बसना : चोर गैंग का वारदाते  सीसी टीवी में कैद देख उड़ जाएंगे होश बसना में 17 सांकरा में 7 दुकानों के धावा बोलने वाले गैंग जल्द सलाखो के पीछे फुटेज से पहचान की खबर

बसना : चोर गैंग का वारदाते  सीसी टीवी में कैद देख उड़ जाएंगे होड़ बसना में 17 सांकरा में 7 दुकानों के धावा बोलने वाले गैंग
जल्द सलाखो के पीछे फुटेज से पहचान की खबर ।

महासमुन्द जिले के बसना और सांकरा में थाना से कुछ ही दूरियों पर रातों रात बसना के 17 और सांकरा लभगग 7 छोटी बड़ी दुकानों के जब सुबह सुबह खबरे मिली तो खबरे सबको हैरान कर गई चुमाव ड्यूटी और दीपावली से थके हारे पुलिस वाले जब एक दिन के बाद सायद काराम कर रहे थे और इसी बात का फायदा उठाकर कुछ चोर गैंग ने देर रात बसना और सांकरा के कई दुकानों के सटर और ताले तोड़ डाले चोर गैंग द्वारा दिया गया

अंजाम सहरो और दुकानों पर सीसी टीवी पर साफ साफ दिखाई दे रहे है कैसे 4 से 5 युवक आते है अपने औजारों से आसानी से सटर और टाला तोड़ जाते है दुकान

 

मेडिकल सहित अन्य दुकानों में चोरियों के घटनाओं को अंजाम दिए है इन चोर के गैंगों ने छोटे छोटे फल वितरण करने वालो के दुकानों को भी नही बख्सा है हालांकि पुलिस सीसी टीवी फुटेज के मदद से कुछ चोरों और संदेहियों

को पहचान करने की खबर आ रही है पुलिस का कहना है कि यह गैंग का जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगी

हालांकि इस घटना के बाद व्यपारी वर्ग में दहसत का माहौल देखने को मिला इसी को लेकर व्यापारी महा संघ बसना का प्रतिनिधि मंडल आज थाना बसना पहुंचकर SDOP अभिषेक केसरी , एवम थानां प्रभारी आशीष वासनिक से मुलाकात कर रात हुई चोरी के बारे में चर्चा की किए पुलिस द्वारा ।अपराधियों को 24 घंटे में पकड़ने के का

आश्वासन दिया प्रशासन द्वारा दिया गया साथ ही बताया गया की बसना, साकरा चोरी मामले में
2 शातिर चोरो की पहचान की गई है
बसना पुलिस की टीम , साइबर की टीम सहित कुल चार पुलिस टीम शातिर चोरो के ठिकाने के लिए रवाना हुए जल्द सलाखो के पीछे होगे आरोपी ।

मैं श्रीराम साहू पिता नन्द कुमार साहू उम्र 27 साल साकिन पतेरापाली थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी हूँ स्नातक तक पढा लिखा हूँ। परसवानी रोड़ ओव्हर ब्रीज के नीचे ग्राम सांकरा में जीया रानी फैंसी स्टोर्स के नाम से दुकान खोला हूँ कल दिनांक 18.11.2023 को रात्रि 08/00 बजे दुकान बंद करके अपने घर ग्राम पतेरापाली चला गया था कि आज सुबह करीब 05/00 बजे के मेरे बगल के होटल मालिक कुलदीप ने

मुझे फोन करके बताया कि मेरे दुकान का सटर आधा खुला हुआ है तब मैं अपने दुकान में आकर सटर को पुरा उठा कर दुकान के अंदर गया तो देखा कि मेरे गल्ले का दराज टुटा हुआ था जिसमें करीब 2000 रूपये था जो दराज में नहीं था कोई अज्ञात चोर रात्रि में मेरे दुकान के सटर को बैंड कर घुसकर चोरी किया है तथा इसी प्रकार अज्ञात चोर साहू फल भंण्डार के सटर को बैंड कर घुसकर 2500 रूपये एवं रेशमा फैंसी स्टोर्स के सटर को बैंड कर घुसकर 1500 रूपये व अंकुश मेडिकल स्टोर्स के सटर को बैंड कर घुसकर 1200 रूपये कुल जुमला रकम 7200 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये हैं। रिपोर्ट करता हूं रिपोर्ट मेरे बताये अनुसार लिखा गया है । कार्यवाही किया जावें। मो0 नं0 9131580107

 

महासमुन्द : बस में मानव तस्करी के मामले में दलालों के ख़िलाप एफआईआर दर्ज ।

महासमुन्द : बस में मानव तस्करी के मामले में दलालों के ख़िलाप एफआईआर दर्ज ।

महासमुन्द जिले के कई इलाकों में भट्ठा दलाल सक्रिय है महासमुन्द जिले के पिथौरा बागबाहरा और बसना के कई दलाल सक्रिय है छत्तीसगढ़ में आचार संहिता और मतदान के बाद दलालों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो से पलायन करवाने का सिलसिला जारी हो चुका है बता दें कि पिथौरा और बागबाहरा क्षेत्र में यह गोरख धंधा जोरो पर रहता है गांव से कई परिवारों को मासूम और दूधमुहे बच्चो सहित पलायन करा रहे है

बागबाहरा पुलिस को मुखबीर से 13.20 बजे जरिये फोन से सुचना मिला कि मां ट्रेवर्ल बस क्रमांक CG 06 GN 4209 जो खट्टी से महासमुंद चलती है जिसमें कुछ मजदूरो को व्यापार व्यवसाय करने मजदूर दलाल सुरज गोस्वामी साकिन कुरूमुड़ा उड़ीसा ,संतोष देवागंन साकिन महासमुंद के द्वारा कपट पुर्वक अधिक पैसा दिलाने प्रलोभन देकर उनके शक्तियो का दुरूपयोग करने के आशय से उन्हे उत्प्रेरित कर उसके गांव से परिवहन कर स्थानांतरित कर रहा है मौके पर मुखबीरी सुचना पंचनामा तैयार किया मुखबीरी सुचना को थाना प्रभारी बागबाहरा को अवगत कराया और आरक्षक क्रमांक 333 एकलब्य बैस को गवाहो को लेने टाउन बागबाहरा रवाना किया गया जो टाउन बागबाहरा से गवाह हेमराज महानंद पिता अभिराम महानंद उम्र 34 वर्ष ,

 

गवाह निखिल सोनवानी पिता नरेश सोनवानी उम्र 24 वर्ष साकिनान वार्ड क्रमांक 14 पोटरपारा बागबाहरा को लेकर थाना आये जिन्हे मुखबीरी सुचना से अवगत कराकर कार्यवाही में उपस्थित होने धारा 160 जाफौ की नोटिस तामिल कर हमराह स्टाफ आरक्षक 333 ,301 गवाह हेमराज महानंद ,निखिल सोनवानी को लेकर मुखबीर सुचना की तस्दीक पर मय शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 6580 मय चालक आरक्षक 192 विरेन्द्र तिवारी को लेकर रवाना हुआ पिथौरा चौक बागबाहरा पहूंचा और मुखबीर के बताये बस की इंतजार किया 15 मिनट बाद मां ट्रेवर्स की बस क्रमांक CG 06 GN 4209 आयी जिसे रोककर चेक किया बस में लेवर एवं सवारी बैठे थे जिन्हे पुछताछ किया तब छबिलाल पिता गणेशराम उम्र 40 वर्ष साकिन लौंदामुड़ा थाना कोमाखान ,हीरालाल पिता तिलक उम्र 24 वर्ष साकिन धरमबांधा उड़ीसा ,

 

केवल मांझी पिता अइत राम मांझी उम्र 19 वर्ष साकिन धरमबांधा उड़ीसा ,तुलाराम राणा पिता कंशाराम राणा उम्र 25 वर्ष साकिन धरमबांध उड़ीसा ,संगीता राणा पति तुलाराम राणा उम्र 23 वर्ष साकिन धरमबांधा उड़ीसा ,कुनतुला राणा पति तुलेश राणा उम्र 22 वर्ष साकिन धरमबांधा उड़ीसा ,कुमारी यादव पति छबिलाल यादव उम्र 38 वर्ष साकिन लौदामुड़ा ,फिरंतिन मांझी पिता रूखसाय मांझी उम्र 19 वर्ष साकिन भैसादादर उड़ीसा ,गुरूवारी मांझी पति खेलन मांझी उम्र 19 वर्ष साकिन भैसादादर उड़ीसा ,गुरूवारी मांझी पति खेलन मांझी उम्र 20 वर्ष साकिन भैसादादर द्वारा इंट भठ्ठा में काम कराने सुरज गोस्वामी ,संतोष देवागंन द्वारा दिगर प्रांत उत्तर प्रदेश कपट पूर्वक अधिक पैसा दिलाने प्रलोभन देकर उत्प्रेरित कर गांव से इंट भठ्ठा में काम कराने ले जाना बताये और बस के चालक एवं परिचालक को जानकारी होना नही बताये तब बस से लेवरो को उतारकर कथन लिया जो सभी ने मजदूर दलाल सुरज गोस्वामी ,संतोष देवागंन के द्वारा अधिक पैसा दिलाने

 

प्रलोभन देकर उत्प्रेरित कर गांव से उत्तर प्रदेश इंट भठ्ठा में काम करने भेजना और इंट बनाने की की मजदूरी प्रति हजार 650 रूपये देना और सभी मजदूरो को प्रति जोड़ी के हिसाब से 30000 से 40000 रूपये एडवांस देना बताये आरोपी सुरज गोस्वामी ,संतोष देवागंन के द्वारा मजदूरो को दुव्यापार करने की नियत से दिगर प्रांत उत्तर प्रदेश इंट भठ्ठा भेज रहा है जो धारा 370 भादवि का होना पाये जाने पर मौके पर देहाती नालसी में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

बसना : मनमानी मापदंड से अधिक नमी वाला धान खरीदना पड़ा महंगा उपार्जन केंद्र प्रभारी निलंबित।

बसना : मनमानी मापदंड से अधिक नमी वाला धान खरीदना पड़ा महंगा उपार्जन केंद्र प्रभारी निलंबित। बसना: निर्धारित मापदंड से अधिक नमी वाला धान खरीदने के मामले
धान उपार्जन केंद्र भूकेल में उपार्जन केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है जानकारी के अनुसार केंद्र प्रभारी मनमाने ढंग से कम नमी वाला धान खरीद रहा था जनाकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक द्वारा की गई की गई आकस्मिक जांच के दौरान पाया गया कि उपार्जन केंद्र प्रभारी त्रिलोचन नायक द्वारा किसान दीपक / करूणाकर एवं नानदाउ / मनधन द्वारा लाए गए धान में स्वीकृत नमी से अधिक नमी क्रमशः 33 प्रतिशत एवं 22 प्रतिशत मात्रा का धान उपार्जित किया गया है। इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक द्वारा उपपंजीयक सहकारी संस्थायें जिला महासमुंद को दी गई। उपपंजीयक के निर्देश पर प्राधिकृत अधिकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समिति भूकेल द्वारा उपार्जन केंद्र प्रभारी त्रिलोचन नायक को निलंबित कर दिया गया है।

बसना : चोरों ने देर रात दर्जनों दुकानों के ताला और सटर तोड़ने की खबर है ।

बसना : चोरों ने देर रात दर्जनों दुकानों के ताला और सटर तोड़ने की खबर है  मतदान के ठीक एक दिन बाद बसना सहर में देर रात कई दुकानों के ताला तोड़कर चोर गैंग ने कई छोटी बड़ी दुकानों में धावा बोल दिया है घटना देर रात की बताया जा रहा है कि जब सहर के लोग मॉर्निंग वर्क पर निकले तो दुकानों के ताला टूटे दिखाई दिए लोगो ने दुकानदारो को फोन कर सूचना दिए है फोटो देखने पर दरवाजा सटर आधा उठा हुवा दिखाई दे रहे है सूत्रों ने अनुसार लगभग 12 से 15 दुकानों के ताला तोड़े गए है अभी तक किसका कितना और क्या चोरी हुवा है यह तो दुकानदारो के सिकायत के बाद ही पता चल पाएगा ।वही सांकरा में भी लगभग 7 दुकानों के ताला टूटने की खबर है 

बसना : जिला पंचायत सदस्य नोविना अमृत जगत ने अपने गांव में किए मतदान ।

बसना : जिला पंचायत सदस्य नोविना अमृत जगत ने अपने गांव में किए मतदान ।
बसना विधानसभा अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य नोविना अमृत जगत ने अपने पति श्री अमृतलाल जगत एवं परिवार और सहयोगियों के साथ अपने गृह ग्राम भदरपाली मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किए नोविना अमृत जगत ने कहा कि लोक तंत्र के लिए प्रत्येक व्यक्तियों को मतदान करना जरूरी है अपने जिला पंचायत क्षेत्र के सभी लोगो को मतदान के लिए सुभ कामनाएँ दि ।

महासमुन्द: शुष्क अवधि के दौरान आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा सघन छापेमारी कार्यवाही10 प्रकरणों में 797.82 लीटर मदिरा तथा 9450 किलो महुआ लहान जप्त

महासमुन्द: शुष्क अवधि के दौरान आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा सघन छापेमारी कार्यवाही10 प्रकरणों में 797.82 लीटर मदिरा तथा 9450 किलो महुआ लहान जप्त

महासमुंद 17 नवम्बर 2023/ जिले में विधानसभा निर्वाचन कार्य निर्विघ्न तथा निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रभात मलिक द्वारा घोषित शुष्क अवधि/दिवस में बंदी के दौरान जिले की आबकारी टीम अलर्ट मोड में रही। आबकारी टीम द्वारा निरंतर गश्त कर देशी मदिरा वेयरहाउस, बार तथा मदिरा दुकानों की सीलिंग तथा सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की आकस्मिक जांच की गयी। इस अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रखने के

उद्देश्य से होटल, ढाबे तथा संदिग्ध परिसरों की तलाशी/जांच की गयी तथा अवैध मदिरा विक्रय का प्रकरण प्रकाश में आने पर आबकारी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए। इस अवधि में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु कुल 35 छापेमारी करते हुए 10 प्रकरणों में कुल 797.82 लीटर अवैध मदिरा तथा 9450 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया।
ओड़िशा के सीमावर्ती क्षेत्र में आबकारी स्टॉफ बरगढ़/नुआपाड़ा तथा आबकारी स्टॉफ सराईपाली/बागबाहरा द्वारा सीम

समन्वय कर संयुक्त रेड कार्यवाही करते हुए 161 पाउच (32.20 लीटर) ओड़िशा निर्मित मदिरा जप्त की गयी। सीमापार मादक पदार्थों के चौर्यनयन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले की सीमावर्ती जाँच चौकी खम्हारपाली तथा टेमरी में स्थैतिक निगरानी दल तथा उड़नदस्ता दल के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए वाहनों की सघन जाँच की गयी।

सरायपाली बसना में 9 बजे तक अनुमानित वोट प्रतिशत का पहला रुझान यहां अभी तक नही हुवा मतदान सुरु बहिष्कार असर ।

सरायपाली बसना में 9 बजे तक अनुमानित वोट प्रतिशत का पहला रुझान यहां अभी तक नही हुवा मतदान सुरु बहिष्कार असर ।
जिले में वोटर टर्न आउट से यह आंकड़े लिया गया है जिसमे अनुमानित रुझान है*महासमुंद जिले में दोपहर 01 बजे तक 42.15 प्रतिशत मतदान*
महासमुंद 17 नवम्बर 2023/ महासमुंद जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। जानकारी के अनुसार दोपहर 01ः00 बजे तक जिले में 42.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 42.48 प्रतिशत, बसना में 41.52 प्रतिशत, खल्लारी में 42.47 प्रतिशत एवं महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में 42.14 प्रतिशत मतदान हुआ है।

1 खल्लारी 6: 46%
2 बसना 6 .20 % 3
3 महासमुन्द 5 . 40 %
4 सरायपाली 6 . 26 % मतदान हो चुका है । यह समाचार अपडेट होते रहेगा ।महासमुंद जिले में मतदान का प्रतिशत ( सुबह 11 बजे)महासमुन्द- 21.94 %खल्लारी- 24.02 %बसना- 20.18 % सरायपाली-21.83 %

वही बसना विधान सभा के सीतापुर के ग्रामीणों के अनुसार लगभग 10 बजकर 30 मिनट तक ग्राम में अभी तक मतदान सुरु नही हुवा है चुकी यहां कच्ची मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किए थे हलाकि मतदान दल पहुँच चुके है आगे देखना होगा कि समझाइस के बाद वोट देते है या नही

सेल्फी जोन के मुरीद हुए मतदाता
कलेक्टर एसपी ने भी ली सेल्फी
आज जिले में मतदान सुचारू रूप से जारी है। जिले में कुल 40 संगवारी केंद्र और 20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केदो में विशेष तौर पर सजावट की गई है ।सेल्फी पॉइंट पर लोग मतदान देकर युवाओं से लेकर बुजुर्ग सभी सेल्फी जोन में अपनी तस्वीर कैद कर रहे हैं और इस बार की गई मतदान को यादगार बना रहे हैं। कई आदर्श मतदान केंद्रों को फूल माला से सजाया गया है जो आकर्षण का केंद्र है ।इसी तरह यहां मतदाता मित्र भी वरिष्ठ जनों का दिव्यांग मतदाताओं का भरपूर सहयोग कर रहे हैं ।कई स्थानों पर तिलक और आरती लगाकर भी मतदाताओं का स्वागत किया जा रहा है।

बसना विधानसभा के ग्राम पंचायत सपोस के मतदान केंद्र में एक अलग ही नजरा देखने को मिला। यहां स्काउट गाइड के मतदाता मित्रों द्वारा मतदान करने पहुंचे महिला और पुरुषों का आरती लेकर और तिलक लगाकर स्वागत किया ।इस व्यवस्था से गांव वाले काफी उत्साहित नजर आए और उत्साह के साथ मत देने मतदान केंद्र पहुंचे। ज्ञात है कि आदर्श मतदान केदो में मूलभूत सुविधाओं के साथ आकर्षक साथ सजा की गई है ।

मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग कर रहे हैं मतदाता मित्रविधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग के लिए मतदाता सहायक (वोटर असिस्टेंट) उपलब्ध होंगे। वोटर असिस्टेंट द्वारा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम ढूंढने और मतदान केंद्र के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे है। इसके अलावा मतदाता मित्र के रूप में एनएसएस के 829 व स्काउट गाइड के 800 कैडेट्स भी मतदान केंद्रों में दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों तथा शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने एवं व्हील चेयर, पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे है। वरिष्ठ मतदाता अमृत बाई ने कहा कि इनके सहयोग से ही हम मतदान केन्द्र तक वोट डालने पहुंचे है। प्रशासन की यह अच्छी सुविधा है। जिसके लिए उन्होंने प्रशासन की सराहना की।

सरायपाली / शराबी शिक्षकों को कलेक्टर ने लिया निलंबित सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के दो शिक्षकों को लापरवाही पूर्वक शराब सेवन कर

सरायपाली / शराबी शिक्षकों को कलेक्टर ने लिया निलंबित सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के दो शिक्षकों को लापरवाही पूर्वक शराब सेवन कर निर्वाचन ड्यूटी करते पाए जाने पर महासमुंद कलेक्टर ने किया निलंबित कर दिया है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मानपूर में पदस्थ थानेश्वर प्रसाद मारकडेय वहीं शासकीय प्राथमिक शाला सुखापाली कार्तिकेश्वर प्रसाद को शराब सेवन करना पाए जाने के साथ इनका डाक्टरी मुलाइजा करवाया गया जहां शराब सेवन करना पाया गया।

समाचार
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रधान पाठक श्री कार्तिकेश्वर भोई एवं शिक्षक ई(एल.बी.) श्री थानेश्वर प्रसाद मार्कण्डेय को किया निलंबित
 
निर्वाचन कार्य में लापरवाही पूर्वक कार्य करते पाया गया
 

महासमुंद 17 नवम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने मतदान दल अधिकारी क्रमांक 1 एवं मतदान दल अधिकारी क्रमांक 2 क्रमशः श्री कार्तिकेश्वर भोई, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सुखापाली एवं श्री थानेश्वर प्रसाद मार्कण्डेय शिक्षक ई (एल.बी.) शास. पूर्व माध्यमिक शाला मानपुर को निलंबित कर दिया है। विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत 16 नवम्बर को कृषि उपज मंडी पिटियाझर, महासमुंद में मतदान सामग्री वितरण के दौरान दोनों अधिकारी द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने की सूचना मिलने पर डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। जिसमें दोनों को शराब का सेवन किया जाना पाया गया। इनके उक्त कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के नियम 134 तथा छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 1,2,3 का स्पष्ट उल्लंघन है। जो छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत दंडनीय है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत श्री कार्तिकेश्वर भोई, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सुखापाली एवं श्री थानेश्वर प्रसाद मार्कण्डेय शिक्षक ई (एल.बी.) शास. पूर्व माध्यमिक शाला मानपुर को छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री कार्तिकेश्वर भोई एवं श्री थानेश्वर प्रसाद मार्कण्डेय का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली निर्धारित किया गया है तथा निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

 
समाचार
ग्राम पंचायत बेलसोंडा के सचिव निलंबित
 

महासमुंद 17 नवम्बर 2023/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक ने महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलसोंडा के ग्राम पंचायत सचिव श्री समीर बंजारे को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश में मतदान केन्द्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण एवं 16 नवम्बर को ग्राम पंचायत में अनुपस्थित पाए जाने के कारण कार्यवाही की गई है। श्री बंजारे को जिला पंचायत महासमुंद कार्यालय में निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

 

महासमुन्द : धारा 144 लागू जाने कहा कैसे और किन पर होगा लागू कैसे करना होगा पालन किन पर रहेगा प्रतिबंध । 

महासमुन्द : धारा 144 लागू जाने कहा कैसे और किन पर होगा लागू कैसे करना होगा पालन किन पर रहेगा प्रतिबंध । महासमुन्द प्रभात मलिक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला महासमुंद, निर्वाचन आयोग
के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से संपूर्ण महासमुंद जिले की राजस्व सीमा अंतर्गत निर्वाचन वाले क्षेत्रों में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश एक पक्षीय रूप से पारित करता हूं:

1.
कोई भी व्यक्ति, किसी मतदान क्षेत्र में उस मतदान क्षेत्र में किसी निर्वाचन के लिए मतदान की
समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले अड़तालीस घंटो की कालावधि के दौरान निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा या जुलूस न बुलाएगा, न आयोजित करेगा, न
उसमें उपस्थित होगा और न उसे संबोधित करेगा।
चलचित्र, टेलीविज़न या वैसे ही अन्य साधित्रों द्वारा जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात
का संप्रदर्शन नहीं करेगा।
कोई संगीत समारोह या कोई नाट्य अभिनय या कोई अन्य मनोरंजन या आमोद-प्रमोद के
सदस्यों को उसके प्रति आकर्षित करने की दृष्टि से आयोजित करके या उसके आयोजन की
व्यवस्था करके, जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रचार नहीं करेगा।

जिला महासमुंद में बाहरी व्यक्तियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, चुनाव प्रचार में संलग्न
कार्यकर्ता, जो उस निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता नहीं है उन्हें मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से
मतदान समाप्ति तक संबंधित क्षेत्र में आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाता है।
किसी भी प्रत्याशी या राजनैतिक दल द्वारा सामूहिक भोज / रसोई का आयोजन नहीं किया
जाए। अतिथि भवनों और धर्मशालाओं को भी सतर्कता के तहत् रखा जाये ताकि यह सुनिश्चित
किया जा सकें कि इन्हें राजनीतिक पार्टियों या उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं को किसी भी
तरीके से प्रभावित करने के लिए उपयोग नहीं किया जाए।
जिला महासमुंद की सीमा के अंदर किसी भी व्यक्ति / समूह का राजनीतिक / गैर राजनीतिक
दलों को लाउड स्पीकर का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाती है। मतदान का समय

 

समाप्त होने के 48 घंटों की कालावधि के दौरान लाउड स्पीकर का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित
किया जाता है।
कोई भी 05 से अधिक व्यक्तियों का क्षेत्र में एकत्रित होने की अनुमति नहीं दी जावेगी।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता का प्रत्येक राजनीतिक दल या
अभ्यर्थी को पूर्णतः पालन करना अनिवार्य होगा।
उक्त आदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 में बाहरी सशस्त्र एवं सुरक्षा बल, निर्वाचन कार्य में लगे
कर्मी व एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवा पर लागू नहीं होगा।
महासमुंद जिले के राजस्व सीमा में आने वाले सभी सराय, धर्मशालाओं, होटलों तथा लॉज के
मालिकों / प्रबंधक अपने सराय, धर्मशाला, होटल एवं लॉज में ठहरने वाले व्यक्तियों की दैनिक
जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को लिखित में तत्काल प्रस्तुत करेंगे।
उक्त आदेश के उल्लंघन करने की दशा में कारावास से जिसकी अवधि 2 वर्ष तक की हो
सकेगी या जुर्माने से या दोनों से दण्डनीय होगा।
उक्त आदेश आज दिनांक 15.11.2023 को मेरे हस्ताक्षर एवं पदमुद्रा से जारी किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला महासमुन्द (छ.ग.)

थाना बसना पुलिस की कार्यवाही पिथौरा और ओडीसा के 3 व्यक्तियों से पिकअप वाहनों सहित लाखो रु नगदी रकम जप्त ।

थाना बसना पुलिस की कार्यवाही पिथौरा और ओडीसा के 3 व्यक्तियों से पिकअप वाहनों सहित लाखो रु नगदी रकम जप्त ।महेन्द्रा पीकअप वाहन क्र0 OD08T3027 से नगदी रकम 1,70,000 रूपये बरामद एवंटाटा डीई 207 पीकअप वाहन क्र0 CG04JC4320 से नगदी रकम 3,07,925 रूपये रूपये बरामद।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध परिवहन पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।

आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए वाहन चेकिंग के दौरान पकडी गई नगदी रकम। पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारीयों को जिले मे अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में

*कार्यवाही 01-* आज दिनांक 15.11.2023 को हमराह स्टाफ पेट्रोलिंग एवं वाहन चेकिंग हेतु पदमपुर रोड सिटी ग्राउंड के सामने बसना की ओर रवाना हुआ था कि वाहन चेकिंग के दौरान पदमपुर रोड से बसना की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन महेन्द्रा पीकअप क्र0 OD08T3027 को रोककर चेक किया गया वाहन में दो व्यक्ति सवार मिला तथा 36 नग खाली केज ट्राली में लोड था चालक परिचालक का नाम पता पूछताछ उन्होने अपना अपना नाम क्रमश: 01 दामोदर मेहेर पिता स्व0 मधु मेहेर उम्र 45 साल निवासी हरशिंकर रोड पिपलबहाल थाना लाठोर जिला बलांगीर उडिसा एवं 02 शिव मेहेर पिता दामोदर मेहेर उम्र 22 साल निवासी हरशिंकर रोड पिपलबहाल थाना लाठोर जिला बलांगीर उडिसा का रहने वाला बताया। पीकप वाहन के कैबिन की तलाशी लेने पर कैबिन अंदर बने डिक्की अंदर रखे 100, 200, 500 के नोट जुमला रकम 1,70,000 रूपये भारतीय करंसी नोट रखे मिला नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जिसके द्वारा उक्त रूपये रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लेख करने पर कुल 1,70,000 रूपये भारतीय करंसी नोट एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पीकअप वाहन क्र0 OD08T3027 किमती 5,00,000 रूपये, 36 नग खाली केज कीमती 36,000 रूपये जुमला कीमती 7,06,000 रूपये होना पाया गया जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर उपरोक्त रकम एवं वाहन को जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है।

कार्यवाही 02- आज दिनांक 15.11.2023 को हमराह स्टाफ पेट्रोलिंग एवं वाहन चेकिंग हेतु जगदीशपुर रोड ओवरब्रीज के नीचे बसना की ओर रवाना हुआ था कि वाहन चेकिंग के दौरान बसना सिटी की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन टाटा डीई 207 पीकअप वाहन क्र0 CG04JC4320 को रोककर चेक किया गया वाहन में एक व्यक्ति सवार मिला जिसका नाम पता पूछताछ उन्होने अपना अपना नाम निखिल अग्रवाल पिता सुभाष अग्रवाल उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 11 पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया। पीकप वाहन के कैबिन की तलाशी लेने पर कैबिन अंदर ड्रायवर के बगल सीट में एक काला रंग का बैग था जिसे अंदर 50, 100, 200, 500 के नोट एवं 5 रूपये के सिक्का सहित जुमला रकम 3,07,925 रूपये भारतीय करंसी नोट रखे मिला नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जिसके द्वारा उक्त रूपये रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लेख करने पर कुल 3,07,925 रूपये भारतीय करंसी नोट एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पीकअप वाहन क्र0 CG04JC4320 किमती 4,00,000 रूपये, जुमला कीमती 7,07,925 रूपये होना पाया गया जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर उपरोक्त रकम एवं वाहन को जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है।

नाम जिनसे रकम जप्त की गई
01 दामोदर मेहेर पिता स्व0 मधु मेहेर उम्र 45 साल निवासी हरशिंकर रोड पिपलबहाल थाना लाठोर जिला बलांगीर उडिसा

02 शिव मेहेर पिता दामोदर मेहेर उम्र 22 साल निवासी हरशिंकर रोड पिपलबहाल थाना लाठोर जिला बलांगीर उडिसा एवं

03 निखिल अग्रवाल पिता सुभाष अग्रवाल उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 11 पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ0ग0

जप्त संपत्ति :-
01 दो प्रकरण में कुल नगदी रकम 4,77,925 (चार लाख ससत्तर हजार नौ सौ पन्द्रह रूपये)
02 घटना में प्रयुक्त वाहन महेन्द्रा पीकअप वाहन क्र0 OD08T3027 कीमती 5,00,000 रूपये
03 घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा डीई 207 पीकअप वाहन क्र0 CG04JC4320 कीमती 4,00,000 रूपये
04 36 नग खाली केज कीमती 36,000 रूपये
*कुल जुमला 14,13,925 रूपये (चौदह लाख तेरह हजार नौ सौ पन्द्रह रूपये)

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, प्र.आर. महेन्द्र पटेल, देवेन्द्र निषाद, आरक्षक किशोर साहू, कमल जांगडे, बसंत जोल्हे, निर्मल बरिहा एवं संदीप बारिक के द्वारा की गई है।