महासमुन्द आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्यवाही जारी ।

महासमुन्द आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्यवाही जारी ।

महासमुंद 09 नवंबर 2023/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में बुधवार को संयुक्त आबकारी टीम जिला महासमुंद द्वारा महासमुंद शहर वृत्त एवं आबकारी वृत्त सांकरा अंतर्गत की गई कार्यवाही में 01-01 प्रकरण दर्ज किया गया। जिसमें महासमुंद शहर वृत्त अंतर्गत तुलसीदास मानिकपुरी, ग्राम गंजपारा वार्ड नंबर 19, महासमुंद से 8 स्टरेन बीयर मात्रा 5.200 लीटर, 4 पाव देशी मदिरा मसाला मात्रा 0.720 लीटर, 6 पाव जम्मू स्पेशल व्हिस्की 1.08 लीटर मदिरा कुल मात्रा 7.00 बल्क लीटर छत्तीसगढ़ राज्य निर्मित मदिरा जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी प्रकार आबकारी वृत्त सांकरा के अंतर्गत की गई कार्यवाही में रामचरण पटेल, ग्राम राजाकटेल, थाना -सांकरा से एक 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 09 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बाजार मूल्य 1800 रुपए एवं 03 प्लास्टिक ड्रम में कुल 300 किलो महुआ लहान बाजार मूल्य 15000 रुपए जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण 34(1)(क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्यवाही की गई।

कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री निधीश कोष्ठी एवं श्री उत्तम बुद्ध भारद्वाज के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सविता रानी मेश्राम एवं आबकारी उप निरीक्षक अनिल कुमार झारिया के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा, हृदय कुमार तिरपुड़े, विकास बढेन्द्र का विशेष योगदान रहा। इस दौरान आबकारी मुख्य आरक्षक माधव राव, कुंजलाल ध्रुव तथा सिक्युरिटी गार्ड सचिन तिलक, वाहन चालक गांधी राम ठाकुर एवं समस्त आबकारी स्टाफ उपस्थित थे।

सांकरा मण्डल के ग्रामों में भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क छातामौहा, परसवानी, बड़े लोरम, सिंहारपुर, फटामुडा, लारीपुर, पड़कीपाली, जेराभरन, बगारदरहा, धरमपुर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने जनसंपर्क यात्रा का भव्य स्वागत किया।

सांकरा मण्डल के ग्रामों में भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क छातामौहा, परसवानी, बड़े लोरम, सिंहारपुर, फटामुडा, लारीपुर, पड़कीपाली, जेराभरन, बगारदरहा, धरमपुर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने जनसंपर्क यात्रा का भव्य स्वागत किया।भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र व अपने विधानसभा स्तरीय संकल्प पत्र की विस्तृत जानकारी दी।

बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल अपने जनसंपर्क यात्रा कार्यक्रम के तहत ग्राम सागुनढाप, माटीदरहा, रिखादादर, छातामौहा, परसवानी, बड़े लोरम, सिंहारपुर, फटामुडा, लारीपुर, पड़कीपाली, जेराभरन, बगारदरहा, धरमपुर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने जनसंपर्क यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।

भाजपा के घोषणा पत्र को जन-जन तक पहुंचाया : ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भाजपा की घोषणा पत्र में किए गए घोषणा सशक्त किसान समृद्ध छत्तीसगढ़ के तहत कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे जिसमें प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं 3100 रुपये समर्थन मुल्य पर धान खरीदी की जाएगी तथा किसानों को एक मुस्त भुगतान किया जाएगा। वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के खरीफ सीजन के लिए बकाया धान खरीदी बोनस का प्रत्येक किसान का उचित हिस्सा 300 रूपए प्रति क्विंटल आगामी 25 दिसंबर को भुगतान किया जाएगा। प्रदेश में तेंदुपत्ता संग्रहण 5500 रुपए प्रति मानक बोरा किया जाएगा।

 

अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 रुपए का बोनस दिया जाएगा। जनजाति कल्याण हेतु 5 लाख वनाधिकार पट्टे वितरित किया जाएगा। आदिवासी छात्रों के लिए 100 विश्व स्तरीय आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। एक लाख सरकारी नौकरी निकाली जाएगी। भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए हर साल तक दिया जाएगा। महातारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा। गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर व 18 लाख घर गरीब परिवारों को दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक मुफ्त इलाज आदि का सीधा लाभ मिलेगा। किसानों एवं स्व सहायता समूहों का 2 लाख तक कर्ज माफ किया जाएगा इत्यादि विस्तृत जानकारी दी। डॉ सम्पत अग्रवाल ने जारी किया विधानसभा स्तरीय संकल्प पत्र

कहा – गांवों की मूलभूत समस्याएं 6 माह के भीतर होगी दूर*भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बसना विधानसभा के विकास के लिए किए गए अपने संकल्प पत्र को विस्तार से बताया कि जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क ईलाज की सुविधा दी जाएगी। पांच एकड़ भूमि में किसानों के समुह बनाकर ट्युबवेल, सबमर्सिबल पंप, ट्रांसफॉर्मर (95% सब्सिडी के साथ) जिसके द्वारा सिंचाई की समुचित व्यवस्था हो सके, इस योजना को शुरू करवाने का अथक प्रयास किया जाएगा। कोरोना काल में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बसना विधानसभा अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों के लिए 24×7 निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। बसना में सर्व सुविधायुक्त हास्पिटल का निर्माण कराया जाएगा। बसना और पिथौरा ब्लाक में मितानिन बहनों के लिए सर्व सुविधायुक्त भवन का निर्माण किया जाएगा। सभी गांवों के कलाकारों (संकीर्तन दल, भागवत दल, रामायण दल इत्यादि के महिला- पुरुष) को 2000/- प्रतिमाह मानदेय एवं मण्डलियों को वाद्ययंत्र दिया जाएगा। सभी गांवों के नाम संकीर्तन एवं धार्मिक कार्यों हेतु रंग मंच का निर्माण किया जाएगा। बसना एवं पिथौरा में सर्व सुविधायुक्त खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। सभी गांवों में सर्व सुविधायुक्त खेल मैदान एवं उद्यान का निर्माण किया जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर कौशल विकास केन्द्र स्थापना कर उन्हें कम्प्यूटर, अंग्रेजी शिक्षा, सिलाई प्रशिक्षण,ब्युटी पार्लर कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को रोजगार संबंधित निःशुल्क कोर्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। गांवों के जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है वहां शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए सांकरा नगर में सर्व सुविधायुक्त कालेज की स्थापना होगी। आदिवासी छात्र छात्राओं के लिए एकलव्य विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं युवाओं के प्रोत्साहन एवं ट्रेनिंग हेतु स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। शिक्षित युवा और बालिकाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के समुचित प्रयास किये जाएंगे। बच्चों को आत्मरक्षा में निपुण बनाने के लिए निशुल्क जूडो कराटे की ट्रेनिंग दिलाएंगे। महाविद्यालयों में फ्री वाई फाई की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। युवाओं और क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के नये अवसरों के लिए उद्योग लाने का प्रयास किया जाएगा। किसानों के ट्युबवेल कनेक्शन का बकाया बिल माफ करवाया जाएगा। नहरों के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था करवाई जाएगी। तालाबों का सौन्दर्यीकरण एवं जलपंप कनेक्शनों को स्थाई किया जाएगा। बंद पड़ी जोंक परियोजना को पुनः शुरू करवाया जाएगा और योजना का लाभ किसानों को दिलाया जाएगा। सभी गांवों में मुक्तिधाम का निर्माण एवं गरीब परिवारों के अंतिम क्रिया कर्म की समुचित व्यवस्था निशुल्क कराई जाएगी। गांवों की मूलभूत समस्याएं जैसे सड़क, नाली, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था 6 माह के भीतर दुरूस्त की जाएगी। नागरिकों के लिए विधायक संपर्क हेतु 24 घण्टे हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। मोबाइल नेटवर्क की परेशानी को देखते हुए मोबाइल टॉवरों की स्थापना कर इस समस्या से निजात दिलाएंगे। धार्मिक आस्था के प्रमुख केन्द्रों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। बसना एवं पिथौरा शहर का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। बसना एवं पिथौरा में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।

राजनितिक पार्टी चुनाव प्रचार में जुटी भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल अपने जनसंपर्क यात्रा कार्यक्रम के तहत लगातार जन आशीर्वाद लेने प्रत्येक गांवों का यात्रा कर रहे हैं साथ ही साथ कांग्रेस प्रत्याशी एवं छजकां के प्रत्याशी भी लगातार जनसंपर्क करते हुए अपने अपने पार्टियों के द्वारा जारी घोषणा पत्र को जन-जन तक पहुंचाने में लगे।

इस मौके पर चुनाव संचालक अखिलेश भोई, विजय अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा, भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल,अतिंद्र दुबे,अमित अग्रवाल, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई, मण्डल महामंत्री सत्यवान प्रधान, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेश विशाल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोविंद साहू, प्रमोद प्रधान, दुष्यंत पटेल, कलपराम साहू, हेमंत ठाकुर, हेमंत चौहान, सुशील मेहेर, कमल साहू, उद्धव खम्हारी, श्वेताम्बर प्रधान, तुलाराम भोई, लोकेश प्रधान, सुरेश प्रधान, घनश्याम प्रधान, विमल प्रधान, लम्बोदर प्रधान, विद्याधर प्रधान, इंदर प्रधान, राहसो साहू, लक्ष्मी नारायण भोई, सक्राजीत प्रधान, सनत विशाल, अनिल विशाल, शौकीलाल प्रधान, चंद्रमणी प्रधान, जयकुमार, हेमलाल भोई, खीरसागर विशाल, लक्ष्मण सराफ,बैसाखु बरिहा, कन्हैया निषाद, मुकेश राणा, शंकर साहू, सुधाकर प्रधान,नीलमणी प्रधान,भीषम प्रधान, संजुक्ता भोई, फगनी भृंगराज, पिलीमती, शकुंतला, बेलमोती भोई,कनक प्रधान, शांति साहू, कस्तूरी साहू,कनक साहू आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

बसना : कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बसना सरायपाली और बागबाहरा में आम सभा को सम्बोधित करेंगे देखे समय सारणी और स्थान ।

बसना : कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बसना सरायपाली और बागबाहरा में आम सभा को सम्बोधित करेंगे देखे समय सारणी और स्थान ।

सरायपाली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार ने काफी जोर पकड़ लिया है। पार्टी के दिग्गज नेता भी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। प्रदेश में सरायपाली बसना विधानसभा भी खासा महत्व रखता है। यहाँ से पूर्व में भी कई बड़े नेतृत्वकर्ता निकल चुके हैं। इसे देखते हुए जिले के बसना बागबाहरा सरायपाली में कल 9 नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हो रहा है। वे राजमहल मैदान में पहुँचेंगे, जहाँ सरकार के विभिन्न योजनाओं को सबके सामने रखते हुए सरायपाली विधान सभा के प्रत्याशी श्रीमती चातुरी नन्द को जिताने की अपील करेंगे वही बसना और बागबाहरा में में भी कांग्रेस प्रत्यासियो के लिए प्रचार के साथ साथ आम सभा को सम्बोधित करेंगे

महासमुन्द : स्कूटी से प्रतिदिन सुबह 5ः00 बजे से पहुँच जाते हैं मतदाताओं के बीच अपने पहनावा और स्कूटी को ही बनाया प्रचार का माध्यम समाज के हर वर्ग के बीच जाकर करते हैं वोट देने की अपील

महासमुन्द : स्कूटी से प्रतिदिन सुबह 5ः00 बजे से पहुँच जाते हैं मतदाताओं के बीच अपने पहनावा और स्कूटी को ही बनाया प्रचार का माध्यम समाज के हर वर्ग के बीच जाकर करते हैं वोट देने की अपील

महासमुन्द 08 नवम्बर 2023/ 72 साल का एक शख्स प्रतिदिन सुबह 5ः00 बजे से तैयार होकर गांव और शहर की गलियों में निकल जाते हैं, जहां उन्हें 18 वर्ष से ऊपर के नागरिक दिखते हैं वहां उनकी स्कूटी रुक जाती है और मतदान की अपील करने लगते हैं। उनका प्रचार का तरीका भी अनोखा है स्वयं अपनी वेशभूषा को प्रचार का माध्यम बनाया है। स्कूटी को भी पर्चा पोस्टर लगाकर आकर्षक तरीके से सजाया है। जिससे लोग दूर से ही देखकर आकर्षित होते हैं।

महासमुंद जिला अंतर्गत बागबाहरा निवासी 72 साल का यह शख्स शत प्रतिशत मतदान का बीड़ा उठाया है। इनका नाम डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही है। वैसे तो वे एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन चुनाव आते ही वह अवकाश ले लेते हैं। उन्होंने बताया कि मैं समाज में स्वच्छता, पर्यावरण, मतदाता जागरूकता के लिए संकल्प लिया हूं।

 

वह एक समाज सेवक के रूप में पहचाने जाते हैं और सरकार द्वारा संचालित साक्षर भारत, खुले में शौच मुक्त ग्राम, पर्यावरण, स्वच्छता के लिए निरन्तर समाज के बीच कार्य करते रहे है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 के निर्वाचन में जहां महिलाओं को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था वही उन्हें विशेष रूप से स्वीप का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। वे उस दौरान एकमात्र पुरुष शख्स थे। उनके अच्छे कार्यों के लिए अनेक अवार्ड भी हासिल हुआ है। उनकी स्वीप में भूमिका को देखते हुए जिले का डिस्ट्रिक्ट आइकॉन भी नियुक्त किया गया है। स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने उनके द्वारा किये जा रहे प्रचार-प्रसार को मतदाता जागरूकता का अच्छा प्रयास बताया है।
वहीं श्री पाणिग्रही ने बताया कि वह न केवल शहर में बल्कि गांव में भी घूम-घूम कर प्रचार करते हैं। अभी बागबाहरा ब्लॉक के खोपली, दारगांव और अलग-अलग गांव में जाकर मतदान के लिए अपील कर लिए हैं। तृतीय जेंडर के मतदाताओं के बीच भी जाकर अपना अपील कर चुके हैं।

 

वहीं काम करने वाले श्रमिकों व खेत में काम करने वाले किसान और मजदूरों के बीच में भी जाकर मतदान की अपील करते हैं। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर मतदान के महत्व को भी बताते है। श्री पाणिग्रही ने बताया कि उन्हें कोरोना के दौरान कोरोना योद्धा का अवार्ड भी मिला है वही स्वच्छता पर्यावरण के लिए भी वे लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना है क्योंकि लोकतंत्र के महापर्व में सब की भागीदारी सुनिश्चित हो इसलिए वह प्रचार का यह तरीका अपनाया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई मेरे अपील से प्रभावित होता है और जाकर मतदान करता है तो ये मेरे लिये सबसे बड़ा पुरस्कार है।

महासमुन्द : ज़िले के चारों विधानसभा में 40 संगवारी, 20 आदर्श व 4 दिव्यांग और 4 युवा मतदान केंद्र होंगे स्थापित 40 संगवारी मतदान केन्द्रों में महिला मतदान कर्मी करायेंगे वोटिंग देखें सूची ।

महासमुन्द : ज़िले के चारों विधानसभा में 40 संगवारी, 20 आदर्श व 4 दिव्यांग और 4 युवा मतदान केंद्र होंगे स्थापित 40 संगवारी मतदान केन्द्रों में महिला मतदान कर्मी करायेंगे वोटिंग देखें सूची ।

महासमुंद 08 नवंबर 2023/ जिले में मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष पहल की गई है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र, 5-5 आदर्श मतदान केन्द्र, 01-01 दिव्यांग एवं युवा प्रबंधित मतदान केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निर्भय साहू ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42 अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक महासमुंद- 164, 172, 191, 192, 193, 194, 199, 200, 208 व 225 मचेवा को संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र खलारी-41 में मतदान केंद्र क्रमांक घुंचापाली कला- 81, 82, खोपली- 84, 85, लालपुर- 104, 109, सिर्रीपठारीमुड़ा-114, दारगांव-115, सुखरीडबरी- 117, 118, विधानसभा क्षेत्र बसना-40 अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक खुसरूपाली-2, राजाडेरा-5, अर्जुनी-10,

 

परसापाली-16, सेवईया कला-31, खेमड़ा- 191, 192, अरेकेल- 230, 231, बड़ेटेमरी- 244, विधानसभा क्षेत्र सरायपाली-39 अंतर्गत मतदान केन्द्र सरायपाली- 127, 128, 129, 130, 131, 132, पतेरापाली- 139, 140 एवं झिलमिला- 141 व 142 को संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। इन केन्द्रों में पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी 1, 2 और 3 महिला मतदान अधिकारी होंगे।
इसी तरह जिले में कुल 20 आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित किए जायेंगे। विधानसभा क्षेत्र महासमुंद अंतर्गत महासमुंद- 164, 191, 193, 194 व मचेवा-225 को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्र घुंचापाली कला-82, खोपली-84, 85, दारगांव-115

 

सुखरीडबरी-118, बसना विधानसभा क्षेत्र के तहत खुसरूपाली-2, परसापाली-16, सेवईया कला-31, धनापाली-151 व दुरूगपाली-145 तथा सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र सरायपाली- 130, 131, 132, पतेरापाली-139 व झिलमिला-141 को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है।
महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुकराडीह-20 को दिव्यांग केन्द्र बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र खल्लारी अंतर्गत बागबाहरा कला-110, विधानसभा बसना अंतर्गत धनापाली-151 तथा सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के तहत कुटेला-187 को दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाया गया है।

युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र अंतर्गत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से लाफिनकला-228 को, विधानसभा क्षेत्र खल्लारी अंतर्गत कोमाखान-249, विधानसभा बसना अंतर्गत दुरूगपाली-145 एवं सरायपाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुसमीसरार-246 को युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाया गया है। ज्ञात है कि जिले में 1079 मतदान केन्द्र है।

महासमुन्द : बसना राष्ट्रीय बजरंग दल की 150 गांव के कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

महासमुन्द : राष्ट्रीय बजरंग दल की 150 गांव के कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

राष्ट्रीय बजरंग दल की सामूहिक बैठक की गई जिसमें पूर्ण गांव समिति 14 तारीख मंगलवार तक सरायपाली,बसना,पिथौडा विकाशखण्ड के 600 गांव समिति बनाने का लक्ष्य को पूर्ण किया जायेगा प्रत्येक गांव में राष्ट्रीय बजरंग दल के 18 प्रचारक कार्यकर्ता गांव गांव जा कर हनुमान चालीसा का पाठ करने एवं धर्मांतरण रोकने हिन्दुओ में जागरण ला रहे है मेरा घर हिन्दू घर का अभियान चला रहे है ।

बता दे कि जिले के पिथौडा ,बसना,सरायपाली के सभी गांवों में हनुमान चालीसा का नियमित पाठ कराने के लक्ष्य को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा कल गढ़फुलझर,सिंघनपुर, भवँरपुर, देवलभाटा, गनेकेरा, केदुवा में हनुमान चालीसा का पाठ किया भवँरपुर पहुँचे प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे जिला अध्यक्ष मोहन सोनवानी ने किया स्वागत प्रदेश महामंत्री ने कहा मेरा परिवार हिन्दू परिवार हर घर हनुमान चालीसा हो यही लक्ष्य है हमारा ।

गढ़फुलझर पहुँचे रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल मुकेश चक्रधारी ने कहा युवा में उत्साह है हनुमान चालीसा एवं हिंदुत्व का कार्य करने में ये सराहनीय है दुर्ग जिला अध्यक्ष कुंदन फेकर पहुँचे सिंघनपुर राष्ट्रीय बजरंग के कार्यकर्ताओ दिया नियुक्ति पत्र कार्यकर्ताओ को किया संबोधित गनेकेरा पहुँचे प्रदेश कार्यकरिणी अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल भीम साहू ने कहा हिन्दुओ को संगठित होना होगा आगे की स्थिति भीषण होने वाली है देवलभाटा में हुआ हनुमान चालीसा सरायपाली अध्यक्ष सोमू साहू ने कार्यकर्ता के साथ किया हनुमान चालीसा का पाठ ।

केदुवा में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव का सरायपाली महामंत्री प्रकाश पटेल ने किया स्वागत उक्त कर्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित 35 हजार घरों को हनुमान चालीसा केंद्रों से जोड़ने का लक्ष्य है जिसे सोमवार तक पूरा करने को कार्यकर्ताओ से आग्रह किया गया है

बसना : जनसंपर्क दौरा के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल बरगांव, गनेकेरा, नवागांव, बारडोली, गोहेदादर, कोलिहादेवरी, धुमाभांठा, दुरुगपाली, सराईपतेरा, खटखटी, बड़े टेमरी, खोरापाली पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत सम्मान किया।

बसना : जनसंपर्क दौरा के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल बरगांव, गनेकेरा, नवागांव, बारडोली, गोहेदादर, कोलिहादेवरी, धुमाभांठा, दुरुगपाली, सराईपतेरा, खटखटी, बड़े टेमरी, खोरापाली पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत सम्मान किया।

 

ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की, भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र के साथ साथ अपने संकल्प पत्र को जन जन तक पहुंचाया। बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल अपने जनसंपर्क यात्रा प्रचार प्रसार कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम बरगांव, गनेकेरा, नवागांव, बारडोली, गोहेदादर, कोलिहादेवरी, धुमाभांठा, दुरुगपाली, सराईपतेरा, खटखटी, बड़े टेमरी, खोरापाली पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत सम्मान किया। इस दौरान भाजपा एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल को भरपूर समर्थन मिल रहा है। ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने भाजपा की घोषणा पत्र में किए गए घोषणा सशक्त किसान समृद्ध छत्तीसगढ़ के तहत कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे जिसमें प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं 3100 रुपये समर्थन मुल्य पर धान खरीदी की जाएगी तथा किसानों को एक मुस्त भुगतान किया जाएगा। वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के खरीफ सीजन के लिए बकाया धान खरीदी बोनस का प्रत्येक किसान का उचित हिस्सा 300 रूपए प्रति क्विंटल आगामी 25 दिसंबर को भुगतान किया जाएगा। प्रदेश में तेंदुपत्ता संग्रहण

5500 रुपए प्रति मानक बोरा किया जाएगा। अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 रुपए का बोनस दिया जाएगा। जनजाति कल्याण हेतु 5 लाख वनाधिकार पट्टे वितरित किया जाएगा। आदिवासी छात्रों के लिए 100 विश्व स्तरीय आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। एक लाख सरकारी नौकरी निकाली जाएगी। भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए हर साल तक दिया जाएगा। महातारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा। गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर व 18 लाख घर गरीब परिवारों को दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक मुफ्त इलाज आदि का सीधा लाभ मिलेगा। किसानों एवं स्व सहायता समूहों का 2 लाख तक कर्ज माफ किया जाएगा इत्यादि विस्तृत जानकारी दी।

भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बसना विधानसभा के विकास के लिए किए गए अपने संकल्प पत्र को विस्तार से बताया कि जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क ईलाज की सुविधा दी जाएगी। पांच एकड़ भूमि में किसानों के समुह बनाकर ट्युबवेल, सबमर्सिबल पंप, ट्रांसफॉर्मर (95% सब्सिडी के साथ) जिसके द्वारा सिंचाई की समुचित व्यवस्था हो सके, इस योजना को शुरू करवाने का अथक प्रयास किया जाएगा। कोरोना काल में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बसना विधानसभा अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों के लिए 24×7 निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। बसना में सर्व सुविधायुक्त हास्पिटल का निर्माण कराया जाएगा। बसना और पिथौरा ब्लाक में मितानिन बहनों के लिए सर्व सुविधायुक्त भवन का निर्माण किया जाएगा। सभी गांवों के कलाकारों (संकीर्तन दल, भागवत दल, रामायण दल इत्यादि के महिला- पुरुष) को 2000/- प्रतिमाह मानदेय एवं मण्डलियों को वाद्ययंत्र दिया जाएगा। सभी गांवों के नाम संकीर्तन एवं धार्मिक कार्यों हेतु रंग मंच का निर्माण किया जाएगा। बसना एवं पिथौरा में सर्व सुविधायुक्त खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। सभी गांवों में सर्व सुविधायुक्त खेल मैदान एवं उद्यान का निर्माण किया जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर कौशल विकास केन्द्र स्थापना कर उन्हें कम्प्यूटर, अंग्रेजी शिक्षा, सिलाई प्रशिक्षण,ब्युटी पार्लर कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को रोजगार संबंधित निःशुल्क कोर्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। गांवों के जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है वहां शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए सांकरा नगर में सर्व सुविधायुक्त कालेज की स्थापना होगी। आदिवासी छात्र छात्राओं के लिए एकलव्य विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं युवाओं के प्रोत्साहन एवं ट्रेनिंग हेतु स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। शिक्षित युवा और बालिकाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के समुचित प्रयास किये जाएंगे। बच्चों को आत्मरक्षा में निपुण बनाने के लिए निशुल्क जूडो कराटे की ट्रेनिंग दिलाएंगे। महाविद्यालयों में फ्री वाई फाई की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। युवाओं और क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के नये अवसरों के लिए उद्योग लाने का प्रयास किया जाएगा। किसानों के ट्युबवेल कनेक्शन का बकाया बिल माफ करवाया जाएगा। नहरों के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था करवाई जाएगी। तालाबों का सौन्दर्यीकरण एवं जलपंप कनेक्शनों को स्थाई किया जाएगा। बंद पड़ी जोंक परियोजना को पुनः शुरू करवाया जाएगा और योजना का लाभ किसानों को दिलाया जाएगा। सभी गांवों में मुक्तिधाम का निर्माण एवं गरीब परिवारों के अंतिम क्रिया कर्म की समुचित व्यवस्था निशुल्क कराई जाएगी। गांवों की मूलभूत समस्याएं जैसे सड़क, नाली, पानी, बिजली , शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था 6 माह के भीतर दुरूस्त की जाएगी। नागरिकों के लिए विधायक संपर्क हेतु 24 घण्टे हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। मोबाइल नेटवर्क की परेशानी को देखते हुए मोबाइल टॉवरों की स्थापना कर इस समस्या से निजात दिलाएंगे। धार्मिक आस्था के प्रमुख केन्द्रों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। बसना एवं पिथौरा शहर का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। बसना एवं पिथौरा में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मण्डल महामंत्री जन्मजय साव, अतिन्द्र दुबे, भाजपा नेता कमलध्वज पटेल, अजजा मण्डल अध्यक्ष दुला सिदार,शक्ति केंद्र प्रभारी टीकेलाल साव, पार्षद महेन्द्र सिंह अरोरा, युवा मोर्चा महामंत्री मिलिन्द्र भोई, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हेमप्रकाश साव, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुनील प्रधान, बद्रीप्रसाद पटेल, खीरसागर साव, संजय

 

तायल, मोहित पटेल, अनुसुइया चौहान, हर्ष अग्रवाल, धनेश्वर प्रधान, राजेश पटेल, नीलसाय जगत, वेदराम पटेल,फोटो लाल चौहान, रामपाल सोनी, राजेश प्रधान, आदित्य नारायण भोई, तौसिक प्रधान, शनि राम सिदार, ऋषिकेश प्रधान, मधुमंगल प्रधान, प्रवीण प्रधान, दिग्विजय प्रधान, हेमंत प्रधान, नरेश प्रधान, योगेन्द्र, करुणा दास, श्रीराम साहू, सुकनाथ नाग, कुलदीप पटेल, रविलाल, वेदराम पटेल, इंद्रजीत भोई, चिंतामणी प्रधान, चंद्रमणी प्रधान, अलेख वर्गे बंशीधर साव,मुरली पटेल, चंद्रमणी प्रधान, उत्तर प्रधान, राजू प्रधान, उच्छव बरिहा, तीजराम चौहान, तिलोत्तमा साव, सरिता पटेल, विजया पटेल, लता भोई, कमला दास, यशोदा बरिहा, विशाखा बारीक आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में 10 नवम्बर को सभी प्रकार के किडनी रोग व पथरी का इलाज एवं सर्जरी प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध उपचार •

अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में 10 नवम्बर को सभी प्रकार के किडनी रोग व पथरी का इलाज एवं सर्जरी
प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा
उपलब्ध उपचार •

अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में सभी प्रकार के किडनी रोग व पथरी का इलाज एवं सर्जरी प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध उपचार • डायबिटिक किडनी का इलाज • किडनी फेल्योर का इलाज ● • किडनी में सूजन एवं संक्रमण का इलाज मूत्रमार्ग का संक्रमण एवं पथरी की समस्या • प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्याओं का इलाज • एक्यूट एवं क्रोनिक किडनी डिजीज • पेशाब संबंधित शिकायतें, झाग आना कमजोरी • रक्त अल्पता, • पैरों में सूजन (एडिमा) किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग
डॉ. रवि धर MBBS, DNB
किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट)
10 नवम्बर 2023 सुबह 10 बजे
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर एवं मोटापे से ग्रस्त मरीज
अपनी किडनी की जांच अवश्य कराएं। जिले का सबसे बड़ा और एडवांस 5 बिस्तरों वाला डायलिसिस यूनिट अग्रवाल नर्सिंग होम राशन / आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) 07770868473, 91652 66994, 9893153699

बसना :सिंघनपुर भव्य शो रूम इस दिवाली और धनतेरस हीरो मोटर सायकल पर ढेर सारी ऑफर उपहार आज ही संपर्क करें झरना केयर ऑटो टोल प्लाजा के पास

बसना :सिंघनपुर भव्य शो रूम इस दिवाली और धनतेरस हीरो मोटर सायकल पर ढेर सारी ऑफर उपहार आज ही संपर्क करें झरना ऑटो टोल प्लाजा के पास सरायपाली बसना के मध्य सिंघनपुर टोल प्लाजा के पास झरना ऑटो केयर हीरो के मोटर सायकल खरीदी पर एक्सचेंज एवं ढेर सारी उपहार एवं छूट प्रदान किया जा रहा है त्योहार के बीच 2 पहिया वाहन घर लाने का यह एक अच्छा मौका है कम डाउन्टेमेंट कम ब्याज अधिक जानकारी के लिए झरना ऑटो केयर संपर्क करें ।

रायपुर : जेसीआई ने मेंबर के मरणोपरांत परिवार को दिए 10 लाख रुपए ।

रायपुर : जेसीआई ने मेंबर के मरणोपरांत परिवार को दिए 10 लाख रुपए ।

रायपुर/ जेसीआई इंडिया वेलफेयर कमेटी की ओर से रायपुर मैक यूनाइटेड की सदस्य जेसी मृगा मालू के निधन पर उसके परिवार को 10 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की गई ।
जेसीआई इंडिया वेलफेयर कमेटी ने घोषणा की है कि किसी भी जेसीआई सदस्य के निधन पर उसके परिवार को तत्काल कम से कम 10 लाख रुपए प्रदान करेगा, इसी के तहत रायपुर के मैक यूनाइटेड की सक्रिय सदस्य मृगा मालू एवं उसकी माताजी की भी सड़क दुर्घटना में निधन हो गया, तत्काल प्रभाव से कमेटी की अध्यक्ष जेसी राखी जैन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी भारत आचार्य, सीनेट बोर्ड के डायरेक्टर जेसी राजेश अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष जेसी आकाश सुंदरानी की उपस्थिति में उक्त राशि मृतक के पिता श्री मनीष मालू को प्रदान की गई ।

ज्ञात हो जेसी मृगा मालू रायपुर स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, सहयोग राशि के आवेदन करने जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड की वर्ष 2023 की अध्यक्षा जेसी कृति अग्रवाल एवं चैप्टर इंचार्ज जेसी ऋषि दीवान का विशेष योगदान रहा ।
अब तक जेसीआई इंडिया ने इस वर्ष इस मद में लगभग एक करोड रुपए की राशि वितरित कर चुके हैं ।