सरायपाली बसना के तीन अभ्यर्थियों के नामांकन हुए अस्वीकृत जिले में कुल 54 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए

सरायपाली बसना के तीन अभ्यर्थियों के नामांकन हुए अस्वीकृत जिले में कुल 54 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए ।महासमुन्द 31 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत जिले में कुल 57 अभ्यर्थियों ने रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए थे। आज नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 54 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य/स्वीकृत हुए और 03 अभ्यर्थियों के

 

नामांकन अस्वीकृत हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र महासमुंद अंतर्गत सभी 20 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य/स्वीकृत पाए गए। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी 16 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत हुए हैं। जबकि बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 12 अभ्यर्थियों में से 02 अभ्यर्थियों के नामांकन अस्वीकृत हुआ है। जिसमें श्री सुमीत अग्रवाल एवं नित्यानंद प्रधान शामिल है। इसी तरह सरायपाली विधानसभा अंतर्गत कुल 09 अभ्यर्थियों में से 01 अभ्यर्थी रूकमणी बंछोर का नामांकन पत्र अस्वीकृत हुआ है।

  महासमुन्द 31 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत जिले में कुल 57 अभ्यर्थियों ने रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए थे। आज नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के पश्चात 54 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य/स्वीकृत हुए और 03 अभ्यर्थियों के नामांकन अस्वीकृत हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र महासमुंद अंतर्गत सभी 20 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य/स्वीकृत पाए गए। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी 16 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत हुए हैं। जबकि बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 12 अभ्यर्थियों में से 02 अभ्यर्थियों के नामांकन अस्वीकृत हुआ है। जिसमें श्री सुमीत अग्रवाल एवं नित्यानंद प्रधान शामिल है। इसी तरह सरायपाली विधानसभा अंतर्गत कुल 09 अभ्यर्थियों में से 01 अभ्यर्थी रूकमणी बंछोर का नामांकन पत्र अस्वीकृत हुआ है।

सरायपाली : किस्मत लाल का जनसम्पर्क अमित जोगी ने तो राजनीति तक छोड़ने की दावा कर चुके है क्या अपने पार्टी को जीत दिलाएंगे या कांग्रेस को हार ।

सरायपाली : किस्मत लाल का जनसम्पर्क अमित जोगी ने तो राजनीति तक छोड़ने की दावा कर चुके है क्या अपने पार्टी को जीत दिलाएंगे या कांग्रेस को हार ।

सरायपाली की राजनीति में बदलाव देखा जा रहा है कांग्रेस से टिकट नही मिलने पर विधायक किस्मत लाल नंद बागी हो जाएंगे ये किसीको अंदाजा नही था पिछले बार बम्फर फाड़ वोटो से जीत दिलाने वाले विधायक किस्मत लाल नंद पर उनके कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता टिकट कट जाने से नाराज थे लेकिन पार्टी का आदेश कहे या फैसला सर्वोपरि है कहकर किस्मत लाल नंद के कई चाहने वाले अब कांग्रेस प्रत्यासी चातुरी नंद के साथ है किस्मत लाल नंद के साथ वे कार्यकर्ता गायब हो चुके है जो उनके आगे पीछे घूमते रहते थे बता दें बात तो यह भी चल रहा है कि जिन धान खरीदी केंद्रों में विधायक किस्मत लाल नंद के अनुसंसा में अध्यक्ष बनाया गया वे कहा है ऐसे लोगो का कहना है किस्मत को लेकर अमित जोगी तो बयान तक दे चुके है की किस्मत लाल नंद चुनाव हार जाते है तो राजनीति छोड़ दूंगा ।

विधायक किस्मत लाल नंद का अंतिम तक टिकट कन्फर्म माना जा रहा था लेकिन कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता किस्मत लाल नंद के ख़िलाप लगातार नारे बाजी कर रहे थे और अंत मे कांग्रेस से टिकट चातुरी नंद के झोली में आई ऐसे भी चातुरी नंद टिकट नही मिलने से पहले से जोरो सोरों की तैयारी में थे लेकिन नाराज विधायक किस्मत लाल नंद गाडा समाज और अपने समर्थकों के साथ लेकर जनता कांग्रेस से चुनाव लड़ने का फैसला लिया वे कल नामांकन भर कर वापिस आए और वाहनों के काफिला के साथ गांव गांव में जाकर दोबारा मौका मांग रहे है सरायपाली के प्रेस कांफ्रेंस में दिए बयान के अनुसार पूरा गाडा समाज किस्मत लाल नंद के साथ है यह सब देखकर ऐसा लगता है कि भले ही किस्मत लाल नंद अपने पार्टी को जीत ना दिला पाए लेकिन कांग्रेस को हराने में कामयाब भी हो सकते है वही इस बात का फायदा भाजपा प्रत्यासी सरला कोसरिया को भी हो सकता है ।

वही महाजनपद न्यूज से हेमन्त वैष्णव ने भंवरपुर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता लीला कांत से बात चीत करने पर पूछा गया कि क्या विधायक किस्मत लाल नंद को बागी होकर जनता कांग्रेस से चुनाव लड़ने पर क्या कांग्रेस के चातुरी नंद को नुकसान होगा इस पर लीला कांत ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी को कोई नुकसान नही है कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम कर रही है और हम जीत रहे है ।

बसना :  जनता कांग्रेस जे से अनामिका पाल ने नामांकन के बाद ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार कर रही है जनसम्पर्क ।

बसना :  जनता कांग्रेस जे से अनिमिका पाल ने नामांकन के बाद ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार कर रही है जनसम्पर्क ।बसना के विधानसभा से लगभग 12 प्रत्याशियों ने नामाकंन फार्म भर दिया है 2 तारिक को नामांकन वापसी होगी उसके बाद प्रत्याशियों का दौरा दिनों दिन बढ़ते चला जाएगा बसना

विधानसभा में जहां सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी का टक्कर देखने मिलेगा ऐसा लोगो का मानना है लेकिन बसना विधानसभा से जनता कांग्रेस जे भी अनिमिका पाल ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार जनसम्पर्क कर रही है और लोगो को जनता कांग्रेस जे के घोषणा पत्र लोगो के बीच पहुचा रही है वोट देने की अपील कर रही है बता दें की

2018 के विधानसभा चुनाव में अनामिका पाल को जनता कांग्रेस से टिकट नही मिलने पर निर्दलीय लड़े और 2475 वोट मिले इस बार अनामिका पाल को जनता कांग्रेस छ्ग जे ने बसना विधानसभा से अनामिका पाल को प्रत्यासी बनाया है और वे बसना और पिथौरा क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क कर रही है अब आने वाले दिन ही बताएंगे कि कौन किस पर भारी रहा ।

बसना : गांव गांव जाकर क्या वादा कर रहे है भाजपा प्रत्यासी सम्पत अग्रवाल सरकड़ा, अमलीडीह, भिथिडीह, पटपरपाली, कोचर्रा, छिबर्रा, खुशरुपाली, जम्हर, राजाडेरा, कोकोभांठा,अर्जुनी आदि ग्रामों में जनसंपर्क ।

बसना : गांव गांव जाकर क्या वादा कर रहे है भाजपा प्रत्यासी सम्पत अग्रवाल सरकड़ा, अमलीडीह, भिथिडीह, पटपरपाली, कोचर्रा, छिबर्रा, खुशरुपाली, जम्हर, राजाडेरा, कोकोभांठा,अर्जुनी आदि ग्रामों में जनसंपर्क ।बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क,
मोदी सरकार के नौ साल की गिनाईं उपलब्धियां, बताए जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ

बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल पिथौरा के ग्राम सरकड़ा, अमलीडीह, भिथिडीह, पटपरपाली, कोचर्रा, छिबर्रा, खुशरुपाली, जम्हर, राजाडेरा, कोकोभांठा,अर्जुनी आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया। यात्रा का जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं व आरती एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान ढोल मंजीरों की थाप पर भाजपा के जयजयकार के नारों के साथ लोग काफी उत्साहित रहें।
उक्त ग्रामों में जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नौ साल के अंदर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए तमाम प्रमुख कार्यों का ब्योरा दिया। इन प्रमुख फैसलों में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर, हर घर शौचालय, माता बहनों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उज्ज्वला योजना, घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गईं पाइप लाइन, हर परिवार के बेहतर व स्वस्थ जीवन के लिए आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना,

 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया।
भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा आप सभी लोगों के मांग पर केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे बसना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप चुनावी मैदान में उतारा है ताकि मैं आप सभी क्षेत्रवासियों की सेवा कार्यों में और वृद्धि कर सकुं,आप सभी से उम्मीद रखता हूं बसना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनने पर आपसे भारी से भारी मतों से विजयी बनाने में सहयोग व आशीर्वाद प्रदान करेंगे। मैं वादा करता हूं विधायक बनने के बाद 6 महीने के भीतर आप सभी की समस्त ग्राम वासियों की मूलभूत सेवा पूर्ण करने की कोशिश करूंगा। भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बताया नीलांचल सेवा समिति में जिस तरह आप सभी का सहयोग मिला प्यार मिला दुलार मिला ठीक उसी प्रकार चुनाव जीतने में आप सभी का प्यार दुलार आशीर्वाद लेने के लिए आप सभी बच्चे बुजुर्ग महिलाओं माता से निवेदन करता हूं एक बार विधायक के रूप में मुझे चुनाव जीतने में सहयोग प्रदान करें मैं वादा करता हूं।आप सभी को यह बताना चाहता हूं पानी संबंधित, रोड संबंधित एवं अन्य मूलभूत संबंधित सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करूंगा।
जनसंपर्क यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत अमलीडीह के सरपंच श्रीमती निर्मला ठाकुर ने अपने दल-बल सहित बसना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया एवं डॉ.सम्पत अग्रवाल को जिताने का संकल्प लिया।

इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता सीताराम सिन्हा, मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, जिला महामंत्री दुलिकेशन साहू,मण्डल महामंत्री अशोक चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र डड़सेना, मण्डल उपाध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र साहू, विनोद सिन्हा,सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ प्रधान, किसान मोर्चा अध्यक्ष तिलकराम यादव, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष प्रधान, चमन सेन, योगेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामाधीन सिन्हा, सफेद कुमार यादव,मुरली यादव, परसुराम कन्नौजे, ललित सिन्हा, रामेश्वर कन्नौजे, भोगसिंग ठाकुर,सतीश ध्रुव,ओम सिन्हा, जगदेव नंद, संतोषी सिन्हा, पार्वती धीवर,देवकी वर्मा, शारदा ध्रुव, विमला पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

महासमुन्द के 4 विधानसभा में कुल आज 37 प्रत्यासीयो ने नाम दाखिल किया देखें कौन किस पार्टी से और कौन निर्दलीय कई दिग्गजों का नाम शामिल ।

महासमुन्द के 4 विधानसभा में कुल 37 प्रत्यासी मैदान में देखें कौन किस पार्टी से और कौन निर्दलीय कई दिग्गजों का नाम शामिल  महासमुन्द 30 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए महासमुंद जिले के चारो विधानसभा क्षेत्र के लिए आज अंतिम दिन सोमवार को कुल 37 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र दाखिल

करने वालों में जय कोसरिया निर्दलीय, राम शरण टंडन पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड, किरण धृतलहरे निर्दलीय, अशवंत साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ जे, डेजी रानी नेताम गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, संजय कुमार यादव आम आदमी पार्टी, अशोक कुमार सिदार छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी, योगेश्वर सिन्हा भारतीय जनता पार्टी, रन्जीत चंद्राकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, पंकज साहू स्वाभिमान पार्टी, डॉ. रश्मि चंद्राकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, हर्मेन्द्र कुमार जांगड़े निर्दलीय, भुनेश्वरी सतनामी जनता कांग्रेस, चंचल वानी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, गंगुराम ध्रुव निर्दलीय, गणेश राम ध्रुव हमर राज पार्टी एवं योगेश कुमार ठाकुर निर्दलीय शामिल है।

इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से अल्का चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी, द्वारिकाधीश यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस, प्रेमलाल मलिक जनता कांग्रेस, साखाराम बरिहा निर्दलीय, गेंद लाल डउसेना जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, रेखराम बाघ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, बुधियारिन साहू राईट टू रिकाल पार्टी, नैन सिंह ठाकुर भारतीय चेतना शक्ति पार्टी, याकुब खान पाशा नेशनल यूथ पार्टी, हुक्कुम चंद्र चंद्राकर राष्ट्रीय जन सभा पार्टी शामिल है।

बसना विधानसभा क्षेत्र से देवेन्द्र बहादुर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, अजय रात्रे गोड़वाना तंत्र पार्टी, रामेश्वर चौहान आजाद जनता पार्टी, अरविंद प्रधान निर्दलीय, अनामिका पाल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, सदानंद साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, जगदीश सिदार हमर राज पार्टी, सुनील कुमार सोनवानी जनता कांग्रेस, प्रहलाद बरिहा निर्दलीय, नित्यानंद प्रधान लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी शामिल है।

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से जयनारायण किशोर बहुजन समाज पार्टी, चातुरी नंद इंडियन नेशनल कांग्रेस, किस्मत लाल नंद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, बिरीतिया चौहान हमर राज पार्टी, रूक्मणी बंछोर निर्दलीय, सरिता चौहान जनता कांग्रेस, ममता मधुकर बली राजा पार्टी और सरला कोसरिया भारतीय जनता पार्टी शामिल है।

महासमुन्द के 4 विधानसभा में कुल इतने अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। वहीं 02 नवम्बर को अभ्यर्थी नाम वापसी कर पायेंगे।

महासमुन्द के 4 विधानसभा में कुल इतने अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। वहीं 02 नवम्बर को अभ्यर्थी नाम वापसी कर पायेंगे।

महासमुन्द 30 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए महासमुंद जिले के चारो विधानसभा क्षेत्र के लिए आज अंतिम दिन सोमवार को कुल 37 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सोमवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी, इसी तरह खल्लारी

 

विधानसभा क्षेत्र से 10, बसना विधानसभा क्षेत्र से 10 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 07 अभ्यर्थी शामिल है। उल्लेखनीय है कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से कुल 57 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 20, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 16, बसना विधानसभा क्षेत्र से 12 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 09 अभ्यर्थी शामिल है। उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। वहीं 02 नवम्बर को अभ्यर्थी नाम वापसी कर पायेंगे।  

 

महासमुन्द – इस विधानसभा में सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के लिए स्थानीय पार्टी और निर्दलीय बड़ी चुनौती ।

महासमुन्द – इस विधानसभा में सबसे ज्यादा उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के लिए स्थानीय पार्टी और निर्दलीय बड़ी चुनौती ।महासमुन्द में आज 29 अक्टूबर विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज अंतिम दिन सोमवार को कुल 10 नामांकन फार्म खरीदे गए। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 03, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 02, बसना विधानसभा क्षेत्र से 02 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 03 अभ्यर्थी शामिल है। उल्लेखनीय है कि जिले के चारो विधानसभा क्षेत्र में कुल 68 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए है। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 25, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 18, बसना विधानसभा क्षेत्र से 15 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी शामिल है। बता दें कि इस बार स्थानीय पार्टी और निर्दलीय भी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशीयो को वोट समीकरण बिगाड़ने सफल हो सकते है अब तो चुनाव के रिजल्ट ही बताएगा कौन किस पर भारी था और कौन नुकसान किया ।

बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरडीपा, चिखली, टोंगोपथरा,डुमरपाली, डोंगाघाट, गिरना, अमोदीडिही, सुखीपाली, पिलवापाली कौड़ियापारा कौड़िया आदि ग्रामों के भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क,

बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरडीपा, चिखली, टोंगोपथरा,डुमरपाली, डोंगाघाट, गिरना, अमोदीडिही, सुखीपाली, पिलवापाली कौड़ियापारा कौड़िया आदि ग्रामों के भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क,बसना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरडीपा, चिखली, टोंगोपथरा,डुमरपाली, डोंगाघाट, गिरना, अमोदीडिही, सुखीपाली, पिलवापाली कौड़ियापारा कौड़िया आदि ग्रामों के देवतुल्य ग्रामवासियों से मिलते जुलते और सभी लोगों का हालचाल लेते हुए विधानसभा क्षेत्र के उत्थान के लिए दिल में जोश जज्बा और जुनून के साथ जनसंपर्क यात्रा पर निकलें हैं।
उक्त ग्रामों में जनसंपर्क यात्रा के दौरान उन्होंने कहा प्रधानमंत्री

 

नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। नौ साल में देश-प्रदेश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर, हर घर शौचालय, माता बहनों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उज्ज्वला योजना, घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गईं पाइप लाइन, हर परिवार के बेहतर व स्वस्थ जीवन के लिए आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि

 

योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि जन कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण हितलाभ मिल रहा है।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आगे कहा कि मैं बसना विधानसभा क्षेत्र के माटी में जन्मा आप लोगों के बीच खेला कुदा,आप लोगों के पढ़ा लिखा आप लोगों का बेटा हूं। बसना विधानसभा क्षेत्र हर एक जनता मेरा परिवार है। मै अपने इस परिवार को कभी नहीं छोडूंगा। क्षेत्र की एक एक जनता की दर्द को अपना दर्द समझता हूं। नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से आप लोगों का सेवा करता आ रहा हूं और जब तक मेरी जिंदगी है तब तक सेवा करता रहूंगा।बसना विधानसभा क्षेत्र को सजाने व संवारने में कोई कसर बाकी नहीं रखुंगा और हर एक पल आप लोगों के सुख दुःख में सहभागी बनता रहूंगा।आप लोगों की सेवा करने, पूरे बसना विधानसभा क्षेत्र को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए आप सभी का प्यार- दुलार- आशीर्वाद की जरूरत है।इसके लिए आप सभी से अपील करता हूं कि भाजपा को मतदान करें। और अपने बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास में सहभागी बने।

 

इस दौरान भाजपा के रीति नीति से प्रेरित होकर ग्राम चिखली निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता समारू बरिहा ने बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया एवं डॉ.सम्पत अग्रवाल को जिताने व छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा प्रभारी अजय सिंग,मण्डल महामंत्री आशीष शर्मा, भाजपा मण्डल पिथौरा उपाध्यक्ष प्रेम प्रधान, पिथौरा सरपंच संघ सचिव राजेश साव, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,जनपद सदस्य अजय नायक, पुरुषोत्तम विशाल, प्रकाश विशाल, प्रफुल्ल विशाल, सरपंच पंचानंद नंद, सरपंच सुधीर प्रधान, सरपंच प्रतिनिधि जुगेश्वर नेताम,कोलता समाज सभापति विनोद बारीक, पूर्व सरपंच सादराम बरिहा,विक्की सलुजा जतिन ठक्कर, कन्हैया प्रधान, सतीश प्रधान, सन्नी रोहिल्ला, हरिकेश,राजकुमार विशाल, रोहित प्रधान, गजराज बारीक, शिवचरण नायक, विश्वनाथ प्रधान, संतोषिनी बारीक, सविता साहू, राजकुमारी यादव, कमला बारीक, दामिनी बारीक आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

महासमुन्द : पेट्रोल से घर के अंदर रखे बाइक में लगाई गई आग एक ख़िलाप एफआईआर दर्ज

महासमुन्द : पेट्रोल से घर के अंदर रखे बाइक में लगाई गई आग एक ख़िलाप एफआईआर दर्ज । थाना महासमुन्द के आगजनी क्र0 12/23 दिनांक 10.10.23 एवं आवेदिका भूमिका चौहान के आवेदन का जांच किया जांच दौरान गवाह अखिलेश परमार, सविता परमार ,कुलेश्वर चक्रधारी, आवेदिका भूमिका चौहान ,प्रेम शंकर निषाद से पुछताछ कर कथन लेख किया जिन्होने अपने अपने कथन में दिनांक घटना समय को गांव के अनिष परमार पिता दुलार सिंह परमार के द्वारा मोटर सायकल क्र0 CG 06 GT 5589 को प्रार्थी के घर के चैनल गेट में अपनी हाथ को पेट्रोल से भरे बाटल सहित अंदर घुसाकर मोटर सायकल में छीट कर आग लगा कर जला दिया जिससे उक्त पल्सर मोटर सायकल का सीट से लेकर पिछे भाग जल गया जिससे

आगजनी होकर करीब 30000 रूपये का नुकसानी होना बताये तथा घटना स्थल कर निरीक्षण एवं दौरान भौतिक साक्ष्य के आधार पर आरोपी अनीश परमार द्वारा प्रार्थी के घर के चैनल गेट में हाथ घुसाकर पल्सर मोटर सायकल में बाटल से पेट्रोल छीट कर आग लगाना पाया ,गया है, कि आरोपी अनीश परमार द्वारा अपराध धारा सदर 456,435 भादिव का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आगजनी नकल जैल है। नकल रोसा दिनांक 11.10.23 थाना महासमुन्द जिला महासमुन्द क्र0 13 प्रविष्टि का प्रकार कायमी आगजनी क्र0 12/23 द्वारा SI सिन्हा समय 10.40 विवरण बजे मे सूचना है कि आवेदक अखिलेश

परमार पिता स्व0 नारायाण परमार उम्र 33 वर्ष साकिन घोडारी थाना व जिला महासमुन्द का थाना उपस्थित आकर D/O अधिकारी उप निरीक्षक बी आर सिन्हा से जुबानी बताकर आगजनी रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पल्सर मोटर सायकल 125 सीसी क्र0 CG 06 GT 5589 काला कलर का दिनांक 10.10.23 को रात मे 11.40 बजे अपने घर के चैनल गेट के अंदर चैनल गेट मे तला लगाकर रखा था अज्ञात कारण से मोटर सायकल मे आग लगने से मोटर सायकल के पिछले हिस्सा आग से जल गया है आग लगने से किसी तरह से मोटर सायकल के आग को बुझाया आग लगने से करीब 30000 रूपये का नुकसान हुआ है कि सूचक की रिपोर्ट पर आगजनी क्र0 12/23 कायम कर अनिष परमार के ख़िलाप
435-IPC, 456-IPC जांच में लिया गया।

छत्तीसगढ़ : अल्पसंख्यक विभाग ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की सूची बसना और महासमुन्द से मोहसिन मेमन और सैयद आबिद हुसैन को मिली जिम्मेदारी ।

छत्तीसगढ़ : अल्पसंख्यक विभाग ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की सूची बसना और महासमुन्द से मोहसिन मेमन और सैयद आबिद हुसैन को मिली जिम्मेदारी ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी जी के आदेशानुसार एवं छत्तीसगढ़
कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी श्री निज़ामुदीन राईन जी व सहप्रभारी आसिफ पाशा जी की सहमती से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 हेतु निम्नलिखित पदाधिकारीयों को विधानसभा का प्रभारी बनाया जा रहा हैं।

सभी प्रभारी तत्काल प्रभाव से अपने प्रभार क्षेत्र में पहुँच कर अल्पसंख्यक विभाग की बैठक आयोजित कर कांग्रेस प्रत्याशीयो के पक्ष में कार्य प्रारंभ करे | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मद्देनजर विधान सभा वार प्रभारियों को सूची जारी कर दी है जिसमे अल्प संख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहम्मद मोहसिन मेमन को बसना विधान सभा क्रमांक 40 की जिम्मेदारी मिली है मोहसिन ने अल्प संख्यक के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन और अल्प संख्यक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम राज्यसभा सांसद इमरान प्रापागढ़ी का दिल से आभार व्यक्त किया एवम इस विसय में मोहसिन मेमन ने आगे मीडिया से चर्चा के दौरान की कांग्रेस पार्टी कांग्रेस पार्टी नियम एवम रीति और भूपेश बघेल जी के अच्छे

कार्यों ,सफल योजनाओं सफल नीति के कारण ही छत्तीसगढ़ में फिर से दुबारा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया है और बसना विधानसभा के वर्तमान विधायक व प्रत्यासी राजा देवेंद्र बहादुर सिंह जी को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने के संबंध में कार्य किया जाएगा ।