तुमगांव/ ग्राम कांपा तालाब किनारे ठेले पर शराबखोरी की अड्डेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार

तुमगांव/ ग्राम कांपा तालाब किनारे ठेले पर शराबखोरी की अड्डेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार

तुमगांव। थाना तुमगांव में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा दिनांक 02 जनवरी 2026 को हमराह आरक्षक 889 के साथ जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कांपा तालाब किनारे अवैध रूप से ठेले पर शराब पिलाने की व्यवस्था किए जाने की तस्दीक की गई।

मौके पर पहुंचते ही शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए, जबकि ठेला संचालक परमानंद रात्रे (32) पिता कपुरचंद रात्रे, निवासी ग्राम कांपा, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद को मौके पर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब पिलाने का कार्य स्वीकार किया गया तथा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब (180 ML) में लगभग 90 ML शेष तथा 01 सफेद डिस्पोजल गिलास (शराब की गंध सहित) जप्त किया। आरोपी के कृत्य को धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर 18:40 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। बाद में थाना पहुंचकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस का संदेश: अवैध शराब बिक्री व सार्वजनिक शराबखोरी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सांकरा/ तेज रफ्तार बाइक ने बुज़ुर्ग को रौंदा, पैर की हड्डी टूटी – चालक पर मामला दर्ज

सांकरा/ तेज रफ्तार बाइक ने बुज़ुर्ग को रौंदा, पैर की हड्डी टूटी – चालक पर मामला दर्ज

सांकरा | महासमुंद संतअन्ना चौक सांकरा में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल ने एक बुज़ुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को पहले प्राथमिक उपचार और फिर बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलराम निषाद (32 वर्ष), निवासी बिजराभाठा थाना सांकरा, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 दिसंबर 2025 को उसके पिता गुणसागर निषाद गांव के मंगल सिंह सिदार के साथ संतअन्ना चौक स्थित होटल के सामने खड़े थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 CW 4675 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में गुणसागर निषाद के बाएं पैर के घुटने के नीचे गंभीर फ्रैक्चर हो गया, वहीं दाहिने हाथ में भी गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। तत्काल डायल 112 की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ओम हॉस्पिटल रेफर किया गया।

घटना का प्रत्यक्षदर्शी गांव का मंगल सिंह सिदार बताया गया है। इलाज के बाद 2 जनवरी 2026 को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 125(a), 125(b) एवं 281 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

👉 पुलिस द्वारा वाहन चालक की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

सरायपाली/अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

सरायपाली/अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

सरायपाली | महासमुंद थाना सरायपाली क्षेत्र में नए वर्ष की पूर्व संध्या पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अज्ञात वाहन की तेज और लापरवाह टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सरायपाली में पदस्थ एमपीआरआर द्वारा मर्ग क्रमांक 104/2025 धारा 194 BNSS के तहत मृतक जीवन लाल साव पिता स्व. पंडित साव (42 वर्ष), निवासी बंसुलाडीपा (आदर्शनगर), थाना बसना, जिला महासमुंद की मर्ग जांच की गई।

मृतक 31 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 7:25 बजे बिना नंबर प्लेट की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल से सरायपाली से भंवरपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सरकारी अस्पताल के पास, कृष्णा पैलेस के सामने पहुंचा, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद 112 सेवा द्वारा घायल अवस्था में (बrought dead) मृतक को CHC सरायपाली लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. आयुष अग्रवाल ने उसे मृत घोषित किया। अस्पताल चौकीदार गुमान सिंह दीवान द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।

मर्ग जांच के निष्कर्षों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों और वाहन सुरागों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

👉 पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो थाना सरायपाली में सूचना देकर जांच में सहयोग करें।

पिथौरा/तहसील कार्यालय में हंगामा, महिला तहसीलदार से बदसलूकी — कपड़े उतार आत्मदाह की धमकी, FIR दर्ज

पिथौरा/तहसील कार्यालय में हंगामा, महिला तहसीलदार से बदसलूकी — कपड़े उतार आत्मदाह की धमकी, FIR दर्ज

पिथौरा | महासमुंद तहसील कार्यालय पिथौरा में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने महिला तहसीलदार के कक्ष में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए अशोभनीय हरकत, आत्मदाह की धमकी और कार्यालय को बंधक बनाने जैसा कृत्य किया। मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार सुश्री मनीषा देवांगन दिनांक 02 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12:10 बजे अपने चेम्बर में शासकीय कार्य कर रही थीं। इसी दौरान पिथौरा निवासी जितेन्द्र सिन्हा कार्यालय में आया और स्वयं को जनप्रतिनिधि बताते हुए शासकीय आबादी भूमि से संबंधित नजरी नक्शा पर जबरन हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपी ने बदतमीजी शुरू कर दी और शासकीय कार्य में गंभीर व्यवधान उत्पन्न किया।

तहसीलदार के अनुसार, आरोपी ने महिला अधिकारी व स्टाफ के सामने कपड़े उतार दिए, कार्यालय के दरवाजे पर बैठकर आत्मदाह करने की धमकी दी और कहा कि काम किए बिना वह कार्यालय से बाहर नहीं जाने देगा। आरोपी ने न्यायालय कक्ष के प्रवेश द्वार को रोककर स्टाफ को अस्थायी रूप से बंधक बनाए रखा तथा पेशी पर आए कृषकों को भी अंदर जाने से रोका। इस दौरान चिल्लाकर व फोन कर भीड़ जुटाने का भी प्रयास किया गया, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रही।

घटना से मानसिक रूप से आहत तहसीलदार द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर आरक्षी केन्द्र पिथौरा में आरोपी के खिलाफ धारा 127(2), 221, 224, 226, 351 एवं 79 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना न केवल शासकीय कार्य में बाधा का मामला है, बल्कि महिला अधिकारी की गरिमा और सुरक्षा पर सीधा हमला मानी जा रही है। प्रशासनिक हलकों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

बसना /दीवानडीपा जंगल में पुलिस की दबिश, 30 लीटर महुआ शराब जब्त — आरोपी गिरफ्तार

बसना /दीवानडीपा जंगल में पुलिस की दबिश, 30 लीटर महुआ शराब जब्त — आरोपी गिरफ्तार

बसना /थाना के अंतर्गत चौकी भंवरपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दीवानडीपा जंगल, ग्राम पुरुषोत्तमपुर से 30 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत लगभग 6000 रुपये आंकी गई है। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 जनवरी 2026 को चौकी भंवरपुर में पदस्थ प्र.आर. 597 राजेश कुमार सोनी हमराह स्टाफ के साथ जुर्म-जरायम पतासाजी पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दीवानडीपा जंगल में एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना के आधार पर गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर आरोपी श्रीलाल निषाद (30 वर्ष) निवासी पुरुषोत्तमपुर को पकड़ा गया।

तलाशी में आरोपी के कब्जे से 20 लीटर और 10 लीटर की दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 30 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी शराब रखने व बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। शराब को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया तथा आरोपी को 11:55 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने के कारण परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महासमुंद जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बागबाहरा/सरकारी अस्पताल में हंगामा! ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से बदसलूकी, FIR दर्ज

बागबाहरा/सरकारी अस्पताल में हंगामा! ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से बदसलूकी, FIR दर्ज

बागबाहरा | महासमुंद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुनगासेर में ड्यूटी के दौरान एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिनांक 02 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 10:25 बजे अस्पताल परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो व्यक्तियों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ अश्लील गाली-गलौच, दुर्व्यवहार करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिकेश्वर पटेल एवं लालजी पटेल, दोनों निवासी खाडादरहा, अस्पताल में पहुंचे और प्रभारी चिकित्सक से अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया और स्वास्थ्य कर्मियों में भय का माहौल बन गया, जिससे आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा थाना बागबाहरा में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 221, 296 एवं 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

चिकित्सक ने अपने आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल डॉक्टरों और स्टाफ की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

👉 सवाल यह है कि क्या सरकारी अस्पताल अब सुरक्षित नहीं रहे?👉 और कब मिलेगी डॉक्टरों को कार्यस्थल पर पूरी सुरक्षा?

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानिए 12 राशियों का आज का हाल

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानिए 12 राशियों का आज का हाल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति व जल्दबाजी से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रवास में सावधानी रखें। विरोधियों एवं शत्रुओं के कारण अशांति होगी। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएँगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): मेहनत अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएँ दूर हो सकेंगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। व्यापार, कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी। धर्म में रुचि रहेगी।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छे समाचार मिलेंगे। विवाद से बचें। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी कार्रवाई, कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना चाहिए।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभरेगी। चापलूसों से सावधान रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): कार्यस्थल पर सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। धनार्जन होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समाज, परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा।

राशि फलादेश

 

महासमुंद/रजत जयंती वर्ष अंतर्गत 02 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

महासमुंद/रजत जयंती वर्ष अंतर्गत 02 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

महासमुंद/ संचालनालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जारी निर्देशानुसार खाद्य विभाग के लिए रजत जयंती वर्ष 2025-26 का 02 जनवरी से लेकर 09 जनवरी 2026 तक की अवधि में उपभोक्ता जागरूकता एवं चावल उत्सव का आयोजन किये जाने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश के परिपालन में अपर कलेक्टर श्री रवि साहू की अध्यक्षता में रजत जयंती के आयोजन के संबंध में खाद्य विभाग, उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग, नाप तौल विभाग, जिला सह. केन्द्रीय बैंक, मार्कफेड, नागरिक आपूर्ति निगम, पेट्रोल पंप संचालक, गैस वितरक संचालक का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में श्री साहू द्वारा शासन की मंशा अनुरूप जिले के प्रत्येक उचित मूल्य की दुकानों में 02 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं निगरानी समिति के सदस्यों, दुकान संचालक एवं हितग्राहियों की उपस्थिति में रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन करने तथा उपभोक्ताओं के अधिकारों के साथ-साथ उपभोक्ता विवादों के निराकरण की विद्यमान कार्यप्रणाली की जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध कराये जाने हेतु उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह का आयोजन करने हेतु सर्व सम्बधित विभागों को निर्देश दिया गया।

बैठक में श्री अजय कुमार यादव, खाद्य अधिकारी द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में रिकार्ड वृद्धि, खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का विस्तार, नवीन उचित मूल्य की दुकानों का आबंटन, राशनकार्ड अंतर्गत हितग्राहियों की राशन सामग्री की उपब्लधता, पीडीएस प्रणाली के डिजिटल बदलाव एवं वन नेशन वन राशनकार्ड अंतर्गत पोर्टिबिलिटी सुविधा आदि खाद्य विभाग की योजनाओं की विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। इसी प्रकार जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, महासमुंद के सदस्य श्री गिरीश श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि आम उपभोक्ताओं को अपने उपभोक्ता अधिकार की रक्षा हेतु किसी भी प्रकार की ठगी होनें अथवा शिकायत के संबंध में “ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन” सम्बधित जिले के जिला उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

नापतौल विभाग महासमुंद के अधिकारी श्री सिद्धार्थ दुबे द्वारा बताया गया कि उपभोक्ताओं को सही वजन की वस्तुएं प्राप्त हो इस हेतु उपभोक्ताओं को यह अधिकार है कि जो मूल्य देकर सामान खरीद रहा है वह वस्तु सही वजन का उसे प्राप्त हो रहा है अथवा नहीं इसके लिए उपभोक्ता को यह अधिकार है कि वह किराना दुकान से प्राप्त समान, पेट्रोल पंप से प्राप्त पेट्रोल/डीजल, गैस एजेंसी से प्राप्त गैस सिलेण्डर आदि एवं अन्य संस्थानों से प्राप्त सामग्री के वजन ज्ञात करने हेतु संस्था/दुकान में रखी वेईंग मशीन सील सत्यापित है अथवा नहीं उसकी जानकारी दुकान संचालक से पुछताछ कर सकता है तथा दुकान संचालक को वेईंग मशीन का नापतौल विभाग से सत्यापित प्रमाण पत्र उपभोक्ता द्वारा मांगे जाने पर दिखाना अनिवार्य है, इससे आम उपभोक्ता वेईंग मशीन में गड़बड़ी की संभावना को जान सकता है। यदि उपभोक्ताओं को सही वजन का सामान नहीं मिल रहा है अथवा दुकानदार द्वारा वजन में फ्राड किया जा रहा है तो वह जिला उपभोक्ता आयोग में अथवा राज्य स्तर पर एवं नेशनल स्तर पर नेशनल कन्ज्यूमर हेल्पलाईन टोल-फ्री नंबर 1800-114000 पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

महासमुंद जिले में धान खरीदी सुचारू एवं पारदर्शिता के साथ जारी 5.20 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

महासमुंद जिले में धान खरीदी सुचारू एवं पारदर्शिता के साथ जारी 5.20 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

महासमुंद/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार के मंशानुरूप एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं सतत निगरानी में महासमुंद जिले में धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सुचारू रूप से जारी है।

02 जनवरी की स्थिति में जिले के 182 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 5,20,220.72 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है, जो राज्य में सर्वाधिक है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर समयबद्ध खरीदी, तौल, बारदाना उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

उपार्जित धान के त्वरित भंडारण और मिलर्स को आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निरंतर उठाव की कार्रवाई की जा रही है। अब तक मिलर्स द्वारा 1,17,374.07 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। वहीं 1,85,269 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में धान खरीदी की समस्त गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, भुगतान प्रक्रिया समय पर हो तथा उपार्जन, भंडारण और उठाव के कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखी जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया है कि धान उठाव में तेजी लाई जाए, केंद्रों पर जाम की स्थिति न बने तथा गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। इसके लिए खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, जिला विपणन अधिकारी एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय से कार्य किया जा रहा है।

धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था से किसान भी संतुष्ट है। बरोंडाबाजार के कृषक श्री योगेश कुमार नारंग ने बताया कि उन्होंने अपने 2 एकड़ की खेती से उत्पादित 30 क्विंटल धान को ऑनलाइन टोकन कटवाकर आसानी से बेचा। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र में हमाल की पर्याप्त उपलब्धता होने के कारण धान तौल एवं उठाव में उन्हें कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने इस सुचारू व्यवस्था से खुशी जाहिर करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

महासमुंद/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 त्रुटिपूर्ण रकबा संशोधन के लिए 07 जनवरी तक का समय निर्धारित

महासमुंद/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 त्रुटिपूर्ण रकबा संशोधन के लिए 07 जनवरी तक का समय निर्धारित

महासमुंद/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव द्वारा पत्र जारी कर एग्रीस्टैक फार्मर आईडी जनरेटेड किसानों का धान विक्रय हेतु त्रुटिपूर्ण रकबा संशोधन एवं पीव्ही सत्यापन, त्रुटिपूर्ण फसल प्रविष्टि सुधार का विकल्प आगामी 07 जनवरी तक खुला रहने की जानकारी दी गई है।

इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि सचिव कृषि विभाग के आदेशानुसार जिले के सभी किसान जो एग्रीस्टैक फार्मर आईडी में पंजीकृत हैं, उनके त्रुटिपूर्ण रकबा संशोधन, पीव्ही सत्यापन, त्रुटिपूर्ण फसल प्रविष्टि का विकल्प आगामी 07 जनवरी तक सोसायटी एवं लैम्पस मॉड्यूल खुला रहेगा। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा में सुधार की कार्यवाही पूर्ण करा लें, ताकि अपने पंजीकृत रकबा का त्रुटि सुधार कराकर अपने धान का विक्रय कर सकें।