सरायपाली : पैतृक जमीन के पैसों के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट

सरायपाली : पैतृक जमीन के पैसों के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट

सरायपाली/ ग्राम लिमऊगुड़ा निवासी एक युवक को पैतृक जमीन के पैसों के विवाद में अपने ही भतीजे की मारपीट का शिकार होना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है और कक्षा आठवीं तक शिक्षित है। लगभग छह माह पूर्व उसके पिता एवं बड़े पिता परसराम निषाद ने मिलकर गांव के दुर्लभ साहू को करीब 30 डिसमिल पैतृक भूमि 3 लाख 50 हजार रुपये में बेची थी।

पीड़ित के अनुसार, उसके बड़े पिता का पुत्र लकेश्वर निषाद जमीन खरीददार से 3,50,000 रुपये ले आया था। जब पीड़ित को इस बात की जानकारी हुई, तो उसने 10 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8 बजे लकेश्वर से इस संबंध में बातचीत की। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर लकेश्वर निषाद ने गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे से चाचा के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और वह मौके पर गिर गया। घटना को गांव के ही सुरेश निषाद, मुकेश निषाद और पीड़ित की बुआ परसमोती ने देखा और बीच-बचाव किया।

घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली भेजा गया। उपचार के बाद पीड़ित ने 11 अक्टूबर 2025 को थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पिथौरा : शराब के नशे में युवक द्वारा वाहन चालक से मारपीट और गाली-गलौच, मामला दर्ज

पिथौरा : शराब के नशे में युवक द्वारा वाहन चालक से मारपीट और गाली-गलौच, मामला दर्ज

पिथौरा। थाना पिथौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौहाकुड़ा निवासी घासीदास साहू ने भागीरथी दीवान निवासी ठाकुरदियाकला के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौच की शिकायत दर्ज कराई है।

प्रार्थी घासीदास साहू ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 12 से 12:15 बजे के बीच तेंदूकोना से पिथौरा जा रहा था। रास्ते में भक्कु प्लांट गेट के पास मोबाइल से आवश्यक दस्तावेज भेजने के लिए वह रुका था। उसी समय भागीरथी दीवान अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा और शराब के नशे में उसकी मोटरसाइकिल की चाबी खींच ली। जब प्रार्थी ने विरोध किया तो आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए चप्पल और मुक्कों से उसकी पिटाई कर दी।

मारपीट में घासीदास के हाथ में चोट आई। घटना की जानकारी उसने अपने भाई युवराज साहू को दी और दोनों मिलकर थाना पहुंचे। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी भागीरथी दीवान निवासी ठाकुरदियाकला के विरुद्ध धारा 296 व 115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बसना पुलिस की कार्रवाई — दो व्यक्तियों से अवैध महुआ शराब जब्त

बसना पुलिस की कार्रवाई — दो व्यक्तियों से अवैध महुआ शराब जब्त

बसना (महासमुंद)। थाना बसना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम अखराभांठा टुकड़ा में दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 05 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, प्र.आर. 180 चैतराम ध्रुव हमराह स्टाफ के साथ जुर्म-जरायम पतासाजी एवं अवैध शराब रेड कार्यवाही पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अखराभांठा टुकड़ा निवासी केवल रात्रे (22 वर्ष) के घर बाड़ी में दबिश दी, जहां से एक पीले रंग की जरीकेन में भरी लगभग 03 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹600) बरामद की गई।

इसी तरह, दूसरे मामले में पुलिस ने उसी गांव के माधो खुंटे (45 वर्ष) के घर बाड़ी से दो पानी की बोतलों में भरी लगभग 02 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत ₹400) जब्त की। दोनों आरोपियों के पास से शराब रखने एवं बिक्री के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जमानतीय मुचलके पर रिहा कर दिया है। मामले की विवेचना जारी है।

महासमुंद: मामूली बात पर तीन युवकों ने युवक पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

महासमुंद: मामूली बात पर तीन युवकों ने युवक पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

संवाददाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार रिपोर्ट: महासमुंद शुक्रवार की देर रात महासमुंद जिले के ग्राम घोडारी में सड़क पर हुई एक मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया। यहां तीन युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश धीली (20 वर्ष) बिरकोनी निवासी था और महासमुंद की एक कंपनी में मैकेनिकल फिटर के रूप में काम करता था। शुक्रवार की रात वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। उसी दौरान घोडारी के पास महादेव नगर निवासी आर्यन सोनवानी, कुटेला निवासी रोकेश ठाकुर, और तेन्दु मोड़ निवासी आकाश ध्रुव के बीच रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे तत्काल महासमुंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया। लेकिन रायपुर ले जाते समय ही मुकेश ने दम तोड़ दिया।

महासमुंद पुलिस के अनुसार मृतक के भाई के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास से हत्या में तब्दील (धारा 302/34 आईपीसी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना रात करीब 11 बजे की है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1206.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में अब तक 1206.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में अब तक 1206.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बस्तर जिले में सर्वाधिक 1626.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 549.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1158.4 मि.मी., बलौदाबाजार में 1000.5 मि.मी., गरियाबंद में 1226.4 मि.मी., महासमुंद में 1050.4 मि.मी. और धमतरी में 1147.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1200.8 मि.मी., मुंगेली में 1171.3 मि.मी., रायगढ़ में 1396.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1116.1 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1406.8 मि.मी., सक्ती में 1271.8 मि.मी., कोरबा में 1179.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1111.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 948.2 मि.मी., कबीरधाम में 883.9 मि.मी., राजनांदगांव में 1008.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1458.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 907.6 मि.मी. और बालोद में 1315.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 798.7 मि.मी., सूरजपुर में 1177.7 मि.मी., बलरामपुर में 1579.3 मि.मी., जशपुर में 1105.3 मि.मी., कोरिया में 1248.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1134.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में कोंडागांव जिले में 1206.4 मि.मी., कांकेर में 1415.2 मि.मी., नारायणपुर में 1472.6 मि.मी., दंतेवाड़ा जिले में 1622.4 मि.मी., सुकमा जिले में 1302.6 मि.मी. और बीजापुर जिले में 1615.0 मि.मी. की औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Cg News :बीजापुर में नक्सलियों का आतंक आईईडी ब्लास्ट में कोबरा 206 का जवान झुलसा, रायपुर रेफर

Cg News :बीजापुर में नक्सलियों का आतंक आईईडी ब्लास्ट में कोबरा 206 का जवान झुलसा, रायपुर रेफर

संवाददाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार की रिपोर्ट :-बीजापुर: बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, नक्सलियों द्वारा प्लांट किए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा 206 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए उसे हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर के हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है.

बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि, सुरक्षाबल के जवान जब पुजारी कांकेर FOB की टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकली थी। तभी येघटना हुई है.

सरायपाली : खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया

सरायपाली : खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया

आज सांसद खेल महोत्सव के तहत सराययपाली विकासखंड के हाई स्कूल मैदान में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

सर्वप्रथम श्रीमती कोसरिया का स्वागत NCC के द्वारा स्वागत कर मुख्य मंच तक लाया गया तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा सरस्वती माता का पूजा अर्चना कर खेल ध्वजारोहण और राजगीत के साथ शुभारंभ किया गया। अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद के द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती सरला कोसरिया का स्वागत कर सांसद खेल महोत्सव के संबंध में स्वागत भाषण दिया।

स्कूल के छात्र-छात्राओं ने द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि श्रीमती सरला कोसरिया ने अपने उदबोधन में बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने युवाओं को तलाशने और तराशने और ग्रामीण स्तर में खेल को बढ़ावा देने के लिए देश में फिट इंडिया विकसित भारत थीम के तहत सभी संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है । यह कार्यक्रम एक महीने तक अनेक स्तर पर चलने वाला कार्यक्रम है। पहले भारत को खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को उतना प्रोत्साहन नही मिलता था जिसके कारण खिलाड़ी मैडल नही ला पाते थे परंतु जब से मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली है तब से अनेक मैडल भारत के नाम हुए है जो मोदी जी के सशक्त नेतृत्व क्षमता, परस्पर सक्रियता को दर्शाता है।  श्रीमती कोसरिया ने आगे कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मन का वास होता है इसलिए खेल नियम, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलनी चाहिए। खेल से ही विद्यार्थियों/ खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और परस्पर सहयोग की भावना का विकास होता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का आधार बनती है।

क्योकि खेल से ही मन, शरीर और व्यक्तित्व का विकास के साथ साथ विचारों में भी आमूल चूल परिवर्तन होता है और संकल्प शक्ति का जागरण होता है। खेल विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने का सबसे सरल माध्यम है। आज का फिट युवा ही विकसित भारत की दिशा में अपना सकारात्मक योगदान देगी। श्रीमती सरला कोसरिया ने आगे कहा कि अभी अगर आप 7 से 10 साल तक खेल और पढ़ाई में कड़ी मेहनत करते है तो आप विस्वास करिए 70 सालों तक खुश रहने वाले है कोई बड़े खिलाड़ी और अधिकारी बन सकते है लेकिन अगर आपने यह समय को व्यर्थ गँवा दिया तो फिर आपकी भविष्य अंधेरे में चली जायेगी और आप खिलाड़ी व अधिकारी न बनकर मजदूर और मजबूर बनने की दिशा में चले जायेंगे।

इसलिए आज अपनी समय, प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढिए, और मुझे विश्वास है कि आने वाले समय मे सरायपाली क्षेत्र से आप मे से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर देश और प्रदेश नाम रोशन करेंगे साथ ही साथ सरायपाली क्षेत्र को भी गौरान्वित करेंगे और आपके स्वागत सत्कार के लिए हम आतुर रहेंगे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिपीन उपोवेजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिता से युवाओं में टीम वर्क, आत्मविस्वास का विकास और नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होता है। सांसद खेल महोत्सव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया है।भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ने बताया कि खेल का मैदान भी एक पाठशाला की तरह है जहाँ पर नीति,नियम , अनुशासन और खेल भावना का पाठ पढ़ाया जाता है।

खेल व्यक्ति मन, शरीर और भावना मजबूत होता है।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तर सिंह नायक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, सरायपाली मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल,जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, जिला खेल अधिकारी सुश्री अंजली बरमार, मुख्यकार्यपालन अधिकारी अमित हलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल, बीआरसी देवानंद नायक, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी कुणाल नायक, सहायक विकासखंड अधिकारी दीवान, खेल प्रशिक्षक सुश्री शुभ्रा डड़सेना एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और खिलाड़ी उपस्थित थी।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ की 10 बड़ी खबरें : पुलिस की बड़ी कार्रवाई में जुआरी, शराब तस्कर और गांजा कारोबारी गिरफ्तार; मातृत्व अभियान, शिशु रोग विशेषज्ञ पदस्थापना व मेगा सफाई अभियान से जिले में जनसेवा भी सक्रिय

सारंगढ़-बिलाईगढ़ की 10 बड़ी खबरें : पुलिस की बड़ी कार्रवाई में जुआरी, शराब तस्कर और गांजा कारोबारी गिरफ्तार; मातृत्व अभियान, शिशु रोग विशेषज्ञ पदस्थापना व मेगा सफाई अभियान से जिले में जनसेवा भी सक्रिय

1. सारंगढ़ : श्मशान घाट के पास जुआ खेलते पांच जुआरी गिरफ्तार, 21 हजार से अधिक नगद बरामद: थाना सारंगढ़ पुलिस ने सायबर सेल की संयुक्त टीम के साथ मिलकर ग्राम छिंद श्मशान घाट के पास जुआ खेल रहे आरोपियों पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी भाग निकले, जबकि पांच को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुर्रे, सुनिल भारती, जितेन्द्र साहू, राजकुमार भारती और पिंकेश लहरे शामिल हैं। उनके कब्जे से कुल ₹21,270 नगद राशि, 52 पत्तियों का ताश और एक प्लास्टिक बोरी बरामद की गई।सभी के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (निषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर जमानतीय मुचलके पर रिहा किया गया। कार्रवाई सायबर सेल व थाना सारंगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

2. सरिया : 10 किलो 565 ग्राम गांजा सहित यूपी निवासी तस्कर गिरफ्तार, ₹3 लाख की जब्ती: थाना सरिया पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल चालक को 10 किलो 565 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP70 CW 9951) मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली, जिसमें लाल सब्जी कैरेट में छिपाकर 10 पैकेट गांजा रखा गया था। बरामद गांजे की कीमत लगभग ₹2 लाख तथा वाहन सहित कुल जब्ती ₹3 लाख बताई गई है।आरोपी काशी गौतम (24 वर्ष) निवासी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

3. केडार : 4 लीटर महुआ शराब के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार :थाना केडार पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम भडीसार बरहापाठ मार्ग पर छापामार कार्रवाई कर एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।आरोपी परदेशी मीरी (55 वर्ष) निवासी बासनपाली के पास से 4 लीटर हाथभट्ठी की बनी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹800 बताई गई।आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जमानतीय मुचलके पर रिहा किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी आनंद निराला के मार्गदर्शन में की गई।

4. सरसीवा : अज्ञात वाहन की ठोकर से मां-बेटे घायल, बेटा बोला — चालक की पहचान सीसीटीवी से हुई :थाना सरसीवा क्षेत्र के ग्राम मनपसार में हुई सड़क दुर्घटना में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्राम चारभांठा निवासी लक्ष्मीकुमार कुर्रे अपनी मां खीकबाई कुर्रे को लेकर मोटरसाइकिल (CG11 B 4830) से छातापठार जा रहे थे, तभी अज्ञात बाइक चालक ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी।घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। घायल मां को बाद में श्री विजय वंदना हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर किया गया।प्रार्थी ने बताया कि सीसीटीवी से पता चला कि हादसे के बाद आरोपी चालक को एक कार मालिक द्वारा अपने वाहन में बैठाकर ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

5. सरिया : अमलीपाली में हाथभट्ठी शराब जब्त, आरोपी मौके पर गिरफ्तार :थाना सरिया पुलिस ने ग्राम अमलीपाली डीपापारा में मुखबिर सूचना पर दबिश देकर एक व्यक्ति को हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी राधेश्याम सारथी (31 वर्ष) के पास से एक पीले रंग की 5 लीटर क्षमता की जरीकेन में 3 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई जिसकी कीमत लगभग ₹600 बताई गई है।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जमानतीय अपराध होने के कारण उसे मुचलके पर रिहा किया गया।

6.सारंगढ़ : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सफल आयोजन :जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती माताओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 107 गर्भवतियों की नि:शुल्क जांच व उपचार किया गया तथा 32 महिलाओं की सोनोग्राफी की गई। 20 उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष परामर्श व दवा दी गई। सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक माह की 9 व 24 तारीख को आयोजित किया जाता है।

7.एमएसटीसी पोर्टल से होगा रेत खदानों का आवंटन: रेत खदानों के इच्छुक बोलीकर्ताओं को एमएसटीसी पोर्टल से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी के लिए 13 अक्टूबर को बिलासपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से जल संसाधन विभाग के सभाभवन में होगा। उप संचालक खनिज प्रशासन किशोर गोलघाटे ने बताया कि अब रेत खदानों का आवंटन ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रणाली से किया जाएगा। संभाग के आठ जिलों के बोलीकर्ता इसमें शामिल हो सकेंगे।

8. जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में शिशु रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना :अब जिले के बच्चों का इलाज जिला चिकित्सालय में ही संभव होगा। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ भारती पटेल (एमडी पीडियाट्रिक्स) की नियुक्ति की गई है। ओपीडी क्रमांक 4 में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक परामर्श मिलेगा। 10 बेड का शिशु वार्ड व पोषण पुनर्वास केंद्र भी सक्रिय किया गया है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा, “यह कदम जिले में बाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है।”

9.गौधाम संचालन के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित: जिले में गौधाम संचालन हेतु इच्छुक व्यक्ति या संस्था 15 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पशु चिकित्सा सेवाएं कार्यालय, सर्किट हाउस के पास, सारंगढ़ में जमा करना होगा। उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ एम.के. पांडेय ने बताया कि गौधाम में केवल घुमंतू व जप्त गौवंशीय पशुओं की देखरेख की जाएगी।

10.खेलभांठा मैदान में चला मेगा सफाई अभियान: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के आह्वान पर सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में सुबह 6:30 बजे मेगा सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नगरपालिका, जनपद पंचायत, रेडक्रॉस, मीडिया और समाजसेवी संगठनों के सदस्य शामिल हुए। कलेक्टर के साथ अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी सहभागियों को नाश्ता-पानी व पेय पदार्थ की व्यवस्था की गई।

बसना : शराब के गढ़ में आमसभा आयोजित कर शराब पर सख्त रोक, बेचने और बनाने पर लगेगा जुर्माना बताने वालों को भी 5000 हजार इनाम

0

बसना हेडस पाली से झनेन्द्र कुमार प्रेमी की खबर बसना।जिला महासमुंद के थाना बसना क्षेत्र का ग्राम मुनगाडीह, जिसे क्षेत्र में शराब का गढ़ माना जाता है, अब शराबबंदी की दिशा में बड़ा कदम उठा चुका है। गांव में लंबे समय से खुलेआम शराब का विक्रय और निर्माण किया जा रहा था, जिससे शराब बड़ी सहजता से गांव-गांव और गली-मोहल्लों में उपलब्ध हो रही थी। इसी कारण बड़े-बुजुर्गों से लेकर छोटे-छोटे बच्चे तक शराब के आदी होते जा रहे थे, जो परिवार और समाज दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया था।

गांव में शराब पीने और पिलाने वालों के कारण आए दिन गाली-गलौज, झगड़े और मारपीट जैसी घटनाएँ आम बात हो गई थीं, जिससे घर-परिवार का माहौल बिगड़ता जा रहा था और गांव में तनाव की स्थिति बनी रहती थी।

इन्हीं समस्याओं को देखते हुए दिनांक 04 अक्टूबर 2025, शनिवार को ग्राम मुनगाडीह (ग्राम पंचायत मुनगाडीह, पोस्ट बड़े साजापाली, तहसील व थाना बसना, जिला महासमुंद, छ.ग.) में समस्त ग्रामवासियों की बैठक आहुत की गई। बैठक में शराब के विक्रय एवं निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई।

सभी की सहमति और सुझाव से यह निर्णय लिया गया कि —

गांव में यदि कोई भी व्यक्ति शराब बनाते या बेचते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे ₹25,000 का अर्थदंड (जुर्माना) देना होगा और साथ ही उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा।

शराब बनाने की सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹5,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।

वहीं, शराब पीकर गांव या गली-मोहल्ले में गाली-गलौज करने वाले व्यक्ति पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

ग्रामवासियों ने यह ठोस संकल्प लिया कि अब मुनगाडीह को पूरी तरह शराबमुक्त बनाया जाएगा, ताकि गांव में शांति, सद्भाव और स्वच्छ सामाजिक वातावरण स्थापित हो सके।

 

बलौदा बाजार: सिमगा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सिटी सर्विलांस का शुभारंभ अत्याधुनिक 40 सीसीटीवी कैमरों से शहर की हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर

बलौदा बाजार: सिमगा में  40 सीसीटीवी कैमरों से शहर की हर गतिविधि पर रहेगी पैनी

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शुक्रवार को बलौदाबाज़ार-भाटापारा जिले के सिमगा नगर में सिटी सर्विलांस सिस्टम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी सिटी सर्विलांस कक्ष का अवलोकन कर नगर की निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्री दौलत राम पाल, जनपद सदस्य श्री चंद्रप्रकाश टोंड्रे सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

अपने उद्बोधन में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग कर रही है। सिमगा नगर में सिटी सर्विलांस की शुरुआत इस दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सिमगा नगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, जहां कई औद्योगिक इकाइयाँ संचालित हैं और विभिन्न प्रांतों से लोग आते-जाते रहते हैं। ऐसे में किसी भी आपराधिक घटना के तुरंत बाद उसकी पहचान और अपराधियों की तलाश अब सीसीटीवी नेटवर्क से सहज और तेज़ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में 40 उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए गए हैं, जो दिन-रात समान रूप से कार्य करने में सक्षम हैं और वाहन के नंबर प्लेट तक को स्पष्ट रूप से कैद कर सकते हैं। इससे अपराध नियंत्रण, दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा ट्रैफिक प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सिटी सर्विलांस व्यवस्था शहर की “तीसरी आँख” साबित होगी। अब किसी भी घटना पर तुरंत निगरानी रखी जा सकेगी और अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को ठोस सबूत मिल सकेंगे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने भी इस पहल को शहर की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि निगरानी तंत्र से न केवल अपराधों में कमी आएगी बल्कि लोगों में भी सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।

CG : सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं बलौदाबाजार में महाजनपद न्यूज़ डिजिटल को संवाददाता रिपोर्टर की आवश्यकता क्षेत्रीय समाचारों के प्रति रुचि रखने वाले और सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सिटी सर्विलांस की यह पहल सिमगा को तकनीकी रूप से सशक्त और सुरक्षित नगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।