रायपुर : ’राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश’

रायपुर : ’राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश’

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज अपने कोरबा प्रवास के दौरान जिला पंचायत परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत बादाम के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की अपील की। साथ ही लगाए गए पौधे को सजीव बनाए रखने की जिम्मेदारी स्वयं उठाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना है। पेड़ पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अनमोल उपहार है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

कंप्यूटर शिक्षा का सुपर पॉवरहाउस – सुपर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, सरायपाली

“कंप्यूटर शिक्षा का सुपर पॉवरहाउस – सुपर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, सरायपाली

“सुपर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट”

सरायपाली (प्रतिनिधि): शहर में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से सुपर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, सरायपाली ने छात्रों, बेरोजगार युवाओं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए विशेष कोर्स की शुरुआत की है। अनुभवी शिक्षकों द्वारा कंप्यूटर शिक्षा के विभिन्न विषयों में उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

संस्थान में DCA, PGDCA, BCA, BA, B.COM, BSC, MA, M.COM, MSW, PGDRD, TALLY GST, TALLY PRIME, MS OFFICE, DEO, BASIC, B.LIB, M.LIB जैसे कोर्स उपलब्ध हैं।

संस्थान की प्रमुख विशेषताएं: 45 दिन की निःशुल्क टाइपिंग ट्रेनिंग

Web Designing का 1 महीने का फ्री स्पेशल ऑफर कोर्स

डाटा एंट्री ऑपरेटर, पुलिस व अन्य सरकारी नौकरियों के लिए विशेष तैयारी

20 किमी से अधिक दूरी से आने वाले छात्रों के लिए कोचिंग शुल्क निःशुल्क

स्कूल, कॉलेज व सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रवेश की सुविधा

फीस संरचना भी मेरिट आधारित: छात्रों के अंकों के अनुसार उनकी मासिक फीस तय की जाती है, जिसमें 50 में से 41 से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को फ्री शिक्षा दी जाती है।

प्रवेश शुल्क:

DEO: ₹1200

DCA: ₹2000

PGDCA: ₹3000

साथ ही, हर रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। PDF नोट्स और MCQ प्रैक्टिस सेट भी छात्रों को उपलब्ध कराए जाते हैं।

संस्थान का पता:

गोवर्नमेंट कॉलेज से 400 मीटर की दूरी पर, तहसील ऑफिस के सामने, मैन रोड, सरायपाली।

संपर्क करें:

📞 +91 7772970234

📧 purushottamchoudhary234@gmail.com

📷 इंस्टा: @super_computer_saraipali

📺 यूट्यूब: super computerसरायपाली

सरायपाली/संकुल केन्द्र कलेण्डा (सिं.) में विदाई सह – सम्मान समारोह का आयोजन

सरायपाली/संकुल केन्द्र कलेण्डा (सिं.) में विदाई सह – सम्मान समारोह का आयोजन

युतियुक्तकरण के तहत संकुल केन्द्र कलेण्डा (सिं.) के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों का प्रशासनिक स्थानांतरण हुआ है तथा एक विद्यालय में नये शिक्षक आए हैं। नए शिक्षकों के स्वागत एवं स्थानांतरित शिक्षकों के विदाई हेतु आज दिनाँक 12/07/2025 को संकुल केन्द्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

सर्व प्रथम माँ सरस्वती के छाया चित्र में पुष्पहार अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नव आगंतुक एवं स्थानांतरित शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, श्रीफल तथा मोमेंटो भेंट किया गया। संकुल प्राचार्य हरिशचंद्र मांझी सर ने नव आगंतुक शिक्षक हेमंत कुमार वर्मा, शिक्षक (एम. एस. कलेण्डा), सनातन साहू, शिक्षक एवं शिक्षिका श्रीमती उषा चौधरी (एम. एस. भगत सरायपाली) का संकुल में स्वागत करते हुए संकुल की परम्परा से अवगत कराया तथा सभी शिक्षकों से मिलजुलकर रहकर विद्यार्थी हित में कार्य करने लिए कहा।

साथ ही स्थानांतरित शिक्षकों कु. लेखा नागवंशी, सहायक शिक्षक (प्राथमिक शाला कलेण्डा), विजय सिदार, सहायक शिक्षक (प्राथमिक शाला भगतसरायपाली) एवं नारायण प्रसाद गढ़तिया, सहायक शिक्षक (प्राथमिक शाला जोगीदादर) के अपने – अपने विद्यालयों में दिए योगदान को याद करते हुए उनकी सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उसके बाद संकुल के सभी शिक्षकों ने बारी – बारी से साथियों के साथ बिताए पलों को याद किया और अपनी भावनाएँ प्रकट की तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।

तत्पश्चात स्थानांतरित शिक्षकों ने भी अपने – अपने विद्यालयों एवं संकुल की यादों को साझा किया। यह पल बहुत ही मार्मिक और भावुक रहा। लंबे समय से एक साथ मिलकर कार्य करने वाले अपने साथियों की बातें सुनकर तथा उनके विदाई से सभी शिक्षकों की आँखे नम हो गईं।

कार्यक्रम के अंत में संकुल समन्वयक धरमसिंह पटेल ने सभी शिक्षकों को उनके विद्यालयों में किए सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया। मंच संचालन विमल प्रधान, गुणवंत भोई एवं केशव प्रसाद साहू ने किया।

सरायपाली/जलगढ़ के साप्ताहिक बाजार प्रांगण से विद्युत ट्रांसफार्मर हटाने ध्यानाकर्षण

सरायपाली/जलगढ़ के साप्ताहिक बाजार प्रांगण से विद्युत ट्रांसफार्मर हटाने ध्यानाकर्षण

ग्राम पंचायत जलगढ़ के स्व. श्री बिहारीलाल भोई जन कल्याण सेवा समिति जलगढ़ एवं समस्त ग्रामवासियों के द्वारा वर्ष 2024 से ग्राम पंचायत जनगढ़ में स्व. श्री बिहारीलाल भोई जन कल्याण समिति द्वारा साप्ताहिक बाजार का प्रति सोमवार को प्रस्ताव के आधार पर संचालित किया जा रहा है। साप्ताहिक बाजार प्रांगण में विद्युत ट्रांसफार्मर होने के कारण किसी अप्रिय घटना घटित होने से जन जीवन की हानि से इन्कार नहीं किया जा सकता और बरसात के मौसम में विद्युत ट्रांसफार्मर के आस-पास करंट आने की संभावना बढ़ जाती है। साप्ताहिक बाजार के दिन यह स्थान अत्यधिक भीड़-भाड़ एवं लोगों का आवाजाही अधिक रहता है।

समिति के अध्यक्ष पवन भोई ने बताया कि 2 जून 2025 को श्रीमान कार्यपालन अभियंता सरायपाली कार्यालय में आवेदन किया गया था। लेकिन विद्युत विभाग के द्वारा आज पर्यंत किसी भी प्रकार की कार्रवाही न किया जाना।जन सुरक्षा की दृष्टि से घोर लापरवाही को दर्शाता है। समस्या का समाधान न होने पर समिति कठोर कदम उठाने पर बाध्य होगी।

सरायपाली/ओम हॉस्पिटल में स्त्री रोगों का सफल इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध

सरायपाली/ओम हॉस्पिटल में स्त्री रोगों का सफल इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध

सरायपाली (छ.ग.) – महिलाओं से संबंधित बीमारियों के लिए अब स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। सरायपाली स्थित ओम हॉस्पिटल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का सफल इलाज किया जा रहा है।

इस विभाग की विशेषज्ञ डॉ. दीपिका अग्रवाल (MBBS, DNB, OBS & Gynae) महिलाओं के विभिन्न रोगों के उपचार में निपुण हैं और प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक उपलब्ध रहती हैं।

उपलब्ध इलाज में शामिल हैं:

असामान्य मासिक धर्म

महिला नसबंदी

व्हाइट डिस्चार्ज

गर्भावस्था एवं प्रसव संबंधी देखभाल

बांझपन की समस्या

पेट दर्द

PCOS (हॉर्मोन असंतुलन)

STD (यौन संचारित रोग)

UTI (यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन)

योनि में सूजन या संक्रमण

विशेष सुविधाएं: आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और इंश्योरेंस के माध्यम से इलाज की सुविधा

ओडिशा राज्य के मरीजों के लिए BSKY कार्ड मान्य

प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श सेवा उपलब्ध

ओम हॉस्पिटल के संपर्क स्थान:

सरायपाली: राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे

रायपुर: पं. रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पास

बसना: ब्लॉक रोड के सामने छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा: खरोद रोड, बेलसोंडा

संपर्क करें:

फोन – 07725-299360

मोबाइल – 83700-08558

ओम हॉस्पिटल ने क्षेत्रीय महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

सरायपाली इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन आपके लिए उत्तम अवसर है -डॉ.हेमंत खटकर

सरायपाली इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन आपके लिए उत्तम अवसर है -डॉ.हेमंत खटकर

सरायपाली-आज के बदलते शैक्षिक माहौल में जब योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की मांग तेजी से बढ़ रही है तब पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर हेमंत खटकर ने विश्वविद्यालय के गॉड ग्राम अटारी एवं गोमती में वृक्षारोपण के साथ-साथ इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन(ITEP) पर करियर काउंसलिंग सत्र में सत्र में युवाओं के लिए नई आशा और उत्साह का संचार किया। इस 4 वर्षीय कोर्स में स्नातक शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण का अद्भुत संयोजन होता है जिससे छात्रों को अकादमी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षक क्षमता भी विकसित होती है।

दो खटकर ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से युवा भविष्य में सशक्त और योग्य शिक्षक बन सकते हैं उन्होंने शिक्षा में नैतिक मूल्य तकनीकी दक्षता और नवाचार की महत्ता पर बोल दिया वृक्षारोपण एवं करियर काउंसलिंग 17 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अटारी एवं गोमती में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने डॉ. दो खटकर के अनुभव से लाभ उठाया और शिक्षण क्षेत्र में संभावनाओं को समझा विशेष बात यह है कि पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के गोद ग्राम अटारी एवं गोमती में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं करियर के साथ शिक्षक कैसे बने। दो खटकर ने कहा जैसे “एक पेड़ समाज को जीवन दयानी ऑक्सीजन देता है वैसे ही एक शिक्षक समाज को ज्ञान और संस्कार देता है।”

छात्रों ने डॉक्टर खटकर के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि अब उन्हें अपने करियर को लेकर स्पष्ट दिशा मिली है और वह शिक्षण क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु उत्साहित एवं शिक्षा के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य बनाना चाहते हैं तो इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम आपके लिए उत्तम है। पंडित रवि शंकर विश्वविद्यालय के अध्यापक शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेकर आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. गजपाल सर, डॉ.अग्रवाल सर, डॉ. देशमुख सर, डॉ. साहू सर एवं विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अटारी एवं गोमती के समस्त शिक्षा की उपस्थित थे।

बसना सांकरा/ संपत्ति की रजिस्ट्री कराने गए थे। लौटते समय मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला घायल, रायपुर में चल रहा इलाज

बसना सांकरा/ संपत्ति की रजिस्ट्री कराने गए थे। लौटते समय मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला घायल, रायपुर में चल रहा इलाज

ग्राम दलालखार, थाना बसना निवासी धनीराम रात्रे (उम्र 32 वर्ष) व उनकी माता भोजमोती रात्रे एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह दुर्घटना 2 जुलाई को दोपहर लगभग 3:00 बजे एनएच 53 पर भोकलूडीह पेट्रोल पंप के पास हुई।

धनीराम रात्रे ने बताया कि वह अपने माता-पिता व एक अन्य व्यक्ति भारत जगत के साथ पिथौरा में संपत्ति की रजिस्ट्री कराने गए थे। लौटते समय वे अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG06 GU 5046) से अपनी माता के साथ घर की ओर जा रहे थे। पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वे आगे बढ़े, पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक आ रही पल्सर बाइक (क्रमांक CG05 AN 3856) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में पीछे बैठी भोजमोती रात्रे सड़क पर गिर पड़ीं और उनके बाएं पैर की जांघ में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उन्हें डायल 112 की मदद से सीएचसी पिथौरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आशादीप अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया गया। रायपुर में उनका इलाज जारी है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुरेन्द्र रात्रे (पिता) और भारत जगत रहे, जो घटनास्थल पर मौजूद थे। इलाज के बाद धनीराम रात्रे ने दिनांक 12 जुलाई 2025 को थाना बसना में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क और त्वरित इलाज, शासन ने लागू की नई योजना

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क और त्वरित इलाज, शासन ने लागू की नई योजना

रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायल नागरिकों को त्वरित और निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना भारत सरकार द्वारा अधिसूचित “नगरीय ट्रॉमा उपचार योजना 2025” के अंतर्गत लागू की गई है।

संचालक, अतर्र्भागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा), संजय पांडे द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 5 मई 2025 से यह योजना प्रदेशभर में लागू की जा चुकी है। इस योजना के अंतर्गत किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में तत्काल ₹1,50,000 तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।

यह पहल सड़क दुर्घटना पीड़ितों के जीवन को बचाने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय पर प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। संबंधित सभी जिला कलेक्टरों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त, आम जनता को भी योजना की जानकारी दिए जाने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर पीड़ितों को शीघ्र सहायता मिल सके।

मुख्य बिंदु:

योजना लागू: 5 मई 2025 से

लाभार्थी: सड़क दुर्घटनाओं में घायल नागरिक

उपचार सीमा: अधिकतम ₹1,50,000 तक

सुविधा: नजदीकी अस्पताल में निःशुल्क इलाज

उद्देश्य: घायलों की जान बचाना और त्वरित इलाज सुनिश्चित करना

सरायपाली : संजय नगर मे फैली गंदगी, कचरा का नही हो रहा उठाव, बदबू से परेशान वार्ड 4 के निवासी ।

सरायपाली : संजय नगर मे फैली गंदगी, कचरा का नही हो रहा उठाव, बदबू से परेशान वार्ड 4 के निवासी ।

स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ कागजो मे हि सीमित न रह जाए” जागरूक होना हि नही, जागृत होना भी आवश्यक है ।

हम बात करते है स्वच्छ्ता अभियान की जहा शासन द्वारा अलग अलग योजनाओं व उपायो के माध्यम से नगर व सभी वार्डो को सुंदर स्वच्छ रखने के लिए अलग अलग तरीके से जन जागरूकता करती है, लेकिन नगर पालिका सरायपाली का एक ऐसा वार्ड जहा सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है । हम बात कर रहे सरायपाली के वार्ड 4 संजय नगर जहा के वार्ड वासी अपने हि स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे, जगह जगह घर की गीला सुखा कचरा फेक दे रहे और साथ हि साथ नगरपालिका की सफाई कर्मचारी नाली सफाई करते हि सभी गंदगी को वार्ड मे हि छोड़ जाते है । इस वार्ड 4 मे कचरा लेने आ रहे कर्मचारी सिर्फ घर का कचरा लेके जा रहे और ऐसे फेके हुए कचरा का उठाव नही कर रहे है जिसके कारण यहां कचरों का ढेर जमा हो चुका है । बदबे के कारण घर का खिड़की दरवाजा 24 घंटा बंद रखना पड़ता है । वार्ड वासियो द्वारा सफाई कर्मचारियों को कचरा उठाव करने बोला जाता है तो जवाब मे ये बोला जाता है की हम घर का कचरा लेके जाते है ऐसे फेके हुए कचरा नही उठाते नगरपालिका ऑफिस मे जाके बोलो वहा के कर्मचारी कचरा उठाव करेंगे । वार्ड 4 संजय नगर आदित्य वकील के घर के पीछे गली खाली प्लाट बीच रास्ते मे गंदगी फैली हुई है । जहा विभिन्न बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है । आसपास के घर मे रहने वाले इस गंदगी की बदबू से परेशान है, बार बार मौखिक रूप से बोलने के बाउजूद यहां कचरा का उठाव नही हो रहा है जिससे वार्ड 4 के लोग गंदगी मे रहने के लिए मजबूर है ।

सरायपाली/शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री और डुडूमचुवाँ में इको क्लब/ बाल कैबिनेट का गठन / गंधेलडीपा मे वृक्षारोपण किया गया गया! 

सरायपाली/शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री और डुडूमचुवाँ में इको क्लब/ बाल कैबिनेट का गठन / गंधेलडीपा मे वृक्षारोपण किया गया गया!

चुनाव:लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ शा.उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री के इकोकलब/बाल केबिनेट का चुनाव

शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री में बाल केबिनेट का चुनाव एवं गठन किया गया।स्कूल में आयोजित चुनाव में पीठासीन अधिकारी चन्द्रभानु पटेल. अधिकारी क्रमांक एक सविता पटेल अधिकारी क्रमांक दो राजेन्द्रकुमार निर्मलकरअधिकारी क्रमांक तीन अनुसुया पटेल मत पेटी प्रभारी चंद्रशेखर पटेल फोटोग्राफर संदीप कुमार भोई ने मतदान समय मे अपना ड्यूटी बखुबी से निभाया ।

प्रधानमंत्री,. वित्त मंत्रीपर्यावरण मंत्री ,खाद्य मंत्री,. रक्षा मंत्री,. खेल मंत्री सास्कृतिक मंत्री एवं अन्य 10 विभाग के मंत्री पद के उम्मीदवारों ने चुनाव घोषणा पत्र तैयार कर पूरा करने के लिए वादा किया गया।

बाल केबिनेट प्रधानमंत्री के उम्मीदवार अंजू प्रजापति और कल्पना मानिकपुरी ने कहा कि यदि मुझे मत देकर विजयी बनाओगे तो हम केबिनेट मंत्रियों के साथ सुरक्षा और छात्र कल्याण के मुद्दों पर विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर शाला विकास योजना बनाकर शाला के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे ।ये मेरे वादा रहा

उम्मीदवारों द्वारा पढ़ाई संबंधी समस्याओं की पहचान एवं समाधानों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना पाठ्येतर गतिविधियों, सांस्कृतिक, खेल व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन, विद्यालय के विकास के लिए नवीन परियोजनाओं की संवाद एवं सुझाव के लिए एक नियमित मंच की स्थापना करने का मतदाताओं को वादा किया गया।मतदान के दौरान बच्चे बहुत ही उत्साहित दिख रहे थे।चुनाव में बच्चों में इतना उत्सुकता था कि बच्चे स्कूल समय से पहले ही स्कूल आ गए थे।चुनाव के पहले बच्चे अपने अपने रुचि के अनुसार अलग-अलग मंत्री पद के लिए नामांकन फॉर्म भरें नामांकन फॉर्म की छटनी की गई । छटनी के पश्चात चुनाव के लिए मतपत्र बनाया गया।

*शास आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ में बाल कैबिनेट का गठन*

सरायपाली======सरायपाली ब्लाक के शास आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ में कक्षाओं के संचालन व बच्चों को नेतृत्व कला का ज्ञान देने के उद्देश्य से शाला के बैठक में बाल कैबिनेट का गठन हुआ।बैठक में बाल कैबिनेट प्रभारी शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना के निर्देशन और उपस्थिति में प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री के साथ ही साथ हर कक्षा से कक्षा नायक एवं उप कक्षा नायक चुने गए।कन्या आश्रम में प्रधानमंत्री कु.हिमांशी नन्द,उपप्रधानमंत्री कु.चंचल साहू,पर्यावरण संरक्षण मंत्री कु.भूमिका सागर और निकिता कैवर्त,अनुशासन मंत्री कु.उज्जवल तांडी और चांदनी बरिहा,स्वच्छता मंत्री कु.रानू यादव और कु.रिषिका,सांस्कृतिक मंत्री कु.पूनम खड़िया और कु.वर्षा चौहान,स्वास्थ्य मंत्री कु.रेणु यादव और कु.जानकी खड़िया,खेल मंत्री आरती बरिहा और नितिशा निषाद एवं हर कक्षा के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चुने गए,जिसमें कक्षा 5वीं से कु.गजेश्वरी यादव और कु.नव्या यादव कक्षा 4थी कु.यामिनी साहू और कु. दिव्यांशी सिदार,कक्षा 3री से कु.दीपांजलि सिदार और कु.दीक्षा साहू,कक्षा 2री से कु. धानी राठिया और भूमि खड़िया तथा कक्षा 1ली से कु.मानवी मानिकपुरी और कु.दामिनी जगत चुने गए।

चयनित बाल कैबिनेट के सदस्यों को शिक्षक डिंगर दास वैष्णव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।प्रधान पाठक अंजनी चौहान ने पुष्पगुच्छ और तिलक लगाकर स्वागत किया।इस कार्यक्रम में प्रधान पाठक अंजनी चौहान, डिंगर दास वैष्णव, सुंदर लाल डडसेना के साथ मीरा बाई जगत और पिरोबाई सागर और बच्चे रसोइया उपस्थित थे।

*शासकीय प्राथमिक शाला गंधेलडीपा वृक्षारोपण किया गया*

शासकीय प्राथमिक शाला गंधेलडीपा संकुल केंद्र जम्हारी विकासखंड सरायपाली में वृक्षारोपण एवं इको क्लब का गठन किया गया। एक पेड़ मां के नाम के तहत सहायक शिक्षक उषा चौहान के द्वारा फूलदार, फलदार एवं औषधिय वृक्षों का रोपण कर संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर रसोईया, सफाई कर्मचारी,पालक गण एवं बच्चों ने एक-एक पेड़ लगाकर हरियाली का परिचय दिया।

यह रहा तीनों स्कूलों की गतिविधियों को समाहित करते हुए एक सुसंगठित समाचार रिपोर्ट, जिसे आप समाचार पत्र, विद्यालय पत्रिका या सोशल मीडिया पोस्ट के रूप में उपयोग कर सकते हैं:

तीन स्कूलों में बाल कैबिनेट का गठन, एक में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न विद्यालयों में छात्रों ने निभाई लोकतंत्र की भूमिका, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

सरायपाली (विशेष संवाददाता कविता वैष्णव रायपुर)

शासकीय विद्यालयों में बच्चों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न शालाओं में बाल कैबिनेट का गठन किया गया। इसी कड़ी में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री, शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवा और शासकीय प्राथमिक शाला गंधेलडीपा में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पाटसेन्द्री में लोकतांत्रिक चुनाव से बना बाल कैबिनेट

शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटसेन्द्री में इको क्लब/बाल कैबिनेट का गठन पूर्णत: लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। मतदान के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी चंद्रभानु पटेल तथा अन्य चुनाव अधिकारियों – सविता पटेल, राजेंद्रकुमार निर्मलकर, अनुसुइया पटेल, मतपेटी प्रभारी चंद्रशेखर पटेल व फोटोग्राफर संदीप कुमार भोई – ने पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

प्रधानमंत्री पद हेतु अंजू प्रजापति और कल्पना मानिकपुरी ने अपने घोषणा पत्र में सुरक्षा, छात्र कल्याण, और विद्यालय विकास योजना पर कार्य करने का वादा किया। बच्चों ने रुचि के अनुसार नामांकन किया, मतपत्र तैयार किए गए और मतदान के दौरान पूरा विद्यालय चुनावी माहौल में डूबा रहा।

डुडूमचुवा कन्या आश्रम में नेतृत्व विकास की पहल

सरायपाली विकासखंड के शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवा में बाल कैबिनेट गठन बैठक आयोजित की गई। प्रभारी शिक्षक सुंदरलाल डडसेना के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री से लेकर स्वच्छता, खेल, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य आदि विभागों के लिए छात्राओं का चयन किया गया।

प्रधानमंत्री हिमांशी नंद, उपप्रधानमंत्री चंचल साहू और अन्य मंत्रियों को शिक्षक डिंगर दास वैष्णव ने शपथ दिलाई। प्रधान पाठक अंजनी चौहान ने छात्राओं का स्वागत तिलक और पुष्पगुच्छ से किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, पालकगण और बच्चे उपस्थित रहे।

गंधेलडीपा में वृक्षारोपण, इको क्लब गठन

विकासखंड सरायपाली के शासकीय प्राथमिक शाला गंधेलडीपा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक शिक्षक उषा चौहान के नेतृत्व में बच्चों, पालकों, रसोईया, सफाईकर्मी सहित सभी ने मिलकर फूलदार, फलदार एवं औषधीय पौधे रोपित किए।

इको क्लब के गठन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।