प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भाजपा नेत्री रूपकुमारी चौधरी ने की सौजन्य मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भाजपा नेत्री रूपकुमारी चौधरी ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़

रायपुर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भाजपा नेत्री रूपकुमारी चौधरी ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ के पावन धरा पर प्रदेश की राजधानी रायपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। भाजपा महासमुन्द जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर जनसभा में शामिल होने पहुंचे थे ।उसी दरम्यान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रूपकुमारी चौधरी ने सौजन्य मुलाकात की।

बसना -/ 8 दिनों मध्यान भोजन के बजाय खिला रहे है बड़ा समोसा और मिक्चर ये है कई लाख रु पेयलज के नाम से भुगतान करने वाला ग्राम पंचायत क्या यही हक्कीत है विकास का जहां स्कूल को पानी तक नसीब नही हो रहा है ?

बसना -/ 8 दिनों मध्यान भोजन के बजाय खिला रहे है बड़ा समोसा और मिक्चर ये है कई लाख रु पेयलज के नाम से भुगतान करने वाला ग्राम पंचायत क्या यही हक्कीत है विकास का जहां स्कूल को पानी तक नसीब नही हो रहा है ?

हेमन्त वैष्णव

महासमुंद जिले के बसना जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बिटांगीपाली में स्कूल के बच्चो आज 8 दिनों से मध्यान्ह भोजन के बजाय बड़ा समोसा खिलाया जा रहा है इसका कारण यहां के निष्क्रिय सरपँच सचिव जिनके निष्क्रियता के चलते आज स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो को मध्यान्ह भोजन से वंछित होना पड़ रहा है

ऐसे मामलों में आप राज्य या केंद्र सरकार को दोषी नही ठहरा सकते है चुकी पेय जल के नाम से केंद्र और राज्य से लाखों रु मिल रहा है कई ग्राम पंचायत में पेय जल से खर्च करने रकम की राशि 5 लाख तक है लेकिन इतने भरकम राशियों के बावजूद भी गांव में आज यह हाल है ।

ग्रामीण बताते है कि स्कूल परिसर में पहले हैंडपम्प लगा हुवा था जिसमे सरपँच सचिव द्वारा मोटर पम्प डाल दिया गया है जिसके बाद पानी निकलना बंद हो गया है जिसके कारण स्कूल को पानी मिलना बंद हो गया है स्कूल के एक पालक ने बताया कि मेरे 2 बच्चे स्कूल में पढ़ते है बच्चो को का हालात देखा नही जा रहा है पानी के लिए बच्चे इधर उधर भटक रहे है पालक ने बताया कि पिछले कई दिनों से सरपँच सचिव को सूचना दिया गया है लेकिन वे बिल्कुल भी निष्क्रिय है आज तक पम्प को निकाला नही जा रहा है और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था किया जा रहा है ।बिटांगीपाली के स्कूल का हालात देखकर लगता है की शिक्षा विभाग भी स्कूल खुलने के बाद स्कूलो में क्या व्यवस्था है यह जायजा नही लिया जा रहा है ।

बसना के जिला सहकारी बैंक के बाहर लगे कुर्सियों खाली नजर आती है कारण है यहां की गन्दगी और दुर्गन्ध किसान और राहगीर दोनों परेसान

बसना के जिला सहकारी बैंक के बाहर लगे कुर्सियों खाली नजर आती आती कारण है यहां पेड़ो पक्षियों से गन्दगी और दुर्गन्ध किसान और राहगीर दोनों परेसान

हेमन्त वैष्णव

महासमुंद जिले के बसना नगर में जिला सहकारी बैंक के आगे कुछ माह पहले एसडीएम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया और बैंक के आगे सीमेंट के 2 चार बैठक भी बनाया गया बैंक में आने वाले किसान और भीड़ होने के कारण कई बार घण्टो तक खड़े खड़े ही रहना पड़ता है और अगर कही सर्वर डाउन है तो यह सिलसिला दिन भर चलता रहता है और किसान दिन भर खड़े रहते है इन परेशानियों को देखते हुए 2 चार सीमेंट के बैठक तो लगाया गया है लेकिन उन कुर्सियों पर अब कई लोग बैठना नही चाहते है

इसका कारण है बैंक के बाहर निम झाड़ पर डेरा डाले हुए बगुला पक्षी छत्तीसगढ़ के गांव क्षेत्र में इसको कोकड़ा भी कहते है इन पक्षियों का तादात बैंक के बाहर पेड़ो के ऊपर बहुत है पक्षीयो द्वारा रोज रोज और लगातार मल त्याग के कारण पेड़ो के नीचे लगे कुर्सियां पूरी तरह पक्षीयो के मल से पटा जा रहा है जिला सहकारी बैंक के आस पास के हालात पूरी तरह गन्दगी से भरा हुआ है यहां बैठना तो दूर 2 मिनट खड़े होने से सांस लेने तकलीफ हो रहा है लेकिन किसानों की मजबूरी है कि यही गन्दगी में बैठना पड़ता है साथ ही मुख्य मार्ग में आवागमन कर रहे है राहगीरों के ऊपर भी मल गिरते रहरा है इस और ना तो वन विभाग ध्यान दे रहा है और ना ही नगर पंचायत किसानों के परेशानियों को देखने वाला कोई नही

किसानों की परेशानी यही खत्म नही होता यहां के सौचालय और मूत्रालय की बहुत ही आवश्यकता है चुकी जिला सहकारी आये किसान सुलभ सौचालय नही होने के कारण हमेसा टूटे हुए खंडहर के अंदर जाकर मूत्र करते है साथ ही बैंक के कर्मचारियों को भी ऐसा करना पड़ता है भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार जहां जगह हो वैसे बैंकों के आसपास सुलभ सौचालय और पेयजल का व्यवस्था करना चाहिए ताकी बैंक पुरुष और महिलाएं किसान को परेशानियों का सामना करना ना पड़े ।

एडवांस सर्जिकल सेंटर के रूप मे विकसित अग्रवाल नर्सिंग होम बसना अब कास्मेटिक एवं प्लास्टिक सर्जरी के नाम से भी प्रख्यात होने लगा है।

एडवांस सर्जिकल सेंटर के रूप मे विकसित अग्रवाल नर्सिंग होम बसना अब कास्मेटिक एवं प्लास्टिक सर्जरी के नाम से भी प्रख्यात होने लगा है।

आज के नये दौर एवं इस युग की बहुप्रतिक्षित माँग तथा जरूरतों मे सुमार है, प्लास्टिक एवं कास्मेटिक सर्जरी।
समय की माँग को देखते हुये अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे भी अन्य सर्जरी के साथ-साथ कास्मेटिक एवं प्लास्टिक सर्जरी की शुरुवात की गयी है।

डॉ यतीन्द्र देवांगन जो कि प्रदेश के प्रख्यात एवं 10 वर्षों से अधिक अनुभवी कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जन है, जिन्होंने अपने बसना प्रवास में जटिलबीमारियों का प्लास्टिक सर्जरी कर अब तक 6 मरीजों को राहत पहुंचाई है। जिसमें एवी फिस्टुला बनाना शामिल है|

जिन मरीजों को लगातार डायलिसिस की जरूरत पड़ती है, उनके हाथ में शिरा एवं धमनी को जोड़कर फिस्टुला बनाया जाता है यह ऑपरेशन बहुत जटिलता एवं जोखिम से भरा होता है, इस ऑपरेशन से मरीज को बार-बार दर्द से बचाया जा रहा है। इस चिकित्सा पद्धति से लोगों की जीने की आस जगी है,
पर AV फिसचुला बनाने वाले एक्सपर्ट एवं विशेषज्ञ सर्जन ही होते हैं। और इन ऑपेरशन में विशेष माइक्रोस्कोप की आवश्यकता पड़ती है जिससे बहोत ही सुक्ष्म नसों को देख कर माइक्रो सर्जरी की जाती है,ऑपरेशन के दौरान या पश्चात अत्याधिक रक्त स्त्राव की संभावना बनी रहती है, चुकी हाथ की प्रमुख नसों को काट कर आपस मे जोड़ा जाता है।
चेहरे की चोट, जबड़े का फ्रेक्चर, पुराने व नए घाव की सर्जरी , जन्मजात विकार ( कटे होंठ, तालु, जुड़ी हुई उँगलियाँ),चेहरे की विकृति,फैट फिलिंग,डिंपल बनाना,हेयर ट्रांसप्लांट एवं पीआरपी थेरेपी,चोट से कटे अंगों, निकली चमड़ी या माँस को फिर से लगाना (स्किन ग्राफ्टिंग),पलकों की कॉस्मेटिक सर्जरी,कान या नाक के छेद को कम या बंद करना,मोटापे या पुरुषों के बड़े स्तनों को लिपोसक्शन सर्जरी द्वारा छोटा करना,
कम या अधिक विकसित स्तनों,जनानंगों की सर्जरी एवं अन्य सौन्दर्य से सम्बंधित सभी आपरेशन बसना में उपलब्ध है|

 

विगत दिनो अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मे ऐसे ही जटिल आपरेशन कर लोगों का सफलता पूर्वक ईलाज किया गया । जिनमें एक 17 साल की लड़की थी.. और 2 मरीज लगभग 60 से 70 वर्ष की उम्र के थे… एक बच्चा 10 साल का था, जिसे दुर्घटना में पैर में गंभीर चोट आयी थी, हड्डी के उपर का मांस एवं चमड़ी पूरी तरह निकल गयी थी ,जिनका जटिल सर्जरी द्वारा अन्य स्थानों से चमड़ी लगाकर सफल प्लास्टिक सर्जरी किया गया ।

प्रदेश के प्रख्यात प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर यतीन्द्र देवांगन हर माह अग्रवाल नर्सिंग होम बसना आकर अंचलवासियों को अपनी सेवा दे रहे हैं।
दुर्लभ सर्जरी के साथ ही अब कॉस्मेटिक एवं प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा बसना मे हो जाने से आज के नये दौर की अत्याधुनिक सर्जरी बहुत बडी खुशखबरी है। घर से परदेश जाकर ईलाज कराने वालों को अब बसना मे ही घर के माहौल मे यह सुविधा बेहतर ढंग से मिल पायेगा । अंग-भंग,बेडौल शरीर के साथ, कुरूपता के नाम से खौफ खाने वाले..मजबूरी में जीने वाले लोग अब राहत की साँस ले रहे हैं ।

सरायपाली -/ केन्द्र सरकार की लोक जनकल्याकारी योजना को बताने और राज्य की भूपेश सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में प्रमोद सागर का जनसम्पर्क

सरायपाली -/ केन्द्र सरकार की लोक जनकल्याकारी योजना को बताने और राज्य की भूपेश सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में प्रमोद सागर
का जनसम्पर्क

महासमुंद सरायपाली

सभी वर्गों के लिए केन्द्र की मोदी सरकार कर रही काम – प्रमोद सागर

सरायपाली – सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अजा मोर्चा सरायपाली मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सागर जी का देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी की बेमिसाल गौरवशाली 9 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार की लोक जनकल्याकारी योजना को बताने और राज्य की भूपेश सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसम्पर्क किया जा रहा

ताकि अधिक से अधिक लोगों तक केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ पहुंचे और लोगों को सही जानकारी मिले. कांग्रेस सरकार ने जनताओं के साथ वादाखिलाफी कर लोगों को ठगा है उसे क्षेत्र के ग्रामों में जाकर अवगत किया जा रहा है. इसी कड़ी में शक्ति केन्द्र बालसी के अन्तर्गत ग्राम केन्दुढार के ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 सालों में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को बताते हुए कहा कि सभी वर्गों के लिए केन्द्र की मोदी सरकार काम कर रही है. जिसमें स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत घर-घर शौचालय का निर्माण कराया.

पीएम आवास योजना के माध्यम से हर गरीब परिवार को पक्का मकान दिया जा रहा है. किसानों को किसान सम्मान निधि देकर कृषि कार्य में सहायता पहुंचाया जा रहा है. जन-धन खाता के तहत हितग्राही के खाते में सीधे राशि हस्तांतरण कर राशि व योजना का लाभ दिलाया जा रहा है. महिला बहनों को चुल्हा व धुएं से बचने के लिए उज्जवला योजना के माध्यम से गैस सिलेंडर दिया. प्रत्येक व्यक्ति का अच्छे से अच्छा अस्पताल में गंभीर बिमारियों की इलाज हेतु आयुष्मान भारत योजना के माध्यम मुक्त इलाज की सुविधा कराया. हर घर पीने के लिए स्वच्छ जल मिले इसके लिए भी माननीय प्रधानमंत्री जी ने हर गांव में नल जल योजना के माध्यम से पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन की सुविधा उपलब्ध कराया. प्रधानमंत्री जी के अनेक लोक जनकल्याकारी योजना है जिससे गरीब मजदूर व किसानों के लिए उपयोगी व फायदेमंद है.

प्रमोद कुमार सागर जी ने छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की विफलताओं के संबंध में कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार हमेशा दलालों व माफियाओं को बढ़ावा दे रही है. जिसके चलते कोयला माफिया, रेत माफिया, पीएससी घोटाला, शराब घोटाला जैसे अनेक भ्रष्टाचार में कांग्रेसी नेता संलिप्त है, जिसकी ईडी की छापे और कार्यवाही से उजागर हुई है. भूपेश सरकार की शासन काल में महिलाओं के साथ अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार बढ़ती जा रही है. भूपेश सरकार पर वादाखिलाफी व झूठ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार को जमकर कोसते हुए कहा चुनाव घोषणा पत्र में किये गए झूठे

वादों और गंगाजल की सौगंध खाकर जिस वादों से कांग्रेस की सरकार मुकर गाई है उसे याद दिलाते हुए भूपेश सरकार की नकामियों को बताया. इस मौके पर सरायपाली विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा जनसंघी श्री उग्रसेन साहू जनपद सदस्य मोहन चौहान अल्पकालिक विस्तारक राकेश मिश्रा, अजा मोर्चा मंडल महामंत्री नकुल चौहान ,रोहित साहू सुनील चौधरी,जमुना साहू ,काम पाल साहू ,अक्षय साहू कौशल साहू ,गणपति साहू टीकेलाल डड़सेना ,बाली साहू सुग्रीव साहू आदि कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे!

बसना -/ बैंक के बाहर किसानों के लिए लगाए गए कुर्सियों पर गन्दगी बैठने और खड़े होने के लिए गन्दगी भरी सांस लेने को होते है मजबूर इस इनका उपयोग अब कम लोग करते है

बसना -/ बैंक के बाहर किसानों के लिए लगाए गए कुर्सियों पर गन्दगी बैठने और खड़े होने के लिए गन्दगी भरी सांस लेने को होते है मजबूर इस इनका उपयोग अब कम लोग करते है

बसना हेमन्त वैष्णव

महासमुंद जिले के बसना नगर में जिला सहकारी बैंक के आगे कुछ दिनों पहले एसडीएम सरायपाली द्वारा अतिक्रमण हटाया गया और बैंक के आगे सीमेंट के 2 चार बैठक भी बनाया गया बैंक में आने वाले किसान और भीड़ होने के कारण कई बार घण्टो तक खड़े खड़े ही रहना पड़ता है और अगर कही सर्वर डाउन है तो यह सिलसिला दिन भर चलता रहता है और किसान दिन भर खड़े रहते है इन परेशानियों को देखते हुए 2 चार सीमेंट के बैठक तो लगाया गया है लेकिन उन कुर्सियों पर अब कई लोग बैठना नही चाहते है

इसका कारण है बैंक के बाहर निम झाड़ पर डेरा डाले हुए बगुला पक्षी छत्तीसगढ़ के गांव क्षेत्र में इसको कोकड़ा भी कहते है इन पक्षियों द्वारा तादात बैंक के बाहर पेड़ो के ऊपर बहुत है पक्षीयो द्वारा रोज रोज और लगातार मल त्याग के कारण पेड़ो के नीचे लगे कुर्सियां पूरी तरह पक्षीयो के मल से पटा जा रहा है जिला सहकारी बैंक के आस पास के हालात पूरी तरह गन्दगी से भरा हुआ है यहां बैठना तो दूर 2 मिनट खड़े होने से सांस लेने तकलीफ हो रहा है लेकिन किसानों की मजबूरी है कि यही गन्दगी में बैठना पड़ता है इस और ना तो वन विभाग ध्यान दे रहा है और ना ही नगर पंचायत किसानों के परेशानियों को देखने वाला कोई नही ।

किसानों की परेशानी यही खत्म नही होता यहां के सौचालय और मूत्रालय की बहुत ही आवश्यकता है चुकी जिला सहकारी आये किसान सुलभ सौचालय नही होने के कारण हमेसा टूटे हुए खंडहर के अंदर जाकर मूत्र करते है साथ ही बैंक के कर्मचारियों को भी ऐसा करना पड़ता है भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार जहां जगह हो वैसे बैंकों के आसपास सुलभ सौचालय और पेयजल का व्यवस्था करना चाहिए ताकी बैंक पुरुष और महिलाएं किसान को परेशानियों का सामना करना ना पड़े ।

बसना पिथौरा -/ आरंगी, नरसैय्यापल्लम, जाड़ामुड़ा, ताला, कुदारीदादर, जबलपुर, बैतारी, डोंगरीपाली, झारमुड़ा में नीलांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा को ग्रामीणों द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का हर्ष उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया।

बसना पिथौरा -/
आरंगी, नरसैय्यापल्लम, जाड़ामुड़ा, ताला, कुदारीदादर, जबलपुर, बैतारी, डोंगरीपाली, झारमुड़ा में नीलांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा को ग्रामीणों द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का हर्ष उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया।

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल गांव-गांव पहुंचकर कर रहे है ग्रामीणों का सम्मान

पिथौरा। नीलांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा आज 02 जुलाई को बसना विधानसभा के ग्राम आरंगी, नरसैय्यापल्लम, जाड़ामुड़ा, ताला, कुदारीदादर, जबलपुर, बैतारी, डोंगरीपाली, झारमुड़ा पहुंची जहां ग्रामीणों द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का हर्ष उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल द्वारा छोटे छोटे बच्चों का,ग्राम प्रमुख, वरिष्ठजनों,बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों, मेधावी छात्र छात्राओं का शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो तथा 20 मई 2018 को आयोजित हरिनाम संकीर्तन के सहभागी किर्तन दल, 16 जनवरी 2023 को आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के सहभागी माता बहनों का शाल, श्रीफल व मोमेंटो प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया तथा ग्राम के खिलाड़ियों का सम्मान करते खेल किट प्रदान किया गया। साथ ही साथ ग्रामवासियों की समस्याओं व सुझाव पर मंथन किया।


ज्ञात हो कि 20 मई 2018 को बसना में 25 हजार से अधिक लोगों ने हरिनाम संकीर्तन किया था तथा 16 जनवरी 2023 को आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में 25000 माता बहनों ने एक ही रंग के वस्त्र परिधान में सिर में कलश धारण कर कलश यात्रा किया था। जिसके लिए दो दो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। वही नीलांचल सेवा समिति द्वारा 14 अप्रैल से 10 मई तक ग्राम सिंघनपुर एवं पिथौरा नगर में युवा खेल महोत्सव में ड्युस बाल क्रिकेट, कबड्डी एवं वालीबॉल का विधानसभा स्तरीय आयोजन कर समस्त खिलाड़ियों के सहयोग से एक कीर्तिमान स्थापित किया गया।

भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि नीलांचल सेवा समिति के द्वारा बसना विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह खेल के आयोजन से खेल के लिए बेहतरीन वातावरण का निर्माण हुआ है। इस क्षेत्र का धार्मिक आयोजन के लिए अपनी अलग पहचान है। नीलांचल सेवा समिति ने अध्यात्म के क्षेत्र हजारों लोगों को जोड़ कर विगत 20 मई 2018 को भव्य हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया था, जिसमें 25 हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ हरिनाम जाप किया तथा 16 जनवरी 2023 को श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया था। जिसमें 25 हजार से अधिक माता बहनों ने एक ही रंग के परिधान में सिर में कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा में दो दो गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड के सहभागी बने।हमारे बसना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्येक ग्राम से छात्र छात्राएं शिक्षा क्षेत्र में अच्छे अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ा रहे हैं। वही हमारे बेटे बेटियां सैनिक, पुलिस, डॉक्टर, इंजीनियर सहित बड़े बड़े पद तथा खिलाड़ी बेटे बेटियां राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर से क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहे हैं। जिनके सम्मान किए जाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ की गई है।


भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आगे नीलांचल सेवा समिति के द्वारा नर सेवा नारायण सेवा की परिकल्पना को साकार करते निस्वार्थ भाव से किये जा रहे जन सेवा कार्य स्वास्थ्य संबंधी जनसेवा कार्यो जैसे नीलांचल निशुल्क एंबुलेंस सेवा, उपचार सेवा,स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, खेल खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, मंदिरों का जीर्णोद्धार, पीने योग्य जल की व्यवस्था, शिक्षण संस्थानों में सहयोग, तीर्थ यात्रा इत्यादि जनसेवा कार्यों के बारे विस्तार से बताते हुए कहा कि श्री बालाजी सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल रायपुर एवं नीलांचल सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से बसना नगर में 400 बिस्तर वाली सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल का जल्द शुभारंभ किया जायेगा। 400 बिस्तरों के इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को अब तीन स्पेशलिटी विभाग, एडवांस कैथ लैब,70 बिस्तरों वाला आईसीयू की सुविधाएं मिलेगी। बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक्मो मशीन के साथ रेस्पिरेटरी विभाग, आधुनिक डायलिसिस मशीन, नेफ्रोलॉजी विभाग, एडवांस गैस्ट्रो विभाग, न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग सहित शुगर जांच की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

 

15 गांव के प्रतिनिधियों सहित ग्राम बिजराभांठा में बैठक कर भैठ मुलाकात अमर नाग का जनसंपर्क

15 गांव के प्रतिनिधियों सहित ग्राम बिजराभांठा में बैठक कर भैठ मुलाकात अमर नाग का जनसंपर्क

बसना

अमर नाग आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों ग्रामीण किसानों के बीच पहुंच कर जनसंपर्क कर रहे हैं अमर नाग जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन में लगातार तीन कार्यकाल डायरेक्टर रह चुके है चुनाव जीत कर जिला लघु वनोपज सहकारी संघ में उपाध्यक्ष एवं प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति पं, क,159 बसना अध्यक्ष हैं गाड़ा चौहान समाज जागृति संगठन गड़फुलझर क्षेत्र के अध्यक्ष, एवं वन प्रबंध समिति सिरको के अध्यक्ष हैं ।

बता दें की अमर नाग छ ,ग, राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे बताते हुए तैंदुपत्ता संग्राहक हेतु सामुहिक सुरक्षा योजना संग्राहक परिवार के किसी भी सदस्य जिसकी उम्र 18 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य मुत्यु होने पर 12000 रू शासन द्वारा प्रदान कि जाती है एवं वनोपज का समर्थन मूल्य पर 65 प्रकार के कोदो कुटकी रागी खरीद की जाती है

छ,ग राज्य सरकार के अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे किसानों का कर्जा माफ 400 यूनिट बिजली बिल हाफ एवं धान 2500 रु प्रति क्विंटल से 2640 रु खरीद एवं भूमि हीन कृषि मजदूरों को 7000 हजार रुपए सालाना आय सुनिश्चित करने राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना में गोबर की खरीदी से गोवंश संरक्षण एवं वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से जैविक कृषि को बढ़ावा एवं नरवा गरवा बाड़ी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सिंचाई साधन सुदृढ़ करने एवं खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत 20 लाख तक इलाज सुविधा की जानकारी देते हुए अमर नाग द्वारा जनसंपर्क में बताया गया ।

इस दौरान प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष, श्रीमती दशोदा बाई जगत, ग्राम सितलपुर, उपाध्यक्ष सेवाराम पुहुप ग्राम खोपला, हेमनाथ सिधार जिला प्रतिनिधि, ग्राम पतेरापाली एवं संचालक सदस्य गण राजकुमार सिदार , ग्राम खोपलापाली,दुकराम सिदार पतेरापाली,परसुराम पटेल,लोहडीपुर,बासुदेव यादव सरकंडा, पुरषोत्तम चौधरी ग्राम पैता,कृष्ण कुमार यादव ग्राम सितलपुर,माधव बुडेक ग्राम झाउड़ेला, महेश राम यादव ग्राम चिपरिकोना,अजय नागवंशी ग्राम साल्हेभांठा, सुशील नायक ग्राम बिजराभांठा, महेंद्र यादव ग्राम अजगरखार शौकीलाल ग्राम सितलपुर, मुनूराम ग्राम उड़ेला,घसिया,बसंत ग्राम लोहड़ी पुर,अजान बाईं, दुतिया बाई, केशव पटेल, ग्राम लोहड़ीपुर

एवं प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बिछिया के प्रतिनिधि, अध्यक्ष श्री बसंत कुमार बरिहा जी, उपाध्यक्ष श्रीमती सकुंतला गहीर ग्राम बिजराभांठा,एवं जिला प्रतिनिधि सुमित्रा सिदार ग्राम लो हरिनडीपा,एवं संचालक सदस्य गण श्री विध्याधर नायक, ग्राम बिजराभांठा, आनंद सिंह सिदार ग्राम कोटेनदरहा,चन्द़कांति पटेल, रामकुमार यादव ग्राम दुर्गापाली, कन्हैया सिदार ग्राम लोहरिन डीपा,सदयंति मिश्रा,सेतोबाई,बिजराभांठाए ,एवं तैंदुपत्ता संग्राहक किसान मुंशी गण जनसंपर्क बैठक में उपस्थित रहे

सरायपाली -/अभय कृष्ण पाल जिसने नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियन में 490 के जी ले कर छत्तीसगढ़ राज्य प्रतियोगिता में अपनी जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित सरायपाली अंचल का मान बढ़ाया है

सरायपाली -/अभय कृष्ण पाल जिसने नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियन में 490 के जी ले कर छत्तीसगढ़ राज्य प्रतियोगिता में अपनी जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित सरायपाली अंचल का मान बढ़ाया है

छत्तीसगढ़ हेमन्त वैष्णव

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली निवासी अमिताभ पॉल के सुपुत्र अभय कृष्ण पाल का चयन नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियन शिप में सब जूनियर स्कॉट, बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट में सिलीगुड़ी वेस्ट बंगाल के लिए हुआ, अभय कृष्ण पाल ने बॉडी वेट 110 के जी में स्कॉट 170के जी, बेंच प्रेस 120के जी, डेड लिफ्ट 200के जी में टोटल 490 के जी ले कर छत्तीसगढ़ राज्य प्रतियोगिता में अपनी जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित सरायपाली अंचल का मान बढ़ाया है,

पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता जो की एफिलिएटेड यूनिट है वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग इंडिया का ,रिकोग्नाइज्ड द्वारा वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग से आयोजन दुर्ग जिला में हुआ। उनके चाहने वाले लगतार सोसल मीडिया में उनको सुभ कामनाये का संदेश दे रहे है ।

बासना – अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में धूमधाम से मनाया गया रास्ट्रीय चिकित्सक दिवस…

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस भारत के कोने-कोने में मनाया जा रहा है। वर्तमान युग में लोगों के जीवन जीने की ख्वाहिश को चार चाँद लगाने वाले एवं आज के समय मे धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक या डाक्टर ही वह करिश्माई युग पुरुष हैं..जिनके हाथों में उपर वाले ने नेमत बख्शी है। दर्द और तकलीफ मे, जीवन के पल को बीमारी से जूझते, जीवन से तंग आकर इंसान जहाँ मर जाने की सोचता है..वहाँ डाक्टर्स उस आदमी को मेडिकल साइंस की बदौलत नया जीवन देता है। बीमार ग्रस्त जीवन के तकलीफो से संघर्ष करता इंसान, डाक्टर के करामात की वजह से इंसान की जीवन जीने की ख्वाहिश जाग जाती है।

हमारे भारत की चिकित्सा पद्धति सदा ही उच्च कोटि का रहा है। भारत भूमि के आदि शल्य चिकित्सक रिषि सुश्रुत आदि विश्व के सबसे पहले शल्य चिकित्सक हुए हैं । जिनके आविष्कार और योगदान से चिकित्सा जगत मे निराशा रूपी अंधकार में आशा की किरण के साथ चिकित्सा जगत प्रकाशमय हुआ।
आधुनिक युग के आते आते मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की की है कि, साइंस की बदौलत मरते हुए इंसान को चिकित्सक जीवन प्रदान कर रहा है।
यदि हम पिछले शदी की बात करें तो, अनन्य प्रकार के महामारी और बीमारियों ने विश्व मे ताण्डी मचा दिया था। महामारी आने से पूरे गांव के गांव महामारी की चपेट में काल कवलित हो जाते थे। मृत्यू दर आज की अपेक्षा 89%अधिक थी।
समय ने करवट लिया और मेडिकल साइंस की नित नये रिसर्च ने धरती को मानो स्वर्ग बना दिया । आयुर्वेद के अलावा एलोपैथी चिकित्सा पद्धति ने नई क्रांतिकारी परिवर्तन के साथ वर्तमान युग की मानो बीडा उठा लिया । चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में बी.सी.राय की याद में 1 जुलाई को हर साल चिकित्सक दिवस मनाया जाता है ।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 1 जुलाई 2023 को बड़ी धूमधाम से डॉक्टर दिवस मनाया गया। अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के लिए यह क्षण दोहरी खुशियों की खुशबूओ से महकने जैसा था। एक तरफ राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस था,,और दूसरे तरफ अग्रवाल मल्टी स्पेशलिटी हास्पीटल बसना के संचालक डा.एन.के.अग्रवाल को इस दिन “चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में मध्य भारत का सबसे बडा अवार्ड-धनवंतरि सम्मान 2023 से IBC-24 के मंच पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिलदेव जी के करकमलों से अवार्ड मिला”..जिसमे डा.एन .के. अग्रवाल ,डा.रीता अग्रवाल, डा.अमित अग्रवाल, डा.अभिषेक अग्रवाल, डा.भारती अग्रवाल ,डा.खुशबू अग्रवाल ने इस उपलब्धि को अनहद प्रसन्नता के साथ प्राप्त किये ।

इतिहास गवाह है ; अग्रवाल मल्टी स्पेशलिटी हास्पीटल बसना और बसना क्षेत्र के लोगों और महासमुन्द जिला के रहवासियों के लिए यह अविस्मरणीय क्षणों में था। जैसे टी .व्ही .और मीडिया में समाचार आया अग्रवाल परिवार को बधाईयां देने वालोँ कि तान्ता लग गया । इसी प्रफुल्लित वातावरण मे सारे स्टाफ ने अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के सभी डॉक्टरों के साथ चिकित्सक दिवस मनाया… सबसे पहले केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया । इसके बाद डॉक्टरों द्वारा आशीर्वाद वचन के रूप में ज्ञान मिला.. डॉक्टरों के सम्मान में पूरे स्टाफ द्वारा उपहार भी डॉक्टरों को भेंट किया गया। डॉक्टर एन.के. अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ,स्टाफ के बिना डॉक्टर कुछ भी नहीं होता और पूरे स्टाफ का धन्यवाद किया । इसी कड़ी में डॉ. अमित अग्रवाल व नवीन साव द्वारा सुंदर गीत सुनाया गया.. इस पूरे कार्यक्रम में स्टॉप और डॉक्टरों के बीच अद्भुत प्रेम का नजारा देखने को मिला।