महासमुंद/एनएचएम के संविदा पदों हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी 13 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
महासमुंद/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत कुल 74 संविदा पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 13 मार्च 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।
अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महासमुंद में कार्यालयीन समय पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का विवरण महासमुंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।



