सरायपाली : ओम हॉस्पिटल में विटामिन की कमी और कमजोरी का आधुनिक उपचार शुरू

सरायपाली : ओम हॉस्पिटल में विटामिन की कमी और कमजोरी का आधुनिक उपचार शुरू

सरायपाली। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सरायपालीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब स्थानीय ओम हॉस्पिटल में विटामिन की कमी, कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के लिए आधुनिक इलाज और परामर्श की विशेष व्यवस्था शुरू की गई है।

हॉस्पिटल प्रबंधन ने जानकारी दी कि यहां मरीजों को विटामिन, आयरन और कैल्शियम की कमी की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही, पाचन संबंधी बीमारियों, सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण का भी प्रभावी इलाज किया जाएगा। इसके अलावा डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

हॉस्पिटल में मरीजों का उपचार वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मीरा देवड़ानी द्वारा किया जाएगा, जिन्हें मेडिसिन विभाग में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक मरीजों के परामर्श हेतु उपलब्ध रहती हैं।

जनहित को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल ने विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया है। आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और इंश्योरेंस के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा बीपीएल कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। विशेष रूप से प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श शिविर भी आयोजित किया जाता है।

ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे पर स्थित है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएँ और समय पर उपचार प्राप्त करें।

Good News: छात्राओं को मिलेंगे ₹30 हजार, 117 करोड़ से तीन फ्लाइओवर का शिलान्यास, रायपुर को मिलेगी जाम से मुक्ति!

Good News: छात्राओं को मिलेंगे ₹30 हजार, 117 करोड़ से तीन फ्लाइओवर का शिलान्यास, रायपुर को मिलेगी जाम से मुक्ति!

रायपुर: राजधानी के रिंग रोड-2 में 117 करोड़ रुपये में तीन फ्लाइओवर बनाए जाएंगे। जरवाय, हीरापुर और सरोरा चौक पर फ्लाइओवर बनने से टाटीबंध व भनपुरी के मध्य हीरापुर, अटारी, जरवाय, तेंदुआ, गुमा, कोटा, मोहबा बाजार आदि क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों के साथ पूरे नगरीय क्षेत्र को सुगम, सुव्यवस्थित व बाधारहित सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री ने किया शिलान्यास

उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने सोमवार को रिंग रोड-दो हीरापुर चौक (गनपत चौक) में तीनों फ्लाइओवरों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अटल निर्माण वर्ष मनाया जा रहा है। हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे के संकल्प के साथ लगातार लोगों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाया जा रहा है। राजधानी को संवारने का काम लगातार हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विकसित देश बनाने की दिशा में GST रिफार्म संबंधी बड़ा फैसला लिया है। इससे साबुन, बिस्कुट से लेकर कार, कंप्यूटर सहित सभी समानों की खरीदी पर एक समान में बचत होने वाली है। जीएसटी बचत उत्सव नवरात्र के पहले दिन से प्रारंभ हुआ है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ लोगों को मिलेगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा सहित राज्य के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

‘गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार’

रायपुर शहर को राजधानी के अनुरूप विकसित करने की दिशा में आगे ले जा रहे हैं। विधायक राजेश मूणत ने कहा कि गरीब परिवारों की चिंता करने वाली सरकार है। ओव्हर पास सड़क निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा आदि मौजूद थे। फ्लाइओवर और लागत की स्थिति जरवाय मार्ग में बंगाली होटल के पास- 23 करोड़ 89 लाख 49 हजार हीरापुर चौक – 49 करोड़ 40 लाख दस हजार सरोरा चौक पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास – 43 करोड़ 76 लाख 48 हजार –

10वीं, 12वीं पास करने वाली छात्राओं को मिलेंगे 30 हजार रुपये

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास करने वाली छात्राओं को महाविद्यालयीन पढ़ाई करने के लिए 30 हजार रुपये की सहायता देगी। प्रदेश में छात्राओं को आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में नही छोड़नी पड़ेगी। उन्होंने गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार ने फैसला लिया है।

छात्राओं से बातचीत में बताया कि उन्होंने कक्षा तीसरी तक गांव में पढ़ाई की। शासकीय भवन नहीं था। हमारे ही परिवार का एक कच्चा मकान था। घर से चटाई ले जाते और बैठा करते। हर शनिवार को गोबर से पोताई करते थे। अब सरकार भव्य और बड़े विद्यालय बना रही है। सरकार स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा के बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर हाइटेक शहर बन रहा है।

CG पिथौरा। चार अलग-अलग FIR ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा , शराब जब्ती व गिरफ्तारी तथा दो घरेलू/सामुदायिक मारपीट की घटनाएँ शामिल है

CG पिथौरा। चार अलग-अलग FIR ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा , शराब जब्ती व गिरफ्तारी तथा दो घरेलू/सामुदायिक मारपीट की घटनाएँ शामिल है

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में युवक रंगे हाथ पकड़ा गया
पिथौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिथौरा निवासी नमन गोयल (28) को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाते रंगे हाथ पकड़ा। थाना पिथौरा की टाउन पेट्रोलिंग टीम ने 28/09/2025 को मुखबिर-त्रिफल सूचना के आधार पर ओमप्रकाश वासुदेव व डिगेश नायक को गवाह बनाकर नमन गोयल को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। उसके कब्जे से दो मोबाइल (Vivo 1935 व Vivo Y51A — IMEI क्रमांक रिपोर्ट में अंकित), मोबाइल में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने, व्हाट्सएप/फोनपे व ब्राउज़र पर लेन-देनों के साक्ष्य तथा सट्टे की नगदी ₹1,200 सहित कुल मालमत्ता की कीमत लगभग ₹16,200 जब्त की गई। आरोपी से आकाश अग्रवाल (सरायपाली) व राजा सलूजा (बागबाहरा) के माध्यम से आईडी उपयोग और लेन-देनों का संबंध भी प्राप्त हुआ है। प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 व 112(2) के अंतर्गत कार्रवाई की गई तथा जब्ती पश्चात आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है। जांच जारी है।

ठाकुरदिया खुर्द में हाथ भट्ठी-निर्मित महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार
29/09/2025 को थाना पिथौरा की टीम को मुखबिर सूचना पर ठाकुरदिया नाला के पास गंगाधर सिन्हा (34) के कब्जे से लगभग 4 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित देशी महुआ शराब बरामद हुई। मौके पर आरोपित की मोटरसाइकिल (Hero Honda Splendor Pro, CG06PA0232) व 5 ली-जरीकेन में ~4 लीटर महुआ शराब जप्त की गई; कुल सामग्री की क्रय-आक्य अनुमानित कीमत लगभग ₹20,800 आंकी गई। प्रधान आरक्षक व हमराह स्टाफ ने गवाह राकेश सिकिया व केशव राम साहू को धारा 179 बीएनएसएस नोटिस देकर पंचनामा सहित जब्ती की कार्यवाही की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)A के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध हुआ; गिरफ्तारी के बाद मामला जमानतीय होने पर सक्षम जमानत पर रिहा किया गया — पर विवेचना जारी है। रिपोर्ट दर्ज करने वाले अधिकारी के रूप में प्र0आर0 408 नीलम मिश्रा का उल्लेख है।

पिथौरा में घरेलू हिंसा — आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने पति व सास पर हमला होने की शिकायत दर्ज कराई
वार्ड नं.12, रानीसागर पारा, पिथौरा निवासी, बतायी गई महिला (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, MA तक शिक्षा) ने कहा है कि 28/09/2025 की सुबह लगभग 07:00 बजे उसके पति यदुराज मानिकपुरी व सास भगवती मानिकपुरी ने उसे घर से निकालने को लेकर झगड़ा-टकराव किया। आरोप है कि दोनों ने मां-बहन की गालियाँ देते हुए लाठी-डंडे और हाथ-मुक्का से हमला किया; महिला को सिर पर गंभीर चोटें आईं, खून भी बहा। महिला ने बताया कि पति चाकू लेकर आया था जिसे उसने रोकने की कोशिश की, इस दौरान दाहिने हाथ में भी चोट लगी। आसपास के लोगों ने घटना देखी। पीड़िता ने पुलिस के समक्ष रिपोर्ट कर कार्रवाई की मांग की है; प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच प्रगति पर है।

पड़ोसियों पर भी रविवार सुबह हमले की शिकायत
वार्ड नं.13, बागडपारा की एक महिला (रोजगार मजदूरी, प्राथमिक शिक्षा) ने भी 28/09/2025 की सुबह की घटना बताते हुए शिकायत दी कि मानिकपुरी परिवार के कुछ लोग (नीरज मानिकपुरी, माखन मानिकपुरी व एक अन्य साथी) घर आकर गाली-ग्लौज करते हुए डंडे से हमला करने की नीयत से उन पर गिर पड़े। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और गृहमहिला व उसकी मां को बचाते समय मारपीट हुई। स्थानीय लोगों ने बीच में आकर स्थिति को देखा; पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई की माँग की है।

CG बसना : चार अलग-अलग मामले मे FIR अखराभांठा में ट्रैक्टर विवाद, पैता में नवरात्रि कार्यक्रम से लौटती महिला पर हमला, ढालम में दुर्गा दर्शन से लौटते मजदूर की पिटाई और बसना में अवैध शराब बरामद

0

 

महासमुंद। जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में बीते 27 और 28 सितंबर को अलग-अलग घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें खेत और बाड़ी विवाद से लेकर महिला पर हमला, दुर्गा दर्शन से लौट रहे मजदूर के साथ मारपीट और अवैध शराब की तस्करी का मामला शामिल है। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

पहला मामला : ट्रैक्टर को लेकर विवाद, महिला पर हमलाbग्राम अखराभांठा तुकड़ा की रहने वाली सूलोचना चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 सितंबर को बसंती खुंटे का बेटा खोलबहरा खुंटे, मोहन खुंटे के ट्रैक्टर को लेकर उनके बाड़ी से गुजरा। इससे बाड़ी में लगी सब्ज़ियाँ दब गईं। जब पीड़िता ने विरोध किया तो बसंती खुंटे ने झगड़ा किया।

 

अगले दिन 28 सितंबर की शाम 7 बजे फिर से गाली-गलौज हुई और बसंती खुंटे ने अपने घर के सामने रखे लोहे के छड़ से महिला के सिर पर हमला कर दिया। सिर से खून बहने लगा। घटना को ग्रामीण कमला बाई रात्रे और कुड़ेकेलहीन ने देखा। पीड़िता को डायल 112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया और फिर थाना पहुँची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

 

दूसरा मामला : नवरात्रि कार्यक्रम से लौट रही महिला पर हमला चौकी भंवरपुर अंतर्गत ग्राम पैता की सूलोचना चौधरी (58 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 27 सितंबर की रात 11:30 बजे वह नवरात्रि पर्व पर रंगमंच में डांस कार्यक्रम देखकर लौट रही थीं। तभी गांव का योगेश सिदार (20 वर्ष), शराब के नशे में वहाँ पहुँचा और महिला को बीड़ी न पीने देने की बात पर मां-बहन की गालियां देने लगा।

आरोपी ने महिला के सिर और माथे पर मुक्के से वार किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना को महेन्द्र चौधरी और मुन्ना चौधरी ने देखा और बीच-बचाव किया। अगले दिन 28 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी पर धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।

तीसरा मामला : दुर्गा दर्शन से लौटते समय मजदूर पर हमला ग्राम डोंगरीपाली निवासी मजदूर ऋषिकेश यादव (31 वर्ष) ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साले रामाकांत यादव के साथ 27 सितंबर की रात लगभग 9 बजे राममाटा दुर्गा दर्शन के लिए गया था। रात 10 बजे लौटते समय ग्राम ढालम के बड़खामुड़ा तालाब के पास कुछ युवक शराब पीकर हल्ला-गुल्ला कर रहे थे।

ऋषिकेश ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दलदली गांव के संजय पटेल, अमन पटेल और उनके अन्य साथियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का से हमला कर दिया। इसमें पीड़ित की बाईं आंख के पास गंभीर चोट आई और आंख लाल हो गई। घटना का गवाह रामाकांत यादव बना जिसने बीच-बचाव किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है।

चौथा मामला : बसना में अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार प्रधान आरक्षक की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 28 सितंबर को बसना के खटखटी रोड ओवरब्रिज के पास दबिश दी। यहाँ अमर कुमार बेहरा (31 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 4 खटखटी रोड, स्कूटी पर अवैध शराब बेचने की फिराक में था।

पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और तलाशी लेने पर सफेद बोरी में रखे 32 पाव देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 5 लीटर 760 एमएल) बरामद की। शराब की अनुमानित कीमत 2,560 रुपये आंकी गई। साथ ही बिना नंबर की नीले रंग की बैटरी चालित स्कूटी, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये है, भी जब्त की गई।
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए 

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए

 

मेष👉अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृषभ👉ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।

मिथुन👉का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।

कर्क👉ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह👉मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।

कन्या👉ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।

तुला👉रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

वृश्चिक👉तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु👉ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नवीन आभूषण पर व्यय होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।

मकर👉भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।

कुंभ👉गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा।

मीन👉दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।

छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज के छात्र ने खुद को गोली मारी, लंबे समय से डिप्रेशन में था युवक

छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज के छात्र ने खुद को गोली मारी, लंबे समय से डिप्रेशन में था युवक

 

बिलासपुर: राजकिशोर नगर शक्ति चौक के पास रहने वाले 21 वर्षीय संस्कार सिंह ने रविवार देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। संस्कार मेडिकल कॉलेज का छात्र था और लंबे समय से डिप्रेशन में बताया जा रहा है।

गोली चलने की आवाज पर पहुंचे परिजन

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वह कमरे में अकेला था। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो संस्कार खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पढ़ाई को लेकर तनावग्रस्त था

मृतक के पिता चित्रसेन सिंह बिल्डर्स का काम करते हैं। परिजनों का कहना है कि संस्कार पढ़ाई को लेकर तनावग्रस्त था। सोमवार को उसे भोपाल उच्च शिक्षा के लिए रवाना होना था। परिवार को उम्मीद थी कि पढ़ाई शुरू होने से उसका मनोबल बढ़ेगा, लेकिन इससे पहले ही उसने यह कदम उठा लिया।

Raipur के होटल में युवक की हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, प्रेमिका पर शक

Raipur के होटल में युवक की हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, प्रेमिका पर शक

 

रायपुर। राजधानी के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में सोमवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सद्दाम दो दिन पहले अपनी एक युवती परिचित के साथ होटल में ठहरा था। सोमवार को उसका शव कमरे में रक्तरंजित अवस्था में मिला।

युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की गला रेतकर धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस को आशंका है कि सद्दाम की हत्या उसके साथ आई युवती ने ही की होगी। बताया जा रहा है कि युवती मृतक की प्रेमिका थी और दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। होटल के सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर खंगाले जा रहे हैं। पुलिस युवती की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद से लापता बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद जटाकन्हार मे पोषण माह पर विशेष कार्यक्रम : आँगनबाड़ी केंद्र मे कलेक्टर द्वारा उपहार स्वरूप अनौपचारिक शिक्षा किट दिया गया

महासमुंद जटाकन्हार मे पोषण माह पर विशेष कार्यक्रम : आँगनबाड़ी केंद्र मे कलेक्टर द्वारा उपहार स्वरूप अनौपचारिक शिक्षा किट दिया गया

महासमुंद :- सरायपाली के जटाकन्हार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 29 सितंबर 2025, सोमवार को राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । महिला बाल विकास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पोषण पर चर्चा-परिचर्चा और पोषण किट द्वारा गोद भराई, व अन्नप्रासन की रस्म हुआ । कार्यक्रम मे श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत, श्रीमती उषा पटेल सभापति महिला बाल विकास सरायपाली, श्री उद्धव नंद जी सभापति जनपद पंचायत सरायपाली, की गरिमामयी उपस्थिति मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

श्रीमती भास्कर ने गर्भवती और धात्री महिलाओं को संतुलित आहार व स्वस्थ जीवन शैली के लिए कहा उन्होंने गर्भावस्था और प्रसव के बाद हरी सब्जियों, दाल, फल और दूध जैसे पौष्टिक आहार के सेवन पर जोर दिया, ताकि मां और शिशु दोनों स्वस्थ रहें और उन्हें समुचित पोषण मिल सके । संतुलित आहार और पोषण से मां व बच्चे के स्वस्थ रहने की बात कही।

श्रीमती उषा पटेल ने उपस्थित परिजनों से आग्रह किया कि गर्भ के पहले तिमाही में गर्भवती का पंजीकरण कराएं, नियमित जांच करवाएं

श्री उद्धव नंद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ती है, जिससे एक स्वस्थ और सक्षम समाज का निर्माण होता है।

श्री रामसिंग मिरी परियोजना अधिकारी ने पोषण माह 2025 की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से बताया साथ हि साथ सेवा पखवाड़ा आदि कर्मयोगी के बारे मे बताया गया आदि कर्मयोगी अभियान जिसमे जनजातीय लोगो को विकसित भारत अभियान के तहत ग्रामीणों मे लीडरशिप की भावना पैदा करने उनको सशक्त बनाने और शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है ।

राष्ट्रीय पोषण माह, पोषण साक्षरता और स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने के लिए जन आंदोलन को आगे बढ़ा रहा है। इस वर्ष के संस्करण में कुपोषण को दूर करने और स्थायी स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए नवीन और समावेशी विचारों पर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने बताया : मोटापे की समस्या का समाधान – चीनी और तेल का इस्तेमाल कम करना : इसका मकसद मोटापे से निपटने के लिए सुलभ वातावरण बनाना और एक स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए कम तेल और चीनी के सेवन के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

“मोटापा हमारे देश के लिए एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। आने वाले सालों में हर तीसरा व्यक्ति इसका शिकार होगा। हमें खुद को मोटापे से बचाना होगा। इसलिए, मैं आपको एक छोटा सा सुझाव देना चाहूँगा, खाना बनाते समय 10% कम तेल का इस्तेमाल करें।”

प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल तथा शिक्षा (ईसीसीई)/पोषण भी पढ़ाई भी (पीबीपीबी) : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप, आंगनवाड़ी केंद्रों (एडब्ल्यूसी) में दुनिया का सबसे बड़ा उच्च-गुणवत्ता वाला प्रीस्कूल नेटवर्क विकसित करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समग्र बाल विकास के लिए पोषण को प्रारंभिक शिक्षा के साथ एकीकृत किया जाएगा।

एक पेड़ माँ के नाम: पर्यावरणीय स्थिरता को पोषण जागरूकता के साथ एकीकृत करता है, दीर्घकालिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण और पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को प्रोत्साहित करता है।

“बच्चों का पोषण सर्वोच्च प्राथमिकता है। हालाँकि पूरे साल उनके पोषण पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, लेकिन एक महीना ऐसा होता है, जब पूरा देश इस पर खास ज़ोर देता है।”

शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार (आईवाईसीएफ) प्रथाएँ: बेहतर पोषण के लिए दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आहार प्रथाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य, जिसमें सही मात्रा में स्तनपान और पूरक आहार पर ज़ोर देना शामिल हैं।

पोषण और देखभाल में पुरुषों की भागीदारी: परिवार और सामुदायिक स्वास्थ्य में साझा ज़िम्मेदारी को बढ़ावा देने के लिए पोषण जागरूकता और देखभाल संबंधी भूमिकाओं में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देता है।

पोषण ट्रैकर ऐप: पोषण का डिजिटलीकरण

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 1 मार्च 2021 को लॉन्च किया गया, पोषण ट्रैकर एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे पोषण अभियान के तहत पोषण सेवा वितरण को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह बच्चों में बौनेपन, कमज़ोरी और कम वज़न की व्यापकता की वास्तविक समय में पहचान और निगरानी को सक्षम बनाता है, साथ ही कुशल सेवा वितरण उपकरणों और प्रदर्शन ट्रैकिंग के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद करता है। यह ऐप अहम और लाभार्थी-केंद्रित सेवाएँ प्रदान करता है और बेहतर नतीज़ों के लिए वास्तविक समय डेटा विश्लेषण को बढ़ावा देता है ।

श्रीमती दीक्षा बारीक प्रशासनिक अधिकारी महिला बाल विकास सरायपाली द्वारा विस्तार से महिला बाल विकास की योजनाओं को कार्यक्रम मे बताया गया तथा जन जागरूकता किया गया । कार्यक्रम मे सभी को बाल विवाह मुक्त के लिए शपथ दिलाया गया ।

आज की सफल कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती चंद्रिका कुमार पर्यवेक्षक महिला बाल विकास सरायपाली द्वारा किया गया ।

आज की कार्यक्रम मे श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद, श्रीमती उषा पटेल सभापति महिला बाल विकास सरायपाली, श्री उद्धव नंद सभापति जनपद पंचायत सरायपाली, श्री लाल कुमार पटेल सभापति प्रतिनिधि सरायपाली, श्री हरीशंकर नेटी सरपंच, जुगेश्वर चौधरी सचिव, आ बा कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

सरायपाली/शासकीय भूमि में अवैध कब्जा के जांच के लिए रायपुर से पहुंची टीम,किया निरीक्षण

सरायपाली/शासकीय भूमि में अवैध कब्जा के जांच के लिए रायपुर से पहुंची टीम,किया निरीक्षण

 

सरायपाली। स्थानीय वार्ड क्रमांक 10 पुराना पीडब्ल्यूडी कार्यालय में लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग बिलासपुर के अनुविभाग रायगढ़ में पदस्थ उप अभियंता भुजरंग साय पैकरा के द्वारा अवैध रूप से शासकीय जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने कि शिकायत पर जांच के लिए 29 सितंबर को रायपुर से एन एच की टीम अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग रायपुर एन एच जेपी कौशल व उप अभियंता कोकिला घोड़ेसवार पहुंची थी। स्थल निरीक्षण कर पंचनामा बनाकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

बता दें भुंजरंग सहायक पैकरा शासकीय सेवक के द्वारा पुराना टैक्सी स्टैंड के पास स्थित पुराना पीडब्ल्यूडी कार्यालय भवन को तोड़कर कब्जा करने के नियत से पक्का मकान बनाया जा रहा था। 15 सितंबर को सरायपाली वासियों द्वारा शासकीय भूमि से शासकीय सेवक के द्वारा किए जा रहे कब्जा को हटाने धरना प्रदर्शन भी किया गया था। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व,तहसीलदार,नायब तहसीलदार,सीएमओ के द्वारा ठोस कार्रवाई का आश्वासन देने पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया था। जिसके अगले दो दिनों के अंदर ही निर्माण कार्य के लिए रखे मटेरियल को खाली किया गया। तहसीलदार सरायपाली के द्वारा लोक निर्माण विभाग एन एच को उक्त मामले की जानकारी देकर उनके शासकीय जमीन से कब्जा हटाने पत्र व्यवहार किया गया था। जिसके बाद जांच के लिए 29 सितंबर को एसडीओ एन एच रायपुर व उप अभियंता रायपुर की टीम स्थल निरीक्षण व शिकायत की जांच करने सरायपाली पहुंचे थे जहां मौके पर स्थल निरीक्षण कर आस पड़ोस के लोगों से पंचनामा बनाकर अग्रिम कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता सौरभ गोयल ने बताया कि उनके शिकायत पर 12 सितंबर को भुजरंग साय पैकरा के द्वारा अवैध रूप से गेट निर्माण किया जा रहा था, जिस पर तहसीलदार के द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए सीएमओ सरायपाली को निर्देशित कर जब्ती की कार्यवाही भी की थी। इसके पूर्व उक्त शासकीय भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्य पर भी तहसीलदार के द्वारा स्थगन आदेश जारी किया गया था लेकिन भुजरंग साय पैकरा द्वारा तहसीलदार के आदेश का उल्लंघन करते हुए निर्माण कार्य जारी रखा था।

सौरभ गोयल ने बताया कि शासकीय भूमि पर शासकीय सेवक भुजरंग साय जो लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग अनुविभाग रायगढ़ में पदस्थ हैं। रायगढ़ में पदस्थापना के बावजूद उप अभियंता भुजरंग साय द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने के उद्देश्य से पक्का निर्माण पुराने पीडब्ल्यूडी कालोनी में किया जा रहा है। अतिक्रमण को लेकर उप अभियंता भुजरंग साय के विरुद्ध वर्ष 2017-18 में तहसील न्यायालय सरायपाली से जुर्माना और बेदखली का आदेश पारित हो चुका है। बावजूद इसके चालू वर्ष में पुनः निर्माण कार्य किया जा रहा था। जो पूरी तरह से गैरकानूनी है।

तहसीलदार कार्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए

लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता को अतिक्रमण हटाने पत्र भेजा है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त शासकीय भूमि पर किसी भी तरह की विभागीय अनुमति के बिना निर्माण कार्य अवैध है। बहरहाल उप अभियंता भुजरंग साय पैंकरा द्वारा अनाधिकृत कब्जे और गैर जिम्मेदाराना गतिविधियों को लेकर सरायपाली के लोगों में बेहद आक्रोश व्याप्त हैं। उक्त शासकीय सेवक द्वारा कथित रूप से स्वयं को प्रदेश के मुख्यमंत्री का करीबी रिश्तेदार बताकर लोगों में दहशत फैलाने का कार्य किए जाने की भी शिकायत स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को किए जाने की तैयारी की हैं।

महासमुंद/धान की फसल में ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन, किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी

महासमुंद/धान की फसल में ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन, किसानों को दी गई तकनीकी जानकारी

 

महासमुंद/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद द्वारा ग्राम धनसुली में निकरा परियोजना अंतर्गत धान की फसल में कृषि ड्रोन तकनीक का सफल प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर किसानों को ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव की प्रक्रिया दिखाते हुए इसके संचालन की तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि में ड्रोन तकनीक के उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कृषक प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया, जिसमें किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, प्रधान अन्वेषक, निकरा परियोजना डॉ. आर.एल. शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. रवीश केशरी, कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी श्रीमती कल्पना साहू, निकरा परियोजना के वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता श्री तरुण प्रधान एवं ग्राम धनसुली के कृषक उपस्थित रहे।