सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस गांव में 8 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया ।

सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस गांव में 8 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया  मैं प्रधान आरक्षक के पद पर थाना सरायपाली में पदस्थ हूं कि आज दिनांक 13.11.2023 को को हमराह स्टाफ आर0 53,589,868,806,552 को साथ लेकर मय विवेचना कीट के स्वंय के वाहन से अवैध जुआ, सट्टा रेड कार्यवाही पर देहात की ओर रवाना हुआ था। जरिये मुखबिर सूचना मिला कि कुछ लोग ग्राम छिंदपाली बंजरगबली मंदिर के पास आम गली में हारजीत का दांव लगाकर रूपये पैसे से खड़खड़िया नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना

 

पर थाना प्रभारी महोदय को जरिये मोबाईल से अवगत कराकर हमराह स्टाफ रवाना हुये रास्ते में मंजीत ढाबा के पास गवाह केशव चौहान व रामेश्वर सिंहा को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर मुखबिर सूचना से अवगत कराकर साथ में लेकर ग्राम छिंदपाली रवाना हुये, मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर जाकर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही किये जो पुलिस को देखकर कुछ जुआड़ियान भाग गये एवं कुछ लोगो को घेराबंदी कर पकड़े जो नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. उमेश कुमार महंत पिता नंदमोहन महंत उम्र 35 वर्ष , 2. चुड़ामणी गड़तिया पिता अंतर्यामी गड़तिया उम्र 29 साल, 3. मेघनाथ भोई पिता पाण्डव भोई उम्र 46 वर्ष , 4. हेमचंद भोई उम्र 28 वर्ष, 6. मिथुन उर्फ आशीष गड़तिया पिता प्रफुल्ल गड़तिया उम्र 23 साल, 7. देवेश प्रधान पिता कुश कुमार प्रधान उम्र 23 साल, 8. शेषदेव साहू पिता स्व0 मुक्ती साहू उम्र 51 साल सभी साकिनान ग्राम छिंदपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 थाना

 

सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताये एवं खड़खड़िया नामक जुआ खेलना स्वीकार किये, जुआडियान 1- उमेश कुमार महंत के कब्जे से 30 रूपये व फड़ से 210 रूपये नगदी कुल 240 रूपये, 2- चुड़ामणी गड़तिया के कब्जे से 70 रूपये व फड़ से 120 रूपये नगदी कुल 190 रूपये, 3- मेघनाथ भोई के कब्जे से 40 रूपये व फड़ से 70 रूपये नगदी कुल 110 रूपये, 4- हेमचंद भोई के कब्जे से 100 रूपये व फड़ से 30 रूपये नगदी कुल 130 रूपये, 5- शशिकांत भोई के कब्जे से 50 रूपये व फड़ से 80 रूपये नगदी कुल 130 रूपये, 6. मिथुन उर्फ आशीष गड़तिया के कब्जे से 90 रूपये व फड़ से 130 रूपये नगदी कुल 220 रूपये, 7. देवेश प्रधान के कब्जे से 60 रूपये व फड़ से 200 रूपये नगदी कुल 260 रूपये, 8. शेषदेव साहू के कब्जे से 20 रूपये व फड़ से 150 रूपये नगदी कुल 170 रूपये कुल जुमला पास एवं फड़ से

 

1450 रूपये एवं 06 नग खड़खड़िया गोटी, 1 नग रेग्जीन का खड़खडिया पट्टी, 1 नग बांस का टोकरी को मौके पर समक्ष गवाहन के मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर वजह सबूत कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियो कृत्य अपराध धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5 का पाये
विधिवत् गिरफ्तार कर एवं मामला जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपियो को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया बाद हमराह स्टाफ एवं जप्तशुदा माल मशरूका को लेकर वापस स्टेशन आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सरायपाली बसना बस यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। आज से इतने दिनों दिन तक यात्री बसों का परिचालन बंद ।

सरायपाली बसना बस यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। आज से इतने दिनों दिन तक यात्री बसों का परिचालन बंद ।विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होने वाला है। इससे पहले बस यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। आज से 5 दिन तक यात्री बसों का परिचालन बंद
हो जाएगा। परिवहन विभाग ने करीब 350 वाहनों को चुनावी ड्यूटी के लिए अधिग्रहित किया है। इसमें 250 यात्री बसें और अन्य स्कूल बसें भी शामिल हैं।

 

आज शाम तक सभी गाड़ियां जिला मुख्यालय में खड़ी हो जाएंगी। बसों को जिला प्रशासन अपने अधिकार क्षेत्र में लेगी। वहीं अभी भी कई बसें फोर्स मूवमेंट के चलते जिले से बाहर हैं इसलिए जरूरत पड़ने पर आसपास के जिलों से भी बसें
अधिग्रहित की जाएगी। बता दें कि बसों में यात्रा करने वालों को करीब माहभर से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

भले ही बसों का अधिग्रहण अभी हुआ है लेकिन, जिले की 60 प्रतिशत बसें पहले ही फोर्स मूवमेंट के लिए जिले से बाहर
है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ। उससे पहले फोर्स आना शुरू हो गया था, जिसे लाने, लेजाने के लिए संचालकों ने अपनी बसें रायपुर, जगदलपुर, कांकेर में खड़ी
कर दी थी। बुकिंग के हिसाब से संचालकों ने फोर्स मूवमेंट में अपनी बसें लगा दी। वहीं अब बसों में आवागमन के लिए भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। चुनाव होते तक बसें सड़क पर नहीं दौड़ेगी। ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुचने के लिए खुद के साधन तलाशने होंगे।

बता दें कि इसके पहले भी बस्तर क्षेत्र से फोर्स को लेकर बसें राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गईं है। इस कारण बसों की संख्या काफी कम हो गई, लोग खचाखच भरी बसों में सफर करने के लिए मजबूर थे।

प्रतिदिन बस से आना-जाना करने वालों को भी काफी
परेशानी हुई है। अपने साधन से करना होगा आवागमन बता दें कि जिले में राजधानी रायपुर, बागबाहरा, बसना, सरायपाली, सारंगढ़, राजिम, बलौदाबाजार आदि रूटों पर लगभग 250 बसें नियमित रूप से चलती हैं। जिले से लगभग 10 हजार
लोग बसों के माध्यम से आवागमन करते हैं, जिनको अब 5 दिनों तक मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। लोगों को स्वयं के साधन से आवागमन करना होगा।

बसना : आंखों की सभी प्रकार के समस्याओं के लिए अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में विशेषज्ञ इस दिन उपलब्ध रहंगे देखें और सम्बंधित उपलब्ध सेवाएं ।

बसना : आंखों की सभी प्रकार के समस्याओं के लिए अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में विशेषज्ञ इस दिन उपलब्ध रहंगे देखें और सम्बंधित उपलब्ध सेवाएं । ● मोतियाबिंद (Cataract)
→ कालामोतिया / काँचबिंदु (Glaucoma )
● दृष्टिदोष (रिफ्रैक्टिव सर्जरी)
● डायबिटिक रेटिनोपैथी
आँखों में चोट
● कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम
नेत्र रोग विभाग
प्रदेश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम
डॉ. मोनीष सक्सेना
आँखों की समस्या जैसे :-
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
MBBS,MS,FMRF (Chennai)
अरबिंदो नेत्रालय, रायपुर
18 नवम्बर 2023
● नवजात एवं बच्चो की जाँच ROP Screening
● आँखों का राइनो
● आँखों में सूखेपन के साथ जलन एवं खुजली होना
● चश्मा एवं कॉन्टेक्ट लेंस
नेत्रदान
आँखों में जलने /झुलसने या अम्ल /झार गिर जाना
कंप्यूटर द्वारा आँखों की जांच एवं चश्मे का नंबर
( 18 नवम्बर 2023 दिन शनिवार सुबह 11 बजे
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क :
77730-86100 | 84618-11000 | 77708-68473

महासमुन्द में पीएम नरेन्द्र मोदी ने चुनावीसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना कहा जो छत्तीसगढ़ को जो धोखा मिला है वह बस एक ट्रैलर है ,खबरे तो ये आ रही की मुख्यमंत्री को विधायक तक बनना मुश्किल है ।

महासमुन्द में पीएम नरेन्द्र मोदी ने चुनावीसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना कहा जो छत्तीसगढ़ को जो धोखा मिला है वह बस एक ट्रैलर है ,खबरे तो ये आ रही की मुख्यमंत्री को विधायक तक बनना मुश्किल है देखिए वीडियो भी live 

PM Modi in Mahasamund CG: महासमुंद। बेमचा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं सबसे पहले बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं, बधाई इसलिए कि 7 नवंबर को पहले चरण में जो वोटिंग हुई है उसने कांग्रेस के झूठ के गुब्‍बारे को फोड़ दिया है। आज पूरा छत्‍तीसगढ़ एक ही स्‍वर में कह रहा है…भाजपा आवत हे…। दमदार तरीके से आवत हे…।
7 और 17 तारीख मिलकर यहां के कांग्रेस के 30 प्रतिशत वाले कक्‍का का सरकार से जाना पक्‍का कर रही है। पिछले 5 साल यहां की कांग्रेस सरकार ने आप के भले का हर काम रोका है। कांग्रेस का एक मात्र लक्ष्‍य है छत्‍तीसगढ़ को लूटो अपनी तीजोरी भरो। जब छत्‍तीसगढ़ को लूटने वाली कांग्रेस सरकार यहां जाएगी, जब छत्‍तीसगढ़ का विकास करने वाली भाजपा सरकार यहां आएगी। तब छत्‍तीसगढ़ विकास की उस ऊंचाई पर पहुंचेगा जिसका छत्‍तीसगढ़ हकदार है।

कांग्रेस किस तरह आप को धोखा देती है इसका सबसे बड़ा उदाहरण गरीब को घर देने वाली योजना है। गरीब से लेकर अमीर तक हर परिवार का सपना होता है उसका अपना घर हो और पक्‍का घर हो। कच्‍चे मकान में सबसे ज्‍यादा आबादी रहती है वो हम जैसे ओबीसी, दलीत और आदिवासी परिवारों की है। इसलिए जब मैं 2014 में प्रधानमंत्री बना देश में अब कोई गरीब झुग्‍गी झोपड़ी, फूटपाथ पर कच्‍चे घर में जिंदगी नहीं गुजारेगा। 4 करोड़ गरीबों को घर बनाकर दिया है। छत्‍तीसगढ़ में भी जब तक भाजपा सरकार थी यह काम बराबर चलता था। 10 लाख से ज्‍यादा आवास बनाए थे। लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार आई, देखा मोदी की योजना इतनी टाइट है कि कमीशन संभव नहीं है। इसलिए उन्‍होंने गरीबों के आवास में रोड़ा अटकाना शुरू कर दिया।

पहले चरण में तो आपने उनका सुपड़ा साफ कर दिया है। जैसे ही भाजपा सरकार बनेगी यहां गरीबों को आवास देने का पुण्‍य कार्य करने का मौका मिलेगा। ये पुण्‍य आपके खाते में जमा होगा। यहां के 18 लाख गरीबों को पक्‍का आवास देने का पक्‍का संकल्‍प कर लिया है। आप जानते हैं न मोदी की गारंटी कैसी होती है। मेरे परिवारजनों दूर-सुदुर के आदिवासी गांवों तक अच्‍छी पक्‍की सड़के बने इसके लिए भाजपा सरकार बहुत पैसे दे रही है। कांग्रेस ने 10 वर्ष की अपनी सरकार में छत्‍तीसगढ़ को जिनता पैसा दिया था मेरे आने के बाद उससे दोगुना पैसा हमने छत्‍तीसगढ़ को दिया है। इसके बावजूद यहां की स्थिति बहुत खराब है। हर घर नल योजना को भी रोक रहे हैं। यह छत्‍तीसगढ़ की माता बहनों के साथ धोखा है।
मैं आज छत्‍तीसगढ़ आप लोगों का एक और बात के लिए धन्‍यवाद भी करना चाहता हूं। आने यहां कांग्रेस की तो हार पक्‍की तो की है। मुझे पूरा भरोसा है। छत्‍तीसगढ़ के 30 प्रतिशत वाले कक्‍का की भी करारी हार भी पक्‍की मान लिजिए। आप हर तरफ से यहे खबरें आ रही है कि छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री का विधायक बनना तक मुश्किल हो गया है। छत्‍तीसगढ़ के लोगों के साथ ही कांग्रेस के जो पुरोन समर्पित कांग्रेसी है वो इतना नाराज हैं कि उन्‍होंने सीएम को हराने की ठान ली है।

दरअसल कांग्रेस पुराने दिग्‍गजों को लग रहा है कि एक बहुत बड़ा धोखा ये मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के दिल्‍ली आलाकमान ने किया है। आपको याद होगा सीजी में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तब मुख्‍यमंत्री के लिए ढाई-ढाई साल का एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन इन ढाई सालों में सीएम ने पद का जितना दुरुपयोग हो सकता है किया। हजारों करोड़ के घोटला करके पूरा खेल बदल लिया। कहने वाले कह रहे हैं कि लूट के ये पैसे दिल्‍ली के आलाकमान तक गए। लोग कहते हैं इन 5 सालों में भूपेश बघेल के बेटे, नाते रिश्‍तेदार उनके आसपास रहने वाले अफसर हो सभी ने सुपर सीएम बनकर छत्‍तीसगढ़ को बरबार करने का काम किया है। कांग्रेस ने यहां भ्रष्‍टाचार का खुला खेल खेला है। आज अफसर जेल में बैठे हैं जमानत तक नहीं मिल रहा है आगे क्‍या होगा देखते रहिए।

युवा अपने फोन पर 508 करोड़ लिखिए और तुरंत आपका मोबाइल बोलेगा महादेव सट्टाबाजी घोटला। सारी दुनिया को 508 करोड़ पता चल गया। जो गोबर में से भी खा जाता है वो कुछ छोड़ता होगा क्‍या। 17 नवंबर को ज्‍यादा से ज्‍यादा वोट, कमल पर बजट दबाकर कांग्रेस को साफ कर दें दोस्‍तों।

मैं आज छत्‍तीगसढ़ के अपने युवा साथियों से एक बात जरुर कहना चाहता हूं, पीएससी घोटला में जिन मेरे युवा साथियों के साथ धोखा हुआ है वो तो एक ट्रेलर है। अभी आपने कांग्रेस को नहीं रोका तो इनके हौसले और बढ़ जाएंगे। पीएससी को छत्‍तीगसढ़ कांग्रेस का अड्डा बना देंगे। इसलिए आपको कांग्रेस पर जरा भी भरोसा नहीं करना है।

दिल्‍ली से आए कुछ महाज्ञानी नेता मेरी जाति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कहते फिर रहें है कि मोदी तो ओबीसी है। इससे पहले देश में जो चुनाव हुए उसमें ये लोग मोदी के बहाने पूरे ओबीसी के लोगों को चोर कह रहे थे। इसलिए कांग्रेस की मानसिकता को पहचनना होगा। यह वही कांग्रेस है जिसने ओबीसी सामाज को आरक्षण नहीं दिया। ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। मेडिकल में आरक्षण नहीं दिया। मोदी ने यह करके दिखाया है।

आदिवासी भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। लेकिन कांग्रेस सरकार को आपके स्‍वास्‍थ्‍य से कोई मतलब नहीं रहा है। राज्‍य के पिछड़े क्षेत्रों ओबीसी वर्गों में एनिम‍िया के मामले बढ़े हैं। केंद्र सरकार इसके लिए अभियान चला रही है। मुफ्त राशन मुफ्त चना दे रहे हैं। आपके हित को देखते हुए मुफ्त राशन योजना को अलगे 5 साल तक चलती रहेगी।

छत्‍तीगसढ़ में उद्योगों के लिए बहुत संभावना है। छत्‍तीसगढ़ मेक इन इंडिया का बड़ा सेंटर बने यह सपना भाजपा का है। महासमुंद तो दक्षिण कौशल की राजधानी रहा है। भाजपा देश में पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं के विस्‍तार कर रही है। उद्योग हो पर्यटन हो ये तभी बढ़ता है जब अपराध दंगें हिंसा ये सब रुकते हैं। कांग्रेस की सरकार इने इन मामलों में छत्‍तीगसढ़ के अग्रणी राज बना दिया है। अगर कोई बहुत बड़ा खजना दे दे लेकिन मान-सम्‍मान सुरक्षित नहीं है, बहन बेटी सुरिक्षत नहीं है तो वह किस काम का है। सुरक्षा सबसे पहले जरुरी है, जीवन सुरिक्षत हो, इसलिए भाजपा सरका जरुरी है।

मेरे भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जो गारंटी दी है उससे आप सभी बहुत उत्‍साह से भरे हुए हैं। छत्‍तीसगढ़ भाजपा ने बहनों को हर वर्ष 12 हजार रुपये देने की गारंटी दी है। तेंदूपत्‍ता की गारंटी से भी उत्‍साह है। धान किसानों को प्रति एकड़ रिकार्ड राशि मिलेगी यह गारंटी भी छत्‍तीगसढ़ भाजपा की है। मैं छत्‍तीसगढ़ भाजपा को इन पक्‍की गारंटियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

सरायपाली : कांग्रेस को झटका पार्षद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

सरायपाली : कांग्रेस को झटका पार्षद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा पिछले वर्ष जेठ व पूर्व पार्षद विकास सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था
सरायपाली :– विधानसभा चुनाव को मात्र अभी 4 दिम ही शेष बचे हैं इस बीच आज कांग्रेस के लिए बुरी खबर आ गई । नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. वीरेंद्र कुमार सिंह की बहू श्रीमती मोनालिसा सिंह ने कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है । इस घटना से कांग्रेस को भारी झटका लगा है ।

आज पार्षद मोनालिसा सिंह ने शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण आदित्य को अपना इस्तीफा सौपते हुवे कहा है कि वह विगत चुनाव निर्दलीय के रूप में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गई थी । वह बिना किसी दबाव व लालच से स्वेच्छा से। अपना इस्तीफा दे रही है । वह अब स्वतंत्र होकर जनसेवा करना चाहती है । अतः उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाये ।

ज्ञातव्य हो कि कल ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सरायपाली में चुनाव प्रचार करने आये थे और आज एक कांग्रेस पार्षद का इस्तीफा हो गया । पिछले वर्ष अक्टूबर माह में मोनालिसा सिंह पार्षद के जेठ व पार्षद रहे विकास सिंह ने भी कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था । उसके बाद से ही कायस लगाया जा रहा था कि मोनालिसा सिंह भी कांग्रेस से इस्तीफा दे सकती है । किंतु अब एक साल बाद अंततः कांग्रेस से मोनालिसा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है ।

ज्ञातव्य है कि वर्तमान नगरपरिषद के कामकाज व कार्यशैली के विरोध में कई बार विपक्षी पार्षदों ने भी विरोध दर्ज कराया है । वही सत्ताधारी पार्टी के कुछ पार्षद व एल्डरमेन भी नाराज तो हैं पर खुल कर सामने नही आ रहे हैं ।
वर्तमान व पूर्व पार्षदों द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल कराए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं । हालांकि इसकी अभी संभावना से इन पार्षदों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है ।

पाईल्स बवासीर और फ़िशर के दर्द से है परेसान तो आसानी मिल सकता हैं आराम तो फिर दर्द आप क्यों सह रहे हैं? आज ही अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना के विशेषज्ञ से परामर्श लें

बसना :बवासीर को Piles या Hemorrhoids भी कहा जाता है। बवासीर एक ऐसी बीमारी है, जो बेहद तकलीफदेह होती है। इसमें गुदा (Anus) के अंदर और बाहर तथा मलाशय (Rectum) के निचले हिस्से में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से गुदा के अन्दर और बाहर, या किसी एक जगह पर मस्से बन जाते हैं। पाईल्स बवासीर और फ़िशर के दर्द से है परेसान तो आसानी मिल सकता हैं आराम तो फिर दर्द आप क्यों सह रहे हैं? आज ही अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना के विशेषज्ञ से परामर्श लें । डॉ. जे. पी. बर्मन MBBS, MS, FMAS जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन पाइल्स, (फिशर ऑपरेशन
मात्र 15000 प्रतिदिन उपलब्ध
किसी भी अन्य जगह ऑपरेशन करवाने से पूर्व एक बार हमारी विशेषज्ञ टीम से निःशुल्क परामर्श अवश्य लें। बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

 

 

महासमुन्द पीएम मोदी का दौरा महासमुन्द से गुजर कर जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग व्यवस्था एवं, अलग अलग दिशाओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले , VIP , पुलिस अधिकारी ,कार्यकर्ताओं , नागरिक देखें मार्ग एवं वाहन पार्किंग स्थल ।

महासमुन्द पीएम मोदी का दौरा महासमुन्द से गुजर कर जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग व्यवस्था एवं, अलग अलग दिशाओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले , VIP , पुलिस अधिकारी ,कार्यकर्ताओं , नागरिक देखें मार्ग एवं वाहन पार्किंग स्थल ।

जिला महासमुंद में दिनांक- 13.11.2023 को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री भारत सरकार का ग्राम बेमचा महासमुंद में प्रवास कार्यक्रम होने से सभी प्रकार के वाहनों को महासमुंद से होकर जाने के संबंध में विशेष सूचना ( डायवर्शन व्यवस्था)

उड़ीसा, खरियार रोड कोमाखान तरफ से आने वाले भारी वाहनो, मध्यम वाहनों एवं कार जिनको आरंग, रायपुर दुर्ग, बिलासपुर की ओर जाना है उन्हें बागबाहरा से झलप जाने बाली मार्ग एन0एच0 53 से होकर जाना होगा। जिन्हें अभनपुर की और जाना है ये फिंगेश्वर मोड़ से होकर जायें।

रायपुर आरंग की तरफ से आने वाले भारी व मध्यम वाहनों एवं कार जिन्हें बागबाहरा कोमाखान खरियार रोड, उड़ीसा की ओर जाना है उन्हें घोडारी से सीधे तुमगाव, पटेवा, झलप, बागबाहरा होकर जना होगा। मध्यम वाहनों को खल्लारी फिगेश्वर की ओर जाना है वे घोड़ारी, महासमुन्द होकर जा सकते है।

जिन आम नागरिकों को महासमुंद से तुमगांव की ओर जाना है वह आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल तुमाड़बरी कच्ची रास्ते से होकर जाना होगा एवं तुमगांव से महासमुंद के आने वाले मध्यम वाहनों को जिसको कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होना है वे परसदा पुलिस लाइन के आगे तुमाड़बरी कच्ची रास्ते से होकर आत्मानंद स्कूल वाली रास्ते से होकर जाना होगा

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के वाहन पार्किंग स्थल रायपुर, आरंग, कोमाखान, तेन्दूकोना बागबाहरा खल्लारी, छुरा, गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर, अभनपुर, धमतरी की ओर से कार्यक्रम स्थल आने वाले कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के वाहनों को कार्यक्रम स्थल के सामने छोटी वाहन को पार्किंग करना है एवं बड़ी वाहनों को आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के दाहिने मैदान एवं बाये मैदान पार्किंग स्थल में वाहन खड़ी करना है।

सरायपाली, बसना पिधौरा, झलप, पटेवा, सिरपुर कसडोल, बलौदाबाजार, तुमगाव की ओर से कार्यक्रम स्थल आने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के बड़ी वाहने अपने सवारियों को पुलिस लाइन परसदा के पास उतारकर बड़ी वाहनो को पार्किंग पुलिस लाइन के आगे सोरिद रोड स्थित पार्किंग स्थल में वाहन खड़ी करना है।

VIP एवं राजपत्रित कार्यक्रम स्थल के सामने वाहन पार्किंग, VIP एवं पुलिस अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग बेमचा हाई स्कूल मैदान पुलिस कालोनी के सामने पार्किंग स्थल में वाहन पार्किंग करेंगे ।

बसना : जगत ढाबा के पास ट्रेलर ने मोटर सायकल मिस्त्री को मारी ठोकर मौके पर ही मौत

बसना : जगत ढाबा के पास ट्रेलर ने मोटर सायकल मिस्त्री को मारी ठोकर मौके पर ही मौत

ग्राम बिटांगीपाली में रहता हूं खेती किसानी का काम करता हूं। हम लोग दो भाई हैं जिसमें बडा भाई कुन्दन साव उम्र 25 साल है जिनका ग्राम भुकेल में मोटर सायकल सुधारने का दुकान है कि दिनांक 11.11.2023 के रात्रि करीबन 11.00 बजे कुन्दन साव अपने दुकान को बंद करके अपने परिचित के मोटर

सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 CW 3080 में NH 53 रोड स्थित जगत ढाबा खाना खाने जा रहा हूं कहकर निकला था जगत ढाबा के सामने पहुंचा था तभी सामने की ओर से आ रही वाहन ट्रेलर क्रमांक MH 34 BZ 2577 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मेरे

भाई के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया व मेरे भाई कुन्दन साव के सिर व शरीर के अन्य हिस्सा में गम्भीर चोट आई व उनकी मौके पर ही फौत हो गई। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाये मामले में बसना थानां ने
वाहन ट्रेलर क्र0 MH 34 BZ 2577 का चालक के ख़िलाप
304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

महासमुन्द : पीएम मोदी 13 को आएंगे , महासमुंद और मुंगेली चुनावी सभा को करेंगे सम्बोधित ।

महासमुन्द : पीएम मोदी 13 को आएंगे , महासमुंद और मुंगेली चुनावी सभा को करेंगे सम्बोधित ।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा महासमुंद के बेमचा मैदान में 13 नवंबर को संभावित है। उनके आगमन को लेकर कुछ दिन पहले जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान पीएम के छत्तीसगढ़ कार्यक्रम प्रभारी शंकर अग्रवाल, सांसद चुन्नीलाल साहू, , पूर्व राज्यमंत्री पूनम चन्द्राकर, सह प्रभारी संध्या परगनिहा मौजूद रहे एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुंगेली और महासमुंद में करेंगे चुनावी सभा को करेंगे सम्बोधित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 नवंबर को एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। चार महीने के भीतर प्रधानमंत्री का यह सातवां प्रवास होगा। वे मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जमकुही में सुबह 11 बजे से 11.40 बजे तक और इसके बाद महासमुंद में सभा करेंगे ।

 

रायपुर । CG Election 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 नवंबर को एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। चार महीने के भीतर प्रधानमंत्री का यह सातवां प्रवास होगा। वे मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जमकुही में सुबह 11 बजे से 11.40 बजे तक और इसके बाद महासमुंद में सभा करेंगे। प्रधानमंत्री के इस प्रवास ने भाजपा नेताओं को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, दिवाली के दूसरे दिन उनके आगमन पर सभाओं में भीड़ जुटाना चुनौती होगी। हालांकि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर स्वयं सभास्थल का जायजा ले चुके हैं।

इसके पहले मोदी अपने दो दिवसीय प्रवास पर चार और पांच नवंबर को क्रमश: दुर्ग और डोंगरगांव पहुंचे थे। चुनावी सभा के रूप में देखें तो कांकेर, दुर्ग के बाद मुंगेली में उनकी तीसरी चुनावी सभा होगी। बाकी प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा की विजय संकल्प रैलियों को संबोधित किया था। दूसरे चरण की शेष 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग और तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

बसना : दो नग धारदार हथियार लहराते दो व्यक्ति गिरफ्तार 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बसना : दो नग धारदार हथियार लहराते दो व्यक्ति गिरफ्तार 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात थाना क्षेत्र में असमाजिक तत्वो एवं अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना के मार्गदर्शन में

कार्यवाही 01- आज दिनांक 12/11/2023 को मुखबीर सूचना पर भंवरपुर चौक भठोरी के पास आरोपी चरन चौहान पिता त्रिलोचन चौहान उम्र 30 साल निवासी बरतियाभाठा थाना सरायपाली, जिला महासमुंद के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई करीबन साढे 12 इंच तथा फल की लंबाई 8 इंच , चौडाई ढेढ इंच, मुठ की लंबाई साढे 04 इंच कीमती 200 /- रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही 02- आज दिनांक 12/11/2023 को मुखबीर सूचना पर जगदीशपुर रोड ओवरब्रीज के नीचे बसना में आरोपी हेम सागर विशाल पिता सुकलाल विशाल उम्र 26 साल अर्तुन्डा थाना बलौदा,जिला महासमुंद के कब्जे से एक नग स्टील का धारदार कत्तानुमा हथियार जिसकी कुल लंबाई करीबन 11 इंच तथा फल की लंबाई साढे 06 इंच , चौडाई ढाई, मुठ की लंबाई साढे 04 इंच कीमती 400 /- रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एवं

कार्यवाही 03- आज दिनांक 12/11/2023 को मुखबीर सूचना पर गढफुल्झर से साल्हेझरिया रोड बैरियर के पास मोटर सायकल CBZ क्रमांक CG04CX5870 में परिवहन करते आरोपी केशव पटेल पिता मोहन पटेल उम्र 35 साल निवासी कंचनपुर थाना सांकरा जिला महासमुंद के कब्जे बीस बीस लीटर क्षमता वाली सफेद जरकीन में कुल 40 लीटर महुआ शराब कीमती 8000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुकत मो0सा0 कीमती 40,000 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारी की सूचना पृथक पृथक उनके परिजनो को दिया जाकर क्रमश: अपराध क्रमांक 592/2023, 593/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं अपराध क्रमांक 594/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया आरोपियो को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियो का नाम
01. चरन चौहान पिता त्रिलोचन चौहान उम्र 30 साल निवासी बरतियाभाठा थाना सरायपाली, जिला महासमुंद छ0ग002. हेम सागर विशाल पिता सुकलाल विशाल उम्र 26 साल अर्तुन्डा थाना बलौदा,जिला महासमुंद छ0ग0 03. केशव पटेल पिता मोहन पटेल उम्र 35 साल निवासी कंचनपुर थाना सांकरा जिला महा समुंद छ0ग0

जप्त संपत्ती –
01- एक नग लोहे का चाकूनुमा हथियार कीमती 200 रूपये
02- एक नग स्टील का कत्तानुमा हथियार कीमती 400 रूपये
03- 40 लीटर महुआ शराब कीमती 8000 रूपये एवं
04- परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल CBZ क्रमांक CG04CX5870 कीमती 40,000 रूपये
कुल जुमला 48,600 रूपये (अठतालिस हजार छ: सौ रूपये)

संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना, उप निरीक्षक उत्तम तिवारी, सउनि जयंत बारिक, प्रआर देवेन्द्र निषाद, संतोष यादव, महेन्द्र पटेल, आरक्षक योगेन्द्र बंजारे, कमल जांगडे, हरीश साहू एवं थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया।