छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री साय ने सक्ती में वेदांता पावर प्लांट हादसे पर जताया गहरा शोक, जांच के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री साय ने सक्ती में वेदांता पावर प्लांट हादसे पर जताया गहरा शोक, जांच के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस दुर्घटना में श्रमिकों के निधन एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में प्रशासन की निगरानी में तेजी से राहत कार्य संचालित किया जा रहा है और घायलों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न हो तथा आवश्यकतानुसार बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाए और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

महासमुंद /शादी में जाने निकला था किसान… रास्ते में हुआ हमला, पत्थर से वार और दांत से काटकर किया घायल!

महासमुंद /शादी में जाने निकला था किसान… रास्ते में हुआ हमला, पत्थर से वार और दांत से काटकर किया घायल!

महासमुंद जिले के ग्राम बिरकोनी वार्ड क्रमांक 09 में एक सनसनीखेज मारपीट का मामला सामने आया है। गांव का एक किसान 14 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे अपने रिश्तेदार चेतन निषाद के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।

रास्ते में ही पड़ोसी केशव निषाद ने उसे रोक लिया और शराब पीने को लेकर पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पत्थर उठाकर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पीड़ित के कंधे में गंभीर चोट आई।

हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने पीड़ित के बाएं हाथ की उंगली और दाहिने हाथ के पंजे को दांत से काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद दिनेश चंद्राकर ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

घटना के बाद पीड़ित ने अपने पुत्र गजेंद्र निषाद और पत्नी शिवकुमारी निषाद को फोन कर सूचना दी और उनके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आज का राशिफल :धन, करियर और प्यार में क्या कहती है आपकी किस्मत जानिए राशिफल 

आज का राशिफल :धन, करियर और प्यार में क्या कहती है आपकी किस्मत जानिए राशिफल

मेष(अ, आआज का राशिफल: जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी। कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सुख-शांति रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न लें। आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

राशि फलादेश

 

छत्तीसगढ सक्ति वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिए त्वरित निर्देश

छत्तीसगढ सक्ति वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिए त्वरित निर्देश

छत्तीसगढ़ सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई दुर्घटना पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में श्रमिकों के निधन एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से चर्चा कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा संचालक स्वास्थ्य सेवाएं एवं आयुक्त चिकित्सा शिक्षा को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मंत्री के निर्देश पर आसपास के क्षेत्रों से एम्बुलेंस एवं चिकित्सा संसाधनों को तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना किया गया।

घायलों के समुचित उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ सहित आसपास के जिलों के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। राज्य सरकार ने घटना की गहन एवं निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।

 

सरायपाली नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. नेलन लुगुन के नेतृत्व में 19 अप्रैल को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सरायपाली नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. नेलन लुगुन के नेतृत्व में 19 अप्रैल को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सरायपाली क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा के रूप में 19 अप्रैल 2026 को नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा (सिंघोड़ा), सरायपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा, जिसमें हर उम्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

इस स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी चिकित्सक डॉ. नेलन लुगुन (MD, मेडिसिन विशेषज्ञ) द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श बिल्कुल निःशुल्क किया जाएगा। शिविर में सामान्य बीमारियों के साथ-साथ गंभीर रोगों की भी जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

शिविर में बुखार, खांसी, सर्दी, शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, हार्मोन संबंधी समस्याएं, पेट एवं लिवर की बीमारियां, सांस एवं छाती संबंधी रोग, किडनी एवं पेशाब संबंधी समस्याएं, हृदय रोग, लकवा, पीलिया, अपच, कमजोरी सहित अन्य बीमारियों का इलाज किया जाएगा।

इसके अलावा, सभी प्रकार की जांच पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी, जिससे मरीजों को अतिरिक्त राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं।

शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 87709 03234 एवं 94241 84383 पर संपर्क किया जा सकता है।

बागबाहरा / प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिली उड़ान: श्री जमील ने 30 एकड़ में खड़ा किया आधुनिक फिश फार्म

बागबाहरा / प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिली उड़ान: श्री जमील ने 30 एकड़ में खड़ा किया आधुनिक फिश फार्म

महासमुंद/ जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भुरकोनी के प्रगतिशील मत्स्य कृषक श्री अब्दुल जमील ने अपनी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता से मछली पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाते हुए मत्स्य पालन विभाग से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें विभिन्न मछलियों की प्रजातियों, उनके व्यवहार, गुणवत्ता, रोग एवं उनके उपचार की समुचित जानकारी मिली, जिससे उन्होंने अपने उत्पादन को बेहतर और टिकाऊ बनाया।

श्री जमील बताते हैं कि शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद जब उन्हें कोई उपयुक्त रोजगार नहीं मिला, तब उन्होंने छोटे स्तर पर मछली पालन कार्य की शुरुआत की। प्रारंभ में सीमित संसाधनों के साथ शुरू किया गया यह कार्य उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी के बल पर निरंतर आगे बढ़ता गया। वर्तमान में वे लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में विस्तृत एस.एफ. फिश फार्म का सफल संचालन कर रहे हैं।

श्री जमील द्वारा एकीकृत मत्स्य पालन प्रणाली को अपनाया गया है, जिसमें मछली पालन के साथ-साथ मुर्गी पालन, बकरी पालन एवं फसल उत्पादन भी किया जा रहा है। इस समन्वित कृषि प्रणाली ने उनकी आय में वृद्धि के साथ-साथ जोखिम को भी कम किया है। उनके फार्म में पंगास, तिलापिया, रोहू, कतला एवं मृगाल जैसी प्रमुख मछलियों का उत्पादन किया जाता है। इसके साथ ही वे रोहू, कतला एवं मृगाल के उन्नत बीज उत्पादन का कार्य भी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कर रहे हैं। उनके द्वारा उत्पादित मछलियों की आपूर्ति आसपास के विभिन्न बाजारों में की जाती है, जिससे स्थानीय स्तर पर भी रोजगार और पोषण सुरक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।

श्री अब्दुल जमील वर्ष 2000 से मछली पालन कर रहे हैं और एक प्रगतिशील मछली उत्पादक हैं। साथ ही आधुनिक पद्धित से एकीकृत मछली पालन करते हैं, इसीलिये उन्हें राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस 10 जुलाई 2025 में श्रेष्ठ मत्स्य कृषक पुरस्कार प्रदान किया गया।किया आधुनिक एस.एफ. फिश फार्म

बसना बंदूक की नोक पर दान की जमीन पर कब्जे का प्रयास, जेसीबी से खुदाई पर विवाद; मामला जांच में

बसना बंदूक की नोक पर दान की जमीन पर कब्जे का प्रयास, जेसीबी से खुदाई पर विवाद; मामला जांच में

महासमुंद, बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पुरुषोत्तमपुर में दान की गई शासकीय उपयोग की भूमि पर कब्जे के प्रयास को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने बंदूक के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी से खुदाई कर आंगनबाड़ी भवन के पीछे की भूमि एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के साइड शोल्डर हिस्से को अपने खेत में मिलाने का प्रयास किया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरकोल निवासी स्वर्गीय चक्रधर पटेल द्वारा पूर्व में जनहित में अपनी जमीन का कुछ हिस्सा स्कूल, आंगनबाड़ी भवन तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण के लिए दान में दिया गया था। इसी भूमि पर वर्तमान में शासकीय निर्माण कार्य संचालित हैं। चक्रधर पटेल के निधन के बाद उनके परिवार में भूमि बंटवारे को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि उनके भतीजे तारक पटेल द्वारा उक्त दान की गई भूमि के हिस्से को जेसीबी मशीन से खोदकर अपने खेत में मिलाने तथा उसे बेचने का प्रयास किया गया। 5 अप्रैल को वह बिरकोल से पुरुषोत्तमपुर पहुंचा और स्कूल, आंगनबाड़ी एवं सड़क किनारे की भूमि पर खुदाई शुरू कर दी। प्रारंभ में कम हिस्से की खुदाई होने पर ग्रामीणों ने आपत्ति नहीं की, लेकिन जब बड़े हिस्से को काटा जाने लगा तो ग्रामीणों ने विरोध किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि तारक पटेल बंदूक लेकर मौके पर पहुंचा था और विरोध करने पर उन्हें धमकाते हुए खुदाई करवा रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद मौके पर ही आपसी समझौता (राजीनामा) कर मामला शांत कराया गया।

हालांकि, कुछ दिनों बाद तारक पटेल ने भंवरपुर चौकी में गांव के 5-7 ग्रामीणों के खिलाफ गाली-गलौज एवं मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद मामला पुनः गरमा गया और ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी।

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि उनके पूर्वजों द्वारा जनहित में दान की गई थी, जिस पर आज स्कूल, आंगनबाड़ी एवं सड़क का निर्माण हुआ है। ऐसे में उस भूमि को निजी उपयोग में लाने का प्रयास अनुचित है। ग्रामीणों ने स्वर्गीय चक्रधर पटेल के पुत्र एवं परिजनों से संपर्क कर दान से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया है।

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

मामले में भंवरपुर चौकी प्रभारी राणा से दूरभाष के माध्यम से कई बार संपर्क किया गया घंटी बजती रही पर जवाब नहीं मिला और ना ही चौकी प्रभारी द्वारा दोबारा फोन किया गया!

बसना में जुआ खेलते 4 आरोपी पकड़े, 86 हजार रुपये से अधिक की सामग्री जब्त

बसना में जुआ खेलते 4 आरोपी पकड़े, 86 हजार रुपये से अधिक की सामग्री जब्त

महासमुंद थाना बसना पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीएसएनएल कार्यालय परिसर बसना में रेड कर 4 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल एवं दो मोटरसाइकिल सहित कुल 86,010 रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को थाना बसना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक दिवसाधिकारी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीएसएनएल ऑफिस बसना में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपए-पैसे का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी को अवगत कराकर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर पंचनामा तैयार किया गया तथा गवाह हबीब खान एवं योगेश सेन को नोटिस देकर उनके समक्ष रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 4 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरोपियों की पहचान सुशील अग्रवाल (45 वर्ष) निवासी जगदीशपुर रोड बसना, संगीत कुमार राज (43 वर्ष) निवासी नरसिंगपुर बसना, हिदायतुल्ला खान उर्फ गुल्लू खान (29 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 1 (45 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 15 बसना के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, ताश की गड्डी, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HA 8164 एवं CG 06 GY 0959 जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 86,010 रुपये आंकी गई है।

मामले में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। चूंकि अपराध में सजा 7 वर्ष से कम है, अतः सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आरोपियों को धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस देकर जांच में सहयोग हेतु पाबंद किया गया। आरोपियों द्वारा 14 अप्रैल 2026 को थाना उपस्थित होने की लिखित सहमति दिए जाने पर उन्हें मौके पर ही छोड़ दिया गया।

मवेशियों की क्रूर तस्करी पर भंवरपुर पुलिस की कार्रवाई, बैल सहित 6.76 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मवेशियों की क्रूर तस्करी पर भंवरपुर पुलिस की कार्रवाई, बैल सहित 6.76 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत पुलिस चौकी भंवरपुर क्षेत्र में मवेशियों की अवैध एवं क्रूरतापूर्ण तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मवेशी, वाहन एवं मोबाइल सहित कुल 6 लाख 76 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी भंवरपुर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 881 रामानंद कंवर अपने हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 409 एवं 885 के साथ 12 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में जुर्म-जरायम पतासाजी हेतु रवाना थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो “छोटा हाथी” वाहनों में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर अमानवीय तरीके से भरकर बड़ेसाजापाली मार्ग से उड़ीसा के कत्लखाने ले जाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने पंचनामा तैयार कर गवाह बारेलाल पटेल एवं सौभाग्य तांडी को साथ लेकर बड़ेसाजापाली रोड, ग्राम झारबंद (भंवरपुर) में घेराबंदी की। मौके पर दो छोटा हाथी वाहन संदिग्ध अवस्था में आते पाए गए, जिन्हें रोककर जांच की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम

(1) छोटू सिंह राजपूत, पिता लखन सिंह राजपूत, उम्र 45 वर्ष, निवासी भटगांव, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

(2) देवशरण राजेत्री, पिता दरशराम राजेत्री, उम्र 25 वर्ष, निवासी भटगांव, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया।

जांच के दौरान दोनों वाहनों में कुल 04 नग बैल (लाल एवं सफेद रंग) को अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके पर गिनती पंचनामा तैयार कर मवेशियों को आरोपियों के संयुक्त कब्जे से जब्त किया।

जब्ती के दौरान पुलिस ने

04 नग बैल (कीमत लगभग 1,00,000 रुपये)

छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 22 AD 3834 (कीमत लगभग 3,00,000 रुपये)

छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 22 U 0719 (कीमत लगभग 3,50,000 रुपये)

01 आईक्यू कंपनी का मोबाइल (कीमत 12,000 रुपये)

01 रेडमी कंपनी का मोबाइल (कीमत 14,000 रुपये)

बरामद किया। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 6,76,000 रुपये आंकी गई है।

मवेशियों के संबंध में आरोपियों को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, परंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

दोनों आरोपियों को 12 अप्रैल 2026 को क्रमशः 10:30 बजे एवं 10:40 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। अपराध अजमानतीय होने के कारण गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई तथा आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जप्त मवेशियों को गौशाला में सुरक्षित रखने हेतु भेजा गया है तथा उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पशु शल्य चिकित्सा अधिकारी, भंवरपुर को सूचित किया गया है।

प्रकरण की विवेचना प्रधान आरक्षक क्रमांक 89 परमानंद रथ द्वारा की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में पशु क्रूरता एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

खेत में चल रहा था ‘महुआ का खेल’! पिथौरा पुलिस की रेड में 20 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

खेत में चल रहा था ‘महुआ का खेल’! पिथौरा पुलिस की रेड में 20 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद/पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिलवापाली में खेत के पास चल रहे अवैध महुआ शराब के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर धनसाय के खेत के पास दबिश दी। मौके पर दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिले, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम लक्ष्मण बरिहा (60 वर्ष) निवासी पिलवापाली एवं रामसिंग बरिहा (36 वर्ष) निवासी मडईडीपा कौडिया बताया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में कुल 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 4000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर सील कर लिया।

पूरी कार्रवाई गवाहों की उपस्थिति में की गई और घटनास्थल का नक्शा भी तैयार किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।