बसना : 2 प्रत्याशियों को नोटिस जारी करने सूचित किया गया है ।

बसना : 2 प्रत्याशियों को नोटिस जारी करने सूचित किया गया है ।

महासमुंद 15 नवम्बर 2023/ चुनाव व्यय से संबंधित लेख प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित तिथि 15 नवम्बर को विधानसभा क्षेत्र बसना से चुनाव लड़ रहे आठ प्रत्याशियों में से 6 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च से संबंधित व्यय का लेखा प्रस्तुत किया।

दो प्रत्याशी श्री अरविंद प्रधान निर्दलीय एवं श्री जगदीश सिदार हमर राज पार्टी द्वारा लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके कारण नोटिस जारी करने हेतु विधानसभा क्षेत्र बसना के रिटर्निंग ऑफिसर को सूचित किया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र सरायपाली से चुनाव लड़ रहे सभी 10 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च से संबंधित अपने लेखा प्रस्तुत किए हैं, जिसकी जांच एवं मिलान किया गया। यह जानकारी लाइजनिंग अधिकारी श्री सनत कुमार साहू ने दी।

महासमुन्द : वोटर टर्नआउट को रियल टाइम में देखना बहुत आसान हो गया है ।

महासमुन्द : वोटर टर्नआउट को रियल टाइम में देखना बहुत आसान हो गया है ।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार वोटर टर्नआउट का ले सकते हैं अपडेट महासमुंद 15 नवम्बर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप्लीकेशन ‘वोटर टर्नआउट एप’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 17 नवंबर को मतदान प्रतिशत की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से अनुमानित वोटर टर्नआउट को रियल टाइम में देखना बहुत आसान हो गया है।

वोटर टर्नआउट एप में मतदान के दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वोटर टर्नआउट की जानकारी प्रदर्शित की जाती है।
वोटर टर्नआउट एप नागरिकों को संचयी वोटर टर्नआउट के साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग अनुमानित संचयी मतदाता प्रतिशत की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। निर्वाचन में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने और मतदान के दिन वोटर टर्नआउट की त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस एप्लीकेशन को लॉन्च किया गया है। यह एप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

वोटर टर्नआउट एप को प्रत्येक राज्य के लिए अनुमानित वोटर टर्नआउट दिखाने के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसका प्रयोग जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर तक किया जा सकता है। मतदान के दिन इस पर राज्यवार, जिलेवार और विधानसभाक्षेत्रवार वोटर टर्नआउट का अपडेट देखा जा सकता है।

महासमुन्द : लोकतंत्र के महापर्व के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण 16 नवम्बर को मतदान 17 नवम्बर को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक

महासमुन्द : लोकतंत्र के महापर्व के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण 16 नवम्बर को
मतदान 17 नवम्बर को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक महासमुंद 15 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के महापर्व में दूसरे चरण में 17 नवम्बर को होने वाले स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए महासमुंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के 1079 मतदान केन्द्रों के लिए कृषि उपज मंडी महासमुंद में सामग्री वितरण 16 नवम्बर को सुबह 06ः00 बजे से किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने आज मंडी परिसर पहुंचकर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया एवं मौजूद कर्मचारियों से पूर्वाभ्यास करवाया।
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामग्री का वितरण पिटियाझर स्थित मंडी परिसर से किया जाएगा। इसके लिए 16-16 काउंटर बनाए गए हैं। सामग्री वितरण हेतु प्रत्येक विधानसभा में 80-80 कर्मचारी नियुक्त किए गए है। सर्वप्रथम राजनीतिक दल की उपस्थिति में स्ट्रांग खोला जाएगा। तत्पश्चात मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त करेंगे और अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे। इसके लिए 235 रूट चार्ट बनाए गए हैं। मतदान दलों में कुल 12,295 कर्मचारी उपलब्ध होंगे।
जिले में कुल 40 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए है। इसमें पीठासीन से लेकर मतदान दल क्रमांक 1, 2 और 3 सभी महिला कर्मचारी होंगे। इसी तरह चारों विधानसभा क्षेत्र में 1-1 मतदान केन्द्र दिव्यांग और 1-1 मतदान केन्द्र युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाए गए है। दिव्यांग मतदान केन्द्र में सभी अधिकारी-कर्मचारी दिव्यांग होंगे। इसी प्रकार युवा प्रबंधित मतदान केन्द्रों में सभी युवा अधिकारी होंगे। आदर्श मतदान केन्द्र 20 होंगे। महासमुंद जिले में 04 विधानसभा क्षेत्र है
क्रमशः विधानसभा क्षेत्र महासमुंद 42, खल्लारी 41, बसना 40 एवं विधानसभा क्षेत्र खल्लारी 39 है। जिले में 1079 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 08 लाख 55 हजार 503 है। इसमें 04 लाख 21 हजार 769 पुरुष मतदाता, 04 लाख 33 हजार 714 महिला मतदाता और 20 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 5 हजार 288 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 30 हजार 390 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 07 हजार 576 है। सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 375 है। इसी तरह जिले में कुल 99 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है। जिले के 540 (50 प्रतिशत) मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, विद्युत व शौचालय की व्यवस्था की गई है।

बसना : चेरुडिपा के जंगल से 45 लीटर मदिरा एवं 400 किलोग्राम महुआ लहान जप्त ।

बसना : चेरुडिपा के जंगल से 45 लीटर मदिरा एवं 400 किलोग्राम महुआ लहान जप्त । महासमुंद 15 नवम्बर 2023/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में मंगलवार को आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त बसना अंतर्गत ग्राम चेरूडिपा थाना-बसना के जंगल से अवैध महुआ शराब मात्रा 45 लीटर एवं 400 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2),59(क) एवं 34(1)(च) का प्रकरण कायम किया गया। कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी आबकारी मंडल प्रभारी श्री उत्तम बुद्ध भारद्वाज के मार्गदर्शन एवं आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बसना नितेश सिंह बैंस के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान नगर सैनिक मुकेश प्रधान उपस्थित थे।

बसना: मध्य भारत एवं छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हॉस्पिटल एम. एम. आई. के वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम अब अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में दिनांक : 18 नवंबर 2023 को उपस्थित रहेंगे

बसना: मध्य भारत एवं छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हॉस्पिटल एम. एम. आई. के वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम अब अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में दिनांक : 18 नवंबर 2023 को उपस्थित रहेंगे ।डॉ. अनुपम महापात्रा
MBBS, MD, DM (Gastroentrology )
पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ 1 डॉ. दिपेश मस्के
MBBS, MD, DM (Pulmonology) प्रातः
छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ
11 बजे
डॉ. एस.
एस. पाढ़ी
MBBS, MD, DM (Cardio)
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ
प्रातः 10 बजे नोट : कृपया पुरानी रिपोर्ट साथ में लायें
●आपातकालीन
(24/7 सेवा उपलब्ध
प्रातः 10 बजे
84618-11000
अग्रवाल नर्सिंग होम
@ 77708-68473 9 बसना, जिला महासमुंद
(छ.ग.)
77730-86100 ,7770868473 ,
एडवांस 96 स्लाइस
सी.टी. स्कैन
सेवा उपलब्ध ।

बसना : प्रदेश के प्रख्यात पेट, लिवर, पैंक्रियास विशेषज्ञ बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में इस दिन आज ही सलाह लें ।

बसना : प्रदेश के प्रख्यात पेट, लिवर, पैंक्रियास विशेषज्ञ बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में इस दिन आज ही सलाह लें ।
पेट, लिवर, पैंक्रियास एवं
आंत रोग जैसे :
• पीलिया

पेट दर्द
• अपचन
• उलटी गैस्ट्रिक, कब्ज
• बार बार दस्त होना
● खून आना
वजन न बढ़ना
• सिरोसिस
• पेट में पानी भरना
• पेट के छाले
• पैंक्रियाटाइटिस
• हेपेटाइटिस
● Inflammatory
Bowel Disease (IBD)
एंडोस्कोपी एवं क्लोनोस्कोपी
की सुविधा उपलब्ध
प्रदेश के प्रख्यात पेट, लिवर, पैंक्रियास विशेषज्ञ
डॉ. अनुपम महापात्रा
पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क :
77730-86100 | 84618-11000 | 7770868473
18 नवम्बर 2023
Q सुबह 11 बजे से दोप. 1 बजे तक
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना
नोट : कृपया पुरानी रिपोर्ट साथ में लायें

बसना : केंद्रीय मंत्री का नगर आगमन पर भव्य स्वागत मोटरसाइकिल यात्रा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बसना विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल के समर्थन में जनसभा में कांग्रेस पर हमला ।

बसना : केंद्रीय मंत्री का नगर आगमन पर भव्य स्वागत मोटरसाइकिल यात्रा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बसना विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल के समर्थन में जनसभा में कांग्रेस पर हमला ।

बसना विधानसभा के गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के रामचंडी मंदिर परिसर में भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बसना विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल के समर्थन में जनसभा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की छत्तीसगढ़ और बसना के लोगों को जन-कल्याण से वंचित रखकर गांधी परिवार का एटीएम भरने वाली भूपेश सरकार के खिलाफ हर तरफ आक्रोश है। यहां की जनता ने मन बना लिया है ‘अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो’ वादाखिलाफी करने वाली, किसानों को छलने वाली, माफिया को संरक्षण देने वाली भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का जाना तय है। बसना की जनता का उत्साह और स्नेह बता रहा है कि इस बार छत्तीसगढ़ ने बीजेपी को आशीर्वाद देकर फिर से सेवा का अवसर देने का मन बना लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए अभूतपूर्व जनसमर्थन है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव के जनघोषणा पत्र में शराबबंदी, महिलाओं को 500 देने, ग्रामीण महिलाओं को हर वर्ष आपने चार सिलेंडर, वृद्ध व विधवा सहित पेशन की राशि 1000 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया लेकिन नही किया उसे भी पूरा नहीं किया। महिला स्वसहायता समूह के कर्ज माफ करने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार रेड्डी टू ईट का काम करने वाली बहनों से रोजगार छीनकर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करके यह कार्य अपने चहेते ठेकेदार को दे दिया। यही नही गरीब परिवारों के 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को रोक दिया।लेकिन जब से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, लगातार नारी सशक्तिकरण के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों शौचालय बनाकर मोदी सरकार ने नारी को सम्मान से जीने का अवसर प्रदान किया। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। संसद में 33 प्रतिशत नारी वंदन अधिनियम पारित कराकर उन्हें नेतृत्व का अवसर प्रदान किया। अब छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी ने नारी को स्वावलंबी बनाने के लिए महतारी वंदन योजना का वादा अपने घोषणा पत्र में किया है।

 

इसके तहत प्रत्येक विवाहित महिला को 12 हजार रुपए प्रति वर्ष प्रदान किए जाएंगे। भाजपा की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया। भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी है कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे। 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे। भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को 10000 सालाना मदद। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। पीएससी भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे। 500 में गैस सिलेंडर सहित अनेक योजनाएं हित मे लाएंगे। श्री प्रधान ने कहा आगे कहा कि बसना क्षेत्र में मुलभूत सुविधाओ का आभाव है राजा ने यहां राज ही नही किया बल्कि क्षेत्र की जनता को लूटा है। यहां विकास की असीम संभावना है इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी समर्थन देना होगा। भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल ने कहा यहां लड़ाई राजा और जनसेवक की बीच की लड़ाई जो हमेशा जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करता है जबकि राजा चुनाव जीतने के बाद बसना विधानसभा के कभी दिखाई नही देते।

 

बसना विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है विगत 10 वर्षों से नीलांचल सेवा समिति का गठन कर जनता की सेवा किया है। जहां लोग कोरोना काल में लोग अपने-अपने घर मे छुप गए थे उस समय नीलांचल सेवा समिति अपनी सेवा भाव से हजारों लोगों की जान बचाई और जो लोग अपनी जान गंवा बैठे उनके मोक्ष की प्राप्ति के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के 25 हजार माताओ और बहनों ने कलश धारण कर रिकार्ड बनाया। आज निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, चिकित्सा सेवा सहित सभी प्रकार की सेवाएं दे रहा है अगर आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त होगा तो ये सेवाएं और भी बढ़ेगी।

 

 

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी,विधानसभा संयोजक डॉक्टर एनके अग्रवाल, पूर्व विधायक त्रिविक्रम भोई, सांसद प्रतिनिधि गोल्डी अग्रवाल, पूर्व माटीकला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा प्रभारी अजय सिंग,जिलाध्यक्ष अश्वनी षड़ंगी, पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित, कोलता समाज महामंत्री मथामणी बढ़ाई, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल,पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, सनत गडतिया,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, महामंत्री दुलिकेशन साहू, किशन अग्रवाल, कमलेश डड़सेना, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बिंदू नाग, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पाण्डे, सरपंच सुशीला मलिक, प्रदेश मंत्री जसवंत कौर सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता व विधानसभा क्षेत्रवासी मौजूद रहें।

केंद्रीय मंत्री का नगर आगमन पर भव्य स्वागत मोटरसाइकिल यात्रा केंद्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान का बसना नगर आगमन के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 अरेकेल बाईपास के पास पहुंचकर गमछा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया जहां बाइक रैली, कीर्तन मंडली, बैंड बाजे-गाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अऊ नई सहबो बदल के रहिबो के नारा लगाते हुए नगर के मुख्य मार्ग होते जनपद चौक से बस स्टैंड सड़क मार्ग से होते हुए शहीद वीरनारायण सिंह चौक से कार्यक्रम स्थल गढ़ फुलझर पहुंचे जहां केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल ने रामेश्वर रामचंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और जीत का आशीर्वाद मांगा।

महासमुन्द : समस्त मदिरा दुकान दुकान सायं 5ः00 बजे तक मतदान समाप्ति तक बंद , मतदान दिवस के दिन औद्योगिक उपक्रमों में नियोजित व्यक्तियों के लिए सवैतनिक अवकाश ।

महासमुन्द : समस्त मदिरा दुकान दुकान सायं 5ः00 बजे तक मतदान समाप्ति तक बंद , मतदान दिवस के दिन औद्योगिक उपक्रमों में नियोजित व्यक्तियों के लिए सवैतनिक अवकाश ।

महासमुंद 14 नवम्बर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने ‘‘मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश की मंजूरी’’ में उल्लेखित प्रावधान अनुसार मतदान दिवस शुक्रवार 17 नवम्बर 2023 को मतदान हेतु सवेतन अवकाश स्वीकृत किया है। आदेश में महासमुंद जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक सरायपाली-39, बसना-40, खल्लारी-41 एवं महासमुंद-42 में किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान दिवस शुक्रवार 17 नवम्बर 2023 को मतदान हेतु सवेतन अवकाश स्वीकृत किया गया है।

महासमुन्द समस्त मदिरा दुकान दुकान सायं 5ः00 बजे अर्थात् मतदान समाप्ति तक बंद

महासमुंद 14 नवम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रभात मलिक ने प्रदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के द्वितीय चरण के लिए मतदान की नियत तिथि 17 नवम्बर 2023 (दिन शुक्रवार) को महासमुन्द जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 39-सरायपाली, 40-बसना, 41-खल्लारी तथा 42-महासमुन्द में विधानसभा निर्वाचन कार्य निर्विघ्न एवं निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 (1) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित समस्त देशी मदिरा दुकान / देशी मदिरा दुकान कम्पोजिट / विदेशी मदिरा दुकान विदेशी मदिरा प्रीमियम दुकान, एफ.एल. 3 होटल बार एवं देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुन्द को 15 नवम्बर को सायं 5.00 बजे से 17 नवम्बर 2023 को सायं 5ः00 बजे अर्थात् मतदान समाप्ति तक बंद रखने हेतु “शुष्क अवधि घोषित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

महासमुन्द : आगामी मतदान को देखते हुए तथा शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से महासमुंद शहर की प्रमुख सड़कों एवं गलियों में फ्लैग मार्च निकाला गया , चारों विधानसभा क्षेत्रों से 53 उम्मीदवार मैदान में 8,55,503 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग ।

महासमुन्द : आगामी मतदान को देखते हुए तथा शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से महासमुंद शहर की प्रमुख सड़कों एवं गलियों में फ्लैग मार्च निकाला गया , चारों विधानसभा क्षेत्रों से 53 उम्मीदवार मैदान में 8,55,503 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग ।

जिले में 15 नवम्बर को थमेगा प्रचार प्रसार चारों विधानसभा क्षेत्रों से 53 उम्मीदवार मैदान में 8,55,503 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग चारां विधानसभा क्षेत्र में 17 नवम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट

महासमुंद 14 नवम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निवार्चन-2023 के अंतर्गत द्वितीय चरण में विधानसभा क्षेत्र महासमुंद, खल्लारी, बसना एवं सरायपाली में 17 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान के लिए बुधवार 15 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार-प्रसार थम जाएगा। मतदान की समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन इस दौरान प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42 से 20 उम्मीदवार, खल्लारी-41 से 15, बसना-40 से 10 एवं सरायपाली-39 से 08 कुल 53 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में 17 नवम्बर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 1079 मतदान केन्द्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत वर्तमान में कुल 8,55,503 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिसमें 4,21,769 पुरुष मतदाता, 4,33,714 महिला मतदाता एवं 20 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। इसमें 80 से अधिक आयु वर्ग के 7,576 वरिष्ठ मतदाता है एवं 5,288 दिव्यांग मतदाता है तथा 375 सेवा मतदाता पंजीकृत हैं।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन मे निष्पक्ष व निर्भीक मतदान हेतु प्रोत्साहित करने व कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु किया गया फ्लैग मार्च महासमुंद जिले के सभी थानो/चौकी के प्रमुख सड़कों व गलियों में पुलिस टीम द्वारा भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, जिले के सभी DSP/SDOP, अर्धसैनिक बलो के अधिकारी व जवान व नगरसेना के जवान फ्लैग मार्च में हुए सम्मिलित

पुलिस टीम के द्वारा पैदल तथा वाहन दोनों में ही निकल गया फ्लैग मार्च शहर की सभी सड़कों व गलियों किया फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आगामी मतदान को देखते हुए तथा शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से महासमुंद शहर की प्रमुख सड़कों एवं गलियों में फ्लैग मार्च निकाला गया ।

महासमुंद शहर मे उक्त फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे ने किया जिनके साथ एसडीओपी महासमुंद मंजूलताबाज़, डीएसपी अजाक अजय शंकर त्रिपाठी, डीएसपी ट्रैफिक घनेन्द्र ध्रुव, रक्षित निरीक्षक दीप्ति गुमास्ता, थाना प्रभारी कोतवाली नरेंद्र राठौड़ तथा अर्धसैनिक बल के अधिकारी व जवान व नगरसेना के लगभग 200 अधिकारी एवं जवान सम्मिलित हुए.

कोतवाली महासमुंद के अतिरिक्त सरायपाली, बसना पिथौरा, बागबाहरा साकरा सिंघोड़ा कोमाखान खल्लारी तुमगांव पटेवा व तेंदुकोना सहित जिले के समस्त थाना क्षेत्र में आज फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें संबंधित थानों के जिला पुलिस बल के अधिकारी गण तथा अर्धसैनिक बलों के अधिकारी व जवान सम्मिलित हुए.।

सरायपाली : ग्राम कालीदरहा और गेर्रा थाना- बलौदा में जंगल के किनारे आबकारी विभाग की दबिश

सरायपाली : ग्राम कालीदरहा और गेर्रा थाना- बलौदा में जंगल के किनारे आबकारी विभाग की दबिश

महासमुंद 14 नवम्बर 2023/ आबकारी विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के आदेशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल सर के मार्गदर्शन में अवैध शराब बनाने और बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इस तारतम्य में सोमवार को आबकारी विभाग वृत्त सरायपाली द्वारा ग्राम कालीदरहा और गेर्रा थाना- बलौदा में जंगल के किनारे दबिश देकर मौके पर आसपास तलाशी लेने पर एक ठिकाने में 2 प्लास्टिक पॉलीथिन और बोरी में एवं 2 प्लास्टिक जरिकेन में भरी लगभग 165 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 35 प्लास्टिक बोरी में लगभग 1050 किलोग्राम महुआ लहान जप्त की गई। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(क)(च), 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।