीय बीएड में भी प्रवेश दिए जाएंगे। अभी तक विश्वविद्यालय परिसर में सिर्फ साइंस और आर्ट्स विषयों की पढ़ाई होती थी, लेकिन इस वर्ष से वाणिज्य संकाय भी शुरू हो रहा है।

CG लोक सभा चुनाव : बागियों को भा रही भाजपा, अब तक कांग्रेस, आप, बसपा, जकांछ पार्टियों के कई नेताओं ने थामा दामन

CG लोक सभा चुनाव : बागियों को भा रही भाजपा, अब तक कांग्रेस, आप, बसपा, जकांछ पार्टियों के कई नेताओं ने थामा दामन
छत्‍तीसगढ़ लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न पार्टियों के कुछ नेताओं ने दल-बदल कर ली है। इनमें ज्यादातर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। देशभर में जहां विपक्षी गठबंधन के नेता एक मंच पर दिख रहे हैं। वहीं प्रदेश में कांग्रेस, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) (जकांछ), आम आदमी पार्टी(आप), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत अन्य दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा का कहना है कि ज्यादातर नेताओं ने मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। वहीं कांग्रेस इसे दूसरे चश्मे से देख रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरे दल के नेताओं का भाजपा में प्रवेश के बाद भाजपा के जन्मजात कार्यकर्ताओं में निराशा है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक कार्टून साझा करके भाजपा पर तंज कसा है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। छ्त्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के पूर्व सामरी व विधायक चिंतामणि महाराज को भाजपा ने सरगुजा से सांसद का टिकट दिया है।

अब वो सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बन गए हैं। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा की ओर से सरगुजा से सांसद का टिकट मिलने के आश्वासन पर ही महाराज ने भाजपा का दामन थामा था और अब भाजपा ने अपने इस वादे को पूरा कर उन्हें सांसदी का टिकट दिया है। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने अंबिकापुर के राजमोहिनी भवन में आयोजित भाजपा के परिवर्तन महासंकल्प रैली में उन्हें माला पहनाकर भाजपा में घर वापसी कराया था।

तीन महीने के भीतर इतने नेता हुए शामिल
तीन महीने के भीतर ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। अकलतरा से पूर्व कांग्रेस विधायक चुन्नीलाल साहू नौ मार्च को भाजपा में शामिल हुए। इसके पहले अंतागढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक मंतूराम राम पवार भाजपा में शामिल हुए। 18 मार्च को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक केशव चंद्रा भाजपा में शामिल हो गए। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) (जकांछ) पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक विधान मिश्रा जो कि प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की कैबिनेट में उद्योग मंत्री रह चुके हैं।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में रायपुर के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. यतीन्द्र देवांगन 08 अप्रैल 2024 सुबह 11 बजे से

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में रायपुर के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. यतीन्द्र देवांगन 08 अप्रैल 2024 सुबह 11 बजे से
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
डॉ. यतीन्द्र देवांगन
MS, MCh (Plastic Surgery)
प्लास्टिक सर्जन
रायपुर के सुप्रसिद्ध सर्जन
उपलब्ध उपचार
• चेहरे की चोट, जबड़े का फ्रेक्चर एवं घाव की सर्जरी जन्मजात विकार ( कटे होंठ, तालु, जुड़ी हुई उँगलियाँ) की सर्जरी चेहरे की विकृति का इलाज
• डायबिटीज के घाव की सर्जरी
• कान या नाक के छेद को कम या बंद करना
• मोटापे या पुरुषों के बड़े स्तनों को लिपोसक्शन सर्जरी द्वारा छोटा करना
• कम या अधिक विकसित स्तनों की सर्जरी
08 अप्रैल 2024 सुबह 11 बजे से
• फैट फिलिंग (चेहरे या अन्य अंगों की कमी वाली जगह पर चर्बी डालना)
• सफ़ेद दाग का उपचार, डिंपल बनाना
• हेयर ट्रांसप्लांट एवं पीआरपी थेरेपी
• चोट से कटे अंगों, निकली चमड़ी या माँस को फिर से • लगाना (स्किन ग्राफ्टिंग)
• पलकों की कॉस्मेटिक सर्जरी
AV फिस्टुला ऑपरेशन, डायलिसिस एवं
पुराने किडनी रोगों वाले मरीजों के लिए मात्र ₹25,000
इच्छुक मरीज रजिस्ट्रेशन 05-04-2024 तक कराएं राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव कराने वाहनों का अधिग्रहण शुरू, अर्धसैनिक बलों की रवानगी भी शुरू

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव कराने वाहनों का अधिग्रहण शुरू, अर्धसैनिक बलों की रवानगी भी शुरू
रायपुर। Lok Sabha Chunav 2024: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग की टीम ने अर्धसैनिक बल और मतदान दलों को मतदान केंद्रों तक भेजने और वापस लाने वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। प्रदेश भर में इसके लिए 12000 ट्रक व बस की जरूरत होगी। मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में अधिग्रहित कर रखे 70 बसों के अलावा डेढ़ सौ माल वाहक वाहनों को गंतव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।

परिवहन विभाग के अफसरों के मुताबिक राज्य में होने वाले तीन चरण के मतदान के लिए 12 हजार वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव कराने सुरक्षा बल भी पहुंचने लगे हैं। अब तक अर्ध सैनिक बलों की 40 कंपनी रायपुर पहुंच चुकी है। प्रथम चरण का चुनाव कराने रायपुर पहुंचे अर्ध सैनिक बलों को वाहनों से बस्तर के लिए रवाना किया गया।नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से बस्तर में वहां पहले से तैनात पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों के अलावा अतिरिक्त बल भेजे जाने की व्यवस्था की गई है।

जिन स्थानों में मतदान होना है, वहां पहले से हजारों की संख्यां में फोर्स तैनात किए जाएंगे। राज्य में तीन चरणों में मतदान होगा। इस दौरान शादी का सीजन रहेगा। शादी होने की वजह से ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवाजाही बढ़ जाएगी। चुनाव में वाहनों के अधिग्रहण होने के कारण आम यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पहुंचने परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वहीं शादी में जाने लोगों को बस नहीं मिलने से दिक्कत होगी। रायपुर आरटीओ आशीष देवांगन ने बताया कि लोकसभा चुनाव कराने वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है,उनमें सबसे ज्यादा संख्या बसों की है। रायपुर में 1000 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। यहां से आसपास के जिलों में मांग के अनुसार वाहन भेजे जायेगे। जिन वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा, उनमें छह हजार बस शामिल हैं। इसके साथ ही चुनाव कार्य कराने में लगे अफसर कर्मियों के लिए साढ़े तीन हजार कार व जीप का अधिग्रहण किया जाएगा।साथ ही ढाई हजार मालवाहक वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा।

परिवहन विभाग आयुक्त डी.रविशंकर ने कहा, तीन चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में अर्धसैनिक बलों व मतदान दलों को मतदान केंद्रों तक भिजवाने वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है।कुछ बसों व ट्रकों में अर्धसैनिक बलों को यहां से मतदान केंद्रों तक रवाना किया गया है।जैसे-जैसे जरूरत प़ड़ेगी वैसे-वैसे वाहनों को संबंधित जिलों में भेजा जायेगा। फैक्ट फाइल 700 वाहन रायपुर जिले में जरूरत। 1000 अतिरिक्त। 6000 यात्री बस। 3500 कार और जीप। 2500 माल वाहक वाहन।

बलौदा थाना : मिडिल स्कूल के सामनें ग्राम किसड़ी में दो व्यक्तियों के बिच गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने पर मामला दर्ज

बलौदा थाना : मिडिल स्कूल के सामनें ग्राम किसड़ी में दो व्यक्तियों के बिच गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने पर मामला दर्ज
मैं दुर्गेश मटारी बाजार पारा, फौव्वारा चौक, वार्ड नंबर 10, सरायपाली में रहता हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं कक्षा 10 वीं तक पढाई किया हूं कि दिनांक 02/04/2024 को शाम-रात्रि को मैं और मेरे पारिवारिक भाई सुमेश मटारी सरायपाली से एक साथ ग्राम किसड़ी आये थे कि रात्रि करीबन 09:00 बजे मिडिल स्कूल के सामनें ग्राम किसड़ी में सुमेश मटारी गाली-गलौच कर हो-हल्ला कर रहा था,

जिसे मेरे द्वारा मना करनें पर तुम कौन होते हो मना करनें वाले कहकर मा-बहन की गंदी-गंदी गाली-गलौच कर हाथ-मुक्का से मारपीट किया, जिससे मेरे बांये आँख के नीचे चोट लगकर दर्द हो रहा है। गाली-गलौच सुननें से मुझे बहुत बुरा लगा है। लड़ाई-झगड़ा को गांव के भानू बाघ और प्रकाश प्रधान देखे सुनें और बीच-बचाव किये हैं। घटना की रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं रिपोर्ट को पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गयी है थाना में धारा 294-IPC, 323-IPC पर मामला दर्ज किया गया

तुमगांव थाना : गाडाघाट कौशिक फार्म तुमगांव के पास एक व्यक्ति अपने पास रखे लोहे का धारदार हथियार से लोगों को डराते धमकाते पकड़ाया

तुमगांव थाना : गाडाघाट कौशिक फार्म तुमगांव के पास एक व्यक्ति अपने पास रखे लोहे का धारदार हथियार से लोगों को डराते धमकाते पकड़ाया
थाना तुमगांव में सउनि के अनुसार दिनांक 02.04.2024 को 09×13 बजे तक दिवसाधिकारी के डियुटी पर तैनात था कि जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि गाडाघाट कौशिक फार्म तुमगांव के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार हथियार लेकर लहराते हुए लोगों को एवं रास्ते में जाने वाले आम लोगों को डराते धमकाते घुम रहा है

जिससे लोगों में भय व्याप्त है कि सूचना पर हमराह स्टाफ आर.क्रं. 523, 265 को लेकर मय विवेचना कीट के शासकीय वाहन क्रं0 CG 03 7505 के रवान हुआ रास्ते में मिले गवाह कुंदन ध्रुव एवं जनक यादव को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर एवं मौके पर धारा 160 जाफौ. का नोटिस देकर हमराह स्टाफ एवं गवाह के घटनास्थल गाडाघाट कौशिक फार्म तुमगांव पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अपने पास रखे लोहे का धारदार हथियार से लोगों को डराते धमकाते पकडे।

पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम योगेन्द्र जेण्ड्रे पिता भुवन लाल जेण्ड्रे उम्र 24 वर्ष साकिन अमावश थाना तुमगांव जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाला बताया । आरोपी को लोहे का धारदार हथियार रखने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया गया जो मौके पर आरोपी द्वारा लोहे का धारदार हथियार रखने के संबंध में कोई वैधानिक कागजात पेश नहीं करने पर

मौके बरामदगी पंचनामा तैयार कर गवाह कुंदन ध्रुव एवं जनक यादव के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के दिनांक 02/04/24 के 12.40 बजे एक लोहे का धारधार हथियार जिसकी कुल लंबाई 17.00 इंच है। जिसमें लोहे का मुठ बना हुआ है मुठ की लंबाई करीबन 5.05 इंच एवं फल की लंबाई 11.05 इंच है तथा लोहे की धारदार हथियार के मुठ के पास की चौडाई करीबन 01 इंच एवं मध्य भाग की चौडाई 1.4 इंच कीमती करीबन 300 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पाये जाने से आरोपी को दिनांक 02.04.2024 के 13.00 बजे गवाहों के समक्ष मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया ।बाद हमराह स्टाफ मय शासकीय वाहन के मय आरोपी एवं जप्त मशरूका लोहे का धारदार हथियार को लेकर वापस स्टेशन आया । जप्त मशरूका लोहे का धारदार हथियार को माल मोहर्रिर के सुपुर्द कर पावती लिया । बाद आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Admission In Atmanand School: आत्मानंद स्‍कूलों में 10 अप्रैल से शुरू होगा एडमिशन, आनलाइन और आफलाइन कर सकते हैं आवेदन

Admission In Atmanand School: आत्मानंद स्‍कूलों में 10 अप्रैल से शुरू होगा एडमिशन, आनलाइन और आफलाइन कर सकते हैं आवेदन
छत्‍तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम में प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय से निर्देश जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार सत्र 2024-25 में छात्र-छात्राओं के एडमिशन के लिए सेजेस पोर्टल से शुरू की जाएगी।

इसके लिए प्रवेश के लिए आवेदन 10 अप्रैल से पांच मई तक कर सकते है। इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन आनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकेगा। एक विद्यार्थी एक विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकेगा। इधर, ज्यादा आवेदन आने की स्थिति में लाटरी के माध्यम से सीट आबंटन पांच से 10 मई तक किया जाएगा। वहीं एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्रवाई 11 से 15 मई के बीच में किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश 403 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम संचालित है।

इसी तरह 348 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय संचालित है। इन चीजों का रखना होगा ध्यान : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में राज्य में पहले से चल रहे अंग्रेजी माध्यम के 152 प्राथमिक और 153 पूर्व माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं को कक्षा छठवीं और कक्षा नवमीं में प्राथमिकता से एडमिशन दिया जाएगा। महतारी दुलार योजना अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा।

एडमिशन के लिए आवेदन पत्र साथ ही पालक की मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जाएगा। बालिकाओं की पर्याप्त संख्या नहीं मिलने पर बालकों से सीट भरी जा सकेगी। बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरूद्ध प्रवेश दिया जाएगा।

पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लाटरी सिस्टम से होगा। यानी कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जाएगा। रिक्त सीट के विरूद्ध अधिक पात्र आवेदक होने पर लाटरी से चयन किया जाएगा। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की आयु 31 मई 2024 की स्थिति में पांच साल छह माह से छह साल छह माह के मध्य होनी चाहिए।

लोक सभा चुनाव 2024: EXIT POLL बैन, चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर बताया डेट और टाइम

लोक सभा चुनाव 2024: EXIT POLL बैन, चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर बताया डेट और टाइम
CG लोक सभा चुनाव 2024: भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 19 अप्रैल से 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के तहत (Exit Poll) इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत 19 अप्रैल 2024 को प्रात: 7 बजे से 1 जून 2024 की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि में लोकसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा।

Election Commission Of India: आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी (Assembly Election) अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 सेवा मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों के वितरण हेतु नोडल अधिकारी करें नियुक्त अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 सेवा मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों के वितरण हेतु नोडल अधिकारी करें नियुक्त अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
लोकसभा निर्वाचन-2024 डाक विभाग के अधिकारियों को दिए गए निर्देश अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सेवा मतदाताओं से डाक मतपत्रो की वापसी के संबंध में डाक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा डाक विभाग के अधिकारियों को सेवा मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों के वितरण हेतु लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के मुख्यालय जिलों में नोडल अधिकारी तथा पोस्टमैन नामित करने निर्देशित किया गया, जो संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रतिदिन अपरान्ह 03.00 बजे डाक मतपत्र वितरित करेंगे। बैठक में डाक मतपत्र वितरण हेतु अधिकृत पोस्टमैन के लिये रिटर्निंग अधिकारी से समन्वय स्थापित कर परिचय पत्र जारी करवाने हेतु निर्देशित किया गया

जिससे कि पोस्टमैन को मतगणना के दिन मतदान केंद्र में प्रवेश के दौरान असुविधा ना हो। मतगणना के दिन निर्धारित समय पर डाक मतपत्र वितरण हेतु विशेष सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया। डाक सेवा अनिवार्य सेवाओं की श्रेणी में शामिल है। अतः निर्वाचन में डाक कर्मियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु डाककर्मियों को निर्धारित समयावधि में फार्म 12डी में रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन कर मतदान हेतु डाकमतपत्र प्राप्ति के संबंध में भी जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत अधिसूचित “अनिवार्य सेवाओं” के राज्य स्तरीय विभागीय नोडल अधिकारियों की बैठक में जानकारी दी थी कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित किया गया है। इन 10 सेवाओं में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, रेल परिवहन, डाक एवं टेलीग्राम विभाग, बीएसएनएल, आल इण्डिया रेडियो, दूरदर्शन, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, मीडियाकर्मी जिन्हें आयोग की अनुमति से प्राधिकार पत्र जारी किये जाएंगे एवं भारतीय खाद्य निगम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य मे लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तीन चरणों में सम्पन्न किए जा रहे हें। प्रथम चरण हेतु दिनांक 30 मार्च 2024 को 1603 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट प्रसारित किये गए है। द्वितीय चरण हेतु दिनांक 8 अप्रैल 2024 एवं तृतीय चरण हेतु दिनांक 22 अप्रैल 2024 को सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट ऑनलाइन प्रसारित किया जाएगा। बैठक में सहायक संचालक डाक विभाग श्री आलोक गोमास्ता, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (डाक मतपत्र) श्री विनय कुमार अग्रवाल तथा प्रदीप कुमार बैध उपस्थित थे।

महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त आज प्रदेश भर की 70 लाख महिलाओं के खाते में………. पढ़े पूरी खबर!

महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त आज प्रदेश भर की 70 लाख महिलाओं के खाते में………. पढ़े पूरी खबर!

 

महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त आज प्रदेश भर की 70 लाख महिलाओं के खाते में जारी की जाएगी. महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने इसकी लगभग पूरी तैयारी कर ली है. बता दें कि पहले दूसरी किस्त की राशि 1 अप्रैल को आने वाली थी लेकिन वित्तीय वर्ष के कारण तिथि में बदलाव किया गया था. जिसके कारण महिलाओं के खाते में राशि नहीं भेजी गई है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी. महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त के रूप में छत्‍तीसगढ़ की 68.53 लाख महिलाओं के खातों में 636.44 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया था. महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा.

 

वही पिछले महीने के आखिर सप्ताह में सीएम विष्णु देव साय ने पहले अप्रैल को ही पैसे अंतरण होने की जानकारी दी थी लेकिन वित्तीय वर्षांत की वजह से यह संभव नहीं हो सका और अब आज यानी 3 अप्रैल को महिलाओं के खातों मैं योजना की राशि भेजने की तैयारी कर ली गई हैं।

पूर्व में यह भी दावा किया गया था कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने की वजह से राशि ट्रांसफर नहीं होगा लेकिन चूंकि योजना की शुरुआत चुनावी कार्यक्रम के पूर्व ही हो चुकी थी लिहाजा आहार महीने यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में पहुँचती रहेगी। (2nd installment of Mahtari Vandan Yojana will be released today) सरकार ने बताया था कि यह सतत चलते रहने वाली योजना हैं।