सरायपाली से चातुरी नंद और महासमुन्द से रश्मि चंद्रकार पर कांग्रेस ने लगाई मुहर प्रत्याशी घोषित ।

सरायपाली से चातुरी नंद और महासमुन्द से रश्मि चंद्रकार पर कांग्रेस ने लगाई मुहर प्रत्याशी घोषित । महाजनपद के न्यूज पर लगी मुहर

महासमुन्द: सरायपाली से कांग्रेस के दूसरी सूची पर किसी के नाम मुहर नही लगने पर भाजपा प्रत्यासी सरला कोसरिया क्या कह रही है ,कही महासमुन्द और सरायपाली में महिला कार्ड खेलने की तैयारी में कांग्रेस ।

 रायपुर। छग में नवंबर माह में विधानसभा चुनाव होने वाले है वही दूसरी तरफ कांग्रेस और BJP ने लगभग अपने आधे से अधिक प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अपनी तिसरी लिस्ट जारी कर दी है लेकिन, कांग्रेस ने 7 विवादित सीटों के प्रत्याशियों के नामों का घोषणा कर दी है महासमुन्द से रश्मि चंद्रकार वही सरायपाली से चातुरी नंद को कांग्रेस ने अपना प्रत्यासी बनाया है

बैकुंठपुर अंबिका सिंह देव

महासमुंद रश्मि चंद्राकर

कसडोल संदीप साहू

रायपुर शहर उत्तर कुलदीप जुनेदा

सिहावा अंबिका मरकाम

धमतरी ओंकार साहू

सराईपाली चतुरी नंद

बसना : जिस गांव में हाथियों ने एक ग्रामीण को कुचला था 17 हाथियों का झुंड उन क्षेत्रो के गांव में दोबारा विचरण कर रहे है वन विभाग के अधिकारी ने किसानों और ग्रामीणों के लिए क्या कहा ।

बसना : जिस गांव में हाथियों ने एक ग्रामीण को कुचला था 17 हाथियों का झुंड उन क्षेत्रो के गांव में दोबारा विचरण कर रहे है वन विभाग के अधिकारी ने किसानों और ग्रामीणों के लिए क्या कहा ।

महासमुन्द जिले के बसना पिथौरा क्षेत्र में दहसत मचाने वाले हाथियों का दल एक बार फिर से बसना क्षेत्र में विचरण करने की खबर है जानकारी के अनुसार कल रात 9 से 10:00 बजे के आसपास लोगों ने सारंगढ़ लम्बर रोड पर हाथियों के दल को क्रॉस कर ग्राम बुंदेलाभाटा तुकडा हरदी जंगल में लगभग 17 हाथियों का झुंड चढ़ते हुए देखा गया है बताया जा रहा है कि आसपास के गांव व लोगों में खलबली मच गई है साथ ही बुंदेलाभाटा सरपंच द्वारा सूचना प्राप्त होते ही गांव में मुनादी कर जंगल जाने हेतु ग्रामीणों को मना किया गया है।

बताया जा रहा है कि अभी बड़े साजापाली हाथियों का दल विचरण कर रही है कृपया क्षेत्रीय लोग सचेत रहें अभी रात लगभग 6 से 7 बजे बताया जा रहा है कि हाथियों के दल का वर्तमान लोकेशन बुंदेलाभाठा रोड बड़े साजापाली हाथियों का दल रोड क्रॉस कर रहे है कोवटापाली संखंड तरफ जाने की आसंका जटाउता जा रहा है बता दें की पिछले समय एक ग्रामीण की मौत हो गई थी तथा किसानो के फसलों को काफी नुकसान भी पहुंचाया गया था लगभग अब फसल तैयार हो आसंका है की फसलों को हाथियों का दल नुकसान पहुंचा सकती है फिलहाल अभी ऐसी कोई घटना सामने नही आई है ।

मामले में बसना वन विभाग रेंजर निराला ने बताया कि हाथियों का दल बुंदेला भाठा खुर्दरहा में है जहां पिछली बार एक कि मौत हो गई थी रेंजर ने महाजनपद न्यूज से बातचीत करते हुए बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहना है हाथियों के ख़िलाप लाठियां और अन्य चीजें का उपयोग नही करना है खेतो तरफ नही जाना है रेंजर ने कहा कि फसल का नुकसान होने पर मुआजवजा दिलाया जा सकता है लेकिन आदमियो का क्या करें वन विभाग के कर्मचारियों को नजर रखने ड्यूटी लगाया गया है ।

बसना : शरीर के किसी भी भाग में सूजन ऑपरेशन शिविर बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में

बसना : शरीर के किसी भी भाग में सूजन ऑपरेशन शिविर बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में

महासमुन्द जिले के बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम में : नाभि के आस पास
अंडकोष या जांघ के आस पास
ऐसी सूजन हर्निया के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि यह किसी भी उम्र में हो सकता है ध्यान रखें : समय रहते इलाज जरुरी है वर्ना
इमरजेंसी हो सकता है ऑपरेशन ही एकमात्र उपचार है

विशेषज्ञ डॉक्टर
डॉ. संदीप दवे
प्रख्यात लेप्रोस्कोपिक सर्जन

डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर
जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन हर्निया

डॉ. जे. पी. बर्मन
जनरल एवं

लैप्रोस्कोपिक सर्जन
उपलब्ध सर्जन
डॉ. एन. के. अग्रवाल
जनरल सर्जन

छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की
टीम से इलाज करवाने का मौका
सी. टी. स्कैन जांच पर 50% की छूट
राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा
सर्जरी कैंप दिनांक : 28 अक्टूबर 2023 सुबह 9 बजे से इच्छुक मरीज सोनोग्राफी या सी. टी. स्कैन रिपोर्ट के साथ 22 अक्टूबर तक पंजीयन करवाएं। अग्रवाल नर्सिंग होम • बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

महासमुन्द : अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ सभा, रैली तथा वाहन की अनुमति के लिए सुविधा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 48 घंटे पहले कर सकते है। अनुमति पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।

महासमुन्द : अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ सभा, रैली तथा वाहन की अनुमति के लिए सुविधा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 48 घंटे पहले कर सकते है। अनुमति पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।

 

महासमुन्द : जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की बैठक लेकर चुनाव कार्यक्रम,
नाम निर्देशन प्रक्रिया के संबंध में दी जानकारी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अवधि 21 से 30 अक्टूबर तक

सबेरे 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अवकाश दिवस को छोड़कर प्राप्त कर सकते है नाम निर्देशन पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने आज कलेक्ट्रेट के महानदी सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक लेकर चुनाव कार्यक्रम, नाम निर्देशन प्रक्रिया, सभा-रैली, वाहन अनुमति, आचार संहिता, रूट चार्ट, व्यय लेखा, निर्वाचक नामावली, ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रथम रेण्डमाईजेशन आदि के संबंध में जानकारी दी। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री दाऊलाल चंद्राकर, भारतीय जनता पार्टी के श्री येतराम साहू व श्री अशवंत तुषार साहू उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 9 अक्टूबर 2023 को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन होना है। जिला महासमुंद में द्वितीय चरण में चुनाव होना है। इसके लिए नाम निर्देशन प्रारंभ होने की तिथि 21 अक्टूबर, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नाम निर्देशन की संवीक्षा तिथि 31 अक्टूबर, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर, मतदान की तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है। नाम निर्देशन के तहत जानकारी दी गई कि शासकीय अवकाश एवं द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को शासकीय अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं होगा। उन्होंने नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के बारीकियों के संबंध में अवगत कराया। साथ ही बताया कि नॉमिनेशन सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक लिया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि नामांकन दाखिल करने के लिए अभ्यर्थी सहित कुल पांच व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में दाखिल हो सकते है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 10 हजार रुपए अमानत राशि तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए पांच हजार रुपए अमानत राशि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनैतिक दलों-अभ्यर्थियों को प्रचार के लिए सार्वजनिक स्थलों पर सभा, रैली आयोजन करने तथा वाहनों का उपयोग के लिए रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। स्कूलों, कॉलेजों एवं निजी स्थलों पर सभा की अनुमति संबंधित संस्था प्रमुख एवं स्थल स्वामी की अनापत्ति प्रमाण पत्र के आधार पर जारी की जा सकेगी। सभा, रैली तथा वाहन की अनुमति के लिए सुविधा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 48 घंटे पहले कर सकते है। अनुमति पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निर्भय साहू, रिटर्निंग ऑफिसर महासमुंद श्री उमेश साहू उपस्थित थे।

महासमुन्द : व्यय प्रेक्षक श्री राउतकर ने किया अंतरराज्यीय और अंतरजिला एसएसएटी चेकपोस्ट का निरीक्षण

महासमुन्द : व्यय प्रेक्षक श्री राउतकर ने किया अंतरराज्यीय और अंतरजिला एसएसएटी चेकपोस्ट का निरीक्षण

मार्ग में गुजरने वाले सभी संदिग्ध परिवहन और अवैध निकासी का सतत निगरानी करने के दिए निर्देश

महासमुन्द, 22 अक्टूबर 2023
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद और खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री निलेश राउतकर ने आज खल्लारी विधानसभा अंतर्गत अंतरराज्यीय चेक पोस्ट टेमरी और नर्रा तथा अंतरजिला चेक पोस्ट चोरभट्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात एसएसटी टीम से जानकारी लेकर संधारित पंजी का अवलोकन भी किया ।उन्होंने 24 घंटे सतत निगरानी के निर्देश दिए और किसी भी तरह के अवैध परिवहन और निकासी पर कड़ी नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा सृष्टि चन्द्राकर ,उप पुलिस अधीक्षक डॉ यूलंडन यॉर्क, लाइजनिंग अधिकारी एवं उप वनमण्डलाधिकारी अब्दुल वहीद खान, नायब तहसीलदार बागबाहरा डी हरीश, के हमराह एस एस टी टेमरी , नर्रा व चोरभटठी की टीम मौजूद थी।

इस दौरान व्यय प्रेक्षक श्री राउतकर ने इन चेकपोस्ट में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया। उन्होने मौके पर उपस्थित अधिकारियों चेकपोस्ट अब तक की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। उन्होनें मार्ग से गुजरने वाली सभी वाहनों का अनिवार्य रूप से जांच करने के निर्देश दिए। जिससे कि निर्वाचन के दौरान अवैध रूप से नगदी, शराब अथवा अन्य कोई भी सामान जो कि मतदाओं को प्रलोभन के लिए दिया जा सकता है उसकी रोकथाम सुनिश्चित की जा सकती है। टेमरी चेक पोस्ट महासमुंद से नुआपाड़ा जाने वाली सड़क मार्ग पर तथा नर्रा चेकपोस्ट कोमाखान से नुआपाड़ा जाने वाली सड़क मार्ग पर स्थित है ।जबकि ग्राम चोरभट्टी में निर्मित चेक पोस्ट महासमुद व गरियाबंद जिले की सीमा पर है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर जिले में 21 चेक पोस्ट बनाए गए हैं जिसमें स्थैतिक निगरानी टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है। जिले में अभी तक बड़ी मात्रा में शराब और अन्य सामग्री जप्त की गई है।

सरायपाली :हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है जबकि एक घायल तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया है ।

सरायपाली :हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है जबकि एक घायल तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया है ।

सरायपाली : महासमुंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक घायल है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है जानकारी के अनुसार, सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गनियारीपाली चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक सवार आए गए. बाइक सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई और एक घायल है.

 

घायल को बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सरायपाली ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि ट्रक उड़ीसा से रायपुर जा रही थी. फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है इनके पहले सरायपाली में ओडीसा के ट्रक ने कुचल दिया था और आज भी ओडीसा का ट्रक बताया जा रहा है ।

छत्तीसगढ़ : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का हुआ जोरदार स्वागत, नव मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का हुआ जोरदार स्वागत, नव मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन

बसना। भाजपा बसना विधानसभा द्वारा नगर के दशहरा मैदान में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में शामिल होने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत बसना नगर पहुंचे। सर्वप्रथम रवि भगत का नीलांचल सेवा समिति मुख्यालय में ढोल-नगाड़े बजाकर व आतिशबाजी कर बाइक रैली के साथ भव्य स्वागत किया गया। जहां भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल, विधानसभा संयोजक डॉ. एनके अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, अभिमन्यु जायसवाल, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष श्री गजेन्द्र साहू,उपाध्यक्ष श्री सुमित अग्रवाल, श्री अमित अग्रवाल, श्री किशन अग्रवाल,बसना विधानसभा की भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
दशहरा मैदान में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार तथा 2024 में प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदीजी तीसरा बार प्रधानमंत्री बनेंगे। दशहरा मैदान पूरे भाजयुमो तथा सभी कार्यकर्ताओं को उजस्यवि भाषण दिया।और भ्रष्ट भूपेश बघेल सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को बताना कि भूपेश सरकार लोगों को कैसे बेवकूफ बना रही है और एक एजेंसी बन गई है खनीज माफिया, ट्रांसफर माफियाओं कि सरकार बन बैठी है।
भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि आप लोगों के द्वारा ही देश एवं राज्य का भविष्य तय होता है। केन्द्र के अटल बिहारी वाजपेई जी के सरकार ने छत्तीसगढ़ को नया पहचान दिलायें और रमन सरकार ने 15 साल अच्छे से शासन चलायें। लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ 5 साल में छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया है। हमारे क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। भाजपा सरकार बनते सर्वप्रथम 16 लाख छत्तीसगढ़वासियों प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रुपकुमारी चौधरी,संगठन महामंत्री श्री रामप्रताप जी ने भी सभा को सम्बोधित किया। उपस्थित जनों के मनोरंजन के छत्तीसगढ़ प्रसिद्ध छालीवुड एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म टुरा रिक्शावाला के कलाकार श्री प्रकाश अवस्थी ने अपनी टीम के साथ लोक कला मंच की प्रस्तुति दी।
उक्त कार्यक्रम में भाजयुमो जिला प्रभारी सत्यप्रकाश सिन्हा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, विधानसभा प्रभारी हनी गंभीर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाशचंद्र पटेल, स्वप्निल तिवारी, अशोक त्रिपाठी, विकास चंद्राकर, जिला महामंत्री ब्रम्हानंद पटेल, जिला महामंत्री अमन वर्मा, जिला सोशल मीडिया नंदकिशन साव, भाजयुमो मण्डल बसना अध्यक्ष भूपेंद्र साहू, मण्डल पिथौरा अध्यक्ष विजय राज पटेल, मण्डल पिरदा अध्यक्ष मनीराम निषाद, मण्डल सांकरा अध्यक्ष गोविंद साहू, विकास वाधवा, कामेश बंजारा, आकाश सिन्हा, इंद्रमणी, प्रदीप ठाकुर, हेमप्रकाश साव,मिलिन्द्र भोई, मुकेश परमार, ज्योतिष साव, प्रमोद प्रधान, दुर्गेश नायक, नीरजदास,किशन साव,खेमसागर साव, ताराचंद साहू, बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा कार्यकर्तागण शामिल हुए।

महासमुन्द: चोरी की मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे चोरी के टुल्लू पंप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार।

महासमुन्द: चोरी की मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे चोरी के टुल्लू पंप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को वाहन चोरी, अवैध शराब, मादक पदार्थ गांजा तस्करी की रोकथाम हेतु नगर/ग्रामों पर गस्त पेट्रोलिंग कर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिसके तहत थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबिरो को सक्रिय कर संदिग्धो पर निगाह रखी जा रही थी।

इसी कड़ी में आज दिनांक 22/10/2023 को थाना खल्लारी को सुचना मिली कि कुछ लोगो के द्वारा चोरी की मोटर पंप बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं । जो थाना खल्लारी चोरी में मशरूका होने के पुर्ण संभावना पर हमराह स्टाप गवाहन के मौके के पर घेराबंदी कर 05 संदेहेयो को पकड़ कर नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) केशव दिवान पिता बुध राम दिवान उम्र 44 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया। उक्त मोटर टुल्लू पंप के संबंध में पुछताछ किये जो गोल मोल जबाव देने लगा कड़ाई से पुछताछ करने पर टुल्लू मोटर पंप को चोरी का होना स्वीकार किया एवं उसके अन्य साथी (2) बिनेश कुमार ध्रुव पिता सुंदर लाल ध्रुव उम्र 21 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद।

 

(3) गोविंद कमार पिता सोनू कुमार उम्र 40 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद ।
(4) मंगलुराम कमार पिता दुकालू राम कमार उम्र 22 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद ।
(5)चिंताराम कमार पिता सिरा कमार उम्र 40 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद सभी के द्वारा चोरी करना स्वीकार किया।
थाना खल्लारी पुलिस के द्वारा कार्यवाही कर 05 आरोपियो से उनके बताये स्थान पर छुपाकर रखे सामान चोरी के 02 नग मोटर टुल्लू पंप को उक्त आरोपियो को कब्जे से जप्त कर 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे, अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद श्रीमती मंजूलता बाज निर्देशन में थाना प्रभारी खल्लारी श्री इन्द्र भूषण सिंह ,सउनि पंकज बाघ,प्रधान आर सुरेन्द्र जगत एवं गेंधर साहू, भेकराम नायक, संजू ध्रुव, भोजराम दिवान, केदार दिवान थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नाम आरोपी-
(1) केशव दिवान पिता बुध राम दिवान उम्र 44 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद छ0ग0 । (2) बिनेश कुमार ध्रुव पिता सुंदर लाल ध्रुव उम्र 21 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद।
(3) गोविंद कमार पिता सोनू कुमार उम्र 40 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद ।
(4) मंगलुराम कमार पिता दुकालू राम कमार उम्र 22 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद को चोरी करना बताया।
(5)चिंताराम कमार पिता सिरा कमार उम्र 40 साल ग्राम धरमपुर थाना खल्लारी जिला महासमुंद।

बसना : अस्पताल से जल्दी छुट्टी तेज रिकवरी पित्ताशय और पित्त की पथरी हटाने के लिए छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम से इलाज करवाने का मौका अब बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में ।

बसना : अस्पताल से जल्दी छुट्टी तेज रिकवरी पित्ताशय और पित्त की पथरी हटाने के लिए छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम से इलाज करवाने का मौका अब बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में ।

महासमुन्द जिले के बसना अग्रवाल में दिनांक 28 अक्टूबर 2023 सुबह 9 बजे से छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम से इलाज उपलब्ध रहेंगे बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम के डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि पित्ताशय की पथरी
पित्त की पथरी हटाने के लिए लैप्रोस्कोपी सर्जरी सबसे आधुनिक और आसान तरीका है। छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम से इलाज किया जाएगा डॉ अमित अग्रवाल ने बताया की मरीजो को अस्पताल से जल्दी छुट्टी तेज रिकवरी के लिए बेहतरीन इलाज किए जाते है और सबसे आधुनिक और आसान तरीका है।

 

छोटे चीरे द्वारा सर्जरी कम दर्द अस्पताल से जल्दी छुट्टी और तेज रिकवरी इलाज की सुविधा डॉ. संदीप दवे प्रख्यात लेप्रोस्कोपिक , सर्जन डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर
जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन ,
डॉ. जे. पी. बर्मन जनरल एवं
लैप्रोस्कोपिक सर्जन उपलब्ध सर्जन, डॉ. एन. के. अग्रवाल जनरल सर्जन छत्तीसगढ़ के बेहतरीन सर्जन्स की टीम सर्जरी कैंप दिनांक : 28 अक्टूबर 2023 सुबह 9 बजे से बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में उपलब्ध रहेंगे जरूरी बातें : सी. टी. स्कैन जांच पर 50% की छूट राशन कार्ड/ आयुष्मान कार्ड द्वारा से इलाज करवाने का मौका इच्छुक मरीज सोनोग्राफी या सी. टी. स्कैन रिपोर्ट के साथ 22 अक्टूबर तक पंजीयन करवाएं।
अग्रवाल नर्सिंग होम • बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100 ।

महासमुन्द : राष्ट्रीय स्तर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम हेतु विकासखंड स्तर पर एकत्रित किया गया कलश 

महासमुन्द : राष्ट्रीय स्तर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम हेतु विकासखंड स्तर पर एकत्रित किया गया कलश

नेहरू युवा केंद्र महासमुंद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के द्वारा जिला युवा अधिकारी अर्पित कुमार तिवारी के निर्देशानुसार एम.टी.एस ब्रिजेश सिंह चंदेल के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में विकासखंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा का आयोजन किया गया | जिसमे महासमुंद के स्थानीय विद्यालय महर्षि विद्या मंदिर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ग्रामीण स्तर पर आये हुए कलशों को एकत्र किया गया तथा यह जो कलश एकत्रित हुए हैं उसको राष्ट्रीय स्तर के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा | अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य श्री आर .के .तिवारी , रेखा तिवारी, अनीता ग्वाल, अर्चना गोतमारे, रितु द्विवेदी, खुशबू कुलदीप, वर्षा सोनी, किरण पंकज, संगीता वैष्णव, काजल मिश्रा ,उषा साहू ,उमेश्वरी साहू ,मोगरा पंडा, पम्मी यादव, रेखा चंद्राकर, रिंकू ध्रुव, निशि चंद्राकर ,पुष्पलता डडसेना, दिव्या प्यासी, रुखमणी थोटे, आस्था शुक्ला, पूजा गोस्वामी, विदया साहू ,मधुराबिका सिंह, आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे| तथा स्वान यूथ क्लब के अध्यक्ष निलेश कुमार तिवारी और कार्यकर्ताओं के रूप में हिमांशु, अंशुल का भी सहियोग रहा | अब ब्लॉक स्तर पर एकत्र किये हुए मिट्टी के कलशो को आगामी 28 अक्टूबर को दिल्ली ले जाया जायेगा | वहा राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम 30 से 31 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले मेरी माटी मेरा देश मिट्टी को नमन वीरों को वंदन व राष्ट्रीय स्तर पर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के द्वारा यह कलश दिल्ली में राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम में 7500 कलश को पूरे देश भर से एकत्रित किया जाएगा उक्त मिट्टी को शहीदों को सम्मानित करने के लिए | प्रतीक चिन्ह हेतु अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा |उक्त अमृत कलश यात्रा मे राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों अमन रात्रे ,अंजली शर्मा ,ललिता सिदार, रूपसाय चौहान ,नरेंद्र ध्रुव,केदारनाथ दीवान, महासमुंद जिले से प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मेरी माटी मेरा देश माटी मिट्टी को नमन वीरों का वंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे|