महासमुन्द जिले में हाल ही मे घटित चोरी व ताला टूटने की घटनाओ को देखते हुये समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को पेट्रोलिंग पाट्री एवं गस्त पाट्री को बढाने एवं फिक्स पॉइंट ड्यूटी बढ़ाने हेतु निर्देशित दिया गया।

महासमुन्द जिले में हाल ही मे घटित चोरी व ताला टूटने की घटनाओ को देखते हुये समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को पेट्रोलिंग पाट्री एवं गस्त पाट्री को बढाने एवं फिक्स पॉइंट ड्यूटी बढ़ाने हेतु निर्देशित दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में महासमुन्द पुलिस के द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों का ऑनलाईन मिटींग का आयोजित किया गया। थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग एवं गस्त पाट्री को बढाने एवं फिक्स पॉइंट ड्यूटी बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। शहरी क्षेत्रो मे बेहतर ट्रैफिक व यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था बनाये रखने थानो व यातायात टीम को दिए निर्देश वर्ष 2023 के अंत तक गंभीर अपराधों की निकाल एवं थाना क्षेत्र में लंबित शिकायतों का निकाल हेतु दिया गया निर्देश।

आज दिनांक 22.11.2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव के निर्देशन में जिसे समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को ऑनलाईन वीडियों कॉफ्रेंस के माध्यम से मिटिंग का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक महासुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा महासमुन्द जिले में हाल ही मे घटित चोरी व ताला टूटने की घटनाओ को देखते हुये जिले कें समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को चोरीयों की निकाल एवं थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग पाट्री एवं गस्त पाट्री को बढाने एवं फिक्स पॉइंट ड्यूटी बढ़ाने हेतु निर्देशित दिया गया।

वर्ष 2023 के अंत तक गंभीर अपराधों का निकाल, अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण, थानों में पेडिंग शिकायतों का निराकरण एवं शहरी क्षेत्रो मे बेहतर ट्रैफिक व यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था बनाये रखने थानो व यातायात टीम को दिए निर्देश

उक्त ऑनलाईन वीडियों कॉफ्रेसिंग मीटिंग में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी(पु.) एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारीगण शामिल रहे।

बसना : अवैध नशीले टेबलेट परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1770 नग गोली नशीला के साथ गिरफ्तार

बसना : अवैध नशीले टेबलेट परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1770 नग गोली नशीला के साथ गिरफ्तार  थाना बसना पुलिस की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध प्रतिबंधित नशीले टेबलेट पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही। अवैध नशीले टेबलेट NITRAZEPAM परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1770 नग गोली नशीला NITRAZEPAM एवं स्कूटी व मोबाईल.कुल जुमला रकम 1,31,505 रूपये जप्त आरोपीगण के विरुद्ध एनडीपीएस की कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं प्रतिबंधित नशीले टेबलेट बिक्री/परिवहन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया है कि परिपालन में आज दिनांक 22/11/2023 को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक्सेस 125 स्कूटी बिना नंबर जिसमें दो व्यक्ति पदमपुर उड़ीसा से नशीले टेबलेट को बिक्री करने बसना की ओर रहे हैं कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के सिटी ग्राउंड बसना मुख्य रोड पर नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी कि दौरान चेकिंग के एक्सेस 125 स्कूटी बिना नंबर को घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ पर अपना नाम 01 नागेश निर्मलकर पिता संतोष निर्मलकर उम्र 23 वर्ष साकिन महादेवघाट रायपुर हाल ग्राम बोरसी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद एवं 02 वासुदेव श्रीवास्तव पिता देवेन्द्र श्रीवास्तव उम्र 20 वर्ष निवासी डीडी नगर रायपुर जिला रायपुर का रहने वाला बताया जिनके कब्जे से नाइट्रोजेम टैबलेट के कुल 1770 नग गोली, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन एवं दो नग टच स्क्रीन मोबाईल को जप्त किया गया। वैधानिक कार्यवाही करते आरोपियों के विरुद्ध थाना बसना में अपराध धारा 21 NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी –
01 नागेश निर्मलकर पिता संतोष निर्मलकर उम्र 23 वर्ष साकिन महादेवघाट रायपुर हाल ग्राम बोरसी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छ0ग0 02 वासुदेव श्रीवास्तव पिता देवेन्द्र श्रीवास्तव उम्र 20 वर्ष निवासी डीडी नगर रायपुर जिला रायपुर छ0ग जप्त मशरूका
01) 1770 नग गोली नशीला NITRAZEPAM कीमती 11,505 रूपये।
02) परिवहन में प्रयुक्त एक्सेस 125 स्कूटी बिना नंबर कीमती 1,00,000 रूपये
03) दो नग अलग अलग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 20,000 रूपये कुल जुमला 1,31,505 रूपये (एक लाख ईकत्तीस हजार पांच सौ पांच रूपये) यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, सउनि अखिल साहू, प्र.आर. महेन्द्र पटेल, आरक्षक किशोर साहू, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, उमेश साहू, लखेश्वर चौधरी, सुधीर प्रधान एवं संदीप बारिक के द्वारा की गई है।

बसना : नेसनल हाइवे में विपरीत दिशाओं में चल रहे बड़े वाहन बन रहे लोगों के लिए जान का खतरा कई की तो मौत हो चुकी है ।

बसना : नेसनल हाइवे में विपरीत दिशाओं में चल रहे बड़े वाहन बन रहे लोगों के लिए जान का खतरा कई की तो मौत हो चुकी है ।बसना आस पास के फोर लेन में जिन ग्रामीणों के लिए क्रासिंग का रास्ता नही है उन्हें समय और डीजल बचाने जबरण विपरीत दिशाओं में घुसना पड़ रहा है इसी चक्कर मे भी कई बार वाहने भिड़ती रहती है

मैं बंसुलाडीपा का निवासी हूं पढाई करता हूं कि मेरे घर में मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GG 4159 है उक्त मोटर सायकल को मेरे पिताजी चलाते हैं दिनांक 05.11.2023 को मेरे पिताजी हमारे मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GG 4159 को चलाते निजी काम से पिथौरा गये थे पिथौरा से अपना काम निपटाने के बाद वापस घर मेन रोड से बसना की ओर आ रहे थे जैसे ही मेरे पिताजी विकास साहू उक्त मोटर सायकल को चलाते साल्हेतरई गणेश पेट्रोल पम्प के

 

पास NH53 रोड में पहुंचे तो सामने से रांग साईड से आ रहे बिना नंबर ट्रेक्टर का चालक मोतीराम नायक ने अपने ट्रेक्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मेरे पिताजी को सामने से मोटर सायकल सहित ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से पिताजी के दाहिने पैर में चोटें आया है एक्सीडेंट से हमारा उक्त मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है एक्सीडेंट की सूचना पाकर मैं भी एक्सीडेंट के स्थान पर पहुंचा हूं जहां पर हमारा क्षतिग्रस्त मोटर सायकल एवं आरोपी उक्त बिना नंबर ट्रेक्टर खडा था उक्त ट्रेक्टर के ऊपर एक व्यक्ति बैठा था जिसका नाम मोतीराम नायक है मेरे पिताजी बताये कि मोतीराम नायक उक्त ट्रेक्टर को चलाकर मुझे

बसना : मनोरोग एवं यौनरोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी 23 नवम्बर दिन गुरूवार अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में उपस्थित रहेंगे ।

एक्सीडेंट किया है। मोतीराम नायक भैरोपुर का रहने वाला है। एक्सीडेंट के बाद 112 पुलिस वाहन से पिताजी को बसना सरकारी अस्पताल ईलाज के लिये लाये डाक्टर के द्वारा रिफर करने पर हम लोग पिताजी को ईलाज के लिये सर्वट्रामा हास्पीटल जीई रोड तात्यापारा रायपुर में ले जाकर भर्ती कराये जहां पिताजी का ईलाज हुआ है। मैं पिताजी के ईलाज में व्यस्त होने से रिपोर्ट करने थाना नहीं आया था आज थाना आकर रिपोर्ट कर रहा हूं

बिना नंबर ट्रेक्टर का चालक मोतीराम नायक
279-IPC, 337-IPC

सरायपाली : विशाल निशुल्क ऑपरेशन शिविर अस्पताल में दाखिला से लेकर खाना पीना रहना और डिस्चार्ज तक न्यू भारती अस्पताल में ।

सरायपाली : विशाल निशुल्क ऑपरेशन शिविर अस्पताल में दाखिला से लेकर खाना पीना रहना और डिस्चार्ज तक न्यू भारती अस्पताल में  महासमुन्द जिले के सरायपाली शहर में न्यू भारती हॉस्पिटल में विशाल निःशुक्ल मूत्र रोग ऑपरेशन शिविर द्वारा आयुष्मान कार्ड , के तहत 26 नवम्बर 2023 को गुर्दा , मूत्र एव पथरी रोग , किडनी में पथरी , किडनी में सूजन , पेशाब के थैली में पथरी , पेशाब की समस्याएं , पेशाब के रास्ते मे पथरी , पुरुष ग्रन्थि रोग , निशुल्क सुविधाएं , निःशुक्ल ओ पी डी , निःशुक्ल जांच ,निःशुक्ल रहना खाना पीना , निःशुक्ल ऑपरेशन , निःशुक्ल डिस्चार्ज , कोई अतिरिक्त शुल्क नही , डॉ रंजन कुमार मंडल , एम बी बी एस एस एस जर्नल सर्जन , डॉ कुलदीप अग्रवाल , मूत्र रोग विशेषज्ञ ,डॉ एम बी बी एस एस एस एम सी एच बंगलोर , न्यू भारती अस्पताल का संपर्क नम्बर 777300746 ।

महासमुन्द : आपसी सहमति से निपटेंगे प्रकरण नेशनल लोक अदालत अब 16 दिंसबर 2023 को ।

महासमुन्द : आपसी सहमति से निपटेंगे प्रकरण नेशनल लोक अदालत अब 16 दिंसबर 2023 को ।

महासमुंद 21 नंवबर 2023/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा अपने विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) के निर्देषानुसार दिनांक 09 दिंसबर 2023 को नेषनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। जिसे माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) द्वारा आयोजन तिथि में संषोधित कर आगामी 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को प्रस्तावित किया गया है।

नेषनल लोक अदालत की तैयारी के संबंध में जिला न्यायाधीष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय के मार्गदर्षन में प्री-लीटिगेषन प्रस्तुत करने वाले संबंधित अधिकारियों, बैक के शाखा प्रबंधकों, बीमा कंपनियों के संबंधित अधिवक्ता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं की बैठक ली गई है।
बैठक में बैक के शाखा प्रबंधकों, बीमा कंपनियों के संबंधित अधिवक्ता तथा पैनल अधिवक्ता के साथ चर्चा के दौरान जिला न्यायाधीष द्वारा सिविल प्रकृति के वादों में प्री-लिटिगेषन प्रकरणों का निराकरण कराए जाने के संबंध में दिषा निर्देष दिए गए है। सिविल में धन संबंधी वाद, बी क्लाष सूट के प्रकरणों में भी राजीनामा के आधार पर लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण करने संबंधी मामले, चेकबाउस, बीमा कंपनी से संबंधित मामले रखे जाने हेतु निर्देष दिए है।

 

आगामी 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को आयोजित होने वाले नेषनल लोक अदालत में इस प्रकार के प्रकरणों को अधिक से अधिक प्रकरण प्रस्तुत कर प्रकरणों का आसानी से आपसी सुलह के माध्यम से निराकरण किया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा के निर्देषानुसार जिले के आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ पैरालिगल वॉलेटिंयरों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतो, हाट बाजार में विधिक जागरूकता कैम्प लगाकर आयोजित होने वाले नेषनल लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

बसना : मनोरोग एवं यौनरोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी 23 नवम्बर दिन गुरूवार अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में उपस्थित रहेंगे ।

बसना : मनोरोग एवं यौनरोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी
23 नवम्बर दिन गुरूवार अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में उपस्थित रहेंगे । मानसिक रोग के लक्षण
घबराहट, बेचैनी, एक ही विचार बार-बार मन
में आना, फोबिया, तनाव, चिडचिडापन
अत्यधिक क्रोध ।
अकेले में बडबडाना, अनावश्यक डर लगना, भीड़ या अन्य जगहों पर
भयभीत होना। भूलजाना, याददास्त में कमी, डिमेंशिया, स्वयं की
देखभाल न कर पाना, मिर्गी, सिरदर्द शराब, गांजा, तंबाकू, सिगरेट
मद्यपान, अन्य नशायुक्त पदार्थ का सेवन ।
उदासी कार्य में मन ना लगना, अनिच्छा, अनिद्राए
एकाग्रता में कमी गलत विचारों का मन में आना ।
• सेक्स संबंधी विकार, शिथिलता, शारिरिक कमजोरी, थकान,
मंदबुद्धि, व्यवहार एवं भावनात्मक परिवर्तन आदि समस्याओं
के परामर्श हेतु
डॉ. बी. त्रिवेदी
(मनोरोग एवं यौनरोग विशेषज्ञ)
M.B.B.S.(DNB) AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALTY CENTER में
23 नवम्बर 2023 दिन गुरूवार
अस्पताल में उपस्थित रहेंगे
समय – शाम 6 बजे से रात्रि 7 बजे तक
नोट : अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है
23 नवम्बर 2023
अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें:
77708-68473 | 84618-11000

महासमुन्द के चारो विधानसभा में जो लोग वोट नही किए है उनका आंकड़ा इतना लाख है कि हर विधानसभा में पार्टियों का जीत हार का तख्ता ही पलट सकती है ।

महासमुन्द के चारो विधानसभा में जो लोग वोट नही किए है उनका आंकड़ा इतना लाख है कि हर विधानसभा में पार्टियों का जीत हार का तख्ता ही पलट सकती है ।

18 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत महासमुंद जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न हुआ। मतदाताओं में मतदान के लिए उल्लास एवं उत्साह देखा गया। शाम 05ः00 बजे के पश्चात भी कई मतदान केन्द्रों में लोग कतार में खड़े होकर मतदान का इंतजार करते रहे। मतदान में महिलाओं ने पुरूषों के मुकाबले अधिक मतदान किया। मतदान की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात मतदान दलों की शुक्रवार देर रात सकुशल वापसी हो गई है। आज प्रेक्षक, राजनीतिक दलों की उपस्थिति में सभी मशीनों को विधानसभावार स्ट्रांग रूम में सील किया गया। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। मतगणना रविवार 3 दिसंबर 2023 को सुबह 8 बजे से पिटियाझर कृषि उपज मंडी परिसर में किया जाएगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कुल 81.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42 अंतर्गत कुल 2,08,697 मतदाताओं में से 80 हजार 526 पुरुष मतदाताओं तथा 82 हजार 913 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। दो थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने भी मतदान किया। इस तरह कुल 1,63,441 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का कुल प्रतिशत 78.31 रहा। जिसमें महिलाओं का 77.72 प्रतिशत एवं पुरुषों का 78.94 प्रतिशत मतदान रहा।

विधानसभा क्षेत्र खल्लारी-41 अंतर्गत कुल 2,17,323 मतदाताओं में से 88 हजार 387 पुरुष मतदाताओं तथा 90 हजार 659 महिला मतदाताओं ने वोट किया। एक थर्ड जेंडर मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया। इस तरह कुल 1,79,047 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 82.39 रहा। जिसमें महिलाओं का 82.09 प्रतिशत एवं पुरुषों का 82.7 प्रतिशत मतदान रहा।

विधानसभा क्षेत्र बसना-40 अंतर्गत कुल 2,24,450 मतदाताओं में से 92 हजार 652 पुरुष मतदाताओं तथा 95 हजार 139 महिला मतदाताओं सहित एक थर्ड जेंडर ने भी मतदान किया। इस तरह कुल 1,87,792 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 83.67 रहा। जिसमें महिलाओं का 83.51 प्रतिशत तथा पुरुषों का 83.83 प्रतिशत मतदान रहा।

सरायपाली-39 अंतर्गत कुल 2,05,033 मतदाताओं में से 83 हजार 561 पुरुष मतदाताओं तथा 83 हजार 976 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह कुल 1,67,537 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें कुल मतदान का प्रतिशत 81.71 प्रतिशत रहा। इसमें महिलाओं की 81.79 प्रतिशत तथा पुरुषों 81.63 प्रतिशत भागीदारी रही। इस तरह चारो विधानसभा में लगभग कुल 1 लाख 57 हजार सात सौ छत्तीस लोगो ने मतदान नही किया जो चारो विधानसभा में किसी भी पार्टी के हार जीत के मायने बदल सकता था ।

महासमुन्द : चोरी का 12 चक्का ट्रक और उसमें लदे पाइप सहित आरोपी पकडे गए जो ट्रक को माल सहित उड़िसा में ले जाकर बेचने के फिराक में थे चोर ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम ।

महासमुन्द : चोरी का 12 चक्का ट्रक और उसमें लदे पाइप सहित आरोपी पकडे गए जो ट्रक को माल सहित उड़िसा में ले जाकर बेचने के फिराक में थे चोर ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम ।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद  धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही । थाना सिटी कोतवाली द्वारा चोरी पर त्वरित कार्यवाही करते RCC होम पाईप से भरे ट्रक आरोपी सहित बरामद पुलिस अधीक्षक महासमुन्द  धर्मेंद्र सिंह (IPS) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुन्द श्रीमती मंजूलता बाज द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने पश्चात थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशों व क्षेत्र में हो रहे चोरी पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों का पालन करते हुए RCC होम पाईप से भरे 12 चक्का ट्रक चोरी की रिपोर्ट पर दिनांक 19/11/2023 को थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द के अपराध क्रमांक 434/2023 धारा 379 .भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

ग्राम बोचरो थाना बेवहारी जिला सहडोल मध्यप्रदेश हाल बिरगांव रायपुर का रहने वाला हूं, ट्रक ड्रायवरी का काम करता हूं। मैं RR लाइजस्टिक कम्पनी के मालिक जितेन्द्र सिंग गरेवाल का 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 HS 5132 को करीब 08 साल से चला रहा हूं। दिनांक 18.11.2023 को दोपहर 01 बजे मैं रायपुर भनपुरी से उक्त टाटा कम्पनी का 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 HS 5132 से मैं आरसीसी होम पाईप 105 नग को लोड कर साथ में कंडक्टर संतू निषाद एवं मजदूर मुकेश यादव को साथ लेकर सम्बलपुर के लिये निकला था हम लोग महानदी पूल के पास NH 53 रोड ग्राम घोडारी में दोपहर करीब 03.30 बजे पहुचे थे जहां पेशाब करने हेतु ट्रक को रोड किनारे रोक कर उसमें चाबी लगा छोड़कर मैं रोड के निचे कुछ दूरी में गया था मेरा कन्डेक्टर संतु निषाद एवं मजदूर मुकेश यादव वहां से घोड़ारी बस्ती के फल दुकान में फल खरीदने गये थे। मैं करीब 10 मिनट बाद वापस आकर देखा तो मेरे इस्तेमाली टाटा कम्पनी का 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 HS 5132 किमती करीब 1500000/- रूपये एवं उसमें लोड 105 नग आरसीसी होम पाईप कीमती 111510 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर वहां से ट्रक को चलाते हुये ले गया है। घटना के संबंध में तत्काल कम्पनी के इंजीनियर मदन लाल जांगडे को फोन पर बताया हूं, उनके द्वारा ट्रक में लगे जीपीएस से लोकेशन को देख कर अज्ञात चोर द्वारा महासमुन्द होते हुये ओडिशा तरफ ले जाना बताये कि मेरे ट्रक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर स्वयं चला कर खरियार रोड ओडिशा की तरफ भाग गया है ।

 

थाना सिटी कोतवाली महासमुंद द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व के चोर व संदिग्ध व्यक्ति पर सतत निगरानी एवं माकुल मुखबीर लगाकर चोरी गये माल मशरूका का पतासाजी किया। पाईप से भरे ट्रक को छुपाकर रखे होने की सूचना पाकर NH353 रोड खल्लारी मोड़ के पास खल्लारी में दबिश देकर RCC होम पाईप से भरे 12 चक्का ट्रक सहित आरोपी को पकडे जो उक्त ट्रक को माल सहित उड़िसा में ले जाकर बेचने के फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपी का नाम कमल कुर्रे पिता पवन कुर्रे उम्र 24 साल साकिन वार्ड नं0 26 गुढियारी थाना गुढियारी जिला रायपुर छ0ग0 बरामद मशरूका – एक वाहन ट्रक क्र0 CG 04 HS 5132 कीमती करीबन 1500000 रूपये, ट्रक में लोड 105 नग आर सी सी पाईप कीमती करीबन 1611510 रूपये मय कागजात के आरोपी से बरामद किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली नरेन्द्र राठौर, उप निरी0 सिध्दार्थ मिश्रा, सउनि0सम्पत महापात्र, आरक्षक शोभा वर्मा, लिकेश धनकर का सराहनीय योगदान रहा।

बसना : यूरोलॉजी कैंप मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन 24 नम्बर को बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम में ।

बसना : यूरोलॉजी कैंप
मूत्र एवं पथरी जांच,
परामर्श एवं ऑपरेशन 24 नम्बर को बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम में ।
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY में 24 नवम्बर को
• किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी
• प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी

निरामयाः
• किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज
पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार
मुत्रकोष का संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन
• किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज
पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या
खून आने का उपचार
पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं
• इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर
किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी
जांच रिपोर्ट के साथ 14 सितम्बर को भर्ती हो जाएं अग्रिम पंजीयन अनिवार्य सिटी स्कैन द्वारा पथरी की सटीक जांच
किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी इत्यादि सभी ऑपरेशन
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)
डॉ. योगेश बारापात्रे
MBBS, MS, MCh
यूरो सर्जन
जांच फीस मात्र ₹700
प्रतिदिन निःशुल्क
डायलिसिस उपलब्ध
ICU बैकअप के साथ अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें
84618-11000, 77708-68473,
77730-86100

पिथौरा : किसानों को धान बेचने अब प्रभारियों को चढ़ावा देना पड़ रहा है जैसे पहले बिगड़े काम बनाने देवी देवताओ को चढ़ावा देना पड़ता था फोन पर कर प्रबंधक कहते है कि भस्कारापाली और तेरेकेला मैं देख रहा हु कल पिरदा में मिलिए जो भी होगा बना लेंगे ……………………

पिथौरा : किसानों को धान बेचने अब प्रभारियों को चढ़ावा देना पड़ रहा है जैसे पहले बिगड़े काम बनाने देवी देवताओ को चढ़ावा देना पड़ता था फोन पर कर प्रबंधक कहते है कि भस्कारापाली और तेरेकेला मैं देख रहा हु कल पिरदा में मिलिए जो भी होगा बना लेंगे ……………………

बात जब किसानों की होती है तो विपक्ष हो या फिर पक्ष दोनों दल के राजनेताओं चाहे केंद्र से हो या राज्य से गली मोहल्ले वाले छूट भैया नेता भी किसानों की हक की बात करते दिखाई देते है लेकिन दुख की बात है कि किसान आज भी अपने मेहनत और खून पसीने से सींचे हुए धान को बेचने सरकार द्वारा निर्धारित जगहों पर बेचने जाते है तो वहां सरकार द्वारा चुने हुए कर्मचारियों को चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है जैसे पहले अपने बिगड़े काम बनाने देवी देवताओ को चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है लेकिन किसानों के समस्याओं को समाधन करने ना कोई नेता जी आते है और ना कोई अधिकारी ।

घटना है बसना विधानसभा अंतर्गत पिथौरा ब्लॉक के खरीदी केंद्र तेरेकेला की जहाँ तेरेकेला के किसानों से किसानों के धान को नमी बताकर उनसे अतिरिक्त धान लिया जा रहा है एक किसान ने इस नम्बर पर +919340552941 फोन कर कहा की आज जब मेरे पापा तेरेकेला धान खरीदी केंद्र धान बेचने गए थे तो मेरे पापा के धान को नमी बताकर लगभग 2 पैकेट धान ले लिए गए मतलब लगभग 80 किलो किसान पुत्र ने बताया की इसके अलावा काटा पल्ला में धान खरीदी किया जा रहा है और और अधिक तौला जा रहा है इस प्रकार किसानों को धान बेचने चढ़ावा दिया जा रहा है किसान पुत्र ने किसानों के दुर्दशा बताते हुए कहा कि ऐसे मेरे पिता जी के साथ ही नही अन्य किसानों के साथ भी ऐसा हो रहा है ।

मामले की ज्यादा जानकारी के लिए हमने खरीदी प्रभारी का नम्बर ढूंढा लेकिन नही मिला उसके बाद मुश्किल से तेरेकेला के आपरेटर का दुरभाष नम्बर मिला बात करने पर कहा कि प्रभारी अभी नहाने गए है आने के बाद बात करवाता हु ।थोड़ी देर बाद तेरेकेला और भस्करापाली के प्रबंधक ने टेकराम ने अपने नँबर +919131282860 से स्वयं फोन करके कहते है कि तेरेकेला और भस्करापाली मैं खुद देख रहा हु आप कल पिरदा में मिलिए जो भी होगा बना लेंगे तेरेकेला और भस्करापाली को ध्यान मत दीजिए मतलब सीधा सीधा घुस लीजिए और चुप रहिए , अब आप समझ सकते है की खरीदी केंद्रों में भ्र्ष्टाचार किस तरह हावी हो चुका है कि खरीदी प्रभारी अपने भ्र्ष्टाचार और किसानों को प्रताड़ित करने की घटनाओं को दबाने कहा कहा चढ़ावा चढ़ा रहे होंगे अगर यह खबर प्रकाशन के बाद भी जांच कार्यवाही नही होता है तो सभी किसान समझ सकते है धान खरीदी केंद्र के कर्मचारि द्वारा किन किन देवी देवताओं को चढ़ावा चढ़ा रहे है और भूगतान किसान कर रहा है ।

इस मामले में महाजनपद न्यूज के संचालक हेमन्त वैष्णव ने खाद्य विभाग के कर्मचारी कमल नारायण को घटना बताया गया है कैसे प्रबंधक ने भ्र्ष्टाचार को छिपाने घुस की ऑफर किया अधिकारी ने कहा अभी मैं तरेकेला जा रहा हु क्या है मामला जांच करते है ।