आज का राशिफल : 23 सितम्बर 2025, मंगलवार विशेष

आज का राशिफल : 23 सितम्बर 2025, मंगलवार विशेष

सूर्योदय: 🌄 ०६:२०
सूर्यास्त: 🌅 ०६:१९
चन्द्रोदय: 🌝 ०७:१५
चन्द्रास्त: 🌜१८:५२
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: 🏔️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 आश्विन
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 द्वितीया (२८:५१ से तृतीया)
नक्षत्र 👉 हस्त (१३:४० से चित्रा)
योग 👉 ब्रह्म (२०:२३ से इन्द्र)
प्रथम करण 👉 बालव (१५:५१ तक)
द्वितीय करण 👉 कौलव (२८:५१ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कन्या
चंद्र 🌟 तुला (२६:५५ से)
मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४५ से १२:३३
अमृत काल 👉 ०७:०६ से ०८:५१
द्विपुष्कर योग 👉 १३:४० से २८:५१
विजय मुहूर्त 👉 १४:१० से १४:५८
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१२ से १८:३६
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:१२ से १९:२४
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४५ से २४:३३
राहुकाल 👉 १५:११ से १६:४१
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:०७ से १०:३८
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:३१ से ०९:१९
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशा शूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (२८:५१ से पृथ्वी)
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम २६:५६ से)
शिववास 👉 गौरी के साथ (२८:५१ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
राष्ट्रीय आश्विन मास आरम्भ, चन्द्रदर्शन आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०१:४० तक जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ण, ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (पे, पो, रा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २९:४१ से ०७:५९
तुला – ०७:५९ से १०:२०
वृश्चिक – १०:२० से १२:३९
धनु – १२:३९ से १४:४३
मकर – १४:४३ से १६:२४
कुम्भ – १६:२४ से १७:५०
मीन – १७:५० से १९:१३
मेष – १९:१३ से २०:४७
वृषभ – २०:४७ से २२:४२
मिथुन – २२:४२ से २४:५७+
कर्क – २४:५७+ से २७:१८+
सिंह – २७:१८+ से २९:३७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:०६ से ०७:५९
शुभ मुहूर्त – ०७:५९ से १०:२०
रोग पञ्चक – १०:२० से १२:३९
शुभ मुहूर्त – १२:३९ से १३:४०
मृत्यु पञ्चक – १३:४० से १४:४३
अग्नि पञ्चक – १४:४३ से १६:२४
शुभ मुहूर्त – १६:२४ से १७:५०
रज पञ्चक – १७:५० से १९:१३
अग्नि पञ्चक – १९:१३ से २०:४७
शुभ मुहूर्त – २०:४७ से २२:४२
रज पञ्चक – २२:४२ से २४:५७+
शुभ मुहूर्त – २४:५७+ से २७:१८+
चोर पञ्चक – २७:१८+ से २८:५१+
शुभ मुहूर्त – २८:५१+ से २९:३७+
रोग पञ्चक – २९:३७+ से ३०:०६+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570
फोन पेय 8889391334

〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी प्रसन्नता दायक रहेगा। घर मे धन धान्य की वृद्धि होगी। सुख सुविधा पर आज अधिक खर्च करेंगे। लेकिन आज आप ज्यादा मेहनत करने की अपेक्षा बैठ कर काम करना पसंद करेंगे इससे लाभ तो होगा लेकिन कुछ लोगो की नाराजगी भी सहनी पड़ेगी। पारिवारिक दायित्व बेहतर रूप से निभाने पर बड़े बुजुर्गों के प्रशंशा पात्र बनेंगे। नौकरी पेशाओ को आकस्मिक काम आने से परेशानी होगी लेकिन अधिकारी वर्ग को प्रसन्न कर अपनी बात मनवा सकेंगे। मध्यान बाद का समय मित्र परिचितों के साथ आनंद से व्यतीत करेंगे लेकिन स्वभाव में थोड़ा अहम रहने से रंग में भंग पड़ सकता है। लोग मन मे आलोचना करेंगे व्यवहार खराब होने के डर से दर्शाएंगे नही। संध्या के समय किसी समाचार से बेचैनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका मतलबी व्यवहार किसी ना किसी से मतभेद बढ़ायेगा। दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे एकदम सर पर आने पर ही करेंगे। आध्यात्मिक पक्ष आज प्रबल रहेगा परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्वभाव में दिखावा अधिक रहेगा सार्वजिनक कार्यो में प्रतिस्पर्धा के कारण सहयोग करेंगे। काम-धंदे में आमदनी होगी पर उधारी वाले व्यवहारों में ही चली जायेगी। मध्यान बाद का समय अधिक खर्चीला रहेगा मनोरंजन के लिए आंख बंद कर खर्च करेंगे। परिजन आपकी किसी बुरी आदत से परेशान होंगे। भाई बंधुओ से तकरार होने की संभावना है धर्य का परिचय दें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक कलह मामूली बात से आरम्भ होकर गंभीर रूप ले सकती है इससे बचने के लिये आज घर मे कम ही समय बिताये। कार्य व्यवसाय में भी आज चाहकर भी मन की योजनाये पूरी नही कर सकेंगें। धन को लेकर भी किसी से कहासुनी सो सकती है। मानसिक दबाव आज कुछ ज्यादा ही रहेगा कोई अनैतिक कदम उठाने से बचे बुजुर्गो के सानिध्य में रहे अथवा आध्यात्म से जुड़े मानसिक रूप से काफी राहत मिलेगी। आर्थक दृष्टिकोण से दिन ठीक ही रहेगा फिर भी आज कुछ ना कुछ कमी अवश्य बनी रहेगी। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शान्ति से बीतेगा। सेहत स्वयं की गलती से खराब होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती रहेगी इसके बाद मस्ती के मूड में रहेंगे परिवार का वातावरण भी आज सहयोगी रहेगा जिससे मन की इच्छा पूर्ण करने में आसानी रहेगी। काम-धंदे के प्रति मध्यान के समय गंभीरता आएगी धन लाभ के लिए ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी सहज रूप से हो जाएगा। मध्यान बाद का समय आनंद मनोरंजन में बीतेगा बाहर घूमने के प्रसंग बनेंगे। उत्तम भोजन वाहन उपहार सम्मान मिलने से अतिउत्साहित रहेंगे लेकिन संध्या बाद थोड़ी सतर्कता बरते आपकी किसी पुरानी गलती उजागर होने पर घर मे कलह हो सकती है। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये संतोषजनक रहेगा। आज आप जल्दी से किसी कार्य को करने के मूड में नही रहेंगे प्रातः काल से ही आराम से काम करने के चक्कर मे दिनचार्य धीमी चलेगी। परिजनों के टोकने पर ही कार्य के प्रति गंभीरता आएगी। काम-धंधा बीते कल की अपेक्षा कम रहेगा आवश्यक कार्य लेदेकर पूर्ण कर लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन आय की तुलना में खर्चीला अधिक रहेगा। ना चाहकर भी परिजनों की प्रसन्नता के लिये खर्च करना पड़ेगा। पुराने मित्रों से भेंट याद ताजा करेगी। मध्यान बाद कही से कोई अप्रिय समाचार मिलेने से थोड़ी अफरा तफरी का माहौल बन सकता है। परिवार के बुजुर्ग आपसे मन की बात करेंगे इसकी अनदेखी ना करें अन्यथा बाद पछताना पड़ेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन भर आपके ऊपर चंचलता हावी रहेगी। परिजनों की किसी भी बात को गंभीर ना लेकर मजाक में उड़ा देंगे इससे घर का माहौल खराब होगा। घरेलू कार्यो में भी टालमटोल करने का प्रयास करेंगे बाद में मन मारकर करना ही पड़ेगा। काम धंदे में ज्यादा ध्यान नही देंगे फलस्वरूप आय भी सीमित ही आवश्यकता अनुसार रहेगी। मध्यान बाद का समय पर्यटन मनोरंजन में व्यतीत करेंगे महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति को लेकर उत्साही रहेंगी लेकिन आज पूर्ण होने में संदेह रहेगा। व्यवसायी वर्ग किसी नई योजना को लेकर मानसिक परेशानी में रहेंगे अभी इसपर कार्य आरंभ ना करें अन्यथा अधूरा रह जायेगा। सेहत थोड़ी नरम रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका अभिमानी स्वभाव कुछ ना कुछ गड़बड़ ही कराएगा। स्वयं को अन्य लोगो की तुलना में अधिक बुद्धिमान समझना आपसी संबंधों में खटास लाएगा। लोग स्वार्थवश आपकी खुशामद करेंगे लेकिन पीठ पीछे बुराई करने से नही चूकेंगे। कार्य व्यसाय को लेकर मध्यान तक व्यस्त रहेंगे मेहनत की तुलना में आज लाभ कम ही रहेगा ऊपर से आकस्मिक खर्च लगे रहने से धन संबंधित परेशानियां उभरेंगी। दोपहर बाद का समय काम से अवकाश लेकर बाहर घूमने में बीतेगा स्नेहीजन का सानिध्य मिलेगा लेकिन व्यवहार में उदासीनता बनी रहेगी। परिवार के बड़ो के साथ कुछ समय अवश्य बिताये इससे आपसी गलतफहमियां दूर होंगी कुछ नया सीखने को मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी फिर भी मेहनत से दूर भागेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मानसिक संतुलन बराबर नही रहेगा दो कामो को एक साथ करने के प्रयास में गलती होने की संभावना है। धार्मिक कार्यो में रुचि तो रहेगी लेकिन मन कही और ही भटकने से पूजा पाठ का उद्देश्य सफल नही हो सकेगा। व्यावसायिक गतिविधयां किसी अन्य के कारण धीमी रहेंगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय तो रहेगा लेकिन सहयोग की कमी रहने से अकेले विजय नही पा सकेंगे कम लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। गृहस्थ में किसी ना किसी से रूठना मनना लगा रहेगा संध्या के समय खर्च करने के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी। धार्मिक स्थल की यात्रा भी हो सकती है। सेहत मध्यान बाद अकस्मात खराब होगी पहके से ही सतर्क रहें भोजन संबंधित नियमो का पालन करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन का अधिकांश भाग सोच विचार में ही व्यर्थ होगा। आपके मन मे योजनाए तो कई लगी रहेंगी लेकिन आलस्य अधिक रहने से किसी भी योजना को साकार रूप नही दे सकेंगे। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर सहयोगियो की कमी रहेगी ज्यादा काम ना बढ़ाये कम में ही संतोष करें अन्यथा बेवजह की मुसीबत बनेगी। धन लाभ कम फिर भी खर्च लायक हो जाएगा। सामाजिक कार्यो में भी रुचि लेंगे इस के कारण अपने कार्यो में भी बदलाव करना पड़ेगा समाज मे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन समूह में कम बोले अन्यथा परिणाम उल्टे भी हो सकते है। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थसिद्धि की भावना अधिक रहेगी। मौसम जनित बीमारी हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका अधिकांश समय दुविधा में बीतेगा। कार्य क्षेत्र और गृहस्त में तालमेल बैठाने में असफल रहेंगे एक काम करने के लिए किसी अन्य काम के बिगड़ने का डर सताएगा। व्यवसाय की व्यस्तता के चलते परिजनों की कामना पूर्ति करने में असमर्थ रहेंगे घरेलू कलह का कारण भी आज यही रहेगा। भाई बंधुओ को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ेगा अथवा आपको इनसे लेनी पड़ सकती है इसमे भी कुछ ना कुछ विघ्न आएंगे। आज आपका कोई भी कार्य बिना भाग-दौड़ के पूर्ण नही हो सकेगा। व्यवसाय स्थल पर प्रतिस्पर्धियों का बोलबाला अधिक रहने से अपनी योजना को विराम देना पड़ेगा। निवेश से बचें हानि के योग है। सेहत का साथ भी कम ही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन प्रातः काल से ही स्वास्थ्य संबंधित समस्या लगी रहेगी खराब स्वास्थ्य के कारण जल्दी से किसी कार्य का मन नही बनेगा लेकिन सामाजिक व्यवहारों के लिए समय निकालना ही पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में अन्य लोगो के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा। धन की आमद आवश्यकता से कुछ कम रहेगी फिर भी कोई कार्य धन के कारण रुकेगा नही। आज अकस्मात खर्च ज्यादा परेशान करेंगे व्यर्थ के खर्चो पर नियंत्रण की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले कामना पूर्ति ना होने पर अधिकारियों से नाराज रहेंगे जानकर काम खराब भी कर सकते है। मध्यान के बाद धार्मिक भावनाओं का उदय होगा लेकिन पूजा पाठ केवल स्वार्थ के लिए ही करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत आलसी रहेगा परन्तु फिर भी जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता अवश्य ही मिलेगी। घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्य भी एकसाथ करने में थोड़ी दुविधा बनेगी लेकिन बुजुर्गो का सहयोग मिलने से इससे निजात पा लेंगे। कार्य-व्यवसाय में आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना के परिणाम को लेकर बेचैन रहेंगे धर्य से काम लें जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय लेने से बचें विजय आपकी ही होगी। धन की आमद को लेकर दिन के आरंभ में आशंकित रहेंगे लेकिन मध्यान बाद अकस्मात मिलने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। आपके पीछे से चुगली करने वाले लोग हानि पहुचा सकते है सतर्क रहें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

छत्तीसगढ़: पेयजल पैकिंग प्लांट, तीन माह में 12 लाख का कारोबार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और बिहान योजना से मिली सहयोग

छत्तीसगढ़: पेयजल पैकिंग प्लांट, तीन माह में 12 लाख का कारोबार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और बिहान योजना से मिली सहयोग

महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही लखपति दीदी योजना अब उल्लेखनीय परिणाम देने लगी है। कोरिया जिले के बैकुंठपुर ब्लॉक के डूमरिया गाँव का महालक्ष्मी स्व-सहायता समूह इस योजना के अंतर्गत सफलता की नई मिसाल बन गया है।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी बाई को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और बिहान योजना के तहत “एम प्लस” नाम से पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट स्थापित करने का अवसर मिला। इस परियोजना की कुल लागत 35 लाख रुपये रही, जिसमें से 30 लाख रुपये की सहायता पीएमईजीपी से तथा 5 लाख रुपये का ऋण बिहान से प्राप्त हुआ।

स्थापना के केवल तीन माह के भीतर ही इस प्लांट से 12 लाख रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। इससे समूह को नई पहचान मिली है और पाँच से अधिक महिलाएँ लखपति बनने की ओर अग्रसर हैं।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “लखपति दीदी योजना ने हमारे जीवन में नया आत्मविश्वास भरा है। अब हम परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ ही रोजगार सृजन में भी योगदान दे पा रहे हैं।”

महालक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाएँ न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान दे रही हैं। डूमरिया गाँव का यह प्रयास अब जिले की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है।

महासमुंद: सिरपुर क्षेत्र से मोटर वाईंडिंग दुकान के बाहर से गायब हुई बाइक, मामला दर्ज

महासमुंद: सिरपुर क्षेत्र से मोटर वाईंडिंग दुकान के बाहर से गायब हुई बाइक, मामला दर्ज

महासमुंद। थाना तुमगांव अंतर्गत सिरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम खमतराई में अज्ञात चोरों ने एक किसान की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खमतराई निवासी राजेश ध्रुव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने बड़े भाई धर्मेन्द्र ध्रुव की मोटर वाईंडिंग दुकान पर गया था। उसने अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (हरा रंग, क्रमांक CG06GQ6731, कीमत लगभग 10 हजार रुपए) दुकान के बाहर खड़ी कर दी और नहाने के लिए घर चला गया। करीब पंद्रह मिनट बाद लौटने पर उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल गायब है।

पीड़ित ने दो दिनों तक स्वयं तलाश की, लेकिन जब वाहन का कोई सुराग नहीं मिला तो 21 सितंबर को सिरपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोग चिंतित हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी का पता लगाकर बाइक बरामद करने की कार्रवाई की जाएगी।

महासमुंद राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष ने ली विभागीय समीक्षा बैठक मध्यान्ह भोजन में फोर्टिफाइड चावल का उपयोग अनिवार्य रूप से करें राशन समय पर पहुंचे और भंडारित हो – श्री शर्मा

महासमुंद राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष ने ली विभागीय समीक्षा बैठक मध्यान्ह भोजन में फोर्टिफाइड चावल का उपयोग अनिवार्य रूप से करें राशन समय पर पहुंचे और भंडारित हो – श्री शर्मा

 

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने आज जिले में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि हितग्राहियों तक समय पर खाद्यान्न एवं पोषण आहार पहुँचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुँचाने की है। इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें और सुनिश्चित करें कि जिले में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट कर जमीनी हकीकत की जानकारी लें। उन्होंने सभी पीडीएस दुकानों में गठित निगरानी समिति को अधिक जवाबदेही बनाने और नियमित निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के समय हितग्राहियों से भी चर्चा कर फीडबैक लें। श्री शर्मा ने कहा कि सरकार फोर्टिफाइड चावल के माध्यम से कुपोषण के स्तर को कम करना चाहती है। अतः सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन में नियमित रूप से फोर्टिफाइड चावल दिया जाए। साथ ही कहा कि अधिकारी निरीक्षण के दौरान निरीक्षण टीप अवश्य लिखें। अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि राशन के समय पर पहुंच तथा भंडारण की स्थिति का अधिकारी स्वयं जायजा लें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के शिकायत के लिए दीवार लेखन करंे और शासन के टोल फ्री नम्बर को जारी करें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निराकरण त्वरित एवं प्रभावी तरीके से किया जाए ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शासन की पोषण, खाद्य सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से लागू हों और कोई भी पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष श्री शर्मा ने रिपोर्ट का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। बैठक में खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री टिकवेन्द्र जटवार, शिक्षा अधिकारी श्री सतीश नायर एवं आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

महासमुंद राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा का महासमुंद दौरा योजनाओं की जमीनी हकीकत देखी, अधिकारियों को दिए निर्देश

महासमुंद राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा का महासमुंद दौरा योजनाओं की जमीनी हकीकत देखी, अधिकारियों को दिए निर्देश

 

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा सोमवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचकर श्री शर्मा ने सबसे पहले गुड़रूपारा स्थित छात्रावास का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने बेमचा में राशन दुकान,स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, टीकाकरण एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। बच्चों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई की स्थिति जानी। उन्होंने छात्रावास में बच्चों के लिए बनाए गए भोजन का स्वाद भी चखा और सराहा। उन्होंनें कहा कि बच्चों को भोजन और शिक्षा के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की भी बातें नियमित बताएं। अपने लक्ष्य के प्रति भी उन्हें सजग करें। आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण में बच्चों से संवाद किया तथा कार्यकर्ताओं को बच्चों की नियमित उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल-खेल में शिक्षा और सामान्य ज्ञान पर भी जोर दिया।

इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण किया। वहाँ राशन वितरण व्यवस्था, मशीनीकृत प्रणाली, उपभोक्ता पंजी और स्टॉक रजिस्टर की जाँच की। हितग्राहियों से चर्चा कर राशन की उपलब्धता एवं पारदर्शिता की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं पूर्व पार्षद श्री महेन्द्र जैन मौजूद थे।

महासमुंद भंवरपुर : श्री श्याम हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं के लिए आधुनिक सोनोग्राफी जांच सुविधा उपलब्ध

महासमुंद भंवरपुर : श्री श्याम हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं के लिए आधुनिक सोनोग्राफी जांच सुविधा उपलब्ध

महासमुंद, 22 सितम्बर 2025।
भंवरपुर स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल ने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु के सुरक्षित स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सोनोग्राफी जांच सुविधाएं शुरू की हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रश्मि नायक (एमबीबीएस, एमडी-रेडियो डायग्नोसिस) ने बताया कि गर्भ की कुल अवधि 40 सप्ताह मानी जाती है और इस दौरान समय-समय पर सोनोग्राफी जांच कराना अनिवार्य है। इन जांचों से गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य, विकास और किसी भी संभावित विकृति का समय रहते पता लगाया जा सकता है।

गर्भावस्था में होने वाली प्रमुख सोनोग्राफी जांचें

Viability Scan (6 से 10 सप्ताह के बीच): इससे गर्भ की सही स्थिति और विकास का पता चलता है।

एन.टी. स्कैन (Nuchal Scan, 11 से 14 सप्ताह): इस जांच से गर्भस्थ शिशु में डाउन सिंड्रोम या अन्य आनुवंशिक विकारों की संभावना का आकलन होता है।

Anomaly Scan (Target Scan, 18 से 20 सप्ताह): इसमें बच्चे के अंगों की संरचना और किसी विकृति की पहचान की जाती है।

Fetal Echo (22 से 24 सप्ताह): यह जांच हृदय संबंधी समस्याओं जैसे छेद होना, नसों में संकुचन या असामान्य धड़कन का पता लगाती है।

3D/4D सोनोग्राफी (24 से 30 सप्ताह): इसमें शिशु का चेहरा, हाथ-पाँव और हरकतें साफ दिखाई देती हैं, जिससे माता-पिता को भी भावनात्मक जुड़ाव होता है।

Growth Doppler Scan (30 से 36 सप्ताह): इससे शिशु के विकास, पानी की मात्रा और रक्त प्रवाह की स्थिति का आकलन किया जाता है।

अन्य विशेष जांचें

अस्पताल में मल्टीपल मार्कर स्क्रीनिंग (डबल मार्कर, ट्रिपल मार्कर, क्वाड्रुपल मार्कर) भी की जाती है, जो भ्रूण में आनुवंशिक विकारों जैसे डाउन सिंड्रोम, क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम या ट्रिसॉमी की संभावना बताती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण परामर्श

डॉ. नायक ने बताया कि यदि गर्भवती महिला को असामान्य रक्तस्राव, पेट दर्द, पैरों या चेहरे में सूजन, लगातार सिरदर्द, बेहोशी, अत्यधिक उल्टी, पेशाब में जलन, योनि से दुर्गंधयुक्त पानी आना या गर्भ के अंतिम तीन महीनों में शिशु की हरकतें कम होना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

अस्पताल का संकल्प

श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर आधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं लगातार उपलब्ध करा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सही समय पर की गई जांचें गर्भवती महिला और शिशु दोनों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करती हैं।

महासमुंद खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल का दौरा कार्यक्रम 23 सितम्बर को

महासमुंद खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल का दौरा कार्यक्रम 23 सितम्बर को

 

महासमुंद/ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल 23 सितम्बर को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगें। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे 10ः30 बजे नवा रायपुर से ग्राम खट्टी महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। तत्पश्चात प्रातः 11ः30 बजे वे ग्राम खट्टी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 02ः00 बजे नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 40-40 लाख के इनामी दो माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 40-40 लाख के इनामी दो माओवादी ढेर

 

नारायणपुर। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र अंतरराज्यीय सीमा से लगे अबूझमाड़ इलाके में सोमवार को हुई भीषण मुठभेड़ में प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से संगठन की केंद्रीय समिति के दो वरिष्ठ माओवादी कैडरों के शव बरामद किए हैं, जिनकी पहचान राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी (63) और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी (67) के रूप में हुई है।

मुठभेड़ में छह शीर्ष माओवादी मारे गए

दोनों पर कई राज्यों को मिलाकर एक–एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके साथ ही इस वर्ष प्रदेश में हुई मुठभेड़ में छह शीर्ष माओवादी मारे गए हैं। इससे पहले माओवादी प्रमुख बसव राजू, चलपती, सुधाकर व माडेम बालकृष्ण मारे जा चुके हैं। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर), भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं।

सुबह से सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया

नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक राबिन्सन ने बताया कि आबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की गतिविधियों की सूचना पर सोमवार सुबह से सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान माओवादियों और बलों के बीच रुक-रुक कर गोलाबारी हुई। अंततः दो वरिष्ठ माओवादी कैडरों के मारे जाने की पुष्टि हुई।

बड़ी हिंसक घटनाओं के मास्टरमाइंड

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों माओवादी नेता तीन दशकों से अधिक समय से दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति में सक्रिय थे और अनेक बड़ी हिंसक घटनाओं के मास्टरमाइंड रहे हैं, जिनमें कई जवान शहीद हुए तथा निर्दोष नागरिकों की जानें गईं।

अब माओवादी आंदोलन अपने अंत की ओर

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदररराज पी. ने इस सफलता को संगठन के लिए बड़ा आघात बताया। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद पुलिस व सुरक्षा बल पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सरकार और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। उन्होंने माओवादी कैडरों और उनके नेतृत्व से अपील की कि वे समझें कि अब माओवादी आंदोलन अपने अंत की ओर है। यह समय है कि वे हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटें और सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं।

महासमुंद : महानदी क्षेत्र मे कलेक्टर के निर्देश पर छापेमारी, अवैध उत्खनन में प्रयुक्त वाहन जब्त

 


महासमुंद, 22 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज संयुक्त टीम द्वारा महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम केडियाडीह तहसील के महानदी क्षेत्र में अवैध रूप से अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेन जप्त किया गया। वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है।


खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के

खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

महासमुंद सांकरा : लोअर जोंक बैराज योजना में नई पहल, देवसराल व सांकरा के किसानों को मिला मुआवजा

महासमुंद सांकरा : लोअर जोंक बैराज योजना में नई पहल, देवसराल व सांकरा के किसानों को मिला मुआवजा

सांकरा : लोअर जोंक बैराज योजनान्तर्गत देवसराल माइनर निर्माण हेतु लंबित 29 भू-अर्जन प्रकरण का हुआ भुगतान

महासमुंद, 22 सितम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा जिले के जल संसाधन विभाग अंतर्गत बसना उपसंभाग की लोअर जोंक बैराज योजना के अंतर्गत देवसराल माइनर निर्माण हेतु लंबित भू-अर्जन प्रकरण का भुगतान प्रारम्भ हो गया है।
जल संसाधन के कार्यपालन अभियंता श्री अजय खरे ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत अब तक देवसराल एवं सांकरा ग्राम के 29 किसानों को 48.86 लाख रुपये की राशि का भुगतान

किया जा चुका है, वहीं शेष किसानों का मुआवजा भी शीघ्र ही प्रदान कर दिया जाएगा। बसना विधानसभा विधायक श्री सम्पत अग्रवाल के सतत प्रयासों एवं मार्गदर्शन से यह भुगतान अल्प समय में हो पाया। इस पर किसानों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधायक श्री सम्पत अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के सुशासन में केवल एक साल के भीतर ही प्रकरण को सुलझाकर मुआवजा दिलाया गया है, जिससे उनकी आर्थिक चिंताओं का समाधान हुआ है।