बसना सचिव श्री दासरथी बहेरा जी के सेवानिवृत होने पर दी गई भावविनी विदाई

बसना सचिव श्री दासरथी बहेरा जी के सेवानिवृत होने पर दी गई भावविनी विदाई

अनुराग नायक : बसना विकास खंड के ग्राम पंचायत लोहड़ीपुर में ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामीणों द्वारा सचिव श्री दासरथी बहेरा जी के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह पंचायत भवन में रखा गया जिसने जनपत सदस्य श्रीमती महेश्वरी प्रीतमसिंह सिदार सरपंच श्रीमती केकती हरिशचंद्र पटेल उपसरपंच पारसबाई उसतकुमार टंडन भूतपूर्व सरपंच लीलाबाई देवकुमार सिदार श्री योतराम चौहान श्री विजेन्द्र सिंह सिदार (सेवानिवृत गुरुजी )।

उड़ेला गणपत यादव (पूर्व उपसरपंच) पंच गण श्री सेवकलाल बारिहा रामबाई मनोहर लाल राजूदास मानिकपुरी बसंतलाल नायक शिमा कांता प्रसाद ललितकुमार सिदार उत्तरा कमल सिंह सुकमोति शौकीलाल मुंडा कार्तिक मोती मदन शशिधर नायक ग्राम गोटिया मोहितलाल नायक शंभू नायक हरिराम पटेल गोरेलाल मानिकपुरी घसिया बसंत नेहरूलाल नायक रोशनलाल कश्यप डोलेशवर बारिहा उदय दास ललित दीवान लच्छीराम सिदार झनक राम कश्यप विलासनी कश्यप मीनाक्षी सिदार अनिता सिदार ताराबाई मानिकपुरी पंपाबाई सिदार सह ग्रामीण जन उपाधित रहे

महासमुन्द/ जिले में विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु 12 फरवरी से 10 मार्च तक शिविर का आयोजन

महासमुन्द/ जिले में विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु 12 फरवरी से 10 मार्च तक शिविर का आयोजन

महासमुन्द/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में 5 से 7 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छूटे हुए विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आज जिले के 32 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में आयोजित किए गए हैं। ये शिविर 10 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। शिविर संचालन के लिए विकासखंड स्तर पर बी.आर.सी. तथा संकुल स्तर पर संकुल समन्वयकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन शिविरों में आधार ऑपरेटरों के माध्यम से विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक अपडेट किया जाएगा। इस संबंध में जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा महासमुंद द्वारा संकुल समन्वयकों एवं आधार ऑपरेटरों को आपसी समन्वय से कार्य करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विद्यालयों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक छूटे हुए विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें।

इसी क्रम में आगामी सप्ताह में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नवीन आधार पंजीयन हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह कार्य महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पोस्ट ऑफिस के आधार ऑपरेटरों के सहयोग से संपन्न किया जाएगा। उक्त समस्त कार्यों की नियमित समीक्षा कलेक्टर द्वारा समय-सीमा बैठकों में की जाएगी।

 

वन्यजीव अपराधियों पर सख्ती की तैयारी महासमुंद में दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का शुभारंभ

वन्यजीव अपराधियों पर सख्ती की तैयारी महासमुंद में दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का शुभारंभ

महासमुंद/ वनमंडल महासमुंद द्वारा वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं सुदृढ़ न्यायालयीन कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वनमंडल स्तरीय वन विद्यालय, महासमुंद में वन्यजीव अपराध, पहचान एवं अभियोजन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वन्यजीवों से संबंधित अपराधों की समयबद्ध पहचान, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन, प्रकरणों का विधिसम्मत पंजीयन एवं प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करना है, ताकि दोषियों को कठोर दंड दिलाया जा सके और अवैध शिकार व तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व श्री वरुण जैन, वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय, अधिवक्ता श्री निमिश किरण शर्मा, सदस्य छत्तीसगढ़ वन्यजीव बोर्ड श्री गौरव निहलानी, तथा सदस्य, नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी रायपुर श्री रितेश श्रीवास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विशेषज्ञों ने अपने संबोधन में बताया कि कई बार वन्यजीव अपराधों के प्रकरण तकनीकी त्रुटियों, साक्ष्य की कमी या उचित धाराओं के अभाव में न्यायालय में कमजोर पड़ जाते हैं। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 सहित प्रासंगिक अधिनियमों एवं नियमों के प्रभावी प्रयोग, जब्ती कार्यवाही की शुद्ध प्रक्रिया, केस डायरी संधारण, फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन एवं समयबद्ध चालान प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि मजबूत विवेचना एवं ठोस साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों को जमानत से रोका जा सकता है तथा कठोरतम दंड सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपराध की पहचान, घटनास्थल प्रबंधन, पंचनामा तैयार करने की विधि, जब्त सामग्री के संरक्षण, वन्यजीव अंगों की पहचान, न्यायालयीन प्रक्रिया एवं अभियोजन की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विभिन्न वास्तविक प्रकरणों के उदाहरणों के माध्यम से व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण केवल विभागीय दायित्व नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अवैध शिकार, वन्यजीव तस्करी एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध सतत निगरानी, जन जागरूकता एवं सख्त कार्रवाई ही प्रभावी समाधान है। कार्यक्रम में समस्त एसडीओ, रेंज अधिकारी, डिप्टी रेंजर एवं परिसर रक्षक उपस्थित रहे।

महासमुन्द/ कलेक्टर श्री लंगेह ने आज बागबाहरा अंतर्गत संचालित पीएमश्री विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया 

महासमुन्द/ कलेक्टर श्री लंगेह ने आज बागबाहरा अंतर्गत संचालित पीएमश्री विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया

महासमुन्द/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत संचालित पीएमश्री विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह विभिन्न कक्षाओं में पहुँचे और विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर योजनाबद्ध अध्ययन करने, समय प्रबंधन अपनाने तथा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और प्रेरणादायी संदेश देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राएं अत्यंत उत्साहित एवं प्रेरित दिखाई दिए। निरीक्षण के दौरान जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा, बीईओ श्री के.के. वर्मा, एपीसी श्रीमती सम्पा बोस, एबीईओ श्री रामता मन्नाडे तथा आरईएस के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) बागबाहरा के नवीन निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया तथा बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं कम्प्यूटर लैब का पृथक-पृथक अवलोकन किया। उन्होंने प्रयोगशालाओं में उपलब्ध उपकरणों, पुस्तकालय की व्यवस्था एवं कम्प्यूटर लैब के संचालन की जानकारी लेते हुए समुचित संधारण एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित ठेकेदार को मार्च माह तक नवीन भवनों का कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।

इसी क्रम में कलेक्टर श्री लंगेह ने पीएमश्री नवीन प्राथमिक शाला बागबाहरा का भी निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने छोटे बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई, उपस्थिति एवं अधिगम स्तर की जानकारी ली। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति तथा कक्षाओं की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों को उत्कृष्ट शैक्षणिक मॉडल के रूप में विकसित करना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है और इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी समन्वित रूप से कार्य करें। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, स्वच्छता एवं अधोसंरचना के बेहतर उपयोग पर बल दिया।

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में 13 फरवरी को विशेष चिकित्सा शिविर, गठिया व यूरोलॉजी रोगों की जांच व उपचार

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में 13 फरवरी को विशेष चिकित्सा शिविर, गठिया व यूरोलॉजी रोगों की जांच व उपचार

समाचार–1 : बसना में गठिया एवं जोड़ों के रोग विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी
बसना।
गठिया, जोड़ों एवं ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए बसना में विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के वरिष्ठ एवं उच्च प्रशिक्षित जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ (रूमेटोलॉजिस्ट) डॉ. नमन जैन अब प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।

इसी क्रम में 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक डॉ. जैन द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। इस दौरान जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न, कमर व गर्दन दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी, पुराने गठिया, वात रोग, ऑटोइम्यून बीमारियां, नॉन-हीलिंग अल्सर, लंबे समय से दर्द निवारक दवाओं के सेवन तथा SLE व Sjögren जैसी गंभीर बीमारियों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी व अपॉइंटमेंट के लिए निर्धारित संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

📰 समाचार–2 : बसना में यूरोलॉजी केयर कैंप का आयोजन, 13 फरवरी को विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
बसना।

अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में यूरोलॉजी केयर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मूत्र एवं पथरी संबंधी रोगों की जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह शिविर 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा।
कैंप में वरिष्ठ यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। शिविर में किडनी स्टोन, प्रोस्टेट रोग, किडनी में सूजन या सिकुड़न, पेशाब संबंधी समस्याएं, मूत्र मार्ग संक्रमण, पुरुषों में बांझपन, मूत्र नली सिकुड़न, किडनी–प्रोस्टेट–टेस्टिस कैंसर तथा पीडियाट्रिक एवं इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।


शिविर में जांच शुल्क मात्र ₹700 रखा गया है। बीपीएल एवं आयुष्मान कार्डधारकों को विशेष सुविधा दी जाएगी। साथ ही सिटी स्कैन व एक्स-रे जांच में 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी। ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट के साथ 12 फरवरी तक पंजीयन कराने की अपील की गई है।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना से संपर्क किया जा सकता है।

CG: समर्थन मूल्य के अंतर की राशि इस दिन एकमुश्त देने का निर्णय – मुख्यमंत्री श्री साय लगभग ₹10,000 करोड़ सीधे 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में जाएंगे

CG: समर्थन मूल्य के अंतर की राशि इस दिन एकमुश्त देने का निर्णय – मुख्यमंत्री श्री साय लगभग ₹10,000 करोड़ सीधे 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में जाएंगे

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त प्रदान की जाएगी। इस निर्णय के तहत लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाता भाइयों-बहनों की मुस्कान ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल धान की खरीदी नहीं करती, बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनके सम्मान की रक्षा करना अपना दायित्व मानती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उत्सव का उल्लास बढ़ेगा।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत बीते दो वर्षों में किसानों को धान मूल्य अंतर की राशि के रूप में ₹25,000 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। होली से पूर्व किसानों के खाते में ₹10,000 करोड़ के भुगतान के साथ यह राशि बढ़कर ₹35,000 करोड़ से अधिक हो जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसान प्रदेश की आत्मा और अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उनकी मेहनत और पसीने से ही राज्य की समृद्धि सुनिश्चित होती है। राज्य सरकार किसानों की खुशहाली, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

सांकरा : जंगल में अवैध महुआ शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 5 आरोपी गिरफ्तार

सांकरा : जंगल में अवैध महुआ शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 5 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद (छत्तीसगढ़)
थाना सांकरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बिजेपुर के बीच जंगल में नहर के पास चल रही देशी हाथ भट्टी महुआ शराब निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब व सामग्री जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 फरवरी 2026 को थाना सांकरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक कृपाल सिंह सिदार दिवस अधिकारी के रूप में तैनात थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिजेपुर के जंगल क्षेत्र में नहर के पास कुछ लोग अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण व बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज कर पंचनामा तैयार किया गया तथा गवाहों को तलब कर नोटिस दिया गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने आरक्षक क्रमांक 738, 494 एवं NTF टीम के साथ शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 A 1084 से बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर पांच व्यक्ति देशी हाथ भट्टी महुआ शराब बनाते हुए पाए गए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी
मुकेश बाघ (41 वर्ष), पिता उजागर बाघ
गुलाब बाघ (64 वर्ष), पिता शंकरलाल बाघ
रोशन बाघ (35 वर्ष), पिता कीर्ति बाघ
बृजेश बाघ (28 वर्ष), पिता अमर सिंह बाघ
नरेंद्र बाघ (22 वर्ष), पिता जुगुत राम बाघ
(सभी निवासी – ग्राम बिजेपुर, थाना सांकरा, जिला महासमुंद)
जब्ती विवरण
कुल 150 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमत लगभग ₹30,000)

स्टील के 5 नग गंजा, कीमत करीब ₹2,000
70 बोरी महुआ लाहन (मदिरा बनाने योग्य), जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया
कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत ₹32,000
पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर सील बंद किया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 34(1)(क), 34(1)(च) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामला अजमानतीय होने से सभी आरोपियों को 11 फरवरी 2026 की शाम 16:32 से 16:40 बजे के बीच गिरफ्तार किया गया तथा परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।
देहाती नालसी के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना थाना सांकरा द्वारा की जा रही

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।
राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।
राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।
राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।
राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।
राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।
राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।
राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।
राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। कुसंगति से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। संत-समागम होगा।

सांकरा जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की झोपड़ी में आगजनी, आरोपी पर अपराध दर्ज

सांकरा जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की झोपड़ी में आगजनी, आरोपी पर अपराध दर्ज

महासमुंद | सांकरा थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत आर.बी. चीफ मेन गांव में जमीन विवाद को लेकर एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरस्वती सोनी ने पड़ोसी पर झोपड़ी में आग लगाकर घर सहित सारा सामान जलाने का आरोप लगाया है।

पीड़िता सरस्वती सोनी पति उत्तम सोनी, उम्र 68 वर्ष, निवासी ग्राम आर.बी. चीफ मेन, थाना सांकरा ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया कि वह और उनके पति पिछले लगभग 7 वर्षों से दर्रीबहरा खार स्थित खाली जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

दिनांक 10 फरवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे, जब दंपति घर में आराम कर रहे थे, तभी गांव का नीलू साहू पिता स्व. सीताराम साहू पुराने जमीन विवाद को लेकर उनके घर पहुंचा और झोपड़ी में आग लगा दी।

आग की लपटें उठते ही दंपति किसी तरह बाहर निकल पाए। यदि समय रहते बाहर न निकलते तो दोनों की जान जा सकती थी। आगजनी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

🔹 भारी नुकसान

आग लगने से झोपड़ी पूरी तरह जल गई, साथ ही घर में रखा:

घरेलू सामान

2 बोरी धान

1 बोरी चावल

जमीन के महत्वपूर्ण दस्तावेज

एक साइकिल

लगभग ₹10,000 नगद

सब कुछ जलकर राख हो गया। इस घटना से दंपति को भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में पीड़िता के भतीजे सागर सोनी का नाम भी सामने आया है।

🔹 पुलिस कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला महासमुंद पुलिस ने प्रथम दृष्टया आरोपी का कृत्य धारा 326(ग) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।पीड़िता ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

बसना/ अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ में शामिल हुए जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा

बसना/ अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ में शामिल हुए जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा

ग्रामीणों ने पीएम आवास पेयजल समस्या से कराया अवगत, शीघ्र निराकरण का आश्वासन सभापति प्रकाश सिन्हा ने की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों की समस्याएँ भी सुनीं

बसना। जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठाकुरपाली में आयोजित अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बनकर सामने आया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी के जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भोग-भंडारे में सहभागिता करते हुए ग्रामवासियों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। कार्यक्रम में अनेक कीर्तन मंडलियों ने भाग लेकर अपनी भक्ति-भावना और सांस्कृतिक प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

सभापति श्री सिन्हा ने कहा कि अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ आदि-अनादि काल से हमारे पूर्वजों की परंपरा का हिस्सा रहा है। “हरे कृष्ण, हरे राम” महामंत्र का जाप तन-मन को प्रफुल्लित करने वाला है। सोलह नामों एवं बत्तीस वर्णों से युक्त “हरे राम हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” महामंत्र का कीर्तन ही कलियुग में जीवों के उद्धार का एकमात्र सरल उपाय बताया गया है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान की प्राप्ति का सबसे सहज मार्ग हरिनाम जप है और सामूहिक संकीर्तन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सद्भाव का संचार होता है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जनपद सभापति को पेयजल समस्या सहित अन्य स्थानीय विषयों से अवगत कराया। श्री सिन्हा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अंकोरी सोसायटी के अध्यक्ष मुरलीधर नायक, नगर पंचायत बसना के पार्षद राकेश डडसेना, सरपंच प्रतिनिधि बिहारी लाल बारीहा, पंच विपिन बारीक, पूर्व सरपंच कौशिक प्रधान, श्याम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।