(सरायपाली/ सिंघोडा ) चुनाव में प्रलोभन के लिए लाए गए 99 बोरी में 16000 नग साड़ी कीमती (एक करोड़) रूपये ट्रक से भारी मात्रा में साड़ियों का परिवहन करते 01 व्यक्ति पुलिस की हिरासत में ।

(सरायपाली/ सिंघोडा ) चुनाव में प्रलोभन के लिए लाए गए 99 बोरी में 16000 नग साड़ी कीमती (एक करोड़) रूपये ट्रक से भारी मात्रा में साड़ियों का परिवहन करते 01 व्यक्ति पुलिस की हिरासत में पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में साड़ियों के अवैध परिवहन पर महासमुन्द पुलिस की बड़ी कार्यवाही आचार संहिता पर अवैध सामग्रियों/संदिग्ध वस्तुओं पर महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी।
संदिग्ध व्यक्ति के पास से जप्त।

छत्तीसगढ में विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर श्री शेख आरीफ हुसैन (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को दीगर प्रान्त से आने वाली अवैध शराब, मादक पदार्थ पर अंकुश लगाने, अवैध परिवहन व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। जिसके तहत् थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम को दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी।

इसी दौरान दिनांक 28.10.2023 को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से आयसर ट्रक क्रमांक MH 04L E 5608 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। वाहन में ट्रक का चालक था जिससे पूछताछ करने पर ड्राईवर सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम (01) सहदेव राना पिता दसई राना उम्र 34 साल साकिन वार्ड नंबर 12 महुदी, कांडतारी, पोस्ट सांढ थाना बडकागांव जिला हजारीबाग (झारखण्ड) निवासी होना बताये।

ड्रायवर से पुछताछ करने पर वाहन में साडी कपडा होना बताया और पुलिस टीम को सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने वाहन की तलाशी लिया गया जिसमें 99 नग प्लास्टिक सफेद बोरी मिला जिसे खोलकर देखने पर साडी भरा हुआ था। वाहन में 99 नग बोरी में कुल 16000 नग साडी मिला। जिसके के संबंध में पुछताछ करने पर चिरकुंडाधनबाद से लोड कर सूरत ले जाना बताया। उक्त साडीयों के संबंध में सहदेव राना को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया जिसके द्वारा उक्त साडीयों के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नही होना बताया।

पुलिस की टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति के पास से आईचर ट्रक क्रमाक MH 04L E 5608 कीमती लगभग 1000000 रूपये एवं ट्रक के डाला मे 99 बोरियो मे भरी हुई लगभग 16000 नग साडी कीमती लगभग 10000000 रूपये कुल कीमती 11000000 रूपये जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सिंघोडा प्रभारी उप निरीक्षक उमेश वर्मा, साइबर सेल की टीम आर0 मनोहर साहू, रोहित सिदार, यश ठाकुर, डिग्री मेहर, जीवर्धन बरिहा, विरेन्द्र बाघ के द्वारा की गई।
संदिग्ध व्यक्ति:- (01) सहदेव राना पिता दसई राना उम्र 34 साल साकिन वार्ड नंबर 12 महुदी, कांडतारी, पोस्ट सांढ थाना बडकागांव जिला हजारीबाग (झारखण्ड) जप्त सामग्री:-
(01)* 99 बोरियो में 16000 नग साड़ी कीमती लगभग 10000000 (एक करोड़)रूपये ।
(02)* आयसर ट्रक क्रमांक MH 04L E 5608 कीमती लगभग 1000000 रूपये । जुमला कीमती 1,10,00,000 (एक करोड़ दस लाख ) रूपयें।

बसना: पिपलखुंटा, बरपेलाडीह, गुढियारी, भूकेल, गिधापाली, बानीपाली, बरडीह, गिधली,खरोरा, बरिहापाली, भदरापाली, मोहका आदि ग्रामों में सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, ।

बसना: पिपलखुंटा, बरपेलाडीह, गुढियारी, भूकेल, गिधापाली, बानीपाली, बरडीह, गिधली,खरोरा, बरिहापाली, भदरापाली, मोहका आदि ग्रामों में सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, ।गढफुलझर मण्डल के ग्रामों में कहा -भाजपा सरकार बनाकर फिर एक बार छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते पर ले जाना है।महासमुंद जिले के बसना विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी

डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के ग्राम पिपलखुंटा, बरपेलाडीह, गुढियारी, भूकेल, गिधापाली, बानीपाली, बरडीह, गिधली,खरोरा, बरिहापाली, भदरापाली, मोहका आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। नौ साल में देश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज हितग्राहियों को हर योजना का पूर्ण हितलाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक डॉ रमन सिंह जी की सरकार रही. ये 15 साल अटल जी ने जिस स्वप्न के साथ छत्तीसगढ़ की स्थापना की थी, उस सपने को साकार करने के रहे. उन्होंने कहा, ‘छत्तीसगढ़ को निखारने के लिए हमने बहुत सारे प्रयास किए थे, लेकिन अब कांग्रेस यहां लूट-खसोट, भ्रष्टाचार और घोटाले की सरकार चला रही है. जिसके कारण यहां का विकास रूक गया. इसलिए यहां अब भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है और फिर एक बार छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम करना है।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, जिला मीडिया प्रभारी नवीन साव, वरिष्ठ भाजपा नेता सुवर्धन प्रधान, मण्डल प्रवक्ता राजेंद्र पटेल, सरपंच संघ पिथौरा राजेश पटेल, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सफीद मोहम्मद, सरपंच तपन भोई, सरपंच नीलाबाई चौहान, सरपंच सीडी बघेल,चमरा स्वर्णकार,बसंत पटेल, विजय पटेल, जनपद सदस्य निरंजनी पटेल, विजय शंकर पटेल,

 

जसवीर सिंह जटाल, रणजीत नायक,नृपति पटेल, श्रीकांत पटेल, दिलीप सिंह बरिहा, बंशीधर चौधरी,संतकुमार दास, सागरचंद पटेल, पूर्णिमा पारेश्वर,सावित्री पाण्डे, शोभावती पटेल, संतोषी नायक, जयंत पटेल, उत्तरा पारेश्वर, कौशल्या पटेल, एकादशी पटेल,नरहरी पोर्ते, अक्षय कुमार, नेमीचंद चौधरी, मुरलीधर पटेल, प्रकाश जगत, उमाशंकर नायक, बृजलाल चौधरी, अभिमन्यु भृंगराज, गंगाराम नंद, लक्ष्मी चंद सिदार, सुभाष पटेल, रिया पटेल, नरेन्द्र कश्यप, प्रेमलाल भोई,लखी भोई,रतन यादव, लोकनाथ कश्यप, परमानंद दास, देवेन्द्र बरिहा, धनीसिंग सिदार, वासुदेव पटेल, राधेश्याम पटेल, नरसिंग दास, डमरू चौहान, रामरतन पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

महासमुन्द में जनता कांग्रेस छ .ग. ने बदला प्रत्यासी

महासमुन्द में जनता कांग्रेस छ .ग. ने बदला प्रत्यासीजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 8 प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी ने इसी सूची में महासमुंद सीट पर दोबारा नाम घोषित किया है। यानी पहले घोषित प्रत्याशी राशि महिलांग की जगह अब इस सीट पर अशवंत तुषार साहू को उतारा गया है।
बता दें की जोगी कांग्रेस ने इससे पहले महासमुंद से राशि महिलांग को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। राशि महासमुंद नगरबपालिका की अध्यक्ष हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टीननहीं छोड़ने की बात कही। जिसके बाद JCCJ ने महासमुंद से
अशवंत तुषार साहू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

बसना : शिक्षक निलंबित जोश में आकर इस प्रत्यासी के राजनीतिक कार्यक्रम में किया मंच संचालन के कारण कलेक्टर ने लिया एक्शन

बसना : शिक्षक निलंबित जोश में आकर इस प्रत्यासी के राजनीतिक कार्यक्रम में किया मंच संचालन के कारण कलेक्टर ने लिया एक्शन  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने किया शिक्षक श्री हेमंत प्रधान को निलंबितआदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात राजनीतिक कार्यक्रम में किया मंच संचालन महासमुन्द, 28/10/2023/विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 अंतर्गत श्री हेमंत प्रधान, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला सूखीपाली, विकासखण्ड –

 

पिथौरा को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने निलंबित कर दिया है। श्री प्रधान की ड्यूटी मतदान दल में मतदान दल अधिकारी क्रमांक-1 के रूप में लगाई गई है। श्री हेमंत प्रधान, शिक्षक द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रभावी आदर्श आचरण संहिता के दौरान ग्राम रामपुर में भाजपा प्रत्याशी श्री सम्पत अग्रवाल के चुनावी कार्यक्रम में गत 25 अक्टूबर 2023 को मंच संचालन किये जाने की पुष्टि हुई है। श्री हेमंत प्रधान का उक्त कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के नियम 129 तथा छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 1.2.3 का स्पष्ट उल्लंघन है जो छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है। जारी आदेश में श्री हेमंत प्रधान, शिक्षक, पूर्व

 

माध्यमिक शाला, सूखीपाली को छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री हेमंत प्रधान का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, पिथौरा निर्धारित किया जाता है।
श्री हेमंत प्रधान, शिक्षक को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

महासमुन्द : धमाके इतना भीषण था कि इसकी आवाज से पूरा गांव गुंज उठा, क्या विस्फोटक से उपसरपंच का घर उड़ाने की कोशिश की गई है ?

महासमुन्द : धमाके इतना भीषण था कि इसकी आवाज से पूरा गांव गुंज उठा, क्या विस्फोटक से उपसरपंच का घर उड़ाने की कोशिश की गई है ?

छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार यहां विस्फोटक से उपसरपंच का घर उड़ाने की कोशिश की गई। इस जोरदार धमाके से पूरा गांव सहम गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरी हो गई है। सभी पार्टिया चुनाव में जीत हासित करने के लिए जी-जान लगा दे रही है। इसी बीच चुनाव से ठीक पहले पूर्व उपसरपंच के घर को उड़ाने की कोशिश की गई। पूर्व उपसरपंच के घर के बाहर जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसे देख लोग दहशत में आ गए।

इस पूरे मामले की जांच में कोमाखान पुलिस जुटी हुई है। इस जबरदस्त विस्फोट से उपसरपंच और कुछ अन्य के घरों में दरारे भी पड़ी है। वहीं, जांच से दौरान घर के पीछे तार बिछा मिला। धमाके से गांव में दहशत फैली हुई है। वहीं, SP ने धमाके की वजह को आपसी विवाद का मामला बताया है।

बसना : सरपँच सचिव को जान से मारने की धमकी हुए ठगी के शिकार आरोप है कि रायगढ़ सारंगढ़ के एक जिला पंचायत पति ने काम के भूगतान के रकम के साथ पंचायत में काम दिलाने के नाम से भी ठगी कर लिया है सिकायत के बाद भटक रहे है सरपँच सचिव ।

बसना : सरपँच सचिव को जान से मारने की धमकी हुए ठगी के शिकार आरोप है कि रायगढ़ सारंगढ़ के एक जिला पंचायत पति ने काम के भूगतान के रकम के साथ पंचायत में काम दिलाने के नाम से भी ठगी कर लिया है सिकायत के बाद भटक रहे है सरपँच सचिव ।

महासमुन्द जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत 2 ग्राम पंचायत के सरपँच सचिव ठगी के शिकार हो गए है बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गा पाली और बरगांव के सरपँच पदाधिकारीयो ने पंचायत में काम दिलवाने के लिए सारंगढ़ के जिला पंचायत पति को लाखों रु दे दिया गया है साथ ही साथ पंचायत पदाधिकारीयो का आरोप है कि सीसी मार्ग निर्माण के लिए जिला पंचायत पति के रिश्तेदार के एक ट्रेडर्स के नाम से भी लाखों रु आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया गया है लेकिन अभी तक भूगतान के बाद भी पंचायत को सामग्री प्रदान नही किया जा रहा है

इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत दुर्गापाली के सरपँच सचिव और पंचों ने सरायपाली थाना एसडीएम सरायपाली और एसडीओपी को सिकायत किए है और जांच कर कार्यवाही की मांग किए सिकायत पत्र के माने तो सरपंच लक्ष्मीन पति श्याम सुन्दर सारथी निवासी ग्राम पंचायत दुर्गापाली तहसील बसना,
थाना सरायपाली का हूं, हमारे ग्राम पंचायत दुर्गापाली के आश्रित ग्राम कापूडीह में सी.सी.
रोड निर्माण हेतु शासन द्वारा

मुझे आबंटित किया गया है जिसके कारण मैं और मेरे सचिव लखपति साहू ग्राम कोलिहादेवरी वाले के साथ मिलकर महावीर ट्रेडर्स सारंगढ़ रोड कोसीर वालो के पास गये और उन्हे हमारी ग्राम पंचायत दुर्गापाली से जारी चेक क्रमांक – 208131 केनरा बैंक बसना का एक चेक जिसमें राशि 300000/- तीन लाख रूपये दिनांक 15.11.2022 को दिया गया और उनके द्वारा कहा गया कि राशि का क्लीयर होने के उपरांत मैं आपके पंचायत में मटेरियल सी.सी. रोड के लिए दिया जावेगा आज दिनांक तक हमारे ग्राम पंचायत में मटेरियल प्राप्त नहीं हुआ है। और हम जब भी सरपंच और सचिव जाने पर और फोन करने पर कोई जवाब नहीं दे रहा है। आप जो करना है कर लो बोलते हैं सरपंच पति श्यामसुन्दर
सारथी और सचिव लखपति साहू को गाली गलौच करते हैं तथा जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
अतः माननीय महोदय से निवेदन है कि हमारे ग्राम पंचायत दुर्गापाली के द्वारा दिये गये रकम को दिलाई जावे

या मटेरियल दिलाई जावे जिस हेतु आपसे निवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं और मौका जांच कर उक्त महावीर ट्रेडर्स के संचालक महावीर शायर पिता विजय सिंह शायर ग्राम भटगांव उप तहसील कोसीर जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ के हैं जल्द से जल्द हमारे
समस्या का निराकरण करने की कृपा हो । एवं हमारे सीसी रोड निरस्त होने वाला था जिसके कारण हम लोग बजरंग हार्डवेयर सागरपाली से उधारी में मटेरियल लेकर काम चालू कर रहे हैं। ग्राम पंचायत दुर्गापाली के सरपंच श्रीमती लक्ष्मीन श्यामसुन्दर सारथी / सचिव के सिकायत कॉपी के अनुसार लखपति साहू से नन्दराम लहरे उर्फ नन्दु लहरे पिता चरण दास लहरे एवं सुरेश कुमार बंजारे पिता दरसराम बंजारे निवासी भांठागांव उप तहसील कोसीर जिला रायगढ़ ने ग्राम पंचायत दुर्गापाली को कार्य दिलाने के नाम पर 200000/- दो लाख
रूपये दिनांक 10 जुलाई 2022 को हमारे ग्राम कापूडीह के दो गवाहों के समक्ष सादराम खुंटे पिता रघुनाथ खुंटे, मालिकराम खुंटे पिता सुकदेव खुंटे के समक्ष दिया गया। जो कि रूपये वापस मांगने पर सरपंच पति श्यामसुन्दर सारथी एवं सचिव
दोनो को मां बहन की गाली गलौच करता है एवं जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है। अत: माननीय महोदय से निवेदन है कि उपरोक्त व्यक्तियों के विरूद्ध जांच कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करेंगे ।

सरायपाली : पार्टी का घोषणा पत्र में धान का समर्थन मूल्य और आवास का मूल्य जान हो जाएंगे हैरान  विधायक किस्मत लाल नंद पर अमित जोगी ने खेला बड़ा दाव कहा कहा किस्मत चुनाव हार जाते है तो छोड़ दूंगा राजनीति प्रेस वार्ता में भावुक हुए किस्मत लाल नंद कांग्रेस पर लगा दिया बड़ा आरोप ।

सरायपाली : पार्टी का घोषणा पत्र में समर्थन मूल्य और आवास का मूल्य जान हो जाएंगे हैरान  विधायक किस्मत लाल नंद पर अमित जोगी ने खेला बड़ा दाव कहा कहा किस्मत चुनाव हार जाते है तो छोड़ दूंगा राजनीति प्रेस वार्ता में भावुक हुए किस्मत लाल नंद कांग्रेस पर लगा दिया बड़ा आरोप । सरायपाली/महासमुन्द – सरायपाली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39 जनता कांग्रेस जे के प्रत्याशी किस्मत लाल नंद ने कृष्णा पैलेस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि डी एस पी की नौकरी छोड़ कर कांग्रेस में आया था और मुझे कांग्रेस ने 2018 में टिकट दिया और जनता के आशिर्वाद से 53 हजार वोटों से सरायपाली विधानसभा से जीत हासिल किया। 2023 में मुझे पूर्ण विश्वास था कि कांग्रेस से टिकट मिलेगा लेकिन मुझे सम्मान नहीं मिला,इस वजह से विधानसभा क्षेत्र के मेरे समर्थकों ने कहा कि आपका सम्मान नहीं हुआ इससे हम बहुत ही दुखी हैं। आप जैसा निर्णय लेंगे हम सभी आपके साथ हैं।जनता कांग्रेस जे के मुखिया अमित जोगी ने मुझे सम्मान देते हुए सरायपाली विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। मैंने पांच साल में बहुत कार्य किया हूं हमेशा से कार्यकर्ता,आम जनता के हित में काम किया है और करता रहूंगा। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के सपनों को साकार करने एवं उनके विचारों व सपनों का छत्तीसगढ़ बने ऐसा छत्तीसगढ़िया राज लाना है। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में आम जनता की मूलभूत समस्याओं, सड़क, पानी, बिजली, किसानों,आम मजदूर साथियों, युवा साथियों महिलाओं को सशक्त बनाने ऐसे जन हितकारी योजनाओं को लेकर चुनाव मैदान में आ रहे हैं।

पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए किस्मत लाल नंद ने आगे कहा कि अमित जोगी ने शपथपत्र भर छत्तीसगढ़ की जनता के हित में विधानसभा चुनाव 2023 में जनता सरकार बनने के बाद अपने पिता स्वर्गीय अजीत जोगी के सपनों पूरा करने, गरीबी के लिये, 10 कदम उठाऊंगा । अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अतिथि के सामन्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों (EWS) को स्वयं का रोजगार बनाने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मजबूत बनायेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, निराश्रित परिवारों एवं पंजीकृत बेरोजगार प्रतिमाह 3000/- रुपये ‘एवं’ 60 वर्ष से ऊपर वृद्धजनों को 4500/-रुपये
प्रतिमाह पेंशन किसानों को 4000 रुपये प्रतिमाह का समर्थन मूल्य ,कृषि विकास के लिये प्रति एकड़ प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये की सहायता राशि तथा खेती के लिए फ्री बिजली देगी।विगत 15 वर्षों से जो जिस जमीन पर काबिज है उसको तीन महीने के अंदर उस जमीन का पट्टा दिया जाएगा। सभी कच्चा मकानों को पक्का करने जोगी सरकार 05 लाख रुपये तक का दो बेडरूम जोगी आवास देगी। 8 वर्षों से अधिक सेवाकाल वाले समस्त अनियमित, दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मचारियों का तत्काल नियमितीकरण आदेश , छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के सभी नियमित एवं अनियमित पदों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को 95% आरक्षण देने का कानून , 10 लाख से कम टर्न ओवर वाले सभी छोटे व्यापारों, छोटे दुकानदारों स्वरोजगार (जैसे कि, पान ठेला चाय ठेला चलाने वाले को राज्य के सभी टैक्स (कर) से छूट दी जाएगी।

जोगी स्वास्थ्य कल्याण योजना के अंतर्गत एम्स की तर्ज पर सभी जिलों में कॉलेज और अमीर गरीब सभी का इलाज होगा। पैसे के अभाव में कोई भी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को उनके आधार पर देश-विदेश में उनके पसंद के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई करने हेतु 100% अनुदान देगी ।

छत्तीसगढ़ में दारू की दुकान बंद होगी उसकी जगह दूध की दुकान लगेगी। अमूल सहकारिता मॉडल की तर्ज पर दुग्ध क्रांति लाई जायेगी । दारू से 6 हजार करोड़ की आय को बंद कर, दूध से 36 हजार रोड़ रुपये की आय करके दिखायेगी ‘जोगी सरकार। उज्जैन के महाकाल और काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हमारे के देवता परम पूज्य बाबा घासीदास जी का गिरौदपुरी धाम, शहीद वीर नारायण सिंह जी कानन धाम, भक्तिनमाता कर्मा जी का राजिम धाम और माता शबरी जी का शिवरीनारायण धाम को 5000 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय कॉरिबोर का निर्माण किया जायेगा । यदि, मैं ये 10 शपथ को लागू करने में विफल रहा, तो सवा तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मेरे विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने और मुझे जेल भेजने का अधिकार होगा। अमित जोगी ने सत्यापन में उपरोक्त शपथकर्ता यह सत्यापित करता है कि इस समय पर कंडिका (1) से लेकर (10) तक मैं उल्लेखित कथन मेरी जानकारी के अनुसार सत्य एवं सही है जिसे सही होना पाकर मैंने आज दिनांक 15 सितंबर, 2023 को मुकाम रायपुर छत्तीसगढ़ में अपना हस्ताक्षर कर सत्यापित कर दिया है।

किस्मत लाल नंद ने आगे कहा कि 15 वर्षों तक भाजपा और 05 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया लेकिन छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी जी ने किसानों और गरीब मजदूर साथियों के उत्थान के लिए जो योजनाएं लाई गई थी उसी को कांग्रेस सरकार ने लागू किया है।
जनता कांग्रेस जे के अध्यक्ष अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ की आम जनता के लिए 10 मुद्दा लाये हैं जिससे गरीबी पूरी खत्म हो जायेगी। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशिर्वाद से पुनः आयेंगे और विधायक क़िस्मत लाल नंद नहीं क्षेत्र की जनता विधायक रहेगी।

महासमुन्द की राजनीति में आया नया मोड़ जनता कांग्रेस की प्रत्यासी ने इस पार्टी के प्रत्यासी को दे दिया समर्थन और लगा दिया बड़ा आरोप ।

महासमुन्द की राजनीति में आया नया मोड़ जनता कांग्रेस की प्रत्यासी ने इस पार्टी के प्रत्यासी को दे दिया समर्थन और लगा दिया बड़ा आरोप । महासमुन्द :छत्तीसगढ़ की राजनीति में लगातार समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहा है दो दिन पहले ही जनता कांग्रेस ने जिसे प्रत्याशी बनाया था साथ ही जिसकी सुरक्षा के लिए चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा था आज उन्होंने कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी रश्मि चंद्रकार को अपना समर्थन दे दिया है ।

दरअसल, महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में दो दिन पहले ही जोगी कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग को अपना उम्मीदवार बनाया था साथ ही चुनाव आयोग को उनकी सुरक्षा के लिए पत्र भी लिखा था, लेकिन आज शाम को कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी रश्मि चंद्रकार के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता कर उन्हे समर्थन दे दिया है ।

संयुक्त प्रेस वार्ता कर राशि महिलांग ने बताया कि उन्हें कैसे प्रत्याशी बनाया गया इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. उन्होंने किसी से कोई बात भी नही की है. जो भी जानकारी उन्हें मिली वो सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है ।

आगे उन्होंने बताया कि उनके कार्यकर्ता के द्वारा निर्दलीय फॉर्म खरीदा गया था, लेकिन उन्होंने अभी फार्म भरा नही है. उन्होंने बताया कि वो लगातार कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी. उन्होंने कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी डॉ. रश्मि चंद्राकर के साथ मिलकर अब की बार 75 पार के नारे के साथ मिलकर काम करने की भी बात कही अब देखने वाली बात यह होगी कि अब महासमुन्द से jcc किसे अपना प्रत्याशी बनाती है ।

पिथौरा : जंगल क्षेत्रीय गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल पिथौरा के टेका, सेवैय्या कला, राजा सेवैय्या खुर्द, लाखागढ, लहरौद, नयापारा सहित कई ग्रामों में डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क, ।

पिथौरा : जंगल क्षेत्रीय गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल पिथौरा के टेका, सेवैय्या कला, राजा सेवैय्या खुर्द, लाखागढ, लहरौद, नयापारा सहित कई ग्रामों में डॉ.सम्पत अग्रवाल ने किया जनसंपर्क,  मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां, छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने भाजपा को मतदान करने की अपील की।

बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान बसना विधानसभा क्षेत्र भाजपा मण्डल पिथौरा के ग्राम टेका, सेवैय्या कला, राजा सेवैय्या खुर्द, लाखागढ, लहरौद, नयापारा खुर्द, अटठारहगुढ़ी, सराईटार,जंगल प्लांट, परसापाली, पोटापारा, डिगेपुर, बरेकेल खुर्द आदि ग्रामों जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल को अपने मध्य पाकर ग्रामवासी प्रफुल्लित रहें। यात्रा का जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं व आरती एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान बाजे गाजे के साथ भाजपा के जयजयकार के नारों के साथ लोग काफी उत्साहित रहें।
उक्त ग्रामों में जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए नौ साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए तमाम प्रमुख कार्यों का ब्योरा दिया। इन प्रमुख फैसलों में उन्होंने कोविड-19 के दौरान देश भर में मुफ्त में हुए वैक्सीनेशन, तमाम परिवारों को पक्का घर, हर घर शौचालय, माता बहनों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उज्ज्वला योजना, घरों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गईं पाइप लाइन, गरीब व कमजोर तबके के लिए मुफ्त राशन योजना, हर परिवार के बेहतर व स्वस्थ जीवन के लिए आयुष्मान योजना, भव्य रेलवे स्टेशन आदि का विस्तार से जिक्र किया।

आपको ज्ञात हो कि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बसना विधानसभा के प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा बसना विधानसभा को अपना परिवार मानता हूं। हर सुख दुख हर परिस्थिति में सदैव आपके साथ खरा उतारने का सदैव प्रयास करूंगा तथा मैं जिस तरह आप सभी को अपना परिवार मानकर नर सेवा नारायण सेवा के रूप में कोरोना कल में आप सभी का सहयोग एवं स्वास्थ्य एंबुलेंस की सुविधा करवाया ठीक उसी प्रकार आप सभी से उम्मीद रखता हूं बसना विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनने पर आपसे भारी से भारी मतों से विजयी बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। मैं वादा करता हूं विधायक बनने के बाद कुछ महीनों के भीतर आप सभी ग्रामवासियों की मूलभूत सेवा पूर्ण करने की कोशिश करूंगा। भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बताया

नीलांचल सेवा समिति में जिस तरह आप सभी का सहयोग- प्यार-दुलार मिला ठीक उसी प्रकार चुनाव जीतने में आप सभी का प्यार- दुलार-आशीर्वाद लेने के लिए आप सभी बच्चे बुजुर्ग महिलाओं माता से निवेदन करता हूं एक बार विधायक के रूप में मुझे चुनाव जीतने में सहयोग प्रदान करें मैं वादा करता हूं।आप सभी को यह बताना चाहता हूं पानी संबंधित, रोड संबंधित एवं अन्य मूलभूत संबंधित सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करूंगा।

अटठारहगुढी, सराईटार एवं जंगल प्लांट में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल जनसंपर्क यात्रा कार्यक्रम के दौरान ग्राम अटठारहगुढी के कांग्रेस कार्यकर्ता पीकेश डड़सेना, चन्द्रहास डड़सेना, योगेश्वर छोटू यादव, महावीर डड़सेना, होमेश डड़सेना, भोलाराम डड़सेना, दीपक डड़सेना,पीतू ठाकुर, हरकेश डड़सेना, ममता सेन, तिरथ लाल डड़सेना आदि तथा ग्राम सराईटार एवं जंगल प्लांट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बसना विधानसभा के लोकप्रिय जननायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया एवं डॉ.सम्पत अग्रवाल को जिताने का संकल्प लिया।

इस मौके पर भाजपा मण्डल पिथौरा अध्यक्ष नरेश सिंघल, जिला महामंत्री दुलिकेशन साहू, जिला उपाध्यक्ष विजय नायक,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विजय राज पटेल,प्रदेश विशेष युवा आमंत्रित मोर्चा आलोक त्रिपाठी, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अजय डड़सेना, युवा मोर्चा मण्डल मंत्री सोनू तिवारी,जिला महामंत्री बाबा सिकंदर, मण्डल महामंत्री दुर्गेश सिन्हा, अजजा मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र दीवान, जिला संयोजक मनमोहन जैन,भाजपा नेता विक्की सलुजा, कार्यसमिति सदस्य जतिन ठक्कर, यशवंत सिंह, बजरंग अग्रवाल, हरजिंदर सिंह, मनमीत सिंह छाबड़ा, सरपंच श्री रामप्रसाद साहू, सरपंच बंशी भोई, सरपंच लता ठाकुर, उपसरपंच पंचराम मटियार, उपसरपंच भुवनेश्वर निराला, बालमुकुंद साहू,पूर्व सरपंच महेन्द्र डड़सेना, पूर्व सरपंच लखन साहू, पूर्व सरपंच प्रेमचंद,पुनम मिश्रा, सीता यादव, मितानिन कचराबाई अग्रवाल, गोदावरी दीवान, ममता देवांगन, पूर्णिमा दीवान, कुसुम ठाकुर, अर्चना ठाकुर, जमुना साहू, त्रिवेणी गीरि, यादराम साहू, लक्ष्मी दीप, माधुरी पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

नाम निर्देशन के पांचवे दिन द्वारिकाधीश यादव, श्रीमती अल्का चंद्राकर,सहित 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया वही 13 नामांकन फार्म खरीदे गए ।

नाम निर्देशन के पांचवे दिन द्वारिकाधीश यादव, श्रीमती अल्का चंद्राकर,सहित 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया वही 13 नामांकन फार्म खरीदे गए ।

महासमुन्द 27 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज पांचवे दिन शुक्रवार को कुल 13 नामांकन फार्म खरीदे गए। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 04, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 03, बसना विधानसभा क्षेत्र से 04 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 02 अभ्यर्थी शामिल है।

इसी तरह आज कुल 08 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से श्री बृज लाल गोड़, श्रीमती भुनेश्वरी सतनामी, श्रीमती डेजी रानी नेताम इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से श्री द्वारिकाधीश यादव, श्रीमती अल्का चंद्राकर, श्री सुखनंदन देशकर, बसना विधानसभा क्षेत्र से श्री अजय रात्रे व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से श्री अजीत कुमार चौहान शामिल है। दो अभ्यर्थियों ने आज पुनः नामांकन पत्र दाखिल किया।