खल्लारी मंदिर में दर्शन करने आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी

महासमुंद/खल्लारी मंदिर में दर्शन करने आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी

 

महासमुंद। थाना खल्लारी क्षेत्र के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार तुपकबोरा (गांजर) थाना बागबाहरा निवासी कुलेश्वर चक्रधारी (उम्र 23 वर्ष) दिनांक 20 सितम्बर 2025 को अपने रिश्तेदार बोधन चक्रधारी के साथ मोटरसाइकिल हीरो HF Deluxe क्र0 CG 06 GH 7863 से खल्लारी मंदिर घूमने आया था। दोपहर लगभग 01 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल नारियल दुकान के सामने खड़ी कर दी और पहाड़ी पर स्थित मंदिर दर्शन करने चला गया।

करीब 03 बजे वापस लौटने पर उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने पर भी वाहन का पता नहीं चला। चोरी हुई मोटरसाइकिल पुरानी इस्तेमाली थी, जिसका इंजन नंबर HA11ENHGF07991 एवं चेसिस नंबर MBLHAR207HGF08814 है। वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 40,000 रुपये बताई जा रही है।

प्रार्थी की लिखित शिकायत पर थाना खल्लारी पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

खल्लारी/ मामाभाचा चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

खल्लारी/ मामाभाचा चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

 

खल्लारी/महासमुंद, थाना खल्लारी क्षेत्र अंतर्गत मामा भाचा चौक (NH-353 रोड) पर हुए सड़क हादसे में ग्राम मामाभांचा निवासी रूपेश कुमार साहू (24 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रूपेश कुमार साहू पिता सियाराम साहू प्रतिदिन अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 MF 7233 CT100) से ग्राम मामाभांचा से महासमुंद स्थित किराना दुकान में काम करने आता-जाता था। दिनांक 07 सितम्बर की रात करीब 8:45 बजे रूपेश काम से लौटते समय मामा भाचा चौक पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (क्रमांक CG 06 HB 5904) के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।

हादसे में रूपेश के सिर और पैर में गंभीर चोट आई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक डॉ. दीपक मधुकर ने युवक को मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम हेतु चिरघर भेज दिया।

घटना की सूचना पर थाना खल्लारी पुलिस ने मर्ग क्रमांक 57/25 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

घटना की जानकारी पंचनामा गवाहों और परिजनों—बीरसिंग साहू, लोमेश साहू, बलीराम साहू एवं भूवनलाल साहू (सभी ग्राम मामाभांचा निवासी) ने दी। उन्होंने बताया कि रूपेश परिवार का सहारा था और नियमित रूप से काम के लिए महासमुंद आता-जाता था।

पुलिस ने अपराध कायम कर इसकी सूचना मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम को प्रेषित की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

महासमुंद/पिथौरा ग्राम भिथीडीह के टावर से बैटरी चोरी, थाना में मामला दर्ज

महासमुंद/पिथौरा ग्राम भिथीडीह के टावर से बैटरी चोरी, थाना में मामला दर्ज

 

महासमुंद/पिथौरा। ग्राम सेवैयाकला निवासी व ATC कंपनी में तकनीशियन के रूप में कार्यरत युवक ने थाना पिथौरा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

आवेदक के अनुसार, दिनांक 02 सितम्बर 2025 की रात्रि लगभग 09:58 बजे ग्राम भिथीडीह में स्थित शोभाराम सिन्हा के खेत में लगे मोबाईल टावर (ग्लोबल ID 523073) से अज्ञात चोरों ने 24 नग बैटरियां चोरी कर लीं। इन बैटरियों की अनुमानित कीमत करीब 45,000 रुपये बताई गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही आवेदक ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर साइट का निरीक्षण किया तथा शिकायत को दर्ज किया। इस संबंध में 112 कम्प्लेन नंबर CG2025********** दर्ज हुआ है।

आवेदन की जांच पर पुलिस ने अपराध धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ : बिना रेरा पंजीयन कृषि भूमि बेचने पर विशाल डेव्हलपर्स पर 5 लाख का जुर्माना  रेरा अधिनियम का उल्लंघन करने पर हुई कड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ : बिना रेरा पंजीयन कृषि भूमि बेचने पर विशाल डेव्हलपर्स पर 5 लाख का जुर्माना  रेरा अधिनियम का उल्लंघन करने पर हुई कड़ी कार्रवाई

 

छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने दुर्ग जिले के ग्राम परसदा में बिना अनुमति और पंजीयन के कृषि भूमि की बिक्री करने पर मेसर्स विशाल डेव्हलपर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

रेरा अधिनियम, 2016 की धारा 3 के अनुसार कोई भी संप्रवर्तक किसी भू-संपदा परियोजना को पंजीयन कराए बिना किसी भी योजना क्षेत्र में भूखंड, अपार्टमेंट या भवन का विज्ञापन, विपणन, बुकिंग, विक्रय या विक्रय का प्रस्ताव नहीं कर सकता और न ही व्यक्तियों को इसके लिए आमंत्रित कर सकता है। इस प्रावधान की अवहेलना करने पर रेरा ने स्पष्ट रूप से दंड अधिरोपित करने का प्रावधान किया है।

प्राधिकरण ने पाया कि विशाल डेव्हलपर्स ने नियमों का उल्लंघन करते हुए कृषि भूमि की बिकी की, जिसके चलते उनके ऊपर 5 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। रेरा ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन प्रोजेक्ट्स पर रेरा अधिनियम लागू होता है, उनका पंजीयन कराना अनिवार्य है। बिना पंजीयन किसी भी प्रकार की बिक्री या प्रचार-प्रसार अवैधानिक है और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश है, जिससे अन्य प्रमोटरों को भी नियमों का पालन करने की चेतावनी मिलती है।

 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻बुधवार, २४ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:२०, सूर्यास्त: 🌅 ०६:१८

चन्द्रोदय: 🌝 ०८:११,चन्द्रास्त: 🌜१९:२०

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 आश्विन ,पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 तृतीया (पूर्ण रात्रि तक)

नक्षत्र 👉 चित्रा (१६:१६ से स्वाती)

योग 👉 इन्द्र (२१:०३ से वैधृति)

प्रथम करण 👉 तैतिल (१७:५६ तक)

द्वितीय करण 👉 गर (पूर्ण रात्रि तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 कन्या ,चंद्र 🌟 तुला

मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कन्या (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌

अमृत काल 👉 ०९:११ से १०:५७

रवि योग 👉 १६:१६ से ३०:०७

विजय मुहूर्त 👉 १४:०९ से १४:५८

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:११ से १८:३५

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:११ से १९:२३

निशिता मुहूर्त 👉 २३:४५ से २४:३३

राहुकाल 👉 १२:०९ से १३:३९

राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम

यमगण्ड 👉 ०७:३७ से ०९:०७

दुर्मुहूर्त 👉 ११:४४ से १२:३३

होमाहुति 👉 सूर्य (१६:१६ से बुध)

दिशा शूल 👉 उत्तर

अग्निवास 👉 पृथ्वी

चन्द्र वास 👉 पश्चिम

शिववास 👉 सभा में

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – लाभ २ – अमृत ३ – काल ४ – शुभ

५ – रोग ६ – उद्वेग ७ – चर ८ – लाभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – उद्वेग २ – शुभ ३ – अमृत ४ – चर

५ – रोग ६ – काल ७ – लाभ ८ – उद्वेग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

पश्चिम-दक्षिण (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

सिंधूर तृतीया, वाहन क्रय विक्रय मुहूर्त प्रातः १०:४७ से दोपहर १२:१९ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज १६:१६ तक जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (रा, री) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम स्वाती नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (रू, रे, रो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

कन्या – २९:३७ से ०७:५५

तुला – ०७:५५ से १०:१६

वृश्चिक – १०:१६ से १२:३५

धनु – १२:३५ से १४:३९

मकर – १४:३९ से १६:२०

कुम्भ – १६:२० से १७:४६

मीन – १७:४६ से १९:०९

मेष – १९:०९ से २०:४३

वृषभ – २०:४३ से २२:३८

मिथुन – २२:३८ से २४:५३+

कर्क – २४:५३+ से २७:१४+

सिंह – २७:१४+ से २९:३३+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०६:०६ से ०७:५५

मृत्यु पञ्चक – ०७:५५ से १०:१६

अग्नि पञ्चक – १०:१६ से १२:३५

शुभ मुहूर्त – १२:३५ से १४:३९

रज पञ्चक – १४:३९ से १६:१६

शुभ मुहूर्त – १६:१६ से १६:२०

चोर पञ्चक – १६:२० से १७:४६

शुभ मुहूर्त – १७:४६ से १९:०९

शुभ मुहूर्त – १९:०९ से २०:४३

चोर पञ्चक – २०:४३ से २२:३८

शुभ मुहूर्त – २२:३८ से २४:५३+

रोग पञ्चक – २४:५३+ से २७:१४+

शुभ मुहूर्त – २७:१४+ से २९:३३+

मृत्यु पञ्चक – २९:३३+ से ३०:०७+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज भी दिन आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। आप जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे परिस्थितियां पहले से ही उसके योग्य बन जाएंगी। आस-पास का वातावरण भी हास्य-प्रमोद वाला मिलने से कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश आज न करें केवल योजना बना कर रखें भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। आज किये गए शुभकर्म अति लाभदायक सिद्ध होंगे।

सेहत में मामूली गिरावट अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर थोडी माथापच्ची करनी पड़ सकती है परंतु धन लाभ के प्रयास अवश्य सफल होंगे। पैतृक संबंधो से आकस्मिक लाभ होगा। सरकारी कार्य कल के लिए छोड़ना बेहतर रहेगा। स्त्री से सुख मिलेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप जिस भी वस्तु की कामना करेंगे उसके लिए दोपहर तक परेशान रहेंगे माथापच्ची भी करनी पड़ेगी लेकिन दोपहर के बाद अधिकांश कामनाओ के पूर्ण होने की आशा जागेगी फिर भी कुछ एक कि ही प्राप्ती हो सकेगी। आज मेहनत करने से पीछे ना हटे जल्द ही स्थिति आपके पक्ष में बनने से धन धान्य की वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र पर जिस भी कार्य को करेंगे उसका लाभ पाने के लिये उतावले रहेंगे परन्तु आशाजनक परिणाम कल ही मिल सकेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन का पूर्वाध धन लाभ की संभावनाएं जगायेगा लेकिन स्वभाव में लापरवाही रहने से प्राप्ति में संशय रहेगा। आज स्वयं के बल पर किये गए कार्य ज्यादा फायदेमंद रहेंगे लेकिन आवश्यकता पड़ने पर किसी नापसन्द व्यक्ति की मदद लेनी पड़ेगी जो कि हानिकारक ही रहेगी। मध्यान बाद आर्थिक विषयो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी इसके परिणाम संध्या तक संतोषजनक रहेंगे। नौकरी वाले लोग आलसी व्यवहार के कारण कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था फैलाएंगे। परिजनों का सहयोग सानिध्य कार्यो को सरल बनाएगा। खान पान संयमित रखें पेट खराब हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ वाला रहेगा। दिन का आरंभिक भाग आज भी पुरानी बातें ताजा होने पर गरमा गर्मी में खराब होगा। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय में थोड़ी स्थिरता आने से संतोष होगा आज आप जो भी सोचेंगे उसका उल्टा परिणाम मिलेगा इसलिए धन संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यो को फिलहाल स्थगित रखें। स्वयं को ज्यादा बुद्धिमान दिखाने का प्रयास हास्य का पात्र बना सकता है विवेक से व्यवहार करें। नौकरी वालो को मेहनत का परिश्रम आज नही मिल सकेगा। सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। परिजनों से संभलकर बात करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप आर्थिक मामलों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे मध्यान तक का समय इस विषय मे निराशाजनक रहेगा लेकिन इसके बाद मेहनत का फल मिलने लगेगा। किसी पुराने संबंध से अचानक धन लाभ होने से कार्यो में उत्साह बढेगा लेकिन लाभ आज एकबार ही होकर रह जायेगा फिर भी मेहनत करते रहे आने वाला समय अवश्य ही अधिक लाभदायक रहेगा। सहकर्मियों का कारण थोड़ी बहुत परेशानी होगी फिर भी तालमेल बिठा लेंगे। दूर के संबंधियों से दोपहर बाद प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। छोटी मोटी नोकझोंक को छोड़ पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन का पहला भाग सुख शांति से बीतेगा दैनिक कार्यो में सुस्ती दिखाएंगे घर में कोई अप्रिय घटना के कारण बाहर का वातावरण ज्यादा पसंद आएगा। मध्यान के बाद परिस्थिति बदलने लगेगी इसलिए धन संबंधित व्यवहार पहले ही कर लें इसके बाद का समय कलह क्लेश की भेंट चढेगा। महिलाये छोटी बातो को बड़ा चढ़ा कर घर का माहौल खराब करेंगी। नौकरी वाले लोगो को भी मध्यान बाद अधिकारियों की नाराजगी का शिकार बनना पड़ेगा। धन की आमद के लिए ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा मध्यान बाद रुकने की संभावना है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भी दिन का आरंभिक भाग हानि वाला रहेगा आवश्यक कार्यो को आज मध्यान तक टालना ही बेहतर रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में मन में किसी अरिष्ट की आशंका से भय रहेगा। व्यवहार तो करेंगे लेकिन खुल कर अपनी बात किसी को बताने से हिचकिचाएंगे। मध्यान के बाद परिस्थिति सामान्य बनने लगेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन भविष्य की योजनाओं के लिए महत्त्वपूर्ण रहेगा। बुजुर्गो की बातों की अनदेखी ना करें। धन लाभ आज कम ही होगा लेकिन भविष्य में होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। परिवार में किसी से गलती होने पर धर्य से कम लें अन्यथा अशांति लंबे समय के लिए बनेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। इसके बाद का समय गलत निर्णय लेने से हानिकर रहेगा लेकिन धन लाभ के कोई भी अवसर आज नहीं चूकेंगे। आकस्मिक खर्च रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रो का भी साथ मिलेगा। स्वास्थ्य आज सर्दी जुखाम के कारण नरम रह सकता है फिर भी आपकी दिनचर्या पर इसका विशेष असर नहीं पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पत्नी संतान के साथ आज अच्छी पटेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दिन के पूर्वार्ध में कुछ सोची हुई योजनाए पूर्ण होने से उत्साह में रहेंगे लेकिन अतिआत्मविश्वास की भावना निकट भविष्य में अवश्य ही कुछ ना कुछ हानि करायेगी। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी किसी की भी बातो में जल्दी आ जाएंगे मध्यान बाद इसके कारण आर्थिक हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक अधूरे कार्य समेटने पर ध्यान दें इसके बाद प्रत्येक कार्य मे जोखिम बढेगा इससे बचते बचते भी थोड़ा बहुत नुकसान होगा ही। आज आपको प्रतिस्पर्धियों की जगह स्वयं के निर्णयों को लेकर ज्यादा सन्देह रहेगा। धन की आमद खर्च के अनुपात में बराबर रहेगी। सेहत संध्या बाद प्रतिकूल बनेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन के आरंभ में कार्य व्यवसाय अथवा सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिलेंगे। सरकारी कार्यो को आज प्राथमिकता दें थोड़े से परिश्रम से संतोषजनक परिणाम मिल सकते है। सार्वजनिक क्षेत्र पर योगदान देने से सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप किसी की भी सहायता के लिये तैयार रहेंगे स्वभाव में मृदुता बिगड़े कामो को बनाने में मददगार रहेगी। धन की आमद पहले से ही निश्चित रहेगी संध्या बाद नए काम से भी अकस्मात मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर विरोधी आज कम ही रहेंगे लेकिन परिवार में पैतृक संबंधित मामलों को लेकर स्वयंजन ही वैर भाव रखेंगे। शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन थोड़ा राहत प्रदान करेगा। सेहत में सुधार आएगा लेकिन कार्यो के प्रति चिता रहते हुए भी ज्यादा गंभीरता नही दिखाएंगे। धर्म कर्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। गूढ़ विषयो को जानने में अधिक रुचि लेंगे। नास्तिक लोग भी आज चमत्कारिक रूप से धर्म का पालन करते दिखेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति चंचल रहेंगे। कार्य व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा सहयोगी वातावरण रहने के बाद भी लाभ खर्च बराबर रहेंगे। परिवार में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। व्यवहार में मधुरता रखे अटके काम बन जाएंगे। बड़े लोगो की दया दृष्टि रहने से अपनी बात मनवा लेंगे। परिजनों के साथ मित्र की तरह व्यवहार करने से आनंद की प्राप्ति होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज दिन के पहले भाग को छोड़ शेष भाग में कुछ ना कुछ शारीरिक एवं मानसिक विषमताएं जन्म लेंगी सेहत की जांच समय रहते करा लें अन्यथा बाद में परेशानी बढ़ेगी। दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर मन कम लगेगा। कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी आध्यात्म से जुड़े रहें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

CG Coal Scam: एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क

CG Coal Scam: एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क

 

छत्तीसगढ़ की एसीबी-ईओडब्ल्यू (ACB-EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित राज्य सेवा अफसर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया की करीब आठ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई कोल घोटाले (CG Coal Scam) में जेल जा चुकी चौरसिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई है।

यह पहली बड़ी कुर्की कार्रवाई

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा की गई यह पहली बड़ी कुर्की कार्रवाई है। विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर ने आदेश जारी कर सौम्या चौरसिया (Saumya Chaurasia) की 16 अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। जांच में सामने आया है कि सौम्या चौरसिया ने अपने करीबी रिश्तेदारों सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया और अन्य के नाम पर लगभग 45 अचल संपत्तियां खरीदी थीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 47 करोड़ रुपये है।

विशेष न्यायालय ने जारी किया आदेश

इनमें से 29 संपत्तियां (लगभग 39 करोड़ की) पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कुर्क की जा चुकी हैं। शेष 16 संपत्तियों को अब एसीबी-ईओडब्ल्यू ने अंतरिम कुर्की आदेश के तहत जब्त किया है। यह सभी संपत्तियां कोयला लेवी और अन्य भ्रष्ट स्रोतों से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों को देखते हुए 16 जून 2025 को कुर्की का आवेदन दाखिल किया गया था, जिस पर मंगलवार को फैसला सुनाते हुए विशेष न्यायालय ने आदेश जारी कर दिया।

छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी की मन्नत पूरी होने पर दर्शन के लिए निकली थी युवती, कार ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी की मन्नत पूरी होने पर दर्शन के लिए निकली थी युवती, कार ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

 

राजनांदगांव। भिलाई निवासी महिमा साहू (21) मां बम्‍लेश्‍वरी के दर्शन के लिए अपने साथियों के साथ पदयात्रा में निकली थी। कुछ ही दिनों पहले सरकारी नौकरी की मन्नत पूरी होने के बाद वह माता के दरबार में मत्‍था टेकना चाहती थी। लेकिन उसकी आस्‍था का ये सफर अंतिम यात्रा में तब्‍दील हो गया।

कार ने युवती को मारी टक्कर

मंगलवार की सुबह आठ बजे नेशनल हाइवे पर मनकी-सुंदरा के बीच एक थार वाहन (सीजी 04 क्‍यूसी 8007) ने युवती को टक्‍कर मार दी। चालक ने लापरवाही करते हुए पदयात्रियों के लिए आरक्षित लेन में गाड़ी घुसा दी और ये दुर्घटना घट गई। हादसे के बाद महिमा को इलाज के लिए भिलाई ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। स्‍वजनों ने बताया कि महिमा सोमवार की रात को आठ बजे अपने साथियों के साथ भिलाई से डोंगरगढ़ के लिए निकली थी। उसके जत्‍थे में तीन युवतियां और चार युवक साथ में थे।

आरोपी भी डोंगरगढ़ से लौट रहे थे, गाड़ी भिलाई की

दुर्घटना के बाद थार आरोपित चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था। सोमनी पुलिस ने खोजबीन कर थार वाहन बरामद कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मालिक से भी पूछताछ कर रही है। वाहन भी भिलाई का ही बताया रहा है। सीएसपी वैशाली जैन ने बताया कि आरोपित भी डोंगरगढ़ से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। वाहन ने मृतका को सामने से टक्‍कर मारी। गाड़ी में कौन कौन मौजूद था इसकी भी जांच की जा रही है।

टॉपर थी, डाक विभाग में मिली थी नौकरी

स्‍कूल में टॉपर रही महिमा साहू की सरकारी नौकरी डाक विभाग में अभी-अभी लगी थी। उसे कोंडागांव में पोस्टिंग दी गई थी। उसके पिता चंद्रहास साहू ड्राइवरी करते हैं। वह घासीदास नगर हाउसिंग बोर्ड के निवासी हैं। महिमा की एक छोटी बहन और भाई है। वह अपने परिवार का सहारा बनना चाहती थी। इसलिए ही कम उम्र में नौकरी के लिए उसने कड़ी मेहनत की थी। महिमा ने अपने माता-पिता से भाई-बहन की जिम्‍मेदारी उठाने का वादा किया था। उसकी मौत के बाद स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता टूट चुके हैं।

वन-वे हाईवे में हुआ हादसा

नवरात्र में पदयात्रियों के लिए व्‍यवस्‍था बनाते हुए अंजोरा से राजनांदगांव तक हाइवे वन-वे किया गया है। एक लेन पदयात्रियों के लिए ही आरक्षित है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और जवानों को तैनात किया गया है। इसके बाद भी आरोपी थार चालक ने सुबह व्‍यवस्‍था को तोड़ते हुए गलत लेन में गाड़ी घुसाकर घटना कारित कर दी। यह एक गंभीर लापरवाही है जो पदयात्रियों की सुरक्षा पर सवाल भी खड़े कर रही है।

भारतीय बास्केटबॉल टीम ने एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने जीता स्वर्ण पदक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी महासमुंद की बेटी दिव्या रंगारी का कलेक्टर लंगेह ने किया सम्मान

भारतीय बास्केटबॉल टीम ने एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने जीता स्वर्ण पदक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी महासमुंद की बेटी दिव्या रंगारी का कलेक्टर लंगेह ने किया सम्मान

 

महासमुंद / अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की बिटिया दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल रहीं। भारतीय टीम में विहा रेड्डी, नेथरा, रेवा अमित कुलकर्णी, वैष्णवी प्रशांत परदेशी, महक शर्मा ने शानदार खेल जारी रखा और बेहतर प्रदर्शन कर टीम ने लगातार मैच जीताकर फाइनल तक पहुंचाया। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के विजेता बनने पर प्रदेश व जिले में खुशी की लहर देखी गई। इंडिया टीम ने पहले मैच में ईरान को 70-67 अंकों से हराया, इंडिया ने उज्बेकिस्तान को 81-69 से हराया, इंडिया ने समोआ को 71-54 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में इंडिया ने इंडोनेशिया को 65-53 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

एशिया कप फाइनल मैच में इंडिया ने ईरान के साथ मैच खेला जिसमें पहले क्वार्टर में इंडिया ने 17 एवं ईरान ने 13 अंक बनाए। दूसरे क्वार्टर में इंडिया एवं ईरान दोनों ने 32-32 अंकों के साथ बराबरी पर रही, तीसरे क्वार्टर में इंडिया टीम ने 52- 42 अंकों के साथ बढ़त बनाई। अंतिम क्वार्टर में ईरान पिछड़ने के बाद बराबरी करने में सफल रहीं एवं कड़े मुकाबले देखने को मिला। अंतिम समय में भारतीय टीम ने बढ़त बनाई एवं 1 अंकों से जीत दर्ज किया। अंतिम समय में स्कोर 67-66 रहा। भारतीय टीम एशिया कप 2025 की विजेता बनीं। भारतीय टीम ने लगातार सभी मैच जीतकर इतिहास रचा। 2017 के बाद भारतीय टीम ने डिवीजन बी से प्रमोट होकर डिवीजन ए में आने में सफल रहीं।

भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ से दिव्या रंगारी, कर्नाटका से श्रवानी शिवन्ना, महक शर्मा एवं अदिति, तेलंगाना से विहा रेड्डी एवं नेथरा, केरला से एदिना मरियम जॉनसन, तमिलनाडु से एंजलीना अरुण जॉर्ज एवं सुमिथरा देवी कालीमुथु, महाराष्ट्र से रेवा कुलकर्णी एवं वैष्णवी प्रशांत परदेशी, गुजरात से दिनल वित्थानी शामिल रही। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर लगातार 05 मैच जीता। एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने अपने सभी मैच जीतकर विजयी रहीं।

भारतीय टीम के एशियन चैंपियनशिप मलेशिया में विजेता बनने एवं इतिहास रचने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन, चेयरमैन विजय अग्रवाल, नरेश डाकलिया, राजीव चैबे, राजेश गौर, भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, सहायक प्रशिक्षक रोहित एवं उमा कांत, सांसद रूपकुमारी चैधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद निखिल कांत साहू, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, बादल मक्कड़, पंकज चंद्राकर, संतोष सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, राहुल रंजन, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, योजना रंगारी, सुभाष मंडल खेल संघों एवं सभी खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले में 308 ग्रामों में विविध गतिविधियां संचालित कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी गतिविधियों का सफल आयोजन के दिए निर्देश

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले में 308 ग्रामों में विविध गतिविधियां संचालित कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी गतिविधियों का सफल आयोजन के दिए निर्देश

 

महासमुंद/ जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदिवासी बाहुल्य ग्रामों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रारंभ किए गए विशेष आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले में चयनित धरती आबा योजना के 308 ग्रामों में व्यापक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समय सीमा की बैठक में सभी विभाग प्रमुखों एवं जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि अभियान की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सभी गतिविधियों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति, परिवार और समुदाय केंद्रित विकास के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति एवं सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण है। विलेज एक्शन प्लान को वर्ष 2030 के ग्राम विकास दृष्टि को आधार बनाकर तैयार करने पर बल दिया।

आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम स्तर पर आदि साथी, आदि सहयोगी और आदि कर्मयोगियों की टीम सक्रिय रूप से कार्ययोजना बना रही है। जिले के 6 मास्टर ट्रेनरों को राज्य स्तर पर प्रशिक्षित कर प्रत्येक विकासखंड में 10-10 मास्टर ट्रेनरों को तैयार किया गया है। इन्हीं मास्टर ट्रेनरों द्वारा ग्राम स्तर पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम कराए गए, जिसमें ग्राम के युवा, जनजातीय मुखिया, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। लगभग 20 सदस्यीय ग्राम टीम अब स्वयं अपने गांव के विकास हेतु विलेज एक्शन प्लान तैयार कर रही है। यह योजनाएँ आगामी 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं में अनुमोदित की जाएंगी, जिसके पश्चात इन्हें केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपलोड कर क्रियान्वयन की दिशा में बढ़ाया जाएगा।

सेवा पर्व का आयोजन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत सेवा पर्व भी मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभाग सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। 17 सितम्बर को सभी 308 ग्रामों में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र समस्याओं के समाधान हेतु एकल खिड़की प्रणाली के रूप में कार्य करेगा और प्रति सप्ताह 2 घंटे संचालित होगा। 18 सितम्बर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, जिसमें सिकल सेल, एनीमिया जांच, टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्डबनाए गए। इसी तरह 19 सितम्बर को वन, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण तथा खाद्य, सहकारिता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागों द्वारा राशन कार्ड, उज्ज्वला कार्ड, पेंशन, मनरेगा कार्य, महिला स्वसहायता समूह उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री तथा ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम 2 अक्टूबर को सेवा पर्व का समापन स्वच्छता अभियान, जल श्रोतों की सफाई, जनभागीदारी से सोख्ता निर्माण और आदि शपथ कार्यक्रम से होगा।

महासमुंद राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जिले में रन फॉर आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन विधायक श्री सिन्हा ने जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला का किया शुभारंभ

महासमुंद राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जिले में रन फॉर आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन विधायक श्री सिन्हा ने जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला का किया शुभारंभ

 

महासमुंद/ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय चिकित्सा शिविर का शुभारंभ आज विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा भगवान धनवंतरी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आयुर्वेद दिवस पर दिए गए संदेश का वाचन किया। विधायक श्री सिन्हा ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ हम आयुर्वेद को भी अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं, क्योंकि यह हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ा हुआ अमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम में मिलेट्स, औषधीय द्रव्य एवं पौधों की प्रदर्शनी का अवलोकन जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने किया। साथ ही अतिथियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, श्री राजू चंद्राकर, श्री संदीप वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

साथ ही रन फाॅर आयुर्वेदा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल एवं कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौड़ में लगभग 500 धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, इनमें डॉ. एकता लंगेह, सहित वृद्धजन, दिव्यांगजन, वन विभाग के प्रशिक्षु, नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं एवं शहर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहे। दौड़ का समापन कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. ज्योति गजभिये ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी सहित विभिन्न पद्धतियों के विशेषज्ञों ने निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण की सेवाएं प्रदान कीं। विशेष शिविरों में हृदय रोग एवं उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मानसिक स्वास्थ्य, महिलाओं में एनीमिया, हड्डी एवं संधि रोग तथा त्वचा एवं एलर्जी संबंधी परामर्श दिया गया तथा आयुष आधारित स्वास्थ्य शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मैराथन से पूर्व 738 प्रतिभागियों को आयुर्वेदिक क्वाथ वितरित किया गया। कुल 532 लोग स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हुए, जिनमें 447 आयुर्वेद, 51 होम्योपैथी एवं 34 यूनानी पद्धति से लाभान्वित हुए। 71 हितग्राहियों का ब्लड शुगर टेस्ट तथा 35 व्यक्तियों का नेत्र परीक्षण निःशुल्क किया गया। इस शिविर में डॉ. नेहा विक्टर, डॉ. यशवंत चंद्राकर, डॉ. रुचि तिवारी, डॉ. सरोज कुमार धृतलहरे, डॉ. माधवी कुशवाहा (होम्योपैथी), डॉ. पुष्पा साहू (यूनानी), डॉ. सृष्टि चंद्राकर, डॉ. देवेंद्र सिंह कुंजाम, डॉ. उत्कर्ष वर्मा, डॉ. रागिनी गुप्ता, डॉ. खैरुन्निशा, डॉ. बबीता भगत सहित अन्य विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य कर्मियों विशेष योगदान रहा।