सरायपाली पुलिस ने 8 लोगो को घेराबंदी कर पकड़ा कुछ तो पुलिस वालों को देखते ही भागने में कामयाब हुए ।

सरायपाली पुलिस ने 8 लोगो को घेराबंदी कर पकड़ा कुछ तो पुलिस वालों को देखते ही भागने में कामयाब हुए ।सरायपाली के प्र0आर0 को  दिनांक 28.10.2023 को टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि कुछ लोग शास0 प्राथ0 शाला शास्त्रीनगर झिलमिला के मैदान में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है सूचना पर सउनि श्रवण दास के हमराह में आर. 738,786,806,638,364,867 के साथ स्वयं के

अलग अलग मोटर सायकल से रवाना होकर, गवाह केशव चौहान व मनोज यादव को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर गये जहां कुछ व्यक्ति 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे जिसे घेराबंदी कर पकडे कुछ जुआडियान पुलिस को देखकर भाग गये कुछ लोग पकडे गये जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. राकेश प्रजापति पिता दशरथ प्रजापति उम्र 27 साल , 2. प्रशांत ताण्डी ऊर्फ विकाश पिता गुरोसिंग ताण्डी उम्र

27 साल , 3. हिरालाल चौहान पिता दुजेलाल चौहान उम्र 19 साल, 4. कार्तिकराम आदित्य पिता फिरूराम आदित्य उम्र 19 साल , 5. नितेश चौहान पिता श्यामलाल चौहान उम्र 23 साल, 6. लक्ष्मण दास पिता फिरतु दास उम्र 27 साल , 7. गजेंद्र दास ऊर्फ करन पिता त्रिलोचन दास उम्र 18 साल, 8. डिलेश्वर चौहान पिता श्यामलाल चौहान उम्र 25 साल साकीनान टावरपारा वार्ड नंबर 8 झिलमिला सरायपाली का रहने वाला बताये। जुआडियों के फड एवं पास से 920 रूपये तथा 52 पत्ती तास को जप्त कर आरोपियों को मौके पर गिरप्तार कर मामला जमानती होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । बाद हमराह स्टाफ वापस स्टेशन आकर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 8 बड़ी घोषणाएं सिलेंडर की रीफिलिंग में सब्सिडी देने के साथ किसानों और अन्य लोगो के लिए क्या है खाश

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 8 बड़ी घोषणाएं सिलेंडर की रीफिलिंग में सब्सिडी देने के साथ किसानों और अन्य लोगो के लिए क्या है खाश खैरागढ़ में प्रियंका गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. इसके साथ ही उन्होने आठ बड़ी घोषणाएं की है. प्रियंका गांधी ने सबसे बड़ा ऐलान महतारी न्याय योजना को लेकर किया है. जिसमें एलपीजी सिलेंडर की रीफिलिंग में सब्सिडी देने का उन्होेंने ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि दोबारा कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनने पर महिलाओं के महतारी न्याय योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी देने का ऐलान किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएंगे। राज्य के सभी 6,000(लगभग) शासकीय हायर सेकेंड्री एवं हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में क्रमशः अपग्रेड करेंगे। फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना कर ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की स्थापना कर ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की संख्या 300 से बढ़ाकर 1000 करेंगे।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही 17.5 लाख लोगों को आवास मिलेगा
सीएम भूपेश बघेल ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के समय में किसानों को बोनस मिलता था। जैसे ही मोदी सरकार बनी, बोनस देना बंद कर दिया गया। लेकिन हम आपको बोनस देंगे। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही 17.5 लाख लोगों को आवास मिलेगा। मोदी सरकार पैसा दे या न दे, छत्तीसगढ़ सरकार आपको मकान देगी।

1 : छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू होगी. एलपीजी रिफिल कराने पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी. 2 – छत्तीसगढ़ के 49 लाख 63 हजार उपभोक्ताओं में से 43 हजार उपभोक्ताओं का जिनका बिजली बिल 200 यूनिट से कम है, उनका बिल माफ किया जाएगा, बाकि लोगों को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी. 3 – स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ होगा. सक्षम योजना के तहत लिए ऋण को भी माफ करेंगे. 4 – स्वयं सहायता समूह का कर्ज माफ होगा. सक्षम योजना के तहत लिए ऋण को भी माफ करेंगे. 5 सभी 6000 सरकारी हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों को आत्मानंद आत्मानंद स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा 6 – सभी 6000 सरकारी हायर सेकेंडरी और हाई स्कूलों को आत्मानंद आत्मानंद स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा 7 – परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6000 मालिकों के 2018 से बकाया टैक्स माफ होंगे 8 – किसानों के तिवरा को भी एमएसपी में खरीदा जाएगा.

प्रियंका गांधी ने की घोषणाएं: सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में। 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली। महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ। आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना। राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे। छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज। परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ। राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

बसना : क्या ऋण माफी योजना और धान का समर्थन मूल्य भाजपा प्रत्यासी सम्पत अग्रवाल के लिए चुनौती  400 बिस्तर अस्पताल खोलने को लेकर क्या कहा ग्राम चिखली में सम्पत अग्रवाल ने बताया कैसा रहेगा भाजपा का घोषणा पत्र

बसना : क्या ऋण माफी योजना और धान का समर्थन मूल्य भाजपा प्रत्यासी सम्पत अग्रवाल के लिए चुनौती  400 बिस्तर अस्पताल खोलने को लेकर क्या कहा ग्राम चिखली में सम्पत अग्रवाल ने बताया कैसा रहेगा भाजपा का घोषणा पत्र

भाजपा प्रत्यासी सम्पत अग्रवाल का जनसम्पर्क दौरा लगातार जारी है गांव गांव जाकर भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे है इसी क्रम में आज सम्पत अग्रवाल बसना विधानसभा के पिथौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम चिखली पहचे जहां ग्रामीणों के सम्बोधित करते हुए सम्पत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार बनती है तो पीएम आवास सुचारू रूप लागू होगा वही अंत मे प्रेस से दिए सवाल जवाब दिए

सम्पत अग्रवाल से सवाल था कि क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा समर्थन मूल्य और कर्ज माफी की घोषणा कितना चुनौती रहेगा इस पर संपत अग्रवाल ने कहा की छत्तीसगढ़ में घोषणा पत्र में कांग्रेस से बेहतर घोषणा पत्र रहेगा सम्पत अग्रवाल ने कहा की भाजपा घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में धान का समर्थन मूल्य 3200 रु करने जा रही है साथ ही केंद्र के नेतृत्व में किसानों का कर्ज माफी भी किया जाएगा ।

सवाल में सम्पत अग्रवाल से पूछा गया की क्या बसना में 400 बिस्तर अस्पताल खोलने का घोषणा क्या एक चुनावी स्टंड या मतदाताओं को लुभाने के लिए था इस सम्पत अग्रवाल ने कहा की 400 बिस्तर अस्पताल खोलने का वादा कोई चुमवी वादा नही है अस्पताल से इस चुनाव का कोई लेना देना नही है मैं पहले से लोगो का जन सेवा करता आ रहा हु अस्पताल के लिए जगह चयन कर लिया गया आने वाले दिनों में अस्पताल जरूर खुलेगा ।

वही चुखली में कई ग्रामीणों ने मीडिया के टीम ने चर्चा किए कहा विधायक देवेंद्र बहादुर से काफी नाराज नजर आए उनका कहना है कि चुनाव जीतने के बाद एक बार भी हमारे गांव नही आए है की हमारे गांव में क्या समस्या है देखने ग्रामीणों का कहना है की एक बार सम्पत अग्रवाल को मौका देंगे ।

(बसना महासमुन्द )पिथौरा के दलाल सक्रिय पिरदा ,बसना,बम्हनी,सांकरा, से मजदूरों के पलायन का सिलसिला जारी है चुनाव में प्रत्याशियों पर प्रभाव पड़ सकता प्रभाव जंगल इलाके सहित कई गांव में पलायन करने वालों की संख्या लगभग सैकड़ो में रहती है दलाल सक्रिय ।

(बसना महासमुन्द )पिथौरा के दलाल सक्रिय पिरदा ,बसना,बम्हनी,सांकरा, से मजदूरों के पलायन का सिलसिला जारी है चुनाव में प्रत्याशियों पर प्रभाव पड़ सकता प्रभाव जंगल इलाके सहित कई गांव में पलायन करने वालों की संख्या लगभग सैकड़ो में रहती है दलाल सक्रिय ।

ठीक चुनाव के पहले पलायन का सिलसिला जारी क्या विधानसभा चुमाव में प्रत्याशियों पर प्रभाव पड़ सकता प्रभाव जंगल इलाके सहित कई गांव में पलायन करने वालों की संख्या लगभग सैकड़ो में रहती है ।

बसना पिथौरा में मजदूर दलाल सक्रिय हो चुके है कई गांव से चुपके से पलायन करवाने की खबर ग्रामीणों के माध्यम से मिलती राहति है फिलहाल अभी पिथौरा और सरायपाली क्षेत्रो से भारी मात्रा में पलायन की खबर मिल रहा है निर्वाचन आयोग के द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू, नहीं थम रहा मजदूरों का पलायन
शासन प्रशासन के अधिकारी पलायन को लेकर गंभीर नहीं छत्तीसगढ़ मे विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इधर मजदूरों के पलायन सिलसिला जारी है। बसना से प्रयागराज जाने वाली बस से प्रतिदिन मजदूर उत्तर प्रदेश ईंट भट्टा के लिए पलायन कर रहे हैं। मजदूरों को पलायन कराने में मुख्य भूमिका मजदूर दलालों का है। जगदीशपुर रोड ओवरब्रिज खेमड़ा के पास प्रयागराज जाने वाली बस खड़ी थी।बस में सफर करने वाले व्यक्तियों को पूछा गया तो एक व्यक्ति ने बताया कि मै बरेकेल पिथौरा निवासी हूं ईंट भट्टा कमाने खाने जा रहा हूं, भट्टा सरदार पवन अग्रवाल के माध्यम से जा रहा हूं। दूसरे व्यक्ति ने ओनकी डाभा उड़ीसा निवासी होना बताया।बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पिरदा ,बसना,बम्हनी,सांकरा,पिथौरा से मजदूरों के पलायन का सिलसिला जारी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा है कि सभी गरीब परिवार को प्रदेश सरकार के द्वारा मुफ्त मे राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। पूरे प्रदेश में चले भेंट मुलाकात कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री का जबाब देते हुए मजदूरों ने बताया कि ” हमर कका हरे हमर गरीब दुखी मन बर राशन के बेवस्था ल करे हे, मनरेगा के तहत रोजगार घलो मिलत हे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ के द्वारा जिले के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि छत्तीसगढ़ से किसी भी मजदूरों का पलायन नहीं होना चाहिए।उसके बावजूद भी पलायन हो रहा है। शासन के द्वारा सभी के लिए रोजगार मुहैया कराया गया है। छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी,नरवा गरवा घुरवा अऊ बारी,
छग शासन के अधिकारी कर्मचारी पलायन को लेकर गंभीर नहीं है इसलिये मजदूरों का पलायन खुलेआम बेखौफ़ दलालों के माध्यम से हो रहा है। भट्ठा दलालों के द्वारा मजदूरों को अधिक रूपये का लालच देकर फंसाते हैं और एडवांस के बतौर 25 से 50 हजार रुपये देकर ईंट भट्ठा ले जाते हैं।वहां मजदूर दिन रात काम करते हैं। जो काम नहीं कर पाता उसे प्रताड़ित किया जाता है।शारीरिक और मानसिक यातनायें दी जाती है।छत्तीसगढ़ के भोले माले मजदूर इस पीड़ा को नहीं चाहते हुए भी झेलते हैं। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है शासन प्रशासन या स्वयं मजदूर या भट्ठा दलाल ?

उत्तरप्रदेश ईंट भट्ठा गयी खोकसा की एक हरिजन महिला विगत बारह वर्षों से गायब हो गई है। बसना पुलिस आज पर्यंत तक नहीं खोज पाई
बता दें कि बसना थाना अन्तर्गत के गांव खोकसा की एक हरिजन महिला उत्तरप्रदेश ईटभट्ठा लगभग बारह वर्ष पहले गयी थी जो आज पर्यंत तक वापस नहीं आई । बसना पुलिस ने खोजने का प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिली। बता दें कि पलायन निश्चित रूप से पलायन को रोका जाना चाहिए।छत्तीसगढ़ सरकार पलायन को लेकर गंभीर है परंतु शासन प्रशासन के अधिकारी पलायन को लेकर गंभीर नहीं हैं। बसना विधानसभा क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ो हजारों की संख्या में मजदूर पलायन कर रहे हैं। भट्ठा दलालों के विरुद्ध अंतर्राज्यीय प्रवासी कर्मकारअधिनियम 1979 की धारा 8 एवं धारा 12 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति नहीं लेने व प्राधिकारी को सूचना नहीं दिये जाने के संबंध में कार्रवाई किया जाना चाहिए।

अन्य राज्यों में मजदूरों ले जाने का यह है नियम
उल्लेखनीय है कि पलायन के पूर्व संबंधित ठेकेदारों के द्वारा अधिनियम के अंतर्गत अनुज्ञप्ति प्राप्त किया जाना चाहिए एवं पलायन करने वाले श्रमिक का नाम पलायन पंजी संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा दर्ज किया जाना आवश्यक है।उपरोक्त नियमों का पालन नहीं किया जाना अपराध की श्रेणी मे आता है।संबंधित मजदूर दलाल उपरोक्त नियमों का पालन करते हुए श्रम विभाग के अधिनियम अंतर्गत अनुज्ञप्ति प्राप्त कर वैध तरीके से मजदूरों को कार्य कराने के उद्देश्य से अन्य राज्यों में ले जा सकता है। दूसरे राज्यों में काम करने के उद्देश्य से प्रवास करने वाले मजदूरों को छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अथवा असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत पंजीयन अवश्य करायें ताकि उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
लोकतंत्र के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार का गठन होना है। छत्तीसगढ़ की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगी।ऐसी परिस्थिति में मजदूरों का पलायन होना या पलायन कराया जाना कतई उचित नहीं है।

बसना : 30 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 6,000 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया

बसना : 30 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 6,000 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद (छ0ग0)/
/ दिनांक 28/10/2023
थाना बसना पुलिस की कार्यवाही
30 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपिया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28/10/2023 को ग्राम भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिलकपुर में

 

आरोपीया अपने घर बाडी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखा है कि सूचना पर ग्राम तिलकपुर में आरोपीया बुन्देला बाई कोसरिया पति राजकुमार कोसरिया उम्र 40 साल साकिन तिलकपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 20 लीटर व दो 05-05 लीटर वाली पीले रंग की जरकीन में भरी हुई 10 लीटर कुल 30 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 6,000 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया। आरोपिया के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया आरोपिया को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपिया का नाम
01. बुन्देला बाई कोसरिया पति राजकुमार कोसरिया उम्र 40 साल साकिन तिलकपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 जप्त संपत्ती – एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 20 लीटर व दो 05-05 लीटर वाली पीले रंग की जरकीन में भरी हुई 10 लीटर कुल 30 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 6,000 रूपये

संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक आशीष वासनिक थाना प्रभारी बसना, मप्र0आर0 चंचल बंसवार, आरक्षक बिरेन्द्र साहू, नरेश बरिहा, ललित यादव, संजय सोनी, सुनील चन्द्रवंशी, निर्मल बरिहा, ओमप्रकाश निराला, मआर सुभाषणी भोई एवं थाना बसना पुलिस द्वारा किया गया।

बागबाहरा : अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी देव यादव एवं अभिषेक ताण्डी गिरप्तार

बागबाहरा : अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी देव यादव एवं अभिषेक ताण्डी गिरप्तार

महासमुन्द पुलिस 28/10/2023
पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में थाना बागबहरा की कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध बागबाहरा पुलिस की कार्यवाही
अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी देव यादव एवं अभिषेक ताण्डी गिरप्तार कुल 417 नग पौवा वाली देशी प्लेन शराब एवं एक TVS स्कूटी क्रमांक CG 07 CL 5606 घटना में प्रयुक्त जप्त किया गया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री युलेण्डन यार्क के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है कि दिनांक 28/10/2023 मुखबिर सूचना पर NH 353 मेन रोड पिथौरा चौक बागबाहरा में आरोपीगण 01. देव यादव पिता अर्जुन यादव उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं 07 कर्रापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद 02. अभिषेक ताण्डी पिता तहसील ताण्डी उम्र 19 वर्ष साकिन गणेशपारा बागबाहरा थाना

बागबाहरा जिला महासमुंद के संयुक्त कब्जे से 01 चार नग विमल पान मसाला के बडे थैले में रखा हुआ 417 नग पौवा वाली देशी प्लेन शराब वाली शीशी प्रत्येक में 180-180 एमएल शराब भरी हुई सीलबंद कुल 75.060लीटर कीमती करीबन 33,360 रूपये ,02 एक TVS स्कूटी क्रमांक CG 07 CL 5606 कीमती करीबन 40000 रूपये। कुल जुमला कीमती 73.360 रूपये मिला जिन्हे मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियो को विधिवत समय सदर में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 186/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव,अनुविभागीय अधिकारी श्री युलेण्डन यार्क, थाना प्रभारी निरीक्षक महेश साहू , सउनि तिलक सिंह ठाकुर ,आरक्षक पियुष शर्मा, मेहत्‍तर साहू ,मनीष यादव का विशेष योगदान रहा।

बागबाहरा : धारदार हथ‍ियार लेकर लोगो को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरप्तार डायल 112 वाहन में तैनात पुलिस कर्मचारी एवं चालक के साथ गाली गलौच करने वाला आरोपी रंजन यादव को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

बागबाहरा : धारदार हथ‍ियार लेकर लोगो को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरप्तार डायल 112 वाहन में तैनात पुलिस कर्मचारी एवं चालक के साथ गाली गलौच करने वाला आरोपी रंजन यादव को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

महासमुन्द पुलिस 28/10/2023
प‍ुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में थाना बागबहरा की कार्यवाही
आम जगह पर धारदार हथ‍ियार लेकर लोगो को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरप्तार डायल 112 वाहन में तैनात पुलिस कर्मचारी एवं चालक के साथ गाली गलौच करने वाला आरोपी रंजन यादव को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री युलेण्डन यार्क द्वारा जिलें के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में निगरानी बदमाश ,गुंडा बदमाश एवं आर्म्स एक्ट कार्यवाही करने हेतु निदेर्शित करने पर प्रार्थी दिनांक 27.10.2023 के रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान गणपति पेट्रोल पम्प से मुकेश मानिकपुरी द्वारा फोन नंबर 9131730065 से सुचना मिला कि एक व्यक्ति शराब के नशे में आने जाने वाले

 

लोगो को गाली गलौच कर रहा है। तथा हाथ में लोहे का धारदार हथियार लेकर पेट्रोल डलाने वाले व्यक्तियों को डरा धमका रहा कि सुचना पर गणपति पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे जहाँ एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था जिसे आसपास के लोगों के मदद से हथियार को छीनने पर उक्त व्यक्ति द्वारा प्रार्थी व चालक नोज कुमार साहू को मां बहन की अश्लील गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगा तथा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा मारपीट से प्रार्थी का सरकारी वर्दी एवं नोज कुमार का कपडा फट गया है। व प्रार्थी दाहिना हाथ व नोज कुमार के दाहिना हाथ के कलाई में व गला में चोट आकर दर्द हो रहा है कि र‍िपोर्ट पर थाना बागबाहरा में 185/2023 धारा 186, 353, 294, 323, 506भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रंजन यादव पिता गणेश यादव उम्र 22 वर्ष साकिन मदनपुर थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद बिहार को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव,अनुविभागीय अधिकारी श्री युलेण्डन यार्क, थाना प्रभारी निरीक्षक महेश साहू , प्रधान आरक्षक गिरीश साहू ,आरक्षक एकलब्य बैस ,शैलेन्द्र शिरमोर ,मनीष यादव ,राकेश कोसरिया का विशेष योगदान रहा।

बसना के ग्राम बरबसपुर, बोहारपार, गौरटेक, कुम्हारी, खुशरुपाली, सिंघनपुर, जातापारा, छुईपाली, सेमलिया एवं बैगनडीह आदि ग्रामों में भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल जनसंपर्क ।

बसना के ग्राम बरबसपुर, बोहारपार, गौरटेक, कुम्हारी, खुशरुपाली, सिंघनपुर, जातापारा, छुईपाली, सेमलिया एवं बैगनडीह आदि ग्रामों में
भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल जनसंपर्क ।महासमुंद जिले के बसना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल बसना के ग्राम बरबसपुर, बोहारपार, गौरटेक, कुम्हारी, खुशरुपाली, सिंघनपुर, जातापारा, छुईपाली, सेमलिया एवं बैगनडीह आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया।
उक्त ग्रामों में जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नौ साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए तमाम प्रमुख कार्यों का ब्योरा दिया। इन प्रमुख फैसलों में उन्होंने कोविड-19 के दौरान देश भर में मुफ्त में हुए वैक्सीनेशन, तमाम परिवारों को पक्का

 

घर, हर घर शौचालय, माता बहनों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उज्ज्वला योजना, घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गईं पाइप लाइन, गरीब व कमजोर तबके के लिए मुफ्त राशन योजना, हर परिवार के बेहतर व स्वस्थ जीवन के लिए आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री अन्न योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माता बहनों के लिए उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भव्य रेलवे स्टेशन आदि का विस्तार से जिक्र किया।
नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बसना विधानसभा के प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा बसना विधानसभा को अपना परिवार मानता हूं। हर सुख दुख हर परिस्थिति में सदैव आपके साथ खरा उतारने का सदैव प्रयास करूंगा तथा मैं जिस तरह आप सभी को अपना परिवार मानकर नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कोरोना कल में आप सभी का सहयोग एवं

 

स्वास्थ्य एंबुलेंस की सुविधा करवाया ठीक उसी प्रकार आप सभी से उम्मीद रखता हूं बसना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनने पर आपसे भारी से भारी मतों से विजयी बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। मैं वादा करता हूं विधायक बनने के बाद कुछ महीनों के भीतर आप सभी ग्रामवासियों की मूलभूत सेवा पूर्ण करने की कोशिश करूंगा। भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बताया नीलांचल सेवा समिति में जिस तरह आप सभी का सहयोग- प्यार-दुलार मिला ठीक उसी प्रकार चुनाव जीतने में आप सभी का प्यार- दुलार-आशीर्वाद लेने के लिए आप सभी बच्चे बुजुर्ग महिलाओं माता से निवेदन करता हूं एक बार विधायक के रूप में मुझे चुनाव जीतने में सहयोग प्रदान करें मैं वादा करता हूं।आप सभी को यह बताना चाहता हूं पानी संबंधित, रोड संबंधित एवं अन्य मूलभूत संबंधित सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करूंगा। इस दौरान उन्होंने समस्त ग्रामवासीयों जीत का आशीर्वाद लेते हुए भाजपा को मतदान करने की अपील की।

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी , जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश अग्रवाल, मण्डल महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी मुरारी अग्रवाल, बसना विधानसभा प्रभारी अजय सिंग, मण्डल उपाध्यक्ष बंशीधर मुखर्जी, सुरेश बारीक, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष निरंजन कानूनगो, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जनपद सदस्य तारेश्वरी नायक, वीरेंद्र नायक,पिथौरा सरपंच संघ सचिव राजेश साव, शक्ति केंद्र प्रभारी राधेश्याम साहू, राजेश नायक, दिलीप साव, अरुण स्वर्णकार, जमुना लाल नंद, जयराम बारीक, खगेश्वर भार्गे, गनपत भार्गे, देवानंद बारीक, मुरलीधर भोई, प्रेमलाल प्रधान, मुकेश प्रधान, रामकुमार केवट, महेन्द्र नायक, ओमप्रकाश नायक, महेन्द्र सोनी, लालमोहन पटेल, लव कुमार पटेल, सालिक दास,महेन्द्र प्रधान,चमरा स्वर्णकार, बसंत पटेल, रोहित प्रधान, ग्राम गौंटिया टीकाराम कश्यप, सरपंच सत्यवती नर्मदा, राधेश्याम नायक, सुशील चौधरी,रमिला निषाद, कमलया साहू, कंचन बारीक, कुंती साहू, अनिता दास सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

महासमुन्द : विस्फोट के सडयंत्र पर पुलिस का खुलासा विस्फोट प्रकरण के आरोपी घटना के 24 घंटे के भीतर किये गए गिरफ्तार ।

महासमुन्द : विस्फोट के सडयंत्र पर पुलिस का खुलासा विस्फोट प्रकरण के आरोपी घटना के 24 घंटे के भीतर किये गए गिरफ्तार । महासमुंद पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिँह के निर्देशन मे टेमरी मे हुए विस्फोट प्रकरण के आरोपी घटना के 24 घंटे के भीतर किये गए गिरफ्तार
टेमरी के राधेश्याम साहू के निवास के पीछे जमीन संबंधी विवाद की रंजिश पर घर के पीछे दीवार पर किया गया विस्फोट आरोपी मनोज कुमार ठाकुर उर्फ पुन्ना लाल ठाकुर एवं बालकुमार ठाकुर को हिरासत में लिया गया
घटना के दिन ही आरोपी मनोज ठाकुर के पिता इंदल ठाकुर के विरुद्ध जमीन संबंधी विवाद को लेकर की गई थी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

गनपाउडर का प्रयोग कर दोनों आरोपियों ने परिवार को परेशान करने की नियत से पीड़ित के घर के पीछे किया था विस्फोट
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS )एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव गिरेपूंजे व अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा श्री डॉक्टर यूलैन्डन यार्क द्वारा जिले के सभी थाना चौकी/ प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपराधिक गतिविधियों को रोकथाम करने हेतु निर्देशित किया गया है.

आज दिनांक 27/10/2023 के रात्रि में प्रार्थी गजेंद्र साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 28 वर्ष साकिन टेमरी थाना कोमाखान जिला महासमुंद का जो अपने परिवार के साथ अपने घर में सोया था रात्रि करीबन 01:30 बजे इसके घर के पीछे से बहुत तेज से फटाखा फूटने की आवाज आई तब प्रार्थी अपने घर के छत पर चढ़कर घर के पीछे विस्फोट वाली जगह को दिखा वहां धुआ धुआ था फटाखा बारूद जैसे महक आ रही थी तब प्रार्थी अपने घर के पीछे जाकर देखा घर का पीलर टूट गया था एवं प्लास्टर झड़ गया था तथा घर के अंदर के बाथरूम का टाइल्स एवं पूजा रूम का फाल्स सीलिंग मौके पर टूटकर गिर गया था.

विस्फोट से निश्चित ही अगर कोई व्यक्ति होता तो गंभीर चोट आ सकती थी! यह संपूर्ण घटना थाना प्रभारी महोदय द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराई गयी की रिपोर्ट पर थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 123/2023 धारा 436 भादवि 3,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 कायम कर विवेचना में दिया गया.

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया जो पूछताछ के दौरान पता चला कि प्रार्थी का विवाद माह अक्टूबर 2023 को जमीन संबंधी को लेकर विवाद हुआ था व एक दिन पूर्व मे मनोज कुमार ठाकुर के पिता इंदल ठाकुर प्रार्थी के घर के पास जाकर जमीन संबंधी बातों को लेकर विवाद कर रहा था जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोमाखान मे इंदल ठाकुर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी!

पूर्व में की गई अपराध पर थाना कोमाखान मे काउंटर अपराध कायम कर विवेचना की जा रही है इसी अपराध के अवलोकन करने के पश्चात पता लगा कि मनोज उर्फ पुन्ना लाल ठाकुर एवं बालकुमार ठाकुर जो ग्राम टेमरी के रहने वाले हैं घटना दिनांक से मनोज ठाकुर अपने घर में नहीं है एवं बालकुमार ठाकुर जो अपने घर से नहीं निकल रहा है!

दोनों व्यक्तियों के संदिग्ध पाए जाने पर मनोज ठाकुर को उड़ीसा के ग्राम लुकूपाली मे मिला जिससे कड़ाई से पूछताछ की गई जो बालकुमार ठाकुर के साथ घटना कार्य करना बताया घटना में उपयोग की गई सामग्री ( बारूद, तार, बिजली का तार ) का प्रयोग कर राधेश्याम साहू के घर विस्फोट करना बताया.

उक्त आरोपियों द्वारा दिनांक 27- 10 -2023 को ग्राम टेमरी मे पुन्नी मेला का त्यौहार मनाया जा रहा था जो ग्रामीण सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए गए थे उक्त आरोपियों को सुनसान व सही समय मिलने से प्रार्थी के घर के पीछे जाकर उक्त विस्फोटक सामग्री का विस्फोट कर दिया था उक्त दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर दोनों आरोपियों से उन्हें विस्फोटक के प्रयोग और उपलब्धता में सहयोग करने वाले अन्य साथीगणों की जानकारी ली जा रही है.

यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव गिरेपूंजे एवं अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा श्री डाक्टर यूलैडन यार्क के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान रामावतार पटेल,चौकी टूहलू प्रभारी राजीव नाहर, सउनि. शिवप्रसाद सिंह आरक्षक पंचराम जागड़े, शंकर ठाकुर, जुनैद खान, दानवीर ठाकुर का विशेष का विशेष योगदान रहा!

बसना : गाँव के एक घर में छापामार कार्रवाई की गई ,जिसमें उड़नदस्ता और पुलिस की टीम ने साड़ियां जप्त की है क्या चुनाव में प्रलोभन देने लाए गए थे साड़ियां ?

बसना : गाँव के एक घर में छापामार कार्रवाई की गई ,जिसमें उड़नदस्ता और पुलिस की टीम ने साड़ियां जप्त की है क्या चुनाव में प्रलोभन देने लाए गए थे साड़ियां ?

महासमुन्द 29 अक्टूबर 23// बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव में उड़नदस्ता और पुलिस की सयुंक्त टीम ने 275 नग साड़ी जप्त कर बसना थाना में सुपुर्द किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक द्वारा गठित

उड़नदस्ता (एफ एस टी) द्वारा अलग-अलग जगह पर छापामार कार्रवाई किया जा रहा है ।जिसके तहत शनिवार को शाम 6:00 बजे बसना विधानसभा अंतर्गत ग्राम नवागांव में श्री राजेश भोई पिता श्री सुशील भोई के निवास में छापामार

कार्रवाई की गई ,जिसमें दो बंडलों में 275 साड़ी बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग 55 हजार रुपये आंकलन किया गया है । जप्त साड़ी को पंचनामा कर बसना थाना अंतर्गत सुपुर्द किया गया है। इस कार्यवाही में बसना उड़नदस्ता टीम के श्री अभिषेक अग्रवाल ,श्री रसीम खान एवं श्री नीलकमल पटेल शामिल थे ।