छत्तीसगढ़ : सक्ती वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी भंडारण पर बड़ी कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ : सक्ती वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी भंडारण पर बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ वन परिक्षेत्र सक्ती अंतर्गत अवैध लकड़ी भंडारण के विरुद्ध वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम तुषार एवं जैजैपुर क्षेत्र में संचालित दो आरा मशीनों पर छापामार कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान अर्जुन प्रजाति की लकड़ी बड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित पाई गई।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तुषार स्थित श्री राम टिम्बर आरा मशीन परिसर में 462 नग अर्जुन प्रजाति के लठ्ठे पाए गए, जिनका कुल आयतन 97.200 घन मीटर आंका गया। साथ ही मौके से 2 नग बैंड सॉ मशीन जब्त की गईं। इसी प्रकार जैजैपुर स्थित जी.आर. आरा मशीन में जांच के दौरान 530 नग अर्जुन प्रजाति के लठ्ठे मिले, जिनका कुल आयतन 109.192 घन मीटर मापा गया। यहां से 1 नग बैंड सॉ मशीन भी जब्त की गई। प्राथमिक जांच में संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा लकड़ी के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। अवैध भंडारण की आशंका के आधार पर लकड़ी एवं मशीनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। वन विभाग द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

सरायपाली/ डॉ. देवेश अग्रवाल द्वारा नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 25 फरवरी को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

सरायपाली/ डॉ. देवेश अग्रवाल द्वारा नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 25 फरवरी को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

सरायपाली (महासमुंद)। क्षेत्र के चिवराकुटा में स्थित नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 25 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल मरीजों की जांच करेंगे।

शिविर में धुंधला दिखाई देना, मोतियाबिंद, भेंगापन, आंखों की एलर्जी, पानी आना, जलन, सूखी आंखें (ड्राई आई) सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच निःशुल्क की जाएगी। साथ ही दृष्टि परीक्षण एवं चश्मा संबंधी परामर्श भी उपलब्ध रहेगा।

आयोजकों के अनुसार चिन्हित मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन, दवाइयां तथा अन्य आवश्यक खर्च भी पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।

शिविर का आयोजन नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा, सिंघोड़ा (सरायपाली) में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 87709 03234 एवं 94241 84383 पर संपर्क करे।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा छत्तीसगढ के हजारों युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी में अवसर

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा छत्तीसगढ के हजारों युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी में अवसर

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन शीघ्र ही जारी किया जा रहा है। शासन ने परीक्षा आयोजन के लिये छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया है एवं विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही सीधी भर्ती 2023 की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू करने जा रही है। इन पदों के लिए चयन व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, यह भर्ती राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की जा रही है। शिक्षा विभाग के इस फैसले से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी । भर्ती प्रक्रिया के बारे में डिटेल्ड गाइडलाइंस आने वाले दिनों में जारी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के माध्यम से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। खास बात यह है कि इसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक जैसे कई पद शामिल किए जा रहे हैं, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा।

ज्ञातव्य है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 अंतर्गत सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारियों के स्थापन पर डी.एड. अर्हताधारियों अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।

 

महासमुंद ग्राम खुर्सीपहार एवं किशनपुर में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 3 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

महासमुंद ग्राम खुर्सीपहार एवं किशनपुर में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 3 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

महासमुंद (ग्रामीण) एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत खुर्सीपहार के ग्राम खुर्सीपहार एवं ग्राम पंचायत किशनपुर के ग्राम किशनपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद रिक्त होने पर ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी पिथौरा ने बताया कि इस पद के लिए इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 03 मार्च 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी योग्य आवेदिकाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

महासमुंद/ ‎‎राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम धूम्रपान मुक्त ग्राम पंचायत बनाने सिरपुर में ग्राम स्तरीय समन्वय समिति का गठन व बैठक आयोजित

महासमुंद/ ‎‎राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम धूम्रपान मुक्त ग्राम पंचायत बनाने सिरपुर में ग्राम स्तरीय समन्वय समिति का गठन व बैठक आयोजित

महासमुंद/ ‎‎मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आइ. नागेश्वर राव के निर्देश में ग्राम पंचायत सिरपुर को धूम्रपान मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के उद्देश्य से सिरपुर में ग्राम स्तरीय समन्वय समिति का गठन व बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सरपंच की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सरपंच, सचिव, उपसरपंच, पंच, शिक्षा विभाग के संकुल समन्वयक, शिक्षकगण, मितानिन, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। बैठक का आयोजन डीपीएम श्रीमती नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन व जिला नोडल अधिकारी एन टी सी पी डॉं. छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से किया गया।

बैठक के दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से धूम्रपान के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया व नशा मुक्ति केंद्र व कोटपा अधिनियम के समस्त धाराओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही ग्राम पंचायत को धूम्रपान मुक्त करने के मापदंडों को विस्तार से समझाया गया व उससे संबंधित आईईसी वितरित की गई। विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों को शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त करने के मापदंडों को विस्तार से समझाया गया व tofei की प्रक्रिया पूर्ण की गई। तत्पश्चात मितानिनों द्वारा दीवार लेखन का कार्य पूर्ण किया गया व विद्यार्थियों के साथ रैली का आयोजन कर शपथ ग्रहण किया गया।

महासमुंद जिले में विशाल श्रमिक सम्मेलन आयोजित श्रमिक प्रदेश के विकास और अर्थव्यवस्था की रीढ़ – अध्यक्ष डाॅ. रामप्रताप सिंह श्रमिकों का जीवन स्तर उठाना मंडल का मुख्य उद्देश्य – विधायक श्री सिन्हा

महासमुंद जिले में विशाल श्रमिक सम्मेलन आयोजित श्रमिक प्रदेश के विकास और अर्थव्यवस्था की रीढ़ – अध्यक्ष डाॅ. रामप्रताप सिंह श्रमिकों का जीवन स्तर उठाना मंडल का मुख्य उद्देश्य – विधायक श्री सिन्हा

महासमुंद / श्रमिकों के सम्मान एवं उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन आज विशाल मेगा मार्ट परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान, स्काउट एवं गाइड के राज्य आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह गोल्डी एवं स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष श्री ऐतराम साहू प्रमुख रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जिले के 3106 पंजीकृत श्रमिकों के खातों में 1 करोड़ 51 लाख 57 हजार 630 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। इस अवसर पर श्रमिकों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रामप्रताप सिंह ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि सभी जिले में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है तथा आज महासमुंद जिले में 3 हजार से ज्यादा श्रमिकों को 1 करोड़ 51 लाख रुपए से ज्यादा की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। निर्माण एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिक प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण को सुनिश्चित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रमिकों से अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

डॉ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में योजनाओं के क्रियान्वयन में सुशासन और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। श्रमिकों को उनके हित की राशि अब सीधे उनके बैंक खातों में मिल रही है। उन्होंने श्रमिकों से अपने पंजीयन को अद्यतन रखने, श्रम कार्ड बनवाने और निरंतर नवीनीकरण पर जोर दिया। साथ ही बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने तथा स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि सरकार श्रमिक परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आवास, छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता, प्रसूति सहायता एवं कौशल विकास जैसी योजनाओं का विस्तार कर रही है।

विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि श्रमिक समाज व राज्य की प्रगति की रीढ़ है और उनके उत्थान के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में श्रमिकों एवं गरीब वर्ग के कल्याण हेतु अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएँ प्रारंभ की गई हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार, केन्द्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे है। राज्य शासन श्रमिक योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके परिवारों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जिले के श्रमिकों से अपील की है कि वे समय पर पंजीयन कराकर शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर है और उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर ने कहा कि जी-राम-जी योजना के अंतर्गत अब श्रमिकों को 125 दिवस का सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, साथ ही उन्हें उनके श्रम का वाजिब मूल्य भी मिलेगा। उन्होंने विकसित भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में हमारे जिले को भी विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि देश की उन्नति में श्रमिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सुई से लेकर हवाई जहाज तक हर वस्तु के निर्माण में मजदूरों का परिश्रम जुड़ा होता है। बिना श्रमिकों के किसी भी प्रकार के विकास और निर्माण की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आगे कहा कि मजदूरों के कठिन परिश्रम और योगदान को सम्मान देने तथा उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य सरकार द्वारा कर्मकार कल्याण मंडल का गठन किया गया है।

श्री येतराम साहू ने कहा कि कोई भी देश और अर्थव्यवस्था के निर्माण में श्रमिकों का योगदान महत्वपूर्ण है। श्रम विभाग में अनेक योजनाओं द्वारा लाभान्वित किया जा रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से गरीब, श्रमिक एवं वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। शासन की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, श्री महेन्द्र सिक्का, श्री मनीष बंसल, श्री अमन वर्मा, श्री अरविन्द प्रहरे, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में श्रमिकगण एवं श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन पात्र ने अपने विभागीय प्रतिवेदन में बताया कि विगत ढाई वर्षों में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत 44 हजार 373 हजार श्रमिक पंजीकृत हुए है तथा 42 हजार 116 श्रमिकों के पंजीयन का नवीनीकरण किया गया है। इन ढाई वर्षों मंे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अब तक 26 हजार 256 श्रमिकों के खातों में 23 करोड़ 43 लाख 94 हजार रुपए अंतरित कर उन्हें लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में विगत 2 वर्षों में 287 शिविर कैम्पों के माध्यम से 28,526 श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता बस स्टैंड महासमंुद और औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी में संचालित किया जा रहा है। योजना अंतर्गत ढाई वर्षों में कुल 1 लाख 34 हजार 681 यूनिट श्रमिकों को 5 रुपए की दर से भोजन कराया गया है।

श्रमिक सम्मेलन में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत महासमंुद नयापारा वार्ड की निवासी श्रीमती ललिता महानंद को ई-रिक्शा प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा उनके परिवार के आय का मुख्य स़्त्रोत है। उनके परिवार में 3 बेटियां है और पति भी मजदूरी करते हैं। अब इस योजना की सहायता से वे अपने परिवार को आर्थिक संबल दे पाएंगी। उन्होंने कहा कि इस योजना ने मेरी जिंदगी बदल दी है। योजना अंतर्गत एक लाख रुपए की सब्सिडी राशि मिलती है। ई-रिक्शा प्रदान करने के दौरान मुख्य अतिथि श्री डाॅ. रामप्रताप सिंह, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा ने ई-रिक्शा की सवारी की और ललिता और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी।

महासमुंद /5 लाख 85 हजार 971 लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा, 5 दिन शेष

महासमुंद /5 लाख 85 हजार 971 लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा, 5 दिन शेष

महासमुंद / महासमुंद जिले में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को दवा का सेवन कराया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने बताया कि अब तक जिले में 56 प्रतिशत कवरेज प्राप्त किया जा चुका है। जिले में कुल 10 लाख 42 हजार 760 योग्य हितग्राहियों को दवा सेवन के लिए चिन्हित किया गया है, जिनमें से अब तक 5 लाख 85 हजार 971 लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है। शेष हितग्राहियों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं, ताकि 25 फरवरी तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन अवश्य करें। यह दवा पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों तथा एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यह दवा नहीं दी जाती है।

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह ने जानकारी दी कि एमडीए के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों की निगरानी में दवा का सेवन कराया जा रहा है। जिला सलाहकार एकेश्वर शुक्ला एवं बी. के. साहू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की निरंतर निगरानी की जा रही है।

रायपुर/ डी.एड. अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई से बवाल, हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल रायपुर भेजे गए प्रदर्शनकारी

रायपुर/ डी.एड. अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई से बवाल, हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल रायपुर भेजे गए प्रदर्शनकारी

रायपुर | पिछले दो माह से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे डी.एड. अभ्यर्थियों पर बुधवार देर शाम पुलिस बल प्रयोग का मामला सामने आया है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल रायपुर में रखा गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति भी गर्म हो गई है।

जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए राज्य सरकार पर दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान युवाओं से रोजगार और नियमितीकरण को लेकर बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब उन्हीं युवाओं की आवाज को बल प्रयोग के जरिए दबाया जा रहा है।

प्रधान ने कहा, “भाजपा ने चुनाव के समय युवाओं से कई वादे किए थे। अब जब उन्हें पूरा करने का समय आया है, तो सरकार अभ्यर्थियों को जेल में भर रही है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। सरकार को चाहिए कि वह बातचीत के माध्यम से समाधान निकाले, न कि बल प्रयोग से आवाज दबाए।”

रोजगार विरोधी” होने का आरोप

प्रदेश में युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सियासत तेज हो गई है। मोक्ष कुमार प्रधान ने भाजपा सरकार को “रोजगार विरोधी” बताते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान व्यापम परीक्षाओं की आवेदन फीस माफ कर अभ्यर्थियों को राहत दी गई थी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को बड़ा लाभ मिला।

उनका आरोप है कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आते ही शुल्क माफी समाप्त कर दी गई, जिससे बेरोजगार युवाओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव से जूझ रहे युवाओं के लिए आवेदन शुल्क जैसी बाधाएं और मुश्किलें खड़ी कर रही हैं।

प्रधान ने सरकार से डी.एड. अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

बसना/बेलटिकरी संकुल में टी.एल.एम. मेला आयोजित, उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री का हुआ प्रदर्शन

बसना/बेलटिकरी संकुल में टी.एल.एम. मेला आयोजित, उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री का हुआ प्रदर्शन

बसना/ बेलटिकरी संकुल केंद्र बेलटिकरी में 14 फरवरी को संकुल स्तरीय टी.एल.एम. (Teaching Learning Material) मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विकास खंड शिक्षा अधिकारी बद्रीप्रसाद जोल्हे, विकास खंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव तथा संकुल प्राचार्य उग्रसेन पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

मेले में संकुल केंद्र बेलटिकरी के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा तैयार शिक्षण-सामग्री (टी.एल.एम.) का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की समझ को सरल एवं रोचक बनाने वाले नवाचारी मॉडल, चार्ट और गतिविधि आधारित सामग्री प्रस्तुत की।

इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला मुद्रासेमर के सहायक शिक्षक गणेशराम साहू द्वारा प्रदर्शित टी.एल.एम. को उत्कृष्ट मानते हुए विकास खंड स्तरीय टी.एल.एम. मेले के लिए चयनित किया गया।

कार्यक्रम में संकुल समन्वयक घनश्याम साहू सहित शिक्षकगण — जवाहरलाल सिदार, छोटूनाथ बंजारे, रामेश्वर पटेल, ज्ञानेश्वर प्रसाद साहू, दुधनाथ साहू, चंदर सिंह सिदार, बुद्धेश्वर प्रसाद अजय, महादेव सिदार, अशोक कुमार केवट, नानबाई चौधरी, कमल किशोर पाटिल, प्रकाश कुमार सेठ, गणेशराम साहू एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

मेले के माध्यम से शिक्षकों को नवाचार साझा करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने का अवसर मिला।

सरायपाली अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक में ब्रेन व नसों से जुड़ी बीमारियों के लिए विशेष परामर्श शिविर 19 फरवरी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ।

सरायपाली अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक में ब्रेन व नसों से जुड़ी बीमारियों के लिए विशेष परामर्श शिविर 19 फरवरी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ।

सरायपाली | क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। ब्रेन एवं नसों से संबंधित समस्याओं की जांच और परामर्श हेतु 19 फरवरी 2026, गुरुवार को सरायपाली में विशेष न्यूरो परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास आयोजित होगा।

शिविर में न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवली (MBBS, MS, MCh – न्यूरोसर्जरी), जो मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में विशेषज्ञ हैं, मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। ब्रेन ट्यूमर, लकवा, सिरदर्द, चक्कर, नसों की कमजोरी, रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं सहित विभिन्न न्यूरोलॉजिकल रोगों का परीक्षण किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे जरूरतमंद मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9303623130, 7773086100, 9174335366 पर संपर्क किया जा सकता है।

सरायपाली अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक में श्वास रोग विशेषज्ञ का विशेष परामर्श शिविर 19 फरवरी को

सरायपाली | क्षेत्र के लोगों के लिए सांस एवं फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के इलाज हेतु विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 19 फरवरी 2026, गुरुवार को अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली में यह शिविर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी (MD – रेस्पिरेटरी मेडिसिन) मरीजों की जांच कर परामर्श देंगी। इस दौरान दमा, एलर्जी, सीओपीडी, फेफड़ों की बीमारी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, लंबी खांसी, निमोनिया, टीबी (क्षय रोग), छाती में पानी भरना, नींद विकार, खर्राटे जैसी समस्याओं का उपचार किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार सरायपाली में प्रत्येक गुरुवार को विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे स्थानीय मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 9303623130, 7773086100, 9174335366पर संपर्क किया जा सकता है।