महासमुन्द : बसना के शराब भट्ठी के सुपरवायर ने कराया प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के ख़िलाप एफआईआर दर्ज

बसना के शराब भट्ठी के सुपरवायर ने कराया प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के ख़िलाप एफआईआर दर्ज

मैं महलपारा सरायपाली का निवासी हूं शासकीय विदेशी शराब दुकान बसना में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत हूं। कल दिनांक 01.11.2023 को शराब दुकान में ड्युटी में अपने काउंटर में बैठकर शराब बिक्री कर रहा था इसी दौरान महेन्द्र साव, मुकेश यादव एवं लखन राणा तीनों आये और मुफ्त में शराब दो नहीं देने पर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुये बिक्री हेतु काउंटर में रखे शराब को जबरदस्ती लेकर चले गये इस संबंध में लिखित आवेदन दे रहा हूं कि रिपोर्ट पर धारा 294,506,384,34 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। लिखित आवेदन नकल जैल है। प्रति थाना प्रभारी महोदय थाना बसना जिला महासमुन्द (छ0ग0) विषय- मुफ्त में शराब नहीं देने पर मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने बाबत् । महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं राहूल सिंह पिता राम बहादूर सिंह उम्र 27 साल

 

निवासी महलपारा सरायपाली, हाल निवासी विदेशी मदिरा दुकान बसना का हूं शासकीय विदेशी मदिरा दुकान में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत हूं मेरे दुकान से लगा हुआ शासकीय देशी मदिरा दुकान भी है जिसका सुपरवाईजर पिताम्बर प्रधान है। दिनांक 01.11.2023 को अपने काउंटर में बैठकर शराब बिक्री कर रहा था रात करीब 09 बजे मेरे दुकान में मुकेश यादव, लखन राणा आये और मुफ्त में शराब मांगे जिसे मेरे द्वारा शराब देने से मना करने पर दोनों महेन्द्र साव से मोबाईल से बात कराये महेन्द्र साव द्वारा मां बहन की गंदी गंदी गाली दिया उसके बाद वे दोनों चले गये उसके कुछ देर बाद करीब रात 09.20 बजे को महेन्द्र साव व मुकेश यादव, लखन राणा आये और मेरे साथ महेन्द्र साव मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर फ्री में शराब नहीं देगा तो जान से मारने की धमकी देते हुये काउंटर में रखे 01 बोतल सेन्ट्रल प्रोवाईन्स विस्की किमती 710 रूपये, 01 पौवा NO 1 विस्की किमती 200 रूपये, कुल किमती 910 रूपये तथा देशी शराब दुकान से 01 पौवा प्लेन मदिरा किमती 80 रूपये को जबरदस्ती लेकर तीनों चले गये घटना की जानकारी आबकारी वृत्त बसना आबकारी उप निरीक्षक नितेश सिंह बैस को मोबाईल के माध्यम से दिया गया कुछ देर बाद आये घटना को मैं अपने मोबाईल से रिकार्डिंग किया हूं। जिसे पेन ड्राईव में पेश कर रहा हूं। घटना को पिताम्बर प्रधान अमिय कुमार देखे सुने हैं। अत: श्रीमान् जी से निवेदन है कि रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। मामले में बसना थाना ने बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र साव , और संगठन के कार्यकर्ता मुकेश यादव , लखन राणा के ख़िलाप

294-IPC, 34-IPC, 384-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

मामले में बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव ने कहा की मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार है शासन के शराब दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है उसकी जांच की जाये मेरे द्वारा वहां पर शराब की बोतल को छूआ भी नही गया है राष्ट्रीय बजरंग दल जिले का सबसे बड़ा हिन्दू संगठन होने के कारण राजनीतिक आरोप है मेरे छवि को खराब करने के लिये मैं पुलिस प्रसाशन को जांच में पूरा सहयोग करूँगा

बसना : भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में भाजपा के द्वारा जारी घोषणा पत्र को ग्रामीणों को अवगत कराया 

बसना : भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में भाजपा के द्वारा जारी घोषणा पत्र को ग्रामीणों को अवगत कराया भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में भाजपा के द्वारा जारी घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि सशक्त किसान समृद्ध छत्तीसगढ़ के तहत कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे जिसमें प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं 3100 रुपये समर्थन मुल्य पर धान खरीदी की जाएगी।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा मण्डल अंतर्गत ग्राम राजासेवैय्या में भाजपा अजजा मोर्चा की आमसभा को राष्ट्रीय नेता दिलीप जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि समय आ गया है हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रण प्राण के साथ जुट कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी का कार्य करना होगा। अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है इसके लिए प्रयास करना होगा।अजजा बस्तियों में अधिक से अधिक भ्रमण कर भाजपा की जीत को सुनिश्चित करना है। इसके लिए मण्डलों के प्रभारी एवं बस्तियों के प्रमुखों को साथ लेकर जन जन तक भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए किये गये जन कल्याणकारी घोषणाओं के बारे में अवगत करायें।

भाजपा प्रत्याशी डॉ सम्पत अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में भाजपा के द्वारा जारी घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि सशक्त किसान समृद्ध छत्तीसगढ़ के तहत कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे जिसमें प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं 3100 रुपये समर्थन मुल्य पर धान खरीदी की जाएगी। तथा किसानों को एक मुस्त भुगतान किया जाएगा। वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 के खरीफ सीजन के लिए बकाया धान खरीदी बोनस का प्रत्येक किसान का उचित हिस्सा 300 रूपए प्रति क्विंटल आगामी 25 दिसंबर को भुगतान किया जाएगा। प्रदेश में तेंदुपत्ता संग्रहण 5500 रुपए प्रति मानक बोरा किया जाएगा। अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 रुपए का बोनस दिया जाएगा। जनजाति कल्याण हेतु 5 लाख वनाधिकार पट्टे वितरित किया जाएगा। आदिवासी छात्रों के लिए 100 विश्व स्तरीय आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। एक लाख सरकारी नौकरी निकाली जाएगी। भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए हर साल दिया जाएगा। महातारी वंदन योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा। गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर व 18 लाख घर गरीब परिवारों को दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक मुफ्त इलाज किया जाएगा आदि का सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, विधानसभा संयोजक डॉ. एनके अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत,विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, अजजा मोर्चा

जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई,जजा मोर्चा प्रदेश सदस्य मन्नू लाल ठाकुर, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण अग्रवाल, पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, जिला कार्यसमिति सदस्य अंजली पाण्डे, बरगढ़ पूर्व जिलाध्यक्ष मुक्ता साहू, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मथामणी बढ़ाई, मण्डल पिथौरा महामंत्री आशीष शर्मा, अशोक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय नायक, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विजय पटेल, जनपद सदस्य पिथौरा चेतन बरिहा, संवरा समाज सभापति धनेश्वर विशाल, मण्डल महामंत्री इंदल बरिहा, मण्डल महामंत्री जन्मजय साव,कलार समाज प्रमुख सीताराम सिन्हा,त्रिलोचन नायक, विक्की, सलुजा जतिन ठक्कर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

CG : भाजपा के घोषणा पत्र सस्ती गैस सिलेंडर, भूमिहीन मजदूरों के साथ किसानों और नौकरियां अन्य वर्गों के लिए क्या है खास ।

CG : भाजपा के घोषणा पत्र सस्ती गैस सिलेंडर, भूमिहीन मजदूरों के साथ किसानों और नौकरियां अन्य वर्गों के लिए क्या है खास । छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी का संकल्प पत्र लॉन्च किया. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र

 

होता है. छत्तीसगढ़ की स्थापन का उद्देश्य विकास की मुख्य धारा में सम्मलित करना था. हमें छत्तीसगढ़ के लिए काम करने का मौका मिला. 15 साल में छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्छे राज्य में तब्दील किया गया. अब फिर से चुनाव आया है. छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन करने जा रही है. हम छत्तीसगढ़ को संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे. छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से बाहर लाना का काम बीजेपी ने किया है. पोषणा की गारंटी देने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना. मनरेगा में 150 दिन की रोजगारी देने वाला राज्य छत्तीसगढ़ बना है. छात्रों को निशुल्क लैपटॉप, टैब देने का काम किया गया.

 

गृहमंत्री ने कहा कि आदिवासी अंदल में जहां कॉलेज की स्थापना काफी मुश्किल था, वहां दंतेवाड़ा में भी शिक्षा के नए मानक गढ़ने का काम बीजेपी ने किया. 5 साल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है. मैं 3 महीनों में 10 बार आया, मैंने कई वर्ग से बात की है. एक ही भावना बनी है कि इस बार छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा. हमने वादा जिम्मेदारी के साथ किया है.
500 रुपये में गैस का सिलेंडर का वादा
छत्तीसगढ़ में रामलला दर्शन योजना का ऐलान
छत्तीसगढ़ शक्ति पीठ को उत्तराखंड के तर्ज पर विकसित करने का ऐलान
कृषि उन्नति योजना की होगी शुरुआत.
21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 3100 रुपये प्रति क्विंटल के दर करने का दावा
किसानों को एकसाथ भुगतान करने का ऐलान
धान खरीदी से पहले बारदान देने का ऐलान
हर विवाहिता महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना देने का वादा
महतारी वंदन योजना की शुरूआत करने का ऐलान
2 साल में 1 लाख खाली पदों में होगी भर्ती करने का ऐलान
18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के तहर घर बनाने का ऐलान
तेंदुपत्ता संगग्रहण 5500 रुपये प्रति मान बोरा, 4500 रुपये का बोनस अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को देने का वादा
चरण पादुका योजना फिर से होगी लॉन्च करने का ऐलान
आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख के अलावा 10 लाख तक का उपचार सीएम राहत कोश से करने का ऐलान
भर्ती घोटाले में शामिल लोगों पर कटोर जांच करने का ऐलान
नए उद्योग के लिए 50 फीसदी सब्सिडी देने का वादा
एनसीआर की तर्ज पर रायपुर, नया रायपुर, भिलाई को जोड़कर एससीआर बनाने का वादा
रायपुर में इनोवेशन हब, 6 लाख से ज्यादा रोजगार देने का वादा
रानी दुर्गावती योजना शुरू करने का ऐलान
कॉलेज जाने वाले छात्रों को मासिक ट्रैवल अलाउंस देने का वादा
एम्स से तर्ज पर हर लोक सभा क्षेत्र में CIMS बनाने का ऐलान
इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन फिर से शुरु करने का वादा

सरायपाली बसना : कांग्रेस प्रत्यासी चातुरी नंद और श्याम तांडी को लेकर क्या कह रहे है गांडा समाज से इतने हजार वोट हो सकते है प्रभावित देखें वीडियो ।

सरायपाली बसना : कांग्रेस प्रत्यासी चातुरी नंद और श्याम तांडी को लेकर क्या कह रहे है गाडा समाज से इतने हजार वोट हो सकते है प्रभावित देखें वीडियो सरायपाली में जैसे जैसे मतदान के दिन आ रहे है वैसे वैसे प्रत्यासियो का आरोप प्रत्यारोप एक दूसरे पर पर बढ़ता जा रहा है कल सरायपाली में प्रेस कांफ्रेस था जो गाडा समाज सरायपाली से बीजेपी से टिकट नही मिलने पर श्याम तांडी के नेतृत्व में बीजेपी और भाजपा प्रत्यासी

सरला कोसरिया के ख़िलाप बगावत में उतर आई थी वही गाडा समाज आज श्याम तांडी को अपना मनाने से इनकार कर रही है साथ ही साथ भारत के राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस जिसने चातुरी नंद को अपना प्रत्यासी बनाया है उनको भी

अपना समाज से कोई लेना देना नही बता रहे है और साथ ही सरायपाली बसना में सभी को किस्मत लाल नंद और अनामिका पाल को वोट देने अपील कर रहे है हलाकि इस सम्बंध में अभी तक चातुरी नंद का कोई भी बयान सामने नही आ रहा है देखिए वीडियो ।

बसना : भंवरपुर में किसान परेसान आये दिन हो रहा है ये घटनाएं एक ख़िलाप एफआईआर दर्ज ।

बसना : भंवरपुर में किसान परेसान आये दिन हो रहा है ये घटनाएं एक ख़िलाप एफआईआर दर्ज ।सिकायत कर्ता खगेश्वर पटेल ने ग्राम भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी है कक्षा 08 वी तक पढा है भंवरपुर चौकी में एफआईआर के अनुसार दिनांक 30/10/2023 को अपने खेत सूरजखार के बोर को देखने गया थ्ज्ञा हमारे गांव के खेत में आये दिन बोर का केबल वायर चोरी हो रहा है जो आज दिनांक को गांव के

 

रविकुमार निषा पिता आलेख निषाद के शव सूरजखार खेत के बोर से केबल वायर कीमती करीबन 5000 रूपये को काट कर ले गया है इस संबंध में मैं एक लिखित आवेदन पेश कर रहा हू आवेदन नकल जैल है प्रति श्रीमान चौकी प्रभारी चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद विषय गांव के खेत से केबल चोरी करने पर रिपोर्ट दर्ज करने बाबत मैं खगेश्वर पटेल पिता मोहन लाल पटेल उम्र 37 वर्ष साकिन भंवरपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी हू हमारे गांव के खेत मे

 

आये दिन केबल चोरी हो रहा है जो पूर्व में कृष्ण कुमार पटेल, दुष्यंत पटेल, भागीरथी पटेल, मेतु खुंटे, दिनेश पटेल, महेन्द्र पटेल का भी चोरी हुआ है मेरा सूरजखार में 03 बोर है जो आज दिनांक 30/10/2023 सूरजखार बोर देखने गया था तो गांव के रविकुमार निषाद पिता अलेख निषाद के द्वारा मेरे सूरजखार खेत के बोर से केबल कीमती करीबन 5000 रूपये को

 

काटकर ले गया है अत: श्रीमान जी रविकुमार निषाद के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करे स्पष्ट हस्ताक्षर खगेश्वर पटेल प्रार्थी खगेश्वर पटेल साकिन भंवरपुर मो0नं0 9301374232 की रिपोर्ट पर अपराध धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सरायपाली : मोहदा के खेत में पुलिस ने इस आरोप 5 लोगों को गिरफ्तार किया

सरायपाली : मोहदा के खेत में पुलिस ने इस आरोप 5 लोगों को गिरफ्तार किया थाना सरायपाली को दिनांक 31.10.2023 को गिरफ्तारी वारंट एवं स्थायी वारंटी पता तलाश पर हमराह आर.589,556 शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 A 0179 मय चालक रोशन सेठ के रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि कुछ लोग देवांशी कम्प्युटर के घर के पीछे खेत में ग्राम मोहंदा में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि

 

सूचना तस्दीक पर गवाह केशव चौहान व मनोज यादव को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर गये जहां कुछ व्यक्ति 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिसे घेराबंदी कर पकडे कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये कुछ लोग पकडे गये जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम 1- अरक्षित साहू पिता बृजमोहन साहू उम्र 40 वर्ष सा0 मोहंदा थाना सरायपाली, 2- हरिशंकर भारद्वाज पिता मोतीलाल भारद्वाज उम्र 37 वर्ष सा0 मोहंदा थाना सरायपाली, 3- रत्थूलाल भारद्वाज पिता मिलकराम भारद्वाज उम्र 28 वर्ष

 

सा0 मोहंदा थाना सरायपाली, 4- मुरलीधर दास पिता दुलेन्द्र दास उम्र 26 वर्ष सा0 मोहंदा थाना सरायपाली, 5- अर्जुन भारद्वाज पिता कुमार भारद्वाज उम्र 40 वर्ष सा0 मोहंदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छ.ग.) का रहने वाला बताये।

 

उपरोक्त सभी जुआडियों के फड एवं पास से 2300 रूपये तथा 52 पत्ती तास व एक प्लास्टिक बोरी को जप्त कर आरोपियों को मौके पर गिरप्तार कर मामला जमानती होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । बाद हमराह स्टाफ वापस स्टेशन आकर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

महासमुन्द जिले भर में आज से 53 प्रत्यासी चुनावी मैदान में प्रतीक चिन्हों का किया गया आबंटन किसको क्या चिन्ह मिला देखने विवरण ।

महासमुन्द जिले भर में आज से 53 प्रत्यासी चुनावी मैदान में प्रतीक चिन्हों का किया गया आबंटन किसको क्या चिन्ह मिला देखने विवरण ।

महासमुन्द 02 नवम्बर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत जिले में 2 नवम्बर को नाम वापसी के पश्चात 53 अभ्यर्थी मैदान में होंगे। आज खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से हक्कुम चंद चंद्राकर ने अपना नामांकन वापस लिया। अब विधानसभा क्षेत्र महासमुंद अंतर्गत कुल 20 अभ्यर्थी, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 15 अभ्यर्थी, सरायपाली विधानसभा अंतर्गत कुल 08 अभ्यर्थी और बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 10 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में होंगे।

गुरुवार को नाम वापसी के बाद अभ्यर्थियों को निवार्चन प्रतीक चिन्हां का आबंटन किया गया। विधानसभावार रिटर्निंट ऑफिसर की मौजूदगी में विधिवत आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से डॉ. रश्मि चंद्राकर इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, योगेश्वर राजू सिन्हा भारतीय जनता पार्टी को कमल, अशवंत तुषार साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को वर्ग में हल जोतता किसान, संजय कुमार यादव आम आदमी पार्टी को झाड़ू, भुनेश्वरी सतनामी जनता कांग्रेस को सिलाई की मशीन, डेजी रानी नेताम गोड़वाना गणतंत्र पार्टी को आरी, राम शरण टंडन पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड को बैटरी टार्च,

अशोक कश्यप छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी को टीलर, रंजीत चंद्राकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को बॉसुरी, पंकज साहू स्वाभिमान पार्टी को कैंची, गणेश राम ध्रुव निर्दलीय को बाल्टी, चंचल वाणी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी को नारियल फार्म, जागेश्वर (जुगनु) चंद्राकर निर्दलीय को कुऑ, जय कोसरिया निर्दलीय को अलमारी, किरण पवन धृतलहरे निर्दलीय को हीरा, हर्मेन्द्र कुमार जांगड़े निर्दलीय को गन्ना किसान, गंगुराम ठाकुर निर्दलीय को कांच का गिलास, चंद्र प्रकाश ढीढी सर्व आदि दल को एयर कन्डीशनर, योगेश कुमार ठाकुर निर्दलीय को गुब्बारा एवं बृजलाल ठाकुर निर्दलीय को

हारमोनियम प्रतीक चिन्ह आबंटित हुआ है।
इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से अलका चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी को कमल, द्वारिकाधीश यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, रेखराम बाघ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को वर्ग में हल जोतता किसान, नीलम ध्रुव आम आदमी पार्टी को झाड़ू, प्रेमलाल मलिक जनता कांग्रेस को स्टम्प्स, गेंद लाल डडसेना जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी को छड़ी, बुधयारिन साहू राईट टू रिकाल पार्टी को प्रेशर कुकर, नैनसिंग ठाकुर भारतीय चेतना शक्ति पार्टी को बॉसुरी, याकुबखान पाशा नेशनल यूथ पार्टी को कैल्कूलेटर, सुफल साहू बहुजन समाज पार्टी को हाथी, साखाराम बरिहा निर्दलीय को अलमारी, ईश्वर मारकंडे निर्दलीय को नारियल फार्म, चम्पालाल पटेल निर्दलीय को कैंची, सुखनदंन देशकर निर्दलीय को हरी मिर्च एवं संतोष कुमार बंजारे को गन्ना किसान प्रतीक आबंटन किया गया है।

बसना विधानसभा क्षेत्र से सम्पत अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी को कमल, देवेन्द्र बहादुर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, डॉ. अनामिका पाल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को वर्ग में हल जोतता किसान, रामेश्वर चौहान आजाद जनता पार्टी को नागरिक, सदानंद साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को बॉसुरी, जगदीश सिदार हमर राज पार्टी को बाल्टी, सुनील कुमार सोनवानी जनता कांग्रेस को गन्ना किसान, अजय रात्रे गोड़वाना गणतंत्र पार्टी को आरी, अरविंद प्रधान निर्दलीय को कप और प्लेट एवं प्रहलाद बरिहा निर्दलीय को बैटरी टार्च प्र्रतीक चिन्ह आबंटन किया गया है।

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से सरला कोसरिया भारतीय जनता पार्टी को कमल, चातुरी नंद इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, किस्मत लाल नंद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को वर्ग में हल जोतता किसान, जयनारायण किशोर बहुजन समाज पार्टी को हाथी, बिरीतिया चौहान हमर राज पार्टी को बाल्टी, सरिता चौहान जनता कांग्रेस को गन्ना किसान, ममता मधुकर बली राजा पार्टी को गैस सिलेण्डर एवं अजीत (डोलचंद) चौहान निर्दलीय को दो पत्ती प्रतीक चिन्ह आबंटन किया गया है।
क्रमांक/12/901

महासमुन्द : 93 छापेमारी में 54 आरोपियों पर कार्यवाही कर 4,03,557 रुपए मूल्य की कुल 1697.32 लीटर अवैध मदिरा जप्त जांच चौकियों में कुल 4286 वाहन तथा 152 मदिरा परेषणों की जांच ।

महासमुन्द : 93 छापेमारी में 54 आरोपियों पर कार्यवाही कर 4,03,557 रुपए मूल्य की कुल 1697.32 लीटर अवैध मदिरा जप्त जांच चौकियों में कुल 4286 वाहन तथा 152 मदिरा परेषणों की जांच ।

महासमुन्द 02 नवम्बर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु 9 अक्टूबर से प्रभावशील आदर्श आचार संहिता के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री प्रभात मलिक द्वारा आबकारी विभाग को देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार तथा जिले की समस्त देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों में सतत् जांच कर निगरानी रखने एवं मदिरा के अवैध विनिर्माण, धारण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के साथ-साथ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाने एवं आबकारी जांच चौकियों में प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए हैं।

उपरोक्त निर्देशों के परिपालन में आबकारी विभाग जिला महासमुन्द द्वारा आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील होने के 9 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सघन अभियान चलाकर कुल 93 छापेमारी कर 54 आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए 4,03,557 रूपए मूल्य की कुल 1697.32 लीटर अवैध मदिरा, 6,88,000 रूपए मूल्य का 13760 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 80,000 रूपए मूल्य के 03 दो पहिया वाहन जप्त किये गये हैं। जप्त मदिरा में सीमावर्ती उड़ीसा राज्य की 44.92 लीटर मदिरा सम्मिलित है। जिले के कार्यपालिक स्टॉफ द्वारा समय-समय पर राज्य स्तरीय तथा संभागीय उड़नदस्ता के साथ संयुक्त कार्यवाही भी की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल ने बताया कि अन्य राज्यों से अवैध मदिरा के परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थापित आबकारी जांच चौकी टेमरी तथा खम्हारपाली में आवश्यक बल तैनात करते हुए वाहनों की नियमित जांच कार्यवाही की जा रही है। उक्त जांच चौकियों में 9 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कुल 4286 वाहन तथा 152 मदिरा परेषणों की जांच की गई है। आबकारी जांच चौकी खम्हारपाली में जांच कार्यवाही के दौरान 02 प्रकरणों में 8.40 लीटर मदिरा तथा 01 मोटर सायकल जप्त किया गया है।
आबकारी अमले के द्वारा रेलवे पुलिस तथा राज्य पुलिस के साथ मिलकर रेल्वे स्टेशनों, ट्रेनों, बस अड्डों तथा बसों की आकस्मिक जांच कार्यवाही तथा अवैध मदिरा की पतासाजी की जा रही है।
देशी मदिरा के भण्डारण, आमद एवं प्रदाय पर आवश्यक नियंत्रण स्थापित करने तथा राजस्व सुरक्षा के दृष्टिगत देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुन्द में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है एवं सी॰सी॰टी॰व्ही॰ कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है।
आबकारी नियंत्रण कक्ष महासमुन्द में प्रभारी अधिकारी तथा अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगायी जाकर नियंत्रण कक्ष का 24ग्7 संचालन के निर्देश दिये गये है। आबकारी नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07723-299317 पर सम्पर्क कर अवैध मदिरा से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। इसी प्रकार आबकारी विभाग द्वारा राज्य स्तर पर टोल फ्री नम्बर 14405 का संचालन किया जा रहा है, जिस पर अवैध मदिरा तथा मदिरा दुकानों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है।

मदिरा दुकानों में दैनिक मदिरा स्कंध पंजी का अद्यतन संधारण सुनिश्चित किया जा रहा है। मदिरा के आमद, भण्डारण तथा दैनिक विक्रय पर प्रभारी अधिकारियों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मदिरा दुकानों में स्थापित सी॰सी॰टी॰व्ही॰ कैमरों के सुचारू संचालन तथा न्यूनतम 15 दिवस का बैकअप संधारण सुनिश्चित किया जा रहा है तथा तकनीकी समस्या आने पर तत्काल निराकरण के निर्देश दिये गये है।

बसना : दलालखार, परधिया सराईपाली, आरंगी, नरसैय्यापल्लम, ठेलकोदादर, जाड़ामुडा, बैतारी आदि ग्रामों प्रत्याशी डॉ. सम्पत ने किया जनसंपर्क, कहा- सर्वप्रथम हितग्राहियों को उनके प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

बसना : दलालखार, परधिया सराईपाली, आरंगी, नरसैय्यापल्लम, ठेलकोदादर, जाड़ामुडा, बैतारी आदि ग्रामों प्रत्याशी डॉ. सम्पत ने किया जनसंपर्क, कहा- सर्वप्रथम हितग्राहियों को उनके प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

बसना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पण्ड्रीपानी, केशरपुर, बम्हनी (पुरानी बस्ती, नयाडीह), दलालखार, परधिया सराईपाली, आरंगी, नरसैय्यापल्लम, ठेलकोदादर, जाड़ामुडा, बैतारी आदि ग्रामों के देवतुल्य ग्रामवासियों से मिलते जुलते और सभी लोगों का हालचाल लेते हुए विधानसभा क्षेत्र के उत्थान के लिए दिल में जोश जज्बा और जुनून के साथ जनसंपर्क यात्रा पर निकलें हैं।
जनसंपर्क यात्रा के दौरान डॉ.सम्पत अग्रवाल कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। नौ साल में देश-प्रदेश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर, हर घर शौचालय, माता बहनों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उज्ज्वला योजना, घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गईं पाइप लाइन, हर परिवार के बेहतर व स्वस्थ जीवन के लिए आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण हितलाभ मिल रहा है। हमारे छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार से लिप्त कांग्रेस सरकार ने हमारे हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास रोककर रखा है, भाजपा की सरकार बनते ही सर्वप्रथम हितग्राहियों को उनके प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आगे कहा कि मैं बसना विधानसभा क्षेत्र के माटी में जन्मा आप लोगों के बीच खेला कुदा,आप लोगों के पढ़ा लिखा आप लोगों का बेटा हूं। बसना विधानसभा क्षेत्र हर एक जनता मेरा परिवार है। मै अपने इस परिवार को कभी नहीं छोडूंगा। क्षेत्र की एक एक जनता की दर्द को अपना दर्द समझता हूं। नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से आप लोगों का सेवा करता आ रहा हूं और जब तक मेरी जिंदगी है तब तक सेवा करता रहूंगा।बसना विधानसभा क्षेत्र को सजाने व संवारने में कोई कसर बाकी नहीं रखुंगा और हर एक पल आप लोगों के सुख दुःख में सहभागी बनता रहूंगा।आप लोगों की सेवा करने, पूरे बसना विधानसभा क्षेत्र को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए आप सभी का प्यार- दुलार- आशीर्वाद की जरूरत है।इसके लिए आप सभी से अपील करता हूं कि भाजपा को मतदान करें। और अपने बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास में सहभागी बने।
इस मौके पर जयंती अग्रवाल,मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष इंदल साव, मण्डल उपाध्यक्ष रमेश प्रधान, मण्डल कोषाध्यक्ष अलेख प्रधान, महामंत्री इंदल बरिहा, किसान मोर्चा अध्यक्ष नीलमणि बारीक,मण्डल मंत्री धनुष लहरें, मण्डल मंत्री पंचबाई नंद,मंडल महामंत्री मालावती पटेल,अजा मोर्चा अध्यक्ष अमोष दीप, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमामुद्दीन शेख, मण्डल प्रवक्ता दीनबंधु प्रधान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री सुरेश पाण्डे, जनपद सदस्य हेमलाल सिदार, पूर्व जनपद सदस्य व पूर्व सरपंच श्यामलाल बाहबल,ग्राम गौंटिया कौशिक प्रधान, ग्राम गौंटिया रुपानंद प्रधान, ग्राम गौंटिया जवाहर चौधरी, ग्राम गौंटिया किशोर प्रधान, ग्राम गौंटिया मोहरसिंग नायक, ग्राम गौंटिया हरिराम पटेल, ग्राम गौंटिया पीताम्बर पटेल,कोलता समाज प्रमुख त्रिलोचन प्रधान, जिला कार्यकारिणी सदस्य परसुराम गडतिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेंद्र प्रधान,वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम लाल पटेल,सरपंच सदानंद नायक, सरपंच उमेश प्रधान, सरपंच सुमित्रा सदानंद नायक, सरपंच सानमोती चौहान,पूर्व सरपंच उर्मिला नायक, पूर्व सरपंच जगदीश नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता सुवर्धन प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता जसवीर सिंह,भाजपा नेता बसंत साहू,भाजपा नेता राजेश शर्मा, नगर पंचायत बिलाईगढ उपाध्यक्ष नरेश देवांगन, नगर पंचायत बिलाईगढ पार्षद दिलीप दुबे, युवा भाजपा नेता सुशीलदास, मनहरण राकेश,किशन देवांगन, रेशम प्रधान,ईश्वर साहू, नानदाऊ यादव, फिरनसिंग साहू, उद्धव प्रधान,शोभाराम नायक, मदनलाल कश्यप, पीताम्बर प्रधान, निराकार पटेल,रविलाल बारीक, धरमसिंग सिदार, चंदन सिदार, नंदकुमार सोनी,बुटम चौहान, टीकेश्वर पटेल, रमेश भोई, श्यामसुंदर सिदार,लक्ष्मी यादव, प्रतीक अग्रवाल, लक्ष्मी कश्यप, मोना जगत आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

सरायपाली से होगा इस बार त्रिकोणीय मुकाबला कीसके सर सजेगा ताज किसका वोट किसको जाते दिखाई दे रहा है लोगो का किस चीज का है इंतजार किसका पलड़ा मजबूत ?

सरायपाली से होगा इस बार त्रिकोणीय मुकाबला कीसके सर सजेगा ताज किसका वोट किसको जाते दिखाई दे रहा है लोगो का किस चीज का है इंतजार किसका पलड़ा मजबूत महासमुन्द जिले के सरायपाली विधानसभा सीट का चुमाव इस बार त्रिकोणीय होते दिखाई दे रहा है विधायक किस्मत लाल नंद के बागी नही होने के पहले भाजपा और कांग्रेस में आमने सामने की लड़ाई होते नजर आ रहा था लेकिन टिकट वितरण के बाद अब पूरा मामला बदल गया है किस्मत लाल नंद अब जनता कांग्रेस जे से चुनाव लड़ रहे है आज आखरी दिन है नामांकन वापस लेने का इसके बाद कल से प्रत्यासियो का चुनाव जोरो सोरों से होगा और चुनाव के ठीक एक दिन पहले से प्रचार प्रसार पूरी तरह ठप्प रहेगा ।

बता दें कि पिछले चुनाव की बात करे 2018 की विधानसभा चुनाव की जिसमे कांग्रेस और भाजपा का आमने सामने मुकाबला था जिसमे कांग्रेस प्रत्यासी को सरायपाली विधानसभा में 1 लाख से ज्यादा मतदान मीले थे वही भाजपा के प्रत्यासी श्याम तांडी को लगभग 48 हजार वोट मिले थे जबकि श्याम तांडी किस्मत लाल नंद के पहले से सरायपाली के राजनीति में उतर चुके थे जबकि किस्मत लाल नंद को सरायपाली विधानसभा में उनका चेहरा पूरी तरह नया था पूरा सरायपाली विधानसभा कांग्रेस के घोषणा पत्र ही मिला था और गाडा समाज के लोग भी वोट किए होंगे वही श्याम तांडी को भी अपने समाज का वोट मिला होगा और बीजेपी का भी वोट मिला जबकि पिछले विधानसभा कि धान का समर्थन मूल्य संविलियन कर्जा माफी अहम मुद्दे थे जबकि इन वादों पर छत्तीसगढ़ में बीजेपी जनता को धोखा दे चुकी थी बता दें की छत्तीसगढ़ मे भाजपा अपना घोषणा पत्र अभी तक जारी नही कर पाया है और कांग्रेस का घोषणा पत्र 8 बड़े मुद्दों को लेकर जारी हो चुका है वही जनता कांग्रेस जे से भी 10 बड़ी मुद्दा को लेकर घोषणा पत्र जारी कर चुका है जिसको लेकर किस्मत लाल नंद भी गांव गांव जाकर अपना चुनाव

अब भाजपा प्रत्यासी केंद्र के योजनाओँ के दम पर ही जनता से वोट मांग रहे है भाजपा प्रत्याशीयो का कहना है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र 8 है तो हमारा 9 से 10 होगा लेकिन कम नही लेकिन मतदाताओं का कहना है भाजपा पर भरोसा जताना मुश्किल होगा ।

बात करे पिछले विधानसभा चुनाव की तो कांग्रेस प्रत्यासी किस्मत लाल नंद का चेहरा पूरी तरह नया था उनको संतपाली के अलावा विधानसभा में कुछ लोग जो उनसे जुड़े थे वही लोग जानते थे लोगो का मानना है कि किस्मत लाल नंद को कांग्रेस लहर के कारण जीत गए थे वही आज के स्थिति में विधानसभा में किस्मत लाल नंद को अपनी पहचान बनाने की जरूरी नही है वही बागी के बाद जनता कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे है वही आज गाडा समाज के प्रेस कांफ्रेंस था जिसमे सरायपाली बसना में किस्मत और अनामिका पाल को पूरे समाज का वोट देने प्रेस कांफ्रेंस किया गया इससे किस्मत लाल का पलड़ा पहले से और मजबूत होते दिखाई दे रहा है और वे कांग्रेस का वोट काटने सफल होते भी दिखाई दे रहे है ।

जबकि इस बार सरायपाली के कांग्रेस प्रत्यासी चातुरी नंद लगभग साल भर पहले सामाजिक संगठन के माध्यम से सरायपाली बसना क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके थे बता दें कि चातुरी नंद पेसे से एक शिक्षिका थी और वे अपना इस्तीफा सौप चुनाव के मैदान में उतर चुकी कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का साथ अब चातुरी नंद को मिल रहा है चातुरी नंद का जनसम्पर्क टिकट नही मिलने के पहले कई गांव जा चुके थे जबकि अब टिकट फायनल और नामांकन भरने के बाद उनका जनसम्पर्क लगातार जारी है कांग्रेस कार्यकर्ताओ का कहना है कि छत्तीसगढ़ सहित सरायपाली में भी एक बार फिर कांग्रेस ही जीतेगी कांग्रेस की घोषणा के साथ चातुरी नंद अपने समर्थकों के साथ गांव गांव जा रही है हलाकि कांग्रेस पर सभी वर्ग ला भरोसा है लेकिन चातुरी नंद अपने समाज को लेकर कुछ भी नही कह रही है कि उनके समाज नाराज है या उनके साथ इस बात को जाहिर करने की जरूरत है जबकि गाडा समाज के नेतृत्व में ही किस्मत लाल नंद चुनाव लड़ते दिखाई दे रहे है ।

वही भाजपा प्रत्यासी सरला कोसरिया भी राजनीति में लाफी लम्बे समय से है वे जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके है उनके पति के अस्पताल और गायत्री परिवार के माध्यम से काफी लंबे समय से सरायपाली के राजनीति में जुड़े हुए है सरला कोसरिया को सरायपाली विधानसभा में जानने वाले बहुत लोग है वही सरला कोसरिया को बहुत पहले ही भाजपा ने अपना प्रत्यासी घोषित कर चुके थे जिसके कारण गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार करने को पर्याप्त समय मिला जबकि कांग्रेस प्रत्यासी को उतना समय नही मिल पाया है और अब कांग्रेस से किस्मत लाल नंद के बागी होने के बाद कांग्रेस का वोट कटते दिखाई दे रहा है और भाजपा प्रत्यासी सरला कोसरिया जीतते नजर आ रही है ऐसे लोगो का भी मानना है हालांकि चुनाव के रिजल्ट ही सभी सम्भावनाओ को दूर करेगा ।