छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी: ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ नामक संगठन ने भेजा ईमेल, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी: ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ नामक संगठन ने भेजा ईमेल, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ संगठन से बम धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर खाली कर जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला।;

छत्तीसगढ़ की न्याय व्यवस्था के लिए सोमवार 9 जून का दिन बेहद तनावपूर्ण रहा जब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला। यह धमकी ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ नामक एक कथित संगठन की ओर से भेजी गई थी। ईमेल में कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाने की बात कही गई थी, जिससे पूरे न्यायिक और सुरक्षा तंत्र में हड़कंप मच गया।

ईमेल से मची अफरा-तफरीधमकी मिलने के समय समर वेकेशन के बाद कोर्ट में कार्यवाही पुनः शुरू हुई ही थी। जैसे ही कोर्ट के आईटी सिस्टम पर यह ईमेल प्राप्त हुआ, उसमें लिखे गए शब्दों ने सबको डरा कर रख दिया। ईमेल में यह दावा किया गया था कि हाईकोर्ट परिसर में ‘अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज)’ लगाए गए हैं और जल्द ही विस्फोट किया जाएगा।

कोर्ट परिसर खाली कराया गयाइस संदेश की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अफसरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बिना समय गंवाए पूरे परिसर को खाली कराया। जज, वकील, स्टाफ और पक्षकारों को बाहर निकाला गया और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया।

बम स्क्वाड और स्निफर डॉग्स ने की जांचबिलासपुर पुलिस के साथ-साथ विशेष बम निरोधक दस्ते (BDS)और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। हाईकोर्ट परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई। गाड़ियों, कमरों, लॉबी, रिकॉर्ड रूम और पार्किंग क्षेत्र तक को खंगाला गया। लगभग तीन घंटे चली तलाशी में किसी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

धमकी में संवेदनशील मुद्दों का किया गया उल्लेखपुलिस सूत्रों के अनुसार, ईमेल ‘abdia@outlook.com’ आईडी से भेजा गया था। इसमें ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब’ नामक संगठन का उल्लेख था, जो अभी तक किसी भी आधिकारिक रिकॉर्ड या खुफिया रिपोर्ट में सामने नहीं आया था। संदेश में अजमल कसाब को दी गई फांसी, कुछ मुसलमानों की हिरासत और कथित अन्यायपूर्ण कार्रवाइयों को इस हमले की वजह बताया गया। ईमेल में धमकी देने वाले ने इसे पवित्र मिशन बताया और चेतावनी दी कि भारतीय न्यायपालिका को सबक सिखाया जाएगा। यह ईमेल सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।

FIR दर्ज, साइबर एक्सपर्ट्स और ATS जांच में जुटेइस गंभीर मामले को लेकर चकरभाठा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं और यूएपीए (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही राज्य और केंद्रीय एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। साइबर सेल इस ईमेल की उत्पत्ति और IP ऐड्रेस की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ईमेल किसी विदेशी सर्वर से भेजा गया हो सकता है। एसएसपी रजनेश सिंह ने मीडिया को बताया, हमने प्राथमिक जांच पूरी कर ली है और किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला है, पर हम इस मामले को अत्यधिक गंभीरता से ले रहे हैं। पूरी साइबर जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों की मदद ली जा रही है।

हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई, जजों और अधिकारियों को विशेष सुरक्षाइस घटना के बाद हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत कर दिया गया है। परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कोर्ट आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही जजों और महत्वपूर्ण अधिकारियों को अस्थायी रूप से विशेष सुरक्षा प्रदान की गई है।

विशेषज्ञों की राय- साइबर आतंकवाद का नया चेहराराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना साइबर आतंकवाद की ओर इशारा करती है। सुरक्षा विश्लेषक संदीप मिश्रा का कहना है कि, यह केवल एक धमकी नहीं है, बल्कि दबाव बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा जांच एजेंसियों को इसे प्राथमिकता पर लेकर कार्य करना चाहिए।

भारत की न्यायिक संस्थाएं भी अब आतंकवाद और साइबर अपराध के निशाने पर हैंछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिली धमकी भले ही झूठी निकली हो, लेकिन यह घटना यह संकेत देती है कि भारत की न्यायिक और संवैधानिक संस्थाएं भी अब आतंकवाद और साइबर अपराध के निशाने पर हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के सामने अब यह चुनौती है कि इस ईमेल के पीछे छिपे व्यक्तियों या संगठनों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने की पुख्ता व्यवस्था की जाए।

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 30 लीटर कच्ची शराब, स्कूटी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 30 लीटर कच्ची शराब, स्कूटी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं उपायुक्त आबकारी, उ.द. रायपुर संभाग श्री अनिमेष नेताम के निर्देशानुसार, जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी बसना श्री मनोज खांडे के विशेष मार्गदर्शन में आज मंगलवार को आबकारी विभाग द्वारा वृत्त बसना अंतर्गत अहम कार्यवाही की गई।

ग्राम अखराभाठा टुकड़ा निवासी सूरज बारीक के कब्जे से 30 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी जूपिटर (कीमत ₹1,06,000) जब्त की गई। वहीं, ग्राम बेलडीही पाठर निवासी चंद्रमणि मिरि के कब्जे से 15 बल्क लीटर कच्ची शराब (कीमत ₹3,000) बरामद की गई।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 46(1), 46(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

इस कार्रवाई में ग्राम बेलडीही पाठर के ग्रामीणों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। अभियान में आबकारी वृत बसना प्रभारी श्री दरसराम सोनी, आबकारी उपनिरीक्षक साकरा वृत्त प्रभारी श्री एच.के. त्रिपुड़े, पिथौरा वृत्त प्रभारी श्री मिर्जा जफर बेग, एवं प्रधान आरक्षक राज किशोर पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

रायपुर : जुनवानी से चिखलीटोला तक बनेगी पक्की सड़क 

रायपुर : जुनवानी से चिखलीटोला तक बनेगी पक्की सड़क

अब सफर होगा आसान, मुख्यमंत्री की पहल से खुश हैं ग्रामीण

बालोद जिले के डौण्डी वनांचल क्षेत्र के ग्राम जुनवानी से चिखलीटोला तक की कच्ची और पथरीली सड़क अब पक्की बनेगी। इस क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए यह सड़क पहले एक बड़ी चुनौती थी, क्योंकि कच्चे रास्तों के कारण उन्हें 3 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 30 किलोमीटर का लंबा सफर करना पड़ता था। यह रास्ता पहाड़ी इलाकों से गुजरता था और इसके कारण ग्रामीणों को समय, मेहनत और संसाधनों की भारी बर्बादी होती थी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के दौरान इस सड़क निर्माण के लिए 11 करोड़ 47 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इससे न केवल पक्की सड़क निर्माण होगा, बल्कि इस क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत भी होगी। पूर्व जनपद पंचायत सदस्य श्री संजय बैस ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र का विकास तेज़ी आएगी। यह विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीण श्री हरिश्चंद्र नायक ने भी बताया कि श्रमदान से बनाए गए इस रास्ते को अब पक्का किए जाने की मांग पूरी होने जा रही है। अब तीन किलोमीटर की दूरी को तय करने में जो समय और पैसा खर्च होता था, वह दोनों बचेंगे। इस पक्की सड़क से ग्रामीणों को बाजार तक आसानी से पहुंच मिलेगी, किसान अपने खेतों तक सरलता से जा सकेंगे, और इस क्षेत्र के लोगों की जीवनशैली में एक बड़ा बदलाव आएगा।

यह सड़क केवल दो गांवों को जोड़ने का काम नहीं करेगी, बल्कि यह क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसी सुविधाओं तक पहुंच बढ़ेगी और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का दिल से आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने उनकी मेहनत और संघर्ष को सम्मानित किया और उनके सपनों को साकार किया। इस पक्की सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में एक नई उम्मीद और विश्वास का संचार हुआ है।

 

रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से ग्राम टुकूपानी में बहाल हुई बिजली आपूर्ति.                                                       

रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की तत्परता से ग्राम टुकूपानी में बहाल हुई बिजली आपूर्ति.                                                        ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा स्थापित बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से जशपुर जिले के कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम टुकूपानी में बिजली आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई है। ट्रांसफारमर खराब होने के कारण पिछले कुछ समय से गांव में विद्युत सेवा बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामवासियों ने कैंप कार्यालय में आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि गांव हाथी विचरण क्षेत्र में आता है, और रात्रिकालीन अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा बना रहता है, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता थी। आवेदन मिलते ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तुरंत संज्ञान लिया और विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर को बदल कर विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई।

बिजली लौटने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह पहल उनकी सुरक्षा और दैनिक जीवन के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हुई है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लगातार जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कर लोगों का विश्वास हासिल कर रहा है।

 

Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत! 11 जून से बारिश की संभावना, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत! 11 जून से बारिश की संभावना, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून से वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। 15 जून के आसपास प्रदेश में व्यापक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर पर सक्रिय है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के ऊपर 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

10 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ अंधड़ और वज्रपात की भी आशंका है। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

आज कैसा रहेगा मौसम

सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस, माना में 40.5 डिग्री, बिलासपुर में 41.7 डिग्री, पेंड्रारोड में 40.8 डिग्री, अंबिकापुर में 38.3 डिग्री, जगदलपुर में 35 डिग्री और दुर्ग में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान रायपुर में 28.1 डिग्री, माना में 28.3 डिग्री, बिलासपुर में 29 डिग्री, पेंड्रारोड में 26 डिग्री, अंबिकापुर में 26.1 डिग्री, जगदलपुर में 25.4 डिग्री और दुर्ग में 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न आसनों का किया अभ्यास

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन कर चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत की। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है और हमें प्रकृति के अधिक समीप लाता है। यह योगाभ्यास न केवल एक प्रेरणादायक पहल थी, बल्कि प्रदेश में स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का भी सशक्त संदेश था।

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ इस योग सत्र में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी भी शामिल हुए।

 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।

 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू

आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम रायपुर में प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात आज  ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण तथा सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र का आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय शिविर के दौरान भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, प्रो. हिमांशु राय (डायरेक्टर आईआईएम इंदौर), डॉ. रविंद्र ढोलकिया (आईआईएम अहमदाबाद), श्री संजीव सान्याल (प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद सदस्य), पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उदय माहुरकर, ग्लोबल डिजिटल स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रताप गुप्ता जैसे ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे।

 

कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आंगनबाड़ी सहायिकाओं, मितानिन व पुलिस मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित.                            

कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आंगनबाड़ी सहायिकाओं, मितानिन व पुलिस मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित.                                                                                                                    रायगढ़ – छत्तीसगढ़, – पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा क्षेत्र के जनसहयोगियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा सराहनीय सामाजिक सहयोग देने वाले आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिन, कोटवार व पुलिस मित्रों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

पुलिस द्वारा सम्मानित व्यक्तियों में ग्राम बरमुड़ा के पवन सिदार (पुलिस मित्र), ग्राम पतरापाली के मो. फेजान ईराकी (पुलिस मित्र), ग्राम पंझर की आंगनबाड़ी सहायिका जगेश्वरी ठाकुर, ग्राम लिटाईपाली की मितानिन पद्मा बघेल शामिल रहीं। इनके अतिरिक्त विरुराज सहित अन्य सहयोगियों को भी सम्मानित कर पुलिस प्रशासन ने उनके सहयोग की सराहना की।

इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना तथा समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा पुलिस के कार्य में दिए जा रहे अमूल्य सहयोग को मान्यता देना रहा। कार्यक्रम में कोतरारोड़ पुलिस स्टाफ व आमजन की उपस्थिति सराहनीय रही।

रायपुर : आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर : आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का किया शुभारंभ

आम महोत्सव के आयोजन से फलों और उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए किसान होंगे प्रोत्साहित

9 जून तक चलेगा राष्ट्रीय आम महोत्सव मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आम की खेती किसानों की आय बढ़ाने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। किसान जितने ज्यादा आम के पौधे लगाएंगे, उतना ज्यादा फायदा होगा। आम और उद्यानिकी फसलों की खेती से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेेगी।

मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मण्डपम् में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐेसे उत्सवों से फलों और उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, छत्तीसगढ़ शासन तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की।

इस अवसर पर विधायक पद्मश्री श्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, कृषि वैज्ञानिक, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से आये आम उत्पादक किसान और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने इस अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ‘न्यूज लेटर‘ का विमोचन किया। आयोजकों द्वारा अतिथियों का उन्नत किस्म के आम के ग्राफ्टेड पौधे देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और विशेषकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं में आम का विशेष महत्व है। छत्तीसगढ़ में सभी मांगलिक एवं धार्मिक कार्यां में आम के पत्तों, फलों एवं अन्य अंगों का उपयोग किया जाता है तथा आम के पेड़ को बहुत ही शुभ माना जाता है। श्री साय ने कहा कि भारत में आम की समृद्ध जैवविविधता देखने को मिलती है और यहां आम की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं जो अपने विशिष्ट स्वाद, सुगंध और गुणों के कारण दुनिया भर में बहुत लोकप्रिय हैं। आम के इन्ही विशिष्ट गुणों के कारण इसे फलों का राजा भी कहा जाता है।

श्री साय ने कहा कि इस भव्य और वृहद आम महोत्सव में छत्तीसगढ़ वासियों को आम की सैकड़ों विशिष्ट एवं दुर्लभ प्रजातियां देखने का अवसर प्राप्त हुआ। श्री साय ने कहा कि आज यहां उन्हें स्वयं आम की अनेकों दुर्लभ किस्में देखने को मिली जो उन्होंने अपने जीवन में इससे पूर्व नहीं देखी थी। इनमें से एक प्रजाति बीजापुर की हाथीझुल किस्म है जिसका एक-एक फल दो किलो से लेकर चार किलो तक वजन का होता है। श्री साय ने आशा व्यक्त की कि आगामी वर्षों में यहां आम महोत्सव और भी भव्य एवं वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा जिससे रायपुर को एक नई पहचान मिलेगी।

शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि आम महोत्सव में लगी आम प्रदर्शनी में 2 इंच से लेकर 15 इंच आकार तक के आम के फल देखने को मिल रहे हैं जो रायपुर वासियां के लिए एक सुखद एवं अनोखा अनुभव है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास करना होना चाहिए की रायपुर शहर से अधिक से अधिक लोग आम महोत्सव में पहुंच कर आम की इन किस्मों को देख सकें।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने राष्ट्रीय आम महोत्सव के बारे में मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों को जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 200 से अधिक किस्मों एवं आम से बने 56 व्यंजनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आम महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के 450 से अधिक किसानों द्वारा विभिन्न किस्मों के 1200 से अधिक आमों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही आमों से बने 56 उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए आम उत्पादकों द्वारा आम के विभिन्न किस्मों के फलों तथा पौधों का विक्रय भी किया जा रहा है।

डॉ. चंदेल ने मुख्यमंत्री श्री साय को प्राकृतिक रूप से पके आमों की विभिन्न प्रजातियों से भरी टोकरी भेंट की। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मास मीडिया एवं पब्लिकेशन सेल द्वारा प्रकाशित न्यूज लेटर का विमोचन भी किया गया। कुलपति डॉ. चंदेल ने इस अवसर पर घोषणा की कि आम महोत्सव में नागरिकों के उत्साह एवं मांग को देखते हुए राष्ट्रीय आम महोत्सव की अवधि एक दिन और बढ़ायी जा रही है अब आम महोत्सव का समापन सोमवार 9 जून, 2025 को होगा। कार्यक्रम के अंत में कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी द्वारा अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन किया गया।