सरायपाली :आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धोखे से बुलाकर कराया गया प्रवेश बीजेपी और JCC के कार्यकर्ताओं पर आरोप

सरायपाली :आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धोखे से बुलाकर कराया गया प्रवेश बीजेपी और JCC के कार्यकर्ताओं पर आरोप चुनाव करीब आते ही सरायपाली विधानसभा में राजनिति सरगर्मी सातवें आसमान पर है, 2 दिन पहले कांग्रेस पार्टी के 60 युवा JCCJ पार्टी में प्रवेश किया था, आज वही कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में पुन: घर वापसी

किया और साथ ही वर्तमान विधायक पर आरोप लगाया कि उन्होंने jccj प्रवेश नहीं किया था, उनके साथ धोखा हुआ था, साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा की वे कांग्रेस पार्टी के सिपाही थे, है, और हमेशा पार्टी में ही रहेंगे।

वहीं कांग्रेसी नेता हरदीप सिंह रैना सहित कार्यकर्ताओ ने कहा की उनके कर्मठ कार्यकर्ताओं को धोखे से बुलाकर फोटो खिंचवाकर JCCJ में प्रवेश की झूठी खबर फैलाई गई, जो निंदनीय है, उन्होंने ने कहा की सरायपाली में कांग्रेस प्रत्याशी को हराने के लिए JCCJ भाजपा की बी टीम बनाकर काम कर रही है, और झूठी प्रपोगेंडा फैलाकर कांग्रेसियों को बदनाम कर रही है।

बसना : JCC से अनामिका पाल का जनसम्पर्क प्रतिद्वंदियों को लगातार निशाना साध रही है कितना वोट निकाल सकती है बता रहे है लोग। भैसाखूरी,चंदखुरी,धामनघुटकुरी,सहित बम्हनी रोड के इलाको में जनसम्पर्क ।

बसना : JCC से अनामिका पाल का जनसम्पर्क प्रतिद्वंदियों को लगातार निशाना साध रही है कितना वोट निकाल सकती है बता रहे है लोग। भैसाखूरी,चंदखुरी,धामनघुटकुरी,सहित बम्हनी रोड के इलाको में जनसम्पर्क । बसना विधानसभा अंतर्गत अनामिका पाल का जनसम्पर्क घोषणा पत्र बता कर गांव गांव समर्थन मांग रही है जनता कांग्रेस प्रत्यासी ।
बसना विधान सभा अंतर्गत जनता कांग्रेस जे के प्रत्यासी डॉ अनामिका पाल ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार जनसम्पर्क कर रही है इसी क्रम में कल भैसाखूरी,चंदखुरी धामनघुटकुरी, देखें वीडियो 

सहित बम्हनी रोड के गांव में जनसपंर्क कर धन बल को छोड़ ईमानदार प्रत्यासी पर मतदान करने अपील की गांव गांव जाकर और अपने प्रतिद्वंदियों को लगातार निशाना साध रही है अनामिका पाल । महाजनपद न्यूज से हेमन्त वैष्णव ने बसना विधानसभा के लिमदरहा के मतदाताओं से चर्चा किया कि सवाल था कि पिछले समय त्रिलोचन पटेल लुंगी वाले को जनता कांग्रेस ने अपना प्रत्यासी बनाया था और अब ड़ॉ अनामिका पाल को कितना वोट निकाल सकते है अनामिका पाल इस सम्बंध में कई लोगो से हमने चर्चा किए जिसमे अधिकतर लोगों ने कहा की लगभग 15 से 20 हजार वोट इस बार जनता कांग्रेस के प्रत्यासी निकाल सकते है ऐसा लोगो का कहना है

 

बता दें कि पिछले समय त्रिलोचन पटेल ने जनता कांग्रेस जे से विधानसभा चुनाव लड़ा था जिसमे लगभग 7 हजार मतदान मीले थे अब त्रिलोचन पटेल के इलाको के ग्रामीणों का कहना है की इस बार लगभग 15 से 20 हजार वोट प्राभावित कर सकते है और इसमें किस पार्टी का नुकसान होगा ये तो आने वाले दिन ही बताएगा ।

 

सीसीजे ने की है ये 10 घोषणाएं जिनको सरकार बनते ही पूरा करेंगे – अनामिका बसना विधानसभा जोगी पार्टी की प्रत्याशी डॉ अनामिका पॉल ने अपनी पार्टी की घोषणाओं को भी आमजनों को बताया जिसमें….

1. धान का समर्थन मूल्य 4000 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। जितना धान किसान बेचना चाहे वह पूरा खरीदा जाएगा। प्रति एकड़ धान खरीदने की सीमा समाप्त की जायेगी। इसके अतिरिक्त प्रति एकड़ 10,000 रूपए की प्रोत्साहन राशि किसान को प्रतिवर्ष दी जायेगी।
2. खेती के लिए किसानों को बिजली पूर्णतः निःशुल्क दी जायेगी।
3. 60 वर्ष से कम आयु के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों, दिव्यांगों, विधवाओं – विधुरों और समस्त पंजीकृत बेरोजगारों को 3,000 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाएगी. 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को 4,500 रूपए प्रति माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाएगी।
4. 15 वर्षों से ज्यादा जमीन के कब्जाधारियों को प्राथमिकता से पट्टा प्रदान किया जाएगा. प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों, गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को 5 लाख रुपए में “जोगी निवास” के नाम से 2 BHK आवास प्रदान किया जाएगा. जिन भी लोगों के कच्चे मकान हैं, उन्हें पक्के मकान प्रदान किए जाएंगे।
5. सभी सरकारी, गैर सरकारी, निजी संस्थाओं एवं ठेका श्रमिक प्रदाताओं को 95% नौकरियां छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को देने की क़ानूनी बाध्यता रहेगी।
6. आठ वर्ष या उससे ज्यादा समय से सेवा दे रहे सभी दैनिक वेतन भोगी और अनियमित कर्मचारियों का तत्काल नियमितीकरण किया जाएगा।

7. मैदानी इलाकों में पूर्ण शराबबंदी की जायेगी। सभी शराब दुकानों को दूध और उससे बनने वाले पदार्थ बेचने के लिए परिवर्तित किया जाएगा। अमूल की तर्ज पर राज्य में दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए सहकारिता मॉडल पर राज्य सरकार 5,000 करोड़ रूपए का निवेश करेगी।
8. बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेटी के पैदा होते ही उसके खाते में 1 लाख रुपए का फिक्स्ड डिपॉजिट किया जायेगा जो 18 वर्ष की आयु में बेटी को देय होगा. इस पैसे का उपयोग बेटी को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने में किया जा सकेगा।
9. सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग और ग़रीबी रेखा से नीचे परिवारों को स्वयं का व्यापार करने और उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा आवेदन करने के एक माह के भीतर 10 लाख रूपए की अनुदान राशि दी जायेगी।10. पोरी उपरोड़ा पसान को जीपीएम जिले में शामिल किया जाएगा। हर वर्ष 450 करोड़ रुपये के काम इनमें हो सकेंगे। कोल बिर्रा सिंचाई योजना चालू किया जाएगा।

महासमुंद के विजय बघेल ने मुख्यमंत्री के इलाका पाटन सीट से क्यो भरा निर्दलीय नामांकन चाचा भतीजे के बीच मे विजय बघेल नाम की क्या है रणनीति ।

महासमुंद के विजय बघेल ने मुख्यमंत्री के इलाका पाटन सीट से क्यो भरा निर्दलीय नामांकन चाचा भतीजे के बीच मे विजय बघेल नाम की क्या है रणनीति ।

इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 कई मायनों में बेहद खास होगा। क्योंकि बीजेपी ने इस बार के चुनाव को काफी रोचक बना दी है। पाटन विधानसभा सीट पर भूपेश बघेल के खिलाफ उनके भतीजे विजय बघेल को उम्मीदवार बनाकर चुनावी रण में उतारा है। अब इस सीट पर विधानसभा चुनाव के मैदान में चाचा-भतीजा के बीच टक्कर होगी।

प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट पाटन विधानसभा में विजय बघेल के नाम के दो प्रत्याशी मैदान में आने के बाद पाटन में अब मुकाबला रोचक हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले प्रत्याशी सांसद विजय बघेल भाजपा से चुनाव मैदान में है। तो महासमुंद के विजय बघेल ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है बता दें कि पाटन ओ विधानसभा है जहां से मुख्यमंत्री आते है ।

बताया जा रहा है कि महासमुंद के विजय बघेल महासमुंद ब्ल़ॉक कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्य चर्म शिल्पकार बोर्ड के उपाध्यक्ष खिलावन बघेल के छोटे भाई है। राजनीतिक गलियाओं में चर्चा है कि जानबूझकर किसी रणनीति के तहत विजय बघेल के नाम के व्यक्ति को चुनाव मैदान में उतारा गया है ताकि भाजपा को इसका नुकसान हो।

बता दें कि पिछली बार भी नवागढ़ के विजय बघेल ने भी नामांकन भरा था और चुनाव में एक जैसे नाम की वजह से कई मतदाता कंफ्यूज भी हुए थे। हालांकि इस बार भाजपा प्रत्याशी औऱ् सांसद विजय बघेल को पहली सूची में ही टिकट मिल गया था जिसके बाद वे पूरे क्षेत्र में पहले राउंड का दौरा कर चुके हैं और लोगों से रूबरू हो चुके हैं।

सरायपाली : चुनावी समीकरण बिगाड़ने में कामयाब होते नजर आ रहे है बागी विधायक किस्मत लाल नंद इतने लोगो ने किया जोगी कांग्रेस में प्रवेश किस्मत लाल नंद को कितना वोट मिल सकता है क्या कह रहे है लोग ?

सरायपाली : चुनावी समीकरण बिगाड़ने में कामयाब होते नजर आ रहे है बागी विधायक किस्मत लाल नंद इतने लोगो ने किया जोगी कांग्रेस में प्रवेश किस्मत लाल नंद को कितना वोट मिल सकता है क्या कह रहे है लोग ?

सरायपाली के बागी विधायक किस्मत लाल नंद चुनावी समीकरण बिगाड़ने में कामयाब होते नजर आ रहे है लोगो का कहना है की भले ही किस्मत लाल नंद जीत ना पाए लेकिन सायद कांग्रेस प्रत्यासी को हराने में कोई कसर नही छोड़ रहे है और इसका फायदा भाजपा प्रत्यासी को होने वाला है ऐसा लोगो का मानना है महाजनपद न्यूज ने सरायपाली के विधानसभा के 10लोगो से चर्चा कीए जिनमे से 7 लोगो ने कहा कि किस्मत लाल नंद लगभग 25 हजार वोट निकाल सकते है वही 3 लोगो ने 40 हजार वोट पाने की आसंका जताया गया ।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ग्राम अर्जुण्डा के 60 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं ने जोगी कांग्रेस का दामन थामाल
कांग्रेस ओर भाजपा को लगा बड़ा झटका छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय बचे है इसी बीच ग्राम अर्जुण्डा के 60 से अधिक कार्यकर्ता ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ दामन थाम लिया है l जिससे कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा सभी युवा साथियों को विधायक किस्मतलाल नंद ने गुलाबी रंग गमछा पहनाकर जनता कांग्रेस पार्टी प्रवेश करने पर सभी को बधाई दी l बता दे कि विधायक नंद को कांग्रेस से टिकट नही मिलने से जोगी कांग्रेस का विधानसभा प्रत्याशी बनाया गया, विधायक नंद विकास कार्य से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस में प्रवेश कर रहे है l कार्यकर्ताओं ने अजीत जोगी के विचारधारा से हम सब प्रभावित है l हम लोग सब जोगी साहब के विचारधारा को जन जन तक पहुचाने का काम कर जोगी जी अधूरे सपने हमर छत्तीसगढ़ सुघ्घर छत्तीसगढ़ पूरा करेंगे l किशन साहू, सहदेव बरिहा, मनीष भोई, कन्हैया साहू, कार्तिक साहू, सुमित प्रधान , विक्की प्रधान, नितिन साहू, नरोत्तम भोई, लखन साहू,अक्षय बीसी, ऋषिकेश भोई, उमेश भोई, कमलेश साहू, गणेश साहू, उत्तम भोई, प्रमोद भोई, दीपक बीसी, रक्षपाल नंद, रितेश नंद, रुपेश नंद, खगेस्वर भोई, राहुल भोई, मुकेश प्रधान, लोकनाथ भोई, बसन्त भोई, विकास भोई, यसवंत साहू, प्रियांशु बीसी, राहुल नंद , लखन बरिहा, सुमन बरिहा, पीताम्बर बुडेक, सहिस्त बरिहा, सुधीर बाघ, कमलेश हीरा, मेघनाथ हीरा, आलोक यादव, कमल बाघ, फकीर विशाल, उजल बाघ, अरविंद बाघ, गणेश साहू , सुंदर लाल सेठ, नेपाल साहू, राहुल मिश्रा, पिंटू पटेल, सुरेंद्र यादव, समेत भारी संख्या में जोगी कांग्रेस प्रवेश कर विधानसभा प्रत्याशी श्री किस्मतलाल नंद जिताने की बात कही l

हीरू चौरिसिया के नेतृत्व में 200 युवा कार्यकर्ता जोगी कांग्रेस थामा दामन
कांग्रेस और भाजपा लगा बड़ा झटका युवाओ को किस्मत पर भरोसा
विधानसभा चुभाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा कांग्रेस और भाजपा चिंता बढ़ते जा रहा है हम बात कर रहे है भवँरपुर के 200 युवा कार्यकर्ता जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया है l सरायपाली विधानसभा में वर्तमान कांग्रेस विधायक किस्मतलानंद का कांग्रेस से टिकट काट दिया गया है जिससे जोगी कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी बनाया गया है, जैसे ही समर्थकों पता चला तो किस्मतलाल नंद जिस भी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे उन्ही का साथ देंगे क्योंकि विधानसभा में सभी क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है उससे सभी कार्यकर्ता प्रभावित है l विधायक नंद ने जन भावना का सम्मान करते हुए किस्मत लाल नंद जनता जोगी कांग्रेस के चुनाव में है विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने से विधायक के निवास और कार्यालय लोगों का हुजूम उमड़ रहा है सरायपाली की जनता अपने लोकप्रिय विधायक को दोबारा विधायक बनना चाहते हैं किस्मतलाल नंद को मिल रहे जन समर्थन से कांग्रेस बीजेपी का चिंता होना लाजमी है l हीरू चौरिसिया नेतृत्व में भवँरपुर कार्यकर्ताओं ने नंद जी को भारी मदो से जिताने का संकल्प लिया l

सरायपाली : जंगल के किनारे दबिश 02 ठिकानां में 360 लीटर मदिरा एवं 2700 किलोग्राम महुआ लाहन आबकारी विभाग ने दबिश देकर जप्त किया

सरायपाली : जंगल के किनारे दबिश 02 ठिकानां में 360 लीटर मदिरा एवं 2700 किलोग्राम महुआ लाहन आबकारी विभाग ने दबिश देकर जप्त किया 360 लीटर मदिरा एवं 2700 किलोग्राम महुआ लाहन महासमुन्द 01 नवम्बर 2023/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशन में अवैध शराब बनाने और बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में 31 अक्टूबर को रात्रि 09ः00 बजे आबकारी विभाग वृत्त सरायपाली जिला महासमुंद द्वारा ग्राम पलसापाली, थाना बलौदा में जंगल के किनारे दबिश देकर मौके पर आसपास तलाशी ली।

 

यहां 02 ठिकानां में 24 प्लास्टिक पॉलीथिन और बोरी में भरी लगभग 360 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब तथा 54 प्लास्टिक बोरी में लगभग 2700 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि

 

अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(क)(च), 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर किया गया। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज प्रभारी आबकारी वृत्त सरायपाली, आबकारी आरक्षक राज किशोर पांडे तथा नगर सैनिक लक्ष्मी चंद और शिरिष भोई का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

बसना: बरोली, मेदिनीपुर, कुरचुण्डी, अखराभांठा तुकड़ा, ठाकुरपाली, गढफुलझर, कायतपाली, चिमरकेल, सोनामुंदी, छोटेपटनी,बड़ेडाभा आदि ग्रामों में सम्पत अग्रवाल ने जनसंपर्क किया ।

बसना: बरोली, मेदिनीपुर, कुरचुण्डी, अखराभांठा तुकड़ा, ठाकुरपाली, गढफुलझर, कायतपाली, चिमरकेल, सोनामुंदी, छोटेपटनी,बड़ेडाभा आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया ने किया जनसंपर्क ।

महासमुंद जिले के बसना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के ग्राम बरोली, मेदिनीपुर, कुरचुण्डी, अखराभांठा तुकड़ा, ठाकुरपाली, गढफुलझर, कायतपाली, चिमरकेल, सोनामुंदी, छोटेपटनी,बड़ेडाभा आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने जनसंपर्क कर केंद्र की भाजपा सरकार मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नौ साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए तमाम प्रमुख कार्यों की जानकारी दी। इन प्रमुख कार्यों में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर, हर घर शौचालय, माता बहनों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उज्ज्वला योजना, घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गईं पाइप लाइन, हर परिवार के बेहतर व स्वस्थ जीवन के लिए आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया।

नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बसना विधानसभा के प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा बसना विधानसभा को अपना परिवार मानता हूं। हर सुख दुख हर परिस्थिति में सदैव आपके साथ रहुंगा तथा मैं जिस तरह आप सभी को अपना परिवार मानकर नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कोरोना काल से लेकर अभी तक आप सभी का सहयोग एवं स्वास्थ्य एंबुलेंस की सुविधा करवाया ठीक उसी प्रकार आप सभी से उम्मीद रखता हूं बसना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनने पर आपसे भारी से भारी मतों से विजयी बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। मैं वादा करता हूं विधायक बनने के बाद आप लोगों की सेवा कार्य में की गुना ज्यादा होगी साथ ही 6 महीने के भीतर आप सभी ग्रामवासियों की मूलभूत सेवा पूर्ण करने की कोशिश करूंगा। भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बताया नीलांचल सेवा समिति में जिस तरह आप सभी का सहयोग- प्यार-दुलार मिला ठीक उसी प्रकार चुनाव जीतने में आप सभी का प्यार- दुलार-आशीर्वाद लेने के लिए आप सभी बच्चे बुजुर्ग महिलाओं माता से निवेदन करता हूं एक बार विधायक के रूप में मुझे चुनाव जीतने में सहयोग प्रदान करें मैं वादा करता हूं।आप सभी को यह बताना चाहता हूं पानी संबंधित, रोड संबंधित एवं अन्य मूलभूत संबंधित सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करूंगा। इस दौरान उन्होंने समस्त ग्रामवासीयों जीत का आशीर्वाद लेते हुए भाजपा को मतदान करने की अपील की।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के अदूरदर्शी सोच वाले नेतृत्व के कारण विकास के नाम पर सिर्फ कमीशन भ्रष्टाचार की जो इमारत खड़ी है,वह सीधे सीधे जनता के पैसों का दुरुपयोग है। ऐसे नेतृत्व को बदलने का समय आ गया है। बसना विधानसभा क्षेत्र की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है, जो इनकी निष्क्रियता का जीता जागता उदाहरण है।
इस दौरान भाजपा के रीति नीति से प्रेरित होकर ग्राम मेदिनीपुर निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता नीलांचल मिर्धा, बसंत साव, सत्यम सिदार, माधव बुड़ेक, मिनीकेतन साव, देवनाथ सिदार तथा ग्राम बरोली निवासी रोशन साव ने बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया एवं डॉ.सम्पत अग्रवाल को जिताने व छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर विधानसभा संयोजक डॉ. एनके अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, मण्डल प्रभारी किशन अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, जिला संयोजक आईटी सेल नवीन साव, मण्डल महामंत्री प्रहलाद साहू,मण्डल मंत्री गौरचंद्र प्रधान, सुवर्धन प्रधान, वेणुधर साहू, जनपद सदस्य प्रेमबाई साव, सरपंच मालती साव, सरपंच विजया भोई, सरपंच गुलापी साव,रमेश अग्रवाल, दशरथ प्रसाद अग्रवाल, गुलाब अग्रवाल, युवा मोर्चा महामंत्री राजेश साव, किसान मोर्चा अध्यक्ष तेजेन्द्र पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा, अल्प संख्यक प्रदेश मंत्री जशवंत कौर, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष बलराम साहू, पूर्व माटी कला बोर्ड अध्यक्ष चन्द्रशेखर पांडे, पूर्व सरपंच बिलासकुमार भोई, पूर्व सरपंच ईश्वर बारीक, धनमाली साव, बनमाली साव, जोगेंदर सिंह जटाल,रामकुमार भोई, शिवकिशोर साहू, हरजिंदर सिंह, महेन्द्र प्रधान, शंकरलाल साहू, भक्तचरण, भोजकुमार साव,कमलेश साव,ने हेमचंद साव, योगेश साव,लखे बंजारा,शिवम शुक्ला, प्रतीक पटेल, दिलीप साहू, सानमोती चौहान, गोकुल पटेल, नरेश पटेल, जयंत साव, डिग्रीलाल नंद,हुनर रात्रे, पद्मावती सूर्या, हरेश भोई, सुरजीत कौर, रजमीत कौर, चंद्रकांती राणा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

सरायपाली बसना बागबाहरा सहित कई जगह कार्यवाही वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड बिना अनुमति प्रिंट किए जा रहे राजनैतिक प्रचार सामग्री को किया गया जप्त

सरायपाली बसना बागबाहरा सहित कई जगह कार्यवाही वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड बिना अनुमति प्रिंट किए जा रहे राजनैतिक प्रचार सामग्री को किया गया जप्त

खल्लारी विधानसभा अंतर्गत बागबाहरा में उड़नदस्ता टीम द्वारा बिना अनुमति प्रिंट किए जा रहे फ्लैक्स को जप्त किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती सृष्टि चंद्राकर ने बताया कि तहसीलदार श्री लीलाधर कंवर के नेतृत्व में उड़नदस्ता की टीम ने यह कार्यवाही की है। बागबाहरा स्थित रजा प्रिंटर्स द्वारा बिना अनुमति के राजनैतिक प्रचार हेतु फ्लैक्स प्रिंट किया जा रहा था। इस दौरान प्रिंट किए गए आठ रोल जप्त किया गया है।

बसना एवं सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री योगेश कुमार शर्मा फील्ड में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान सोमवार को अंतरजिला चेक पोस्ट किशनपुर के निरीक्षण के दौरान वाहन वैगन आर क्रमांक सीजी-22, वाई3192 से 60 वोटर आईडी कार्ड तथा 21 व्यक्तियों के मूल आधार कार्ड प्राप्त हुआ। वोटर आईडी कार्ड सोनाखान एवं कसडोल तहसील के व्यक्तियों से संबंधित बताया गया है। मौके पर स्थैतिक निगरानी टीम द्वारा अजय महंत पिथौरा से पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं हुआ तथा पंचनामा कर वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड जप्त किया गया।

बिना अनुमति प्रिंट किए जा रहे राजनैतिक प्रचार सामग्री को किया गया जप्त

बागबाहरा एवं खल्लारी में स्थैतिक निगरानी दल ने दी दबिश

महासमुन्द 01 नवम्बर 2023/ खल्लारी विधानसभा अंतर्गत बागबाहरा में उड़नदस्ता टीम द्वारा बिना अनुमति प्रिंट किए जा रहे फ्लैक्स को जप्त किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती सृष्टि चंद्राकर ने बताया कि तहसीलदार श्री लीलाधर कंवर के नेतृत्व में उड़नदस्ता की टीम ने यह कार्यवाही की है। बागबाहरा स्थित रजा प्रिंटर्स द्वारा बिना अनुमति के राजनैतिक प्रचार हेतु फ्लैक्स प्रिंट किया जा रहा था। इस दौरान प्रिंट किए गए आठ रोल जप्त किया गया है। इसी तरह मॉ शारदा प्रिंटर्स पिथौरा से भी प्रचार सामग्री जप्त किया गया है। नायब तहसीलदार श्री नीरज कुमार एवं रविन्द्र काले द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें तीन पोस्टर एवं 200 नग विजिटिंग कार्ड जप्त कर कार्यवाही की गई है। ज्ञात है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 – (क) के तहत निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों अथवा राजनैतिक दलों द्वारा कराए जाने वाले पुस्तिका या पोस्टरों के मुद्रण और प्रकाशन संबंध में प्रिंटिंग प्रेस के मेसर्स, स्वामी एवं प्रबंधक को बैठक लेकर जानकारी दी गई है। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति ऐसी निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर जिसके मुख्य पृष्ठ पर उसके मुद्रक और प्रकाशक के नाम और पते न हो, मुद्रित या प्रकाशित न करेगा और न मुद्रित प्रकाशित कराएगा।

सरायपाली : कांग्रेस पार्टी से हट तो गए विधायक किस्मत लाल लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल से हटाना सायद मुश्किल ?

सरायपाली : कांग्रेस पार्टी से हट तो गए विधायक किस्मत लाल लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल से हटाना सायद मुश्किल  सरायपाली के विधायक किस्मत लाल नंद ने कांग्रेस पार्टी से बगावत की जंग छेड दिया है जनता कांग्रेस जे से नामांकन भरने के बाद किस्मत लाल नंद का प्रचार प्रसार जोरो पर है आज महाजनपद की टीम किस्मत लाल नंद के कार्यलय पहुँच कर उनसे हाल चाल जानने की कोशिश किए लेकिन वे चुनाव में अपने समर्थक कार्य कर्ताओं के साथ इतने व्यस्त थे की पत्रकारों के लिए भी समय नही निकाल पाए 1 घण्ठा के बाद मिलने के समय देने के बाद भी किस्मत लाल नंद व्यस्थ नजर दिखाई दिए दुरभाष के माध्यम से फोन करने पर काट दिए ।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी से विजयी होने वाले किस्मत लाल नंद मुख्यमंत्री के चहेते माने जाते थे लेकिन टिकट नही मिलने पर नाराज होकर बागी हो गए और जनता कांग्रेस जे में प्रवेश कर गए और जनता कांग्रेस ने किस्मत लाल नंद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चहेते माने जाने वाले किस्मत लाल नंद के कार्यालय से जनता कांग्रेस के प्रत्यासी और नामांकन के बाद भी कांग्रेस के मुख्यमंत्री बघेल  राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस के नेताओ का फोटो अभी तक दिवालो में देखने मिल जाएगा सायद किस्मत लाल नंद जी अपने दिल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल से नही निकाल पा रहे है हलाकि यह विधायक जी का निजी मामला है की उनके कार्यकाल में वे किसी का भी फोटो लगाएं ।

मामले में उनके प्रिय सहयोगी उमरिया निवासी प्रेम पटेल को दुरभाष के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया गया कि आखिर कांग्रेस के नेताओ का फोटो अभी तक कार्यालय में क्यो लटकाए हुवा है तो जवाब था कि सम्मान के लिए रखे है ।

महासमुन्द : बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान खरीदी किए जाने के निर्देश , इलेक्ट्रॉनिक सोशल साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं

महासमुन्द : बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान खरीदी किए जाने के निर्देश , इलेक्ट्रॉनिक सोशल साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं मतदान दिवस और मतदान दिवस के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण
मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक महासमुन्द भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मतदान दिवस और उसके एक दिवस पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है।

भारत निर्वाचन आयोग से इस संबंध में जारी परिपत्र की जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन हेतु दूसरे चरण के मतदान दिवस के एक दिन पूर्व तथा मतदान दिवस को (अर्थात 16 एवं 17 नवंबर 2023 को) प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला अथवा राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को प्रमाणन हेतु प्राप्त आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन के बाद वे दल अथवा प्रत्याशी जो इससे प्रभावित होते हैं, उनके पास किसी भी प्रकार की सफाई अथवा खंडन का अवसर नहीं होता। ऐसे में स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन जरूरी है।

बायोमेट्रिक संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने तक
2022-23 के अनुसार ही बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान खरीदी किए जाने के निर्देश महासमुन्द 31 अक्टूबर 2023/ प्रदेश सहित जिले मे खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी का कार्य 01 नवम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। जिसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी व्यवस्था लागू किए जाने निर्देश दिए गए है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा बायोमेट्रिक संबंधी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने में कुछ समय लगने की संभावना व्यक्त किया गया है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसानों की सुविधा के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 2022-23 के अनुसार ही बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान खरीदी किए जाने के निर्देश दिए है। विपणन संघ द्वारा उपार्जन केन्द्रों में बायोमेट्रिक उपकरण की व्यवस्था एवं संबंधित प्रक्रियाओं के पूरा होने पर बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी प्रारम्भ की जा सकती है।

महासमुन्द : बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान खरीदी किए जाने के निर्देश , इलेक्ट्रॉनिक सोशल साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं

महासमुन्द : बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान खरीदी किए जाने के निर्देश , इलेक्ट्रॉनिक सोशल साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं मतदान दिवस और मतदान दिवस के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण
मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक महासमुन्द भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मतदान दिवस और उसके एक दिवस पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है।

भारत निर्वाचन आयोग से इस संबंध में जारी परिपत्र की जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन हेतु दूसरे चरण के मतदान दिवस के एक दिन पूर्व तथा मतदान दिवस को (अर्थात 16 एवं 17 नवंबर 2023 को) प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला अथवा राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को प्रमाणन हेतु प्राप्त आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन के बाद वे दल अथवा प्रत्याशी जो इससे प्रभावित होते हैं, उनके पास किसी भी प्रकार की सफाई अथवा खंडन का अवसर नहीं होता। ऐसे में स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन जरूरी है।

बायोमेट्रिक संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने तक
2022-23 के अनुसार ही बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान खरीदी किए जाने के निर्देश महासमुन्द 31 अक्टूबर 2023/ प्रदेश सहित जिले मे खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी का कार्य 01 नवम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। जिसके लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी व्यवस्था लागू किए जाने निर्देश दिए गए है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा बायोमेट्रिक संबंधी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने में कुछ समय लगने की संभावना व्यक्त किया गया है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसानों की सुविधा के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 2022-23 के अनुसार ही बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान खरीदी किए जाने के निर्देश दिए है। विपणन संघ द्वारा उपार्जन केन्द्रों में बायोमेट्रिक उपकरण की व्यवस्था एवं संबंधित प्रक्रियाओं के पूरा होने पर बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी प्रारम्भ की जा सकती है।