बसना “धान मंडी के पास मौत की रफ्तार! तेज रफ़्तार बाइक ने छीनी किसान की जान – भतीजा गंभीर, इलाके में सनसनी”

बसना “धान मंडी के पास मौत की रफ्तार! तेज रफ़्तार बाइक ने छीनी किसान की जान – भतीजा गंभीर, इलाके में सनसनी”

बसना/ग्राम खरोरा के एक सामान्य किसान परिवार की शाम देखते ही देखते मातम में बदल गई, जब तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहन ने एक किसान की जिंदगी छीन ली। हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

ग्राम खरोरा निवासी, कक्षा 12वीं तक शिक्षित और खेती-किसानी करने वाले युवक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आज शाम लगभग 4:30 बजे उनके पिता जावासिंह डडसेना अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक CG06G8925 से अपने भतीजे चैतन के साथ भाड़ा का पैसा लेने ग्राम पझरापाली जा रहे थे।

जब दोनों शाम 5:00 बजे के करीब ग्राम तोषगाँव धान मंडी के पास पहुँचे, तभी पीछे से आ रही प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG06K9386 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार, लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जावासिंह डडसेना और उनके साथ बैठे चैतन दोनों सड़क पर गिर पड़े।गिरने से—जावासिंह डडसेना को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं चैतन को सिर में गंभीर चोट पहुँची

108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को तत्काल सीएचसी बसना ले जाया गया, परंतु डॉक्टरों ने जावासिंह को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि चैतन का इलाज जारी है।

पीड़ित पुत्र ने थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से परिवार में कोहराम — रफ्तार का कहर एक और जिंदगी ले गया।

छत्तीसगढ़ में जल्द ही बदलने वाली है ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया, अब ई-ट्रैक पर होगा टेस्ट; AI कैमरों से होगी निगरानी

छत्तीसगढ़ में जल्द ही बदलने वाली है ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया, अब ई-ट्रैक पर होगा टेस्ट; AI कैमरों से होगी निगरानी

छत्तीसगढ़: प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया अब नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। रायपुर के बीरगांव स्थित ड्राइविंग संस्थान एवं यातायात अनुसंधान केंद्र को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस करने की तैयारी प्रारंभ हो गई है। परिवहन विभाग ने यहां ई-ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (ई-ट्रैक) निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नए ई-ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट एआइ कैमरे और सेंसर तकनीक की मदद से होगा। सड़क पर वाहन नियंत्रण, लेन अनुशासन, गति नियंत्रण, सिग्नल पालन जैसे सभी मानकों को सेंसर स्वतः रिकार्ड करेंगे। रायपुर के साथ ही राज्य के सात अन्य जिलों दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और कोरबा में भी ई-ट्रैक स्थापित किए जाएंगे। अगले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा, जहां ड्राइविंग टेस्ट पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था से लिया जाएगा।

दुर्घटनाओं में आएगी कमी परिवहन विभाग का दावा है कि इससे न केवल प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि सही और प्रशिक्षित चालकों को चयनित कर सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लाई जा सकेगी। प्रदेश में यह व्यवस्था लागू होने जा रही है। यहां एल-शेप, एच-शेप, ब्रेक टेस्ट, स्लोप जैसे सभी परीक्षण सेंसरों द्वारा रिकार्ड होंगे।

ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल लाइसेंस लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोग अब ऑनलाइन आवेदन कर अपाइंटमेंट बुक कर सकेंगे। निर्धारित तारीख पर ई-ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। सेंसरों द्वारा दर्ज डाटा सीधे पोर्टल पर अपलोड होगा और योग्य आवेदकों को डिजिटल फीडबैक के साथ लाइसेंस जारी किया जाएगा।

यह फायदा होगा :अब तक ड्राइविंग टेस्ट परिवहन अधिकारी की उपस्थिति में लिया जाता है और इसी कारण कई बार भेदभाव और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी सामने आती थीं। नई व्यवस्था में यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी, क्योंकि परीक्षण से लेकर अंतिम परिणाम तक मानव हस्तक्षेप शून्य रहेगा।

प्रदेश में ड्राइविंग टेस्ट के लिए ई-ट्रैक बनान के लिए निविदा प्रक्रिया की जा रही है। ई-ट्रैक लागू होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया और अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और आधुनिक बनेगी।

-एस. प्रकाश, सचिव, परिवहन विभाग

महासमुंद कोमाखान में लगातार तीन जगह अवैध शराबखोरी के अड्डों पर दबिश… तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब माफियाओं में हड़कंप! 

महासमुंद कोमाखान में लगातार तीन जगह अवैध शराबखोरी के अड्डों पर दबिश… तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब माफियाओं में हड़कंप!

महासमुंद / कोमाखान —थाना कोमाखान पुलिस ने 15 नवंबर की शाम अवैध शराब पिलाने के तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक के बाद एक दबिश देकर बड़ा खुलासा किया। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया, जबकि शराब पीने वाले पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले। तीनों मामलों में धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

केस–1 : शराब भट्टी के आगे छिपा था पहला अड्डा — आरोपी  गिरफ्तार: प्रधान आरक्षक 13×20 दिवसाधिकारी ड्यूटी पर थे, तभी सूचना मिली कि ग्राम कोमाखान शराब भट्टी के आगे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब पिलाने की व्यवस्था कर रहा है।

रेड में पुलिस को देखकर भीड़ भागी, जबकि आरोपी महेश ठाकुर (47 वर्ष) पकड़ा गया। उसके कब्जे से 03 खाली डिस्पोजल गिलास (शराब की गंध सहित), 02 खाली देसी प्लेन शराब की 180ml शीशी जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया।

केस–2 : उखरा में दूसरा ठिकाना – युवक रंगेहाथ पकड़ा गया

उसी दिन थोड़ी देर बाद पुलिस को दूसरी जगह शराब पिलाए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लोग भाग निकले लेकिन सूरज यादव (29 वर्ष) पकड़ा गया। उसके पास से भी

03 खाली गिलास,02 खाली शराब की शीशी जप्त की गई। धारा 94 BNSS का नोटिस दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत दी गई।

 केस–3 : कांदाजरी नदी किनारे तीसरा अड्डा — आरोपी गिरफ्तार: तीसरी देर शाम की रेड में पुलिस कांदाजरी नदी किनारे पहुंची। यहां भी शराब पीने वालों ने भागने की कोशिश की लेकिन वीरेन्द्र केंवट (45 वर्ष) पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

उसके कब्जे से भी वही सामग्री जप्त की गई—03 डिस्पोजल गिलास, 02 खाली देशी शराब की शीशी आरोपी को गिरफ्तार कर जमानती होने पर रिहा किया गया। लगातार तीन छापों से अवैध शराब नेटवर्क में हलचल एक ही दिन तीन जगह दबिश से यह साफ है कि इलाके में अवैध शराब पिलाने का खेल संगठित तरीके से चल रहा था। ताबड़तोड़ कार्रवाई ने शराब माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने तीनों मामलों में अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

सरायपाली अग्रवाल डेंटल & पॉलिक्लिनिक में 16 नवंबर को टेढ़े-मेढ़े दांतों का आधुनिक इलाज शिविर — विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी मौजूदगी

सरायपाली अग्रवाल डेंटल & पॉलिक्लिनिक में 16 नवंबर को टेढ़े-मेढ़े दांतों का आधुनिक इलाज शिविर — विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी मौजूदगी

सरायपाली // क्षेत्र के दंत रोगियों के लिए खुशखबरी। अग्रवाल डेंटल & पॉलिक्लिनिक में 16 नवंबर 2025 को टेढ़े-मेढ़े दांतों व जबड़ों से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेष ऑर्थोडॉन्टिक एवं डेंटोफेशियल ओर्थोपेडिक्स शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष शिविर में डॉ. अनुराधा देउस्कर (MDS, Orthodontics) द्वारा दांतों के बाहर निकलने, गैप, कटी हुई होंठ-तालू समस्या, भीड़भाड़ वाले दांतों को शेप देने, जबड़ों की गड़बड़ी, अंगूठा चूसने की आदत से बने विकार और तिरछे दांतों का अत्याधुनिक तरीके से इलाज किया जाएगा।

शिविर में 3D डेंटल स्कैनर सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे मरीजों को दांतों की सटीक जाँच और बेहतर उपचार विकल्प मिल सकेंगे।

इसके साथ ही दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक डॉ. अभिषेक अग्रवाल (BDS, MDS) मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो रूट कैनाल और इम्प्लांट विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं।

शिविर सुबह 10 बजे से रात 1 बजे तक चलेगा।

स्थान — अग्रवाल डेंटल & पॉलिक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली

अग्रवाल नर्सिंग होम — बसना, महासमुंद

अधिक जानकारी व अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क करें:

📞 9165266994 / 9174335366

 

रविवार विशेष: आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

रविवार विशेष: आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓रविवार, १६ नवम्बर २०२५

सूर्योदय: ०६:५१,सूर्यास्त: ०५:३२चन्द्रोदय: २७:५९,चन्द्रास्त: 🌜१४:५९,अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले),ऋतु: 🌳 हेमन्त,शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु),विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी),मास 👉 मार्गशीर्ष ,पक्ष 👉 कृष्ण ,तिथि 👉 द्वादशी (२८:४७ से त्रयोदशी),नक्षत्र 👉 हस्त (२६:११ से चित्रा),योग 👉 विष्कुम्भ (०६:४७ से प्रीति),प्रथम करण 👉 कौलव (१५:४० तक),द्वितीय करण 👉 तैतिल (२८:४७ तक)

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570 फोन पेय 8889391334

गोचर ग्रहा: ॥ सूर्य 🌟 तुला ,चंद्र 🌟 कन्या ,मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पश्चिम , मार्गी),बुध 🌟 वृश्चिक (अस्त, पश्चिम, वक्री),गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, वक्री),शुक्र 🌟 तुला (उदित, पश्चिम, मार्गी),शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री),राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार: अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४० से १२:२३,अमृत काल 👉 १९:३२ से २१:१८,द्विपुष्कर योग 👉 २६:११ से २८:४७,सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०६:४३ से २६:११,अमृत सिद्धि योग 👉 ०६:४३ से २६:११,विजय मुहूर्त 👉 १३:४८ से १४:३०,गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:२० से १७:४७,सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:२० से १८:४०,निशिता मुहूर्त 👉 २३:३५ से २४:२९,राहुकाल 👉 १६:०० से १७:२०,राहुवास 👉 उत्तर,यमगण्ड 👉 १२:०१ से १३:२१,दुर्मुहूर्त 👉 १५:५५ से १६:३८,होमाहुति 👉 केतु ,दिशा शूल 👉 पश्चिम,अग्निवास 👉 आकाश,चन्द्र वास 👉 दक्षिण, शिववास 👉 नन्दी पर (२८:४७ से भोजन में)

चौघड़िया विचार☄॥ दिन का चौघड़िया ॥ १ – उद्वेग २ – चर३ – लाभ ४ – अमृत५ – काल ६ – शुभ ७ – रोग ८ – उद्वेग ॥रात्रि का चौघड़िया॥ १ – शुभ २ -अमृत ३- चर ४ – रोग ५ – काल ६ – लाभ७ -उद्वेग ८ – शुभ ,नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा: दक्षिण-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष सुंक्रान्ति सूर्य वृश्चिक में १३:३५ से (पुण्यकाल सूर्योदय से १३:३५ तक) आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण :आज २६:११ तक जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ष, ण, ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (पे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त :तुला – २८:२७ से ०६:४८,वृश्चिक – ०६:४८ से ०९:०७,धनु – ०९:०७ से ११:१०,मकर – ११:१० से १२:५१,कुम्भ – १२:५१ से १४:१७,मीन – १४:१७ से १५:४१,मेष – १५:४१ से १७:१५,वृषभ – १७:१५ से १९:०९,मिथुन – १९:०९ से २१:२४,कर्क – २१:२४ से २३:४६,सिंह – २३:४६ से २६:०५+,कन्या – २६:०५+ से २८:२३+

पञ्चक रहित मुहूर्त: शुभ मुहूर्त – ०६:४३ से ०६:४८,रज पञ्चक – ०६:४८ से ०९:०७, शुभ मुहूर्त – ०९:०७ से ११:१०,चोर पञ्चक – ११:१० से १२:५१,शुभ मुहूर्त – १२:५१ से १४:१७, रोग पञ्चक – १४:१७ से १५:४१, चोर पञ्चक – १५:४१ से १७:१५, शुभ मुहूर्त – १७:१५ से १९:०९, रोग पञ्चक – १९:०९ से २१:२४, शुभ मुहूर्त – २१:२४ से २३:४६, मृत्यु पञ्चक – २३:४६ से २६:०५+,अग्नि पञ्चक – २६:०५+ से २६:११+, शुभ मुहूर्त – २६:११+ से २८:२३+, रज पञ्चक – २८:२३+ से २८:४७+,शुभ मुहूर्त – २८:४७+ से ३०:४४+

आज का राशिफल : मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन आपके लिए धन समृद्धि दायक रहेगा लेकिन प्रातः काल से ही आंखों में जलन अथवा पानी आने के कारण एवं बिना बात की कलह में पड़ने के कारण थोड़ी समस्या भी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर कोई पुराना सौदा पूर्ण होने से धन की आमद होगी। जोखिम वाले कार्य जैसे की लाटरी सट्टा आदि में भी आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातक विशेषकर सेना एवं पुलिस वाले लोगों को कोई अप्रत्याशित सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए दौड़-धूप भी अधिक करनी पड़ेगी। पारिवारिक वातावरण में आज छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस तकरार होगी खासकर महिलाएं अपनी वाणी पर नियंत्रण न रखने के कारण कलह का कारण बनेगी। खर्च पर नियंत्रण कम ही रहेगा परंतु इसके बाद भी सुख शांति आशा अनुकूल नहीं मिल पाएगी। घर में आज मूक होकर रहना ही बेहतर है अन्यथा कल परिस्थिति आज से भी विकट हो सकती हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज के दिन परिस्थितियां कल जैसी सुविधाजनक नहीं फिर भी संतोषजनक अवश्य रहेगी। आज आप आर्थिक विषयों को छोड़ अन्य किसी भी कार्य के प्रति अधिक गंभीरता नहीं दिखाएंगे कार्यक्षेत्र पर भी आज ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नहीं रहेंगे। जितना मिल जाए उतने से ही संतोष कर लेंगे लेकिन महिला वर्ग में संतोष की कमी रहने के कारण अधिक बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करेंगी इसमे सफल भी होंगी। आय केवल खर्च निकालने लायक ही होगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी एवं सुख सुविधा बढ़ाने पर खर्च करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण आपके गर्म स्वभाव के चलते कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। भाई बंधुओं में आरोप-प्रत्यारोप होने से स्थिति जटिल बनेगी। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा की जगह आडंबर अधिक रहेगा। निकट भविष्य में कुटुंब के कार्य से यात्रा होगी। मौसमी बीमारियों का प्रकोप एवं रक्त संबंधित समस्या हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की विशेष आवश्यकता है। या तो आप आज जल्दी से किसी से बोलेंगे नहीं बोलेंगे तो मुझसे कड़वे शब्द ही निकलेंगे लेकिन जहां स्वार्थ होगा वहां मीठा व्यवहार करेंगे आपकी यह दोहरी नीति कलह का कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र पर व्यवसाय मध्यान बाद तक आशा के विपरीत रहेगा बाजार में मंदी का असर आप को भी प्रभावित करेगा लेकिन संध्या के आसपास बड़े भाई अथवा समतुल्य व्यक्ति से लाभ की संभावना है। धन की आमद आज आशा से कम ही रहेगी परिवार में किसी गलतफहमी के चलते तू तू मैं मैं होने से वातावरण अशांत बनेगा। बड़े बुजुर्ग बचाव में आएंगे लेकिन आप उन्हें भी अपमानित कर सकते हैं। बुद्धि विवेक से कार्य ले अपनी गलतियों अन्य के ऊपर डालने की जगह स्वीकार करें। सेहत में बीते दिन की अपेक्षा सुधार आएगा लेकिन स्वयं ही मानसिक अशांति को बढ़ावा देंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज का दिन आपके लिए धन् लाभ वाला है। लेकिन सुबह से स्वाभकाव में जल्दबाजी रहेगी जिसके चलते कोई ना कोई गलती नुकसान का कारण बन सकती है। अपने कार्यों को लक्ष्य बनाकर करें तो जहां से हानि की संभावना रहेगी वहां से कुछ ना कुछ लाभ हासिल कर लेंगे। आप अंदर से चाहे जैसे भी रहे लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र पर आर्थिक रुप से संपन्न जैसे छवि बनेगी। जोखिम वाले कार्यों में निवेश निकट भविष्य में लाभ करा सकता है इस पर विचार कर सकते हैं। घरेलू वातावरण सामान्य ही रहेगा छोटी उम्र के परिजन को लेकर कुछ समय के लिए परेशानी होगी बाद में अपने आप ठीक भी हो जाएगी। दैनिक आय के अलावा भी आप अतिरिक्त आय बनाने का भरसक प्रयास करेंगे आय होने पर भी सुख वृद्धि पर तुरंत खर्चे हो जाएगी। शरीर की अनदेखी बाद में परेशानी में डालेगी पहले ही सतर्क रहें। खून से संबंधित अथवा चर्मरोग रोग की शिकायत हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन मध्यान तक व्यर्थ में खराब होगा। जिस काम को करने की सोचेंगे उसकी जगह कोई नया काम सर आने से दुविधा होगी फिर भी आप आज जिस भी कार्य को करेंगे उसे पूर्ण निष्ठा से ही करेंगे अन्यथा करेंगे ही नही। मध्यान के बाद मेहनत रंग लाने लगेगी आय के साधन बनेंगे। आपका मन जोखिम वाले कार्यो अथवा सरकार विरोधी कार्यो से कम समय मे अधिक धन कमाने में रुचि लेगा मन मे भय भी रहेगा लेकिन इससे भी लाभ ही होगा। घर का शांत वातावरण अकस्मात ही किसी परिजन की जिद बहस के कारण खराब होगा। यात्रा के प्रसंग बनेंगे कुछ विघ्न के बाद टाल सकते है विचार कर लें आज सफल ही रहेगी। सेहत कुछ समय के लिये नरम होगी स्वतः ही सामान्य हो जाएगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए शुभ फल दायक है। दिन के आरंभ में मिजाज हल्का रहने से घर का वातावरण भी हास्यास्पद बनाएंगे। कार्यों के प्रति आज भी लापरवाह रहेंगे गलती करने पर मानने की जगह सफाई पेश करेंगे जिससे परिवार में क्लेश होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का सहयोग मिलने से कोई लंबे समय से अटकी योजना को पूर्ण कर पाएंगे जिससे आज तो धन की आमद होगी ही निकट भविष्य में भी आय के नए मार्ग बनेंगे। आज स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी किसी की भी कही सुनी बातों को तुरंत मान जाएंगे। जोखिम वाले कार्यों में निवेश सोच समझकर करें अथवा आज नाही करें अन्यथा धन व्यर्थ ही जाएगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहने के बाद भी दिनचर्या पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा फिर भी समय रहते जांच कराएं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन आपके लिए हानिकारक है। किसी भी कार्य में लाभ हानि का विचार करने के बाद निर्णय ले जल्दबाजी में जो भी कार्य करेंगे उसमें नुकसान ही होगा। आर्थिक निवेश बड़े बुजुर्गों एवं उस क्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह के बाद ही करें अथवा कुछ दिन के लिए टालना ही बेहतर है। व्यवसाई वर्ग को कोई अशुभ समाचार मिलने से दिनभर मानसिक बेचैनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्य क्षेत्र पर किसी के वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा। आप को किसी अन्य व्यक्ति का कार्य भी सौंपा जा सकता है जिससे आरंभ में परेशानी होगी लेकिन निकट भविष्य में यह सम्मान वृद्धि का कारण बनेगा। कुटुंबीजनों अथवा संतान के द्वारा हानि होने की संभावना है क्रोध से बचें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। संध्या के समय अपने विवेक से धन कमाएंगे लेकिन खर्चों को देखते हुए बहुत अल्प रहेगा। ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें सर्दी जुखाम गले छाती की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज के दिन सार्वजनिक क्षेत्र पर लाभ के नए संपर्क जुड़ेंगे जिनकी आशा भी आपको नहीं रहेगी उन लोगों से सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। मन के रहस्य सहकर्मियों से ना बाटे धोखा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार मिलेगा लेकिन अंदर ही अंदर ईर्ष्या से भरे रहेंगे। मध्यान्ह के बाद मन अनैतिक कार्यों में भटकेगा परोपकार के चक्कर मे भी कोई आवश्यक कार्य में विलंब होने पर बिगड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण किसी ना किसी कारण से अस्त व्यस्त रहेगा परिजनों की मांगे पूरी ना करने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी जीवनसाथी का चिड़चिड़ा स्वभाव मानसिक रूप से परेशान करेगा बुखार एवं आंखों संबंधित समस्या हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे): आज का दिन आपके लिए बीते दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। प्रातः काल से ही किसी महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने की जोड़-तोड़ में लग जाएंगे। आर्थिक मामले मध्यान्ह तक उलझाए रखेंगे लेकिन संध्या के आसपास जीवनसाथी अथवा जीवनसाथी के परिजनों से आर्थिक समस्याओं को सुलझाने के आश्वासन मिलने से मन को राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर अपनी ही किसी गलती से मन में भय रहेगा। किसी पारिवारिक अथवा व्यवसायिक कार्य से यात्रा की हो सकती है। इससे लाभ तो होगा लेकिन किसी न किसी रूप में शारीरिक क्षति भी होने की संभावना है। घर परिवार में किसी बड़े आयोजन के कारण व्यस्तता का वातावरण रहेगा घर के बड़े सदस्य आर्थिक कमी के कारण मानसिक रूप से परेशान होंगे। संध्या के समय मन अनैतिक संसाधनों से धन प्राप्त करने की ओर भटकेगा इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा इस बार अवश्य ही किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी): आज का दिन आपको मंगल कार्यो की तरफ खींचेगा। घर अथवा बाहर धार्मिक अथवा पारिवारिक कार्यक्रम में जाने के अवसर मिलेंगे। इससे कार्य व्यवसाय अथवा अन्य गतिविधियों में फेरबदल करना पड़ेगा थोड़ी असहजता भी होगी लेकिन मिलनसार वातावरण मिलने से परेशानी भूल जाएंगे। काम धंधे से लाभ के आश्वाशन अधिक मिलेंगे लेकिन अंत समय मे लोग टाल कर दुविधा में डालेंगे। सरकारी अथवा अन्य लोन स्वीकृत कराने के लिये अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी सफलता संदिग्ध रहेगी। नौकरी वाले जातक कूटनीति का सहारा लेकर अतिरिक्त आय बनाएंगे। घरेलू वातावरण मिला जुला रहेगा परिजन मतलब से ही बात करेंगे। खाने पीने में सावधानी रखें पेट के कारण सेहत में थोड़ी बहुत गड़बड़ होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए सेहत संबंधित परेशानियों को छोड़ अन्य अन्य विषयो में ठीक ही रहेगा। दिन के पहले हिस्से में शारीरिक अंगों में दर्द एवं अकड़न रहने के कारण किसी भी कार्य के प्रति उत्साह नहीं बना पाएंगे दोपहर के बाद दिनचर्या में स्थिरता आएगी।कार्यक्षेत्र पर धन लाभ के लिए कुछ अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी भूमि भवन अथवा चल अचल संपत्ति के व्यवसाय से जुड़े जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे धन लाभ आशा के अनुसार होगा। अन्य व्यवसाइयों को भी काम चलाने लायक आय हो ही जाएगी। पारिवारिक वातावरण आज रोगग्रस्त रहेगा घर में किसी ना किसी के बीमार रहने से अव्यवस्था फैलेगी। दवाओं पर भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा संध्या के समय परिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रहे स्वभाव का चिड़चिड़ापन बेवजह की बहस करा सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज के दिन आप अपनी वाणी पर संयम रखने का काफी प्रयास करेंगे लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाएंगे। स्वार्थ सिद्धि की भावना भी हद से ज्यादा ही रहेगी। अपना काम बनते ना देख लोगों की कमियां निकालना शुरू कर देंगे। पारिवारिक वातावरण बीते कल की तुलना में आज थोड़ा शांत रहेगा लेकिन इसको शांत बनाए रखने के लिए विवेक से काम लें अन्यथा आने वाला कल अवश्य ही कलह कराएगा। कार्य क्षेत्र से धन की आमद आशा से कम लेकिन आवश्यकता से अधिक ही होगी फिर भी आपको संतोष नहीं होगा ज्यादा पाने की लालसा में अनैतिक कार्य करने से भी नहीं चुकेंगे संध्या के समय पूर्व में की गई गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा इसका लाभ उठाएं अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा पेट की समस्या को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

सरायपाली बसना: बहन के साथ अफेयर शिशुपाल पर्वत पर रची गई मौत की साजिश 4 आरोपी गिरफ्तार एक ऑडियो से खुला राज पुलिस समझ रही थी दुर्घटना

सरायपाली बसना: बहन के साथ अफेयर शिशुपाल पर्वत पर रची गई मौत की साजिश 4 आरोपी गिरफ्तार एक ऑडियो से खुला राज पुलिस समझ रही थी दुर्घटना

 

बलौदा/महासमुंद। शिशुपाल पहाड़ (काशी पठार) के झरने के नीचे पत्थरों के बीच अज्ञात अवस्था में मिले शव की गुत्थी बलौदा पुलिस ने सुलझा ली है। प्रारंभ में इसे आकस्मिक मृत्यु माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह मामला हत्या का निकला। युवक की पहचान बसना थाना क्षेत्र के बुटीपाली निवासी ओमकेश्वर सिदार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में हेमकुमार साहू , मनहरण साहू , अनिल पटेल , संजय साहूचार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

शव मिलने से फैली सनसनी 25 जुलाई 2023 को ग्राम अमलीपदर निवासी कोटवार सुरेश कुम्हार ने थाना बलौदा में सूचना दी कि ग्रामीणों के साथ लकड़ी बीनने गए थे, जहां शिशुपाल पहाड़ (काशी पठार) के झरने के नीचे पत्थरों के बीच एक व्यक्ति का पैर दिखाई दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्थरों के बीच बुरी तरह फंसा हुआ, क्षत-विक्षत हालत में एक पुरुष का शव मिला। सिर कुचला हुआ था और शरीर सड़ी-गली अवस्था में था।

थाना बलौदा द्वारा मर्ग क्रमांक 06/2023 धारा 174 के तहत जांच शुरू की गई। शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की गई तथा फोटोग्राफी करने के बाद पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया।

पोस्टमॉर्टम व एफएसएल रिपोर्ट

चिकित्सक द्वारा पीएम रिपोर्ट में लिखा गया—

मृतक पुरुष, उम्र लगभग 30–40 वर्ष

शरीर में उन्नत अवस्था का विघटन

सिर तथा शरीर पर बहु-चोटों की आशंका

मृत्यु का कारण प्रारंभ में “रिज़र्व” रखा गया

मृत्यु अवधि लगभग 2–7 दिन पूर्व

विसरा संरक्षित कर डीएनए प्रोफाइलिंग हेतु रायपुर एफएसएल भेजा गया।
एफएसएल रिपोर्ट में शव में कोई रासायनिक विष नहीं पाया गया तथा डीएनए प्रोफाइल प्राप्त नहीं हो सका।

क्यूरी रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण “मल्टीपल इंजरीज़, शॉक एवं अत्यधिक रक्तस्राव की संभावना” दर्शाया गया।

गुम इंसान से हुई पहचान

जांच के दौरान चौकी भंवरपुर, थाना बसना के गुम इंसान क्रमांक 82/2023 से जानकारी मिली कि बुटीपाली निवासी ओमकेश्वर सिदार (22 वर्ष) अज्ञात रूप से लापता था। पुलिस ने मृतक की फोटोग्राफ और हाथ के टैटू दिखाए, जिस पर परिजनों ने शव की पहचान ओमकेश्वर के रूप में की।

व्हाट्सएप ऑडियो से खुला हत्या का राज

इंसान ओमकेश्वर सिदार पिता दौलतराम सिदार उम्र 22 वर्ष साकिन बुटीपाली थाना बसना जिला महासमुंद के सूचक दौलतराम सिदार एवं परिजनों को अज्ञात मृतक की फोटोग्राफ को दिखाकर मृतक के हाथ के टैटू को देखकर परिजनों द्वारा मृतक का ओमकेश्वर सिदार होना पहचान कर शिनाख्त किये। मृतक के छोटे भाई अमित सिदार ने मृतक के परिजनों को बताया कि उसको अजय साहू निवासी पीपरभावना के द्वारा एक फोन रिकार्डिंग भेजा है जिसमें ओमकेश्वर सिदार शिशुपाल पर्वत में मनहरण साहू अनिल पटेल, संजय साहू, हेमकुमार साहू के साथ पिकनिक के लिये गया था जहां उसे उन लोगों के द्वारा मार दिया गया है कहकर बात कर रहे है।

 

जांच क्रम में परिजनों के कथन लेखबध्द कर एवं संदेही मनहरण साहू अनिल पटेल, संजय साहू, हेमकुमार साहू, को थाना तलब कर कथन लेख किया गया जिसमें मनहरण साहू द्वारा अपनी बहन के साथ मृतक ओमकेश्वर सिदार का अफेयर होना बताने पर शिशुपाल पर्वत में गाली गलौच झगडा होने के कारण झरने में नहाने के दौरान गुस्से में हाथ झटककर धक्का देकर झरने से नीचे गिराने एवं अनिल पटेल, संजय साहू, हेमकुमार साहू के द्वारा घटना के संबंध में किसी को भी कुछ न बताने का कथन दिये है । परिस्थिति जन्य साक्ष्य एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपीगण मनहरण साहू, अनिल पटेल, संजय साहू, हेमकुमार साहू के विरूध्द प्रथम दृष्टया हत्या कारित करने एवं साक्ष्य छुपाने का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना बलौदा में अपराध धारा 302, 201, 34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मर्ग इंटीमेशन नकल जैल है अकाल एवं आकस्मिक मृत्यु सूचना पंजी धारा 174 द.प्र.स थाना बलौदा जिला महासमुंद छ0ग0 मर्ग क्रमांक 06/2023 मृत्यु का कारण शिशुपाल पहाड़ के झरना से गिरने पर मृतक का नाम व पता अज्ञात व्यक्ति दिनांक, समय, घटना आज दिनांक 25.07.23 से 04-05 दिन पूर्व घटना स्थल शिशुपाल पहाड काशी पठार झरना के नीचे दिनांक समय सूचना 25.07.23 के 19.40 बजे सूचनाकर्ता का नाम सुरेश कुमार पिता अलेख कुमार उम्र 52 वर्ष साकिन अमलीपदर ( कोटवार ) थाना बलौदा जिला महासमुंद मैं प्र. आर 18 दयासागर भोई थाना बलौदा में प्र. आर. गस्ती के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 25.07.2023 को सूचक सुरेश कुम्हार पिता स्व. अलेख कुम्हार उम्र 52 वर्ष साकिन अमलीपदर थाना बलौदा जिला महासमुंद थाना उपस्थित आकर मर्ग की सूचना दिया कि दिनांक 24.07.2023 को शाम को सूचक ग्राम अमलीपदर के अन्य ग्रामीण जनों के साथ शिशुपाल पहाड लकडी बिनने गये थे शिशुपाल पहाड (काशी पठार) झरना के नीचे लडकी बिनते पहाड घुमते समय देखे कि पत्थरों के बीच में एक आदमी फंसा हुआ दिख रहा है पत्थर के बाहर एक आदमी के पैर जैसा दिखाई दे रहा है

 

जिसे देखकर हमलोग पहाड के नीचे उतर गये और रात्रि होने से थाना में सूचित नही किये है। आज दिनांक 25.07.2023 को थाना बलौदा में आकर शिशुपाल पहाड (काशी पठार) झरना के नीचे पत्थरो के बीच एक आदमी जैसा फंसे होने की बात बताने पर थाना बलौदा पुलिस वाले भी साथ आकर शिशुपाल पहाड (काशी पठार) झरना के नीचे में खोजबीन करने पर एक अज्ञात व्यक्ति काशी पठार झरना के नीचे पत्थरों के बीच मृत अवस्था एवं विक्षिप्त हालत में मिला जिसे स्वीपर एवं ग्रामीण मदद से पत्थर के बीच से निकाला गया झरना से गिरने से मृतक का सिर कुचल गया है पहचान नही है। मृतक की मृत्यु काशी पठार झरना से नीचे गिरने से हुई है

हत्या का अपराध पंजीबद्ध

परिस्थितिजन्य साक्ष्य, कथन, पीएम और क्यूरी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 302, 201, 34 भादवि के तहत हत्या और साक्ष्य छुपाने का अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम में 16 नवंबर को मुख एवं दांतों की सर्जरी शिविर का आयोजन वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देगी उपचार सुविधा

बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम में 16 नवंबर को मुख एवं दांतों की सर्जरी शिविर का आयोजन वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देगी उपचार सुविधा

बसना//महासमुंद। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 16 नवंबर 2025 को दंत रोग विभाग की ओर से मुख एवं दांतों की सर्जरी एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में क्षेत्र के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. स्नेहल बंसोड़ (MDS, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन, मुख कैंसर सर्जन) और डॉ. अभिषेक अग्रवाल (BDS, MDS, रूट कैनाल एवं इम्प्लांट विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें मुख कैंसर, चेहरे की चोट, जबड़े की विकृति, कटे होंठ-तालु, नाक की विकृति, दांत दर्द, रूट कैनाल, इम्प्लांट आदि समस्याओं का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध रहेगा।

मुख कैंसर के प्रमुख लक्षणों पर मिलेगा विशेष परामर्श

डॉ. बंसोड़ द्वारा निम्न गंभीर लक्षणों पर विशेष जांच की जाएगी

मुंह में लंबे समय तक रहने वाले छाले

जीभ या होंठ में सफेद/लाल चकत्ते

मुंह में गांठ या सूजन

मुंह खोलने में परेशानी

मुंह से खून आना, जलन, दर्द

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 3D फेस CT स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, डेंटल लेजर, डेंटल इम्प्लांट और फेशियल ट्रॉमा केयर जैसी उन्नत सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

अग्रवाल नर्सिंग होम ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी दंत एवं मुख संबंधी समस्याओं के लिए समय पर जांच अवश्य कराएं, क्योंकि शुरुआती अवस्था में किया गया उपचार बेहद प्रभावी होता है।

महासमुंद/बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आत्मनिर्भरता की ओर थीम के तहत महासमुंद जिले में बड़ौदा किसान पखवाड़ा के 8 वें संस्करण का आयोजन किया इस संपर्क कार्यक्रम के माध्यम से 600 से अधिक किसानों से जुड़ रहा है

महासमुंद/बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आत्मनिर्भरता की ओर थीम के तहत महासमुंद जिले में बड़ौदा किसान पखवाड़ा के 8 वें संस्करण का आयोजन किया इस संपर्क कार्यक्रम के माध्यम से 600 से अधिक किसानों से जुड़ रहा है

महासमुंद/ भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आत्मनिर्भरता की ओर थीम के तहत ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 8वें संस्करण के एक भाग के रूप में महासमुन्द जिला, छत्तीसगढ़में एक विशाल किसान मेले का आयोजन किया।03 से 15 नवंबर 2025 तक चलने वाली यह वार्षिक पहल, जागरूकता, समावेश और नवाचार के माध्यम से भारत के कृषि और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनकी यात्रा में सहयोग प्रदान करने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा, रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख, श्री दिवाकर प्रसाद सिंह, श्री बानाम्बर बेहेरा, सहायक महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, धमतरी क्षेत्र, डॉ आर. एल. शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, महासमुन्द, श्री प्रियब्रता साहू, सहायक महाप्रबंधक एवम जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड महासमुन्द, श्री अशोक कुमार यादव, जिला परियोजना अधिकारी (NRLM), जिला पंचायत महासमुन्द, श्री अभय पारे, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला महासमुन्द की उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम के तहत बैंक द्वारा धमतरी क्षेत्र के किसानों के लिए विशाल किसान मेला, किसान बैठकें, क्रेडिट शिविर और वित्तीय साक्षरता सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में 600 से अधिक किसानों ने अपनी सहभागिता की, जिसमें बड़ी संख्या में 250 किसानों को राशि 25 करोड़ के कृषि ऋण स्वीकृत कर लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। बैंक का रायपुर अंचल, 4 क्षेत्रों के साथ 32 जिलों को कवर करता है। कार्यक्रम के दौरान, बैंक ने विभिन्न स्टॉल में प्रदर्शनी की व्यवस्था की, जिसमें कृषि उपकरण, एसएचजी फूड स्टॉल, नवीनतम वैज्ञानिक उपकरण जैसे खेती में ड्रोन का उपयोग आदि प्रदर्शित किए गए।

इस पहल के दौरान, डिजिटल बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड (डिजिटल बीकेसीसी) और डिजिटल गोल्ड लोन सहित कृषि समुदाय को बैंक ऑफ़ बड़ौदा की प्रमुख डिजिटल पेशकशों से भी अवगत कराया गया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने डिजिटल भूमि रिकॉर्ड प्राप्त करने और ग्राहकों की एंड-टू-एंड ऑनबोर्डिंग के उद्देश्य से अपने बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड (BKCC) को रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) के साथ इंटीग्रेट किया है। इसके अलावा, डिजिटल गोल्ड लोन के माध्यम से, ग्राहक बैंक के डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपनी सुविधानुसार गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख, श्री दिवाकर प्रसाद सिंहने कहा, बड़ौदा किसान पखवाड़ा जैसी पहलों के माध्यम से बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारत के किसानों जो कि हमारे देश की रीढ़ हैं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, हमारा लक्ष्यकृषि को तकनीक उन्मुख बनाना है, ताकि किसानों को बाधा रहित फायनांस प्राप्त करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में सक्षम बनाया जा सके। बड़ौदा किसान पखवाड़ा किसानों का समर्थन करने की बैंक ऑफ़ बड़ौदा की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसकी इस वर्ष की थीम, ‘आत्मनिर्भरता की ओर’, ऋण तक आसान एक्सेस, डिजिटल बैंकिंग और प्रमुख सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता के माध्यम से किसानों केसशक्तीकरण के हमारे दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है।

बड़ौदा किसान पखवाड़ा को बैंक के भारतीय किसानों के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करने, बैंक की विभिन्न कृषि-संबंधी पेशकशों के बारे में जागरूकता लाने और ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्र में भारत सरकार की पहलों को बढ़ावा देने में सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की रायपुर अंचल में 212 शाखाएं हैं, जिनमें से 85 शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। किसान क्रेडिट कार्ड, स्वर्ण ऋण, ट्रैक्टर ऋण, डेयरी, पोल्ट्री, खाद्य और कृषि प्रसंस्करण, पॉली हाउस कल्टीवेशन, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ऋण आदि, छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र में सर्वाधिक वृद्धि प्रदाता क्षेत्र रहे हैं।

बलौदाबाज़ार की 7 बड़ी खबरें: चोरी–मारपीट–शराब पकड़ — अपराधियों की नींद हराम, पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी

बलौदाबाज़ार की 7 बड़ी खबरें: चोरी–मारपीट–शराब पकड़ — अपराधियों की नींद हराम, पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी

बलौदाबाज़ार। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान चोरी, सड़क हादसा, मारपीट और अवैध शराब पकड़े जाने की कई बड़ी घटनाएँ सामने आईं, जिनमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया।

1.अंबुजा सीमेंट रवान में चोरी… ई-रिक्शा छोड़कर फरार चोर: अमन कुमार सिंह, सुरक्षा पर्यवेक्षक, अंबुजा सीमेंट प्लांट रवान ने बताया कि 14 नवंबर रात 23.30 बजे से 15 नवंबर दोपहर 12.15 बजे के बीच अज्ञात चोर लोहे के पाइप और अन्य मटेरियल (कीमत लगभग 60,000 रुपये) ई-रिक्शा में लोड कर भाग रहे थे। गश्त के दौरान हलचल दिखी तो गार्डों—कुंवर लाल पटेल व पुनित राम जगत—को बुलाकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन चोरी का सामान और बिना नंबर की ई-रिक्शा मौके पर बरामद हुई। थाना सिटी कोतवाली में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

2.करहीबाजार में महिला के साथ मारपीट, अश्लील गाली-गलौज: ग्राम करहीबाजार की एक महिला ने रिपोर्ट में बताया कि गायों को उसकी बाड़ी में न घुसाने की बात कहने पर सुरजा पटेल, शोभित पटेल एवं देवेन्द्र ने गाली-गलौज कर डंडे व मुक्कों से हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना को उसके पति कृष्ण कुमार सोनी और अन्य ग्रामीणों ने देखा तथा बीच-बचाव किया। चौकी करहीबाजार में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

3.कसडोल : चखना दुकान में शराब पिलाता मिला युवक, रेड में गिरफ़्तार :थाना कसडोल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर इंदिरा कॉलोनी में राजू मिरी पर रेड की। राजू अपने चखना दुकान में अवैध रूप से शराब परोसता मिला। मौके से 100 ML देशी मसाला, डिस्पोजल गिलास,पानी पाउच जप्त, किए गए।धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया।

4.सिमगा NH–130 पर बड़ा सड़क हादसा: हरियाणा निवासी युवक ने बताया कि उसका भाई हिमांशु हुड्‌डा, विकास और यशवीर आर्य रायपुर से लौटते समय मान ढाबा, सिमगा के पास कार का टायर फट  गया। कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सीएचसी सिमगा में भर्ती कराए गए। पुलिस जांच जारी है।

5.बया चौकी : सड़क पर शराब पीते युवक से शराब जब्त:  देहाती नालसी के अनुसार चौकी बया पुलिस ने नायक कॉम्प्लेक्स के पास सड़क पर शराब पीते देवनाथ पटेल को पकड़ा। उसके पास से 180 ML प्लेन शराब (90 ML शेष) प्लास्टिक गिलास जप्त किया गया। मामला धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कायम कर जमानत पर छोड़ा गया।

6.लवन में चखना दुकान में शराब पिलाता मिला सोमदास नवरंगे :लवन पुलिस ने मुखबिर सूचना पर चितावर निवासी सोमदास नवरंगे पर कार्रवाई की। मौके से 1 पाव बेस्टो व्हिस्की (खुली बोतल), डिस्पोजल गिलास, पानी पाउच,जप्त किए गए। आरोपी को धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया।

7.पुरानी बस्ती में ईंट से हमला, युवक गंभीर :पुरानी बस्ती निवासी एक मजदूर ने बताया कि मनोज सोनवानी ने विवाद के दौरान ईंट से उसके बाएं आंख के ऊपर वार कर दिया, जिससे गहरी चोट आई। परिजन व गवाहों ने घटना को देखा।पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

महासमुंद 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की भव्य चमक धरती आबा बिरसा मुंडा का अविस्मरणीय संघर्ष हम सबकी प्रेरणा — मंत्री खुशवंत साहेब प्रधानमंत्री ने किए बहुउद्देशीय केंद्रों का शुभारंभ, शहीद परिवारों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

महासमुंद 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की भव्य चमक धरती आबा बिरसा मुंडा का अविस्मरणीय संघर्ष हम सबकी प्रेरणा — मंत्री खुशवंत साहेब प्रधानमंत्री ने किए बहुउद्देशीय केंद्रों का शुभारंभ, शहीद परिवारों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

महासमुंद, 15 नवंबर 2025। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा से वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े और बिरसा मुंडा के अमर योगदान को नमन करते हुए देशभर के जनजातीय समाज को नई योजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने आज ही 02 बहुउद्देशीय केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ एवं 13 छात्रावासों का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आदिवासी समाज के प्रमुख उपस्थित रहे।

बिरसा मुंडा का त्याग अमर है”— मंत्री खुशवंत साहेब अपने संबोधन में मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि बिरसा मुंडा का संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली जीवन हमें संघर्ष, साहस और संकल्प की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा— “धरती आबा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी विचारधारा आदिवासी अस्मिता की आत्मा है।”उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा जनजातीय गौरव वर्ष मनाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया— आदिवासी परंपरा भारत की आत्मा विधायक सिन्हा ने कहा कि यह दिवस सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि आदिवासी योगदान का सम्मान है। बिरसा मुंडा ने अत्याचार और शोषण के विरुद्ध खड़े होकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।

विधायक संपत अग्रवाल ने कहा— उनकी लड़ाई अस्तित्व और सम्मान उन्होंने कहा कि हमारे देश के राष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्यमंत्री जनजाति समुदाय से हैं, जो देश में जनजातीय समाज की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

शहीद परिवारों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार और प्रतिभावान बच्चों का सम्मान कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

• पुष्पलता दीवान, डॉली, अंकिता मांझू को मोमेंटो

• PM जनमन के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को PM आवास की सांकेतिक चाबी

• स्व-सहायता समूहों को 1.5 लाख और 6 लाख की चक्रीय व सामुदायिक निधि

• डेयरी फॉर्म स्थापना हेतु 1.74 लाख के चेक

• स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के 2 परिवार व नक्सल प्रभावित 5 परिवार सम्मानित

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दी विकास कार्यों की जानकारी

कलेक्टर ने बताया— • विशेष पिछड़ी जनजाति के 3025 लोगों का आधार कार्ड

• 1887 का आयुष्मान कार्ड

• 678 आवास मंजूर

• 26 सड़क/पेयजल/विद्युत सुविधाएँ विकसित

• 308 गांवों में धरती आबा विलेज एक्शन प्लान

विभागीय स्टॉलों का अवलोकन मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिहान, आदिम जाति विकास विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों से संवाद किया।