महासमुंद : जिले के 16 परीक्षा केन्द्रों में 4731 परीक्षार्थी शामिल होंगे व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश

महासमुंद : जिले के 16 परीक्षा केन्द्रों में 4731 परीक्षार्थी शामिल होंगे
व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश

महासमुंद 27 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा अमीन भर्ती परीक्षा रविवार 07 दिसम्बर 2025 को पूर्वाह्न 12ः00 बजे से दोपहर 02ः15 बजे तक एक पाली में आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिला मुख्यालय महासमुंद के निर्धारित 16 परीक्षा केन्द्रों में जिले के 4731 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
व्यापम द्वारा इस संबंध में परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। सभी परीक्षार्थियों को इन निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करने कहा गया है, ताकि परीक्षा दिवस में किसी प्रकार की असुविधा न हो। अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर लेने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे परीक्षा दिवस में उन्हें स्थान ढूँढ़ने में कोई कठिनाई न हो।

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पहुँचे। ताकि फ्रिस्किंग तथा फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। चूंकि परीक्षा दोपहर 12ः00 बजे से शुरू होगी, इसलिए प्रवेश द्वार सुबह 11ः30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनकर आने के निर्देश दिए हैं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी, तथा गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पूरी तरह वर्जित होंगे। सामान्य बिना पॉकेट स्वेटर की अनुमति है, जिसे सुरक्षा जांच के दौरान उतारकर दिखाना आवश्यक होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करने कहा गया है। अतिरिक्त सुरक्षा जांच के उपरांत ही उन्हें परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति होगी।

अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में केवल चप्पल पहनकर आएं। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना वर्जित है। सुरक्षा जांच के दौरान कोई छूट नहीं दी जाएगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना प्रतिबंधित है। किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा उसकी अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले रंग के बॉल प्वाइंट पेन लाने की अनुमति होगी।

बसना : मनमाना भुगतान और करोड़ों की संपत्ति का खेल? — लंबे समय तक एक ही पद पर रहते हुए रिस्तेदार सहित मकान, प्लांट, वाहन, बीमा व ज्वेलरी खरीद के आरोप, जांच रिपोर्ट भेजा गया

बसना : मनमाना भुगतान और करोड़ों की संपत्ति का खेल? — लंबे समय तक एक ही पद पर रहते हुए रिस्तेदार सहित मकान, प्लांट, वाहन, बीमा व ज्वेलरी खरीद के आरोप, जांच रिपोर्ट भेजा गया

बसना/महासमुंद। नगर पंचायत बसना में पदस्थ प्रभारी लेखापाल पिंकी पटेल पर गंभीर अनियमितताओं, पद के दुरुपयोग और अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। यह शिकायत पत्रकार एवं समाजसेवी जय कुमार सारथी द्वारा शासन को की गई है।

शिकायत में कहा गया है कि वर्ष 2013 में कैशियर पद पर नियुक्त पिंकी पटेल वर्ष 2015 से नगर पंचायत बसना में प्रभारी लेखापाल के रूप में कार्यरत हैं। शिकायत के अनुसार नियमों के विपरीत एक ही पद पर 10 वर्षों से बने रहने के कारण उन्होंने ठेकों का भुगतान, डेवलपमेंट फंड, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं समेत विभिन्न शासकीय कार्यों में मनमानी की है।

आरोप है कि पिंकी पटेल द्वारा अपने और अपने नजदीकी लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शासकीय राशि का बंदरबांट किया गया। शासन द्वारा स्वीकृत 2 से 3 लाख के भुगतान को भी पारदर्शी रूप से नहीं किया गया तथा कई कार्यों का भुगतान नियमों की अनदेखी कर निजी स्तर पर तय ठेकेदारों को दिलाया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया कि लंबे समय से प्रभारी लेखापाल बनने का लाभ उठाते हुए पिंकी पटेल ने बसना नगर में तथा अन्यत्र अपने व अपने रिश्तेदारों के नाम पर मकान, प्लांट, बीमा पॉलिसी, ज्वेलरी, वाहन जैसे मोटर कार, मोटरसाइकिल, टीवी, ए.सी. और अन्य संसाधन खरीदे हैं। यह भी उल्लेख है कि उक्त सभी चल-अचल संपत्तियाँ शासन से पूर्व अनुमति लिए बिना अर्जित की गई हैं, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 19(1) का उल्लंघन है।

शिकायतकर्ता ने शासन से मांग की है कि पिंकी पटेल के पूरे सेवा काल में उनके तथा उनके नजदीकी रिश्तेदारों के नाम पर अर्जित सभी संपत्तियों, खरीद-फरोख्त, बैंक खातों और शासकीय भुगतान की विस्तृत जांच की जाए।

मामले में सरकारी विभाग के कर्मचारियों के बीच मिलीभगत और भ्रष्टाचार की आशंका भी व्यक्त की गई है।

CMO ने दी प्रतिक्रिया

नगर पंचायत बसना के मुख्य नगर अधिकारी (CMO) सूरज सिदार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि—

> “शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित दस्तावेजों की जांच कर ली गई है और जांच प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।”

 

वर्तमान में यह मामला नगर पंचायत क्षेत्र में चर्चाओं का प्रमुख विषय बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि शासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

कोमाखान /रात में छापेमारी… दो गैंग गिरफ़्तार! शराब पिलाने का गोरखधंधा बेनक़ाब 

कोमाखान /रात में छापेमारी… दो गैंग गिरफ़्तार! शराब पिलाने का गोरखधंधा बेनक़ाब

कोमाखान |थाना कोमाखान पुलिस ने अवैध शराब सेवन और पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम उखरा और नर्रा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़कर उनके कब्ज़े से शराब सेवन से संबंधित सामग्री जब्त की।

पहली कार्रवाई — आरोपी रिखीराम गिरफ्तार

प्रधान आरक्षक और पुलिस टीम ग्राम उखरा के पास मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर शराब सेवन में शामिल लोग मौका पाकर भाग गए, लेकिन वहां मौजूद रिखीराम यादव पिता नरसिंग यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी महतमपुर, ओडिशा को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पास से

03 नग खाली डिस्पोजल गिलास (शराब की गंध युक्त)

02 खाली प्लेन देसी शराब की शीशी

जप्त की गई। लाइसेंस न होने पर आरोपी को धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। जमानतीय अपराध होने पर मौके पर जमानत मुचलका भरने के बाद रिहा किया गया।

दूसरी कार्रवाई — आनंद टंडन पर शिकंजा

इसी के बाद पुलिस को दूसरी सूचना मिली जिसके आधार पर नर्रा रोड स्थित तालाब किनारे दबिश दी गई। यहां भी शराब पीते लोग भाग निकले, लेकिन शराब पिलाने वाला आरोपी पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद टंडन पिता स्व. सुखीराम टंडन उम्र 38 वर्ष, निवासी बिन्द्रावन थाना कोमाखान, जिला महासमुंद के रूप में हुई।

उसके पास से भी

03 खाली डिस्पोजल कप

02 खाली शराब की शीशी (180 ML)

बरामद की गईं। लाइसेंस न होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया और कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस की सख्त चेतावनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इलाके में अवैध शराब बिक्री, सेवन और पिलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

 

बसना/गाँव की स्वास्थ्य सुरक्षा की असली पहरेदार हैं मितानिन बहनें : प्रकाश जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने ग्राम अंकोरी में मितानिन दिवस पर 12 गाँवों की मितानिन बहनों का सम्मान किया

बसना/गाँव की स्वास्थ्य सुरक्षा की असली पहरेदार हैं मितानिन बहनें : प्रकाश जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने ग्राम अंकोरी में मितानिन दिवस पर 12 गाँवों की मितानिन बहनों का सम्मान किया

बसना। जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत कार्यालय अंकोरी में मितानिन दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में 5 पंचायतों के 12 गाँवों की मितानिन बहनों को साल एवं फल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश सिन्हा सभापति एवं जनपद सदस्य, अंकोरी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत बसना के सीईओ पीयूष ठाकुर ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में अंकोरी के सरपंच मिश्रा द्वीप, देवरी सरपंच सुरेश कोसरिया, चिमरकेल सरपंच प्रसन्न कुमार डड़सेना, पलसापाली (अ) की सरपंच हेमकुमारी, ठाकुरपाली की सरपंच संगीता बरिहा, करारोपण अधिकारी रूपसिंह सिदार सीएचओ पुष्पलता बिसरा, आर.के. दास उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया। अंकोरी सरपंच मिश्रा द्वीप ने सभी अतिथियों का स्वागत भाषण दिया तथा कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता हीरालाल साव ने किया।

मुख्य अतिथि प्रकाश सिन्हा ने कहा कि मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि प्रसूति सेवाओं से लेकर टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन से लेकर प्राथमिक उपचार तक—हर चुनौती में मितानिन बहनें सदैव तत्पर रहती हैं। उन्होंने मितानिनों के समर्पण को जनसेवा का सर्वोच्च उदाहरण बताते हुए विश्वास दिलाया कि उनके हितों के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे।

सीईओ पीयूष ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सफलता का सबसे मजबूत आधार मितानिनें हैं। इनके परिश्रम से ही सरकारी योजनाएँ गाँव-गाँव तक प्रभावी रूप से पहुँचती हैं। उन्होंने विभागीय स्तर पर मितानिनों को हर संभव सहयोग देने की बात कही।कार्यक्रम में उपस्थित सरपंचों व अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी मितानिन बहनों के कार्यों की सराहना की और उन्हें ग्राम समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इन मितानिन बहनों का किया सम्मान 

अंकोरी पंचायत अंतर्गत विमला बंजारा, जसोवंती, पद्मिनी दीप (मितानिन प्रशिक्षिका), प्रेम कुमारी बारीक, रजनी सेठ, रानू साव, रश्मि दीप, देवमोती डड़सेना, निरुपमा दीप, विनोद पांडे वहीं पलसापाली पंचायत से बिलासानी भोई, जज्ञासिनी चौहान, पुष्पलता साहू, ठाकुरपाली पंचायत:

सौभागिनी प्रधान, रीना, सेतकुमारी

चिमरकेल पंचायत से पद्मिनी डड़सेना, भूमिका डड़सेना, गणेशी सिदार देवरी पंचायत से तपस्या डड़सेना, चंपाबाई, गीता सिदार समेत पंचायत सचिव अंबिका साव का भी साल श्री फल से आत्मीय रूप से सम्मान किया गया.

दैनिक राशिफल: सफलता या सावधानी? — ज्योतिष मार्गदर्शक पं. भूपेंद्र श्रीधर सतपति 

दैनिक राशिफल: सफलता या सावधानी? — ज्योतिष मार्गदर्शक पं. भूपेंद्र श्रीधर सतपति

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓🌻गुरुवार, २७ नवम्बर २०२५🌻सूर्योदय: 🌄 ०७:०० सूर्यास्त: 🌅 ०५:२९ चन्द्रोदय: 🌝 १२:१३ चन्द्रास्त: 🌜२३:२६ अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले) ऋतु: 🌳 हेमन्त शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु) विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी) मास 👉 मार्गशीर्ष  पक्ष 👉 शुक्ल  तिथि 👉 सप्तमी (२४:२९ से अष्टमी) नक्षत्र 👉 धनिष्ठा (२६:३२ से शतभिषा) योग 👉 ध्रुव (१२:०९ से व्याघात) प्रथम करण 👉 गर (१२:२० तक) द्वितीय करण 👉 वणिज (२४:२९ तक)

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570 फोन पेय 8889391334

॥ गोचर ग्रहा: ॥  सूर्य 🌟 वृश्चिक

चंद्र 🌟 कुम्भ (१४:०७ से)

मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पश्चिम , मार्गी)

बुध 🌟 तुला (उदित, पूर्व, वक्री)

गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, वक्री)

शुक्र 🌟 वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ  केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४४ से १२:२५

अमृत काल 👉 १५:४२ से १७:२२

विजय मुहूर्त 👉 १३:४९ से १४:३०

गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:१४ से १७:४१

सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:१७ से १८:३८

निशिता मुहूर्त 👉 २३:३८ से २४:३२

राहुकाल 👉 १३:२३ से १४:४१

राहुवास 👉 दक्षिण

यमगण्ड 👉 ०६:५२ से ०८:१०

दुर्मुहूर्त 👉 १०:२० से ११:०२

होमाहुति 👉 शुक्र

दिशा शूल 👉 दक्षिण

अग्निवास 👉 आकाश

भद्रावास 👉 मृत्यु (२४:२९ से)

चन्द्र वास 👉 दक्षिण (पश्चिम १४:०७ से)

शिववास 👉 भोजन में (२४:२९ से श्मशान में)

☄चौघड़िया विचार☄ ॥ दिन का चौघड़िया ॥ १ – शुभ २ – रोग३ – उद्वेग ४ – चर ५ – लाभ ६ – अमृत ७ – काल ८ – शुभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥ १ – अमृत २ – चर ३ – रोग ४ – काल ५ – लाभ ६ – उद्वेग ७ – शुभ ८ – अमृत नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष मित्र सप्तमी, नरसी मेहता जन्म, पंचक आरम्भ १४:०७ से, नन्दा-भद्रा सप्तमी, विवाहादि मुहूर्त मकर ल० (प्रातः १०:५८ से दोपहर १२:०९), गोधुलि (सायं ०५:२९ से सायं ०५:५५) मीन-सिंह ल० (दोपहर ०१:५१ से मध्यरात्रि ०१:४१ तक), गृह प्रवेश मुहूर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:०० से ०८:१६ तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः १०:५५ से दोपहर १२:०९ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः १०:५४ से दोपहर ०२:०७ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण आज २६:३२ तक जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गी, गू, गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (गो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

वृश्चिक – ३०:०४ से ०८:२४

धनु – ०८:२४ से १०:२७

मकर – १०:२७ से १२:०८

कुम्भ – १२:०८ से १३:३४

मीन – १३:३४ से १४:५७

मेष – १४:५७ से १६:३१

वृषभ – १६:३१ से १८:२६

मिथुन – १८:२६ से २०:४१

कर्क – २०:४१ से २३:०३

सिंह – २३:०३ से २५:२२+

कन्या – २५:२२+ से २७:३९+

तुला – २७:३९+ से ३०:००+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०६:५२ से ०८:२४

रोग पञ्चक – ०८:२४ से १०:२७

शुभ मुहूर्त – १०:२७ से १२:०८

मृत्यु पञ्चक – १२:०८ से १३:३४

अग्नि पञ्चक – १३:३४ से १४:५७

शुभ मुहूर्त – १४:५७ से १६:३१

मृत्यु पञ्चक – १६:३१ से १८:२६

अग्नि पञ्चक – १८:२६ से २०:४१

शुभ मुहूर्त – २०:४१ से २३:०३

रज पञ्चक – २३:०३ से २४:२९+

शुभ मुहूर्त – २४:२९+ से २५:२२+

चोर पञ्चक – २५:२२+ से २६:३२+

शुभ मुहूर्त – २६:३२+ से २७:३९+

रोग पञ्चक – २७:३९+ से ३०:००+

शुभ मुहूर्त – ३०:००+ से ३०:५३+

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा दिन के पूर्वार्ध में आपके समस्त कार्य सरलता से बनते चले जायेंगे लेकिन लाभ के लिए इन्तजार करना पड़ेगा धन को लेकर किसी से बहस भी होगी। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से असुविधा होगी काम लापरवाही से करेंगे। मध्यान के बाद का समय मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रो के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। ससुराल से लाभ होगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने से व्यस्तता रहेगी। स्वभाव में भावुकता एवं कामुकता अधिक रहने से अन्य व्यक्ति इसका गलत फायदा उठा सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कार्यो में मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे। लेकिन सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन ठीक नही उलझने बढ़ेंगी अधूरे रहेंगे। आज घर एवं बाहर क्लेश मुक्त वातावरण बनने से राहत मिलेगी रिश्तेदारो से लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातको को मेहनत का उचित फल मिलेगा विरोधियो पर विजय प्राप्त करेंगे कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा लेखक, साहित्यकार एवं पत्रकारों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा। मित्र परिजनों के साथ संध्या का समय आनंद से बितायेंगे। महिला मित्र से मधुर मुलाकात होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज का दिन भी आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा दिन घरेलू सुख-शांति दायक रहेगा। दिन भर शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त रहेंगे पुराने रोग में सुधार आने से राहत मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देंगे इसमे भी नए प्रयोगों में रूचि दिखाएंगे। सहयोगात्मक वातावरण रहने से आवश्यक कार्य समय पर पूरा कर लेंगे सीधे की अपेक्षा अनैतिक मार्ग से लाभ होने की संभावना रहेगी कम समय में अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मध्यान पश्चात मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे धार्मिक कार्यो में भी उपस्थिति देंगे। उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। सार्वजनिक जीवन अधिक बेहतर बनेगा उधारी वाले परेशान कर सकते है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन विपरीत फलदायी रहने से आप शारीरिक अस्वस्थ्यता अनुभव करेंगे। रक्तविकार अथवा सर्दी लगने से परेशानी होगी। कार्य क्षेत्र पर अतिरिक्त कार्य भार रहने से थकान अनुभव होगी असंयमित एवं क्रोधी व्यवहार के कारण बने हुए कार्य विवाद की भेंट चढ़ सकते है। नए कार्यो का आरंभ आज ना करें ना ही किसी को उधार दें। मध्यान बाद तक अपने आपको अकेला अनुभव करेंगे। इसके बाद परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने लगेगा लेकिन घरेलू आवश्यकताओं को नजरअंदाज करने से अशांति बढ़ेगी। संध्या के समय सेहत प्रतिकूल रहने पर भी मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। आज फिजूल खर्च से बचे ऐसे ही खर्च अधिक रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा फिर भी आप के लिए लाभदायक रहेगा। आज स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।बीते दिनों की तुलना में आज कार्यो में आसानी से सफलता मिलने से आत्मविश्वाश बढ़ेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर व्यवस्थाएं सुधारने में अधिक समय देंगे बदलाव लाने के लिए खर्च भी कर सकते है। आर्थिक लाभ के लिए अधिक प्रयत्न करना पड़ेगा मध्यान के समय किसी मनोकामना की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ मिलकर किसी शुभ आयोजन या पर्यटन के अवसर मिलेंगे ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। लेकिन सरकार की तरफ से अशुभ समाचार भी मिल सकते है। यात्रा से थकान होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। परिश्रम के बाद भी कार्यो में विलम्ब होने से हताशा बढ़ेगी। दिन का अधिकांश समय अशान्त रहेगा। छोटी सी बात पर घरेलु कलह विकराल रूप ले सकती है। मन में नकारात्मकता हावी रहने से कई बार दुविधा की स्थिति बनेगी। नए कार्यो को आज आरम्भ न करें प्रलोभन में पड़ने से हानि हो सकती है। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे यात्रा में चोटादि का भय है सावधान रहें। सरकारी दस्तावेजो को संभाल कर रखें। संतान के कारण हानि हो सकती है। किसी विदेशी अथवा दूर रहने वाले व्यक्ति से लाभ हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। सेहत ठीक रहेगी लेकिन मन पर संयम नही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज का दिन आपके लिये पहले की तुलना में शांति दायक रहेगा आज आध्यत्म में विशेष रूचि रहेगी पूजन-सत्संग का आयोजन करेंगे शुभ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। अधूरे कार्यो के पूर्ण होने में विलम्ब होने से हताश होंगे परंतु प्रयास करते रहे थोड़े परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है। पूँजी निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। उगाही से लाभ होगा कार्य क्षेत्र पर स्त्री का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ मित्रवत व्यवहार रहेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के कारण खर्च बढ़ने से असहज अनुभव करेंगे। आज किसी भी प्रकार के उधार व्यवहार से बचे। सेहत ठीक रहेगी लेकिन अपने कामो को छोड़ अन्य का काम करने में आलस्य दिखाएंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। बुद्धि विवेक रहने पर भी मन में राग-द्वेष की भावना रहने से किसी प्रिय से दूरी बन सकती है। प्रातः काल से ही बाहर घूमने-फिरने का मन बनेगा मध्यान बाद का अधिकांश समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे कार्य क्षेत्र पर आवेश में आकार किसी से झगड़ा मोल लेंगे। क्रय-विक्रय के व्यापार से लाभ होगा विदेशी वस्तुओ के व्यापार में निवेश आगे के लिये लाभदायक रहेगा। प्रेम प्रसंगों में आपसी सम्बन्ध बिगड़ेंगे। संध्या बाद असंयमित दिनचर्या से थकान रहेगी गैस-कब्ज-पित्त के रोग से परेशानी होगी। संध्या के समय आकस्मिक खर्च के साथ लाभ के योग भी है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन भी आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे काम की अपेक्षा आराम का मन रहेगा लेकिन मध्यान के समय आज आप अपने कार्यो को उत्साह से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। नए कार्यो का आरम्भ अथवा व्यापार में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा लेकिन विदेशी वस्तुओ के व्यापार में आज निवेश ना करें। कार्य क्षेत्र या घर में परिवर्तन अथवा साज सज्जा में बदलाव भी कर सकते है समाज के प्रतिष्ठित लोगो से सम्मान मिलेगा लेकिन आर्थिक लाभ थोड़ा विलम्ब से होगा। दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा सुख सुविधा जुटाने पर खर्च करेंगे आकस्मिक यात्रा से लाभ होगा। संध्या के समय पेट सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन आपके लिए सुख-शांति वाला रहेगा। मित्र-परिजन के साथ मनोरंजन के लिए पर्यटक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। खर्च अधिक रहने से धन सम्बंधित समस्याएं भी बनेंगी। पारिवारिक सदस्यों का आज कार्य क्षेत्र पर सहयोग मिलेने से थोड़े परिश्रम के बाद आशा से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में उल्लास का वातावरण रहेगा आज आप मित्र परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। फिजूल खर्ची से बचें। महिलाओ का शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहने से अधूरे कार्यो को उत्साह से पूर्ण करेंगी लेकिन मिजाज का पता नही रहेगा रंग में भंग भी डाल सकती है। संताने जिद कर बजट से अधिक खर्च करवाएंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। प्रातःकाल से ही शारीरिक थकान व कमजोरी अनुभव होने से आलस्य बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन सामान्य रहेगा। लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा पर्यटन के विचार बनेंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में रूचि रहने से प्रशंशा मिलेगी। आप अपनी व्यवहार कुशलता और संतोषि स्वभाव से सम्मानित होंगे। आज उधारी वसूलने में परेशानी आ सकती है। घर में मेहमानों के आने से वातावरण आनंदित होगा। पारिवारिक खर्च बढ़ने से परेशानी भी होगी। संध्या का समय अत्यन्त थकान वाला रहेगा। बाहर का खाना पेट खराब करेगा संयम बरते।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां से निराशा मिलेगी। मध्यान तक मन में किसी अरिष्ट की आशंका से भयभीत रहेंगे। क्रोध भी आज अधिक रहने से व्यर्थ विवाद की संभावना अधिक रहेगी। किसी ग़लतफ़हमी के कारण स्वजनों से मनमुटाव होगा कार्य क्षेत्र पर भी हानि के योग है। संतान से पुराने मतभेद उभरने से पारिवारिक वातावरण अशान्त होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर आरंभिक बिक्री के बाद आज उदासीनता छायी रहेगी। बीमारी पर खर्च होगा। बुजुर्गो के साथ समय बिताएं मार्गदर्शन मिलेगा। यात्रा से लाभ कम थकान ज्यादा होगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

महासमुंद जिले में अवैध धान परिवहन और भण्डारण पर बड़ी कार्यवाही अलग अलग प्रकरण में 1555 कट्टा अवैध धान जब्त

महासमुंद जिले में अवैध धान परिवहन और भण्डारण पर बड़ी कार्यवाही अलग अलग प्रकरण में 1555 कट्टा अवैध धान जब्त

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान महासमुंद जिले के कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध धान संग्रहण और परिवहन पर रोक लगाने सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व, वन, मंडी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा 1555 कट्टा अवैध धान एवं 315 क्विंटल चावल जब्त कर संबंधित थानों एवं संस्थानों को सुपुर्द किया है।

बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत मंगलवार को टेमरी अंतर्राज्यीय जांच चौकी में जांच के दौरान कुल 315 क्विंटल चावल बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करते हुए पाया गया। वन विभाग एवं जांच चौकी कर्मियों द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए इसे थाना बागबाहरा को सुपुर्द किया गया। इसी तरह ग्राम बागबहरा कला में आज  संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 150 कट्टा धान जप्त किया गया। धान को नियम अनुसार मंडी/थाना के सुपुर्द किया गया है और संबंधित व्यक्तियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसी तरह आज विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम मलदामाल में टीम ने छापेमारी के दौरान 365 कट्टा अवैध धान ग्राम चारभाठा में संतोष गुप्ता के गोदाम से 105 कट्टा अवैध धान जप्त किया। इसी तरह ग्राम गूठानिपाली में संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 750 कट्टा अवैध धान बरामद किया गया। इस दौरान टीम ने मुकेश प्रधान के फार्म हाउस में लगभग 400 कट्टा अवैध धान तथा उसी परिसर में स्थित शतकुमार प्रधान के हिस्से का लगभग 350 कट्टा अवैध धान खुले में संग्रहित पाया। मौके पर तत्काल पंचनामा तैयार कर समस्त धान को जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी धान को मौके से उठाकर थाना सिंघोड़ा में विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जमा कराया गया है। बताया गया कि धान बिना किसी वैध दस्तावेज के भंडारित रखा गया था। ग्राम पिपरौद में जांच के दौरान 100 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। संयुक्त टीम ने धान को जब्त कर मंडी प्रबंधन को सुपुर्द किया।

इसी तरह तहसील पिथौरा अंतर्गत तहसीलदार एवं राजस्व टीम ने आज ग्राम श्रीरामपुर में अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम में श्यामलाल दीवान के घर की जांच की। जांच के दौरान टीम को उनके घर में 450 बोरी अवैध धान भंडारित मिला, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। राजस्व टीम द्वारा आवश्यक पंचनामा एवं दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त धान को नियम अनुसार सुरक्षित रखा गया। कलेक्टर ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान अवैध धान और चावल के परिवहन, संग्रहण या बिक्री को रोकने सभी उपार्जन केंद्रों और अंतर्राज्यीय जांच चौकियों को निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध वाहनों एवं भंडारण स्थलों की नियमित जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बसना-सलखंड में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: मां महालक्ष्मी की आराधना, विकसित छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के संकल्प और मोदी की गारंटी को पूरा करने संकल्पित

बसना-सलखंड में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: मां महालक्ष्मी की आराधना, विकसित छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के संकल्प और मोदी की गारंटी को पूरा करने संकल्पित

महासमुंद/ बसना प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बसना तहसील अंतर्गत ग्राम सलखण्ड के दौरे पर रहे। इस दौरान ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने यहां ग्रामीणों द्वारा आयोजित महालक्ष्मी देवी पूजन कार्यक्रम में पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन किया तथा विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए राज्य सहित क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजन कार्यक्रम के दौरान पुजारियों द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चार किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं और स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्र भी साथ थे। कार्यक्रम में बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम सलखंड में महतारी सदन की बनाने की घोषणा की। साथ ही यहां एनीकेट बनाने के लिए जल संसाधन विभाग को आवश्यक जानकारी जुटाकर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पवित्र अगहन मास के अवसर पर मां महालक्ष्मी की पूजा में शामिल होकर हृदय से अत्यंत आनंद और सौभाग्य की अनुभूति हो रही है। बसना और सलखंड के ग्रामवासियों ने वर्षों से जिस भक्ति और परंपरा को जीवित रखा है, वह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण उदाहरण है। अगहन मास हमारे अंचल के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह मास अन्न, धन और समृद्धि का प्रतीक है। इसी समय नई फसल खेतों में लहलहाती है, और घर-परिवार में सम्पन्नता के द्वार खुलते हैं। मां महालक्ष्मी जीवन में केवल धन ही नहीं, बल्कि सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और सदभाव का आशीर्वाद भी प्रदान करती हैं। इसी भावना के साथ हम सभी इस पूजन में शामिल होते हैं। मैं मां लक्ष्मी से राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षित वातावरण और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं। सलखंड गांव की यह 25 वर्षों से चल रही परंपरा न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सामुदायिक जागरूकता का भी उदाहरण है। यहां आयोजित मेला ग्रामीण संस्कृति, लोकाचार और पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने का माध्यम बन चुका है। मैं इस आयोजन समिति और सभी ग्रामवासियों को इस अनुकरणीय परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हृदय से बधाई देता हूं। आप सभी का यह स्नेह और विश्वास हमारी शक्ति है। आपके सहयोग से हम एक बेहतर, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रनिर्माण में जनभागीदारी के महत्व को बताते हुए कहा कि संविधान हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है और यही दस्तावेज भारत को एक सशक्त, एकजुट और प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने की दिशा देता है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ निर्माण समिति के सदस्यों के ऐतिहासिक योगदान का सम्मानपूर्वक उल्लेख किया और कहा कि समिति की दूरदृष्टि एवं प्रयासों ने आज के मजबूत और विकसित होते छत्तीसगढ़ की नींव रखी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के अग्रसर लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे छत्तीसगढ़ को नई दिशा और गति दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आवास निर्माण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 18 लाख आवासों की स्वीकृति इसी संकल्प की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को लाभ प्रदान किया गया है, जो महिलाओं के सम्मान और आर्थिक मजबूती की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने संविधान के प्रति निष्ठा, समरसता, समानता और राष्ट्रीय विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की अपील की और कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त प्रतिबद्धता से छत्तीसगढ़ भी विकसित भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री त्रिलोचन पटेल, हरिदास भारद्वाज, महालक्ष्मी समिति के अध्यक्ष प्राण नाथ साहू, सरपंच श्रीमती अंजू साहू मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि अगहन मास अंचल में पवित्र एवं शुभ माना जाता है। इस मास में ग्रामीण परिवार मां महालक्ष्मी प्रतीक स्वरूप बिठाकर श्रद्धापूर्वक पूजन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि अगहन मास कृषि सम्पन्नता, अन्न उत्पादन और परिवार की समृद्धि का प्रतीक है। इस अवसर पर की गई लक्ष्मी पूजा से घर-परिवार में धन-धान्य की वृद्धि, सुख-शांति और रोगों से रक्षा होती है। ग्राम सलखंड में पिछले 25 वर्षों से महालक्ष्मी समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा निरंतर सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का संरक्षण करते हुए महालक्ष्मी पूजन किया जा रहा है। गांव में प्रतिवर्ष 5 दिवसीय मेला भी आयोजित होता है, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आगंतुक शामिल होते हैं।

महासमुंद/26 नवंबर संविधान दिवस संविधान दिवस के अवसर पर साइबर सुरक्षा जागरूकता पर आधारित कार्यशाला संपन्न संविधान के उद्देशिका का किया गया सामूहिक वाचन

महासमुंद/26 नवंबर संविधान दिवस संविधान दिवस के अवसर पर साइबर सुरक्षा जागरूकता पर आधारित कार्यशाला संपन्न संविधान के उद्देशिका का किया गया सामूहिक वाचन

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत विशेष दिवस पर किए जाने वाले कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर आज ’’संविधान दिवस’’ 26 नवंबर के अवसर पर जिला न्यायालय महासमुंद के सभाकक्ष विधिक जागरूकता पर अधारित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद की सचिव श्रीमती आफरीन बानो ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय महासमुंद के सभाकक्ष में एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान तथा भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई।

कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में गुप्तेश आचार्य ने साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों और डिजिटल सुरक्षा के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक डिजिटल युग में फिशिंग, न्च्प् धोखाधड़ी, व्ज्च् फ्रॉड, सोशल मीडिया खाते हैक होना, बैंकिंग जानकारी की चोरी, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग जैसे साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे बचने के लिए जागरूकता ही सर्वोत्तम रक्षा है। अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। ओटीपी एवं पिन या पासवर्ड और बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें। केवल सत्यापित और आधिकारिक ऐप एवं वेबसाइट का प्रयोग करें। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या बलइमतबतपउमण्हवअण्पद पर शिकायत दर्ज करें। इस प्रकार भारतीय स्टेट बैंक महासमुंद ब्रॉच के हेड मैनेजर श्री प्रवीण जैन द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में साइबर सुरक्षा के लिए अपनाए जा रहे उपायों तथा ग्राहकों को सुरक्षित लेन-देन के लिए जागरूक करने के बैंक के प्रयासों के बारे में बताया गया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन लीगल एड डिफेंस कौसिल सिस्टम के डिप्टी श्री सलीम कुरैशी द्वारा किया गया।

इसी प्रकार कार्यक्रम अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनिता डहरिया द्वारा अपने उद्बोधन में संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए संविधान की महत्ता को बताते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन बेहद यादगार और ऐतिहासिक था। यह वह दिन था जब भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था और भारत ने संविधान को अपनाया था। यह देश का सर्वोच्च कानून है जो एक लोकतांत्रिक ढ़ांचा स्थापित करता है, नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान करता है और सरकार के अंगो के बीच शक्तियों का संतुलन सुनिश्चित करता है तथा सामाजिक न्याय को बढ़ावा देता है एवं राष्ट्रीय एकता बनाए रखता है।

नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा, समाज में न्याय, स्वतंत्रता और समानता सुनिश्चित करता है। इस अवसर पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री संघपुष्पा भतपहरी, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) श्रीमती मोनिका जायसवाल, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री आनंद बोरकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चेतना ठाकुर, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, लीगल एड डिफेंस कौसिल सिस्टम के चीफ श्री अरूण पटेल, सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, एलएडीसीएस के अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी गण एवं विभिन्न आरक्षी केन्द्रों में पदस्थ अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

 

महासमुंद/एकीकृत किसान पोर्टल में कैरीफ़ारवर्ड एवं डूबान, वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन हेतु अतिरिक्त समयावधि का निर्देश

महासमुंद/एकीकृत किसान पोर्टल में कैरीफ़ारवर्ड एवं डूबान, वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन हेतु अतिरिक्त समयावधि का निर्देश

महासमुंद/ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एकीकृत किसान पोर्टल में कैरीफ़ारवर्ड, डूबान एवं वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन कार्य के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया गया है। पूर्व में यह प्रावधान तहसील लॉगिन में 18 नवंबर 2025 से 25 नवंबर 2025 तक प्रभावी था।

अब कृषि विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि इस अतिरिक्त समयावधि के प्रावधान को दिनांक 30 नवम्बर 2025 तक समस्त समितियों के समिति लॉगिन में भी उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी भी पात्र कृषक का पंजीयन शेष न रहे। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं समितियों से अपेक्षा की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का पंजीयन पूर्ण कर किसानों को आवश्यक सहायता प्रदान करें।

महासमुंद*अब तक 51 हजार 555 टन से अधिक धान की खरीदी, सभी केंद्रों में सुचारु व्यवस्था*

महासमुंद अब तक 51 हजार 555 टन से अधिक धान की खरीदी, सभी केंद्रों में सुचारु व्यवस्था

महासमुंद/ राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारु गति से जारी है। आज खरीदी का 10वां दिन है और कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में निर्बाध एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदी की जा रही है।

जिला खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 130 समितियों के अंतर्गत 182 उपार्जन केंद्र संचालित हैं। आज दिनांक तक सभी उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से 50,502.96 टन धान की खरीदी की जा चुकी है तथा आज 26 नवम्बर को 1052.08 टन की खरीदी की जाएगी। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं, तौल व्यवस्था एवं सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता में रखते हुए, सुगम प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने धान खरीदी कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी नोडल अधिकारियों को सघन निगरानी के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी प्रतिदिन आबंटित अपने-अपने उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए, राज्य सरकार की धान खरीदी नीति के 29 बिंदुओं की चेकलिस्ट के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियों तौल-कांटा व्यवस्था, बारदाना एवं गोदाम सुविधा, पेयजल और बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अनुशासन, धान की गुणवत्ता जांच को सख्ती से सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिले के सभी उपार्जन केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, किसानों को बिना किसी बाधा के टोकन के अनुसार समय पर तुलाई के लिए बुलाया जा रहा है। साथ ही, परिवहन, भंडारण और तुलाई की प्रत्येक प्रक्रिया की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी कार्य राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।