महासमुंद : अभियंता दिवस पर हुआ सम्मान समारोह समाज निर्माण में अभियंताओं की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर श्री लंगेह

महासमुंद : अभियंता दिवस पर हुआ सम्मान समारोह समाज निर्माण में अभियंताओं की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर श्री लंगेह

 

अभियंता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि दोनों अधिकारी स्वयं भी अभियंता हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कलेक्टर श्री लंगेह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभियंता समाज और राष्ट्र के निर्माता होते हैं। वे केवल इमारतें, पुल और सड़कें ही नहीं बनाते, बल्कि विकास की नींव भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि अभियंता दिवस मनाने का उद्देश्य हमें अभियंताओं के योगदान को याद करना और आने वाली पीढ़ी को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करना है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अभियंताओं के बिना कोई भी सपना साकार नहीं हो सकता। आज का आधुनिक भारत अभियंताओं की सोच, मेहनत और तकनीकी नवाचारों का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित अभियंताओं से आह्वान किया कि वे अपनी तकनीकी क्षमता का उपयोग आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में करें। इस अवसर पर जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पी डब्ल्यू डी,आर ई एस, पीएच ई, विद्युत, जल संसाधन, पीएम जी एस वाय के ईई एवं इंजीनियर उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ सहेली की मां ने शराब पिलाकर कराया गंदा काम… घर से नाराज होकर भागी नाबालिग को देह व्यापार में धकेला

छत्तीसगढ़ सहेली की मां ने शराब पिलाकर कराया गंदा काम… घर से नाराज होकर भागी नाबालिग को देह व्यापार में धकेला

 

छत्तीसगढ़/ बिलासपुर एक महीने पहले घर से भागी नाबालिग अपनी सहेली के घर आसरे के लिए पहुंची। वहां सहेली और उसकी मां शराब पिलाकर देह व्यापार कराने लगे। इधर नाबालिग के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग का रायगढ़ से छुड़ा लिया। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी सहेली, सहेली की मां और दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

नाबालिग को शराब पिलाकर कराया गंदा काम

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि नाबालिग स्वजन से नाराज होकर आठ अगस्त को घर से भाग निकली। घर से निकलकर वह सहारे की तलाश में अपनी सहेली के घर लिंगियाडीह पहुंची। सहेली की मां कालिका तिवारी (32) ने उसे अपने घर में सहारा दिया। इसी बीच महिला ने देह व्यापार में शामिल विक्की भोजवानी (40) से संपर्क किया। महिला अपने घर में नाबालिग को शराब पिलाकर देह व्यापार कराने लगी। इसमें विक्की भोजवानी उनके लिए ग्राहक लाने लगा। नाबालिग के स्वजन ने उसके गायब होने की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने नाबालिग को छुड़ाया

तीन दिन पहले महिला के साथ नाबालिग के होने की जानकारी पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने नाबालिग को उसके कब्जे से छुड़ा लिया। पुलिस ने स्वजन की मौजूदगी में पूछताछ की। इसमें नाबालिग ने बताया कि सहेली की मां उसे कमरे में बंद रखती थी। रोज रात को उसे शराब पिलाकर अलग-अलग लोगों को सौंप देती थी। वह उसे लेकर रायगढ़ भी गई थी। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित महिला और दलाल विक्की भोजवानी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा नाबालिग की सहेली और उसकी बहन को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो और संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई की है। आरोपित की शहर में रैली निकाली गई है।

पहले भी देह व्यापार में पकड़ा गया है आरोपित

आरोपित विक्की भोजवानी देह व्यापार के मामले में पहले भी पकड़ा गया है। मोपका चौकी पुलिस ने गुलाब नगर कालोनी में देह व्यापार की सूचना पर दबिश देकर कई युवतियों को पकड़ा था। तब युवतियों ने बताया कि उन्हें देह व्यापार के लिए विक्की भोजवानी अलग-अलग शहरों से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

मोबाइल जब्त, जांच में कई नाम आएंगे सामने

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि आरोपित विक्की भोजवानी पहले भी देह व्यापार के मामले में पकड़ा गया है। अब उसका रायगढ़ कनेक्शन भी सामने आया है। इसके बाद मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने आराेपित विक्की भोजवानी और महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है। उनके काल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। इसमें विक्की के ग्राहकों और देह व्यापार से जुड़े लोगों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। देह व्यापार में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महासमुंद/प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति को लेकर जिला पंचायत महासमुंद में समीक्षा बैठक

महासमुंद/प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति को लेकर जिला पंचायत महासमुंद में समीक्षा बैठक

 

महासमुंद/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत जिले को आबंटित सितंबर एवं अक्टूबर 2025 के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीईओ श्री नंदनवार ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले को प्राप्त दोनों माह के लक्ष्य शत-प्रतिशत समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि जिन आवासों का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें यथाशीघ्र आरंभ कराया जाए तथा सभी अपूर्ण आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

सीईओ ने विकासखण्डवार प्रगति की समीक्षा करते हुए सहायक परियोजना अधिकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मनरेगा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक, कार्यक्रम अधिकारी एवं सचिवों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सितम्बर एवं अक्टूबर लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। अप्रारंभ आवासों की सूची तैयार कर तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए।आवास निर्माण में लंबित प्रकरणों को चिन्हांकित कर निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई की जाए।कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करने विकासखण्ड स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। गुणवत्ता मानकों का पालन एवं लाभार्थियों को समय-सीमा में आवास उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

बैठक के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। अतः प्रत्येक जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी को इस दायित्व को कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता से निभाना होगा।बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विकासखण्ड की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की तथा लक्ष्य पूर्ति हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।

भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार 3 मैच जीतकर बनाया इतिहास एशिया कप में महासमुंद की दिव्या भारतीय बास्केटबॉल टीम में शामिल

भारत ने एशिया कप 2025 में लगातार 3 मैच जीतकर बनाया इतिहास एशिया कप में महासमुंद की दिव्या भारतीय बास्केटबॉल टीम में शामिल

 

महासमुंद/ अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल है। इसके अलावा भारतीय टीम में तमिलनाडु, कर्नाटका, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना के खिलाड़ी शामिल हैं। एशिया कप में इंडिया टीम ने शानदार खेल खेलते हुए पहले मैच में ईरान को 70 – 67 अंकों से हराया, दूसरे मैच में इंडिया ने उज्बेकिस्तान को 81- 69 अंकों से हराया, तीसरे मैच में इंडिया ने समोआ को 71 – 54 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एशिया कप में लगातार 3 मैच जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है तथा सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम 18 सितंबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी। प्रदेश व जिले में खुशी की लहर है।

सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के श्री राजीव जैन अध्यक्ष, चेयरमैन श्री विजय अग्रवाल, श्री नरेश डाकलिया, श्री राजीव चैबे, श्री राजेश गौर, भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, सहायक प्रशिक्षक श्री रोहित एवं श्री उमा कांत, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चैधरी, विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, हुलसी चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, सुभाष मंडल, श्रेया घोष, राइमा दास एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ 26 साल पहले कार्बन कापी में की छेड़छाड़…अब ऐसे खुला ठगी का राज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ 26 साल पहले कार्बन कापी में की छेड़छाड़…अब ऐसे खुला ठगी का राज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 

बिलासपुर। जमीन की रजिस्ट्री के दौरान कार्बन कापी में छेड़छाड़ कर की गई 26 साल पुरानी ठगी का राज खुलने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही दस्तावेज लेखक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में कुछ आरोपित अब भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

रजिस्ट्री के दौरान की गई थी गड़बड़ी

नागपुर निवासी और एसईसीएल जमुना-कोतमा एरिया में सुरक्षा अधिकारी रहे अरुण कुमार दुबे ने धोखाधज्ञड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1999 में उन्होंने मोपका स्थित रामफल कैवर्त की जमीन को सुरेश मिश्रा से खरीदी थी। तब सुरेश ने बताया था कि रामफल ने उसे मुख्तियारनामा दिया है। इसी के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। खरीद के बाद से ही जमीन पर उनका कब्जा बना हुआ था।

करीब एक साल पहले उन्होंने अपने नाम की जमीन की रजिस्ट्री सावित्री देवी राठौर के नाम कर दी। सावित्री देवी ने जब तहसील कार्यालय में नामांतरण के लिए आवेदन किया तो सुरेश ने किसी के माध्यम से आपत्ति की। उसने रजिस्ट्री की दूसरी कापी पेश कर जमीन को दूसरे के नाम पर बताया। जब अरुण कुमार को शक हुआ तो उन्होंने दस्तावेजों की जांच कराई। इसमें पता चला वर्ष 1999 में ही सुरेश मिश्रा ने रजिस्ट्री के कार्बन कापी में हेरफेर कर दूसरा खसरा नंबर दर्ज करा दिया था। इसी कागज के आधार पर वह जमीन पर दावा कर रहा था।

इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दस्तावेज लेखक महेंद्र सिंह ठाकुर (50) को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच सुरेश मिश्रा फरार हो गया था। पुलिस को पता चला कि आरोपित शहर में घूम रहा है। इस पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में दस्तावेज लेखक के साथ ही राजेश कुमार मिश्रा ,मनोज कुमार दुबे और बनमाली मंडल को गिरफ्तार किया जा चुका है।

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी से आ रही टेंशन! रायपुर से बीजापुर तक कई जिलों में अगले 3 दिनों तक IMD का अलर्ट

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी से आ रही टेंशन! रायपुर से बीजापुर तक कई जिलों में अगले 3 दिनों तक IMD का अलर्ट

 

छत्तीसगढ़ में मानसून (CG Weather Update) एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। बीजापुर जिले के भोपालपटनम में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और बालोद में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मानसून की सक्रियता (Monsoon Alert)

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट (IMD Alert)

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट: नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना।

येलो अलर्ट: धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और मुंगेली जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान।

झमाझम बारिश वाले जिले

पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव में भी झमाझम बारिश हुई।

वेदर सिस्टम का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी-पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित हैं। यह सिस्टम अगले दो दिनों में दक्षिण ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके अलावा, एक मानसूनी ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, सिवनी और राजनांदगांव से होकर गुजर रही है।

अगले तीन दिन का पूर्वानुमान

अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। कई जगहों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। रायपुर में आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा और दिन में रुक-रुक कर बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़: धान के कटोरे से सुपर फूड की ओर : मखाना की खेती बनी महिलाओं के लिए समृद्धि की आधार

छत्तीसगढ़: धान के कटोरे से सुपर फूड की ओर : मखाना की खेती बनी महिलाओं के लिए समृद्धि की आधार

 

छत्तीसगढ़ में मखाने की आधुनिक खेती किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के लिए आय बढ़ाने का नया मार्ग है। यह पहल न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समाज को नई दिशा देने वाली है। प्रशासन का उद्देश्य है कि आने वाले वर्षों में मखाना खेती को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित कर किसानों को धान के बेहतर विकल्प के रूप में उपलब्ध कराया जाए।

धमतरी में सुपर फूड मखाना, जिसे काला हीरा भी कहा जाता है,से अपनी पहचान बना रहा है। स्वास्थ्यवर्धक और पोषक तत्वों से भरपूर मखाने की खेती ने जिले के किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के जीवन में नई उम्मीदें जगा दी हैं। जिला प्रशासन ने इसे प्राथमिकता देते हुए धान की खेती के विकल्प के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है, ताकि किसानों की आमदनी दोगुनी हो सके और ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिले।

कुरूद विकासखंड के ग्राम राखी, दरगहन और सरसोंपुरी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। इन गांवों के तालाबों में लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाने की खेती की जा रही है। राखी गांव में करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल अब तैयार होकर हार्वेस्टिंग के चरण में पहुँच चुकी है। कटाई-छंटाई का यह कार्य प्रशिक्षित मजदूरों की मदद से किया जा रहा है क्योंकि मखाने की फसल में विशेष दक्षता की आवश्यकता होती है।

मखाना केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी अमूल्य वरदान है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, मैग्निशियम, आयरन, जिंक और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए उपयोगी है, हड्डियों और जोड़ों के दर्द में राहत देता है, रात को सेवन करने पर अच्छी नींद और तनाव मुक्ति प्रदान करता है तथा प्रोटीन और फास्फोरस से भरपूर होने के कारण शरीर को ऊर्जा और मजबूती देता है।

इस नई पहल ने गांवों में उत्साह का वातावरण बना दिया है। खासकर महिला स्वसहायता समूहों की भागीदारी उल्लेखनीय है। ग्राम देमार की शैलपुत्री महिला समूह और नई किरण महिला समूह ने मखाने की खेती और प्रसंस्करण का प्रशिक्षण लेकर इसे आजीविका का साधन बनाना शुरू कर दिया है। महिलाओं की यह भागीदारी न केवल उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है बल्कि पूरे परिवार की जीवनशैली में सुधार लाने का माध्यम भी बन रही है। तकनीकी मार्गदर्शन के लिए कृषि विस्तार अधिकारी और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के विशेषज्ञ लगातार किसानों के साथ जुड़े हुए हैं। तालाबों में केवल 2 से 3 फीट पानी में यह फसल आसानी से तैयार हो जाती है और लगभग छह महीने में कटाई योग्य हो जाती है।

लाभ के लिहाज से भी मखाना धान से कहीं अधिक फायदेमंद साबित हो रहा है। धान की खेती में जहां औसत शुद्ध लाभ 32 हज़ार 698 रुपये आता है, वहीं मखाने की खेती से किसानों को लगभग 64 हज़ार रुपये तक की आमदनी हो रही है। यही कारण है कि जिला प्रशासन ने किसानों की बढ़ती रुचि को देखते हुए अगले रबी सीजन में 200 एकड़ तालाबों में मखाने की खेती विस्तार का लक्ष्य निर्धारित किया है।

 

रायपुर : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध मदिरा व वाहन जब्त

रायपुर : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध मदिरा व वाहन जब्त

 

रायपुर सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में जिला आबकारी विभाग द्वारा विशेष कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के तहत अभिराज रेस्टोरेंट संचालक शक्ति पांडे से 10.5 बल्क लीटर विदेशी मदिरा तथा हुंडई वरना वाहन (सीजी 04 पीएम 7111) जब्त कर, आबकारी अधिनियम की गैरजमानतीय धारा 34(2) के अंतर्गत विवेचक प्रकाश देशमुख द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किया गया। इसी दौरान VIP रेस्ट्रो, पीटीएस चौक माना में मदिरापान कराते पाए जाने पर संचालक के विरुद्ध धारा 36(ए) के तहत विवेचक एडीईओ डी.डी. पटेल द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इसके अतिरिक्त, ग्राम पचेड़ा थाना अभनपुर में आरोपी गणेश राम भारती से 2.16 बल्क लीटर मसाला मदिरा तथा ग्राम घोट थाना गोबरा नवापारा में आरोपी राहुल सोनवानी से 2.88 बल्क लीटर मसाला मदिरा जब्त की गई। दोनों मामलों में विवेचक नीलम स्वर्णकार द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

छत्तीसगढ़ DSP याकूब मेमन पर FIR: महिला किरायेदार ने लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज

छत्तीसगढ़ DSP याकूब मेमन पर FIR: महिला किरायेदार ने लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज

छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। बलरामपुर जिले में एसडीओपी पदस्थ मोहम्मद याकूब मेमन के खिलाफ रायपुर की एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। सरगुजा पुलिस ने मामला शून्य पर दर्ज कर केस डायरी टिकरापारा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दी है। एएसपी पश्चिम दौलत राम पोर्ते ने एफआईआर की पुष्टि की है।

किराए के मकान में रहने के दौरान शोषण का आरोप

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2020-21 में याकूब मेमन टिकरापारा थाना प्रभारी थे। उस दौरान पीड़िता अपने पति के साथ उनके घर में किराए से रहती थी। महिला का आरोप है कि पति के बाहर रहने पर मेमन ने उसे डराया-धमकाया और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने रायपुर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

आईजी से शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर

रायपुर में न्याय न मिलने से आहत महिला नया रायपुर स्थित अपने घर से सीधे सरगुजा आईजी के पास पहुंची। यहां उसने विस्तृत शिकायत दर्ज कराई और न्याय न मिलने पर आत्महत्या की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा आईजी ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने और केस डायरी रायपुर ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। अब टिकरापारा पुलिस महिला का बयान दर्ज कर आगे की जांच करेगी।

सम्मानित अधिकारी पर गंभीर आरोप

याकूब मेमन वर्ष 1998 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश के रीवा और सतना जिले से करियर की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ बनने के बाद उनकी पोस्टिंग बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और राजनांदगांव जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में हुई। नक्सल उन्मूलन में योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पदक और 2021 में राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया था।

कोमाखान/ग्राम टोगोपानी शराब के नशे में गाली-गलौच व पत्थरबाजी, जान से मारने की धमकी

कोमाखान/ग्राम टोगोपानी शराब के नशे में गाली-गलौच व पत्थरबाजी, जान से मारने की धमकी

 

कोमाखान/महासमुंद। ग्राम टोगोपानी थाना कोमाखान क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 11 सितंबर को वह बैंक कार्य से ग्राम खम्हरिया जा रहा था, तभी गांव के बाहर बल्ला ध्रुव के घर के सामने कुंजन साहू एवं उसके साथी ने नशे की हालत में गाली-गलौच कर मारपीट की थी। उस समय आपसी समझौता हो गया था।

लेकिन 14 सितंबर की रात्रि करीब 1 बजे कुंजन साहू अपने साथियों के साथ शराब के नशे में पीड़ित के घर पहुंचा। वहां आरोपी ने बाहर निकलने की चुनौती देते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए घर पर ईंट-पत्थर फेंके। घटना को मोहल्ले के पुरन ठाकुर एवं रूंगु ठाकुर ने देखा और सुना है।

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर धारा 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।