बसना :अनिल सिंह साव बने बसना बी.आर.सी.सी 

बसना :अनिल सिंह साव बने बसना बी.आर.सी.सी
जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद के आदेशानुसार अनिल सिंह साव शिक्षक उच्च प्राथमिक शाला बिजराभाटा, समन्वयक संकुल केंद्र बाराडोली को विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक बसना बनाया गया है।

बी आर सी सी अनिल सिंह साव जी ने शिक्षा विभाग में शुरुआत शिक्षा कर्मी वर्ग 03 प्राथमिक शाला अजगरखार से की, पदोन्नति पश्चात् उन्होंने मिडिल स्कूल धानापाली में सेवाएं दीं और उन्हें मिशन में समन्वयक भी बनाया गया।जिसमें उनकी कार्यप्रणाली बहुत अच्छी रही , आज पर्यंत वो संकुल केंद्र बाराडोली के समन्वयक पद पर निर्विवाद बने रहे। और अब बीआरसीसी बसना का कार्यभार संभालेंगे।

श्री साव जी को बीआरसीसी बसना बनाए जाने पर विधायक बसना डॉ संपत अग्रवाल जी, शीत गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पंचायत बसना, रामचंद्र अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता, रमेश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता, नरेंद्र बोरे एवं समस्त शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों उनके परिजनो इष्टमित्रों शिक्षक साथियों , सहयोगी शिक्षकों तथा विजय धृतलहरे, विजयशंकर विशाल, गजानन भोई, नीलांबर नायक, सुरेश नन्द,

शरण दास,अरुण प्रधान, संतराम बंजारा, गजेन्द्र नायक, वारिश कुमार, त्रिकांत बाघ, पुरंदर बंछोर, डीजेन्द्र कुर्रे आदि समन्वयकों एवं सभी शिक्षकों में अत्यन्त हर्ष व्याप्त है। सभी साथियों ने उन्हें प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।।

बसना : श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में हड्डी रोग और जोड़ों का निःशुल्क इलाज आयुष्मान कार्ड से

बसना : श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में हड्डी रोग और जोड़ों का निःशुल्क इलाज आयुष्मान कार्ड से

भंवरपुर (महासमुंद)। अब हड्डी और जोड़ों की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में आयुष्मान भारत कार्ड (पीएम-जय योजना) के माध्यम से हड्डी रोग और जोड़ों से संबंधित बीमारियों का निःशुल्क इलाज एवं जटिल ऑपरेशनों की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

हॉस्पिटल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित जगत प्रतिदिन मरीजों को परामर्श और उपचार देंगे। यहां आधुनिक तकनीक और अनुभवी टीम की मदद से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

डॉ. जगत ने बताया कि श्री श्याम हॉस्पिटल में जोड़ों का दर्द, आर्थराइटिस, सायटिका, कंधे का जाम रहना, टोटल जॉइंट रिप्लेसमेंट, पेल्विक एवं एस्टोटुलम फ्रैक्चर, स्पोर्ट्स इंजरी, स्पाइन संबंधी रोग, लिगामेंट की चोट, जटिल फ्रैक्चर, चलने में कठिनाई और घुटनों का ऑपरेशन जैसी समस्याओं का इलाज आसानी से संभव है।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत कार्डधारी मरीजों को यहां ऑपरेशन समेत सभी चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क मिलेंगी। इससे ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि अब तक ऐसे मरीजों को बड़े शहरों में महंगे इलाज के लिए जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। लेकिन श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में इन सेवाओं की शुरुआत से स्थानीय मरीजों को घर के पास ही उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

पता: श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली) रोड, तहसील बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।
संपर्क: ☎ 7772056711, 7772056655

छत्तीसगढ़ एसपी-जज के नाम पर ठग लिए 75 हजार, जेल में बंद आरोपी की रिहाई के लिए मांगे थे

छत्तीसगढ़ एसपी-जज के नाम पर ठग लिए 75 हजार, जेल में बंद आरोपी की रिहाई के लिए मांगे थे

 

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद आरोपित अनिल बंजारे की रिहाई के लिए थानेदार से लेकर एसपी, जज और जेल अधीक्षक के नाम पर मोबाइल कॉल के जरिये आरोपित के पिता चिंतामणी बंजारे से 75 हजार रुपये ठग लिए गए। मामले में बसदेई पुलिस ने आरोपित मोबाइल नंबर धारकों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

ठगी के शिकार सिरसी निवासी चिंतामणी बंजारे के पुत्र अनिल बंजारे व अन्य के विरुद्ध गांधीनगर अंबिकापुर थाने में तीन अगस्त को एनडीपीएस का अपराध दर्ज किया गया था।

उसी दिन पुलिस ने आरोपित अनिल बंजारे को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया था। उसके अगले दिन एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनिल के घर फोन कर उसके पिता चिंतामणी से कहा कि वह थाने से बोल रहा है।

अनिल बंजारे का नाम एनडीपीएस के मामले से हटाना हो तो एसपी को 25 हजार रुपये तत्काल देना पड़ेगा। उसके झांसे में आकर चिंतामणि ने चार अगस्त को ही आरोपित द्वारा दिए गए खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिया।

उसके बाद थाने से फाइल कंप्लीट कराने के नाम पर गांधीनगर थाना टीआई के लिए 10 हजार, जेल अधीक्षक को देने के नाम पर 15 हजार, जज के लिए 25 हजार रुपये की मांग की, जिसे चिंतामणी ने अलग-अलग खातों में जमा किया।

इसके बाद आरोपित ने चिंतामणी को जेल आकर अपने बेटे को ले जाने के लिए भी बुलाया। इस पर चिंतामणि परिवार के सदस्यों के साथ केंद्रीय जेल अंबिकापुर पहुंचा, लेकिन जब बेटा जेल से बाहर नहीं आया तो उसे ठगी का अहसास हुआ।

महासमुंद आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत महासमुंद विकासखंड के सिरपुर में ग्राम स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न कार्ययोजना बनाने के सीखे गुर

महासमुंद आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत महासमुंद विकासखंड के सिरपुर में ग्राम स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न कार्ययोजना बनाने के सीखे गुर

 

महासमुंद/ जनजातीय समुदायों के उत्कर्ष एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित अभियान आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण के पश्चात आज ग्राम स्तर पर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में महासमुंद विकासखंड की 25 पंचायतों के लिए 10 से 16 सितंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित गया।

जनपद पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एस. मंडावी ने बताया कि 10 सितंबर को झलप में आयोजन के साथ शुरुआत से 16 सितंबर को सिरपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस क्रम में आज ग्राम पंचायत सिरपुर में प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर ग्रीस ध्रुव के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स शीला प्रधान, मोनिका गुप्ता, आलोक शुक्ला, बाबूलाल ध्रुव, योगेश निर्मलकर, कुलदीप सर्वा, रितु चंद्राकर, मोहनीश वैष्णव प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिरपुर सरपंच श्रीमती पुष्पा के. माली, पंचायत सचिव श्री शिव कुमार पटेल तथा अमलोर, खमतराई, मोहकम और लहंगर के ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षक शामिल हुए।

इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत आदि कर्मयोगीयों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण में विलेज लेबल मास्टर ट्रेनर्स को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम स्तर पर श्रम प्रबंधन, आजीविका संवर्धन एवं सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने संबंधी बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों को संगठित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ना, आजीविका के अवसर बढ़ाना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत बनाना है। ग्राम स्तर पर इस प्रकार के प्रशिक्षण से समुदाय को जागरूकता के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित हो सकेगा। जिले में कुल 308 ग्रामों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके पश्चात ग्राम स्तरीय एक्शन प्लान आदि सहयोगी एवं साथियों के मदद से तैयार किया जाएगा।

महासमुंद कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

महासमुंद कलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

 

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जन चौपाल में आज कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा।

जन चौपाल में ग्राम झालखम्हरिया निवासी श्री रेखराज साहू ने भूमिस्वामी हक की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में आवेदन दिए। इसी प्रकार ग्राम भावा के ग्रामवासियों ने शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षक व्यवस्था हेतु आवेदन, ग्राम चुर्रुपाली पिथौरा निवासी रामजी ध्रुव ने राशन कार्ड हेतु, बागबाहरा निवासी कंचन प्रजापति ने आगे की पढ़ाई हेतु जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए, ग्राम पचेड़ा निवासी अर्जुन ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, ग्राम लमकेनी बागबाहरा के ग्रामवासियों ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही हेतु, ग्राम बढ़ईपाली पिथौरा के ग्रामवासियों ने ग्राम में अवैध कब्जा हेतु आवेदन किए। कलेक्टर श्री लंगेह ने जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

महासमुंद कलेक्टर श्री लंगेह ने किया सूर्य रथ का शुभारंभ जिलेवासियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने की अपील

महासमुंद कलेक्टर श्री लंगेह ने किया सूर्य रथ का शुभारंभ जिलेवासियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने की अपील

 

महासमुंद/ केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना के तहत लोगों को घर में ही बिजली उत्पादन कर मुफ्त बिजली का लाभ दिलाने की पहल जारी है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्टर परिसर से सूर्य रथ जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री वर्मा सहित सरायपाली, पिथौरा के कार्यपालन अभियंता एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को योजना का गंभीरता से क्रियान्वयन करने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत घर में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर उपभोक्ता स्वयं बिजली उत्पादन कर सकते हैं और मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर उपभोक्ताओं से संपर्क करने, विशेष कैम्प आयोजित कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और लोगों को आवेदन कर योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।

महासमुंद जिले में वर्तमान में 583 उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले रहे हैं। योजना अंतर्गत 3-5 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम पर केंद्र सरकार द्वारा 78,000 रुपए तथा राज्य सरकार द्वारा 30,000 रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में ऑडियो संदेश, पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स के जरिए लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले वासियों से अपील की कि वे अपने घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कर प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना का लाभ अवश्य लें।

रायपुर : धान खरीदी हेतु डेटा ऑपरेटरों का प्रशिक्षण सम्पन्न

रायपुर : धान खरीदी हेतु डेटा ऑपरेटरों का प्रशिक्षण सम्पन्न

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, रायपुर द्वारा जिले के 139 धान उपार्जन केंद्रों में नियुक्त डेटा ऑपरेटरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार, 15 सितंबर 2025 को आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में शासन की महत्वाकांक्षी योजना धान खरीदी के लिए बैंक द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा आवश्यकताओं एवं अन्य वार्षिक व्यवस्थाओं के अपडेशन की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में डेटा ऑपरेटरों को भारत सरकार के पीसीएसएपी (PCSAP) पोर्टल पर वार्षिक आवश्यकताओं का स्वयं मूल्यांकन कर ऑनलाइन डिजिटल पोर्टल में प्रविष्टि करने एवं फोटोग्राफ अपलोड करने का प्रशिक्षण दिया गया।

इसके साथ ही वर्ष 2025-26 के खरीफ विपणन वर्ष में धान उपार्जन हेतु किसानों का नवीन पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल एवं एग्रीस्टैक पोर्टल पर करने की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि सभी किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन करना आवश्यक है।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों का पंजीयन समय पर पूरा करने हेतु व्यक्तिगत संपर्क, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से संवाद या गांवों में मुनादी कराकर किसानों को पंजीयन की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

महासमुन्द : कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक स्वच्छता ही सेवा पर्व अंतर्गत होंगे विविध कार्यक्रम कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की

महासमुन्द : कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक स्वच्छता ही सेवा पर्व अंतर्गत होंगे विविध कार्यक्रम कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की

 

महासमुन्द, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित सभी ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने राज्य शासन द्वारा निर्धारित 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा के आयोजन की तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। स्वच्छता ही सेवा पर्व अंतर्गत सभी विभागों द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सेवा पर्व अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान, विशाल रक्तदान शिविर, राष्ट्रीय पोषण माह शुभारम्भ, सभी महिलाओं के लिए चिकित्सा जांच एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता शपथ, स्वच्छता जागरूकता, ग्रीन स्कूल ड्राईव दिवस, स्वच्छता लक्ष्य इकाईयों का परिवर्तन, सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा यूडीएआई शिविर, कृत्रिम उपकरण वितरण, महिला बाल विकास द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर, नगरपालिका स्वच्छता ही सेवा, आंगिकार अभियान, मानव श्रृंखला, जनसम्पर्क विभाग द्वारा सेवा पर्व पखवाड़ा अंतर्गत विकसित भारत के थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया जाएगा। वन विभाग द्वारा पौध वितरण एवं स्थानीय बैगा के साथ विमर्श किया जाएगा। महाविद्यालय द्वारा मैराथन दौड़, खेलकूद प्रतियोगिता एवं प्रबुद्धजनों का सम्मेलन किया जाएगा।

इसके अलावा आदिकर्मयोगी अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, सिकल सेल, एनीमिया जांच एवं सलाह, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वन एवं पर्यावरण, स्कूल शिक्षा, महिला बाल विकास, पंचायत विभाग द्वारा ग्राम के सभी शासकीय परिसर एवं अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा। खाद्य, सहकारिता एवं पंचायत विभाग द्वारा राशन कार्ड, उज्ज्वला गैस, पेंशन, मनरेगा, जाॅब कार्ड पंजीयन एवं वितरण तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसी तरह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महिला स्व सहायता समूहों के उत्पादों के उत्पादों की बिक्री एवं वित्तीय सलाह दी जाएगी, साथ हीे कौशल विकास पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। राजस्व विभाग आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन एवं अन्य राजस्व मामलों के लिए आवेदन जैसे नामांतरण, बंटवारा आदि का निराकरण किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा शिविर के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्रामीण जनों को उपयोगी पौधों का वितरण किया जाएगा।

पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण एवं मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजना अनुसार शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, बालिका शिक्षा के लिए माता पिता को परामर्श, रोल मॉडल कहानियां एवं पुस्तक वाचन एवं इसकी महत्ता पर चर्चा की जाएगी। साथ ही महिला एवं बाल विकास एवं शिक्षा विभाग द्वारा गुड टच बैड टच जागरूकता, घरेलू हिंसा, बाल विवाह पर कानूनी सलाह, किशोरी बालिकाओं के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन एवं पोषण किट वितरण किया जाएगा। लीड बैंक एवं जिला इ गवर्नेंस सोसायटी एवं सहकारी बैंक द्वारा आधार पंजीयन एवं अपडेट, जनधन खाता पंजीयन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं जीवन ज्योति बीमा के लिए पंजीयन व मुद्रा लोन के संबंध में जानकारी दी जाएगी। अंतिम दिन 02 अक्टूबर को समस्त विभाग द्वारा आदि शपथ समारोह, स्वच्छता अभियान, जल स़्त्रोतों की सफाई एवं जनभागीदारी से सोख्ता निर्माण का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विभागों को उक्त निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कार्यक्रम आयोजन करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए है।

बैठक में उन्होंने आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए जिला स्तर पर एवं सभी विकासखण्डों में शांति समिति की बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाॅ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा में डिजिटल क्राॅप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं मैन्युअल गिरदावरी के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को फील्ड में जाकर सर्वे प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं। किसान पंजीयन के लिए शत प्रतिशत किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि आदि सहयोगियों एवं साथियों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे सहयोगियों का चुनाव करें जो ग्रामीण समस्याओं को जानते हैं एवं लोगों के साथ जिनका जुड़ाव हो। उन्होंने प्रशिक्षण के सभी स्तरों को पूर्ण करते हुए ग्राम एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। आदि सेवा पर्व पखवाड़ा अंतर्गत दीवाल लेखन के भी निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल संबंधी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत शेष आवासों को पूर्ण करने निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आवास का कार्य प्रतिदिन प्रगतिरत रहें। कलेक्टर ने जनमन की समीक्षा में पूर्ण सिच्युएशन के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए हैं।

महासमुंद जिले में 46,680 आवास स्वीकृति प्राप्त है, जिसमें से 23,392 आवास पूर्ण हो चुके है, दूसरा किस्त प्राप्त आवास 21,069 में से 13,143 आवास पूर्ण कर चुके है, शेष 7926 आवासों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। ई-ऑफिस का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने 15 वर्ष से अधिक पुरानी शासकीय वाहनों की नीलामी हेतु शीघ्र आगे कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों की समीक्षा, जनशिकायत निवारण एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम, न्यायालयीन प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

रायपुर : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : विदेशी मदिरा ज़ब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : विदेशी मदिरा ज़ब्त, आरोपी गिरफ्तार

 

जिला आबकारी विभाग रायपुर द्वारा अवैध शराब और आबकारी अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सचिव सह आबकारी आयुक्त एवं प्रबंध संचालक श्रीमती आर. शांगिता तथा कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई।

आदित्य फार्म हाउस में हुई कार्रवाई में आरोपी प्रलय सोना पिता मोहन सोना को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से 02 बोतल डबल ब्लैक लेबल, 03 बोतल ब्लैक लेबल, 4 बोतल वोडका एवं 12 कैन बीयर कुल 14 ब्लाक लीटर मदिरा जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹36,320 आंकी गई है।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती ज्योति शर्मा, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र दुबे, आरक्षक योगेश्वर तिवारी, आरक्षक योगेन्द्र पाण्डेय और आरक्षक बृजेश कुमार की टीम शामिल रही।

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले में अवैध शराब के व्यापार और तस्करी पर सख्ती से नज़र रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

महासमुंद : व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग : खाद्य विभाग की कार्रवाई, 57 सिलेंडर जप्त

महासमुंद : व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग : खाद्य विभाग की कार्रवाई, 57 सिलेंडर जप्त

महासमुंद, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की जांच टीम द्वारा 08 सितम्बर को सरायपाली एवं 12 सितम्बर को बसना क्षेत्र के होटल एवं ढाबों में जांच के दौरान कुल 57 गैस सिलेंडर जप्त किया गया। जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी सरायपाली श्री हरीश सोनेश्वरी, खाद्य निरीक्षक सरायपाली श्री अविनाश दुबे, खाद्य निरीक्षक बसना श्री हेमंत वर्मा, खाद्य निरीक्षक पिथौरा श्री दिव्यांशु देवागंन एवं खाद्य निरीक्षक बागबाहरा श्री विवेक कुमार शामिल थे।

जांच दल द्वारा सरायपाली में जांच के दौरान पंडित होटल, झिलमिला में 02 नग खाली, 03 नग आंशिक भरा एवं 03 नग सील पैक भरा हुआ कुल 08 नग गैस सिलेंडर जप्त किया गया। इसी प्रकार मंजीत ढाबा में 05 नग खाली, 04 नग आंशिक भरा एवं 03 नग सील पैक भरा हुआ कुल 12 नग गैस सिलेंडर, अमृत होटल में 02 नग खाली, 03 नग आंशिक भरा एवं 02 नग सील पैक भरा हुआ कुल 7 नग गैस सिलेंडर, शिवानी स्वीट्स में 05 नग खाली, 01 नग आंशिक भरा एवं 01 नग सील पैक भरा हुआ कुल 7 नग गैस सिलेंडर एवं बसना में जांच के दौरान बिकानेरी स्वीट्स में 02 नग सील पैक एवं 03 नग खाली कुल 05 नग गैस सिलेंडर, सत्कार फैमिली रेस्टोरेंट में 01 नग सील पैक एवं 03 नग आंशिक भरा कुल 04 नग गैस सिलेंडर, साहू होटल परसकेल में 03 नग खाली एवं 02 नग आंशिक भरा कुल 05 नग गैस सिलेण्डर, यादव होटल गढफुझर में 04 नग खाली एवं 01 नग भरा कुल 05 नग गैस सिलेंडर एवं लक्ष्मी गौरी भठोरी में 01 नग सील पैक, 02 नग खाली एवं 01 नग आंशिक भरा कुल 04 नग गैस सिलेंडर को जप्त किया गया।

जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित होटल एवं ढाबा संचालकों द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 का उल्लंघन किया गया है। जब्त गैस सिलेंडरों का प्रकरण कलेक्टर न्यायालय महासमुंद में प्रस्तुत किया जा रहा है। खाद्य विभाग ने अपील की है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि होटल एवं ढाबों की नियमित जांच जारी रहेगी और भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।