बसना : निःशुल्क यूरोलॉजी कैंप, मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन 6 अप्रैल 2024 सुबह 10 से 01 तक अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में 

बसना : निःशुल्क यूरोलॉजी कैंप, मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन 6 अप्रैल 2024 सुबह 10 से 01 तक अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में
निःशुल्क यूरोलॉजी कैंप
मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन
• किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी • प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी
• किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज
· पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार
कोषका संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन
• किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज
• पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार
पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं
शुक्रवार 6 अप्रैल 2024
सुबह 10 से 01 तक
· इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर
डॉ. तुषार दानी
किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक
यूरो सर्जन
बीजू कार्ड / आयुष्मान कार्ड द्वारा
किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क
मरीज की जांच, परामर्श, रहना, खाना, दवाइयां एवं सम्पूर्ण इलाज पूर्णतः निःशुल्क ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 05 अप्रैल को भर्ती हो जाएं
सीटी स्कैन जांच में
50% की छूट
एक्स-रे जांच फ्री
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.)अग्रिम पंजीयन अनिवार्य अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बसना : प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन अब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 

बसना : प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन अब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में
उपलब्ध उपचार
• हेड इंजरी और ट्रॉमा • पीठ दर्द
• ब्रेन हैमरेज
• ब्रेन ट्यूमर
• ब्रेन टी बी पीडियाट्रिक न्यूरो
• मिर्गी का दौरा
कमर दर्द
गर्दन दर्द
• स्पाइनल फ्रैक्चर
माइग्रेन (सिर दर्द) मानसिक तनाव • लकवा / स्ट्रोक
• दिमागी बुखार
7 अप्रैल 2024 : सुबह 10 से
आपका स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
डॉ. रुपेश वर्मा न्यूरोसर्जन
मस्तिष्क एवं स्पाईन सर्जन
बीजू कार्ड / आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

Cement Saria Price: घर बनाना हुआ महंगा, सरिया के दाम 2500 रुपये टन बढ़े, आज से सीमेंट भी हो सकता है महंगा, जानें लेटेस्‍ट रेट

Cement Saria Price: घर बनाना हुआ महंगा, सरिया के दाम 2500 रुपये टन बढ़े, आज से सीमेंट भी हो सकता है महंगा, जानें लेटेस्‍ट रेट
रायपुर : बीते कई महीनों से लगातार गिर रहे सरिया के दाम अब बढ़ने शुरू हो गए हैं। सरिया की कीमतों में 2500 रुपये प्रति टन की तेजी आ गई। अब फैक्ट्रियों में सरिया 52 हजार 500 रुपये प्रति टन और रिटेल में 55 हजार 500 रुपये प्रति टन बिक रहा है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय बाजार में तो मांग सुस्त है, लेकिन बाहरी मांग थोड़ी तेज हुई है।

लोहा बाजार में सटोरिए हावी हो गए हैं और कीमतों में तेजी-मंदी ला रहे हैं। करीब तीन से चार महीने बाद सरिया की कीमत में तेजी देखने को मिली है। उद्योगपतियों का कहना है कि लौह अयस्कों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर भी सरिया की कीमतों पर पड़ा है। दूसरी ओर सीमेंट कंपनियों द्वारा पांच अप्रैल से सीमेंट की कीमत 20 रुपये प्रति बैग बढ़ाने की तैयारी है।

अगर सीमेंट के दाम बढ़ते हैं तो रिटेल में सीमेंट 320 रुपये प्रति बैग तक पहुंच जाएगा। वर्तमान में सीमेंट 280 से 300 रुपये प्रति बैग है। भवन निर्माण सामग्री के कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी बाजार में मांग बिल्कुल नहीं है, इसके बावजूद सीमेंट कंपनियों दाम बढ़ाने की तैयारी है। इस तेजी को बाजार किसी भी प्रकार से सपोर्ट नहीं कर रहा है।

आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव आयोग का एक्शन, चार लाख से अधिक बैनर पोस्टरों को हटाया; यहां आप भी दे सकते हैं शिकायत

आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव आयोग का एक्शन, चार लाख से अधिक बैनर पोस्टरों को हटाया; यहां आप भी दे सकते हैं शिकायत
छत्तीसगढ़ में आचार संहिता उल्लंघन के खिलाफ चुनाव आयोग ने कार्रवाई तेज कर दी है। अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकी बना निगरानी की जा रही है। खास बात यह है कि अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित चौकियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। आयोग 30 करोड़ से अधिक की संपत्ति, नकदी और अन्य सामान जब्त कर चुका है।

यह आंकड़ा 16 मार्च से एक अप्रैल तक का है। छत्तीसगढ़ में अब तक आचार संहिता की कुल 217 शिकायतें मिल चुकी हैं। सी-विजिल एप के माध्यम से ये शिकायतें की गई हैं। चुनाव आयोग ने 149 शिकायतों पर एक्शन लिया है। इस बीच आयोग ने चार लाख से ज्यादा बैनर-पोस्टरों को हटाया है। वहीं कोई भी व्यक्ति सी-विजिल एप के माध्यम से आचार संहिता उल्लघंन की शिकायत दे सकता है।

चुनाव आयोग द्वारा की गई कार्रवाई
प्रकरण
कुल कार्रवाई
बैनर 68,533
पोस्टर 1,10,465
वाल राइटिंग 1,34,698
अन्य 86,908
कुल 4,00,604
जब्त किया गया सामान
प्रकरण कीमत
नकदी 9.11 करोड़
शराब 0.56 करोड़
मादक पदार्थ 1.6 करोड़
कीमत धातु 1.64 करोड़
अन्य सामान 17.58 करोड़
जब्त सामान की कीमत 30.47 करोड़

CG -/ अगर ऐसा हुवा तो EVM के बजाय मतपत्र से करानी पड़ेगी वोटिंग

 

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक ही दिन में 210 ने लिया फार्म, बघेल ने बैलेट से चुनाव के लिए 384 प्रत्याशियों के नामांकन की कही थी बात कहा था लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन फार्म खरीदने बुधवार को अचानक कलेक्ट्रेट में भीड़ उमड़ पड़ी। संसदीय क्षेत्र के चारों जिलो के सभी ब्लाकों से आए कांग्रेस समर्थित ग्रामीण लाइन में लगकर फार्म जारी करवाते रहे। तय समय तक 210 लोगों के नाम फार्म जारी किए गए। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही।

अचानक फार्म खरीदने ग्रामीणों की भीड़ देख प्रशासन भी हड़बड़ा गया। अतिरिक्त टेबल लगाकर लोगों को फार्म जारी किए गए। गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है। अब तक कुल 241 के नाम फार्म जारी किेए गए हैं। इनमें से 19 जमा किए जा चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि इनमें से कितने लोग नामांकन फार्म जमा करते हैं।

384 अभ्यर्थी होने पर EVM के बजाय मतपत्र से करानी पड़ेगी वोटिंग
नामांकन को लेकर थोक में पहुंची भीड़ को कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के ईवीएम के खिलाफ उस आह्वान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा था कि अधिक से अधिक फार्म भरा जाए। 384 अभ्यर्थी होने पर चुनाव आयोग को ईवीएम के बजाय मतपत्र से वोटिंग करानी पड़ेगी।

बताया गया कि कांग्रेस के ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सप्ताहभर से फार्म भरने की तैयारी कराई जा रही थी। बैंक खाता खोलने से लेकर अन्य दस्तावेज भी अधिकांश नेे तैयार कर रखा है। बुधवार को जैसे ही फार्म वाला कांउटर खुला, लोग धड़धड़ाकर पहुंचने लगे। कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर भारी भीड़ जुट गई। मोहला, मानपुर, छुरिया, खुज्जी, कवर्ध, पंडरिया, खैरागढ़, डोंगरगढ़ सभी तरफ के लोग अलग-अलग साधन से पहुंचे थे। उन्हें कांग्रेस के कई पदाधिकारी लाइन-अप करते दिखे। हालांकि इस बारे में न तो कांग्रेस के नेता खुलकर बता रहे थे और न ही फार्म लेने वाले कुछ कह रहे थे। दिनभर में कुल 11 नामांकन पत्र जमा हुए और कुल 210 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया। कुल 13 अभ्यर्थियों के 19 नामांकन मिले और कुल 241 पत्र जारी किए गए हैं।

तो कराना पड़ेगा मतपत्र से मतदान
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम के माध्यम से 384 प्रत्याशियों का चुनाव कराया जा सकता है। इससे अधिक होने पर मतपत्र का ही उपयोग करना होगा। चुंकि एक वोटिंग मशीन में नोटा को मिलाकर सिर्फ 16 नाम ही आ सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन दो यूनिट से बनी होती हैं, जिसमें एक कंट्रोल यूनिट है और दूसरा बैलेटिंग यूनिट।

अगर 16 से अधिक (नोटा मिलाकर) उम्मीदवार हैं तो एक बैलेट मशीन से दूसरी वोटिंग मशीन जोड़ दी जाएगी। यानी दो वोटिंग मशीन से चुनाव होगा। इस तरह से उम्मीदवारों की संख्या के अनुसार उसमें वोटिंग मशीन जोड़ दी जाती हैं। एम-2 ईवीएम में नोटा सहित अधिकतम 64 अभ्यर्थियों के चुनाव कराए जा सकते हैंं। यानी चार वोटिंग मशीन तक जोड़ी जा सकती है।

इस तरह चार बैलेटिंग यूनिटों को जोड़कर अधिक से अधिक 64 अभ्यर्थियों के लिए चुनाव कराया जा सकता है। अगर 64 से भी अधिक उम्मीदवार हो तो एम-3 ईवीएम का सहारा लिया जाता है। जिस ईवीएम से 24 बैलटिंग इकाइयों को जोड़कर नोटा सहित अधिकतम 384 अभ्यर्थियों के लिए निर्वाचन कराया जा सकता है।

यानी एक सीट पर 384 तक उम्मीदवार खड़े हो जाए तो अतिरिक्त वोटिंग मशीन लगाकर चुनाव करवाए जा सकते हैं। इससे भी अधिक उम्मीदवार खड़े हो जाए तो मतदान पत्र का इस्तेमाल करना होगा। ईवीएम पर लगातार सवाल खड़े करने वाली कांग्रेस ने इसी मुहिम के तहत कार्यकर्ताओं से फार्म भरने का आह्वान कर रखा है।

करनी होगी अतिरिक्त व्यवस्था
भीड़ बढ़ने पर नामांकन फार्म जारी करने के लिए प्रशासन ने टेबल लगाकर काउंटर तो बढ़ा दिया, लेकिन फार्म जमा करने के लिए कलेक्टर न्यायालय के कक्ष में ही एकमात्र व्यवस्था है। अगर जितने लोगों ने फार्म उठाया है, वे जमा करने पहुंचते हैं तो एक कक्ष में एक ही अधिकारी (जिला निर्वाचन अधिकारी) के लिए इतने फार्म जमा ले पाना संभव नहीं होगा। सभी से अमानत राशि भी लेनी है और उसकी रसीद देनी है।

ऐसे में वैकल्पिक रूप से अतिरिक्त व्यवस्था बनानी पड़ सकती है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों को बुलवाकर विधानसभावार नामांकन फार्म जमा लेने की व्यवस्था भी करनी पड़ सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि अभी फार्म जारी हुए हैं। जमा होनेे के बाद उसकी संख्या अधिक होने पर निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन लिया जाएगा।

रायगढ़ -:मोटर पंप, केबल वायर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकलल भी जप्त….

● मोटर पंप, केबल वायर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकलल भी जप्त….
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Thana Kharsia Raigarh
04 अप्रैल रायगढ़ । खरसिया पुलिस द्वारा खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए मोटर पंप चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । 2 मार्च 2024 को थाना खरसिया में मोटर पंप चोरी की रिपोर्ट कृष्ण मुरारी यादव (उम्र 54 वर्ष) निवासी ग्राम तिउर द्वारा उसके खेत में बने कमरा अंदर सिंचाई के लिए लगे एचपी कंपनी के मोटर पंप, वायर और बिजली पैनल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 130/2024 धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद किया गया । थाना प्रभारी खरसिया एवं प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में माल मुल्जिम दौरान आज ग्राम तिउर के संदिग्ध व्यक्तियों को मुखबिर सूचना पर पकड़ा गया जिनसे दो चोरियों का खुलासा हुआ है । पंप चोरी में शामिल आरोपी (1) नरेश गबेल उर्फ ननकी पिता रामकुमार गबेल उम्र 28 साल, (2) किशोर गबेल पिता मनमोहन सिंह गबेल उम्र 23 साल (3) राकेश कुमार सिदार पिता लक्ष्मी नारायण सिदार उम्र 19 साल तीनों निवासी ग्राम तिरूर थाना खरसिया ने पूछताछ पर मोटर सायकल का उपयोग कर 29 फरवरी की रात्रि ग्राम तिउर में खेत के कमरा से मोटर पंप, 200 मीटर वायर और बिजली पैनल कीमती करीब 16,000 रुपए को चोरी करना बताया आरोपियों के मेमोरेंडम पर चोरी की मसरूका तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल सीजी 12 बीएच 3933 कीमती 70,000 रुपए की जप्ती की गई है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री श्री आकाश मरकाम तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरसिया एवं प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रधान आरक्षक बीरछ सांडे, आरक्षक विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी एवं हमराह स्टाफ की माल मुल्जिम पतासाजी में अहम भूमिका रही है ।

सरायपाली -: जनपद पंचायत अध्यक्ष कुमारी भास्कर ने तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का निवेदन किया!

सरायपाली -: जनपद पंचायत अध्यक्ष कुमारी भास्कर ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निवेदन किया!
भाजपा मंडल बलौदा के बूथ सुकड़ा में आगामी लोकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार करते हुए तीसरी बार मा.नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु संकल्प लिया गया। सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर ने मोदी जी के

जनकल्याणकारी योजना गरीब कल्याणकारी योजना किसान समृध्दि योजना, महतारी वंदन योजना , युवाओं के लिए योजना एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आने वाला लोकसभा चुनाव दिनांक 26 अप्रैल 2024 को महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र से भाजपा कीजनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर ने मोनरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निवेदन किया गया |

जिसमें मुख्य रूप से शक्ति केन्द्र संयोजक नरेश तिवारी ,युवा मोर्चा महामंत्री केशव साहू, सुभाष साहू, पिताम्बर साव, सरपंच रतना बाई खुटे ,टेकलाल खुटे, सुशिल बरिहा, अनिरुद्ध तांडी, गणेश जोल्हे, संग्राम केशरी पवार, शहदेव बाग,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर भास्कर,लोकसभा सोशल मीडिया सह संयोजक मनबोध मिरी एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता माता बहनें व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

महासमुंद -: कौन कहता है पैसे पेड़ पर नहीं उगते! गांवों में इन दिनों पेड़ों से बरस रहा ‘सोना

महासमुंद -: कौन कहता है पैसे पेड़ पर नहीं उगते! गांवों में इन दिनों पेड़ों से बरस रहा ‘सोना

कौन कहता है पैसे पेड़ पर नहीं उगते! महासमुंद जिले के बसना पिथौरा बागबाहरा क्षेत्रो के गांवों में पैसे इन दिनों पेड़ों पर ही उग रहे हैं. पूरे इलाके में इस बार पीला सोना कहलाने वाले महुआ के फूलों की बहार आई है.

इन फूलों को इकट्ठा करने वालों के चेहरे भी खिले हुए नजर आ रहे हैं, आखिर इन महुआ फूलों को बेचकर उन्हें हजारों रुपए का मुनाफा जो हो रहा है.गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की इकोनॉमी को मजबूती करने में वनोपज की अहम भूमिका है. अकेले महुआ फूल का कारोबार ही साल भर में करोड़ों रुपए का है.

कहीं-कहीं तो यह महुआ फूल बाजार तक भी पहुंचने लगे है. संग्रहण में लगे ग्रामीण इसमें हजारों रुपए की कमाई कर लेते हैं. ऐसे में कह सकते हैं कि गांवों के महुआ के पेड़ों से पीला सोना बरस रहा है.महुआ बीनने के लिए खेतों की ओर निकल रहे हैं

बता दें कि कई गांव में पेड़ों पर भारी मात्रा में महुआ हुआ है.इसकी खुशबू सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को मोहित कर रही है. जंगल के चारों ओर महुआ की मादक खुशबू बिखर रही है. महुआ बीनने के लिए लोग पूरे परिवार के साथ सुबह से जंगलों और खेतों की ओर निकल रहे हैं. कई स्कूली बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ महुआ बीनने जाते देखे जा सकते हैं.

एक पेड़ से हर दिन बरस रहा 15 किलो पीला सोना
इस साल महुआ की बंपर फसल होने के पीछे साफ मौसम बड़ा कारण माना जा रहा है. एक अनुमान के मुताबिक फिलहाल एक पेड़ से 15 से 20 किलो महुआ झड़ रहा है.

यदि मौसम ऐसे ही साफ रहा तो लोग इस वनोपज का भरपूर लाभ उठा पाएंगे. महुआ इकट्ठा करने बड़ी सुबह ही गांव के लोग बड़ी संख्या में जंगलों और खेतो की ओर निकल पड़ते हैं. सड़क से गुजरते वक्त कहीं कहीं इन्हें देखा भी जा सकता है ग्रामीण देर शाम तक पेड़ों के आसपास महुआ इकट्ठा करते दिखते हैं.

 

सरकार सीधे नहीं खरीदती, औन पौन दाम पर बेच रहे
वनवासियों और गांव वालों के लिए सबसे बुरी बात ये है कि राज्य सरकार इन से महुआ सीधे तौर पर नहीं खरीदती. ऐसे में लोग स्थानीय बिचौलियों और व्यापारियों को औने पौने दाम पर महुआ बेचने को मजबूर हैं. इस माह की शुरुआत में ही महुआ फूल निकलने लगे थे. सरकार सीधे महुआ नहीं खरीद रही है, इसलिए बिचौलिए इसका पूरा फायदा ले जा रहे हैं. महुआ फूल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा शराब बनाने में किया जाता है. आमतौर पर ग्रामीण ही महुआ से शराब बनाते हैं.!

पिथौरा : वाईट गोल्ड राईस मिल के पास रायपुर की ओर से तेजी एवं लापरवाही पूर्वक गलत दिशा में चलाते लाकर ठोकर मारने से बाइक चालक की मृत्यू

पिथौरा : वाईट गोल्ड राईस मिल के पास रायपुर की ओर से तेजी एवं लापरवाही पूर्वक गलत दिशा में चलाते लाकर ठोकर मारने से बाइक चालक की मृत्यू
थाना पिथौरा में सउनि के अनुसार थाना के मर्ग क्रमांक 16/2024 धारा 174 जाफौ. की कायमी पश्चात प्रार्थी को पूछताछ करने पर मृतक खेमनाथ पटेल काम से झलप जा रहा था कि वाईट गोल्ड राईस मिल के पास पिथौरा के पास हाईवा ट्रक क्रमांक CG04PE 1505 के चालक द्वारा रायपुर की ओर से तेजी एवं लापरवाही पूर्वक

गलत दिशा में चलाते लाकर ठोकर मारने से मृत्यू होना बताने पर आरोपी हाईवा चाकल के विरूध्द अपराध धारा 304ए भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
सूचक त्रिभूवन पटेल ने बताया दिनांक 04.04.2024 को 09.30 बजे लगभग फोन से सूचना मिला की वाईट गोल्ड राईस मिल के पास पिथौरा के पास भाई खेमनाथ पटेल का एक्सिडेंट हो गया जिसे पिथौरा अस्पताल लेकर आये है, तब मैं पिथौरा अस्पताल आया तब तक मेरा भाई खेमनाथ पटेल का मृत्यू हो गया था।

अस्पताल में मेरे को पता चला की मेरा भाई अपने मोटर सायकल से झलप काम से जा रहा था कि वाईट गोल्ड राईस मिल के पास पिथौरा के पास रायपुर की ओर से तेजी एवं लापरवाही पूर्वक गलत दिशा से हाईवा क्रमांक CG04 PE 1505 के चालक चलाते हुये ला रहा था जिसे मेरा भाई देख कर अपने मोटर साकयल को खडा कर भाग रहा था जिसे ठोकर मारकर राईस मिल के पास लगे ट्रांसफारमर में ठोकर मार दिया है एवं हाईवा वहीं पलट गया है। मेरे भाई को ठोकर मारने से बांया पैर के जांघ में , माथे में बांया आंख के पास चोट लगा है जिसका CHC पिथौरा में मृत्यू हो गई है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर जांच में लिया गया है।

छत्तीसगढ़ -: युवाओं को प्राथमिक शिक्षक भर्ती से बाहर कर दिया है कोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया है!

छत्तीसगढ़ -: युवाओं को प्राथमिक शिक्षक भर्ती से बाहर कर दिया है कोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया है!

हाल ही में कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है कोर्ट द्वार जारी आदेश में B.Ed डिग्री धारकों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती से बाहर कर दिया गया है मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने आदेश जारी कर राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि बीएड वालों को हटाकर 6 महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करें।

बीएड डिग्री हासिल कर रखे अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही बड़ा झटका है क्योंकि हाल ही में हाई कोर्ट ने B.Ed डिग्री धारी युवाओं को प्राथमिक शिक्षक भर्ती से बाहर कर दिया है कोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमें यह जानकारी दी गई है कि राज्य सरकार नियुक्त किए गए बेड शिक्षकों को नौकरी से हटाकर 6 महीने के अंदर अंदर भर्ती प्रक्रिया को पूरी करें प्राथमिक शिक्षक भर्ती में केवल डीएलएड वालों को ही मेरिट के आधार पर प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए नियुक्ति दी जानी चाहिए।

जानकारी के मुताबिक बता दें कि चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बैच का बहुत ही बड़ा फैसला आया है इसके अंतर्गत डीएलएड अभ्यर्थियों की उच्च याचिका पर निर्णय दिया गया हैजो निर्णय दिया गया है जिसमें प्राइमरी शिक्षक भर्ती में बीएड वालों को चयन किए जाने की चुनौती दी गई थीयाचिका करता हूं उन्हें सुप्रीम कोर्ट के अगस्त 2023 के फैसले को आधार मानते हुए प्राइमरी शिक्षक भर्ती से B.Ed योग्यता को स आवेदन घोषित कर इसे हटाने की मांग लगातार समय से की जा रही थी।

डीएलएड पास अभ्यर्थियों द्वारा जो याचिका दायर की गई थी उसमें डीएलएड कोर्स में प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ने के खास ट्रेनिंग भी दी जाती हैइसके अलावा B.Ed कोर्स में बड़ी कक्षाओं को पटाने की ट्रेनिंग दी जाती हैं छोटी कक्षाओं कीशिक्षकों की भर्ती में बीएड अभ्यर्थियों को शामिल करने से शिक्षा की गुणवत्ता में असर आएगा और यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का राज्य शासनने बहुत बड़ा उल्लंघन किया है।

इस बीच सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया थाउसे आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त 2023 को अपने फेस लेकर तहत यह जानकारी दी थी कि केवल डीएलएड यानी बीएसटीसीडिप्लोमा प्राप्त करने वालेअभ्यर्थी ही प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ने के लिए पात्र होंगे पीठ ने एनसीटीई ( राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद ) के उस गजट विज्ञापन को रद्द कर दिया था जिसमें बीएड डिग्रीधारकों को लेवल-1 शिक्षक भर्ती के लिए योग्य करार दिया गया था। एनसीटीई की इस अधिसूचना में कहा गया था कि अगर बीएड डिग्रीधारी लेवल-1 में पास होते हैं, तो उन्हें नियुक्ति के बाद छह महीने का ब्रिज कोर्स करना होगा।

आप सभी को पता है 4 में 2023 को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सहायक शिक्षकों के 6500 पदों हेतु नई भर्ती की अधिसूचना जारी की थी अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन फार्म लिए उसके बाद 10 जून को इसकी परीक्षा का आयोजन सफलता पूर्ण करवाया गया था इस परीक्षा में B.Ed और डीएलएड के छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे भर्ती परीक्षा सफलता पूर्ण कंप्लीट होने के बाद डीएलएड छात्रों ने इसको लेकर याचिका दायर कर दी थी जिसका फैसला अब फिलहाल ही में आया है।