छत्तीसगढ़ : एम्बुलेंस वाहन में नशीली दवा की खेप के साथ दाे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एम्बुलेंस वाहन को किया गया जब्त, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही…

छत्तीसगढ़ : एम्बुलेंस वाहन में नशीली दवा की खेप के साथ दाे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एम्बुलेंस वाहन को किया गया जब्त, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही. नशे के सौदागरों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी तमनार पुलिस ने एम्बुलेंस वाहन में नशीले कैप्सूल छिपाकर ला रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार….. आरोपियों से 629 नग नशीली कैप्सूल और एम्बुलेंस वाहन को किया गया जब्त, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही…

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Sadanand Kumar IPS Raigarh District Thana Tamnar Raigarh
रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में कल रात तमनार पुलिस ने सटीक सूचना तंत्र के जरिए एम्बुलेंस वाहन पर रायगढ़ से तमनार की ओर लायी ला रही नशीली दवा की खेप के साथ दाे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई दो अलग-अलग कंपनियों के 629 नग टेबलेट (कैप्सूल) का बाजार मूल्य ₹5,259 है । जानकारी के मुताबिक जप्त दवाएं डॉक्टर पर्ची के बगैर बिक्री किया जाना प्रतिबंधित है और आरोपियों के पास से इन दवाओं की बड़ी खेप बरामद हुई है । तमनार पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा क्षेत्र में ऐसी नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री पर पहले भी कार्रवाई की गई है । एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खरीदी-बिक्री पर निगाह रखने एवं अवैध रूप से बेचे जाने पर मुखबीर लगाकर रखा गया है । गत दिनों उनके सक्रिय मुखबिर ने तमनार क्षेत्र एवं आसपास क्षेत्र में दो युवकों द्वारा नशीली टेबलेट(कैप्सूल) विक्रय किए जाने की सूचना दिया गया । सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ द्वारा टीआई तमनार काे निर्देशित करने पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा क्षेत्र में अपने मुखबिर एवं स्टाफ को तस्करों पर निगाह रखने नियुक्त किये थे कि कल दिनांक 23/10/20 23 कि रात्रि टीआई तमनार को मुखबीर सूचना मिला की दो व्यक्ति एम्बुलेंस वाहन क्रमांक MH 49 C 0032 में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को छिपा कर रायगढ की ओर से हमीरपुर, धौराभांठा होते ढोलनारा की ओर जा रहे है, तत्काल टीआई तमनार हमराह स्टाफ के साथ मेन रोड हमीरपुर में घेराबंदी कर संदिग्ध एम्बुलेंस वाहन को पकड़ा गया जिसमें बैठे दो व्यक्ति अपना नाम बताने में आना कानी कर रहे थे ,

 

दोनो को कडाई से पुछताछ करने पर चालक सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम अक्षय गुप्ता पिता जितेन्द्र गुप्ता उम्र 25 वर्ष सा. जरीडीह थाना तमनार जिला और ड्रायवर के बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम 01. संदीप चौहान पिता महेत्तर चौहान उम्र 24 वर्ष सा. उरबा दर्रीपारा थाना तमनार जिला रायगढ़ का होना बताये, तलाशी में संदीप चौहान के पास से 529 नग नशीली टेबलेट (कैप्सुल) तथा अक्षय गुप्ता चालक के पास से 10 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 10 – 10 टेबलेट कुल 100 नग टेबलेट कुल जुमला 629 नग टेबलेट (कैप्सुल), कीमती 5,269 रूपये का जप्त किया गया है । आरोपियों के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के परिवहन के संबंध में कोई बिल, डॉक्टर पर्ची नहीं थी, तमनार पुलिस द्वारा एम्बुलेंस वाहन क्रमांक MH 49 C 0032 एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं को जप्त कर आरोपी अक्षय गुप्ता एवं संदीप चौहान के खिलाफ थाना तमनार में धारा 21(C) NDPS ACT के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।

एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के सुपरविजन पर कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, आरक्षक भीष्मदेव सागर, अनुप मिंज, पुरूषोत्तम सिदार, अमरदीप एक्का और विद्या सिदार की अहम भूमिका रही है ।

पिथौरा : हाथियों का झुंड अब लिमदरहा से जबलपुर तरफ गांवों में पहुँचने की खबर है इसके पहले बसना के ढालम में किसानों के फसल बर्बाद किए ।

पिथौरा : हाथियों का झुंड अब लिमदरहा से जबलपुर तरफ गांवों में पहुँचने की खबर है इसके पहले बसना के ढालम में किसानों के फसल बर्बाद किए ।

 

बसना : हाथियों का दल अब ढालम में फसल को नुकसान पहुचाते हुए लिमदरहा क्षेत्र की और मुड़ने की खबर लोगो को सावधान रहने की जरूरत ।

महासमुन्द जिले अंतर्गत हाथियों का झुंड लगातार अपना लोकेशन बदल रहा है पहले बसना के बुंदेलाभाठा हरदी टुकड़ा तरफ हाथियों का दल था सारंगढ़ और बसना क्षेत्र से लगे जंगलों में विचरण कर रहा था 2 से तीन दिनों तक अब हाथियों का झुंड बसना ब्लॉक के बुंदेलाभाठा और सागरपाली के क्षेत्र के कुछ गांव में विचरण करने की सूचना था

और आज ढालम पहुँच हाथियों का दल कुछ किसानों का फसल बर्दाब किए जिसके बाद हाथियों का झुंड लिमदरहा तफर विचरण करने की सूचना मिला था और शाम तक पिथौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत जबलपुर क्षेत्र में हाथियों का दल पहुचने की खबर है हालांकि अभी तक किसानों के फसलों के छोड़ अन्य किसी जन हानी की खबर अभी तक नही आया है ।

बसना : भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पिरदा मण्डल के रजपालपुर, जोगीदादर, भस्करापाली, धुपेनडीह, कोटगढ़, सांई सराईपाली, देवतराई, बरेकेल, पिरदा, ब्राम्हणपुरी, खैरझुड़ी, तरेकेला में जनसंपर्क यात्रा किए

बसना : भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पिरदा मण्डल के रजपालपुर, जोगीदादर, भस्करापाली, धुपेनडीह, कोटगढ़, सांई सराईपाली, देवतराई, बरेकेल, पिरदा, ब्राम्हणपुरी, खैरझुड़ी, तरेकेला में जनसंपर्क यात्रा किए

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बसना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल का जनसंपर्क यात्रा का आज (24 अक्टूबर) से आगाज हो गया। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर में बसे ग्राम लिमदरहा के ब़जारी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मण्डल पिरदा के लिमदरहा, रजपालपुर, जोगीदादर, भस्करापाली, धुपेनडीह, कोटगढ़, सांई सराईपाली, देवतराई, बरेकेल, पिरदा, ब्राम्हणपुरी, खैरझुड़ी, तरेकेला में जनसंपर्क यात्रा किया। जनसंपर्क यात्रा के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने केंद्र के मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पीएम मोदी के उत्कृष्ट कार्यों एवं मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास के साथ जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी, जन ओषधि केंद्र, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भरतनेट, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना,सॉयल हेल्थ कार्ड समेत कई कल्याणकारी योजनाएं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एवं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के नाकामी को गिनाते हुए पर जमकर निशाना साधा।

छत्तीसगढ़ में जनता को लुटने वाली सरकारः डॉ. सम्पत अग्रवाल : डॉ.सम्पत अग्रवाल ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए लोगों से आह्वान किया कि अगर वे राज्य में परिदृश्य बदलना चाहते हैं तो सरकार बदलें। उन्होंने कांग्रेस सरकार को जनता के घरों को लूटने वाली सरकार बताते हुए कहा कि सरकार ने विधायकों को भ्रष्टाचार की खुली छूट दे दी है और छत्तीसगढ़ के आम जनता के हक का पैसा दिल्ली में पार्टी के ‘आकाओं’ की जेब भरने के लिए भेजा जाता है।

गंगा जल की झुठी कसम खाने वाली कांग्रेस सरकार : डॉ.सम्पत अग्रवाल : भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के नाकाम कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सत्ता को काबिज़ करने के अनेकों झुठे वादे किए। चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी करेंगे कहके गंगा जल की झुठी कसम खाई। शराबबंदी तो नहीं हुई बल्कि जगह जगह खुले में शराब बिक रहे हैं। और हमारे युवा साथियों के जिंदगी और उनके भविष्य एवं स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

सरायपाली : किस्मत लाल नंद का टिकट कट जाने से कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हताशा आश्चर्यचकित ,गांड़ा समाज के ब्लाक अध्यक्ष ने कहा दोबारा किस्मत लाल नंद को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग , लगाए कई गंभीर आरोप कहा टिकट नही मिलने पर समाज के समर्थन में लड़ाएंगे चुनाव ।

सरायपाली : किस्मत लाल नंद का टिकट कट जाने से कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हताशा आश्चर्यचकित ,गांड़ा समाज के ब्लाक अध्यक्ष ने कहा दोबारा किस्मत लाल नंद को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग , लगाए कई गंभीर आरोप कहा टिकट नही मिलने पर समाज के समर्थन में लड़ाएंगे चुनाव ।

महासमुन्द में कांग्रेस की अंतिम सूची जारी होने के बाद कहीं खुशी कहीं गम का माहौल दिखने लगा है इसी क्रम में सरायपाली विधानसभा भी अछूता नहीं है सरायपाली से किस्मत लाल नंद का टिकट काटकर नये चेहरे शिक्षका चातुरी नंद पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है किस्मत लाल नंद छत्तीसगढ़ गांड़ा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष भी हैं उनका टिकट कट जाने से गांड़ा समाज में निराशा है इसी संबंध में कल किस्मत के समर्थकों और सामाजिक जनों ने बैठक रखी थी जिसके बाद मिडिया से बात करते हुए सरायपाली गांड़ा समाज के ब्लाक अध्यक्ष दयानन्द तांडी ने कहा कि किस्मत लाल नंद को पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया था जिनको समाज ने एकजुट होकर लगभग रिकॉर्ड 52 हजार मतों से विजयी बनाया था सरायपाली विधानसभा में गांड़ा समाज कि बहुलता है और किस्मत लाल नंद द्वारा क्षेत्र में किए गए बेहतरीन कार्यों को देखते हुए उन्हें फिर से टिकट दिया जाना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ हमारे समाज का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर प्रत्याशी चयन पर पुनः विचार करने व दोबारा किस्मत लाल नंद को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग रखेंगे आगे तांडी ने कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस को गांड़ा समाज की नाराज़गी झेलनी पड़ेगी तथा किस्मत लाल नंद जिस भी पार्टी या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगें हमारा गांड़ा समाज उन्हें पूर्ण समर्थन देगा हम उनके साथ है ।

 

सरायपाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण आदित्य ने कहा कि किस्मत लाल नंद का टिकट कट जाने से हम सभी कार्यकर्ताओं में हताशा है और हम आश्यर्च चकित हैं कि इतना बेहतरीन कार्य करने वाले जुझारू विधायक जिसने विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल दी उनको दोबारा मौका नहीं दिया आगे आदित्य ने कहा कि हम सभी मुख्यमंत्री से मिलकर प्रत्याशी चयन पर पुनः विचार करने की गुहार लगाएंगे और किस्मत नंद को दोबारा टिकट देने की मांग करेंगे ।

इस संबंध में किस्मत लाल नंद ने मीडिया में दिए बयान के अनुसार 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाऐ जाने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि पांच साल के कार्यकाल में पार्टी व शीर्ष नेतृत्व के मंशानुरूप उन्होंने क्षेत्र का विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का सफल प्रयास किया परंतु मेरी टिकट काट दी गई और चातुरी नंद को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है जिससे निराश होकर आज समाज के पदाधिकारियों और समर्थकों ने बैठक रखी थी

किस्मत लाल नंद ने लगाए गंभीर आरोप

आगे किस्मत लाल नंद ने कहा कि चातुरी नंद खुद को चौहान सेना का प्रदेश अध्यक्ष बताती है जिसका गांड़ा समाज से कोई सरोकार नहीं है जिस प्रकार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक फर्जी संगठन चौहान सेना अध्यक्ष को अपना प्रत्याशी बनाया है गांड़ा समाज आक्रोशित हैं आगे किस्मत ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं और सामाजिक जनों से चर्चा करुंगा और शीघ्र चुनाव लड़ने का निर्णय करूंगा सामाजिक जन व समर्थक मेरे साथ हैं उनके फैसले का सम्मान करना मेरा फ़र्ज़ है।
बहरहाल कांग्रेस पार्टी द्वारा मौजूदा विधायकों में से लगभग 22 लोगों का टिकट काट दिए जाने का प्रयोग कितना कारगर साबित होता है यह आने वाला समय बताएगा लेकिन कांग्रेस अपने अंदरुनी कल्ह से कैसे निपटती है और अपनों की नाराज़गी समय रहते दूर कर पाती है या नहीं यह सवाल खड़ा हो गया तो वहीं भाजपा के लिए अच्छा है कि कांग्रेस अपने अंदरुनी गुटबाजी में उलझकर रह गयी है। भाजपा कांग्रेस दोनों को अपने जयचंदो से खतरा बना हुआ है जिसका खामियाजा इस चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।

सरायपाली : शिक्षिका चातुरीनंद को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर आभार व्यक्त किए ।

सरायपाली : सरायपाली विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस  प्रत्याशी बनाए जाने के पर चातुरीनंद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर आभार व्यक्त किए ।सरायपाली से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर श्रीमती चातुरी नंद ने आभार व्यक्त करने एवं आशीर्वाद लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर आशीर्वाद ली इस अवसर पर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के हतदीप सिंह रैना , जयंत चौधरी , नरेन्द्र साहू ,डिग्री नंद ,सहित चातुरी नंद के समर्थक मौजूद रहे ।

महासमुंद : पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिँह ने दशहरा के अवसर पर पुलिस अधिकारियों के साथ किया शस्त्र पूजन

महासमुंद : पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिँह ने दशहरा के अवसर पर पुलिस अधिकारियों के साथ किया शस्त्र पूजन ।

रक्षित केंद्र महासमुंद में प्रति वर्ष की भांति परंपरा अनुसार किया गया शस्त्र पूजन पुलिस अधीक्षक महोदय समेत जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना चौकी प्रभारी पूजन में हुए शामिल पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के द्वारा आज जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ रक्षित केंद्र महासमुंद में परंपरा अनुसार शस्त्र पूजन किया गया प्रतिवर्ष परंपरा अनुसार दशहरा के दिन जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रक्षित केंद्र में शस्त्र का पूजन किया जाता है.

प्रातः 9:00 बजे रक्षित केंद्र में विधिवत मां दुर्गा की पूजा आराधना एवं हवन उपरांत शस्त्रों का पूजन किया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित आए सभी अधिकारियों को उनके परिवारों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी.

उक्त पूजन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद आकाश राव समेत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना एवं चौकी प्रभारी तथा रक्षित निरीक्षक केंद्र के प्रभारी उपस्थित रहे पूजन कार्यक्रम व्यवस्था रक्षित निरीक्षक दीप्ती गुमाश्ता द्वारा उक्त आयोजन की तैयारियां की गई ।

बसना : हाथियों का दल अब ढालम में फसल को नुकसान पहुचाते हुए लिमदरहा क्षेत्र की और मुड़ने की खबर लोगो को सावधान रहने की जरूरत ।

बसना : हाथियों का दल अब ढालम में फसल को नुकसान पहुचाते हुए लिमदरहा क्षेत्र की और मुड़ने की खबर लोगो को सावधान रहने की जरूरत ।

बसना ब्लाक के बुंदेला भाठा सागरपाली क्षेत्र से हाथियों का दल अब विचरण करते हुए अब बसना ब्लॉक के ढालम तरफ विचरण कर रहे थे ढालम के प्रकाश पटेल से मिली जानकारी के अनुसार ढालम में हाथियों के दल किसानों के फसल को रौंद दिया है जानकारी के अनुसार महेंद्र पटेल ,रोहित पटेल , तुकाराम पटेल ,सहित कई किसानों का फसल नुकसान हुवा है इधर ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का दल ढालम के सेमर मुड़ा से लिमदरहा की ओर हांथी विचरण करते देखा गया है। अभी लोगो को सावधान रहने की जरूरत है वन विभाग के अनुसार कोई भी हांथीयो से न उलझें। न ही उसे भगाने की कोशिश करें और लाठी डंडे का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें जिनका फसल नुकसान होगा उनका मुआवजा दिया जाएगा वन विभाग लगातार नजर बनाया हुवा है ।

बसना – मूत्र रोग एवं पथरी प्रोस्टेट का परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर 27 अक्टूबर को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में।

बसना – मूत्र रोग एवं पथरी प्रोस्टेट का परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर 27 अक्टूबर को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉक्टर एन के अग्रवाल के मार्गदर्शन में 27 अक्टूबर 2023 को मूत्र एवं पथरी रोग संबंधित ऑपरेशन शिविर का आयोजन रखा गया है जिसमे किडनी, पथरी,प्रोस्टेट का समुचित जांच,इलाज एवं सर्जरी किये जायेंगे।

किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार मुत्रकोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन किडनी, प्रोस्टेट, टेस्टिस के कैंसर पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार ।
पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक सभी का आपरेशन एवम परामर्श डॉ. तुषार दानी MBBS, MS, DNB यूरो सर्जन 27 अक्टूबर को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में करेंगे।
समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे
आयुष्मान अथवा राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

,सिटी स्कैन , xray ,द्वारा पथरी की सटीक जांच एवं विशेष छूट 30%तक उपलब्ध है,
ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 26 अक्टूबर को भर्ती हो जाएं।प्रतिदिन निःशुल्क डायलिसिस उपलब्ध ICU बैकअप के साथ।
अग्रिम पंजीयन अनिवार्य

रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें

7773086100,90396 45760,+91 93036 23130

सरायपाली : ट्रक के ठोकर से 2 लोगो की मौत , 2 लड़कियों को चोट सिंघोडा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे एक बाइक में 5 लोग थे सवार पुलिस ने की एफआईआर दर्ज ।

सरायपाली : ट्रक के ठोकर से 2 लोगो की मौत , 2 लड़कियों को चोट सिंघोडा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे एक बाइक में 5 लोग थे सवार पुलिस ने की एफआईआर दर्ज ।

मै थाना सिंघोडा में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं। आज दिनांक 22.10.2023 को 14:20 बजे लगभग एक्सीडेंट सूचना मिलने पर हमराह आरक्षक 328 के घटनास्थल रवाना हुआ। एनएच 53 रोड ग्राम गनियारीपाली चौक थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. पहुंचा जहां घायलो को 112 वाहन में शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये थे तब शासकीय अस्पताल सरायपाली के लिये रवाना हुआ अस्पताल पहुचकर देखा तो घायल शरन यादव एवं सेवा यादव की मृत्यु हो चुका था मौके पर देहाती नालसी क्रमांक 0/23 धारा 279, 337, 304(ए) के तहत कार्यवाही किया गया है

 

थाना सिंघोडा अपराध क्रमांक 0/23 धारा 279, 337, 304(A) भादवि नाम प्रार्थी भूपेन्द्र कंद पिता धनु प्रसाद कंद उम्र 32 साल साकिन खटखटी थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.) दिनांक घटना समय 22/10/2023 के 14:20 बजे घटनास्थल एन एच 53 रोड गनियारीपाली चौक थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. दिनांक रिपोर्ट समय 22/10/2023 के 15:50 बजे, नाम आरोपी ट्रक क्रमांक OD 15 K 8466 का चालक विवेचक प्रधान आरक्षक क्रमांक 122 रामचरण चौहान थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. विवरण मै उपरोक्त पते पर रहता हूं खेती मजदूरी का काम करता हूं अपने दोनो बच्ची निधी, सोनिया को लेकर ग्राम चिवराकुटा ससुराल आया था मेरा साडू वैधपाली का शरण यादव भी आया था आज दिनांक 22/10/2023 के दोपहर लगभग 02:00 बजे मैं, साडू, शरन यादव चिवराकुटा का सेवा यादव मेरी दोनो लडकी निधी सोनिया मोटर सायकल CT 100 CG 06 GM 2604 मे बैठकर सिंघोडा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे मोटर सायकल को मै चला रहा था कि एन एच 53 रोड ग्राम गनियारीपाली चौक

पहूंचे थे कि उसी समय उडिसा की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक OD 15 K 8466 का चालक अपने ट्रक को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे हम पांचो को चोट लगने से 112 वाहन व हाइवे पेट्रोलिंग वाहन मे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये वहां पर देखा तो शरन यादव, सेवा यादव का मृत्यु हो गया था। मेरे दोनो पैर, दोनो हाथ एवं चेहरा मे तथा मेरे दोनो लडकी निधी, एवं सोनिया को भी चोट लगा है तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है मामले में सिंघोडा पुलिस ने ट्रक क्रमांक OD 15 K 8466 का चालक
337-IPC, 279-IPC, 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज किया है

महासमुन्द : बाइक और स्कूटी के भिड़ंत में एक कि मौत स्कूटी के उड़े परखच्चे हाइवे में एक तरफ सड़क जाम करके कार्य चल रहा था नेसनल हाइवे सड़क किनारों से अवैध कब्जा हटाने नाकाम हो कई जगह हो चुके है गड्ढे ।

महासमुन्द : बाइक और स्कूटी के भिड़ंत में एक कि मौत स्कूटी के उड़े परखच्चे हाइवे में एक तरफ सड़क जाम करके कार्य चल रहा था नेसनल हाइवे सड़क किनारों से अवैध कब्जा हटाने नाकाम हो कई जगह हो चुके है गड्ढे ।

महासमुन्द जिले के तुमगांव थाना अंतर्गत दुर्घटना में एक कि मौत की खबर है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तुमगांव थाना अंतर्गत कांपा के पास हाइवे मे एक सड़क को जाम कर एक तरफ सड़क पर कार्य चल रहा था जो सभी वाहन एक सड़क पर चलने से एक स्कूटी और बाइक में भिड़त हो गया जिसमें स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गया है दूसरा बाइक सवार में तीन युवक घायल होने की खबर है बता दें कि नेसनल हाइवे में जगह जगह गड्ढे हो चुके कई जगह नेसनल हाइवे में दरारें आ चुके है आये दिनों साल भर से ज्यादा से जगह जगह एक तरफ के मार्ग को बंद करके रिपेयरिंग का कार्य कराया जाता है एक तरफ के मार्ग को बाधित किया जाता है जिसके के कारण भी आये दिन हादसे हो रहे है बता दें

 

कि नेसनल हाइवे जो रिपेयरिंग का कार्य चलता है उसको भी कई दिनों तक आधा अधूरा छोड़ दिया जाया रहता है कई लापरवाही महासमुन्द से सरायपाली तक देखने मिलेगा जो दुर्घटनाओं के कारण बन रहा है नेसनल हाइवे से कई जगह अवैध कब्जों को हटाने में भी नाकाम है नेसनल हाइवे के कर्मचारी जबकि प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टि से कई जगह नेसनल हाइवे में कब्जा हटाने के आदेश है लेकिन उन आदेशो का पालन भी नही किया जा रहा है अभी तक कई जगहों से मार्ग किनारों से अवैध कब्जा नही हटाया जा रहा है ।

मै रामनगर रायपुर में रहता हूं, ढलाई मसीन आपरेटर का काम करता हूं, कि आज दिनांक 23.10.2023 को सुबह करीब 10.00 बजे मुझे थाना तुमगांव के डायल 112 से मोबाईल के जरिये सूचना मिला कि मेरा बडा भाई लक्ष्मीचंद ध्रुव का एनएच 53 जीयो पेट्रोल पंप के पास ग्राम कांपा में एक्सीडेंट हो गया है जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है जिसे सीएचसी तुमगांव लेकर गये हैं तब मैं अपने बेटे दुर्गेश ध्रुव के साथ सीएचसी तुमगांव गये तो देखे कि मेरा भाई लक्ष्मीचंद ध्रुव का शव स्ट्रेचर में पडा था । उसके सिर के पिछे चोंट लगा था खुन निकला हुआ था, बांया पैर टुटा हुआ था ।

तब मैं वहां से घटना स्थल एनएच 53 जीयो पेट्रोल पंप के पास ग्राम कांपा गया तो देखा कि मेरे भाई का स्कुटी प्लेजर क्रं0 CG 04 DH 5837 रोड किनारे क्षतिग्रस्त एवं उसके साथ एक्सीडेंट किया हुआ मोटर सायकल CG06GZ1597 हिरो स्प्लेंडर प्लस भी पडा हुआ था वहां पर खडे लोगो ने बताया कि सुबह 07.30 बे रायपुर से तुमगांव की ओर आते हुए स्कुटी चालक को मोटर सायकल CG06GZ1597 के चालक ने अपने वाहन को विपरीत दिशा से तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे स्कुटी चालक को गंभीर चोंट आया तथा उसकी मृत्यु हो गयी । मेरा भाई दिनांक 23.10.23 को नवाखाई त्यौहार मनाने के लिए रायपुर से हमारे पैतृक गांव मानपुर (पटेवा) अपने स्कुटी प्लेजर CG 04 DH 5837 से जा रहा था जिसे मोटर सायकल CG06GZ1597 के चालक ने अपने वाहन को विपरीत दिशा से तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मेरे भाई को गंभीर चोंट आने से उसकी मृत्यु हो गयी । घटना को आस पास वाले देखे है । रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे मामले में मोटर सायकल CG06GZ1597 स्प्लेंडर प्लस का चालक 304-A-IPC के तहत कार्यवाही किया गया है ।