बसना :महिला एवं पुरुष नसबंदी सेंटर एक सार्थक कल की शुरुआत परिवार नियोजन के साथ. अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना (मान्यता प्राप्त) सामान्य एवं दूरबीन दोनों पद्धति से ।

बसना :महिला एवं पुरुष नसबंदी सेंटर
एक सार्थक कल की शुरुआत परिवार नियोजन के साथ.
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना
(मान्यता प्राप्त) सामान्य एवं दूरबीन दोनों पद्धति से ।महिला एवं पुरुष नसबंदी सेंटर
महिला नसबंदी (सामान्य) – ₹7000
महिला नसबंदी (दूरबीन द्वारा) ₹15000
पुरूष नसबंदी – ₹5000
मात्र 24 घंटे में अस्पताल से छुट्टी
जानकारी के लिए कॉल करें : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)

दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार मैदान में, 1 करोड़ 63 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल

दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार मैदान में, 1 करोड़ 63 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल

रायपुर, 10 नवम्बर 2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में 17 नवम्बर को 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। केवल बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा बिन्द्रानवागढ़ के शेष मतदान केंद्रों में अन्य 69 विधानसभा क्षेत्रों की तरह सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में मतदान वाले 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण में राज्य के कुल एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

सरायपाली : क्या टूटेगा विधायक किस्मत लाल नंद का घर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए लगाए गंभीर आरोप — अमित जोगी ने भंवरपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना।

सरायपाली : क्या टूटेगा विधायक किस्मत लाल नंद का घर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए लगाए गंभीर आरोप — अमित जोगी ने भंवरपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना।

कल महासमुन्द जिले के सरायपाली विधानसभा अंतर्गत ग्राम भंवरपुर में अमित जोगी लगभग 5 बजे पहुँचे अमित जोगी को 2 बजे पहुचना था इस हिसाब से ग्रामीणों और पत्रकारों को बुलाया गया था लेकिन ऐसे नही हुवा अमित जोगी भंवरपुर हेलिकॉप्टर से पहुचते लगभग 5 बज गए थे दिन सुक्रवार आधे लोग बाजार तरफ रुख करने लगे अमित जोगी ने किस्मत लाल नंद और अनामिका पाल के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए किस्मत लाल नंद और बसना से अनामिका पाल को भारी मतों से विजयी बनाए जाने आग्रह किया है वही अमित जोगी ने कहा कि अब क्षेत्रीय पार्टी को छत्तीसगढ़ में सरकार बनाना है अमित जोगी ने कहा कि जनता कांग्रेस की सरकार बनी तो यहां के निर्णय यही होगा दिल्ली मुम्बई में नही है अपने घोषणा पत्र को बताया वही कांग्रेस और भाजपा को ठगवा सरकार कहा 15 साल भाजपा और 5 साल कांग्रेस के कार्यकालों में छत्तीसगढ़ का उतना विकास नही हुवा है जितना अन्य प्रदेश में हुवा है छत्तीसगढ़ की तुलना पड़ोसी राज्य और तेलंगना से करते हुए कहा कि तेलंगना और ओडीसा में हर चीज छत्तीसगढ़ से ज्यादा है अमित जोगी ने कहा चाहे ओ प्रति व्यकि आय की बात हो या गरीबो को मिलने वाले पेंशन की कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 सीट भी मिल जाता है तो सरकार बना लेंगे ।

वही सरायपाली से बागी विधायक किस्मत लाल नंद ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा सरायपाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गम्भीर आरोप लगाए किस्मत लाल नंद ने कहा सरायपाली के कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता मेरे ऊपर आरोप लगा रहे थे कि मेरे जो सरायपाली में निवास स्थान है उसे सरायपाली में कांग्रेस के जीतते ही तोड़ा जाएगा किस्मत लाल नंद ने आगे कहा कि अभी सरायपाली में कांग्रेस की प्रत्यासी जीती नही है और उनके कार्यकार्ता किसी के घर तो किसी को जेल भेजने की धमकियां दे रहे है आगे सरायपाली के भोले भाले जनता का क्या होगा समझना पड़ेगा किस्मत लाल नंद ने कहा कि मेरे टिकट सडयंत्र के तहत काटा गया है किस्मत लाल नंद ने कहा कि टिकट फायनल के दिन मैं टीवी देख रहा था हर टीवी हर चैनल में मेरा नाम आ रहा था लेकिन अचानक आधा घण्ठा बाद मेरा टिकट कट चुका था किस्मत लाल नंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी ST SC को बड़े नेता बनते नही देखना चाहता है इसलिए मेरा टिकट काट दिया गया जब कि मैं लगभग 53 हजार वोट से जीता था लगभग 1 लाख वोट मिले थे किस्मत लाल नंद ने अपने 5 साल के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुवा है उसके दम में वोट मांग रहे है ।

घर तोड़ने वाले बयान पर हरदीप सिंह रैना से दुरभाष के माध्यम से चर्चा हुवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जो आरोप लगा रहे है उन आरोपो पर हरदीप सिंह रैना ने कहा कि ऐसे ही कोई किसी को जेल कैसे भेज सकता है अगर कोई अपराध किया है या कोई अवैध निर्माण किया है तो कानून अपना काम करेगा महाजनपद न्यूज ने जब पूछा कि विधायक जी का कही पर अवैध निर्माण है क्या तो हरदीप सिंह रैना ने कहा कि सरायपाली के फोर लेन में है कोटवारी भूमि पर बना हुवा है बिना नगरपालिका के अनुमति के बिना और हरदीप सिंह रैना ने कहा कि ऐसे भी कोटवारी भूमि पर बिल्डिंग मकान कैसे बनाया जा सकता है अभी किस्मत लाल नंद जी सत्ता और पद में थे तो उनपर कार्यवाही होने से अधिकारी डर रहे थे सायद अब कानून अपना काम कर सकता है ।

सरायपाली : किस्मत लाल नंद के बाद एक और नेता को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है कांग्रेस प्रत्यासी के ख़िलाप पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए प्रोफेशनल कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष थे ।

सरायपाली : किस्मत लाल नंद के बाद एक और नेता को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है कांग्रेस प्रत्यासी के ख़िलाप पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए प्रोफेशनल कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष थे ।

बता दें कि आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद को बागी होकर चुनाव लड़ने के कारण 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है वही आज
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूध्द पार्टी विरोधी गतिविधियों
में संलिप्त होने के कारण महासमुंद जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विश्वजीत बेहरा, को आज
दिवस 10 नवम्बर 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की प्राथमिक सदस्यता
से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।कांग्रेस यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

बसना के इस गांव के 9 लोगो पर थाना बसना पुलिस की कार्यवाही भारी मात्रा में चुनाव प्रभावित करने साड़ियों को लाया जा रहा था ।

बसना के इस गांव के 9 लोगो पर थाना बसना पुलिस की कार्यवाही भारी मात्रा में चुनाव प्रभावित करने साड़ियों को लाया जा रहा था ।

04 संदेही 01. मो0सा0 सुपर स्प्लेण्डर क्र0 CG 06 GD 6994, 02. मो0सा0 बजाज डिसकव्हर क्र0 CG 11 CF 9483, 03. मो0सा0 पैसन प्रो क्र0 CG 06 K 9504 से कुल 04 बण्डल में 500 नग साडी कीमती करीबन 60000 /- रूपये, 04. मो0सा0 क्रमांक CG 06 K 9929 से कुल 450 नग साडी कीमती करीबन 54,000 रूपये कुल जुमला 950 नग साडी कीमती 114,000 रूपये बरामदपुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध परिवहन पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए वाहन चेकिंग के दौरान पकडी गई साडी।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारीयों को जिले मे अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिनांक 10.11.2023 को हमराह स्टाफ पेट्रोलिंग एवं वाहन चेकिंग हेतु बसना छांदनपुर मार्ग एन0एच0 53 रोड की ओर रवाना हुआ था कि वाहन चेकिंग के दौरान चार व्यक्ति तीन मोटर सायकल में आते हुए दिखे जो अपने मोटर सायकल के पीछे में प्लास्टिक बोरियों में कुछ समान बांध कर रखे हुए थे जिन्हे रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम 01 / प्रेमदास पिता दानियल दास उम्र 46 वर्ष 02 / दिनेश साव पिता निंद्रा प्रसाद साद उम्र 46 वर्ष, 03 / रामेश्वर चौहान पिता साधुराम चौहान, 04/ रामलाल मुखर्जी पिता आहिबरन मुखर्जी उम्र 42 वर्ष साकिनान सिरको थाना बसना जिला महासमुद्र का होना बताये जिनके मोटर सायकल मे बंधे समान को चेक करने पर 01 / मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जी डी 6994 में दो सफेद बोरी में 50-50 नग कुल 100 नग साडी जो संदेही दिनेश साव व प्रेम दास का होना बताये 02/ मोटर सायकल कमांक सी जी 11 सी एफ 9483 में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 200 नग साड़ी जो रामेश्वर चौहान का होना व 03 / मोटर सायकल कमांक सीजी 06 के 9504 में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी मे 200 नग साडी जो रामलाल मुखर्जी का होना बताये। उक्त साड़ी रखने के संबंध में व परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने उनको धारा 91 जा०फौ० का नोटिस दिया जिन्होने कोई दस्तावेज नहीं होना लिखकर देने पर मौके पर उक्त कुल 500 नग साडी कीमती करीबन 60000/- रूपये व परिवहन में प्रयुक्त तीन नग मोटर सायकल किमती करीबन 50000/- रूपये को जप्त कर थाना बसना में इस्त क्रमांक 15/2023 धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है।

*इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में*- पेट्रोलिंग एवं वाहन चेकिंग के दौरान बसना बिलाईगढ रोड खेमडा तालाब के पास 05 व्यक्ति मो0सा0 क्रमांक CG 06 K 9929 के पीछे एवं मोटर सायकल के सामने मे प्लास्टिक बोरियों में कुछ समान बांध कर रखे हुए खडे थे जिन्हे संदेह के आधार पर नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम जय किशन पटेल पिता भोजकुमार पटेल उम्र 24 साल, यशवंत सोनी पिता धनराम सोनी उम्र 27 साल, विजय चौहान पिता बेनीप्रसाद चौहान उम्र 18 साल, सुरेश साव पिता परदेशी साव उम्र 19 साल, देवराज यादव पिता शिशुपाल यादव उम्र 22 साल सभी साकिनान खुर्सीपहार थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताये जिनके मोटर सायकल मे बंधे समान को चेक करने पर तीन छोटे बडे प्लास्टिक बोरी मे कुल 450 नग साडी मिला। उक्त साड़ी रखने के संबंध में व परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने उनको धारा 91 जा०फौ० का नोटिस दिया जिन्होने कोई दस्तावेज नहीं होना लिखकर देनेपर मौके पर उक्त कुल 450 नग साडी कीमती करीबन 54000/- रूपये व परिवहन में प्रयुक्त एक नग मोटर सायकल किमती करीबन 15000/- रूपये को जप्त कर थाना बसना में इस्त क्रमांक 16/2023 धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है।

*नाम जिनसे साडी जप्त की गई -*

01/ प्रेमदास पिता दानियल दास उम्र 46 वर्ष
02 / दिनेश साव पिता निंद्रा प्रसाद साव उम्र 46 वर्ष
03 / रामेश्वर चौहान पिता साधुराम चौहान
04 / रामलाल मुखर्जी पिता आहिबरन मुखर्जी उम्र 42 वर्ष साकिनान सिरको थाना बसना जिला महासमुंद (छ०ग०)
05/ जय किशन पटेल पिता भोजकुमार पटेल उम्र 24 साल,
06/ यशवंत सोनी पिता धनराम सोनी उम्र 27 साल,
07/ विजय चौहान पिता बेनीप्रसाद चौहान उम्र 18 साल,
08/ सुरेश साव पिता परदेशी साव उम्र 19 साल,
09/ देवराज यादव पिता शिशुपाल यादव उम्र 22 साल सभी साकिनान खुर्सीपहार थाना बसना जिला महासमुंद

*जप्त संपत्ति :-*
01. 950 नग साडी कीमती करीबन 114000/- रूपये रूपये
02. घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल 01. मो0सा0 सुपर स्प्लेण्डर क्र0 CG 06 GD 6994 कीमती 25000 रूपये, 02. मो0सा0 बजाज डिसकव्हर क्र0 CG 11 CF 9483 कीमती 10000/- रूपये, 03. मो0सा0 पैसन प्रो क्र0 CG 06 K 9504 कीमती 15000/- रूपये, 04. मो0सा0 क्रमांक CG 06 K 9929 कीमती 15000/- रूपये
जूमला कीमती 1,29,000 रूपये
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, प्र.आर. देवेन्द्र कुमार निषाद, महेन्द्र पटेल, आरक्षक कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, कोमल साहू, बसंत जोल्हे, ओमप्रकाश निराला, किशोर साहू, सुधीर प्रधान, छत्रपाल पटेल, त्रिनाथ प्रधान, चितरंजन प्रधान के द्वारा की गई है।

बसना : भाजपा के घोषणा पत्र को डॉ.सम्पत अग्रवाल ने जन-जन तक पहुंचाया, जारी किया विधानसभा स्तरीय संकल्प पत्र कुरमाडीह, अंसुला, चारभांठा, पाटनदादर (डीपा), पाटनदादर (बस्ती), सपोस, गबोद, बल्दीडीह, लोहराकोट,भोकलूडीह, मेमरा, बिजेपुर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने जनसंपर्क यात्रा का भव्य स्वागत किया।

बसना : भाजपा के घोषणा पत्र को डॉ.सम्पत अग्रवाल ने जन-जन तक पहुंचाया, जारी किया विधानसभा स्तरीय संकल्प पत्र कुरमाडीह, अंसुला, चारभांठा, पाटनदादर (डीपा), पाटनदादर (बस्ती), सपोस, गबोद, बल्दीडीह, लोहराकोट,भोकलूडीह, मेमरा, बिजेपुर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने जनसंपर्क यात्रा का भव्य स्वागत किया।

कहा – गांवों की मूलभूत समस्याएं 6 माह के भीतर होगी दूर बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल अपने जनसंपर्क यात्रा कार्यक्रम के तहत सांकरा मण्डल के ग्राम कुरमाडीह, अंसुला, चारभांठा, पाटनदादर (डीपा), पाटनदादर (बस्ती), सपोस, गबोद, बल्दीडीह, लोहराकोट,भोकलूडीह, मेमरा, बिजेपुर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने जनसंपर्क यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।

 

ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भाजपा की घोषणा पत्र में किए गए घोषणा सशक्त किसान समृद्ध छत्तीसगढ़ के तहत कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे जिसमें प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं 3100 रुपये समर्थन मुल्य पर धान खरीदी की जाएगी तथा किसानों को एक मुस्त भुगतान किया जाएगा। वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के खरीफ सीजन के लिए बकाया धान खरीदी बोनस का प्रत्येक किसान का उचित हिस्सा 300 रूपए प्रति क्विंटल आगामी 25 दिसंबर को भुगतान किया जाएगा। प्रदेश में तेंदुपत्ता संग्रहण 5500 रुपए प्रति मानक बोरा किया जाएगा। अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 रुपए का बोनस दिया जाएगा। जनजाति कल्याण हेतु 5 लाख वनाधिकार पट्टे वितरित किया जाएगा। आदिवासी छात्रों के लिए 100 विश्व स्तरीय आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। एक लाख सरकारी नौकरी निकाली जाएगी। भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए हर साल तक दिया जाएगा। महातारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा। गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर व 18 लाख घर गरीब परिवारों को दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक मुफ्त इलाज आदि का सीधा लाभ मिलेगा। किसानों एवं स्व सहायता समूहों का 2 लाख तक कर्ज माफ किया जाएगा इत्यादि विस्तृत जानकारी दी।

भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बसना विधानसभा के विकास के लिए किए गए अपने संकल्प पत्र को विस्तार से बताया कि जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क ईलाज की सुविधा दी जाएगी। पांच एकड़ भूमि में किसानों के समुह बनाकर ट्युबवेल, सबमर्सिबल पंप, ट्रांसफॉर्मर (95% सब्सिडी के साथ) जिसके द्वारा सिंचाई की समुचित व्यवस्था हो सके, इस योजना को शुरू करवाने का अथक प्रयास किया जाएगा। कोरोना काल में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बसना विधानसभा अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों के लिए 24×7 निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। बसना में सर्व सुविधायुक्त हास्पिटल का निर्माण कराया जाएगा। बसना और पिथौरा ब्लाक में मितानिन बहनों के लिए सर्व सुविधायुक्त भवन का निर्माण किया जाएगा। सभी गांवों के कलाकारों (संकीर्तन दल, भागवत दल, रामायण दल इत्यादि के महिला- पुरुष) को 2000/- प्रतिमाह मानदेय एवं मण्डलियों को वाद्ययंत्र दिया जाएगा। सभी गांवों के नाम संकीर्तन एवं धार्मिक कार्यों हेतु रंग मंच का निर्माण किया जाएगा। बसना एवं पिथौरा में सर्व सुविधायुक्त खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। सभी गांवों में सर्व सुविधायुक्त खेल मैदान एवं उद्यान का निर्माण किया जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर कौशल विकास केन्द्र स्थापना कर उन्हें कम्प्यूटर, अंग्रेजी शिक्षा, सिलाई

 

प्रशिक्षण,ब्युटी पार्लर कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को रोजगार संबंधित निःशुल्क कोर्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। गांवों के जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है वहां शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए सांकरा नगर में सर्व सुविधायुक्त कालेज की स्थापना होगी।आदिवासी छात्र छात्राओं के लिए एकलव्य विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं युवाओं के प्रोत्साहन एवं ट्रेनिंग हेतु स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। शिक्षित युवा और बालिकाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के समुचित प्रयास किये जाएंगे। बच्चों को आत्मरक्षा में निपुण बनाने के लिए निशुल्क जूडो कराटे की ट्रेनिंग दिलाएंगे। महाविद्यालयों में फ्री वाई फाई की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। युवाओं और क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के नये अवसरों के लिए उद्योग लाने का प्रयास किया जाएगा। किसानों के ट्युबवेल कनेक्शन का बकाया बिल माफ करवाया जाएगा। नहरों के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था करवाई जाएगी। तालाबों का सौन्दर्यीकरण एवं जलपंप कनेक्शनों को स्थाई किया जाएगा। बंद पड़ी जोंक परियोजना को पुनः शुरू करवाया जाएगा और योजना का लाभ किसानों को दिलाया जाएगा। सभी गांवों में मुक्तिधाम का निर्माण एवं गरीब परिवारों के अंतिम क्रिया कर्म की समुचित व्यवस्था निशुल्क कराई जाएगी। गांवों की मूलभूत समस्याएं जैसे सड़क, नाली, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था 6 माह के भीतर दुरूस्त की जाएगी। नागरिकों के लिए विधायक संपर्क हेतु 24 घण्टे हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। मोबाइल नेटवर्क की परेशानी को देखते हुए मोबाइल टॉवरों की स्थापना कर इस समस्या से निजात दिलाएंगे। धार्मिक आस्था के प्रमुख केन्द्रों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। बसना एवं पिथौरा शहर का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। बसना एवं पिथौरा में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।
कांग्रेस प्रत्याशी एवं छजकां के प्रत्याशी भी लगातार जनसंपर्क करते हुए अपने अपने पार्टियों के द्वारा जारी घोषणा पत्र को जन-जन तक पहुंचाने में लगे।

इस मौके पर पूर्व जनपद अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, अमित अग्रवाल, अतिन्द्र दुबे,कैलाश अग्रवाल, मथामणी बढ़ाई, गोविंद साहू, पुरुषोत्तम धृतलहरें, कमलेश डड़सेना,नरेश साहू,धनसाय बरिहा, मोहन लाल साहू,प्रदीप साहू, अरविंद साहू, धरम सिदार, विग्नेश साहू, धुबाई साहू, अनिल अग्रवाल, इंद्रजीत बारीक, गुलापी सिदार, प्रभुलाल निषाद,निरंजन यादव, बुधमन प्रधान, शिवदास, निरंजन साहू, बोधराम प्रधान, रंजीत साहू, भारत साहू, रघुनाथ भोई, संतोष नायक, अखिलेश साहू, नारायण साहू, अहिल्या साहू, रोहित साहू, देवनारायण जगत, निरंजन यादव, कलपराम, गोपीनाथ खम्हारी, साधुराम प्रधान, नमिता भोई, चंद्रकांती, शिशुपाल प्रधान, बोधकुमार, कौस्तुभमणि बारीक, शिव प्रसाद पटेल, राकेश साहु, मंदाकिनी, लक्ष्मीप्रिया आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

CG : सरायपाली सहित छग के इन 15 बागी नेताओ को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित एक्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस

CG : सरायपाली सहित छग के इन 15 बागी नेताओ को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित एक्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस देखें नाम

एक्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस, 15 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता
छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने गुरुवार को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 15 बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के आदेश पर 15 बागियों पर कार्रवाई की गई। लोरमी से तीन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया जबकि रायपुर उत्तर व बिल्हा विधानसभा से दो-दो बागियों को निष्कासित किया गया।

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने गुरुवार को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 15 बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। निष्कासित किए गए 15 नेताओं में दो महिला नेत्री भी शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी को बगावती तेवर दिखाए।

निष्कासित किए गए नेताओं के नाम
प्रभातबेला मरकाम महेंद्र सिदार सागर सिंह बैस बिंदु यादव सूरज बर्मन शिव ध्रुव निर्मल दिवाकर गुड्डू महराज गोरेलाल बर्मन किस्मतलाल नंद मनोज आडिल मनोहर साहू आनंद कुकरेजा सागर दुल्हानी अजहर अली

कांग्रेस ने इन नेताओं को पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से निष्कासित किया है। जिसमे सरायपाली के किस्मत लाल नंद का भी नाम शामिल है  कांग्रेस के मुताबिक, सामरी से प्रभातबेला मरकाम, लैंलुंगा से महेंद्र सिदार, लोरसी से सागर सिंह बैस, बिल्हा से शिव ध्रुव व निर्मल दिवाकर, लोरमी से सागर सिंह बैस, बिंदू यादव और सूरज बर्मन को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

बसना : निःशुक्ल इलाज एवं परामर्श सुविधा केवल अग्रवाल नर्सिंगहोम में महासमुन्द जिले के बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में

बसना : निःशुक्ल इलाज एवं परामर्श सुविधा केवल अग्रवाल नर्सिंगहोम में महासमुन्द जिले के बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में अब ओपीडी के तहत भर्ती होने वाले मरीजो को अब इलाज और परामर्श के लिए सुल्क देने की आवश्य्कता नही नही अग्रवाल नर्सिंगहोम के डॉ अमित अग्रवाल के अनुसार नवजात शिशुओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र वर्ग की बीमारियों का निशुल्क उपचार किया जाएगा साथ ही आवश्य्कता अनुसार खून जांच व दवाइयां निशुल्क समय 8 बजे से 10 बजे तक एक्सरे पर 50 % छूट सि टी सकैन पर 30 % छूट ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क ।

बसना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सावधान रहते हुए वोट कटवा और रंग बदलकर लालच और प्रलोभन देने वालो को दरकिनार कर कांग्रेस के प्रत्याशी राजा देवेन्द्र बहादुर को प्रचण्ड मतों से जिताने अपील ।

बसना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सावधान रहते हुए वोट कटवा और रंग बदलकर लालच और प्रलोभन देने वालो को दरकिनार कर कांग्रेस के प्रत्याशी राजा देवेन्द्र बहादुर को प्रचण्ड मतों से जिताने अपील ।

बसना, कका अभी जिंदा हे के नारों से गुंजा सभा स्थल सांकरा और पिथौरा के कोलता समाज के 300 युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश ।

डॉ. हरेकृष्ण प्रधान, अजय साहू, सरविंद प्रधान और राजेश बारीक के नेतृत्व बसना, सांकरा और पिथौरा के जगन्नाथ साहू, राजेश बारीक, नरोत्तम मिश्रा महेश प्रधान, सुधीर प्रधान, तरुण कुमार साहू बड़े टेमरी सहित 300 से ज्यादा कोलता समाज के युवाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री मोहन मरकाम और बसना विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर के समक्ष कांग्रेस पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री मोहन मरकाम और बसना विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर युवाओं को गमछा पहनाकर पार्टी में स्वगात किया।

कका अभी जिंदा हे के नारों से गुंजा सभा स्थल

मुख्यमंत्री बघेल के भाषण के दौरान सभा स्थल में उपस्थित युवाओं और आम जनता की भीड़ ने कका अभी जिंदा हे के नारे लगाए. इस पर सीएम भूपेश बघेल ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में कका अभी जिंदा हे बोलकर अभिवादन किया।

इस दौरान बसना विधायक व कांग्रेस उम्मीदवार राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह के कहा आज सुरक्षित हाथ और सुरक्षित नेतृत्व में प्रदेश का भविष्य है। प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ और 15 वर्षो तक प्रदेश लूट व कुशासन से वाकिफ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में देशभर में छत्तीसगढ़ के किसान सबसे खुशहाल है जबकि पंजाब, हरियाणा जैसे प्रदेशों के किसानों ने एक साल तक आंदोलन किया परन्तु केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की अनदेखी कर दी जबकि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने शपथ ग्रहण करते ही प्रदेश के 19 लाख किसानों का ऋण माफ किया। 25 सौ रुपये में समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर धान के कटोरे में किसानों को सही मूल्य दिया। पूरे देश में आज छत्तीसगढ़ को अलग पहचान है यहां की योजनाएं और छत्तीसगढ़िया वाद। बसना की जनता से क्षेत्र की खुशहाली और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।

सरायपाली बसना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए क्या कहा ।

सरायपाली बसना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए क्या कहा ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को महासमुंद जिले के सरायपाली और बसना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद के समर्थन में चुनावी सभा को वही बसना हाई स्कूल मैदान में देवेन्द्र बहादुर सिंह के समर्थन में छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया। उन्होंने चिर-परिचित अंदाज में अपनी घोषणाओं को दोहराते हुए भाजपा पर चुटकी ली । सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सिर्फ कहती है और
कांग्रेस करके दिखाती है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2016 में किए गए नोटबंदी के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने देश की पूरी आबादी को लाइन में खड़ा कर
दिया, लोग आर्थिक परेशानियों से घिर गए। इस नोटबंदी ने लोगों को दाने-दाने के लिए मोहताज कर दिया था ।

सरायपाली के राजमहल मैदान में आयोजित सभा में शामिल महिलाएं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरायपाली के राजमहल मैदान में आयोजित चुनावी आमसभा में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने देश की जनता से दीया जलाने, ताली और थाली बजवाने का काम किया। किसानों की आय दोगुना करने का दावा किया था, लेकिन आय दोगुनी होने के बजाए किसान
सम्मान निधि को वापस लिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को नोटिस भी थमाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को 2 साल का बोनस नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र
सरकार बोनस देने पर लगाई रोक हटा दे, तो कांग्रेस की सरकार बनते ही भाजपा के 2 साल का बकाया बोनस भी हम दे देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2100 रुपए नहीं दे पाए, तो
क्या 3100 रुपये दे पाएंगे? उन्होंने कहा कि मोदी और रमन की कोई गारंटी नहीं है ।

डॉ रमन सिंह ने सबको ठगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमसभा में अपने भाषण में भाजपा सरकार के पिछले 15 साल के कुशासन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 साल के कार्यकाल में जमकर घोटाले किये और आम जनता को ठगने का काम किया। भाजपा ने 2100 समर्थन मूल्य और बोनस देने का वादा करके मुकर गए, उन्होंने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी 15 साल ठगा।

कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सरकार के दौरान पिछले 5 साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमने किसानों से वादा निभाते हुए कर्जमाफ़ी की, हमने तेंदूपत्ता संग्राहकों से 4 हजार प्रति मानक बोरा की दर पर खरीदी की। हमने बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा देने स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किये जिससे हर वर्ग के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा मिल रही है।

कांग्रेस की घोषणाओं पर मांगा वोट
आमसभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की घोषणओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार आते ही हम किसानों की कर्जमाफ़ी करेंगे। हम छत्तीसगढ़ के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा की सौगात देने जा रहे है। हमारी सरकार आने पर हम 17.50 लाख परिवारों को पक्का मकान देंगे। उन्होंने 6 हजार रुपये प्रति मानक तेंदूपत्ता की खरीदी, महिलाओं की कर्जमाफ़ी समेत अन्य घोषणाओं के आधार पर आम जनता से वोट मांगा और कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की