सरायपाली : फ्लाइंग स्क्वाड की टीम निकले चालाक रात 8 बजे संदेह के आधार पर धरा गया माफिया ।

सरायपाली : फ्लाइंग स्क्वाड की टीम निकले चालाक रात 8 बजे संदेह के आधार पर धरा गया माफिया ।

विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर जिले में तैनात टीम लगातार कार्यवाही कर रही है चाहे वह अवैध शराब के मामले में हो या ले जाने वाले भारी रकम लागातर कार्यवाही देखने मिल रही है ऐसे सरायपाली के उड़नदस्ता की टीम
दिनांक 26/10/2023 को रात 7:50 बजे उड़न दस्ता टीम के भ्रमण दौरान अतिरिक्त तहसीलदार जुगल किशोर पटेल एवं रामलखन चौहान नायब तहसीलदार सरायपाली द्वारा ग्राम पाईकमाल में संदेह के आधार पर बिना नंबर के स्कूटी का तलाशी लिया

गया। चालक विजय खुंटे पिता रामदास निवासी पलसापाली के उक्त स्कूटी में 5-5 लीटर के 13
पैकेट में कुल 65 लीटर शराब अवैध परिवहन करते पाया गया। मौके पर स्कूटी एवं अवैध शराब को
जप्ती कर थाना प्रभारी बलौदा के सुपुर्दगी में दिया गया है।मामले में थाना बलौदा में सहायक उप निरीक्षक ने दिनांक 26/10/2023 को सरायपाली के नायब तहसीलदार रामलखन चौहान सूचना पर उनके द्वारा पाईकपारा में विजय खुंटे नाम के व्यक्ति से एक स्कूटी एक्टीवा में परिवहन करते 65 लीटर महुआ शराब पकड़ा गया है। सूचना पर हमराह स्टाफ के ग्राम पाईकपारा पहुंचकर पकड़े गये व्यक्ति से पूछनें पर अपना नाम विजय खुंटे पिता रामदास खुंटे उम्र 38 वर्ष साकिन

 

पलसापाली थाना बलौदा बताया एवं पास में रखे जूट बोरी में महुआ शराब होना बताया, जिसके संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देने पर शराब परिवहन एवं बिक्री के संबंध में कोई दस्तावेज नही होना लिखित में दिया। आरोपी के कब्जे से एक जूट की बोरी में रखा 13 नग प्लास्टीक झिल्ली में भरा प्रत्येक में लगभग 05 लीटर भरा महुआ शराब जुमला 65 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग 13,000 रूपये एवं परिवहन मे प्रयुक्तभ स्कूटी एक्टीवा बिना नंबर की कीमती लगभग 40,000 रूपये को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 26.10.2023 के 21:20 बजे गिरप्तार किया गया ।

बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल और सरला कोसरिया ने दाखिल किया नामांकन,  महासमुंद में गरजे असम के सीएम हिमंता, नामांकन रैली के बाद जनसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना

बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल और सरला कोसरिया ने दाखिल किया नामांकन,  महासमुंद में गरजे असम के सीएम हिमंता, नामांकन रैली के बाद जनसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना

महासमुंद के हाई स्कूल ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी ने विशाल जनसभा और नामांकन रैली का आयोजन किया। जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।सांसद चुन्नी लाल साहू, पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, सांसद प्रतिनिधि सतपाल सिंह छाबड़ा,बसना विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल, महासमुंद विधानसभा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा, सरायपाली विधानसभा प्रत्याशी सरला कोसरिया, खल्लारी विधानसभा प्रत्याशी अल्का चंद्राकर, भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने फुल माला से भव्य स्वागत किया।

हिमंता बिस्वा सरमा ने रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा और उन पर सनातन धर्म को कमजोर करने के लिए प्रदेश में मतांतरण का बड़ा बाजार खोलने का आरोप लगाया।
इस दौरान भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज तक कांग्रेस नेता कभी भी अयोध्या नहीं गये। किसके डर से नहीं जाते ? हिमंत बिस्वा सरमा ने जनता से छत्तीसगढ़ में भाजपा को चुनने का अनुरोध किया।भूपेश बघेल को घेरते हुए भाजपा नेता ने कहा कि हमें यह सोचना होगा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ को किस स्थिति में पहुंचा दिया। कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में क्या दिया? क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच सालों में कोई विश्विविद्यालय खोला है क्या? जबकि हमारी सरकार ने असम के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए गए।

उन्होंन कहा कि भूपेश बघेल हर बार नाटक करते हैं और उन्होंने सनातन धर्म को कमजोर करने के लिए मतांतरण का एक बड़ा बाजार खोल दिया। भाजपा नेता ने कहा कि भारत को 75 साल पहले आजादी मिली, लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं जिन्होंने आखिरकार राम मंदिर का निर्माण कराया। आखिर कांग्रेस इतने सालों में मंदिर बनाने में क्यों विफल रही?
सभा के बाद नामांकन रैली निकाली गई।जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। दुसरे चरण के वोटिंग को लेकर बसना विधानसभा के लोगों के साथ भाजपा प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उनके समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद,नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद, सम्पत भैय्या जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी फुलमाला से भव्य स्वागत किया।
डॉ.सम्पत अग्रवाल ने दावा करते हुए कहा कि यह नामांकन जीत का आगाज है। भारतीय जनता पार्टी रेवड़ी और रबड़ी बांटने में विश्वास नहीं करती।भाजपा का उद्देश्य जन-जन के कल्याण और क्षेत्र का विकास करने का होता है। गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठे और वो समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़े, उनका भविष्य सुरक्षित हो ऐसी सोच भाजपा की है। भाजपा के 15 साल की रमन सरकार में ही प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ था। आज की कांग्रेस सरकार ने तो प्रदेश को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। बीते पांच सालों में प्रदेश की हालत देखकर प्रदेश की जनता ने अब विकास विरोधी, भ्रष्ट और घोटाले बाज कांग्रेस सरकार को बदलने का मन बना लिया है। जनता से मिल रहे प्रतिसाद से ना सिर्फ बसना में अपितु पूरे प्रदेश में परिवर्तन की नजारा नजर आ रहा है। इस दिशाहीन सरकार से जनता त्रस्त है, जिसके परिणाम 3 दिसंबर को देश दुनिया के समक्ष होंगे प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनने जा रही है।

हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा में पूर्व मंत्री पुनम चंद्राकर, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पूर्व विधायक प्रीतम सिंग दीवान, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, संध्या परगनिहा, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, विधानसभा संयोजक डॉ.एनके अग्रवाल, बसना विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा प्रभारी संजय शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, संदीप दीवान, अजजा जिलाध्यक्ष अखिलेश भोई, एससी मोर्चा जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे,पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, मण्डल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल,नपं तुमगांव अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, नपं बागबाहरा अध्यक्ष सिमित चंद्राकर, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल,पार्षद किशन अग्रवाल, पार्षद शीत गुप्ता, मुख्यालय प्रभारी जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, देवेन्द्र शर्मा,जनपद सदस्य ताराचंद साहू,स्वप्निल तिवारी विक्की सलुजा, त्रिलोचन भोई,जपं सरायपाली अध्यक्ष कुमारी भास्कर, मोती साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

बसना – नाक,कान,गला का ऑपरेशन शिविर 29 अक्टूबर 2023 को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में

बसना – नाक,कान,गला का ऑपरेशन शिविर 29 अक्टूबर 2023 को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉक्टर एन के अग्रवाल के मार्गदर्शन में 29 अक्टूबर 2023 को ऑपरेशन शिविर का आयोजन रखा गया है जिसमे नाक,कान,गला, का ऑपरेशन ,वरिष्ठ ENT सर्जन, डॉक्टर सतीश राठी द्वारा जांच परामर्श एवम साथ ही संबंधित आपरेशन भी बसना में ही किये जायेंगेl समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे नाक,कान,गला,रोग संबंधित लक्षण – नाक की तिरछी हड्डी,साइनस,बार – बार टांसिल का बढ़ना,थायराइड,(घेंघा),कान से मवाद आवाज में परिवर्तन कान के परदे का छेद,निगलने गटकने में परेशानी इत्यादि।
ऑपरेशन के इच्छुक मरीज एक दिन पहले भर्ती होने पर परामर्श,ऑपरेशन,दवारहना,, निःशुल्क रहेगा। नोट – अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है |
यह सुविधा केवल आपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों के लिए रहेगा आयुष्मान एवम राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध। संपर्क –7773086100 ,8461811000

महासमुन्द: सरला कोसरिया रश्मि चंद्रकार सम्पत अग्रवाल सहित 09 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल , देवेन्द्र बहादुर चातुरी नंद सहित 12 प्रत्याशीयो ने नामांकन फार्म खरीदे

महासमुन्द: सरला कोसरिया रश्मि चंद्रकार सम्पत अग्रवाल सहित 09 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल , देवेन्द्र बहादुर चातुरी नंद सहित 12 प्रत्याशीयो ने नामांकन फार्म खरीदे ।

महासमुन्द 26 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज गुरूवार को कुल 12 नामांकन फार्म खरीदे गए। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 05, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 04, बसना विधानसभा क्षेत्र से 02 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 01 अभ्यर्थी शामिल है। नामांकन फार्म लेने वालों में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से श्री बृजलाल ठाकुर निर्दलीय, श्री गंगूराम ठाकुर निर्दलीय, श्री प्रीत राम साहू निर्दलीय, श्रीमती भुनेश्वरी सतनामी निर्दलीय, हर्मेन्द्र कुमार निर्दलीय, खल्लारी से श्री गेंदलाल डडसेना जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, श्री याकुब खान पासा नेशनल यूथ पार्टी, श्री तेजराम साहू निर्दलीय, श्री प्रेमलाल मलिक जनता कांग्रेस, बसना से श्री राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, श्री अरविंद प्रधान निर्दलीय तथा सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती चतुरीनंद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शामिल है।
कुल 09 अभ्यर्थियों ने आज नामांकन दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से डॉ. रश्मि चंद्राकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, श्री योगेश्वर सिन्हा भारतीय जनता पार्टी, श्री जागेश्वर चंद्राकर निर्दलीय, श्रीमती किरण धृतलहरे निर्दलीय, श्री चंद्रप्रकाश ढीढी सर्व आदि दल, इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती नीलम ध्रुव आम आदमी पार्टी, बसना विधानसभा क्षेत्र से श्री संपत अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी, श्री सुमीत सम्पत अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती सरला कोसरिया भारतीय जनता पार्टी का नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ : अमित जोगी का आरोप सरायपाली किस्मत लाल नंद और महासमुन्द श्रीमती राशि महिलांग को मुख्यमंत्री के गैंग द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है और चुनाव से नाम वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है ?

छत्तीसगढ़ : अमित जोगी का आरोप सरायपाली किस्मत लाल नंद और महासमुन्द श्रीमती राशि महिलांग को मुख्यमंत्री के गैंग द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है और चुनाव से नाम वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है ?

महासमुन्द से राशि महिलांग और
और सरायपाली से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे ) ने अपना प्रत्यासी घोषित कर दिया है बता दें कि सरायपाली से किस्मत लाल नंद को कांग्रेस से टिकट नही मिलने पर नाराज चल रहे थे कल ही उनहोने समाज के बैठक बुलाकर निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रहा था समाज के मौजूदगी में ही किस्मत लाल नंद ने ये फैसला लिया है और आज किस्मत लाल नंद को प्रत्यासी घोषित कर दिया है ।

वही आज अमित जोगी ने आज एक गंभीर आरोप लगाया है उनके फेसबुक पेज के अनुसार पोस्ट में लिखा है की आज भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त महोदय को पार्टी ने पत्र लिखकर हमारे दो प्रत्याशी – सरायपाली विधानसभा से श्री किस्मत लाल नंद जी एवं महासमुंद विधानसभा से श्रीमती राशि महिलांग जी को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने का निवेदन किया है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के इन दोनो ही प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री महोदय के गैंग द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है और चुनाव से नाम वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री महोदय जी की यह बौखलाहट लाजमी है क्योंकि अब उन्हें ‘जोगी लहर’ में डूबने का डर सता रहा है। इसलिए ये हथकंडे अपना रहे हैं।

 

सरायपाली : किस्मत लाल नंद को अब इस पार्टी ने अपना प्रत्यासी घोषित कर दिया है वे चुनाव लड़ने जा रहे है सरायपाली के राजनीति में भूचाल नजर आते दिखाई दे रहा है

सरायपाली : किस्मत लाल नंद को
अब इस पार्टी ने अपना प्रत्यासी घोषित कर दिया है वे चुनाव लड़ने जा रहे है सरायपाली के राजनीति में भूचाल नजर आते दिखाई दे रहा है विधायक किस्मत लाल नंद को दोबारा टिकट नही मिलने पर नाराज चल रहे थे कल ही गाडा समाज के बैठक में किसी अन्य पार्टी से लड़ने के संकेत मिल रहे थे और आज ही उनहोने जनता कांग्रेस का दामन थाम लिया है और उनको प्रत्यासी भी घोषित कर दिया है अब आने वाले दिनों में कांग्रेस प्रत्यासी चातुरी नंद की मुश्किलें भड़ती नजर आ रही है ।

बसना : जगदीशपुर ओवरब्रिज में दूसरे बार हो रहा है मरम्मत साल भर पहले हुई थी इसी ब्रिज में मरम्मत का काम भारी भरकम वाहनों का रोज होता है आना जाना नीचे भी गुजरते है हजारो वाहन ।

बसना : जगदीशपुर ओवरब्रिज में दूसरे बार हो रहा है मरम्मत साल भर पहले हुई थी इसी ब्रिज में मरम्मत का काम भारी भरकम वाहनों का रोज होता है आना जाना नीचे भी गुजरते है हजारो वाहन  महासमुन्द जिले के बसना नेसनल हाइवे में जगदीशपुर ओवरब्रिज में मरम्मत का काम जारी है वाहनों का आना जाना डायवर्ट कर नीचे जा रहे है जगदीशपुर ओवर ब्रिज जाकर देखने पर लगता है एक जगह धंसने या गड्ढे की आसंका को लेकर मरम्मत किया गया है लगभग साल भर पहले भी बसना के इसी ओवरब्रिज को मरम्मत किया गया था जानकारी के अनुसार नीचे से सरिया दिखने लगा था बता दें कि लगभग कुछ दिनों पहले भी यहां मरम्मत का कार्य नजर आए थे मरम्मत के और डायवर्ट के देखभाल में लगे लोगो का कहना है कि लगभग 3 दिनों तक यह मार्ग बाधित रहेगा रायपुर से सरायपाली जाने वाले वाहने जगदीशपुर ओवर ब्रिज के ऊपर के बजाय नीचे होते आना जाना करना पड़ेगा । वही गनेकेरा ओवर ब्रिज में जो लापरवाही सामने आई उसका खामियाजा आज भी लोग भुगत रहे है उस ओवर ब्रिज के नीचे से बड़े वाहनों का आना जाना बंद हो चुका है नीचे पानी भरा रहता है बड़े वाहनों का ओवर ब्रिज के बाजू से होते हुए चढ़ते है वहां भी चक्का धंसने लगे है

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : द्वितीय चरण के लिए आज तीसरे दिन 100 नामांकन पत्र हुए दाखिल 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 113 अभ्यर्थियों ने भरे 164 नामांकन पत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : द्वितीय चरण के लिए आज तीसरे दिन 100 नामांकन पत्र हुए दाखिल 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 113 अभ्यर्थियों ने भरे 164 नामांकन पत्र

दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज तीसरे दिन कुल 100 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 113 अभ्यर्थियों ने 164 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

आज तीसरे दिन मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 5 नामांकन पत्र, लोरमी, बेलतरा, चन्द्रपुर, खल्लारी, महासमुंद, रायपुर नगर पश्चिम, अभनपुर और गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्रों में 4-4, कटघोरा, बिल्हा, अकलतरा, पामगढ़, आरंग, संजारी बालोद, कुरूद और डौण्डीलोहारा में 3-3, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, प्रेमनगर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायपुर नगर दक्षिण, वैशालीनगर, अहिवारा, बेमेतरा और नवागढ़ में 2-2, रामानुजगंज, सीतापुर, कोटा, मस्तुरी, जैजेपुर, बिन्द्रानवागढ़, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाईनगर और साजा में 1-1 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश में द्वितीय चरण में हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर हैं।

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

बसना – सांकरा / N H में नो पार्किंग में खड़ी ट्रक में जा घुसा कार एक कि मौके पर मौत अन्य घायल गांव की कोटवार की सिकायत पर ट्रक चालक के ख़िलाप विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज ।

बसना : N H में नो पार्किंग में खड़ी ट्रक में जा घुसा कार एक कि मौके पर मौत अन्य घायल गांव की कोटवार की सिकायत पर ट्रक चालक के ख़िलाप विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज राष्ट्रीय राज मार्ग में जब फोर लेन का निर्माण नही हुवा तब आये दिन सरायपाली से सांकरा पिथौरा महासमुन्द रायपुर तक आये दिन दुर्घटनाये सामने आती रहती थी लेकिन जब एनएच में 4 लेन का

 

निर्माण हुवा तो लगा की आवागमन सुगम होगा दुर्घटनाओं में लगाम लगेगा लेकिन ऐसा नही हुवा आवागमन सुगम तो हुवा गड्ढों से मुक्ति तो मिला लेकिन दुर्घटनाओं में कोई कमी नही आया है बता दें नेसनल हाइवे में कई सारे  लापरवाही देखने को मिलेगा जिस पर नेसनल हाइवे लापरवाह है बसना सरायपाली पिथौरा तक कई ढाबा के बाहर बड़े बड़े वाहन रात दिन नो पार्किंग में खड़े रहते है लेकिन इनको हटाने का काम कोई भी विभाग नही करता है नेसनल हाइवे में रात दिन आवारा मवेशियों का भी आना जाना लगा रहता है जिस पर भी नेसनल हाइवे का कोई नियंत्रण नही है ।

मै मोहन नाग ग्राम चैनडीपा में रहता हूं कोटवारी का काम करता हूं कि दिनांक 25.10.23 को सुबह चैनडीपा चौक के पास खडा था कि चैनडीपा चौक के पास पहले से ट्रक क्रमांक CG 04 DW 8884 का चालक अपने वाहन को नो पार्किंग जगह में तथा बिना कोई संकेत दिये असुरक्षित ढंग से लापरवाहीपूर्वक खडा कर कहीं चला गया था कि सुबह करीब 10.30 बजे उडिसा सरायपाली की ओर से

 

आ रही कार क्रमांक OD 15 F 0044 का चालक अपने कार को नो पार्किंग रोड किनारे खडे ट्रक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार के ड्रायवर सीट के बगल सीट में बैठे व्यक्ति को गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गया तथा कार में बैठे अन्य लोगों को चोटें आया है कार का चालक को पूछने पर अपना नाम आंनद बडगईया जिसे चेहरा, सिर, सीना में चोट लगा है तथा मृतक का नाम रिसीधर बडगईया बताया जिसके सिर, चेहरा,सीना में गंभीर चोट लगा है तथा

 

कार में पुष्पलता बडगईया प्रणिशा बडगईया, को सिर, चेहरा, हाथ सीना चोट आना है जिनको 108 एम्बुलेंस के माध्यम से ईलाज हेतु बसना ले गया है। कि रिपोर्ट करता हूं ट्रक क्रमांक CG 04 DW 8884 के चालक के द्वारा ही अपने ट्रक को बिना कोई संकेत दिये असुरक्षित ढंग से लापरवाहीपूर्वक खडा करने से ही एक्सीडेंट हुआ जिसके विरूद्ध कार्यवाही किया जावें मामले में सांकरा पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG 04 DW 8884 का चालक 337-IPC, 283-IPC, 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज किया है ।

सरायपाली के झिलमिला में बलौदाबाजार के युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा जाने क्या है पूरा मामला ।

सरायपाली के झिलमिला में बलौदाबाजार के युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा जाने क्या है पूरा मामला  सरायपाली थाना को मोबाईल फोन से सूचना मिला कि एक व्यक्ति झिलमिला बैदपाली रोड़ में एक धारदार चाकू लेकर घुम रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ आर. 50, 806 को साथ लेकर सूचना तस्दीक पर गवाह केशव चौहान व मनोज यादव को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर साथ लेकर बताये स्थान

पर हमराह स्टाफ के पहुंचकर घेराबंदी किये जो एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का चाकू लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा था जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़े जो अपना नाम नंदु मनहरे पिता धना मनहरे उम्र 19 वर्ष सा0 बलौदाबाजार पंचशील नगर थाना कोतवाली बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार छ0ग0 हाल दुर्गा भोई के घर झिलमिला वार्ड क्रमांक 08 थाना सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया जो अपने दाहिने हाथ में धारदार चाकू रखकर लोगों को डरा धमका रहा था।

गवाहों के समक्ष चेक करने पर आरोपी के दाहिने हाथ में एक लोहे का धारदार चाकू पकड़े मिला । चाकू रखने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया जो कोई वैध कागजात , दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी के पेश करने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जिसमें लकड़ी का मूठ लगा हुआ है कुल लंबाई 12 इंच , मूठ की लंबाई 4 इंच , फल की लंबाई 8 इंच , फल की मध्य भाग की चौड़ाई 1 इंच आरोपी के पेश करने पर समक्ष गवाहन के

आज दिनांक 25.10.23 के 18/20 बजे जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 18.10.2023 के 18/30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर अपराध अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजन को देकर वापस स्टेशन आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले में सरायपाली पुलिस ने आरोपी के ख़िलाप नंदु मनहरे
25-ARM, 27-ARM के तहत मामला दर्ज किया है ।