CG : क्या सरायपाली ज़िला बनेगा राज्य शासन ने कलेक्टर से मांगी विस्तृत रिपोर्ट विधायक चातुरी नंद ने सीएम से भेंट कर की थी मांग

CG : क्या सरायपाली ज़िला बनेगा राज्य शासन ने कलेक्टर से मांगी विस्तृत रिपोर्ट विधायक चातुरी नंद ने सीएम से भेंट कर की थी मांग

 

संकर लहरे संवाददाता : सरायपाली, वर्षों से सरायपाली क्षेत्र की जनता जिस मांग को लेकर संघर्ष कर रही थी, वह अब पूरी होने की ओर बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ शासन ने सरायपाली को जिला घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विधायक चातुरी नंद की मांग के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय ने कार्यवाही शुरू कर दी है। सीएम सचिवालय के पत्र के बाद राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए कलेक्टर महासमुंद को निर्देशित किया है कि सरायपाली को जिला बनाने हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर शासन को भेजा जाए।

विधायक चातुरी नंद का ने इस संबंध में मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि “यह सरायपाली की जनता के लिए ऐतिहासिक क्षण है। क्षेत्र की जनता पिछले कई वर्षों से जिला बनाने की मांग कर रही थी। मैंने विधानसभा में, मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर और पत्राचार के माध्यम से लगातार इस विषय को उठाया। सरायपाली भौगोलिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से जिला बनने योग्य है।”

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि जिला बनने से यहां की जनता को छोटी-छोटी प्रशासनिक सेवाओं के लिए महासमुंद नहीं जाना पड़ेगा। राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और अन्य विभागों की सेवाएं लोगों को घर के पास ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरायपाली को जिला बनाने की दिशा में उठाया गया यह कदम आने वाले वर्षों में क्षेत्र के विकास की रफ्तार को दोगुना करेगा। यह पहल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।

सरायपाली विधायक नंद ने यह भी कहा कि यह अभी शुरुआत है, हम जिला बनने तक क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन करते रहेंगे। जिला बनने की लड़ाई हम सदन से सड़क तक लड़ते रहेंगे।

विदित हो कि 11 अगस्त 2025 को विधायक चातुरी डिगीलाल नंद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सरायपाली को जिला घोषित करने का अनुरोध किया था। विधायक चातुरी नंद के पत्र पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके बाद विभाग ने औपचारिक पत्र जारी कर कलेक्टर महासमुंद से प्रतिवेदन मांगा है।

*शासन ने मांगी यह जानकारी*

सरायपाली को जिला बनाने के लिए शासन ने कलेक्टर महासमुंद से निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने को कहा है –

1. भौगोलिक स्थिति
2. जनसंख्या
3. प्रशासनिक संरचना (तहसीलें, उपतहसीलें)
4. प्रस्तावित जिले में सम्मिलित होने वाली तहसीलों की सूची
5. मानचित्र – नए जिले की परिभाषित सीमा व क्षेत्र
6. अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक व प्रशासनिक दृष्टिकोण से आवश्यक विवरण

*क्यों जरूरी है सरायपाली जिला*

सरायपाली क्षेत्र का क्षेत्रफल व जनसंख्या काफी बड़ी है। वर्तमान में लोगों को छोटी-छोटी प्रशासनिक सेवाओं के लिए महासमुंद तक जाना पड़ता है। जिला बनने से आम जनता को प्रशासनिक कार्यों में सहूलियत मिलेगी।साथ ही योजनाओं और विकास कार्यों की गति तेज होगी।इसके अलावा सांस्कृतिक व भौगोलिक रूप से अलग पहचान को मजबूती मिलेगी।

*क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल*
सरायपाली को जिला बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। सरायपाली के पूर्व पार्षद एवं व्यापारी सुरेश भोई ने कहा कि यह क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से विकास का नया दौर शुरू होगा। इसके साथ ही केंदुआ निवासी तेजराम पटेल ने कहा कि सरायपाली को जिला बनाने की मांग वर्षों पुरानी है, विधायक की पहल से जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है जो कि एक अच्छी शुरुआत है। जिला बनने से फुलझर अंचल को नई पहचान मिलेगी।

महासमुंद जनचौपाल: भूमि दान से लेकर सट्टा-शराब और आंगनबाड़ी तक, कलेक्टर ने दिए समाधान के निर्देश

महासमुंद जनचौपाल: भूमि दान से लेकर सट्टा-शराब और आंगनबाड़ी तक, कलेक्टर ने दिए समाधान के निर्देश

महासमुंद 30 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन चैपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जन चैपाल में आज कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए।

जन चैपाल में इमलीभांठा महासमुंद निवासी श्री संतोष कुमार ने अपने स्वामित्व की भूमि को शासन को दान करने के संबंध में, महासमुंद निवासी ज्वाला सिंह ठाकुर द्वारा सट्टा और शराब के अपराधी के खिलाफ आवेदन, ग्राम आरंगी पिथौरा निवासी बाबूलाल प्रधान द्वारा पूर्वजों की भूमि में गाय पालन एवं अन्य कार्य की स्वीकृति हेतु आवेदन, ग्राम पिरदा तुमगांव निवासी सोनमत बाई द्वारा वन अधिकार पट्टा की द्वितीय प्रति प्रदान करने हेतु, ग्राम डूमरपाली सरायपाली के ग्रामवासियों ने आंगनबाड़ी के भवन निर्माण हेतु आवेदन किया।

कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा एवं श्री रवि कुमार साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

महासमुंद : महानवमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

महासमुंद : महानवमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

महासमुंद 30 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कैलेण्डर वर्ष-2025 के लिए महासमुंद जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को दशहरा (महानवमी) पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसी तरह आगामी 21 अक्टूबर 2025 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) को भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

महासमुंद 30 सितम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गुरुवार 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके फलस्वरूप कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने उक्त शुष्क दिवस में जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल. 3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट तथा मद्य भंडागार पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा

सरायपाली/अर्जुण्डा धाम में नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ सरायपाली ने समाजसेवी, बयोवृद्धों,मेधावी छात्रों एवं शिक्षिकाओं का किया सम्मान

सरायपाली/अर्जुण्डा धाम में नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ सरायपाली ने समाजसेवी, बयोवृद्धों,मेधावी छात्रों एवं शिक्षिकाओं का किया सम्मान

मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ विकासखण्ड सरायपाली के तत्वाधान में नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन अर्जुण्डा धाम के श्याम मंदिर शेड में किया गया।घण्टेश्वरी मंदिर अर्जुण्डा के मुख्य चौक से अतिथियों का स्वागत पुष्पहार, राधे गमछा, तिलक चंदन कर युवा शक्ति,मातृशक्ति,समाजसेवी,सामाजिक बंधु ने जुलूस की शक्ल में अगुवाई करते हुए जय यादव जय माधव के नारों के साथ जनसैलाब मुख्य द्वार पहुंचा।जहाँ मातृ शक्तियों एवं सामाजिक बंधुओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत करते कीर्तन, राउत नाचा,गाजे-बाजे, आतिशबाजी के साथ यादवीकला का प्रदर्शन करते हुए मंच तक लाया गया। सर्वप्रथम मां समलेश्वरी के पुजारी संतोष बगर्ती, दुर्योधन ने ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण, ईष्ट देवी मां समलेश्वरी एवं ग्राम देवी देवताओं की पूजा अर्चना तिलक, चंदन, दीप प्रज्जवलित कर आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

युधिष्ठिर छतर ने माँ समलाई भजन से देवी का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि चातुरी डिग्रीलाल नंद,अध्यक्षता हीराधार बगर्ती ब्लॉक अध्यक्ष मगधा यादव समाज सरायपाली, विशिष्ट अतिथि मोंगरा किशन पटेल अध्यक्ष जि.पं. महासमुंद, लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल अध्यक्ष ज. पं. सरायपाली, कुमारी धनेश्वर भास्कर सदस्य जि. पं. महासमुंद, लोकनाथ बारी सदस्य जि. पं. महासमुंद, बालमोती रेशम पटेल सदस्य ज. पं. सरायपाली, सबिता नंद सरपंच ग्रा. पं. अर्जुण्डा़, त्रिपुरा चित्रसेन बिशी सरपंच ग्रा. पं. देवलभांठा, प्रखर अग्रवाल संस्थापक संगम सेवा समिति सरायपाली, संरक्षक मगधा यादव समाज ध्रुव मलिक, रथराम यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष यादव, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ पवन कुमार यादव, जिलाध्यक्ष महासमुंद शरद हंसराज, जिला सचिव ओम प्रकाश छत्रपति, मनोहर यादव परिक्षेत्र अध्यक्ष बागबाहरा, कन्हैया यादव परिक्षेत्र अध्यक्ष खल्लारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मदन दीप,शाखा अध्यक्ष देवलभांटा कृष्टो टाणी, शाखा अध्यक्ष पोडा़गढ़ फकीर कठार, शाखा अध्यक्ष छुईपाली मोहर सिंह कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश भोई कर्मठ समाजसेवी विजय यादव मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत तिलक चंदन लगाकर, पुष्पहार, राधे गमछा,पगड़ी पहनाकर किया गया। मुख्य अतिथि विधायक नंद जी ने सभी यादव बंधुओं को नुआखाई की बधाई देते हुए कहा कि मगधा यादव समाज शिक्षा, संस्कृति और एकता के पथ पर हमेशा अग्रसर रहा है

सामुदायिक भवन समाज की गतिविधियों का केंद्र बनेगा और आने वाले पीढ़ीयों को नई दिशा देगा। समाज के उत्थान और विकास के लिए मैं सदैव आपके साथ खड़ी हूं, यादव समाज का स्नेह मुझे हमेशा मिला है। विधायक नंद जी ने समाज के सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। पटेल जी ने शुभकामनाएं देते हुए संगठित रहने के लिए प्रेरित किया। बारी जी ने यादवों के कार्यक्रम की सराहना की। भास्कर जी ने बधाई देते हुए कहा कि यादव समाज वर्षों से सभी को पानी पिलाते आ रहे हैं जल की व्यवस्था हेतु नलकूप खनन की घोषणा की। संतोष यादव जी ने कहा हम सब यदुवंशी भगवान कृष्ण के वंशज है हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक ध्यान देना चाहिए और हमें संगठित होकर रहना चाहिए।

मेधावी छात्रों में कक्षा 12वीं से कु. रघुनंदिनी यादव, शिव शांति हाथी, सोनिया यादव, पिंकू मटारी कक्षा 10 वीं से दिनेश यादव, रितिका दीप, रोहिणी यादव,श्रुति जाल, रोशनी हाथी, कमल कुमार सालमा,लक्ष्मी बगार को मोमेंटो,पुष्पहार, राधे गमछा एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. पवन कुमार यादव को पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर मगधा यादव समाज द्वारा सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार समाज एवं नगद राशि ₹ 1000-1000 स्वर्गीय श्री भरत लाल छत्रपति की स्मृति में उनके सुपुत्र ओम प्रकाश छत्रपति द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार समान एवं नगद राशि ₹ 700 – 700 ब्लॉक उपाध्यक्ष मदन दीप रिटायर्ड फौजी के द्वारा दिया गया।तृतीय पुरस्कार समान एवं नगद राशि ₹500 – 500 देवलभांठा सचिव सुरेंद्र भोई ने दिया।बयोवृद्ध समाजसेवी शाखा सभा देवलभांठा से ध्रुव मलिक,रथराम यादव, सीताराम बांक, शुकलाल थपा, नीलांबर भोई,मुरली महार, पोडा़गढ़ शाखा से भारत धराई, शौकी लाल मनहरा, नंदलाल यदु, राजकुमार यादव, संतोष यादव, घनश्याम महाकुर, माधव धराई,छुईपाली शाखा से अमृत लाल बगर्ती,लोकनाथ कठार,सरदाकर यादव,कृष्णो बाघ का श्रीफल, गमछा, पुष्पहार से सम्मान कर आशीर्वाद लिया गया।

आज के दिन को यादगार बनाने के लिए सभी बंधु ,भगिनी पीतांबरी पोषाक(पुरुष पीला कुर्ता, पजामा और नारी शक्ति पीला साड़ी) पहनकर एकता का परिचय दिया जो यादवों की पहचान है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें मां समलाई ,श्री गणेशा, रिमिक्स संबलपुरी, डालखाई, नुआखाई,रस जामुडाली,हाय गो जशोदा रानी नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया दर्शकों ने भी नगद राशि, मेडल प्रदान कर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम के अंत में हजारों की संख्या में एक साथ सभी यादव बंधु नवाचारा खाकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किए। सभी बंधु,भगिनी उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण कर खुशी जाहिर किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रहास मटारी, हेमंत भोई, सुबोध गोवर्धन यादव, प्रेम यादव,संपत बाग, लखपति महाकुर, हलधर बगार, गुलाब सालमा, सरोज यादव, बुलु यादव, कृष्णा यादव, विक्रम यादव, सुनील यादव,महिन कठार, पंकज यादव, प्रेम लाल यादव,गिरजाशंकर यादव,देवेन्द्र यादव, विद्या यादव,बिहारी यादव,विष्णु छत्रपति, श्याम लम्हा, सुरेंद्र कठार, मधुमंगल छत्रपति, प्रताप जाल,निरंजन कठार,गोलबदन दीप, महेंद्र जाल, मैनेजर बंछोर, सुभाष यादव, शिव यादव, नरसिंग कठार, संजय यादव, हृदयानंद यादव, उत्तम कठार, श्वेत बगार, महेश मटारी, विकास जाल,अनिरुद्ध सालमा,प्रकाश यादव,बाबूलाल यादव, राधेश्याम यादव,रंगीन बाघ,चंद्रमणि यादव कौशिक यादव, चक्रधर यादव,दुबराज,तुलाराम, मनबोध, निर्मल यादव,रामकुमार,गजेन्द्र, कुमार यादव, किशन,जुगेश,भुवनेश्वर मलिक, जयकृष्ण, जोगेंद्र, मनोज यादव,नरेश दीप, रेशम यादव, नुराधन,दुखनाशन,रामकुमार यादव, धनश्याम दीप तीनों परिक्षेत्र के बंधुओं, नारी शक्ति में विनोदिनी यादव,उमा यादव, किरण यादव, भाविका यादव, धारा यादव,अलादिनी यादव, सचिता यादव,मानसी यादव, सुजाता यादव, सुषमा यादव,सरिता यादव, रीमा यादव, युवा शक्ति नारायण यादव, मुन्ना यादव ,जितेंद्र यादव ,सुदामा यादव, लोकेश यादव और बच्चों का सहयोग सराहनीय रहा।कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र भोई एवं राम कृष्ण गजपोड़ ने किया।आभार प्रदर्शन प्रांतीय संगठन मंत्री पवन यादव ने किया। उक्त जानकारी प्रांतीय सचिव दुर्वादल दीप ने दिया।

छत्तीसगढ़: प्रदेश के किसानों को अब तक 8.35 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद वितरित लक्ष्य का शत प्रतिशत खाद का हो चुका वितरण

छत्तीसगढ़: प्रदेश के किसानों को अब तक 8.35 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद वितरित लक्ष्य का शत प्रतिशत खाद का हो चुका वितरण

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश में चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण जारी है। 29 सितंबर 2025 की स्थिति में किसानों को 14 लाख 59 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका हैं, जो लक्ष्य का शत प्रतिशत है।

वितरित किए गए उर्वरक में 07 लाख 22 हजार 552 मीट्रिक टन यूरिया, 02 लाख 12 हजार 901 मीट्रिक टन डीएपी, 02 लाख 18 हजार 721 मीट्रिक टन एनपीके, 67 हजार 990 मीट्रिक टन पोटाश तथा 2 लाख 36 हजार 393 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट का वितरण किया गया हैं।

गौरतलब है कि इस खरीफ सीजन में राज्य में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से किसानों को 14.62 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद वितरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसके विरूद्ध अब तक 16 लाख 71 हजार मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भण्डारण करा लिया गया है। भण्डारण के विरूद्ध 14 लाख 59 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किसानों को किया जा चुका है। किसानों को सुगमता पूर्वक खाद का वितरण सोसायटी और निजी विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खाद बीज वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

CG सरायपाली में बीईओ और बीआरसी प्रभारी हटाए गए, टीकमचंद पटेल बने नए बीईओ शिक्षक संघ प्रांतीय सचिव ने साधा निशाना, शिक्षा मंत्री को कहा…………………………

सरायपाली में बीईओ और बीआरसी प्रभारी हटाए गए, टीकमचंद पटेल बने नए बीईओ – शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव ने साधा निशाना

महासमुंद (छत्तीसगढ़)।
शिक्षा विभाग में लंबे समय से चल रही शिकायतों और विवादों के बीच सरायपाली शिक्षा विकासखंड में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रकाश चंद्र मांझी और बीआरसी प्रभारी सतीश स्वरूप पटेल को उनके मूल शालाओं में भेज दिया गया है। वहीं, सरायपाली विकासखंड की नई जिम्मेदारी टीकमचंद पटेल को सौंपी गई है, जो इससे पहले मोहदा के शासकीय विद्यालय में पदस्थ थे।

आदेश को प्रशासनिक दृष्टि से पारित बताया गया है, लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि मांझी और पटेल दोनों पर आर्थिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगे हुए थे। इन आरोपों की जांच अभी भी जारी है। बीईओ प्रकाश चंद्र मांझी को सीधे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जम्हारी पदस्थ किया गया है, वहीं सतीश स्वरूप पटेल भी अपने मूल पद पर लौट गए हैं।

शिक्षक संघ का प्रांतीय सचिव सामने आया इस कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव रूपानंद पटेल ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा—“भ्रष्टाचार और विवादों में घिरे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी को हटाया गया है। इस निर्णय के लिए शिक्षा मंत्री जी का धन्यवाद।”उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में आगे कहा—“हो गया सफाया… अब विकासखंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसीसी से सफाया का कोई संबंध नहीं है।”

उनकी इस टिप्पणी ने पूरे सरायपाली क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है। हालांकि यह भी तथ्य है कि स्वयं रूपानंद पटेल वर्तमान में एक मामले में निलंबित हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विभागीय कार्रवाई को सही ठहराते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

जांच पर टिकी निगाहें स्थानीय स्तर पर शिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि यदि अधिकारियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी, तो सच्चाई सामने आएगी। कई शिक्षकों का आरोप है कि विकासखंड में योजनाओं के क्रियान्वयन और शैक्षणिक संसाधनों के वितरण में लंबे समय से गड़बड़ियां की जा रही थीं। अब जब अधिकारियों को हटा दिया गया है और नए बीईओ की नियुक्ति हो गई है, तो सभी को उम्मीद है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार आएगा।

 

नए बीईओ बने टीकमचंद पटेल की छवि अब तक एक सरल और अनुशासित शिक्षक के रूप में रही है। वे मोहदा विद्यालय में पदस्थ थे और वहां अपने कार्यकाल में कई शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया। सरायपाली के शिक्षक और विद्यार्थी अब उनसे उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वे विकासखंड की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाएंगे और पुराने विवादों से बाहर निकालेंगे।

शिक्षा जगत में हलचल

सरायपाली ब्लॉक शिक्षा विभाग में यह बदलाव अचानक आया है। बीईओ और बीआरसी प्रभारी दोनों का एक साथ हटाया जाना और नए बीईओ की नियुक्ति अपने आप में बड़ा संकेत माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जांच में भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह कार्रवाई शिक्षा विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक मिसाल साबित होगी।

फिलहाल प्रशासनिक आदेश लागू हो चुका है। टीकमचंद पटेल ने कार्यभार संभाल लिया है, लेकिन पूरे घटनाक्रम ने सरायपाली ब्लॉक ही नहीं, बल्कि पूरे महासमुंद जिले में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Special Trains: दशहरा, दीपावली और छठ पर यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत, रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

Special Trains: दशहरा, दीपावली और छठ पर यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत, रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

 

CG News:दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर कंफर्म सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी। रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों को अनावश्यक इंतजार और भीड़ की परेशानी से राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक आरामदायक होगी। यह पहल खासकर त्योहारों पर घर लौटने वालों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

बिलासपुर-हडपसर (पुणे) पूजा स्पेशल (08265/08266)

बिलासपुर से 22 अक्टूबर को चलेगी।

हडपसर (पुणे) से 23 अक्टूबर को छूटेगी।

बिलासपुर-यलहंका स्पेशल

22 फेरे के लिए संचालित।

बिलासपुर से 30 सितंबर, 07, 14, 21, 28 अक्टूबर एवं 04, 11, 18 नवंबर को चलेगी।

ठहराव: भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया।

दुर्ग-सुल्तानपुर पूजा स्पेशल (08763/08764)

12 फेरे के लिए चलाई जा रही है।

यात्रियों को 22 नवंबर तक इसकी सुविधा मिलेगी।

ठहराव: रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया।

दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल

05 अक्टूबर से 24 नवंबर तक संचालित।

पर्याप्त बर्थ उपलब्ध।

ठहराव: दुर्ग, रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया।

इतवारी-शालीमार स्पेशल (08865/08866)

10 फेरे के लिए चलाई जा रही है।

27 सितंबर से 02 अक्टूबर तक संचालित।

ठहराव: गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़।

Online Farud: लोन के नाम पर धोखा, पीएम समृद्धि योजना के नाम पर व्यवसायी से ₹73 लाख की ऑनलाइन ठगी

Online Farud: लोन के नाम पर धोखा, पीएम समृद्धि योजना के नाम पर व्यवसायी से ₹73 लाख की ऑनलाइन ठगी

 

बिलासपुर: सकरी में रहने वाले मेडिकल व्यवसायी को 30 प्रतिशत छूट के साथ 70 लाख लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने 73 लाख की ठगी कर ली। जब व्यापारी ने अपने रुपये मांगे तो जालसाज और रुपये जमा करने पर सारे रुपये एक साथ वापस करने झांसा देने लगे। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

अनजान नंबर से आया काल

सकरी के नेचर सिटी में रहने वाले राजेश पांडेय (50) मेडिकल व्यवसायी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 फरवरी की दोपहर उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने खुद को निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी जिग्नेश त्रिवेदी बताया। उसने व्यवसायी को बताया कि पीएम समृद्धि योजना के तहत 50 लाख का लोन मिल सकता है। व्यापार के लिए लोन की आवश्यकता होने पर व्यवसायी ने उससे बातचीत की। तब जिग्नेश ने लोन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए व्यवसायी से दस्तावेज मांगे।

वाट्सएप पर भेजे जरूरी दस्तावेज

व्यवसायी ने वाट्सएप के माध्यम से जरूरी दस्तावेज बैंक कर्मचारी को दे दिए। दस्तावेज मिलने के बाद जिग्नेश ने बताया कि व्यवसायी को 70 लाख रुपये लोन मिल सकता है। साथ ही इसमें योजना के तहत 30 प्रतिशत छूट मिलेगी। उसने प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर 14 फरवरी को 19 हजार 900 रुपये मांगे। तब व्यवसायी अपनी दुकान पर थे। उन्होंने जिग्नेश के बताए एकाउंट पर आनलाइन रुपये भेज दिए। इसके दो दिन बाद 16 फरवरी को लोन इंश्योरेंस के नाम पर 35 हजार 700 रुपये मांगे।

इसे भी व्यवसायी ने आनलाइन ट्रांसफर किया। इसके बाद अलग-अलग बहानों से उनसे करीब कुल 73 लाख रुपये जालसाजों ने ले लिए। जब व्यवसायी को लोन नहीं मिला तब उन्होंने अपने पूरे रुपये वापस मांगे। अब जालसाज और रुपये जमा करने पर सारे रुपये एक साथ लौटाने का आश्वासन दे रहे हैं। इधर ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने पूरे मामले की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। व्यवसायी के बताए एकाउंट नंबर और मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ दुर्गा पूजा पंडाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस वजह से युवाओं के हाथों से उतरवाए दो हजार कड़े

छत्तीसगढ़ दुर्गा पूजा पंडाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस वजह से युवाओं के हाथों से उतरवाए दो हजार कड़े

 

जांजगीर चांपा: नैला दुर्गा पंडाल में संभावित रूप से हमलों में उपयोग में लाए जाने वाले दो हजार स्टील के कड़े युवाओं के हाथों से उतरवाए गए। कई कड़े इतने भारी और खतरनाक पाए गए कि उन्हें हथियार के रूप में इस्तेमाल भी किया जा सकता था। साथ ही पुलिस ने चार चाकू भी जब्त किए हैं।

नैला पंडाल मेले में पुलिस पेट्रोलिंग

पुलिस टीम की ओर से लगातार नैला पंडाल, मेले में पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए। इस पूरे अभियान की फोटो और वीडियो संकलित किए गए हैं। नैला मां दुर्गा पंडाल एवं मेले की शांति, सुरक्षा एवं धार्मिक माहौल को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

युवकों से कड़े निकलवाए

नैला मेले में घूमने वाले उन युवकों की पहचान की गई, जिनके व्यवहार में संदेह था और जो समूह बनाकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिख रहे थे। युवकों से कड़े निकलवाए गए और जमा कराए गए। नवरात्र पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।

पुलिस पेट्रोलिंग पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वों के व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने के लिए लगातार भीड़ भाड़ जगहों पर पेट्रोलिंग की जा रही है एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को विशेष ध्यान रखते हुए रात्रि में भी विशेष गस्त की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नवरात्र पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई

एसपी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

सरायपाली : BSCPL टोलवे नवजीवन हॉस्पिटल और हाईवे सिंघोड़ा माता मंदिर परिसर में स्वच्छता, स्वास्थ्य जाँच और बाल-मनोरंजन शिविर का सफल आयोजन

सरायपाली : BSCPL टोलवे नवजीवन हॉस्पिटल और हाईवे सिंघोड़ा माता मंदिर परिसर में स्वच्छता, स्वास्थ्य जाँच और बाल-मनोरंजन शिविर का सफल आयोजन

सिंघोड़ा। नवरात्रों के पावन अवसर और स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत BSCPL औरंग टोल्वे लिमिटेड द्वारा माँ रुद्रेश्वरी देवी मंदिर सिंघोड़ा परिसर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में स्वच्छता अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र-जाँच, तथा बच्चों के लिए मनोरंजन व्यवस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस कार्यक्रम को इंसिडेंट मैनेजर पवन प्रशांत सिंह के कुशल मार्गदर्शन और नवीन सैनी की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। शुरुआत मंदिर परिसर की सफाई से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर खोला गया। बड़ी संख्या में लोगों ने यहाँ रक्तचाप, शुगर और आँखों की जाँच करवाई तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।

सरकारी अस्पताल बसना से डॉ. दुर्जा प्रधान और यशवंत ने नेत्र परीक्षण किया। वहीं, नवजीवन हॉस्पिटल की टीम—हीरालाल पटेल, रुखसाना, सत्यवती निषाद, दुलारी और नमिता ने सामान्य स्वास्थ्य जाँच की जिम्मेदारी निभाई।

आपातकालीन सेवाओं के लिए हाईवे पेट्रोलिंग टीम से पैरामेडिक अश्वनी मिश्रा और द्रुपद पटेल मौजूद रहे। वहीं, व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देने में RPO जाधव प्रधान और उनकी टीम ने अहम योगदान दिया।

बच्चों के लिए विशेष पहल भी की गई। माता-पिता के चेकअप के दौरान बच्चों को व्यस्त और प्रसन्न रखने हेतु G9 कंपनी के सौजन्य से चॉकलेट वितरण किया गया।

इस बहुउद्देशीय शिविर ने न केवल श्रद्धालुओं को तात्कालिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराईं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक सहयोग का भी सशक्त संदेश दिया। BSCPL औरंग टोल्वे लिमिटेड, नवजीवन हॉस्पिटल और सरकारी अस्पताल बसना का यह संयुक्त प्रयास समाज सेवा की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।