बसना – अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 16 अप्रैल को मस्तिष्क एवं स्पाइन एवं दर्द निवारण विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे आप परामर्श के लिए सम्पर्क कर सकते है .

मस्तिष्क एवं स्पाईन रोग परामर्श  –

  • असामान्य सिर का दर्द
  • माइग्रेन
  • चक्कर आना
  • नस एवं मस्तिष्क सम्बंधित समस्याएं
  • मिर्गी एवं स्ट्रोक (लकवा)
  • डिस्कप्रोलेप्स,पर्किसन (संतुलन खोना)
  • ब्रेन हेम्रेज,ब्रेन ट्यूमर
  • कमर का दर्द,झुनझुनी
  • रीड की हड्डी की समस्याएं

रायपुर के सुप्रसिद्ध दर्द निवारण स्पेशलिस्ट डॉक्टर छत्रपाल वट्टी 16 अप्रैल 2023 को दोपहर 1:00 बजे से अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में उपस्थित रहेंगे

दर्द चाहे जैसा भी हो हर दर्द का इलाज अब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में उपलब्ध जैसे-

सिर दर्द
कंधे का दर्द
गर्दन का दर्द
साइटिका
स्लिप डिस्क
हाथ पैर की झुनझुनी
कमर का दर्द
घुटने का दर्द
एड़ी का दर्द
संबंधित सभी दर्दों का बिना ऑपरेशन के इलाज अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में हुआ युरोलाजी ( किडनी एवं पथरी) का निःशुल्क ऑपरेशन शिविर.

बेटी बचाव बेटी पढ़ाव के प्रदेश सदस्य व अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉक्टर एन के अग्रवाल के मार्गदर्शन में अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में आज दिनांक 14 अप्रैल 2023 को किडनी व पथरी का निःशुल्क ऑपरेशन शिविर रखा गया जिसमे रायपुर के प्रसिद्ध युरोसर्जन डॉक्टर योगेश बारापात्रे उपस्थित होकर निःशुल्क परामर्श व ऑपरेशन किए
शिविर में लोगों ने जांच करवाकर निःशुल्क ऑपरेशन एवम परामर्श शिविर का लाभ उठाया अग्रवाल नर्सिंग होम में 14 मरीजों का पथरी का ऑपरेशन किया गया जिसमे से 4 लोग बाहर जैसे उड़ीसा,सारंगढ़,रायगढ तुमगांव क्षेत्र से केकेकेएल अभी तक 2 वर्षों में लगभग 500 से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क हो चूका है |
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में कीमोथेरेपी की पूरी सुविधा आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड से निःशुल्क उपलब्ध है एवं ऑपरेशन से सम्बंधित मरीजों का ऑपरेशन भी राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड से संभवतः निःशुल्क किया जा रहा है साथ ही साथ रहने,खाने,दवाइयां एवं रुकने की सुविधा भी पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जा रही है
अग्रवाल नर्सिंग होम में किडनी का पथरी,प्रोस्टेट का इलाज एवम सर्जरी,किडनी में सिकुड़न एवम सूजन,पुरुषों में बांझपन एवम नपुंसकता,मूत्रकोष का संक्रमण,मूत्र नली का सिकुड़न,पेशाब का रुक रुक कर आना,पेशाब में खून आना, इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा लेकर यूरीन ब्लॉकेज तक एवम पीडियाट्रिक युरोलाजी संबंधित सभी बीमारी का बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में इलाज एवम आपरेशन की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है |

बसना – अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में जुन महीने में उपलब्ध चिकित्सक कौन से डॉक्टर कब आयेंगे देखें सूची…..

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में जुन  महीने में उपलब्ध डॉक्टर

राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा उपलब्ध 

एडवांस 96 स्लाइस सी.टी.स्कैन मशीन की सुविधा उपलब्ध 

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में प्रतिदिन उपलब्ध डॉक्टर

  • डॉक्टर एन के अग्रवाल – वरिष्ठ सर्जन
  • डॉक्टर रीता अग्रवाल – वरिष्ठ निश्चेतना विशेषज्ञ
  • डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल – रूट केनाल एवं इम्प्लांट विशेषज्ञ
  • डॉक्टर अमित अग्रवाल – शिशु रोग विशेषज्ञ
  • डॉक्टर भारती अग्रवाल – स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ
  • डॉक्टर खुशबु अग्रवाल – डेंटल एवं कास्मेटिक सर्जन
  • डॉक्टर जे.पी.बर्मन – लेप्रोस्कोपिक सर्जन
  • डॉक्टर संदीप सराफ अग्रवाल – फ्रैक्चर,हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ
  • डॉक्टर अजय पटेल – मेडिसिन एवं इंटेसिविस्ट
  • डॉक्टर विलास नलावडे – निश्चेतना , दर्द निवारण और क्रिटिकल केयर

 

बसना – मस्तिष्क एवं स्पाईन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज शाह 20 अगस्त 2023 को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में उपस्थित रहेंगे

मस्तिष्क एवं स्पाईन रोग परामर्श  – असामान्य सिर का दर्द,माइग्रेन,चक्कर आना,नस एवं मस्तिष्क सम्बंधित समस्याएं,मिर्गी एवं स्ट्रोक (लकवा),डिस्कप्रोलेप्स,पर्किसन (संतुलन खोना),ब्रेन हेम्रेज,ब्रेन ट्यूमर,कमर का दर्द,झुनझुनी,रीड की हड्डी की समस्याएं

परामर्श हेतु डॉक्टर पंकज शाह 16 अप्रैल अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में उपस्थित रहेंगे 

 

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना की एक और बड़ी उपलब्धि। महासमुंद जिले का पहला नी रिप्लेसमेंट सर्जरी हुआ बसना में। देखें वीडियो…

मरीज ने अपने घुटने का प्रत्यारोपण सर्जरी

विशाखापट्टनम जैसे बड़े अस्पताल में करवाने के बाद अपने दूसरे घुटने की सर्जरी के लिए चुनाअग्रवाल नर्सिंग होम बसना को।

छूईपाली निवासी कैलाश बारीक जोकि अपने घुटनों के दर्द एवं चलने में असमर्थ पिछले 4 सालों से अपनी पीड़ा से जूझ रहा था उन्होंने अपना बाएं घुटने का प्रत्यारोपण विशाखापट्टनम के प्रसिद्ध अस्पताल में करवाया था आज 3 साल बाद जब उन्हें पता चला विशाखापट्टनम के प्रसिद्ध हड्डी जोड़ प्रत्यारोपण एवं स्पाइन सर्जन डॉ संदीप सर्राफ अग्रवाल बसना में उपलब्ध है तो उन्होंने अपने बाएं घुटने का प्रत्यारोपण उनसे परामर्श कर बसना में कराने का फैसला लिया जिनका सफल गोल्ड नी ट्रांसप्लांट बसना जैसे छोटे कस्बे में न्यूनतम दरों में विशाखापट्टनम के प्रख्यात डॉक्टर संदीप सराफ द्वारा दिनांक 5 अप्रैल को किया गया और मरीज की छुट्टी मात्र 4 दिनों में अस्पताल से की गई ज्ञात हो घुटना प्रत्यारोपण के 48 घंटे बाद मरीज चलने में असमर्थ था एवं 72 घंटे बाद सीढ़िया से उतरने चढ़ने में समर्थ रहा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ एन के अग्रवाल ने बताया यह मरीज का विश्वास है की मेट्रोपॉलिटियन सिटी से यानी बड़े शहरों से ऑपरेशन कराने के बाद मरीज का चयन छोटे कस्बे में स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम को अपने स्वास्थ्य के लिए एवं इतनी बड़ी जटिल सर्जरी के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम को चुना गया और हम उसके विश्वास पर खरे उतरे यह हमारे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है ज्ञात हो गोल्ड नी रिप्लेसमेंट महासमुंद जिले का प्रथम ऑपरेशन रहा और मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर जा चुका है।

महासमुन्द सहित प्रदेश भर में कोरोना के 326 व्यक्ति संक्रमित पाए गए।

छत्तीसगढ़ में कल 12 , 04 ,2023 को 4381 सैंपल की जांच हुई जिसमें 326 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए प्रदेश में कोरोना संक्रमित संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है प्रदेश में 22 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोई नया मामला नही आया

प्रदेश भर में बलराम पुर से 1 , कोरिया से 7 , बालोद से 7 , बलौदाबाजार से 7 , बेमेतरा से 8 , जांजगीर चापा से 8 , गरियाबंद से 9 , कोरबा से 9 , रायगढ़ से 10 , दंतेवाड़ा से 11 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 1 , महासमुंद से 12 , सरगुजा से 14 , सूरजपुर से 20 , बिलासपुर से 20 , बीजापुर से 21 , धमतरी से 22 ,कांकेर से 24 , दुर्ग से 29 , राजनांदगांव से 31 , रायपुर से 44 , कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए

महासमुन्द सहित प्रदेश भर में कोरोना के 326 व्यक्ति संक्रमित पाए गए

महासमुन्द सहित प्रदेश भर में कोरोना के 326 व्यक्ति संक्रमित पाए गए

हेमन्त वैष्णव रायपुर महासमुंद

छत्तीसगढ़ में कल 12 , 04 ,2023 को 4381 सैंपल की जांच हुई जिसमें 326 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए प्रदेश में कोरोना संक्रमित संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है प्रदेश में 22 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोई नया मामला नही आया

प्रदेश भर में बलराम पुर से 1 , कोरिया से 7 , बालोद से 7 , बलौदाबाजार से 7 , बेमेतरा से 8 , जांजगीर चापा से 8 , गरियाबंद से 9 , कोरबा से 9 , रायगढ़ से 10 , दंतेवाड़ा से 11 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 1 , महासमुंद से 12 , सरगुजा से 14 , सूरजपुर से 20 , बिलासपुर से 20 , बीजापुर से 21 , धमतरी से 22 ,कांकेर से 24 , दुर्ग से 29 , राजनांदगांव से 31 , रायपुर से 44 , कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए

नौगड़ी में महात्मा ज्योतिबा फुले के जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल।

बसना। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश आवान पर एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी के नेतृत्व मे ओबीसी जिलाध्यक्ष श्री चंद्र कुमार पटेल “मिलो भैया” के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी के सहयोग से आज देश के महात्मा ज्योतिबा फुले के जयंती नौगड़ी मे धुमधाम से मनाया गया जिसमें बेटी पढाओ बेटी बचाओ प्रकल्प के प्रदेश के सदस्य मुख्य अतिथि डॉक्टर एन.के. अग्रवाल जिन्होंने ज्योतिबा फुले के जीवनी पर प्रकाश डाला साथ ही साथ देशभक्ति के अलेख जगाई एवं गांव के बड़े बुजुर्ग 5 लोगों का सम्मान जगदीश पटेल,गणेश सोनी, रामरतन पटेल,लोके भोई ,रोहि दास बरिहा को भगवा गमछा एवं श्रीफल से सम्मान करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार को आने वाला राज्य चुनाव मे बहुमत देकर राज्य मे बीजेपी सरकार बनाने की अपील की तथा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप दास राजन जी के द्वारा केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी अवगत कराया गया भाजपा जनों को इस अभियान में पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी ग्रामीणों ने अपने परंपरा अनुसार किये जा रहे विभिन्नता पर अपना विचार रखा ।

उक्त अवसर पर भाजपा मंडल बसना के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ,किसान मोर्चा मंडल सुनील प्रधान ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मधुमंगल प्रधान ,सुरेन्द्र भोई , भाजपा व्यापारी संघ के प्रदेश सदस्य मुरारी अग्रवाल, बसना नगर पंचायत के लोकप्रिय पार्षद महेन्द्रर सिंह अरोरा पींटू जी ,बुथ अध्यक्ष निलाम्मबर पटेल के साथ साथ जगदीश पटेल,गणेशसोनी,रामरतन पटेल, लोके भोई,रोहिदास बरिहा ,बुथ पालक गधाधर पटेल, गोपाल नायक ,धनेश्वर प्रधान, बद्री प्रसाद पटेल, कुशल मंच का संचालन एवं आभार व्यक्त परदेशी पटेल ने किया एवं बडी संख्या मे ग्राम वारी उपस्थित रहे ।

धारा 144 लागू महासमुंद से breking news जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में सभा, धरना, रैली, जुलूस के आयोजन, सार्वजनिक स्थानों में भीड़ एवं अवांछित विचरण आदि प्रतिबंधित

धारा 144 लागू महासमुंद से
breking news जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में सभा, धरना, रैली, जुलूस के आयोजन, सार्वजनिक स्थानों में भीड़ एवं अवांछित विचरण आदि प्रतिबंधित

हेमन्त वैष्णव
महासमुंद 12 अप्रैल 2023/

छत्तीसगढ़ राज्य के जिला बेमेतरा में हुई दो समुदायों के बीच विवाद को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था बनी रहे, इस बाबत् एवं जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण से बचाव व स्वास्थ्यगत् आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अंतर्गत धारा 144 (1) के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की सभा, धरना, रैली, जुलूस के आयोजन आदि को प्रतिबंधित कर द.प्र.सं. की धारा 144 लगा दी है। इस आशय के आदेश आज शाम जारी कर दिए गए हैं।

यह धारा जिला महासमुन्द के सम्पूर्ण नगरीय निकाय क्षेत्र यथा महासमुन्द, तुमगांव, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली अंतर्गत उपरोक्त स्थिति को नियंत्रण में रखने हेतु विभिन्न प्रकार के सभा, धरना, . रैली, जुलूस के आयोजन, सार्वजनिक स्थानों में भीड़ एवं अवांछित विचरण आदि को प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति समूह 05 या 05 से अधिक लोगों की भीड़ जुटाकर एकत्र नहीं होंगे और न ही घुमेंगे। कोई भी व्यक्ति न तो किसी प्रकार का शस्त्र, तलवार, फरसा, भाला, लाठी, चाकू, छुरा, कुल्हाड़ी, गुप्ती, त्रिशुल, खुकरी, सांग एवं बल्लम अथवा अन्य अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकलेगा।

यह आदेश शासकीय कर्तव्य पर तैनात अधिकारी / पुलिस कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। जो व्यक्ति शासकीय कर्तव्य पर है, कर्तव्य के दौरान अस्त्र-शस्त्र धारण कर सकेंगे। यह आदेश महासमुन्द जिले के समस्त नगरीय निकाय क्षेत्र यथा महासमुन्द, तुमगांव, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली सीमा क्षेत्र के लिए प्रभावशील होगा, जो आगामी आदेश तक प्रभावशील होगा।

बसना – ग्राम मोहगांव (पथरला) में मंदिर विवाह का आयोजन रखा गया था जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य व अग्रवाल नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर एन के अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल अतिथि के रूप में शामिल हुए|

ग्रामीणजन बहुत उत्साहित थे अतिथियों का धूम धाम से बाजे गाजे व फटाखों के साथ तथा टेग व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया,अतिथियों द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना कर खेत्र की सुख शांति की कामना की

बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रदेश सदस्य डॉक्टर एन के अग्रवाल ने कहा की शिव पार्वती विवाह की कथाशिव विवाह कथा को भारत की आध्यात्मिक कथाओं में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

फिर उन्होंने शिव पार्वती विवाह कथा के बारे में बताया , और ग्राम वासियों के शुख शांति की कामना भगवान शिव व माता पार्वती से की |

जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने गाँव की एकता को लेकर सभी ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा की इस गाँव में जो सप्ताहभर का आयोजन,हमारे देवी देवता का विवाह,भगवान का पूजा – अर्चना रखा गया है यह एकजुटता का ही परिचय है एसे ही एकता भगवान इस क्षेत्र में बनाये रखें |जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने कहा की एसे धार्मिक कार्य पूजन होने से खुशहाली आती है |

अतिथियों ने मंदिर के लिए जमीं दान करने वाले मधु का विशेष धन्यवाद किया इस अवसर पर

रिखीराम,रामरतन,हंसराम,निशादराम,बाबूलाल,उदयराम,आशाराम,रेशम,सहदेव,रामलाल बैगा,परसुराम और जमीन दान देने वाले मधु सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे