सरायपाली कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता में किस्मत लाल नंद भाजपा और गाडा समाज को लेकर क्या कहा

सरायपाली कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता में किस्मत लाल नंद भाजपा और गाडा समाज को लेकर क्या कहा कल 7 बजे सरायपाली में कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस रखा था जिसमे भाजपा और किस्मत लाल नंद को लेकर क्या कहा नीचे जाकर देखें विडिओ

सरायपाली विधानसभा के कांग्रेस नेताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस रखी गई, जिसमें भूपेश सरकार द्वारा इस चुनाव किए गए वायदों को बताया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरदीप सिंह रैना ने कहा की भूपेश बघेल की सरकार किसान और गरीबों की हितैशी है, सरायपाली विधानसभा से एक गरीब मजदूर परिवार की बेटी चातुरी नंद को प्रत्याशी बनाया है, किसानों का कर्जा माफ करने के साथ ही गैस सिलेंडर में भारी छूट, भूमिहीन लोगों के लिए योजना के साथ सैकड़ों योजना सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे आम गरीब जनता खुश है।

पत्रकारों के सवालों पर बोले, वर्तमान विधायक जिन्होंने JCCJ में प्रवेश कर सरायपाली विधानसभा में चुनाव लड़ रहे हैं, उनसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि पेड़ से डगाल अलग होने से कोई महत्व नहीं होता, JCCJ भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है, वोट कटवा पार्टी है, सरायपाली विधानसभा के जनता इस बार भूपेश बघेल की चेहरे पर भरोसा जताएंगे और इस विधानसभा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।

महासमुन्द : सरायपाली बसना राजनीति के अखाड़े में बच्चों का इस्तेमाल क्यो क्या चुनाव में बच्चे भी मगन या भीड़ बढाने का

प्रेस वार्ता कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल, पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र साहु, विधानसभा प्रभारी श्याम तांडी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, विश्वनाथ नायक, रामदयाल पटेल, प्रफुल्ल भोई, कमल पटेल, हरदीप सिंह रैना सहित कांग्रेस संगठन के नेता मौजूद रहे।

बसना आदर्श स्कूल में मनाया गया मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम

बसना आदर्श स्कूल में मनाया गया मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम
शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं समस्त विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य एस के पटेल के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी देवराज पाणिग्राही के मार्गदर्शन में किया गया | स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली, रंगोली प्रतियोगिता,मानव श्रृंखला बनाते हुए ड्रोन कैमरा से फोटो ली गयी | उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत बसना से सीएमओ एवं उनके स्टाफ, तहसील कार्यालय से नायब तहसीलदार एवं उनके स्टाफ तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे | विद्यालय में सेल्फी जोंन भी बनाया गया जहाँ मतदान हेतु एक वीडियो क्लिप के माध्यम से सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गयी |

महासमुन्द : सरायपाली बसना राजनीति के अखाड़े में बच्चों का इस्तेमाल क्यो क्या चुनाव में बच्चे भी मगन या भीड़ बढाने का

महासमुन्द : सरायपाली बसना राजनीति के अखाड़े में बच्चों का इस्तेमाल क्यो क्या चुनाव में बच्चे भी मगन या भीड़ बढाने का ……..

महासमुन्द में आगामी 17 नम्बर को चुनाव है अपने अपने पार्टी के प्रत्यासी और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है और ग्रामीण क्षेत्रो में कार्यकर्ता पहुँच कर अपनी अपनी घोषणा पत्र बाटकर पार्टी के झंडे और टोपी और गमछा बाटा जा रहा है ये तो ठीक है लेकिन इन

चुनाव प्रचार प्रसार में राजनीतिक दलों का भीड़ का हिस्सा कही ना कही बनते दिखाई दे रहे है महाजनपद न्यूज के पास ऐसी कई फोटो है जहां बच्चे नेताओ के साथ पार्टी ने नारे और टोपी और गमछा पहने नजर आ रहे है जनसम्पर्क के दौरान ऐसी कई फोटो मिल जाएगी जहां छोटे छोटे बच्चे पार्टी के नारा या टोपी पहने नजर आएगा यह पार्टियों के लिए भीड़ दिखाने का भी

 

एक अच्छा तरीका है लेकिन ये बच्चे जबरन या हायर करके नही लाया जाता है कुछ बच्चे मस्ती में आ जाते है और गांव के अधिकतर बच्चों को पार्टी का झंडा और टोपी एवं कार्ड चाहिए रहता है उनको ये फर्क नही पड़ता कि ये झंडा किस पार्टी का है कई प्रत्यासी या उनके कार्यकर्ता बच्चों को चाकलेट भी दे दिया

करते है और वे बच्चे राजनीतिक दलों का भीड़ बढ़ाने में कभी कभी काम आ जाते है कई बच्चे अपने माता पिता और भाई बहनों के साथ भी नेताओ का भाषण सुनने चले जाते है लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी ऐसे बच्चों को राजनीतिक कार्यक्रम से दूर रखना चाहिए ।

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में 5 नवंबर को न्यूरोसर्जन डॉक्टर रूपेश वर्मा उपलब्ध रहेंगे इन समस्याओं का समाधान रियायती दरों में

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में 5
नवंबर को न्यूरोसर्जन डॉक्टर
रूपेश वर्मा उपलब्ध रहेंगे इन समस्याओं का समाधान रियायती दरों में उपलब्ध बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में 5 नवम्बर को हेड इंजरी एवं ट्रामा • ब्रेन हैमरेज• ब्रेन ट्यूमर • ब्रेन टी बी समस्याओं का समाधान रियायती दरों में उपलब्ध हैं • रीढ़ की हड्डी का दर्द • पीडियाट्रिक न्यूरो • मिर्गी का दौरा (एपीलेप्सी) • कमर दर्द • गर्दन दर्द • स्पाइनल फ्रैक्चर • माइग्रेन (सिर दर्द )

महासमुन्द : बसना जंगल से सहित अलग अलग जगह आबकारी संयुक्त टीम की कार्यवाही

महासमुन्द : बसना जंगल से सहित अलग अलग जगह आबकारी संयुक्त टीम की कार्यवाही

कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में गुरुवार को आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त बसना अंतर्गत ग्राम- चेरगाडोढहा थाना-बसना के जंगल से अवैध महुआ शराब मात्रा 50 लीटर एवं 500 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) एवं 34(1)(च) का प्रकरण कायम किया गया।
वहीं शुक्रवार को संयुक्त आबकारी टीम द्वारा महासमुंद ग्रामीण वृत्त अंतर्गत की गई कार्यवाही में 1

 

प्रकरण 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत तथा 1 प्रकरण 34(1)(क) के तहत कुल 02 प्रकरण दर्ज किया गया। जिसमें ग्राम पचरी, थाना -खल्लारी के रतन कुमार टंडन से 50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ मदिरा तथा उमेश कुमार ध्रुव, ग्राम रैताल, थाना-खल्लारी से 4 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा एवं 30 किलोग्राम महुआ लाहन कुल मात्रा 54 बल्क लीटर महुआ मदिरा एवं 30 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया।

कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री निधीश कोष्ठी एवं आबकारी मंडल प्रभारी श्री उत्तम बुद्ध भारद्वाज के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त महासमुंद ग्रामीण हृदय कुमार तिरपुड़े के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा, बसना नितेश सिंह बैंस, आबकारी मुख्य आरक्षक माधव राव, आबकारी आरक्षक संजय तिवारी, देवेश मांझी, संजय मरकाम तथा नगर सैनिक मुकेश प्रधान, वाहन चालक गांधी राम ठाकुर एवं समस्त आबकारी स्टाफ महासमुंद उपस्थित थे। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति सविता रानी मेश्राम का विशेष योगदान रहा।

महासमुन्द : किसानो को धान विक्रय के बाद उनके बैंक खाते में राशि पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए क्या करने कहा गया है

महासमुन्द : किसानो को धान विक्रय के बाद उनके बैंक खाते में राशि पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए क्या करने कहा गया है

महासमुंद 04 नवम्बर 2023/ वर्तमान में 01 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। इस दौरान उनके बैंक खातों में धान विक्रय की राशि भी पहुंचेगी। सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री जी.एन. साहू ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि जिन किसान भाईयों के बैंक खाते वर्तमान में अक्रियाशील है या उनमें लेनदेन नहीं हो रहे हैं। ऐसे किसान साथी अपने बैंक खाते में लेनदेन कर क्रियाशील कर लेवें ताकि उन्हें धान विक्रय के बाद उनके बैंक खाते में राशि पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

महासमुन्द: तालाब के पार में जुआ खेलते 13 जुआरी महासमुन्द पुलिस के चड़े हत्थे नगदी रकम ,08 नग मोबाईल , 06 नग मोटर सायकल ।

तालाब के पार में जुआ खेलते 13 जुआरी महासमुन्द पुलिस के चड़े हत्थे नगदी रकम ,08 नग मोबाईल , 06 नग मोटर सायकल ।

ग्राम बिरकोनी के तालाब के पार में जुआ खेलते 13 जुआरी महासमुन्द पुलिस के चड़े हत्थे। पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध जुआ पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।
जुआरियों के पास से नगदी रकम 23910 रूपये एवं 08 नग मोबाईल , 06 नग मोटर सायकल कुल किमती 323910 (तीन लाख तेईस हजार नौ सौ दस) रूपये का बरामद।

छत्तीसगढ में आगामी विधानसभा चुनाव मद्देनजर रखते हुये एवं आचार सहिता लगते ही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव के निर्देशन में सायबर सेल की टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ खेलने एवं जुआ खिलाने वाले के ऊपर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था

कि थाना महासमुन्द क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 04.11.2023 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग ग्राम बिरकोनी बडा तलाब के पार में ताश के 52 पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना तस्दीक पर थाना महासमुन्द एवं सायबर सेल महासमुंद के संयुक्त टीम एवं गवाहों को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम बिरकोनी तलाब के पास जाकर रेड कार्यवाही किया जिसमें 13 जुआडियान को घेराबंदी कर पकडा गया। जो जुआडियान (01) तेजराम निषाद पिता भोलाराम निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी बिरकोनी थाना महासमुन्द (02) दुष्यंत निषाद पिता रामसागर निषाद उम्र 26 वर्ष साकिन बिरकोनी थाना महासमुन्द (03) वेदलाल साहू पिता उत्तम कुमार साहू उम्र 31 वर्ष वार्ड नं 30 श्रीराम कालोनी महासमुन्द (04) टेक राम साहू पिता केशव साहू उम्र 21 वर्ष ग्राम निसदा थाना आरंग जिला रायपुर (05) विनोद साहू पिता जनक साहू उम्र 37 वर्ष निसदा थाना आरंग जिला रायपुर (06) चन्दन कन्नौजे पिता मनहरण कन्नौजे उम्र 31 वर्ष ग्राम निसदा थाना आरंग जिला रायपुर (07) नरसिंग यादव पिता मनीहार यादव उम्र 40 वर्ष ग्राम बिरकोनी थाना महासमुन्द (08) देवनाथ साहू पिता राम कुमार साहू उम्र 42 वर्ष ग्राम बिरकोनी थाना महासमुन्द (09) शिव प्रसाद यादव पिता सुखु राम यादव 39 वर्ष वार्ड नं 24 कुम्हार पारा महासमुन्द (10) चिंता कुमार ऑवडे पिता गनेशु ऑवडे उम्र 24 वर्ष निवासी तेन्दुवाही थाना तुमगांव जिला महासमुन्द (11) गिरधारी यादव पिता स्व0 देडहाराम यादव उम्र 26 वर्ष ग्राम चिखली हल डीडी कालोनी आरंग थाना आरंग जिला रायपुर (12) अमर कुमार पटेल पिता खेलत राम पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कुम्हारपारा नयापारावण भाठा महासमुन्द (13) नरेन्द्र चन्द्राकर पिता तेजन लाल चन्द्राकर उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम बिरकोनी थाना जिला महासमुन्द (छ0ग0) के संयुक्त कब्जे से नगदी रकम 23910 रूपये एवं 08 नग विभिन्न कंपनी मोबाईल कीमती लगभग 80000 रूपये , 06 नग मोटर सायकल कीमती लगभग 220000 रूपये कुल कीमती 323910 (तीन लाख तेईस हजार नौ सौ दस) रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में अपराध /धारा छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की संशोधित धारा 3(2) के तहत् कार्यवाही की गई।

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महासमुन्द श्रीमती मंजूलता बाज के निर्देशन मे थाना प्रभारी महासमुन्द निरीक्षक नरेन्द्र राठौर , सउनि. चम्पू कुमार साहू, टीकाराम सारथी, सायबर सेल की टीम एवं थाना सिटी कोतवाली की टीम के द्वारा किया गया।

थाना बसना पुलिस की कार्यवाही एक संदेही के क्रेटा कार से नगदी रकम 4,96,500 रूपये बरामद।

थाना बसना पुलिस की कार्यवाही
एक संदेही के क्रेटा कार से नगदी रकम 4,96,500 रूपये बरामद।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध परिवहन पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।
आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए वाहन चेकिंग के दौरान पकडी गई नगदी रकम।

पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारीयों को जिले मे अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिनांक 04.11.2023 को हमराह स्टाफ पेट्रोलिंग एवं वाहन चेकिंग हेतु बिलाईगढ रोड की ओर रवाना हुआ था कि वाहन चेकिंग के दौरान बसना की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन क्रेटा कार क्र0 CG 04 NG 9363 को ओव्हर ब्रीज बिलाईगढ रोड में रोककर चेक किया गया वाहन में एक

 

व्यक्ति सवार मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम नितेश साहू पिता मिनकेतन साहू उम्र 37 साल साकिन जीराडबरी थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 बताया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के क्लब बॉक्स में रखे 500-500 के 993 नग नोट जुमला 4,96,500 रूपये भारतीय करंसी नोट रखे मिला नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जिसके द्वारा उक्त रूपये रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लेख करने पर कुल

 

4,96,500 रूपये भारतीय करंसी नोट एवं घटना में प्रयुक्त वाहन क्रेटा कार क्र0 CG 04 NG 9363 किमती 10,00,000 रूपये जूमला कीमती 14,96,500 रूपये होना पाया गया जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर उपरोक्त रकम एवं वाहन को जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है।

नाम जिनसे रकम जप्त की गई –
नितेश साहू पिता मिनकेतन साहू उम्र 37 साल साकिन जीराडबरी थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0जप्त संपत्ति :-
01. नगदी रकम 4,96,500 रूपये
02. घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार क्र0 CG 04 NG 9363 किमती 10,00,000 रूपये
जूमला कीमती 14,96,500 रूपये

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, स.उ.नि. जयंत बारीक, प्र.आर. महेन्द्र पटेल, आरक्षक किशोर साहू, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, सुधीर प्रधान, हरीश साहू, लखेश्वर चौधरी एवं संदीप बरीक के द्वारा की गई है।

सरायपाली ; गांव के 90 युवाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद और कार्यकर्ताओं के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली

सरायपाली ; गांव के 90 युवाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद और कार्यकर्ताओं के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लीसरायपाली विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी चातुरी नंद अपने जनसंपर्क प्रचार प्रसार कार्यक्रम के तहत् अपने कार्यकर्ताओं के साथ रिसेकेला गांव पहुंचे जहां, ग्रामीणों एवम युवा वर्ग के लोगों ने जोशीला स्वागत किया, इस दौरान कांग्रेस पार्टी की नीति रीति से प्रभावित होकर रिसकेला गांव के 90 युवाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने युवाओं को कांग्रेस गमछा पहना कर पार्टी में प्रवेश कराया, कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से गरीब जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी साथ ही कांग्रेस सरकार की घोषणा पत्र में किए गए घोषणा को ग्रामीणों को बताया।
जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप गुप्ता, श्रीराम मानिकपुरी, युवा कर्मठ कांग्रेस नेता हरदीप सिंह रैना, सुरेश भोई, परमानंद नायक, भरत मेश्राम, अरमान हुसैन, सुरेश पटेल, महिला कांग्रेस से सीता पटेल, तिरीथ कुमारी, दीपांजलि बारिक, जयकुमारी नायक, शकुंतला मानिकपुरी आदि उपस्थित रहे।

बसना के ग्राम गेर्राभांठा, रसोड़ा, जीराडबरी, नरसिंगपुर, जर्रा,बामड़ाडीह, साहूडीपा, चनौरडीह, सीतापुर, जगदीशपुर, गोडमर्रा, बोईरडीह आदि ग्रामों में जनसंपर्क भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, भाजपा के द्वारा जारी जन कल्याणकारी घोषणा पत्र की विस्तृत जानकारी

बसना के ग्राम गेर्राभांठा, रसोड़ा, जीराडबरी, नरसिंगपुर, जर्रा,बामड़ाडीह, साहूडीपा, चनौरडीह, सीतापुर, जगदीशपुर, गोडमर्रा, बोईरडीह आदि ग्रामों में जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, भाजपा के द्वारा जारी जन कल्याणकारी घोषणा पत्र की विस्तृत जानकारी

बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल बसना के ग्राम गेर्राभांठा, रसोड़ा, जीराडबरी, नरसिंगपुर, जर्रा,बामड़ाडीह, साहूडीपा, चनौरडीह, सीतापुर, जगदीशपुर, गोडमर्रा, बोईरडीह आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया। यात्रा का जगह-जगह नागरिकों ने फूल मालाओं व आरती एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान ढोल मंजीरों की थाप पर भाजपा के जयजयकार के नारों के साथ लोग काफी उत्साहित रहें।

उक्त ग्रामों में जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नौ साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए तमाम प्रमुख कार्यों का ब्योरा दिया। इन प्रमुख फैसलों में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर, हर घर शौचालय, माता बहनों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उज्ज्वला योजना, घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गईं पाइप लाइन, हर परिवार के बेहतर व स्वस्थ जीवन के लिए आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि का विस्तार से जिक्र किया।

साथ ही उन्होंने भाजपा के द्वारा जारी जन कल्याणकारी घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि सशक्त किसान समृद्ध छत्तीसगढ़ के तहत कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे जिसमें प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं 3100 रुपये समर्थन मुल्य पर धान खरीदी की जाएगी। तथा किसानों को एक मुस्त भुगतान किया जाएगा। वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के खरीफ सीजन के लिए बकाया धान खरीदी बोनस का प्रत्येक किसान का उचित हिस्सा 300 रूपए प्रति क्विंटल आगामी 25 दिसंबर को भुगतान किया जाएगा। प्रदेश में तेंदुपत्ता संग्रहण 5500 रुपए प्रति मानक बोरा किया जाएगा। अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 रुपए का बोनस दिया जाएगा। जनजाति कल्याण हेतु 5 लाख वनाधिकार पट्टे वितरित किया जाएगा। आदिवासी छात्रों के लिए 100 विश्व स्तरीय आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। एक लाख सरकारी नौकरी निकाली जाएगी। भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए हर साल दिया जाएगा। महातारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा। गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर व 18 लाख घर गरीब परिवारों को दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक मुफ्त इलाज आदि का सीधा लाभ मिलेगा।

बसना विधानसभा के प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा बसना विधानसभा को अपना परिवार मानता हूं। हर सुख दुख हर परिस्थिति में सदैव आपके साथ खरा उतारने का सदैव प्रयास करूंगा तथा मैं जिस तरह आप सभी को अपना परिवार मानकर नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कोरोना कल में आप सभी का सहयोग एवं स्वास्थ्य एंबुलेंस की सुविधा करवाया ठीक उसी प्रकार आप सभी से उम्मीद रखता हूं बसना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनने पर आपसे भारी से भारी मतों से विजयी बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। मैं वादा करता हूं विधायक बनने के बाद 6 महीने के भीतर आप सभी की समस्त ग्राम वासियों की मूलभूत सेवा पूर्ण करने की कोशिश करूंगा। भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बताया नीलांचल सेवा समिति में जिस तरह आप सभी का सहयोग मिला प्यार मिला दुलार मिला ठीक उसी प्रकार चुनाव जीतने में आप सभी का प्यार दुलार आशीर्वाद लेने के लिए आप सभी बच्चे बुजुर्ग महिलाओं माता से निवेदन करता हूं एक बार विधायक के रूप में मुझे चुनाव जीतने में सहयोग प्रदान करें मैं वादा करता हूं।आप सभी को यह बताना चाहता हूं पानी संबंधित, रोड संबंधित एवं अन्य मूलभूत संबंधित सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करूंगा।

 

जनसंपर्क यात्रा के दौरान ग्राम जीराडबरी निवासी मिलन सोना, बिष्णु सरण, प्रभात कुमार, सलीम बारिक, प्रकाश नंद, विमल बाघ, सुनील बारिक, संध्या बारिक, शुभकांति, कांति नंद,हाराबाई, प्यारी ने बसना विधानसभा के लोकप्रिय जननायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया एवं डॉ.सम्पत अग्रवाल को जिताने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष रमेश प्रधान, मण्डल महामंत्री इंदल बरिहा,मण्डल महामंत्री राजकुमार पटेल,मण्डल मंत्री अभिमन्यु प्रधान, मण्डल मंत्री धनुष लहरें, चुनाव संचालक अखिलेश भोई, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बसंती प्रधान, महिला मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष मालावती पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष खीरसाय पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुवर्धन प्रधान, प्रवक्ता दीनबंधु प्रधान, ग्राम प्रमुख मगनलाल साहू, ग्राम गौंटिया ललित साहू, अमित साहू, विश्वनाथ साहू, पितबासो पटेल, शौकीलाल बगर्ती, सुरेश साहू, मकरध्वज मलिक, सरपंच पुष्पा नंद, सरपंच सानमोती चौहान,पूर्व सरपंच देवेन्द्र चंद्र साहू, पूर्व सरपंच जगदीश साहू, पूर्व सरपंच रामलाल पटेल, पूर्व सरपंच ईश्वर पटेल, पूर्व सरपंच भागीरथी जी, वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी पाण्डे,ज्ञानेश साहू,वन उपज सहकारी समिति पूर्व अध्यक्ष अरखीत साहू, पूर्व पटवारी श्यामलाल साहू, सेवा निवृत्त शिक्षक प्यारेलाल विशाल, पूर्व पोस्ट मास्टर मधु साहू, पूर्व सैनिक प्यारेलाल मांझी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष तोष कुमार,अजा मोर्चा अध्यक्ष अमोष दीप, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र भोई,जिला कार्यकारिणी मंत्री परसुराम गडतिया,शक्ति केंद्र संयोजक सरोज पटेल,बूथ अध्यक्ष बाबूलाल पटनायक, बूथ अध्यक्ष दिवाकर बारीक, बूथ अध्यक्ष किशोर बारीक, बूथ पालक डिग्रीलाल साहू, बूथ अध्यक्ष कृष्ण लाल पटेल, भोजराज प्रधान,राजेश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल,अतिन्द्र दुबे, हरि अग्रवाल, दशरथ प्रसाद, सानमोती चौहान, चंद्रभानु होता, किरन साहू, संध्या बारिक, दीपांजली साहू,राजीम साहू, गौतम विशाल, सुरेश पटेल, बेनी प्रसाद पटेल, टीकाराम पटेल आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।