कोमाखान/ग्राम टोगोपानी शराब के नशे में गाली-गलौच व पत्थरबाजी, जान से मारने की धमकी

कोमाखान/ग्राम टोगोपानी शराब के नशे में गाली-गलौच व पत्थरबाजी, जान से मारने की धमकी

 

कोमाखान/महासमुंद। ग्राम टोगोपानी थाना कोमाखान क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 11 सितंबर को वह बैंक कार्य से ग्राम खम्हरिया जा रहा था, तभी गांव के बाहर बल्ला ध्रुव के घर के सामने कुंजन साहू एवं उसके साथी ने नशे की हालत में गाली-गलौच कर मारपीट की थी। उस समय आपसी समझौता हो गया था।

लेकिन 14 सितंबर की रात्रि करीब 1 बजे कुंजन साहू अपने साथियों के साथ शराब के नशे में पीड़ित के घर पहुंचा। वहां आरोपी ने बाहर निकलने की चुनौती देते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए घर पर ईंट-पत्थर फेंके। घटना को मोहल्ले के पुरन ठाकुर एवं रूंगु ठाकुर ने देखा और सुना है।

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर धारा 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

सरायपाली/ जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिलाएं घायल

सरायपाली/ जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिलाएं घायल

 

सरायपाली। ग्राम सराईपाली में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट हो गई। घटना में दोनों ओर से महिलाएं घायल हुई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, पहले पक्ष के ग्राम सराईपाली निवासी ने रिपोर्ट में बताया कि 15 सितम्बर की सुबह करीब 7 बजे उनकी चचेरी बहन दुलौरिन बाई और भतीजा युवराज पाडे घर पहुंचकर उनकी पत्नी दीना बाई को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि दुलौरिन बाई ने उनकी पत्नी को पकड़ा और युवराज पाडे ने डंडे से मारपीट की। घटना में महिला को सिर व कमर में गंभीर चोटें आईं, जिसका इलाज शासकीय अस्पताल बागबाहरा में जारी है।

वहीं दूसरे पक्ष की महिला ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार 14 सितम्बर की शाम जब वह रोजी मजदूरी कर घर लौटीं तो उनके बड़े पिता के परिवार वाले उन्हें गाली देने लगे। विरोध करने पर सुशील पाडे, दीना बाई पाडे और धरमीन बाई पाडे ने मिलकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उनकी मां जुगती बाई को भी डंडे से मारा गया, जिससे उन्हें चोटें आई हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

मेष👉अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें

वृषभ👉ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

मिथुन👉का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

कर्क👉ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।

सिंह👉मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।

कन्या👉ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।

तुला👉रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।

वृश्चिक👉तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।

धनु👉ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

मकर👉भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।

कुंभ👉गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। कुसंगति से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन👉दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। संत-समागम होगा।

छत्तीसगढ़/ डोंगरगढ़ में मुंह बोले नाना ने चार साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मासूम ने मां को सुनाई पूरी कहानी

छत्तीसगढ़/ डोंगरगढ़ में मुंह बोले नाना ने चार साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, मासूम ने मां को सुनाई पूरी कहानी

 

डोंगरगढ़। मुंह बोले नाना ने चार वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बनाया। घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड चार की है। कुछ माह पहले ही परिवार किराये के मकान में रहने आया था। इसी बीच मोहल्ले के ही आरोपित 53 वर्षीय ज्ञानी चौरे से मासूम की जान पहचान हुई। मासूम आरोपित को नाना कहकर पुकारती थी। रविवार की देर शाम आरोपी घर में खेलने आई मासूम के साथ अनाचार किया। अनाचार करने के बाद घर भेज दिया।

लोगों ने थाने का किया घेराव

घर आते ही मासूम ने प्राइवेट पार्ट व पेट में दर्द होने की शिकायत की। जिसके बाद मासूम ने अपनी मां को पूरी कहानी बताई। जिसके बाद परिवार के होश उड़ गए। मां देर रात थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराई। इधर, मासूम के साथ अनाचार की घटना होने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। रात 12 बजे तक थाने में लोगों की भीड़ जुटी रही।

भीड़ से बचाकर थाना अंदर ले गए

पुलिस ने रात में ही संदिग्धों को उठाकर थाने ले आई। मासूम ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले जिसे नाना कहकर बुलाती थी उसी ने घिनौना कृत्य किया है। इसके बाद जब आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस थाना लेकर पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपित को उनके हवाले करने की मांग की।

भीड़ से बचाकर थाने लाया गया

लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने काफी देर तक आरोपित को गाड़ी में ही बैठाए रखा। बाद में भीड़ से बचाकर आरोपित को थाना के अंदर ले जाया गया। मुलाहिजा के बाद आरोपित के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। सोमवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

CG महासमुन्द : प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद में दर्दनाक हत्या का सनसनीखेज खुलासा, महिला और बेटा गिरफ्तार

ग्राम बेमचा में मिली अज्ञात शव की गुत्थी को महासमुन्द पुलिस ने सुलझा लिया है। अज्ञात शव की पहचान एवं आरोपी की पतासाजी हेतु 03 विशेष टीमों का गठन किया गया था। मृतक की पहचान पिलेश्वर साहू निवासी ग्राम पचेडा थाना खल्लारी के रूप में हुई है। मृतक पिलेश्वर साहू की हत्या करने वाली उसकी प्रेमिका और उसका बेटा गिरफ्तार किए गए हैं।

अवैध संबंध व पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार महिला आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी पति की हत्या का प्रकरण दर्ज है। इस मामले में सायबर सेल की टीम एवं थाना महासमुन्द पुलिस की संयुक्त कार्यवाही रही।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना महासमुंद के मर्ग क्रमांक 143/2025 मृतक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 30-35 वर्ष की मर्ग जांच एवं पंचनामा कार्यवाही तथा ग्राम बेमचा का बडी नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में उफल रहा है। मृतक के मुंह में कपडे ठुसने तथा मृतक के चेहरा, गला व गुप्तांग में चोट पहुंचाने एवं साक्ष्य नष्ट करने मृतक के शव को पानी में फेंकने तथा मृतक के शव का पीएमकर्ता डांक्टर द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या करना लेख किये है। मर्ग जांच एवं डांक्टर साहब द्वारा दिये गये शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर अपराध धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. का अपराध घटित होना पाये जाने से आरोपी अज्ञात के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सायबर सेल की टीम एवं थाना महासमुन्द पुलिस टीम को घटना स्थल मौका पहुच कर घटना निरीक्षण कर अज्ञात शव एवं अज्ञात आरोपी के बारे में अलग-अलग 03 टीम गठित कर छोटी से छोटी जानकारी एकत्र करना शुरू किया गया।

विवेचना के दौरान पता चला कि अज्ञात शव की पहचान हेतु घटना के आस पास रहने वाले लोगो से पूछताछ कर जानकारी एकत्र की जा रही थी तभी पुलिस की टीम को जानकारी प्राप्त हुई की घटना स्थल के पास रहने वाली देवकी बघेल पूर्व में हत्या के मामले में जेल से रिहा हुई है। उक्त महिला के घर में पचेडा निवासी पिलेश्वर साहू पिता गजानंद साहू उम्र 35 वर्ष सा. पचेडा थाना खल्लारी, महासमुन्द आना जाना करता था। पिलेश्वर साहू के संबंध में पतासाजी करने पर पिलेश्वर साहू रायपुर में प्राईवेट सुरक्षा गार्ड का काम करता है जो कि दिनांक 08.09.2025 से ड्यूटी पर नही आ रहा था। उक्त जानकारी के आधार पर बरामद अज्ञात शव की पहचान मृतक के परिजनों से जिन्होंने मृतक को पिलेश्वर साहू के रूप में पहचान किया। मृतक की पहचान सुनिश्चित होने पर उसके परिजनों से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक देवकी बघेल के साथ विगत 05 वर्ष से रहता था, वह अपनी पत्नि और बच्चों को छोड़ दिया था।

प्राप्त संकलित जानकारी के आधार पर संदेही देवकी बघेल से पूछताछ किया गया। देवकी बघेल ने पूछताछ में अपने पुत्र सुरेश बघेल के साथ मिलकर मृतक पिलेश्वर साहू की हत्या दिनांक 09.09.2025 को रात्रि में करना स्वीकार किया। देवकी बघेल ने पूछताछ में बताया कि मृतक पिलेश्वर साहू आये दिन देवकी बघेल के घर आकर शराब पीकर वाद विवाद करता था एवं पारिवारिक मामले में हस्तक्षेप करने लगा था। मृतक के आचरण के कारण देवकी बघेल एवं उसका बेटा सुरेश बघेल अत्यन्त परेशान हो गये थे। दिनांक 09.09.2025 को रात्रि मृतक पिलेश्वर साहू के द्वारा आरोपीगण के घर में आकर वाद विवाद कर रहा था तभी आरोपी देवकी एवं सुरेश ने मृतक को रस्सी से खाट में बांध दिया और घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से मृतक पिलेश्वर साहू का गला रेत दिया और आवाज न करे इसलिए मुह में कपडा को डाल दिया एवं देवकी ने घर में रखे पेचकस से ऑख में वार किया और सुरेश ने मृतक के गुप्तांग को काट दिया। मृतक की पहचान छुपाने के लिए मृतक के चेहरे में मुरूम का ढेला पटक कर चेहरा को विकृत कर दिया एवं थोड़ी देर बाद मृतक पिलेश्वर साहू की मृत्यु हो गया।

मृतक पिलेश्वर साहू की हत्या करने बाद मृतक के शव को घसीटते ले जाकर घर के पास नहर में फेक देना व उसके कपडा एवं मोबाईल को नहर में फेक देना स्वीकार किये है।

पुलिस की टीम के द्वारा आरोपीगण के कब्जे से मृतक की हत्या में प्रयुक्त 01 नग चाकु, रस्सी, पेचकस एवं आरोपियों के द्वारा घटना के दौरान पहना हुआ कपड़ा जिसमें मृतक का रक्त लगा हुआ को जप्त किया गया। आरोपीगण के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में अपराध धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1. देवकी बघेल पति स्व. धनीराम बघेल उम्र 45 वर्ष सा. बेमचा थाना महासमुन्द

2. सुरेश बघेल पिता स्व. धनीराम बघेल उम्र 21 वर्ष सा. बेमचा थाना महासमुन्द

एशिया कप 2025 में भारतीय बास्केटबॉल टीम सेमीफाइनल में पहुंची महासमुंद की दिव्या भारतीय बास्केटबॉल टीम में शामिल।

एशिया कप 2025 में भारतीय बास्केटबॉल टीम सेमीफाइनल में पहुंची महासमुंद की दिव्या भारतीय बास्केटबॉल टीम में शामिल।

महासमुंद – FIBA अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में दिनांक 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल है। इसके अलावा भारतीय टीम में तमिलनाडु, कर्नाटका, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना के खिलाड़ी शामिल हैं। एशिया कप में इंडिया टीम ने शानदार खेल खेलते हुए पहले मैच में ईरान को 70 – 67 अंकों से

हराया, दूसरे मैच में इंडिया ने उज़्बेकिस्तान को 81- 69 अंकों से हराया, तीसरे मैच में इंडिया ने समोआ को 71 – 54 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एशिया कप में लगातार 3 मैच जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है तथा सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम 18 सितंबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी। प्रदेश व जिले में खुशी की लहर है। सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के राजीव जैन अध्यक्ष, चेयरमैन विजय अग्रवाल, नरेश डाकलिया, राजीव चौबे, राजेश गौर, भारतीय टीम के मुख्य

प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, सहायक प्रशिक्षक रोहित एवं उमा कांत, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, हुलसी चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, सुभाष मंडल, श्रेया घोष, राइमा दास एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

महासमुन्द : प्रधानमंत्री आवास योजना अप्रारंभ आवासों की सूची तैयार कर निर्माण कार्य एवं लंबित प्रकरणों को चिन्हांकित कर निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई की के निर्देश

महासमुन्द : प्रधानमंत्री आवास योजना अप्रारंभ आवासों की सूची तैयार कर निर्माण कार्य एवं लंबित प्रकरणों को चिन्हांकित कर निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई की के निर्देश

महासमुंद, 15 सितम्बर 2025/
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जिले को आबंटित सितम्बर एवं अक्टूबर 2025 के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीईओ श्री नंदनवार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले को प्राप्त दोनों माह के लक्ष्य शत-प्रतिशत समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि जिन आवासों का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें यथाशीघ्र आरंभ कराया जाए तथा सभी अपूर्ण आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

सीईओ ने विकासखण्डवार प्रगति की समीक्षा करते हुए सहायक परियोजना अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मनरेगा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक, कार्यक्रम अधिकारी एवं सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सितम्बर एवं अक्टूबर लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।अप्रारंभ आवासों की सूची तैयार कर तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए।आवास निर्माण में लंबित प्रकरणों को चिन्हांकित कर निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई की जाए।कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करने विकासखण्ड स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

गुणवत्ता मानकों का पालन एवं लाभार्थियों को समय-सीमा में आवास उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

बैठक के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। अतः प्रत्येक जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी को इस दायित्व को कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता से निभाना होगा।बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विकासखण्ड की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की तथा लक्ष्य पूर्ति हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।

CG : थाने में आत्मदाह की कोशिश – मां ने बच्चों पर डाला पेट्रोल, दबंगों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

CG : थाने में आत्मदाह की कोशिश – मां ने बच्चों पर डाला पेट्रोल, दबंगों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

राजनांदगांव/
जिले के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में रविवार को एक परिवार ने पुलिस थाने के भीतर आत्मदाह की कोशिश कर सनसनी फैला दी। ग्राम पंचायत पांगरी के रहने वाले परिवार का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उनकी निजी जमीन पर बनी दुकान को जबरन बंद करवा दिया है और पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। यही नहीं, बच्चों को स्कूल और मंदिर जाने से भी रोका जा रहा है।

पीड़ित परिवार न्याय के लिए बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई, तो शनिवार को थाने पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। घटना के दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर ज्वलनशील पदार्थ और माचिस छीनकर बड़ा हादसा टाल दिया।

परिवार का आरोप

पीड़िता केशरिया साहू ने बताया कि उनकी निजी जमीन पर बने होटल को बंद कराने के लिए गांव के कुछ दबंग लगातार दबाव बना रहे हैं। पंचायत द्वारा दुकान बंद करने का नोटिस भी थमा दिया गया है। परिवार का कहना है कि पूरे गांव ने मीटिंग कर उनके परिवार से सामाजिक संबंध तोड़ दिए हैं। जो कोई उनसे बात करता है, उस पर एक हजार रुपये का दंड रखा गया है। यहां तक कि दो छोटे बच्चों से भी स्कूल में कोई बात नहीं करता और उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

परिवार का कहना है कि वे SP ऑफिस और महिला आयोग तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से परेशान होकर आत्मदाह का कदम उठाना पड़ा।

घटना के बाद हालात

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। आत्मदाह की कोशिश करने वालों में निर्मला बाई साहू, उनकी बेटी केशरिया साहू, बहू तानेश्वरी साहू और दो बच्चे शामिल थे। घटना में परिवार के कुछ सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई, जिनका इलाज जारी है।

रायपुर में भी सामने आई थी ऐसी घटना

गौरतलब है कि दो दिन पहले रायपुर में पुरानी बस्ती थाने के सामने पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

CG : सरायपाली पुलिस की बड़ी सफलता स्कूल में चोरी करने वाला राजू भट्ट गिरफ्तार, चोरी का सामान जब्त

CG : सरायपाली पुलिस की बड़ी सफलता स्कूल में चोरी करने वाला राजू भट्ट गिरफ्तार, चोरी का सामान जब्त

महासमुंद पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बिलाईगढ़, सरायपाली में हुई चोरी का पर्दाफाश कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 01 नग गैस सिलेंडर, गंजी एवं कढ़ाई कुल कीमती लगभग 8,000 रुपये जप्त किए गए हैं।

प्रार्थी ने थाना सरायपाली में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम बिलाईगढ़ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। दिनांक 12/09/25 को शाम 4 बजे रोज की तरह स्कूल बंद कर दिया था। अगले दिन 13/09/25 की सुबह 7:30 बजे स्कूल पहुँचने पर देखा कि प्राथमिक शाला के अतिरिक्त भवन का ताला टूटा हुआ था और नीचे गिरा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो कमरा खाली था और गैस सिलेंडर गायब था। बाजू के रसोई कक्ष का हॉसवेटर भी छत से निकला हुआ था। अंदर जांच करने पर पाया गया कि गंजी और कढ़ाई भी नहीं थी। किसी अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर अंदर रखे गैस सिलेंडर, गंजी एवं कढ़ाई की चोरी कर ली थी।

रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 254/25 धारा 331(4), 305 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

जाँच व कार्यवाही :
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा पतासाजी की गई। दिनांक 14/09/25 को मुखबिर सूचना पर ग्राम जोगनीपाली निवासी एक व्यक्ति से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम राजू भट्ट पिता खोलबाहरा भट्ट, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम जोगनीपाली थाना सरायपाली बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि अपने साथी रोशन मूडपहार के साथ मिलकर घर में चोरी की योजना बनाई थी और दिनांक 12/09/25 को ग्राम बिलाईगढ़ के प्राथमिक शाला से गैस सिलेंडर, गंजी एवं कढ़ाई की चोरी की।

पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान—गैस सिलेंडर, गंजी और कढ़ाई—जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध धारा 331(4), 305 BNS के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

CG : सरायपाली मे शासकीय भूमि पर कब्जा कर रहा रायगढ़ के उप अभियंता, ग्रामीण उतरे धरना पर एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ के आश्वासन के बाद ही खत्म हुआ धरना प्रदर्शन

CG : सरायपाली मे शासकीय भूमि पर कब्जा कर रहा रायगढ़ के उप अभियंता, ग्रामीण उतरे धरना पर
एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ के आश्वासन के बाद ही खत्म हुआ धरना प्रदर्शन

 

सरायपाली। पुराने टैक्सी स्टैंड के समीप एनएच पीडब्ल्यूडी विभाग का पुराना कार्यालय भवन और शासकीय गोदाम पर रायगढ़ में पदस्थ उप अभियंता भुजरंग साय पैंकरा द्वारा अनाधिकृत कब्जा कर पक्का निर्माण किए जाने के विरोध में सोमवार 15 सितंबर को ग्रामीणों और महिलाओं ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया।

शिकायतकर्ता सौरभ गोयल, जफर उल्ला खान सहित बड़ी संख्या में लोग सुबह 9 बजे से धरना पर बैठे। भारी बारिश के बावजूद धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पैंकरा द्वारा शासकीय गोदाम को तोड़कर नया भवन बनाया जा रहा है। तहसीलदार द्वारा जारी स्थगन आदेश की भी खुलेआम अवहेलना की जा रही है।

दोपहर में धरना स्थल पर पहुँचीं सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने कहा कि एक शासकीय सेवक स्वयं को मुख्यमंत्री का दामाद बताकर धौंस जमाते हुए शासकीय भूमि पर कब्जा कर रहा है, जो गलत है। उन्होंने प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने की चेतावनी दी और कहा कि यदि अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो वे विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाएँगी।

धरनास्थल पर पहुँचीं एसडीएम अनुपमा आनंद, तहसीलदार श्रीधर पंडा, नायब तहसीलदार भोई और सीएमओ दिनेश यादव ने अतिक्रमण स्थल की सामग्री जब्ती, शीघ्र विभागीय कार्रवाई और मजदूरों के पुनः स्थल पर पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दिया। अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद शाम 5 बजे धरना समाप्त कर दिया गया।

शिकायतकर्ता सौरभ गोयल ने बताया कि वर्ष 2008 से उप अभियंता भुजरंग साय पैंकरा अपने परिवार सहित उक्त शासकीय भवन में अनधिकृत रूप से निवास कर रहे हैं। वर्ष 2017 में भी पक्का अतिक्रमण किए जाने पर तहसीलदार न्यायालय ने उन्हें दोषी पाते हुए अर्थदंड अधिरोपित कर बेदखली का आदेश दिया था। बावजूद इसके हाल ही में शासकीय गोदाम को तोड़कर नया निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जो शासकीय अमानत में ख़यानत है।

धरना-प्रदर्शन में समर्थन देने पहुँचे प्रमुख लोग – पार्षद खीरचंद बारी, आशिक हुसैन, जफर उल्ला खान, मुकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, दुर्योधन चौहान, इरफान खान, सुनील महापात्र, गिरधारी बरिहा, डोलामणी यादव, रुद्र मंथन, पुरुषोत्तम महापात्र, राजकुमार, मोहन चौहान, चंद्रमणि बरिहा, उत्तम राम पांडे, गणेशराम बरिहा, अर्जुन कुंवर, महेंद्र पांडे, चंद्रिका विश्वकर्मा, मदन द्वीप, तेजराम चौहान, लंबोदर मालाकार, उकेश राणा, सदानंद साव, देवराज यादव, रमेश कुंवर, बाबूलाल पांडे, युवराज बरिहा, शत्रुघ्न साव, हरि कुंवर, हरिशंकर बरिहा, सत्य कुमार बरिहा, खीरसागर बरिहा, प्रकाश पांडे, टंकधर मालाकर, पार्वती तांडी, रत्ना बरिहा, लता कुंवर, अहिल्या बाघ, सोहोद्रा बेसरा, माला यादव, चंद्रिका प्रसाद विश्वकर्मा, गुरुवारी चौहान, धनमोती बरिहा, सरस्वती पांडे, बसंती कुंवर, अनीता पांडे, रवि बरिहा, भरत बरिहा, हरि बोल बरिहा, ठाकुर कुमार, जनार्दन, विपीन, कल्पना, सुकांति, अंगार, गंगार, भामा, राजकुमारी पांडे, वेदमोती, द्वितीया, सुकांति बेसरा, प्रेम, संतोषी, मार्टिन, गुरवारी, पाला, फुलमोती राणा, गुलापी बेसरा, नुरा बेसरा, अश्विनी, शत्रुघ्न साव, बासो पांडे, जुगराज, निराकार, गोहोकू, रवि, गणेशराम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।