छत्तीसगढ़ 500 मौतों से लहूलुहान माओवादी संगठन, पहली बार हथियार छोड़कर ‘शांति वार्ता’ को तैयार

छत्तीसगढ़ 500 मौतों से लहूलुहान माओवादी संगठन, पहली बार हथियार छोड़कर ‘शांति वार्ता’ को तैयार

 

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर देशभर में सुरक्षा बलों की लगातार और सघन कार्रवाई ने चार दशक तक बंदूक के सहारे क्रांति का दावा करने वाले माओवादी संगठन की रीढ़ तोड़ दी है। बीते 18 महीनों में 500 से अधिक माओवादी मारे गए, जिनमें 13 केंद्रीय समिति स्तर के बड़े नेता भी शामिल हैं। केवल छत्तीसगढ़ में ही शीर्ष कमांडर बसव राजू, चलपति, सुधाकर और मोडेम बालकृष्ण मुठभेड़ों में ढेर हुए। लगभग दो हजार कैडर और समर्थकों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसी दबाव के बीच अब संगठन ने पहली बार हथियार छोड़कर शांति वार्ता की पहल की है।

पहली बार जारी की सार्वजनिक पहचान के साथ ईमेल

15 अगस्त 2025 को केंद्रीय समिति प्रवक्ता अभय के नाम से जारी पत्र में संगठन ने संघर्ष विराम की घोषणा करते हुए कहा कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होकर जनता की समस्याओं का समाधान चाहते हैं। विशेष यह कि यह पत्र संगठन की आधिकारिक फेसबुक अकाउंट, ईमेल और अभय की तस्वीर के साथ सार्वजनिक किया गया।

सुरक्षा विशेषज्ञ इसे दो पहलुओं से देख रहे हैं—एक ओर इसे शांति प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानते हैं, तो दूसरी ओर इसे संदेहास्पद भी बता रहे हैं। अब तक माओवादी नेतृत्व ने कभी अपनी तस्वीर या पहचान उजागर नहीं की थी। पत्र में दिए गए ईमेल और फेसबुक अकाउंट सुरक्षा एजेंसियों को संगठन के नेटवर्क और हैंडलरों तक पहुंचाने का जरिया बन सकते हैं। यही कारण है कि गृह मंत्री विजय शर्मा ने पत्र की सत्यता की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

10 महीनों में छठी अपील

माओवादी संगठन ने पिछले दस महीनों में यह छठी बार सरकार से संवाद की अपील की है। हालांकि, पहले के प्रयास हिंसा और सुरक्षा बलों पर हमलों की वजह से नाकाम रहे। सरकार लगातार यह शर्त दोहराती रही है कि हथियारों के साथ किसी भी तरह की वार्ता संभव नहीं। इस बार माओवादियों ने स्पष्ट किया है कि शांति वार्ता पर सहमत कैडरों के अलावा जेलों में बंद सदस्यों और अन्य राज्यों में सक्रिय नेताओं से रायशुमारी जरूरी है। इसके लिए संगठन ने एक माह का संघर्ष विराम मांगा है, ताकि वार्ता ठोस और दीर्घकालिक रूप ले सके।

फोर्स के दबाव में ढहा नेटवर्क

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और झारखंड में चल रहे संयुक्त अभियानों ने माओवादियों को गहरी चोट पहुंचाई है। जनवरी 2025 से अब तक छत्तीसगढ़ में 463 माओवादी ढेर हो चुके हैं, जबकि केंद्रीय समिति स्तर के 13 से अधिक नेता भी मुठभेड़ों में मारे गए।

इसी दौरान केंद्रीय समिति सदस्य सुजाता ने तीन दिन पहले तेलंगाना में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले एसजेडसीएम कमलेश, ककराला सुनीता और केवल बस्तर में सक्रिय 1500 से अधिक माओवादी हथियार डाल चुके हैं। मई 2024 में गढ़चिरौली में 28 शीर्ष माओवादी मारे गए थे।

इस पत्र के सामने आने के बाद से कई प्रदेश के गृह मंत्री समेत कई अधिकारियों के बयान सामने आए हैं। इनकी प्रतिक्रियाएं इस प्रकार हैं-

वायरल पत्र की सत्यता की जांच जरूरी है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह संगठन का आधिकारिक रुख है या किसी अन्य मकसद से प्रसारित किया गया है।

-विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री

पत्र के अनुसार माओवादी हथियार छोड़ रहे हैं। ये क्रांतिकारी घटना है। 2016 में नहीं लगता था कि माओवादी हिंसा खत्म होगी। यह केंद्रीय गृह मंत्री की इच्छा शक्ति का परिणाम है।

– डीएम अवस्थी, पूर्व डीजीपी

फिलहाल इस पर्चे की जांच कर रहे हैं। जब हम पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएंगे, तब कुछ प्रतिक्रिया देंगे।

– सुंदरराज पी, आइजी बस्तर

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में अब App से शिक्षकों को लगानी होगी हाजिरी, AI की मदद से रखी जाएगी निगरानी

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में अब App से शिक्षकों को लगानी होगी हाजिरी, AI की मदद से रखी जाएगी निगरानी

छत्तीसगढ़: प्रदेश में अब शिक्षकों की उपस्थिति और शैक्षणिक गतिविधियों पर डिजिटल निगरानी रखी जाएगी। समग्र शिक्षा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आधारित विशेष मोबाइल एप तैयार किया है, जिससे शिक्षकों की उपस्थिति केवल स्कूल परिसर से ही दर्ज हो सकेगी। इस व्यवस्था से घर या किसी अन्य स्थान से हाजिरी लगाने की सुविधा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग का दावा है कि इस एप से न केवल शिक्षकों की जवाबदेही तय होगी, बल्कि छात्रों की उपस्थिति और कक्षा संचालन की स्थिति भी बेहतर ढंग से मानीटर की जा सकेगी। एप को आइआइटी भिलाई के सहयोग से तैयार किया गया है। संस्था प्रमुख की जिम्मेदारी भी तय होगी। यदि कहीं कोई गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक पर भी कार्रवाई संभव होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने की थी समीक्षा केंद्र की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 मार्च 2025 को बिलासपुर से विद्या समीक्षा केंद्र की शुरुआत की थी। इसके बाद इस एप का पायलट परीक्षण 20 हजार शिक्षकों पर किया गया, जो सफल रहा। अब इसे मंगलवार से महासमुंद, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर और रायगढ़ जिले में लागू कर दिया गया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि सरकार की मंशा शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और उसकी ऑनलाइन मानिटरिंग करने की है। आने वाले समय में प्रदेश के सभी 56,080 स्कूलों में पढ़ने वाले 56 लाख से अधिक बच्चों और लगभग 1.80 लाख शिक्षकों की उपस्थिति इस डिजिटल प्रणाली से दर्ज की जाएगी। इसके लिए रायपुर स्थित समग्र शिक्षा केंद्र में विशेष विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है।

रिपोर्टिंग और निगरानी की सुविधा

एप के माध्यम से प्रधानाध्यापक पूरे स्टाफ की उपस्थिति, अवकाश की स्थिति और कक्षा संचालन पर नजर रख सकेंगे। उन्हें आवश्यक रिपोर्ट डाउनलोड करने, अलर्ट प्राप्त करने और जरूरत पड़ने पर नोटिस जारी करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस प्रणाली से शिक्षकों की जवाबदेही और अनुशासन में सुधार आएगा। साथ ही, छात्रों की उपस्थिति भी मजबूत होगी। उल्लेखनीय है कि इस तरह का प्रयोग छत्तीसगढ़ के दो जिलों गरियाबंद और जांजगीर-चांपा में पहले भी किया जा चुका है।

50 मीटर की परिधि में एक्टिव होगा एप

इस एप की सबसे खास बात यह है कि यह केवल स्कूल की 50 मीटर परिधि में ही सक्रिय होता है। शिक्षक को विद्यालय पहुंचकर ही शिक्षक एप के जरिए उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इस तकनीकी व्यवस्था से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि शिक्षक वास्तव में स्कूल पहुंचे हैं।

अफसरों को मिलेगी सटीक जानकारी

एप से दर्ज उपस्थिति की जानकारी सीधे जिला मुख्यालय तक पहुंच जाएगी। अधिकारी रियल टाइम आधार पर यह देख सकेंगे कि किस स्कूल में कितने शिक्षक उपस्थित हैं। इससे न केवल उपस्थिति की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर उच्च स्तर से सीधी निगरानी भी संभव हो जाएगी। शिक्षा अफसरों का कहना है कि यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में सुधार साबित होगा। अब देखना यह है कि डिजिटल निगरानी प्रणाली पूरे प्रदेश में लागू होने के बाद किस हद तक असरदार सिद्ध होती है।

स्कूल शिक्षा विभाग में तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दिशा में शिक्षकों की उपस्थिति को आनलाइन दर्ज कराने के लिए फिलहाल पांच जिलों में व्यवस्था की गई है। समग्र शिक्षा की ओर से तैयार एप का इस्तेमाल किया जाएगा।

-गजेंद्र यादव, मंत्री, स्कूल शिक्षा, छत्तीसगढ़

NTPC का Deputy GM 4.5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 16 लाख मुआवजे के बदले मांगे 5 लाख

NTPC का Deputy GM 4.5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 16 लाख मुआवजे के बदले मांगे 5 लाख

 

रायगढ़: एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक को साढ़े चार लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने तिलाईपाली के रहने वाले सौदागर गुप्ता की शिकायत पर रायकेरा घरघोड़ा में छापामार कार्रवाई की थी। वह पुनर्वास की 16 लाख बकाया राशि के भुगतान एवज में गुप्ता से रिश्वत ले रहे थे।

गुप्ता ने एसीबी में की गई शिकायत में बताया था कि उनके तिलाईपाली गांव स्थित मकान का तीन हिस्सों में मौखिक बंटवारा हो चुका है। इसमें वह तथा उनके दो पुत्र निवासरत हैं। मकान वाली जमीन का एनटीपीसी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर उन्हें जमीन और मकान की मुआवजा राशि मिल चुकी है, लेकिन पुनर्वास के लिए उनके पुत्रों को करीब 30 लाख विजय दुबे पांच लाख रुपये रिश्वतरुपए और मिलना है।

इसमें से 14 लाख रुपये उनके पुत्रों को मिल चुके हैं। 16 लाख रुपये भुगतान कराने के एवज में उप महाप्रबंधक की मांग कर रहे थे। इसमें से 50 हजार रुपये अग्रिम के रूप में ले लिया गया था। सौदागर गुप्ता ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।

शिकायत सत्यापन पश्चात दुबे को कार्यालय में साढ़े चार लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रविधान के तहत कार्यवाही की गई है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर तीन से सात साल की जेल का प्रविधान है। इसके अलावा, अपराधी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

इस वर्ष एसीबी की कार्रवाइयां

सितंबर 2025 : बलरामपुर में पटवारी मोहन सिंह को जमीन बंटवारे के लिए 13 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया।

सितंबर 2025 : सूरजपुर में क्लर्क प्रमोद यादव को नक्शा काटने के एवज में 20 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

जुलाई 2025 : रायपुर में जमीन नामांतरण के लिए 25 हजार रिश्वत के साथ पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल सहित तीन गिरफ्तार।

जून 2025 : रायपुर में स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क चवाराम बंजारे को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

जून 2025 : जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टेम्बुरने को दो लाख की रिश्वत के साथ पकड़ा।

अप्रैल 2025 : रायपुर में बिजली कनेक्शन के लिए 25,000 की रिश्वत लेते हुए सहायक इंजीनियर प्रवीण साहू को गिरफ्तार किया गया।

पांच साल में 124 को रिश्वत लेते दबोचा

एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा पिछले पांच साल में 124 अधिकारी और कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसमें 2019 में 17 लोग, 2020 में 22 लोग, 2021 में 14 लोग, 2022 में 18 लोग और 2023 के दौरान रिश्वतखोरी के एक भी प्रकरण दर्ज नहीं किए गए थे। ईओडब्ल्यू और एसीबी ने 2024 में कार्रवाई करते हुए 56 अधिकारियों और कर्मचारियों को पकड़ा। इसमें सबसे ज्यादा राजस्व विभाग के 36 अधिकारी और कर्मचारी शामिल है।

बसना : श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर : डायबिटीज के लक्षणों और उपचार को लेकर जागरूकता अभियान

बसना : श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर : डायबिटीज के लक्षणों और उपचार को लेकर जागरूकता अभियान

महासमुंद। श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली रोड, बसना) ने डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष पहल शुरू की है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो बिना दर्द के धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है, और समय पर इलाज न मिलने पर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि डायबिटीज के सामान्य लक्षणों में बार-बार प्यास लगना और पेशाब आना, थकान और वजन में अचानक बदलाव, घाव का देर से भरना, धुंधला दिखाई देना, हाथ-पैरों में झनझनाहट आदि शामिल हैं। ये लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराना और डॉक्टर से परामर्श लेना बेहद जरूरी है।

श्री श्याम हॉस्पिटल के अनुसार डायबिटीज का समय पर उपचार न केवल रोग को नियंत्रण में रखता है, बल्कि इससे होने वाली जटिलताओं जैसे हृदय रोग, किडनी फेल्योर, आंखों की रोशनी कम होना और नसों की समस्याओं से भी बचाव संभव है।

अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और यदि डायबिटीज के लक्षण नजर आएं तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। अस्पताल में डायबिटीज से संबंधित जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध है।

📍 स्थान – श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर, सरायपाली रोड, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
📞 संपर्क – 7772056711, 7772056655

CG बसना : अग्रवाल हॉस्पिटल में कल 18 सितम्बर से महिलाओं के लिए अनुभवी लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. उमा त्रिपाठी उपलब्ध

CG बसना : अग्रवाल हॉस्पिटल में कल 18 सितम्बर से महिलाओं के लिए अनुभवी लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. उमा त्रिपाठी उपलब्ध

महासमुंद। महिलाओं से जुड़ी बीमारियों के उन्नत उपचार के लिए अब अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. उमा त्रिपाठी (MBBS, MS) की सेवाएं शुरू हो रही हैं। यह सुविधा कल, गुरुवार 18 सितम्बर 2025 से मरीजों को उपलब्ध होगी।

डॉ. उमा त्रिपाठी स्त्री रोगों की जटिल सर्जरी और उपचार में व्यापक अनुभव रखती हैं। लैप्रोस्कोपिक तकनीक से होने वाले ऑपरेशन महिलाओं के लिए सुरक्षित, कम दर्दनाक और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने वाले माने जाते हैं।

अग्रवाल हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि डॉ. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अब हॉस्पिटल में क्रॉनिक पेल्विक पेन, यूट्रिन फाइब्रॉइड्स, एंडोमेट्रियोसिस, ओवरीयन सिस्ट, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, स्त्री रोग कैंसर और बांझपन जैसी समस्याओं का आधुनिक तकनीक से उपचार किया जाएगा। साथ ही हॉस्पिटल में प्रसूति एवं डिलीवरी की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध है।

हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि इस सुविधा से क्षेत्र की महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें उन्नत स्त्री रोग उपचार के लिए बड़े शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अग्रवाल हॉस्पिटल, बसना में ही सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

📞 संपर्क : 7024631494, 7773086100

छत्तीसगढ़ : आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से मिली 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि

छत्तीसगढ़ : आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से मिली 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि

 

वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि जारी की गयी है। इस तरह से पीएन जन आरोग्य योजना के लिए राज्य सरकार को अब तक 505  करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हो चुकी है। इस राशि से राज्य के निजी अस्पताल के दावों का लगातार भुगतान किया जा रहा है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी थी कि राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्डधारक मरीजों का उपचार लगातार किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1,600–1,700  दावे प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिनकी राशि प्रतिदिन 4 करोड़ रुपये से अधिक है।

 

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत् प्रदेश के किसानों को 20 वीं किश्त जारी  

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत् प्रदेश के किसानों को 20 वीं किश्त जारी

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत् प्रदेश के 25 लाख 46 हजार 792 किसानों को माह अगस्त 2025 में 20वीं किश्त के रूप में 567.773 करोड़ रूपए की राशि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके खातों में अंतरित किए गए हैं। इससे राज्य के किसान नई मुस्कान और उत्साह के साथ खेती किसानी में जुट गए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-24 में 23 लाख 73 हजार 906 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला। वहीं इन 2 वर्षों में 1 लाख 72 हजार 886 किसान बढ़कर अब वर्ष 2025-26 में 25 लाख 46 हजार 792 किसान हो गए हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दिसम्बर 2018 से प्रारंभ की गई है। योजनांतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष छ हजार रूपये, दो-दो हजार रूपए तीन किस्तों में प्रदाय किया जाता है। योजना प्रारंभ से अब तक कुल 41 लाख 69 हजार 401 हितग्राहियों को 10290.43 करोड़ रूपये का हस्तांतरण किया गया है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ केवल पात्र किसान परिवारों को प्राप्त हो सके इस हेतु भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 से पंजीकृत किसानों का केवाईसी  एवं आधार सीडिंग अनिवार्य किया गया। जिसके तहत राज्य के पंजीकृत पात्र 99 प्रतिशत किसानों का केवाईसी  एवं आधार सीडिंग किया गया है। साथ पी.एम. किसान पोर्टल का अपग्रेडेशन किया गया तथा एक ही परिवार के सदस्यों का चिन्हांकन राशन कार्ड पोर्टल के डेटाबेस से मिलान कर किया जा रहा है। योजनांतर्गत एक परिवार (पति, पत्नि एवं नाबालिक बच्चे) के एक ही सदस्य को लाभ लेने की पात्रता है। किंतु यदि एक भूमि का स्वामित्व एक से अधिक परिवार (संयुक्त खाता धारक) के पास हो तो सभी परिवार के एक-एक सदस्य को लाभ प्राप्त हो सकता है।

 

छत्तीसगढ़: विश्वकर्मा जयंती पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत अब तक 8.39 लाख निर्माण श्रमिक लाभान्वित  

छत्तीसगढ़: विश्वकर्मा जयंती पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत अब तक 8.39 लाख निर्माण श्रमिक लाभान्वित

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के उत्थान के लिए लगातार उन्हें आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीयन एवं लाभांवित श्रम विभाग द्वारा 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 तक लगभग 7.3 लाख निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया है तथा वर्ष 2024 से 15 सितम्बर 2025 तक संचालित योजनाओं के माध्यम से लगभग 8.39 लाख श्रमिकों को लाभांवित हुए हैं, जिस पर लगभग 535.62 करोड़ रूपए व्यय किया गया है।

उल्लेखनीय है कि असंगठित श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में एक नई पहल शुरू की गई है। असंगठित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के समग्र विकास के लिए अम्ब्रेला योजना ‘अटल श्रम सशक्तिकरण योजना‘ प्रारंभ की गई है। प्रवासी श्रमिक साथियों को सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदाय करने हेतु प्रथम चरण में 5 राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात एवं महाराष्ट्र में जहां अधिक संख्या में श्रमिक प्रवास करते हैं, वहां ‘मोर चिन्हारी भवन’ बनाया जाएगा। इसके अलावा श्रमिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने 106 निजी चिकित्सालयों से अनुबंध किया गया है। इससे उन्हें हृदय रोग, किडनी रोग, मस्तिष्क रोग, जटिल सर्जरी आदि के लिए सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में उपचार सुविधा मिलेगी।

इसी तरह राज्य शासन द्वारा श्रम विभाग की ‘अम्ब्रेला योजना अटल श्रम सशक्तिकरण योजना‘ के नाम से शुरू की गई है। इससे श्रमिकों तथा उनके परिवारों को एक ही स्थान पर सरकार के सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा, इसके लिए ‘श्रमेव जयते‘ पोर्टल बनाया गया है। पंजीकृत श्रमिकों के द्वारा आर्थिक गतिविधि के लिए बैंक से लिए जाने वाले ऋण पर लगने वाले ब्याज में अनुदान देने के लिए जल्द ही नई योजना शुरू की जा रही है ताकि आत्म निर्भर बनते हुए स्वयं मालिक बनने की दिशा में बढ़ सकें। इसके अलावा असंगठित श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं सतत् निगरानी हेतु राज्य के प्रत्येक संभाग में संभाग स्तरीय श्रम कल्याण कार्यालय के स्थापना की जा रही है।

श्रम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र श्रमिकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण एवं सहायता हेतु राज्य के प्रत्येक जिले में जिला स्तरीय तथा समस्त विकासखंडों में मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र योजना अंतर्गत 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 तक 94,300 निर्माण श्रमिकों को पंजीयन/नवीनीकरण/योजनाओं के आवेदन में सहयोग प्रदान किया गया है।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के पंजीयन हेतु स्व-घोषणा प्रमाण पत्र छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के पंजीयन की प्रक्रिया सरल करते हुये, ठेकेदार अथवा नियोजक के अधीन कार्य करने संबंधी नियोजक से नियोजन प्रमाण पत्र के स्थान पर श्रमिकों से ही निर्माण कार्य में नियोजित होने संबंधी स्वघोषणा पत्र का प्रावधान किया गया है। उक्त सरलीकरण करने से श्रमिकों को पंजीयन कराने में सुविधा हुई है।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के स्वयं के आवास क्रय एवं आवास निर्माण हेतु 01 लाख रूपये एकमुश्त अनुदान सहायता राशि प्रदाय किया जा रहा है। 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 तक 1042 निर्माण श्रमिकों को नवीन आवास क्रय/आवास निर्माण हेतु अनुदान सहायता राशि प्रदाय किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित उक्त योजनांतर्गत कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं छत्तीसगढ़ बोर्ड के मेरिट के प्रथम 10 में स्थान प्राप्त करने पर प्रत्येक श्रमिक बच्चों को राशि रूपये 01 लाख प्रोत्साहन राशि तथा रूपये 01 लाख दोपहिया वाहन क्रय करने हेतु प्रदाय किया गया है। 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 तक निर्माण श्रमिक के 7478 पुत्र/पुत्रियों को 10 करोड़ 14 लाख 49 हजार 614 रूपए प्रदान किया गया है।

प्रसूति सहायता योजना 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 तक छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ अंतर्गत 65 हजार 010 महिला निर्माण श्रमिकों को लाभांवित किया गया है।शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना उक्त योजना अंतर्गत पंजीकृत निर्माण, असंगठित एवं संगठित श्रमिकों को 05 रूपए में गरम एवं पौष्टिक भोजन प्रदाय किया जा रहा है। 31 दिसम्बर 2023 की स्थिति में 29 भोजन केन्द्र संचालित थे, जो कि वर्तमान में बढ़कर 17 जिलों में 37 भोजन केन्द्र हो गये हैं। 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 विभाग द्वारा 11,35,362 यूनिट भोजन (मिल) पंजीकृत संगठित एवं असंगठित श्रमिकों को प्रदाय किया जा चुका है, जिसमें छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा राशि रूपये रूपये 52,865,395 व्यय हुआ है।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना सामान्य मृत्यु होने पर उसके उत्तराधिकारी को एक लाख रूपए की राशि, कार्य स्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर उसके उत्तराधिकारी को 5 लाख रूपए की राशि तथा कार्य स्थल पर दुर्घटना से स्थायी दिव्यांगता होने पर श्रमिक को ढ़ाई लाख रूपए की राशि दिए जाने का प्रावधान है। जिसके तहत् 01 जनवरी, 2024 से 15 सितम्बर, 2025 तक कुल 3658 निर्माण श्रमिकों के आश्रितों को लाभांवित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 17 सितंबर 2024 को डी०बी०टी० के माध्यम से राशि का हस्तांतरण किया था। श्रम विभाग द्वारा प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन आयोजित कर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत् पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को केन्द्रीकृत डी.बी.टी. के माध्यम से लाभांवित करना प्रारंभ कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 17 सितम्बर, 2024 से अब तक 16 योजनाओं में 6 लाख 48 हजार 633 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 327 करोड़ 13 लाख 53 हजार 108 रूपए से लाभांवित किया गया।

 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन 

दैनिक राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻बुधवार, १७ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१७

सूर्यास्त: 🌅 ०६:२६

चन्द्रोदय: 🌝 २६:२४

चन्द्रास्त: 🌜१५:५२

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 आश्विन ,पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 एकादशी (२३:३९ से द्वादशी)

नक्षत्र 👉 पुनर्वसु (०६:२६ से पुष्य)

योग 👉 परिघ (२२:५५ से शिव)

प्रथम करण 👉 बव (११:५७ तक)

द्वितीय करण 👉 बालव (२३:३९ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 कन्या ,चंद्र 🌟 कर्क

मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कन्या (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ❌❌❌

अमृत काल 👉 २४:०६ से २५:४३

विजय मुहूर्त 👉 १४:१४ से १५:०३

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२० से १८:४३

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२० से १९:३०

निशिता मुहूर्त 👉 २३:४८ से २४:३५

राहुकाल 👉 १२:११ से १३:४३

राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम

यमगण्ड 👉 ०७:३४ से ०९:०७

दुर्मुहूर्त 👉 ११:४६ से १२:३६

होमाहुति 👉 राहु

दिशा शूल 👉 उत्तर

अग्निवास 👉 पृथ्वी

चन्द्र वास 👉 उत्तर

शिववास 👉 कैलाश पर (२३:३९ से नन्दी पर)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – लाभ २ – अमृत ३ – काल ४ – शुभ

५ – रोग ६ – उद्वेग ७ – चर ८ – लाभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – उद्वेग २ – शुभ ३ – अमृत ४ – चर

५ – रोग ६ – काल ७ – लाभ ८ – उद्वेग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

उत्तर-पश्चिम (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

इन्दिरा एकादशी व्रत (सबका), एकादशी तिथि का श्राद्ध, विश्वकर्मा पूजा, (कन्या संक्रान्ति पुण्य काल सूर्योदय से १२:३१ तक) आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज ०६:२६ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ही) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीया एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (हू, हे, हो, डा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २७:४६ से ०६:०५

कन्या – ०६:०५ से ०८:२३

तुला – ०८:२३ से १०:४३

वृश्चिक – १०:४३ से १३:०३

धनु – १३:०३ से १५:०६

मकर – १५:०६ से १६:४७

कुम्भ – १६:४७ से १८:१३

मीन – १८:१३ से १९:३७

मेष – १९:३७ से २१:१०

वृषभ – २१:१० से २३:०५

मिथुन – २३:०५ से २५:२०+

कर्क – २५:२०+ से २७:४२+

पञ्चक रहित मुहूर्त

चोर पञ्चक – ०६:०२ से ०६:०५

शुभ मुहूर्त – ०६:०५ से ०६:२६

रोग पञ्चक – ०६:२६ से ०८:२३

शुभ मुहूर्त – ०८:२३ से १०:४३

मृत्यु पञ्चक – १०:४३ से १३:०३

अग्नि पञ्चक – १३:०३ से १५:०६

शुभ मुहूर्त – १५:०६ से १६:४७

रज पञ्चक – १६:४७ से १८:१३

शुभ मुहूर्त – १८:१३ से १९:३७

शुभ मुहूर्त – १९:३७ से २१:१०

रज पञ्चक – २१:१० से २३:०५

शुभ मुहूर्त – २३:०५ से २३:३९

चोर पञ्चक – २३:३९ से २५:२०+

शुभ मुहूर्त – २५:२०+ से २७:४२+

रोग पञ्चक – २७:४२+ से ३०:०३+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप दिन के आरम्भ में अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में रहेंगे यह आपके लिये हितकर ही रहेगा मध्यान के बाद परिस्थिति बदलने लगेगी अधिकांश कार्य किसी कमी के कारण अधूरे रह जायेंगे। आज आपकी किसी पूरानी गलती के सामने आने से परिवार का वातावरण बिगड़ेगा भाई-बंधु एवं स्त्री से कलह होने की संभावना है। बड़ो से भी डांट फटकार सुन्नी पड़ेगी अपनी गलती मान लेने से स्थिति गंभीर नही हो सकेगी। स्वभाव में आज व्यवहारिकता रखना अत्यंत आवश्यक है। सामजिक एवं धार्मिक कार्यो में अरुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मी अथवा नौकरो की गतिविधि पर भी नजर रखें। संध्या के समय मानसिक दुविधा कम होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपके लिये आज का दिन लाभ के अवसर लाएगा लेकिन आलस्य प्रमाद के कारण ये अवसर अन्य किसी के हाथ भी लग सकते है। दिन का आरंभ सुस्ती से होगा प्रत्येक कार्य धीमी गति से करेंगे। मध्यान के समय कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में कुछ उल्टा-सीधा हो सकता है फिर भी आज आप जोड़ तोड़ करने अपना काम निकाल ही लेंगे। नौकरी पेशा लोग अधिकारी वर्ग से अपनी बात मनवाने के लिए गुप्त युक्तियां लगाएंगे लेकिन इसमे सफलता निश्चित नही रहेगी। धन लाभ भी आपके परिश्रम की तुलना से अधिक हो सकता है परंतु इसके लिए कार्य क्षेत्र पर अनर्गल बातो को छोड़ लक्ष्य को केंद्रित रकह कार्य करें। स्त्रीवर्ग आज ज्यादा भावुक रहेंगी कोई इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। आंख बंद कर किसी पर विश्वास ना करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपके लिए आज का दिन परिश्रम साध्य रहेगा। घर मे किसी आयोजन को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी व्यावसायिक कार्य भी होने पर अतिरिक्त भाग-दौड़ होगी। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य ही रहेगा धन लाभ के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम आशाजनक नही रहेगा।आज आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो से ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचार्य खराब होगी। कार्य स्थल पर कोई भी काम मन के अनुसार नही होगा। नौकरी वाले जातक अधिकारी एवं सहकर्मियों के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने से परेशान होंगे। महिलाये अपना काम।किसी ओर के ऊपर छोड़कर पछताएगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके लिये आज का दिन भी आनंद दायक रहेगा लेकिन फिजूल की बयानबाजी से आज बचना होगा मन मे अहम आने से अपने आगे किसी को नही गिनेंगे किसी के सम्मान को ठेस पहुचाने पर लंबे समय के लिए मतभेद हो सकते है। आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे वहां से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। परिवार की महिलाये एवं बुजुर्ग आज आपकी किसी बुरी आदत से दुखी होंगे कुछ समय के लिए स्थिति को संभालना मुश्किल होगा। संध्या के समय घरेलू खर्च के साथ ही मौज शौक पर खर्च होगा। सुखोपभोग आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। महिलाये भी आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन के पहले भाग में आप अपनी सोची हुई योजनाए पूर्ण कर सकते है अगर आलस्य या लापरवाही करी तो हाथ आये लाभ से वंचित भी हो सकते है। परिवार का वातावरण भी प्रातः काल मे शांत बना रहेगा मध्यान से परिस्थितियां प्रतिकूल होने लगेंगी आधे पूर्ण हो चुके कार्य किसी कारण से अधूरे रह जाएंगे एवं जिस भी कार्य को आरम्भ करने का मन बनाएंगे वही आगे हानि कराएगा। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेंगे। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। आर्थिक को लेकर बेपरवाह ज्यादा रहेंगे। घर मे किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण माहौल थोड़ा गरम हो सकता है। शारीरिक स्फूर्ति कम रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन का पूर्वार्ध लाभदायक रहेगा इसका समय रहते लाभ उठायें मध्यान से स्थिति विपरीत होने लगेंगी सेहत में अचानक गिरावट आने से महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जायेंगे। व्यवसायी वर्ग भी दिन के आरम्भ में किसी कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे परन्तु कुछ समय बाद प्रसन्नता उदासी में बदल जाएगी। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे स्वयं अथवा सहकर्मी की खराब सेहत बाधा डालेगी। आर्थिक लाभ के लिये आज इंतजार करना पड़ेगा संध्या के आस-पास होगी वह भी अनर्गल कार्यो में खर्च हो सकती है। महिलाये शारीरिक अकड़न अथवा नसों में विकार आने से असहज रहेंगी। यात्रा का मन बन रहा है तो फिलहाल स्थगित रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज दिन के आरंभिक भाग में आपको किसी से शुभ समचार मिलेगा परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज सोची हुई योजनाये विलम्ब से पूर्ण होंगी जिससे किसी से किया वादा समय पर पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन कम लाभ वाला रहेगा अधिकांश खर्च जमा रकम से ही निकालने पड़ेंगे फिर भी आज आप मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। महिलाओ को स्वसन अथवा मूत्राशय सम्बन्धित समस्या हो सकती है। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। संध्या के समय मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपके लिये आज का दिन राहत भरा रहेगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही मानसिक परेशानी में कमी आयेगी। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का लाभ भी अवश्य मिलेगा। कार्य व्यवसाय के सिलसिले में मध्यान तक दौड़-धूप परिश्रम करना पड़ेगा इसके बाद ही लाभ की संभावनाएं बनेंगी। धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा जिससे आगे की योजनाएं बनाने में परेशानी आएगी। नौकरी पेशा जातको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवारक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पर पा लेंगे महिलाओ का स्वभाव आज चिड़चिड़ा रहेगा। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दिन के पूर्वार्ध में आप भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे मानसिक चंचलता सही निर्णय नही लेने देगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी गंभीर रहेगी लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल जायेंगे मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। आज आपकी मानसिकता कम समय मे अधिक धन कमाने की रहेगी इसमें हानि-लाभ की परवाह नही करेंगे। मध्यान तक धैर्य धारण करें इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। रुके कार्यो में गति आने के साथ ही नये लाभ के अनुबंध भी मिलेंगे। महिलाये आज किसी के ऊपर जली भुनी रहेंगी घर मे अशांति का कारण भी बन सकती है। बुजुर्गो से मतभेद का परिणाम हानिकर होगा। धन की आमद न्यून रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिये शुभ रहेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक मामलों में निष्पक्ष फैसले लेंगे जिससे आपकी छवि सम्मानजनक बनेगी। परिवार के सदस्यों के साथ ही रिश्तेदार भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में आपकी राय लेंगे लेकिन आज किसी की जमानत लेने से बचें अन्यथा बैठे बिठाये सरदर्दी बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय सुव्यवस्थित रूप से चलेगा धन लाभ आशा जनक होगा। महिलाओ को मनपसंद वस्तु की मिलेगी। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। सेहत मे थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी। सन्तान का सुख सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपको अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप शीघ्र ही अपने कार्यो में जुट जाएंगे मध्यान के बाद परिश्रम का फल धन लाभ के रूप में मिलने लगेगा संध्या तक आर्थिक स्थिति बेहतर हो जायेगी। पुराने उधार चुकता होने पर राहत मिलेगी। महिलाये आज महंगी वस्तुओं की खरीददारी का मन बनाएंगी लेकिन अंत समय मे कोई व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक वातावरण में छुट-पुट छींटा कशी लगी रहेगी फिर भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। संतानो के ऊपर खर्च करने के बाद भी परिणाम आशानुकूल नही रहेंगे। घर के बुजुर्गो अथवा महिलाओ से वित्तीय लाभ की सम्भावना है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप अपनी बुद्धि का सही जगह इस्तेमाल करेंगे विवेकी व्यवहार रहने से बिगड़े सम्बन्धो में सुधार आयेगा। आज आप धन से ज्यादा व्यवहार को महत्त्व देंगे इसके परिणाम स्वरूप परिजनों के साथ बाहर के लोगो का भी स्नेह मिलेगा। नौकरी वाले लोग काम के सिलसिले से यात्रा पर जायेंगे। व्यवसायी वर्ग आज व्यवसाय को नया रूप देने की योजना बनायेंगे लेकिन आज नए कार्य का आरंभ नही करें। कार्य क्षेत्र पर तीखी बहस होने की सम्भवना है। आर्थिक उलझने दिन के मध्यान तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। महिलाओ की फरमाइश पूरी ना होने पर अशांति फैलेगी। मनोरंजन के अवसर आज मुश्किल से ही मिलेंगे।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

बसना :अनिल सिंह साव बने बसना बी.आर.सी.सी 

बसना :अनिल सिंह साव बने बसना बी.आर.सी.सी
जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद के आदेशानुसार अनिल सिंह साव शिक्षक उच्च प्राथमिक शाला बिजराभाटा, समन्वयक संकुल केंद्र बाराडोली को विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक बसना बनाया गया है।

बी आर सी सी अनिल सिंह साव जी ने शिक्षा विभाग में शुरुआत शिक्षा कर्मी वर्ग 03 प्राथमिक शाला अजगरखार से की, पदोन्नति पश्चात् उन्होंने मिडिल स्कूल धानापाली में सेवाएं दीं और उन्हें मिशन में समन्वयक भी बनाया गया।जिसमें उनकी कार्यप्रणाली बहुत अच्छी रही , आज पर्यंत वो संकुल केंद्र बाराडोली के समन्वयक पद पर निर्विवाद बने रहे। और अब बीआरसीसी बसना का कार्यभार संभालेंगे।

श्री साव जी को बीआरसीसी बसना बनाए जाने पर विधायक बसना डॉ संपत अग्रवाल जी, शीत गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पंचायत बसना, रामचंद्र अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता, रमेश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता, नरेंद्र बोरे एवं समस्त शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों उनके परिजनो इष्टमित्रों शिक्षक साथियों , सहयोगी शिक्षकों तथा विजय धृतलहरे, विजयशंकर विशाल, गजानन भोई, नीलांबर नायक, सुरेश नन्द,

शरण दास,अरुण प्रधान, संतराम बंजारा, गजेन्द्र नायक, वारिश कुमार, त्रिकांत बाघ, पुरंदर बंछोर, डीजेन्द्र कुर्रे आदि समन्वयकों एवं सभी शिक्षकों में अत्यन्त हर्ष व्याप्त है। सभी साथियों ने उन्हें प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।।