रंगों में रंगे, सरायपाली के पत्रकार। गुलाल लगाकर व गले मिलकर एक दुसरे को दी बधाई।

रंगों में रंगे, सरायपाली के पत्रकार। गुलाल लगाकर व गले मिलकर एक दुसरे को दी बधाई।  पत्रकारों का महासंघ छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन महासंघ जिला ईकाई महासमुन्द के द्वारा पत्रकार होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन शहर के टाउनहॉल झिलमिला में रखा गया था। जिसमे अंचल से लगभग सभी पत्रकार साथी मौजूद हुए थें,

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की पुजा अर्चना कर किया गया। आपको बता दें की इस पत्रकार होली मिलन समारोह में पहली बार अंचल के लगभग सभी पत्रकार साथी आये हुए थे, जो रंगों से रंगकर धूमधाम से होली मिलन समारोह कार्यक्रम में थिरकते नज़र आये साथ ही सभी पत्रकार एक दुसरे के उपर गुलाल लगाकर तथा गले मिलकर बधाई देते हुए नज़र आए। मुख्य रूप से कार्यक्रम का अध्यक्षता श्री छायाकान्त भटट् प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिलाध्यक्ष के द्वारा किया गया,

जहां पर संघठन के जिला कोषाध्यक्ष इंद्रकुमार डडसेना, सरायपाली ब्लाक अध्यक्ष शिवा निषाद, ब्लाक महासचिव जगदीश पटेल, ब्लाक प्रवक्ता योगेन्द्र साहु, पिथौरा ब्लाक अध्यक्ष आनंद भोई, संघठन वरिष्ठ सदस्य टिकेश्वर मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार भगवान दास अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, भुषण साहु, रणवीर मेश्राम, माधवदास, आयुष साहू, मोहन चौहान, अभिनव आदि पत्रकार गण उपस्थित थे।

महासमुन्द : राम कथा आयोजनों से बच्चों में अच्छे संस्कार का निर्माण होता है :भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

महासमुन्द : राम कथा आयोजनों से बच्चों में अच्छे संस्कार का निर्माण होता है :भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू  महासमुंद : ग्राम लभरा कला में आयोजित राम पाठ कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल होकर यह आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने भगवान राम और माता जानकी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद उनके ननिहाल की धरती को मिले, मेरी यही प्रार्थना है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से क्षेत्र में समृद्ध और खुशहाल हो।

हुलास गिरी गोस्वामी व आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा चंदन लगाकर स्वागत किया तुषार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा गांव में राम कथा का आयोजन होने से पूरा गांव राममय भक्तिमय हो गया है ऐसा आयोजनों से बच्चों में अच्छे संस्कार का निर्माण होता है राम कथा सुनने से हम सबके जीवन में सुख समृद्धि शांति और ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था विश्वास पैदा करते हैं | अत्यधिक संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे |

बसना -:शव मिलने के बाद जांच जुटी पुलिस ने कहा जहर का बॉटल मिला है, पत्नी से विरह का मामला बताया गया घटना बोइरडीह से देवल भाठा मार्ग की है साल्हिया थाना खैरा का बताया जा रहा है जो पिथौरा जा रहा हु बोलकर निकला था!

बसना -:शव मिलने के बाद जांच जुटी पुलिस ने कहा जहर का बॉटल मिला है, पत्नी से विरह का मामला बताया गया घटना बोइरडीह से देवल भाठा मार्ग की है साल्हिया थाना खैरा का बताया जा रहा है जो पिथौरा जा रहा हु बोलकर निकला था!

बसना थाना के बोइरडीह से देवल भाठा जाने वाले कच्ची मार्ग मे एक व्यक्ति का शव मिला है शव पुराना बताया जा रहा है स्थानीय व्यक्तियों द्वारा भेजे गए फोटो देखने से पता चलता है की बाड़ी पुलिया के निचे था और पुराना था सुचना पर बसना पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया है और जांच कार्यवाही कर रही है!

बसना थाना के जांच अधिकारी जयंत बारीक से मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम सक्सेना पिटा नारायण सक्ससेना 31 वर्ष मृतक युवक साल्हिया थाना बलौदा बाजार क्षेत्र के ग्राम खैरा का है जो लगभग 1तारीख से लापता था बताया गया की मृतक अपनी पत्नी से 2 साल से तलाक के बाद मानसिक हालात ठीक नहीं था घर से पिथौरा जा रहा हु बोलकर निकला था और उसकी डेथ बाड़ी आज  बोइरडीह से देवल भाठा जाने वाले मार्ग पर मिला है जांच अधिकारी जयंत बारीक के अनुसार शव के पास से एक जहर का बॉटल मिला पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि से जहर सेवन युवक का मृत्यु हुवा प्रतीत होता है शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है तभी साफ साफ कहा जा सकता है!

बसना थाना : साल्हेतराई के पास एन एच 53 रोड गेटकारी मंदिर के पास अपने बाइक को लापरवाही पुर्वक चलाकर स्वयं के द्वारा एक्सीडेंट कर चालक का हुआ मृत्यु

बसना थाना : साल्हेतराई के पास एन एच 53 रोड गेटकारी मंदिर के पास अपने बाइक को लापरवाही पुर्वक चलाकर स्वयं के द्वारा एक्सीडेंट कर चालक का हुआ मृत्यु  थाना बसना में सउनि के अनुसार थाना के मर्ग क्रमांक 20/2024 धारा 174 जा0फौ0 का मृतक चालक मृतक डोलामणी मिरी पिता हीरालाल मिरी उम्र 17 साल साकिन सावित्रीपुर ननकुसीयाडीपासा थाना बसना जिला महासमुन्द(छ0ग0) का मर्ग जांच किया।

मर्ग जांच के दौरान गवाह हीराला मिरी, ओमप्रकाश मिरी, संतकुमार रात्रे, जगसाय मिरी, मुकेश मिरी, संजय मिरी से पुछताछ कर कथन लिया घटना स्थल का मुआयना किया संपुर्ण जांच पर पाया कि मृतक डोलामणी मिरी घटना दिनांक 17.03.2024 को अपने रिश्तेदार संतकुमार रात्रे निवासी भैरोपुर के साथ अपने मोटर सायकल क्र CG 06 GZ 1744 में लडकी देखने के लिए ग्राम बेहराडीह गये थे

वापस करीब 06.30 बजे शाम को भैरोपुर आये और मृतक डोलामणी मिरी ने संतकुमार रात्रे को भैरोपुर में छोडकर अपने मोटर सायकल से घर सावित्रीपुर जाने के लिए निकला था कि एन एच 53 रोड गेटकारी मंदिर के पास ग्राम साल्हेतराई के पास अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GZ 1744 को तेज एवं लापरवाही पुर्वक चलाकर स्वयं के द्वारा एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से आयी चोंट के कारण मृत्यु हो गयाअपराध धारा 304(ए) भादवि का घटित करना पाया गया। धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

CG लोक सभा चुनाव 2024: चुनाव आयोग ने कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव के लिए नियुक्त किये प्रेक्षक

CG लोक सभा चुनाव 2024: चुनाव आयोग ने कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव के लिए नियुक्त किये प्रेक्षक
Lok Sabha Elections 2024: भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्रों में आम निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। आयोग ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी डॉ. एमटी रेजु को सामान्य प्रेक्षक, भारतीय पुलिस सेवा के 2011 बैच के अधिकारी एम राकेश चंद्र कलासागर को पुलिस प्रेक्षक और भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 2014 बैच के अधिकारी संदीप मोंडल को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है।

भारत निर्वाचन आयोग ने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्री शशि रंजन को सामान्य प्रेक्षक, भारतीय पुलिस सेवा के 2014 बैच के अधिकारी योगेन्द्र कुमार को पुलिस प्रेक्षक और भारतीय प्रतिरक्षा लेखा सेवा (IDAS) के प्रवीण रंजन को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2004 बैच के अधिकारी डॉ. समित शर्मा को सामान्य प्रेक्षक और भारतीय पुलिस सेवा के 2011 बैच के अधिकारी एम.राकेश चंद्र कलासागर को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

आयोग की ओर से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत महासमुंद जिले के लिए भारतीय राजस्व सेवा के 2014 बैच के अधिकारी मनीष कुमार डबास को और धमतरी और गरियाबंद जिले के लिए भारतीय राजस्व सेवा के 2016 बैच के अधिकारी राम प्रभु उदय आर को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सहायक रिटर्निग अधिकारी ठाकुर ने ली बैठक

रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी नवीन कुमार ठाकुर ने सेक्टर अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर की संयुक्त बैठक ली। ठाकुर ने बैठक में दिव्यांग मतदाता और 85 से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर से मतदान करने के संबंध में जानकारी दी। इसके लिए सूची समय सीमा के भीतर बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही वोटर हेल्पलाइन के संबंधी में जानकारी दी गई। सरकारी कर्मचारी को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट एवं पोस्टल बैलेट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और मतदान केंद्र का पुनः निरीक्षण कर आवश्यक उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर राकेश देवांगन और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

बसना -: ऐसे पलायन रुकेगा ज़ब काम मे आये मजदूरों को भगा दिया जाता है आखिर क्या है पूरा मामला

बसना -: ऐसे पलायन रुकेगा ज़ब काम मे आये मजदूरों को भगा दिया जाता है आखिर क्या है पूरा मामला

महासमुंद जिले मे बेरोजगारी एक अहम् मुद्दा है दीपावाली के बाद अधिकतर लोग महासमुंद जिले के बसना पिथौरा और सरायपाली क्षेत्र से कई गाँव के लोग काम नहीं मिलने के कारण उत्तरप्रदेश ओड़िसा की और अपने पुरे परिवार सहित रुख करते है और लगभग 4 माह बाद ही आते है हालांकि केंद्र सरकार ने रोजगार गारंटी से लोगो को रोजगार देने की बात सामने आती है लेकिन अब इसका उल्टा हो रहा है लोगो से उनकी रोजगार छिना जा रहा है

इसमें सरपंच,,रोजगार सहायक, और विभाग के इंजिनियर अंकित यदु का पूरा संरक्षण है, बसना ब्लॉक अंतर्गत बिछिया, के पास ग्राम पंचायत माधोपाली मे रोजगार गारंटी योजना मे जमकर भ्र्ष्टाचार हो रहा है ग्राम पंचायत माधोपाली के पंच साहू keअनुसार गाँव मे नया तालाब गहरी करण का कार्य चल रहा है और काम मे डोंगरीपाली और माधोपाली के लगभग 20 से 25 महिला पुरुष काम मे आ रहे है और मजदूरों की हाजारी 60 से 70 लोगो हर रोज चढ़ाया जा रहा है दरअसल एक पंच साहू आरोप के अनुसार विभाग के इंजिनियर अंकित यदु के संरक्षण मे ये सब काम हो रहा है आज ज़ब मिडिया की टीम ग्राम माधोपाली पहुंची तो मिडिया के टीम को आते जानकार रोजगार गारंटी के काम को मजदूरों के आते ही छुट्टी करा दिया गया चुकी फर्जी मास्टरोल का मामला उजागर होने के डर से रोजगार सहायक और इंजिनियर ने काम को बंद करवा दिया इंजिनियर और रोजगार सहायक से कई बार सम्पर्क करने की कोशिस किया गया लेकिन उनका नंबर बंद आया हालांकि मामले मे जनपद पंचायत बसना अधिकारी के पी. ओ.प्रेमचंद को पूरी जानकारी दे दी गई है पुरे मामले की जाँच कराने की बात कही है!

लोक सभा चुनाव : राजनांदगांव सीट से BJP उम्‍मीदवार संतोष पांडेय ने भरा पर्चा, सीएम साय ने किया जीत का दावा

लोक सभा चुनाव : राजनांदगांव सीट से BJP उम्‍मीदवार संतोष पांडेय ने भरा पर्चा, सीएम साय ने किया जीत का दावा  छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी संतोष पांडेय ने अपना नामांंकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते वक्‍त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा और प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव सिंह सहित दिग्‍गज नेता मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्‍यमंत्री साय ने संतोष पांडेय की जीत का दावा किया। सीएम साय ने कहा, आज राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से संतोष पांडेय ने पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। वे आने वाले चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, पांच साल ठग के राज किया। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से कई वादे किए थे, लेकिन इतनी प्रचंड जीत के बाद भी कांग्रेस ने एक भी वादे पूरे नहीं किए।

उस वक्‍त मैं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष था। मैंने भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए पूछा था कि आपने 36 वादे में से एक भी पूरा किए हो तो बता दें। मैं राजनीति छोड़ दूंगा। लेकिन पांच साल कांग्रेस सरकार ने जनता को धोखा दिया। कांग्रेस ने कोयला, शराब में भ्रष्‍टाचार किया। इतना ही नहीं नरवा, गरवा, घुरुवा, बारी और गोबर में भी भ्रष्‍टाचार किया। बतादें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा सीट पर मतदान होंगे।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में नेत्र रोग विभाग प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम 05 अप्रैल 2024 दोप. 12 बजे से

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में नेत्र रोग विभाग प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम 05 अप्रैल 2024 दोप. 12 बजे से
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALTY CENTER
नेत्र रोग विभाग
दिनांक:05 अप्रैल 2024
दोप. 12 बजे से
आँखों की समस्या जैसे :-
• मोतियाबिंद (Cataract)
• काला मोतिया / काँचबिंदु (Glaucoma )
दृष्टिदोष (रिफ्रैक्टिव सर्जरी )
रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें :- 77730 86100
84618 11000, 77708 68473
कंप्यूटर द्वारा आँखों की जांच एवं चश्मे का नंबर
• डायबिटिक रेटिनोपैथी
• आँखों में चोट
• कंप्यूटर विजन सिंड्रोम
• नवजात एवं बच्चो की जाँच ROP Screening
• आँखों का राइनो
• आँखों में सूखेपन के साथ जलन एवं खुजली होना
• चश्मा एवं कॉन्टेक्ट लेंस
• नेत्रदान
· आँखों में जलने / झुलसने या अम्ल / झार गिर जाना
बसना, जिला महासमुन्द (छ.ग.)
प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम
डॉ. अंकुर सक्सेना MBBS, MS (Cornea Specialist) अरविंदो नेत्रालय, रायपुर

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मे तुरंत आवश्यकता हैUrgent Required

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मे तुरंत आवश्यकता हैUrgent Required
Urgent Required
Qualified Technician
Pathology Lab Technician
► Microbiology Lab
Technician
M.Sc., B.Sc. (Microbiology)
CT Scan & X-Ray
Technician
• Echo, TMT, ECG
Technician
• OT & Anesthesia
Technician
अनुभव : 3 वर्ष | सैलरी : योग्यतानुसार
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ काम करने का सुनहरा अवसर
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
अंचल का एकमात्र 100 बिस्तर युक्त सबसे विश्वसनीय
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.) बायोडाटा व्हाट्सप्प करें : 7773086100

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में ICU क्रिटिकल केयर विभाग में, आवश्यकता है 

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में ICU क्रिटिकल केयर विभाग में, आवश्यकता है
RMO
BAMS/BHMS
Senior Nursing Staff
ANM/GNM/B.Sc. Nursing
अनुभव : 2 वर्ष से अधिक
सैलरी : योग्यतानुसार
नोट : केवल ICU के कार्य में दक्ष एवं प्रशिक्षित व्यक्ति ही संपर्क करें
AGRAWAL NURSING HOME MULTISPECIALITY HOSPITAL
अंचल का एकमात्र 100 बिस्तर युक्त सबसे विश्वसनीय अस्पताल
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
बायोडाटा व्हाट्सएप्प करें: 7773086100 बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)