महासमुंद थाना : सडक पार कर पैदल बैंक की ओर जा रहा व्यक्ति को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मोटर सायकल चालक ने मारी टक्कर
मैं गणेश प्रसाद साहू वर्तमान में बीटीआई रोड एसबीआई के सामने विजय भवन महासमुन्द में रहता हूं रासायनिक कृषि दवाईयों का विक्रय का काम करता हूं कि दिनांक 22.03.2024 के दोपहर करीबन 12.30 बजे मैं आईडीएफसी फस्ट बैंक महासमुंद में मैं और मेरी पत्नि लीना साहू, भतीजा अक्षत साहू के साथ पैसा जमा करने के लिये गये थे तभी एक मोटर सायकल पल्सर का चालक नाम नहीं जानता के द्वारा बेलसोण्डा रायपुर रोड से महासमुंद की ओर तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आया मैं सडक पार कर पैदल बैंक की ओर जा रहा था तभी पल्सर मोटर सायकल चालक द्वारा मुझे बांया पैर मे ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मेरे बायां पैर के पंजा में चोंट लगा है मैं पल्सर चालक का नाम एवं नंबर नहीं जानता हूं घटना को मेरी पत्नि लीना साहू एवं भतीजा अक्षत साहू व आसपास के लोग देखें हैं मोटर सायकल पल्सर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करता हूं। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है, कार्यवाही किया जाये।
महासमुंद थाना : सडक पार कर पैदल बैंक की ओर जा रहा व्यक्ति को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मोटर सायकल चालक ने मारी टक्कर
महासमुंद : घर बाडी के पीछे गुडरूपारा महासमुन्द में अवैध रूप शराब बिक्री करते एक व्यक्ति पकड़ाया
महासमुंद : घर बाडी के पीछे गुडरूपारा महासमुन्द में अवैध रूप शराब बिक्री करते एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना महासमुंद में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 22.03.24 को हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 412, म0आर0क्र0 884 के स्वयं के दो मोटर सायकल से महासमुन्द शहर, रमनटोला, मचेवा की ओर जुआ एवं शराब रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति गोपाल धीवर के घर बाडी के पीछे गुडरूपारा महासमुन्द में अवैध रूप शराब बिक्री करने वास्ते रखा है कि सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह 01. तुषार यादव पिता यशवंत यादव उम्र 20 सााल साकिन वार्ड न0 23 सुभाष नगर महासमुन्द 02. रमेश साहू पिता लखन लाल साहू उम्र 24 साल साकिन गुडरूपारा महासमुन्द थाना व जिला महासमुन्द को धारा 160 जाफौ0 का नोटिस तामिल कर सहमति प्राप्त कर साथ लेकर गोपाल धीवर के घर बाडी के पीछे गुडरूपारा महासमुन्द में जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम गोपाल धीवर पिता स्व0 सोनू राम धीवर उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड न0 27 गुडरूपारा महासमुन्द थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया जो एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर शराब रखना बताये
तदुपरांत शराब रेड की कार्यवाही पर मौका पर गवाहों एवं पुलिस स्टाफ की तलाशी पंचनामा तैयार कर तलाशी संदेही से लिवाया गया बाद संदेही गोपाल धीवर से सहमति लेकर, संदेही का गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर संदेही गोपाल धीवर के कब्जे से एक सफेद रंग के थैला के अंदर 14 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 ML भरी हुई एवं 01 लीटर देशी महुआ शराब रखे मिला उक्त शराब के संबंध में संदेही गोपाल धीवर को धारा 91 जा0 फौ0 का नोटीस देने पर अपने पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में देने पर आरोपी गोपाल धीवर के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 14 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 एमएल भरी हुई जुमला 2520 एमएल कीमती 1120 रूपये एवं 01 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 200 रूपये जुमला रकम 1320 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर जप्त शराब को मौके पर सीलबंद किया गया। आरोपी गोपाल धीवर पिता स्व0 सोनू राम धीवर उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड न0 27 गुडरूपारा महासमुन्द थाना व जिला महासमुन्द का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गवाहों के समक्ष दिनांक 22.03.24 के 15.30 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर छोडा गया, मौके पर देहाती नालसी लिया जाकर विवेचना में लिया गया
बागबाहरा थाना : एनएच 353 मेन रोड दारगांव जाने के मार्ग के पास हाथ भट्टी की महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
बागबाहरा थाना : एनएच 353 मेन रोड दारगांव जाने के मार्ग के पास हाथ भट्टी की महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया थाना बागबाहरा में उप-निरीक्षक के अनुसार दिनांक 22/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 245 के स्वयं के मोटर सायकल क्र CG 09 JC 1378 में टाउन पेट्रोलिंग, सूचना संकलन हेतु रवाना हुआ था। कि जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति 05 लीटर वाली पीले रंग के जरकीन में हाथ भट्टी की महुआ शराब बिक्री हेतु एनएच 353 मेन रोड दारगांव जाने के मार्ग के पास रखा है जिसकी मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार किया एवं रास्ता में मिले गवाह हेमराज महानंद एवं चम्पत सिन्हा को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर कार्यवाही में उपस्थित होने धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कराकर गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर के बताये स्थान दारगांव जाने का मार्ग पहुंचे जहां पर हुलिया के बताये एक व्यक्ति खडे मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम टूकेश सोनवानी पिता अगस्ती सोनवानी उम्र 31 वर्ष साकिन पोटरपारावार्ड नं 14 बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। जिसके पास में पीले रंग का जरीकेन मिला जरकीन में तरल पदार्थ रखें भरे मिला जिसके बारे में पुछताछ करने पर अपना होना बताकर जरकीन में भरे सामान के बारे में घुमा फिराकर जवाब देने लगा जिस पर टूकेश सोनवानी से हिकमत अमली से पुछताछ करने पर जरीकेन मे भरे समान संदिग्ध होने से आरोपी को तलाशी लेने के संबंध में सहमति प्राप्त किया। सहमति देने पर पहले मैं स्वयं व पुलिस स्टाफ , गवाह एवं मो.सा. की तलाशी लिवाया गया कोई संदेहास्पद वस्तु नही मिला आरोपी व उसके कब्जे में रखे एक पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन 05 लीटर क्षमता वाले में 04 लीटर हाथ भठ्ठी की कच्ची महुआ शराब जैसे तरह पदार्थ भरे मिला
जिसे गवाहों के समक्ष मौके पर बरामदगी पंचनामा तैयार कर बरामद किया गया और आरोपी के कब्जे एक पीले रंग के प्लास्टिक जरीकेन में भरे तरल पदार्थ को गवाहों से चखवा कर, सुंघवाकर पहचान कराया जो गवाहों द्वारा हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब होना पहचान किये जिसका पंचनामा तैयार किया। बाद आरोपी को उक्त जरीकेन में मिले हाथ भट्टी की महुआ शराब को कब्जे में रखने के संबंध में वैद्य कागजात पेश करने नोटिस दिया तब आरोपी द्वारा कोई कागजात नही होना लिखित में दिया। तब आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर हाथ भठ्ठी का कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती 800 रूपये को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर शील बंद किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर दिनांक 22/03/2024 के 21/30 गिरफ्तार किया गया एवं मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही गवाहों की उपस्थिति में किया आरोपी के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने पर मौके पर देहाती नालसी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
महासमुंद : आयुश का चयन राष्ट्रीय जूनियर हैंडबाल में
महासमुंद : आयुश का चयन राष्ट्रीय जूनियर हैंडबाल में
महासमुंद – भारतीय हैंडबॉल संघ तथा मध्य प्रदेश हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में 45वीं जूनियर बालक राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विदिशा मध्य प्रदेश में दिनांक 23 से 27 मार्च तक आयोजित किया गया हैं। जूनियर चैंपियनशिप में जिले के आयुश निर्मलकर पिता विजय कुमार निर्मलकर का चयन हुआ हैं। जो नियमित रूप से प्रशिक्षक व व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोरिंग डॉ. सुनील कुमार भोई व सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। आयुश के चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव व हीना ढालेन, समस्त व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनिल कुमार भोई, गणेश कोसरे, सेवन दास, वेद राम, नीलम सिन्हा, अंजनी साहू, इंद्राणी भास्कर, कामता साहू आदि एवम् जगदीश धीवर, अभिषेक निर्मलकर, ओंकार निषाद, लिशान्शू साहू, सुभांश शर्मा, लोचन साहू, गगन धीवर, रितेश पाटले, सूरज पाटले, प्रणव शर्मा, नैतिक, पार्थ शर्मा, अजय साहू, मनीष कुर्रे, मनीष चौधरी, मयंक साहू, दिपेश साहू, हितेश ध्रुव, प्रवीण ध्रुव, आशीष टंडन, श्रेयांश सिंह, दित्या शर्मा, कनक साहू, मानशी साहू, गीतांजलि साहू, ममता धीवर, पिंकी धीवर, मनोज प्रधान इत्यादि खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।
बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में स्वास्थ्य अभियान आर्थराइटिस + TKR (घुटना प्रत्यारोपण) कुल्हा प्रत्यारोपण बीजू कार्ड से निःशुल्क ऑपरेशन एवं इलाज
बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में स्वास्थ्य अभियान आर्थराइटिस + TKR (घुटना प्रत्यारोपण) कुल्हा प्रत्यारोपण बीजू कार्ड से निःशुल्क ऑपरेशन एवं इलाज
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
el 9001 Government of Odisha Biju Swasthya Kalyan Yojana
स्वास्थ्य अभियान
आर्थराइटिस
+ TKR
(घुटना प्रत्यारोपण)
कुल्हा प्रत्यारोपण
Hip Replacement (THR)
फ्री रजिस्ट्रेशन
बीजू कार्ड से निःशुल्क ऑपरेशन एवं इलाज
अग्रवाल नर्सिंग होम 84618-11000, 8928478944, 77730-86100
मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
Basna, Mahasamund, Chhattisgarh – 493554
बसना : बीजू कार्ड (ओड़िशा) द्वारा निःशुल्क सर्जरी की सुविधा उपलब्ध अब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में
बसना : बीजू कार्ड (ओड़िशा) द्वारा निःशुल्क सर्जरी की सुविधा उपलब्ध अब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
हेल्थ इंश्योरेंस एवं
ଏକ କାର୍ଯ୍ୟ କଲ୍ୟାଣ ଯୋଜନା
Swasthya Kalyan Yojana
बीजू कार्ड (ओड़िशा) द्वारा निःशुल्क सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
घुटना एवं कुल्हा प्रत्यारोपण, फ्रैक्चर सर्जरी
मस्तिष्क एवं स्पाइन सर्जरी
नाक, कान एवं गले की सर्जरी
पीडियाट्रिक सर्जरी
डिलीवरी एवं स्त्री रोग सम्बन्धी सर्जरी
किडनी एवं पथरी सम्बन्धी सर्जरी
हर्निया, गॉलब्लेडर एवं हाइड्रोसील सर्जरी
प्रधानमंत्री
जन आरोग्य
पारोग्य योजना
आयुष्मान भारत
PM-JAY
PATIENT SAFETY &
QUALITY OF CARE
NABH
CERTIFIED
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) जानकारी व परामर्श हेतु : 84618-11000, 77730-86100
बसना : ओड़िशावासियों के लिए स्वास्थ्य भरी सौगात अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में अब बीजू कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा
बसना : ओड़िशावासियों के लिए स्वास्थ्य भरी सौगात अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में अब बीजू कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
ओड़िशावासियों के लिए स्वास्थ्य भरी सौगात अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में अब बीजू कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा
ଓଡିଶା
Government of Odisha
‘କୁ ସଂସ୍ୟୁ କଲ୍ୟାଣ ଯୋଜନା B ju Swasthya Kavan Yojana
अच्छा स्वास्थ्य, मुफ्त इलाज अब सबका अधिकार
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
9 बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)
CG -:महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की राशि इस दिन महिलाओं के खाते में आएगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी जानकारी!
CG -:महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की राशि इस दिन महिलाओं के खाते में आएगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी जानकारी!
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। यह बयान महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राहियों को खुशखबरी देते हुए दिया हैं। उन्होंने कहा कि, महतारी वंदन योजना का पैसा पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 7 तारीख से पहले डाल दिया जाएगा। इसके लिए मैंने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया हैं। मतलब साफ हैं कि, महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की राशि अप्रैल महीने के 7 तारीख के पहले पात्र महिलाओं के खाते में पहुंच जाएगा।
ही, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, धान के अंतर की राशि सभी कांग्रेसियों और भूपेश बघेल को भी मिला हैं। मैने खुद रिकार्ड देखा हैं। सीएम ने आगे कहा कि, हम मोदी की एक एक गारंटी को पूरा करेंगे। हमारी नीति और नीयत ठीक हैं।
सीएम साय ने इसके ठीक पहले कहा कि, सीएम बनने के बाद पहली बार राजनांदगांव आने का मौका मिला हैं। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हैं। इसके लिए भाजपा के संतोष पांडेय को दिल्ली भेजना होगा। संतोष पांडेय ने क्षेत्र की समस्याओं को दिल्ली में उठाया हैं। पिछ्ले 5 साल की कांग्रेस की भूपेश सरकार ने मोदी की बहुत सी योजनाओं को बंद कर दिया था।
उन्होने के आगे कहा कि, मैने अध्यक्ष के रूप में भूपेश को कई बार चुनौती दी थी कि 36 वादों में कितने वादों को पूरा किया बताएं। अबकि बार भूपेश बघेल को ऐसा मजा चखाएं की वो पलट कर नहीं आएं। पूर्व मुख्यमंत्री अगर सच्चे हैं तो जांच से क्यों डर रहे हैं? सीएम साय ने कहा कि, शराब घोटाला करने वाले जेल जा रहे हैं। अगले महीने से PM आवास बनाना शुरू हो जाएगा। हमने किसानों को 2 साल का बोनस देने का वादा पूरा किया हैं। हमने रिकॉर्ड तोड़ धान की खरीदी की हैं।
छत्तीसगढ़ -: बेटे ने अपनी माँ की प्रेम प्रसंग के संदेह मे युवक को चाकू मार कर की हत्या आरोपी गिरफ्तार!
छत्तीसगढ़ -: बेटे ने अपनी माँ की प्रेम प्रसंग के संदेह मे युवक को चाकू मार कर की हत्या आरोपी गिरफ्तार!
कत्ल कर फरार हुये आरोपी को पकड़ने में सारंगढ़ पुलिस को मिली बढ़ी सफलता
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range
सारंगढ़-बिलाईगढ़। दिनांक- 15.03.2024 को थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ को राधाकृष्ण अस्पताल सारंगढ़ से सूचना मिली कि मृतक अभिषेक केशरवानी निवासी सारगढ़ को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दिया है जिस पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ में अपराध कमांक 198/2024 थारा 302 भादवि दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश प्रारंभ किया गया।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सारंगढ़ निवासी निखिल बरेठ अपनी मां के अभिषेक केशरवानी के साथ प्रेम प्रसंग के संदेह पर मृतक अभिषेक केशरवानी को बिलासपुर रोड स्थित रानीसागर राईसमिल के पास अकेले पाकर अपने पास रखे चाकू से उसके सीने, पेट में चाकू मार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया। यह सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा थाना कोतवाली सरसीवा, भटगांव, कनकबीरा एवं सायबर सेल की अलग-अलग टीम तैयार कर आरोपी के रूकने के संभावित विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की कार्यवाही प्रारम की गई।
इसी दौरान आरोपी का लोकेशन बैंगलुरू (कर्नाटक) में होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल टीम गठित कर बैंगलूरू रवाना किया गया। टीम के द्वारा सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेक कर आरोपी को अपने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया की उसकी मा का प्रेम संबंध मृतक अभिषेक केशरवानी के साथ होने के संदेह पर गुस्से में आकर उसने अभिषेक केशरवानी का हत्या कर दिया। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 20.03.2024 को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
फरार आरोपी को पकड़ने एवं अपराध सुलझाने में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश प्रसाद चंदेल एवं एसडीओपी श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली सारंगढ़ निरीक्षक श्रीमती भावना सिंह एवं निरीक्षक श्री कामिल हक के नेतृव्य में टीम-उप निरीक्षक जे0एस0 ठाकुर, प्र0आ0-जयराम साहू, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर सायबर सेल टीम- विक्कु ठाकुर, थाना प्रभारी सरसिंवा सउनि टीकाराम खटकर, एवं थाना भटगांव टीम- थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव, सउनि विनोद गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।
अपराधी का विवरण – निखिल बरेठ पिता स्व0फुलसिंह बरेठ उम्र 19 वर्ष निवासी नंदा चोक के पास पीछे मजिस्द के पास वार्ड क्रमांक-09 सारंगढ़, थाना कोतवाली सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ0ग0।
कोमाखान थाना : ग्राम साल्हेभांठा से जोंक नदी जाने वाली कच्ची रास्ता ईमली पेड के नीचे पुलिया के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक व्यक्ति पकड़ाया।
कोमाखान थाना : ग्राम साल्हेभांठा से जोंक नदी जाने वाली कच्ची रास्ता ईमली पेड के नीचे पुलिया के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक व्यक्ति पकड़ाया।
थाना कोमाखान में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 21/03/24 को हमराह स्टाफ आर. 640, 286, 311 के मय अधिग्रहित शासकीय वाहन CG 04 PG 3515 के पेट्रोलिंग ग्राम भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी हेतु देहात रवाना हुये थे जैसे ही ग्राम करहीडीह पहुंचे जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम साल्हेभांठा से जोंक नदी जाने वाली कच्ची रास्ता ईमली पेड के नीचे पुलिया के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि मुखबीर सूचना से थाना प्रभारी को अवगत कराकर ग्राम करहीडीह पटेल किराना दुकान के पास मिले गवाह (1) हुमेश कुमार डडसेना (2) भारत डडसेना दोनो साकिनान परकोड़ थाना जोंक खरियार रोड जिला नुवापाड़ा उडिसा को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर स्वतंत्र गवाह बनने का नोटिस दिया जो सहमति देने पश्चात मुखबीर पंचनामा तैयार कर हस्ताक्षर लिया बाद गवाहों को साथ लेकर ग्राम साल्हेभांठा से जोंक नदी जाने वाली कच्ची रास्ता ईमली पेड के नीचे पुलिया के पास गये तो देखे कि एक व्यक्ति ईमली पेड के नीचे पुलिया के पास एक सफेद रंग की प्लास्टिक की थैला रखे बैठा था जिसे हमराह स्टाफ व गवाहों के घेराबंदी कर पकड़े
तथा मुखबीर सूचना से अवगत कराकर उसका नाम व पता पुछने पर अपना नाम प्रमोद बघेल पिता अनुप बघेल उम्र 28 साल साकिन कुलियाबांधा थाना बेलटुकरी जिला नुवापाडा उडिसा.का रहने वाला बताया जिससे सहमति लेकर हमराह स्टाफ, गवाह व वाहन की तलाशी लिवाई गई तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध व आपत्तिजनक वस्तु का नही होना पाया गया सिवाय सील, चपड़ा, कागज, पेन, कार्बन के बाद संदेही प्रमोद बघेल की एवं उसके कब्जे की एक सफेद रंग की प्लास्टिक की थैला की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान प्लास्टिक के सफेद रंग के थैला के अंदर बिक्री हेतु रखे 20 पाउच जेब्रा छाप उडिसा राज्य निर्मित शराब प्रत्येक पाउच में 200-200 M.L. भरी हुई कुल जुमला 04 लीटर (4000 M.L.) कीमती 1000 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 50 रूपये कुल जुमला 1050 रूपये मिला । जिसे समक्ष गवाहन के तलाशी पंचनामा तथा बरामदगी पंचनामा तैयार किया बाद प्रमोद बघेल को उक्त शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने नोटिस दिया जो पढा लिखा नही होने एवं केवल हस्ताक्षर करने जानने पर नोटिस में हस्ताक्षर किया जिसे पढकर सुनाया गया । बाद प्रमोद बघेल के द्वारा पेश करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक की थैला में रखे 20 पाउच जेब्रा छाप उडिसा राज्य निर्मित शराब प्रत्येक पाउच में 200-200 ML भरी हुई कुल जुमला 04 लीटर (4000 M.L.) कीमती 1000 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 50 रूपये कुल जुमला 1050 रूपये को समक्ष गवाहान के जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से समय सदर में विधिवत 19:00 बजे गिरफ्तार किया । मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । बाद मौके पर देहाती नालसी तैयार किया मुल अपराध की कायमी पृथक से की जाती है ।
