सरायपाली : कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर 250 युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश ।

सरायपाली : कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर 250 युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश ।

सरायपाली विधानसभा के तोषगांव अंचल के 250 युवाओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया, उनका कहना है की भूपेश बघेल की सरकार हर एक वर्ग के लिए कार्य कर रही है, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली, आज सरायपाली विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान तोषागांव पहुंचे थे, जहां युवाओं ने बाइक रैली निकालकर प्रत्याशी का स्वागत किया और उनके समक्ष कांग्रेस पार्टी प्रवेश किया,

कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद को जनसंपर्क कार्यक्रम में ग्रामीणों का लगातार समर्थन मिल रहा है, कांग्रेस प्रत्याशी आज अंचल के कसलबा, अंतरला, लमकेनी, जटाकंहार, बेलडीहपठार आदि गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत् पहुंच रही है, साथ ही इन गांवों में आम लोगों को भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को बता रही है, सरकार द्वारा की गई घोषणा को लेकर ग्रामीण अंचल के लोगों का कांग्रेस सरकार के प्रति झुकाव देखा जा रहा है, साथ ही चातुरी नंद पूर्व में शिक्षिका थी जो अंचल के कई गावों के स्कूलों में अपनी सेवा से चुकी है, जिससे ग्रामीण अंचल में काफी अच्छा पहचान है, इनके स्वच्छ छबि के चलते अंचल में इनकी एक अलग पहचान है।

बसना : भाजपा की रीति नीति एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर अबतक हजारों लोगों ने भाजपा का दामन थामा ।बिटांगीपाली, भठोरी, पठियापाली, छिर्राचुंवा, सराईपाली, धनापाली, कर्राभौना, पलसापाली, संकरी, जगत,पौंसरा जोगीपाली पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत सम्मान किया।

बसना : भाजपा की रीति नीति एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर अबतक हजारों लोगों ने भाजपा का दामन थामा ।बिटांगीपाली, भठोरी, पठियापाली, छिर्राचुंवा, सराईपाली, धनापाली, कर्राभौना, पलसापाली, संकरी, जगत,पौंसरा जोगीपाली पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत सम्मान किया।

बसना : भाजपा की रीति नीति एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर अबतक हजारों लोगों ने भाजपा का दामन थामा ।

बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल के लगातार जनसंपर्क से गांवों का माहौल भाजपा मय होते जा रहें हैं। क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग भाजपा की रीति नीति और भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। और साथ ही भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल को अधिक से अधिक वोट से जीताने तथा छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लें रहें हैं।
बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल अपने जनसंपर्क यात्रा प्रचार प्रसार कार्यक्रम के तहत भाजपा

 

कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम बिटांगीपाली, भठोरी, पठियापाली, छिर्राचुंवा, सराईपाली, धनापाली, कर्राभौना, पलसापाली, संकरी, जगत,पौंसरा जोगीपाली पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत सम्मान किया। ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल ने भाजपा की घोषणा पत्र में किए गए घोषणा सशक्त किसान समृद्ध छत्तीसगढ़ के तहत कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे जिसमें प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं 3100 रुपये समर्थन मुल्य पर धान खरीदी की जाएगी तथा किसानों को एक मुस्त भुगतान किया जाएगा। वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के खरीफ सीजन के लिए बकाया धान खरीदी बोनस का प्रत्येक किसान का उचित हिस्सा 300 रूपए प्रति क्विंटल आगामी 25 दिसंबर को भुगतान किया जाएगा। प्रदेश में तेंदुपत्ता संग्रहण 5500 रुपए प्रति मानक बोरा किया जाएगा। अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 रुपए का बोनस दिया जाएगा। जनजाति कल्याण हेतु 5 लाख वनाधिकार पट्टे वितरित किया जाएगा। आदिवासी छात्रों के लिए 100 विश्व स्तरीय आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। एक लाख सरकारी नौकरी निकाली जाएगी। भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए हर साल दिया जाएगा। महातारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा। गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर व 18 लाख घर गरीब परिवारों को दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक मुफ्त इलाज आदि का सीधा लाभ मिलेगा। किसानों एवं स्व सहायता समूहों का 2 लाख तक कर्ज माफ किया जाएगा इत्यादि विस्तृत जानकारी दी।

भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बसना विधानसभा के विकास के लिए किए गए अपने संकल्प पत्र को विस्तार से बताया कि जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क ईलाज की सुविधा दी जाएगी। पांच एकड़ भूमि में किसानों के समुह बनाकर ट्युबवेल, सबमर्सिबल पंप, ट्रांसफॉर्मर (95% सब्सिडी के साथ) जिसके द्वारा सिंचाई की समुचित व्यवस्था हो सके, इस योजना को शुरू करवाने का अथक प्रयास किया जाएगा। कोरोना काल में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बसना विधानसभा अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों के लिए 24×7 निशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। बसना में सर्व सुविधायुक्त हास्पिटल का निर्माण कराया जाएगा। बसना और पिथौरा ब्लाक में मितानिन बहनों के लिए सर्व सुविधायुक्त भवन का निर्माण किया जाएगा। सभी गांवों के कलाकारों (संकीर्तन दल, भागवत दल, रामायण दल इत्यादि के महिला- पुरुष) को 2000/- प्रतिमाह मानदेय एवं मण्डलियों को वाद्ययंत्र दिया जाएगा। सभी गांवों के नाम संकीर्तन एवं धार्मिक कार्यों हेतु रंग मंच का निर्माण किया जाएगा। बसना एवं पिथौरा में सर्व सुविधायुक्त खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। सभी गांवों में सर्व सुविधायुक्त खेल मैदान एवं उद्यान का निर्माण किया जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्लाक स्तर पर कौशल विकास केन्द्र स्थापना कर उन्हें कम्प्यूटर, अंग्रेजी शिक्षा, सिलाई प्रशिक्षण,ब्युटी पार्लर कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को रोजगार संबंधित निःशुल्क कोर्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। गांवों के जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है वहां शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए सांकरा नगर में सर्व सुविधायुक्त कालेज की स्थापना होगी। आदिवासी छात्र छात्राओं के लिए एकलव्य विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं युवाओं के प्रोत्साहन एवं ट्रेनिंग हेतु स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। शिक्षित युवा और बालिकाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के समुचित प्रयास किये जाएंगे। बच्चों को आत्मरक्षा में निपुण बनाने के लिए निशुल्क जूडो कराटे की ट्रेनिंग दिलाएंगे। महाविद्यालयों में फ्री वाई फाई की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। युवाओं और क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के नये अवसरों के लिए उद्योग लाने का प्रयास किया जाएगा। किसानों के ट्युबवेल कनेक्शन का बकाया बिल माफ करवाया जाएगा। नहरों के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था करवाई

 

जाएगी। तालाबों का सौन्दर्यीकरण एवं जलपंप कनेक्शनों को स्थाई किया जाएगा। बंद पड़ी जोंक परियोजना को पुनः शुरू करवाया जाएगा और योजना का लाभ किसानों को दिलाया जाएगा। सभी गांवों में मुक्तिधाम का निर्माण एवं गरीब परिवारों के अंतिम क्रिया कर्म की समुचित व्यवस्था निशुल्क कराई जाएगी। गांवों की मूलभूत समस्याएं जैसे सड़क, नाली, पानी, बिजली , शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था 6 माह के भीतर दुरूस्त की जाएगी। नागरिकों के लिए विधायक संपर्क हेतु 24 घण्टे हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। मोबाइल नेटवर्क की परेशानी को देखते हुए मोबाइल टॉवरों की स्थापना कर इस समस्या से निजात दिलाएंगे। धार्मिक आस्था के प्रमुख केन्द्रों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। बसना एवं पिथौरा शहर का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। बसना एवं पिथौरा में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, अतिन्द्र दुबे, कोलता समाज प्रमुख व सरपंच त्रिलोचन भोई, संयोजक हरिचरण प्रधान, किशन अग्रवाल,मोहित पटेल, नंदकिशन साव, कुलदीप प्रधान, बाबूलाल सिदार, अतुल बंसल, सोनू जिंदल, संजय तायल, श्याम साव, श्याम जगत, किशोरी लाल सिदार, रुपसिंग सिदार, श्याम लाल सिदार, पद्मलोचन पटेल, विजय शंकर चौधरी, रविशंकर डड़सेना, सेतकुमार डड़सेना, अजय साव, उषाबाई जगत,संतलाल साहू, विनय राणा,उत्तर कुमार भोई, भोजराज, शिमोन नंद, कुलदीप प्रधान, सदानंद पटेल, उपेन्द्र पटेल, कन्हैया लाल पटेल, मुनुबाई पटेल, प्रेमसाय पटेल, गिरधारी खुंटे, उदय राम चौहान, खीरसागर साव, वेदप्रकाश पटेल, शकुंतला पटेल, विद्याचरण श्रीवास, चंद्रकला नायक, ईशु कुमारी, प्रताप कुमार चौधरी आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 

विधानसभा क्षेत्र 42- महासमुंद अंतर्गत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए व्यय लेखा का निरीक्षण कराने तिथि निर्धारित

विधानसभा क्षेत्र 42- महासमुंद अंतर्गत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए व्यय लेखा का निरीक्षण कराने तिथि निर्धारित

निरीक्षण हेतु समस्त दस्तावेजों के साथ 07, 11 एवं 15 नवम्बर को उपस्थित होने के निर्देश

महासमुंद 07 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु विधानसभा क्षेत्र 42 महासमुन्द अंतर्गत चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय का निरीक्षण के लिए रिटर्निंग अधिकारी द्वारा समय सारणी निर्धारित किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी श्री उमेश साहू द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि व्यय लेखा निरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रथम जांच 07 नवम्बर 2023, द्वितीय जांच 11 नवम्बर 2023 एवं तृतीय जांच 15 नवम्बर 2023 को दो पालियों में कार्यालय जिला पंचायत महासमुंद में होगी। इन निर्धारित तिथियों में प्रथम पाली में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक उम्मीदवार श्री योगेश्वर राजू सिन्हा भारतीय जनता पार्टी, श्री अशोक सिदार छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी, श्री चंद्र्रपकाश ढीढी सर्व आदि दल, डेजीरानी

नेताम गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, श्री पंकज साहू स्वाभिमान पार्टी, श्री रंजीत चंद्राकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, श्री रामशरण टण्डन पिछड़ा समाज पार्टी (यू), श्री हर्मेन्द्र कुमार जांगड़े निर्दलीय, श्री योगेश कुमार ठाकुर निर्दलीय एवं श्री जय कोसरिया निर्दलीय को व्यय लेखा जांच हेतु उपस्थित होने कहा गया है। इसी तरह दोपहर 02ः00 बजे से शाम 06ः00 बजे तक उम्मीदवार डॉ. रश्मि चंद्राकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भुनेश्वरी सतनामी जनता कांग्रेस, श्री संजय कुमार यादव आम आदमी पार्टी, श्री अशवंत कुमार साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे),

चंचलवाणी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, श्री गणेश राम ध्रुव निर्दलीय, श्री बृजलाल ठाकुर निर्दलीय, श्री गंगुराम ठाकुर निर्दलीय, श्री जागेश्वर चंद्राकर निर्दलीय एवं किरण धृतलहरे निर्दलीय को व्यय लेखा जांच हेतु उपस्थित होने कहा गया है। समस्त उम्मीदवारों को अपना व्यय लेखा निरीक्षण कराने हेतु स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से व्यय लेखा रजिस्टर मय समस्त दस्तावेज, बिल व्हाउचर्स के साथ जांच हेतु उपस्थित होने कहा है। निर्धारित तिथि में लेखा निरीक्षण पूर्ण न होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस में उपस्थित होकर पूर्ण करावें।

सरायपाली : न.पा अध्यक्ष अमृत पटेल ने शहर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा वोट ,,चातुरी नंद जलगढ़, पोडागढ़, खैरझिटकी, बेलमुंडी, केना, पहुंचे जहा ग्रामीण को अपने बीच पाकर खुशी से झूमने लगे, वहीं ग्रामीणों ने मृदंग और जयकारे के साथ जोरदार स्वागत किया, ।

सरायपाली : न.पा अध्यक्ष अमृत पटेल ने शहर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा वोट ,,चातुरी नंद जलगढ़, पोडागढ़, खैरझिटकी, बेलमुंडी, केना, पहुंचे जहा ग्रामीण को अपने बीच पाकर खुशी से झूमने लगे, वहीं ग्रामीणों ने मृदंग और जयकारे के साथ जोरदार स्वागत किया, ।

सरायपाली विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद का चुनावी प्रचार प्रसार जनसंपर्क कार्यक्रम धुआंधार चल रहा है, कांग्रेस पार्टी के घोषणा के बाद अंचल के किसान, गरीब व आम जनता का आर्शीवाद मिल रहा है, आज अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत् अतरझोला, कोडोगुड़ा, बस्तीपाली, जलगढ़, पोडागढ़, खैरझिटकी, बेलमुंडी, केना, कुटेला पहुंचे जहा ग्रामीण चातुरी नंद को अपने बीच पाकर खुशी से झूमने लगे, वहीं ग्रामीणों ने मृदंग और जयकारे के साथ जोरदार स्वागत किया,

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी चतुरी नंद ने भूपेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं कार्यों को आम जनता को बताया साथ ही सरकार द्वारा किए गए घोषणा पत्र की जानकारी दी उन्होंने कहा कि सरकार इस बार किसानों का पूरा कर्जा माफ करेगी साथ ही किसानी के धन को 3200 रुपए में प्रति क्विंटल खरीदेगी साथ ही भूमिहीन किसानों को 7 हजार के जगह 10 हजार रुपए सालाना देगी इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि भूपेश सरकार द्वारा की गई घोषणा किसानों , गरीब परिवारों एवम युवाओं और महिलाओं के लिए कारीगर साबित होगी साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस बार कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद को अपना आश्रीवाद अवश्य प्रदान करेंगे ।

न.पा अध्यक्ष अमृत पटेल ने सरायपाली शहर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

सरायपाली। विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी चतुरी नंद के पक्ष में सरायपाली नगरपालिका अध्यक्ष अमृत पटेल , व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ नायक एवं उनके समर्थकों द्वारा सरायपाली शहर के विभिन्न वार्डों में पूरे गर्म जोशी के साथ चुनाव प्रसार एवं जनसंपर्क किया गया वार्डों के लोगों को भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया साथ ही सरकार द्वारा किए गए घोषणा के बारे में जानकारी दी गई ,शहर के वार्ड क्रमांक 7 व 8 में डोर टू डोर जाकर लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में वोट देने की अपील की इस दौरान शहर वासियों का समर्थन भी मिला !
जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ नायक ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण आदित्य,रामदयाल पटेल ,मुकेश तांडी, शोहेब मेमन,राजा पेंटर, गोपाल अग्रवाल,राजेंद्र, शंभू,फिरोज खान ,सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बसना : भाजपा प्रत्यासी सम्पत अग्रवाल ने जारी किया अपना संकल्प पत्र पत्रकार वार्ता में कई सवालों के दिए जवाब भाजपा के घोषणा पत्र को भी विस्तार से बताया देखें वीडियो भी । ।

बसना : भाजपा प्रत्यासी सम्पत अग्रवाल ने जारी किया अपना संकल्प पत्र पत्रकार वार्ता में कई सवालों के दिए जवाब भाजपा के घोषणा पत्र को भी विस्तार से बताया ।

 

 

बसना विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी सम्पत अग्रवाल ने भाजपा के घोषणा पत्र को विस्तार पूर्वक बताया तथा अपना भी एक संकल्प पत्र जारी किया जिस पर सम्पत अग्रवाल ने विधायक बनने पर क्षेत्र वासियों के लिए एक संकल्प पत्र जारी किया जिसमें बसना विधानसभा प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो 

कई सारे विकाश कार्यो को गति मिल सकती है अगर सम्पत अग्रवाल ऐसा कर पाते है तो देखे क्या है संकल्प पत्र में बसना विधानसभा के विकास हेतु
सम्पत अग्रवाल का
संकल्प-पत्र

• जरूरत मंद मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी ।-पांच एकड़ भूमि में किसानों के समूह बनाकर ट्यूबवेल, सबमरसिबल पंप, ट्रांसफार्मर, (95% सब्सिडी
के साथ) जिसके द्वारा सिंचाई की समुचित व्यवस्था हो सके, इस योजना को शुरू करवाने का अथक
प्रयास किया जायेगा।
– कोरोना काल में अपनी जान गँवाने वाले मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता
उपलब्ध करायी जायेगी।
• बसना विधानसभा अन्तर्गत जरूरतमंद मरीज़ों के लिए 24X7 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।
– बसना विधानसभा अन्तर्गत बसना में सर्व सुविधायुक्त हॉस्पिटल का निर्माण कराया जायेगा।
• बसना एवं पिथौरा ब्लॉक में मितानिन बहनों के लिए सर्व सुविधायुक्त भवन का निर्माण किया जाएगा।
-सभी गांव के कलाकारों को जैसे नाम संकीर्तन दल, भागवत दल, रामायण दल इत्यादि के
महिला-पुरुष को 2000/- प्रतिमाह मानदेय एवं मंडलियों को वाद्ययंत्र दिया जाएगा।
– सभी गाँवों में नाम संकीर्तन एवं धार्मिक कार्यों हेतु रंग मंच का निर्माण किया जाएगा।
• बसना एवं पिथौरा में सर्व सुविधायुक्त खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
– सभी गाँवों में सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान एवं उद्यान का निर्माण किया जाएगा।
– महिलाओं की आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर कौशल विकास केंद्र की स्थापना कर उन्हें
कंप्यूटर, अंग्रेज़ी शिक्षा, सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी।
– शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को रोजगार संबंधित निःशुल्क कोर्स उपलब्ध करवाये जाएंगे।
– गाँवों के जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है वहाँ शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा।

– उच्च शिक्षा के लिए सांकरा नगर में सर्व सुविधायुक्त कॉलेज की स्थापना होगी।
– आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए एकलव्य विद्यालयों की स्थापना की जाएगी।


• बसना विधानसभा के प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं युवाओं के प्रोत्साहन एवं ट्रेनिंग हेतु स्पोर्ट्स
काम्प्लेक्स का निर्माण किया जायेगा।
– शिक्षित युवाओं और बालिकाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के समुचित प्रयास किए जाएंगे।
– बसना विधानसभा के बच्चों को आत्मरक्षा में निपुण बनाने के लिये निःशुल्क जूडो-कराटे की
ट्रेनिंग दिलायेंगे |
– महाविद्यालयों में फ्री वाई-फ़ाई की सुविधा उपलब्ध करायेंगे।

– युवाओं और क्षेत्र के लोगों के लिए रोज़गार के नए अवसरों के लिए नये उद्योग लाने का प्रयास
किया जाएगा।
– किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन का बकाया बिल माफ करवाया जाएगा।
• बसना विधानसभा में नहरों के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था करवाई जाएगी
– तालाबों का सौदर्यीकरण एवं जल पंप कनेक्शनों को स्थाई किया जाएगा।

– बंद पड़ी जोक परियोजना को पुनः शुरू करवाया जाएगा और योजना का लाभ किसानों को
दिलाया जाएगा।
– सभी गांवों में मुक्तिधाम का निर्माण एवं गरीब परिवारों के अंतिम क्रिया-कर्म की समुचित व्यवस्था
निःशुल्क कराई जाएगी।
– गांवों की मूलभूत समस्याएं जैसे सड़क, नाली, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था 6 माह के भीतर
दुरुस्त की जाएगी।
• बसना विधानसभा के नागरिकों के लिए विधायक सम्पर्क हेतु 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी किया
जाएगा।
– मोबाइल नेटवर्क की परेशानी को देखते हुए मोबाइल टॉवरों की स्थापना कर इस समस्या से निजात
दिलायेंगे।
– धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्रों का जीर्णोद्वार किया जाएगा।
बसना एवं पिथौरा शहर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
• बसना एवं पिथौरा में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।

सांकरा : जेरा भरन में आरोपि के कब्जे से कुल 04 लीटर महुआ शराब कीमती ₹800 रूपये जप्त

सांकरा : जेरा भरन में आरोपि के कब्जे से कुल 04 लीटर महुआ शराब कीमती ₹800 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह(IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी पिथौरा श्री प्रेम लाल साहू के मार्गदर्शन में अपराध एवं अचार सहिता को मद्देनजर रखते हुए अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था इसी क्रम में थाना सांकरा के थाना प्रभारी को दिनांक 05/11/2023 के जरिए मुखवीर से सूचना मिला की ग्राम जेराभरन में एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने घर के सामने अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु

रखकर ग्राहकों का इंतेजार कर रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान ग्राम जेराभरन पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति द्वारा अपना अपना परमेश्वर यादव पिता नरेंद्र यादव उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम जेराभरन थाना सांकरा के कब्जे से 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरा 04 लीटर अवैध

महुआ शराब जप्त किया गया अपराध आबकारी एक्ट का पाए जाने से धारा 34 (1) आबकारी एक्ट अपराध कायम किया गया है! संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री गोपाल ध्रुवे प्रधान आरक्षक कृपाल सिंह सिदार अनिल खांडे,नीलकंठ नायक,संजय रात्रे,विजय दिव्य,महिला आर हेमलता सिदार व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

महासमुन्द वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दबिश घर से लाखों रु के सागौन साजा के लट्ठ और चिरान को जप्त किए ।

महासमुन्द वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दबिश घर से लाखों रु के सागौन साजा के लट्ठ और चिरान को जप्त किए ।

महासमुन्द 5 नवम्बर 2023//मुखबिर की सूचना पर ग्राम जोरातराई निवासी ईश्वर वल्द बाबूलाल निषाद 35 वर्ष के घर एवं बाड़ी पर सर्च वारंट के माध्यम से महासमुन्द वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दबिश देकर सर्च की कार्यवाही की गई सर्च की कार्यवाही में ईश्वर वल्द बाबूलाल निषाद के घर में सागौन लट्ठा 17 नग = 1.069 घ.मी., सागौन चिरान 24 नग = 0.181 घ.मी. एवं साजा चिरान 34 नग = 0.034 घ.मी. जप्त करते हुए पी.ओ. आर. क्रमांक 14357 / 22 दिनांक

 

03.11.2023 पंजीबद्ध किया गया। जप्त वनोपज का बाजार मूल्य लगभग 1.00 लाख रूपये है। आज की गई यह कार्यवाही वनमंडलाधिकारी महासमुन्द श्री पंकज राजपूत (भा.व.से.) के मार्गदर्शन एवं श्री अब्दुल वाहिद खान, उप वनमंडलाधिकारी के कुशल निर्देशन पर परिक्षेत्राधिकारी महासमुन्द श्री तोषराम सिन्हा के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक श्रीमती लखिया माण्डले,

सी.एफ.ओ., श्री जगतुराम ठाकुर, सी.एफ.ओ., श्री मुन्नालाल त्रिपाठी, सी.एफ.ओ. एवं बी.एफ.ओ. श्री बाजन सिंह डड़सेना, श्री देवकुमार ध्रुव, श्री उपेन्द्र सिदार, श्रीमती रूपा चतुर्वेदी, श्री चम्पेश्वर साहू श्री दिलीप यादव एवं पुलिस विभाग के आरक्षक के द्वारा की गई। उल्लेखनीय है महासमुन्द वन परिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई के रोकथाम हेतु लगातार गश्त, जप्ती एवं सर्च की कार्यवाही की जा रही है।

बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल बसना के ग्राम कोदोपाली , भैंसाखुरी, चंदखुरी, धामनघुटकुरी, रुपापाली, चपिया,कांदाडोंगर, पड़कीपाली, शीतलपुर,चिपरीकोना,खोपला आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया।

बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल बसना के ग्राम कोदोपाली , भैंसाखुरी, चंदखुरी, धामनघुटकुरी, रुपापाली, चपिया,कांदाडोंगर, पड़कीपाली, शीतलपुर,चिपरीकोना,खोपला आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया।

 

भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बसना मण्डल के ग्रामों में किया जनसंपर्क, भाजपा के द्वारा जारी जन कल्याणकारी घोषणा पत्र की विस्तृत जानकारी दी।बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल बसना के ग्राम कोदोपाली , भैंसाखुरी, चंदखुरी, धामनघुटकुरी, रुपापाली, चपिया,कांदाडोंगर, पड़कीपाली, शीतलपुर,चिपरीकोना,खोपला आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क यात्रा के दौरान ग्राम भैंसाखुरी में भाजपा के रीति नीति से प्रेरित होकर कांग्रेस कार्यकर्ता ग्राम तिलकपुर निवासी सुशील चौधरी एवं ग्राम डोंगरीपाली निवासी श्यामलाल बंजारा ने बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया एवं डॉ.सम्पत अग्रवाल को जिताने व छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
उक्त ग्रामों में जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नौ साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए तमाम प्रमुख कार्यों का ब्योरा दिया। इन प्रमुख फैसलों में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर, हर घर शौचालय, माता बहनों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उज्ज्वला योजना, घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गईं पाइप लाइन, हर परिवार के बेहतर व स्वस्थ जीवन के लिए आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि का विस्तार से जिक्र किया।

साथ ही उन्होंने भाजपा के द्वारा जारी जन कल्याणकारी घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि सशक्त किसान समृद्ध छत्तीसगढ़ के तहत कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे जिसमें प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं 3100 रुपये समर्थन मुल्य पर धान खरीदी की जाएगी। तथा किसानों को एक मुस्त भुगतान किया जाएगा। वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के खरीफ सीजन के लिए बकाया धान खरीदी बोनस का प्रत्येक किसान का उचित हिस्सा 300 रूपए प्रति क्विंटल आगामी 25 दिसंबर को भुगतान किया जाएगा। प्रदेश में तेंदुपत्ता संग्रहण 5500 रुपए प्रति मानक बोरा किया जाएगा। अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 रुपए का बोनस दिया जाएगा। जनजाति कल्याण हेतु 5 लाख वनाधिकार पट्टे वितरित किया जाएगा। आदिवासी छात्रों के लिए 100 विश्व स्तरीय आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। एक लाख सरकारी नौकरी निकाली जाएगी। भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए हर साल दिया जाएगा। महातारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा। गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर व 18 लाख घर गरीब परिवारों को दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक मुफ्त इलाज आदि का सीधा लाभ मिलेगा। आप सभी को यह बताना चाहता हूं पानी संबंधित, रोड संबंधित एवं अन्य मूलभूत संबंधित सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करूंगा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, संयोजक खीरसागर साव, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बसंती प्रधान, अल्प संख्यक जिला मंत्री सिम्पल मित्तल, चुनाव संचालक अखिलेश भोई,मुरली साव, अतिन्द्र दुबे, जवाहर चौधरी, मुरली पटेल, सुरज पटेल,श्याम लाल सिदार, बाबूलाल सिदार,बूथ अध्यक्ष राजेंद्र निर्मलकर, उमराव जगत, भरत चौधरी,धरम यादव, नरेश चौधरी, ललित प्रधान, दिलीप प्रधान, ईश्वर कश्यप, रुपधर चौधरी, सरस्वती बरिहा, दीपांजली भोई,निरंजन सिंग बरिहा,चतरु साहू, मोतीराम पटेल, वेदराम चौधरी, प्रेमलाल नायक, संतलाल नायक, ताराचंद पात्र, मोहरसाय ओगरे, पूर्व सरपंच राजकुमार बरिहा,राजेश चौधरी, विद्याधर चौधरी,संकीर्तन बरिहा, रेशमलाल चौधरी, हरीश चौधरी, सरोज साहू, बिहारी साहू,नोहर यादव, जगसाय निषाद, परमेश्वर चौहान, हरिश्चंद्र पटेल, पुरनसिंग श्रीवास, मरियन नायक, मंजूलता सिदार, गीता सिदार आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

छत्तीसगढ़ : निजी तथा सार्वजनिक प्रतिष्ठानों / दुकानों, औद्योगिक व्यवसाय में कार्यरत संबंधितों के लिए मतदान दिवस के दिन अवकाश नहीं देने पर नियोक्ता पर दण्डात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ : निजी तथा सार्वजनिक प्रतिष्ठानों / दुकानों, औद्योगिक व्यवसाय में कार्यरत संबंधितों के लिए मतदान दिवस के दिन अवकाश नहीं देने पर नियोक्ता पर दण्डात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। औद्योगिक तथा व्यावसायिक संस्थानों के कर्मचारियों को भी मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश पड़ोसी राज्यों में मतदान के लिए प्रदेश में कार्यरत निजी क्षेत्र के कर्मियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए हो रहे दो चरणों में मतदान के लिए मतदान दिवसों पर संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन

 

विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर 2023 को संबंधित 20 विधानसभा क्षेत्रों में तथा 17 नवंबर 2023 को दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही इसके तहत वे कार्यालय अथवा संस्थान भी शामिल हैं जो निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत शामिल हैं। इसके अतिरिक्त निजी संस्थानों,औद्योगिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रम विभाग ने विधानसभा निर्वाचन के लिए औद्योगिक, व्यावसायिक तथा अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 151 की धारा 135 (ख) के तहत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में संचालित औद्योगिक , व्यावसायिक तथा अन्य प्रतिष्ठान इस बात को सुनिश्चित करें कि मतदान दिवस पर कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिया जाए।

आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश तथा तेलंगाना में मतदान तिथि 17 नवंबर तथा 30 नवंबर को निजी तथा सार्वजनिक प्रतिष्ठानों / दुकानों, औद्योगिक उपक्रम या व्यवसाय में कार्यरत संबंधितों के लिए उनके गृह राज्य में मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। सवैतनिक अवकाश नहीं देने पर नियोक्ता पर दण्डात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। आयोग के अनुसार वे कर्मचारी भी अवकाश के पात्र होंगे जिनका नाम अन्य निर्वाचन क्षेत्र में दर्ज है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं उन कारखानों में प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किया जाए या बारी -बारी से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाए। मतदान की सुविधा समस्त कार्यरत श्रमिकों अथवा कर्मचारियों चाहे दैनिक वेतनभोगी या आकस्मिक श्रमिक हो उनको भी प्रदान की जाए।

सरायपाली : बलोदा में कराटे प्रशिक्षण से आत्मरक्षा जिले में लगभग 52720 बालिकाएं कराटे आत्मरक्षा के क्षेत्र में दक्ष हो रहे है

सरायपाली : बलोदा में कराते प्रशिक्षण से आत्मरक्षा में दक्ष हो रही बालिकाए केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र 2023 24 में राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा महासमुंद द्वारा जिले के चयनितों 659 शासकीय उच्च प्राथमिक एवं हाई , हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से 90 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण

 

जिले के अनुभवी महिला एवं पुरुष प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु जोर दिया जा रहा है ताकि समय आने पर स्वंय की रक्षा व समाज में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना सके सरायपाली विकासखंड के बलोदा में विगत कई वर्षों से सेवा देते आ रहे कराटे मास्टर हेमराज साहू ने बताया कि जिले में लगभग 52720 बालिकाएं कराटे आत्मरक्षा के क्षेत्र में दक्ष हो रहे है जो कि हमारे जिले के लिए गर्व की बात है आत्मरक्षा के सामान्य पैतरे पंच चलाना ,किक चलाना, पुश

 

करना,ब्लॉक करना ,एल्बो अटैक, आई कित्ते,सहित विभिन्न आत्मरक्षा के पैतरे सिखाया जा रहा है यह योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत नारी शक्ति को सशक्त एवं आत्मनिर्भर और प्रबल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है ।विकासखंड सरायपाली के बलोदा स्कूल सहित सभी विद्यालयो में प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है उक्त आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम 90 दिन जनवरी माह तक चलेगा इस बीच अभिमन्यु षडंगी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. बलोदा, विवेक बारिक, रेशमलाल सिदार, श्रीमति सविता तिवारी, ब्रजकिशोर प्रेमी, मनोज बारिक, निरूपति पटेल, मनोज साहू , गुलाब दास, इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।