अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में शुरू हुई सिकल सेल जांच सुविधा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ. अमित अग्रवाल द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श
बसना। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में अब सिकल सेल जांच की आधुनिक सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि यहां एचबी इलेक्ट्रोफोरेसिस जांच के माध्यम से सिकल सेल रोग की सटीक पहचान की जा रही है।
इस जांच के माध्यम से सिकल सेल का प्रकार (AS या SS), छोटा अथवा बड़ा तथा प्रतिशत (%) के आधार पर स्पष्ट रिपोर्ट तत्काल प्राप्त की जा सकती है। अब मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए बाहर भेजने या कई दिनों तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार जांच पूरी तरह वैज्ञानिक पद्धति से की जाती है, जिससे परिणाम स्पष्ट, विश्वसनीय एवं निश्चित मिलते हैं। समय पर रिपोर्ट मिलने से मरीजों का तुरंत उपचार प्रारंभ किया जा सकता है, जिससे जटिलताओं से बचाव संभव है।
इन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी
एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित मरीज
जिनके परिवार में सिकल सेल रोग का इतिहास रहा हो
विवाह पूर्व अथवा गर्भावस्था के दौरान जांच कराने वाले
बार-बार कमजोरी, दर्द या अत्यधिक थकान की शिकायत वाले व्यक्ति
निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श
अस्पताल में प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ. अमित अग्रवाल द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से असमर्थ एवं जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क इलाज भी किया जाएगा।
अपॉइंटमेंट हेतु संपर्क
📞 84618-11000, 77730-86100
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की यह पहल सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान और उपचार में मील का पत्थर साबित हो रही है।


