महासमुंद, युवा महोत्सव 2025 में प्रतिभाओं की चमक, लोक नृत्य से लेकर कला तक एकलव्य आवासीय विद्यालय का दबदबा

महासमुंद, युवा महोत्सव 2025 में प्रतिभाओं की चमक, लोक नृत्य से लेकर कला तक एकलव्य आवासीय विद्यालय का दबदबा

महासमुंद, जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 में जिलेभर की युवा प्रतिभाओं ने विभिन्न विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर मंगल भवन, खैरा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथियों में विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिंहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शानदार प्रदर्शन

लोक नृत्य में एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका मन मोह लिया। एकांकी नाटक में भी एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग प्रथम तथा आईटीआई महासमुंद द्वितीय स्थान पर रहा।

पंथी नृत्य में प्रथम: सत के विरासत, मुडीयाडीह बागबाहरा

द्वितीय: सत के महिमा, गड़बेड़ा पिथौरा

तृतीय: महर्षि विद्या मंदिर, महासमुंद

लोक गीत प्रतियोगिता में प्रथम: पीजी कॉलेज महासमुंद

द्वितीय: फॉर्च्यून फाउंडेशन, बागबाहरा

तृतीय: आईटीआई महासमुंद

कला एवं साहित्य में युवा प्रतिभाओं की झलक

चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम: ऋतिक पहारिया (महासमुंद)

द्वितीय: कुलेश्वर साहू

तृतीय: अजय कुमार ध्रुव, पीजी कॉलेज

कविता लेखन प्रथम: गुलशन साव (बसना)

द्वितीय: सिंधु जगत

तृतीय: ऋचा चंद्राकर

कहानी लेखन प्रथम: रेशम लाल पटेल (पिथौरा)

द्वितीय: सुषमा साहू (महासमुंद)

तृतीय: हेमा साहू (लाफिनखुर्द)

अन्य प्रमुख प्रतियोगिताएँ

रॉक बैंड: जावेद कुरैशी एवं साथी, बागबाहरा (इरादे द बैंड) प्रथम

वाद-विवाद प्रतियोगिता: नुसरत फातिमा एवं डिंपल डड़सेना प्रथम

साइंस मेला: प्रथम: गरिमा कन्नौजे, पिथौरा

द्वितीय: परिणीता चंद्राकर

तृतीय: हिना साहू

पारंपरिक वेशभूषा:

प्रथम: चांदनी साहू, लाफिनखुर्द

द्वितीय: हर्षिता दीवान, आईटीआई

तृतीय: श्रेया पाटकर, आईटीआई

सुवा नृत्य: आईटीआई महासमुंद प्रथम

आयोजन की सफलता में सहयोग आयोजन को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, जिला युवा अधिकारी वसुंधरा साहू, खेल अधिकारी दिलीप लहरे, रोहित कोसरिया, सुरेंद्र मानिकपुरी, अवनीश वाणी सहित अनेक अधिकारियों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आज की भविष्यवाणी: आपकी राशि के लिए क्या खास है आज?जानिए

आज की भविष्यवाणी: आपकी राशि के लिए क्या खास है आज?जानिए

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है। तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें। विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी।

तेन्दूकोना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक ही दिन कई जगह छापेमारी, 6 आरोपी शराब पिलाते रंगे हाथ गिरफ्तार

तेन्दूकोना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक ही दिन कई जगह छापेमारी, 6 आरोपी शराब पिलाते रंगे हाथ गिरफ्तार

1️⃣ धान मंडी के पास पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

तेन्दूकोना।थाना तेन्दूकोना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सम्‍हर धान मंडी के पास दबिश देकर अवैध शराब पर कार्रवाई की। पुलिस को आते देख शराब पी रहे लोग भाग गए। मौके से इन्द्रजीत नायक (28 वर्ष) निवासी समहर को पकड़ा गया।उसके कब्जे से 180 एमएल की शीशी में करीब 50 एमएल देशी शराब एवं 2 डिस्पोजल गिलास बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जमानत पर रिहा किया गया।

2️⃣ डिपो के पास अवैध शराब विक्रेता पर कार्रवाई

तेन्दूकोना।मुखबीर की सूचना पर तेन्दूकोना डिपो के पास पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही शराब पी रहे लोग मौके से भाग गए। मौके से भूषण डडसेना (58 वर्ष) निवासी वार्ड 09 तेन्दूकोना पकड़ा गया। उसके कब्जे से 50 एमएल देशी शराब और 2 डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत कार्रवाई की गई और जमानत पर छोड़ा गया।

3️⃣ पंचायत भवन गली से एक शराब विक्रेता गिरफ्तार

तेन्दूकोना।थाना पुलिस ने पंचायत भवन गली में शराब पिलाने की सूचना पर दबिश दी। पुलिस देखकर शराब पीने वाले भाग निकले। मौके पर ढालन कुमार साहू (47 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 01 बस्‍तीपारा पकड़ा गया। उसके पास से 50 एमएल देशी शराब और 2 डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जमानत पर रिहा किया गया।

4️⃣ बावहन भर्री इलाके में अवैध शराब कारोबार पर छापा

तेन्दूकोना। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बावहन भर्री इलाके में दबिश दी। पुलिस आते ही शराब पी रहे लोग भाग गए। मौके पर शिवनारायण ब्रम्हभट्ट (42 वर्ष) निवासी वार्ड 14 पकड़ा गया। आरोपी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने 50 एमएल शराब और डिस्पोजल गिलास जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत मामला दर्ज किया और जमानत पर छोड़ दिया।

5️⃣ डोकरपाली मार्ग पर टावर के पास शराब बिक्री का खुलासा

तेन्दूकोना।डोकरपाली रोड स्थित टावर के पास पुलिस ने अवैध शराब बेचने की सूचना पर कार्रवाई की। वहां मौजूद व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गए।पुलिस ने अनराज मानिकपुरी (50 वर्ष) निवासी वार्ड 07 बाजार पारा को पकड़ा और उसके पास से 50 एमएल देशी शराब व 2 डिस्पोजल गिलास जब्त किए। वैध दस्तावेज नहीं होने पर उसके खिलाफ धारा 36(C) के तहत मामला दर्ज कर जमानत पर छोड़ा गया।

नोट: सभी मामलों में पुलिस ने कार्रवाई कर शराब व सामग्री जब्त की और सभी आरोपियों को वैधानिक प्रक्रिया के तहत जमानत प्रदान की।

बलौदाबजार की बड़ी खबरें :सड़क हादसे, मारपीट व अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई तेज

बलौदाबजार की बड़ी खबरें :सड़क हादसे, मारपीट व अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई तेजकी

1.खजुरी में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल रायपुर अस्पताल रेफर

ग्राम खजुरी चौकी करहीबाजार निवासी युवक ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 06 दिसंबर 2025 को उसका चचेरा जीजा सुमेर गेण्डले मोटरसाइकिल क्रमांक CG22J-2113 से बलौदाबाजार जा रहा था। दोपहर लगभग 3 बजे लटुआ और बलौदा के बीच कार क्रमांक CG04Q-9873 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पहले जिला अस्पताल बलौदाबाजार में उपचार हुआ, जिसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए संकल्प अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

2.पलारी में मासूम बच्ची की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज

थाना पलारी क्षेत्र में रविवार शाम लगभग 3:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक CG07 CN 8992 की ठोकर से 01 वर्ष 11 माह की मासूम हिवानी यादव की मौत हो गई। घायल बच्ची को पलारी स्वास्थ्य केंद्र, फिर जिला अस्पताल बलौदाबाजार और इसके बाद मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक अजय कुमार गोंड के विरुद्ध धारा 106(1) BNS एवं 184 MV एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

3.ओडान रोड पर साइकिल सवार वृद्ध को मोटरसाइकिल ने मारी ठोकर, घायल खरोरा रेफर

सेमरिया निवासी युवक ने बताया कि उसके पिता सदाराम यादव दोपहर में ओडान मंडी से लौट रहे थे, तभी वटगन रोड से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल क्रमांक CG13 AF 9981 ने टक्कर मार दी। वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पहले पलारी स्वास्थ्य केंद्र व बाद में कृष्णा अस्पताल खरोरा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

4.महिला कमांडो टीम पर शराबियों का हमला, गालीगलौच और मारपीट का मामला दर्ज

ग्राम सिनोधा की पंच और महिला कमांडो सदस्य ने रिपोर्ट दी कि 08 दिसंबर को ग्राम भ्रमण के दौरान जैतखाम चौक के पास दो युवक शराब के नशे में गालीगलौच करने लगे। समझाने पर दोनों आरोपियों भोला और विक्की अनंत ने महिला कमांडो दल से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5.डोंगरिया में युवक धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार

थाना हथबंद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम डोंगरिया में एक युवक राजेश गेण्डरे को धारदार हथियार के साथ डराने–धमकाने के आरोप में पकड़ा। आरोपी के पास से एक लोहे का कत्ता बरामद किया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

6.अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने की अपराध पंजीबद्ध

थाना हथबंद क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार मोहित कुमार टंडन की 11 अक्टूबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। गवाहों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धारा 106(1) BNS के तहत आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला कायम किया है।

 

महासमुंद/युवाओं के लिए सुनहरा मौका: पीएम रोजगार और सीएम रोजगार योजना के आवेदन शुरू

महासमुंद/युवाओं के लिए सुनहरा मौका: पीएम रोजगार और सीएम रोजगार योजना के आवेदन शुरू

महासमुंद जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करने उद्देश्य से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित योजना है। इस योजना के तहत बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

✔ सेवा क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए 20 लाख रुपये तक

✔ निर्माण क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए 50 लाख रुपये तक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

योजना में ग्रामीण हितग्राहियों को 35% एवं शहरी हितग्राहियों को 25% तक अनुदान का लाभ मिलेगा। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 25% और शहरी क्षेत्र में 15% अनुदान निर्धारित है।

आवेदनकर्ताओं को सामान्य पुरुष श्रेणी में 10% तथा महिला एवं अन्य श्रेणी के हितग्राहियों को 5% स्वयं का अंशदान जमा करना होगा। इस योजना का आवेदन ऑनलाइन उपलब्ध है: www.kvic.in/pmegponline

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में भी मौका इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए—

✔ सेवा क्षेत्र में 1 लाख रुपये

✔ निर्माण क्षेत्र में 3 लाख रुपये तक की परियोजनाओं को स्वीकृति दी जाएगी।

इस योजना में भी 35% अनुदान का प्रावधान है। इच्छुक आवेदक आवेदन दो प्रतियों में सहायक संचालक, ग्रामोद्योग कार्यालय, जिला पंचायत महासमुंद में जमा कर सकते हैं।

किन उद्योगों को मिलेगा लाभ?

परंपरागत व्यवसाय:

✦ सेलून

✦ ईंट निर्माण

✦ सिलाई

✦ फर्नीचर निर्माण

✦ पीतल मूर्ति निर्माण

✦ लोहारी/फेब्रिकेशन

✦ बुनाई कार्य

मांग आधारित व्यवसाय:

✦ मोबाइल रिपेयरिंग

✦ ऑटो रिपेयरिंग

✦ फोटोकॉपी

✦ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रिपेयरिंग

✦ सेंट्रिंग कार्य

✦ आटा चक्की

✦ स्टोन कटिंग एवं पॉलिशिंग

जिला प्रशासन ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करें और आत्मनिर्भर बनें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में सहायक संचालक, ग्रामोद्योग कार्यालय, जिला पंचायत महासमुंद से संपर्क किया जा सकता है।

महासमुंद/जनचौपाल में गूंजा जनसमस्याओं का स्वर, कलेक्टर लंगेह ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

महासमुंद/जनचौपाल में गूंजा जनसमस्याओं का स्वर, कलेक्टर लंगेह ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

महासमुंद/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं व मांगों को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर आवेदन का समयसीमा में समाधान हो और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले।

कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदनों की समीक्षा कर तत्काल कार्रवाई एवं अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएँ आमजन तक सरलता से पहुंचे यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जनचौपाल में मिले प्रमुख आवेदन: ग्रामीण/आवेदक ग्राम/स्थान मांग/शिकायत

ओमप्रकाश कर्रापारा बागबाहरा अवैध शराब विक्रय पर रोक

सियाराम डोंगरीपाली पिथौरा वारिसाना हक से धान पंजीयन

रूपा यादव बोरियाझर निराश्रित पेंशन

योगेश कुमार साहू लक्ष्मीपुर ऑपरेशन हेतु आर्थिक सहायता

जानकी बाई मन्नाडे खैरझिटी तुमगांव खड़ी फसल चोरी की शिकायत

दुर्गेश नंदनी कुर्रे इमलीभाँटा मृत्यु उपरांत मिलने वाली राशि

इसके अलावा धान खरीदी में समस्या, एग्रीस्टैक एवं गिरदावरी पंजीयन, पीएम आवास, लंबित भुगतान, वन अधिकार पट्टा सहित कई आवेदन प्रस्तुत हुए।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार सहित जिले के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

 

सरिया/बरमकेला कमल यादव की सफलता से गांव मे जश्न,आरक्षक पद पर हुए चयनित मेहनत और संघर्ष की कहानी बनी पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा

सरिया/बरमकेला कमल यादव की सफलता से गांव मे जश्न,आरक्षक पद पर हुए चयनित मेहनत और संघर्ष की कहानी बनी पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा

बरमकेला।सरिया तहसील के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले कमल यादव ने पुलिस आरक्षक के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से आने वाले कमल की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत से बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

कमल यादव बचपन से ही पुलिस वर्दी पहनकर समाज की सेवा करने का सपना देखते थे। खेतों में पिता का हाथ बटाने के साथ काम करने के बाद वे रोजाना पढ़ाई और शारीरिक तैयारी के लिए समय निकालते थे। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद परिवार ने उनका पूरा साथ दिया। कमल ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा दोनों में शानदार प्रदर्शन किया।

चयन सूची में नाम आते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाइयाँ बांटकर कमल की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि कमल का चयन पूरे गांव और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

कमल यादव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और साथ देने वाले दोस्तों को दिया।कमल की यह सफलता कहानी साबित करती है कि छोटे से गांव से उठकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं, बशर्ते हौसला मजबूत हो और मेहनत निरंतर जारी रहे।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की 5 बड़ी खबरें: मारपीट, विवाद और अवैध शराब कारोबार की घटनाओं से सनसनी — कई FIR दर्ज, जांच जारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की 5 बड़ी खबरें: मारपीट, विवाद और अवैध शराब कारोबार की घटनाओं से सनसनी — कई FIR दर्ज, जांच जारी

खम्भा निकालने की बात पर विवाद, चार लोगों पर हमला करने का आरोप : सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम बंजारी में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थी सेतराम यादव (56 वर्ष) ने थाना सारंगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दिनांक 08 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे गांव के कृपा सिदार, घसिया सिदार, शुभम सिदार एवं बंटी सिदार द्वारा गाली-गलौज कर हाथ, मुक्का एवं डंडे से मारपीट की गई। घटना के दौरान प्रार्थी की माँ बीच-बचाव में आई तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। मारपीट में सेतराम को हाथ, पैर एवं पसली में चोट आई है। पुलिस ने मामले में धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

📰 ओडिशा से शराब लाते युवक की गिरफ्तारी, 3 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

सरिया। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने ग्राम रिसोरा अटल चौक के पास घेराबंदी कर प्रदीप यादव (20 वर्ष), निवासी कमरीद को पकड़ा। उसके कब्जे से एक सफेद थैले में भरा 3 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट में अपराध दर्ज कर जमानत पर रिहा किया गया।

📰 जमीन विवाद में चाची पर पत्थर से हमला, युवक के खिलाफ अपराध दर्ज

डोंगरीपाली। ग्राम भराली में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। प्रार्थी शिला कुम्हार (55 वर्ष) ने बताया कि सुबह 07:30 बजे उनके भतीजे गोविंद कलेत ने गाली-गलौज करते हुए पत्थर से सिर में चोट पहुंचाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📰 धान खरीदी केंद्र में हंगामा, दो भाईयों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप

सारंगढ़। ग्राम उलखर धान खरीद केंद्र में विवाद के बाद दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। प्राधिकृत अधिकारी भुनेश्वर चंद्रा ने शिकायत में बताया कि राकेश खुराना और राजेश खुराना द्वारा गाली-गलौज कर धान खरीदी व्यवस्था को बाधित किया गया।पुलिस ने मामले में धारा 296, 351(2), 221, 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।

📰 शराब के नशे में बेटे ने मां के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम रेडा में शराब के नशे में बेटे द्वारा मां से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा बेटा चिंता रात्रे शराब पीकर घर पहुंचा और गाली-गलौज कर डंडे से हमला किया। मारपीट में महिला के हाथ, कलाई एवं जांघ में चोट आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में लिया है।

महासमुंद : जिला प्रशासन व अग्रवाल नर्सिंग होम के बीच समझौता अब मोतियाबिंद का इलाज फ्री, सरकार उठाएगी पूरा खर्च पढ़े पुरी खबर

महासमुंद : जिला प्रशासन व अग्रवाल नर्सिंग होम के बीच समझौता अब मोतियाबिंद का इलाज फ्री, सरकार उठाएगी पूरा खर्च पढ़े पुरी खबर

मोतीयाबिंद ऑपरेशन के लिए जिला प्रशासन नर्सिंग होम के बीच समझौते पत्र जारी किया है , अब मरीजों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा महासमुंद। जिले में मोतीयाबिंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन और बसना स्थित नर्सिंग होम के बीच वर्ष 2025-26 के लिए Memorandum of Understanding (MOU) किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब मोतियाबिंद के मरीजों को शासन की गाइडलाइन के अंतर्गत पूरी तरह निःशुल्क ऑपरेशन सुविधा प्रदान की जाएगी।

सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि ऑपरेशन के दौरान आवश्यक सामग्री जैसे — ड्रग एंड कंज्यूमेबल्स, स्यूचर्स, चश्मा, परिवहन, संगठन एवं प्रचार-प्रसार, IOL वीजोलास्टिक आदि का खर्च शासन द्वारा प्रति सर्जरी ₹2000 की राशि से वहन किया जाएगा।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि—

मरीजों को ऑपरेशन के बाद निःशुल्क रहने और भोजन की सुविधा नर्सिंग होम द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
ऑपरेशन पूर्व आवश्यक जांच भी निःशुल्क की जाएगी।
शिविर हेतु मरीजों की सूची पूर्व में संबंधित बीईओ, खंड चिकित्सा अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तैयार की जाएगी।

इस समझौते से जिले के हजारों जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिलने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्या से राहत मिल सकेगी।

महासमुंद/कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील शेष हितग्राहियों के राशन कार्ड ई-केवाईसी पूर्ण करने के दिए निर्देश किसानों का धान निर्धारित मात्रा में ही तौल करें 

महासमुंद/कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील शेष हितग्राहियों के राशन कार्ड ई-केवाईसी पूर्ण करने के दिए निर्देश किसानों का धान निर्धारित मात्रा में ही तौल करें

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, धान खरीदी की प्रगति, अवैध परिवहन नियंत्रण, ई-केवाईसी, स्वच्छता मिशन, मनरेगा एवं आवास योजनाओं सहित अन्य विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि पूरी खरीदी प्रक्रिया राज्य शासन के मंशानुरूप पारदर्शिता और सुगमता के साथ संचालित हो। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन वीसी के माध्यम से धान खरीदी समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल हों और अपने-अपने उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि धान तौलाई 40 किलो 700 ग्राम निर्धारित मानक के अनुसार ही हो। निर्धारित मात्रा से अधिक तौल पाए जाने पर संबंधित समिति प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। धान लोडिंग के दौरान वीडियो बनाने, धर्मकांटा तौल और वाहन लोडिंग करते हुए तस्वीरें लेने तथा पूरी प्रक्रिया का शॉर्ट वीडियो बनाने कहा। धान परिवहन के रीसाइक्लिंग रोकने पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधक को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को टोकन काटने एवं एग्रीस्टेक पंजीयन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नोडल अधिकारी और समिति प्रबंधन किसानों से सतत संवाद बनाए रखें, टोकन, नमी जांच, मिलान पर्ची, तौल व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और ऑनलाइन एंट्री व्यवस्था को हर समय सक्रिय स्थिति में रखें। उन्होंने जिले के 16 चेकपोस्टों में धान की आवक और अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने, संदेहास्पद वाहनों की जांच करने और अवैध परिवहन करते पाए जाने पर तत्काल वाहन सीज कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। जप्त धान को अनिवार्य रूप से थाना में सुपुर्द करने और हर सप्ताह भौतिक सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

एग्रीस्टेक एप की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा और जिन किसानों की रकबा/वारिसान प्रविष्टियों में त्रुटियां हैं, उनका सत्यापन शीघ्र पूरा किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि गांवों में मुनादी कर छूटे हुए किसानों का पंजीयन कराया जाए। उन्होंने किसानों से पराली नहीं जलाने का अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसा पाए जाने पर एनजीटी के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी और अर्थदंड भी लगाया जा सकता है। किसानों से पैरा दान करने या पशुधन को चारा उपलब्ध कराने की अपील की गई।

मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा में कलेक्टर ने एआरओ और ईआरओ को निर्देश दिए कि गणना एवं घोषणा पत्रों के साथ शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करें। पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए। जिले के 1083 बीएलओ द्वारा सभी गणना पत्रक वितरित और संग्रहित किए जा चुके हैं। कलेक्टर ने राशन कार्ड ई-केवाईसी पर समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में अब भी 1 लाख 41 हजार ई-केवाईसी लंबित हैं, जिसे मिशन मोड में जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राशन वितरण के दौरान लाभार्थियों को बुलाकर वहीं बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाए और मृत व अनुपलब्ध सदस्यों का विलोपन किया जाए।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिन ग्राम पंचायतों में कचरा वाहनों की खरीदी हो चुकी है, वहां डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की शुरुआत करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को आवास योजनाओं एवं मनरेगा कार्यों में प्रगति लाने तथा पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय-सीमा पत्रक और राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनहित के कार्यों में गति लाएं, पारदर्शिता बनाए रखें और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।