बागबाहारा / अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई बागबाहरा में दो अवैध प्लाटिंग की जा रही थी!

बागबाहारा / अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई बागबाहरा में दो अवैध प्लाटिंग की जा रही थी!

महासमुंद, 12 जुलाई 2025//जिले में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए जिला प्रशासन द्वारा आज दो स्थलों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा श्री उमेश साहू के मार्गदर्शन में नगर पालिका एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बागबाहरा के लालपुर क्षेत्र में सोनदादर मार्ग के समीप एवं वार्ड क्रमांक 09, पिथौरा रोड के पास स्थित अवैध प्लाटिंग पर की गई। दोनों ही स्थानों पर बिना अनुमति के भूमि का अवैध रूप से विभाजन कर प्लाटिंग की जा रही थी, जो नियमों के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आता है।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्री नितिन ठाकुर, राजस्व निरीक्षक श्री बेहरा, पटवारी श्री रूपेश सिन्हा, उप अभियंता श्री शशि प्रताप सिंह तथा नगर पालिका के राजस्व अमले की उपस्थिति में अवैध प्लाटिंग पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया एवं कार्रवाई की गई।

प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध प्लाटिंग करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की जमीन की खरीद-फरोख्त से पूर्व संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति एवं वैध दस्तावेजों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की कानूनी जटिलता से बचा जा सके।

छत्तीसगढ़ : आंगनबाड़ियों में घटिया सामान की आपूर्ति का मामला: मंत्री श्रीमती राजवाड़े के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, छह सप्लाई एजेंसियां ब्लैक लिस्टेड

छत्तीसगढ़ : आंगनबाड़ियों में घटिया सामान की आपूर्ति का मामला: मंत्री श्रीमती राजवाड़े के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, छह सप्लाई एजेंसियां ब्लैक लिस्टेड

राज्य स्तरीय जांच समिति ने सौंपी जांच रिपोर्ट, गुणवत्ताहीन सामान बदलवाए गए

आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए भेजी गई सामग्रियों की गुणवत्ता पर उठे सवालों पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने त्वरित और सख्त रुख अपनाया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े के निर्देश पर राज्य स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया। जिसमें संयुक्त संचालक (वित्त), सीएसआईडीसी और जीईसी रायपुर के तकनीकी प्रतिनिधि, संबंधित जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक संचालक (आईसीडीएस) और दो तकनीकी निरीक्षण एजेंसियों SGS इंडिया और IRCLASS सिस्टम्स के विशेषज्ञ शामिल थे। समिति ने सभी जिलों में सामग्री की गुणवत्ता का भौतिक परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट संचालनालय को सौंप दिया।

रिपोर्ट के आधार पर दोषी प्रदायकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए छह सप्लायरों मेसर्स नमो इंटरप्राईजेस, मेसर्स आयुष मेटल, मेसर्स अर्बन सप्लायर्स, मेसर्स मनीधारी सेल्स, मेसर्स ओरिएंटल सेल्स, मेसर्स  और सोनचिरिया कॉर्पाेरेशन एजेंसियों को जेम पोर्टल से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है, भविष्य में ये एजेंसिया किसी भी प्रकार की सामग्रियों की शासकीय सप्लाई  भी नही कर पाएगी। विभाग द्वारा इन सभी से घटिया सामग्रियों को वापस मंगाकर मानकों के अनुरूप सामग्री की आपूर्ति कराई गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई राज्य सरकार की दृढ़ प्रशासनिक इच्छाशक्ति और पारदर्शिता का स्पष्ट प्रमाण है। मुख्यमंत्री स्वयं बार-बार यह दोहरा चुके हैं कि बच्चों, महिलाओं और गरीबों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2024-25 में कुल 23.44 करोड़ रुपये की सामग्री जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी गई थी। कुछ मीडिया रिपोर्टों में इसे 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसे विभाग ने एक सिरे से खारिज कर दिया है। विभाग ने बताया कि पूरी क्रय प्रक्रिया पारदर्शी रही और सभी सामग्रियों की सप्लाई से पहले और सप्लाई के बाद गुणवत्ता जांच कराई गई।

राज्य स्तरीय जांच समिति द्वारा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा और जांजगीर-चांपा जिलों में जाकर प्रदाय की गई सामग्रियों का गहन निरीक्षण किया गया। समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि कुछ टेबल स्थानों पर असेंबल नहीं हुए थे, जिन्हें बाद में सही कराया गया। अनाज कोठी भारतीय मानक (ठप्ै) के अनुरूप नहीं मिलने पर मेसर्स नमो इंटरप्राइजेस और आयुष मेटल से सामग्री बदली गई और दोनों को जेम से प्रतिबंधित किया गया। स्टील ट्रे की साइज और वजन में भिन्नता पर मेसर्स अर्बन सप्लायर्स, मनीधारी सेल्स व ओरिएंटल सेल्स से रिप्लेसमेंट कराया गया। तवा की गुणवत्ता कम मिलने पर मेसर्स सोनचिरैया कॉर्पाेरेशन को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। कढ़ाई हल्की वजन भिन्नता को छोड़कर अधिकांश मापदंडों पर ठीक पाई गई। अन्य सामग्रियां जैसे अलमारी, कुकर, चम्मच व गिलास अधिकतर स्थानों पर मानकों के अनुरूप पाई गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी खराब सामग्री के लिए ऐजेंसियों को कोई भुगतान नहीं किया गया है। विभाग की नीति के तहत भुगतान केवल गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही होता है, जिससे प्रदायकर्ताओं की मनमानी की कोई गुंजाइश नहीं रहती। सभी दोषपूर्ण सामग्रियों को वापस लेकर मानक सामग्री दी जा चुकी है।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस पूरे मामले पर कहा, “बच्चों और महिलाओं से जुड़ी सेवाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। हमने तत्परता और पारदर्शिता के साथ जांच पूरी कर दोषियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की है। हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों तक केवल सुरक्षित, मजबूत और गुणवत्तापूर्ण सामग्री ही पहुंचे।”

 

पिथौरा / किसानों ने रंगे हाथों पकड़े 3 केबल चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरा / किसानों ने रंगे हाथों पकड़े 3 केबल चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरा (महासमुंद), 12 जुलाई। क्षेत्र के सजग किसानों ने बिजली के बोर से केबल वायर चोरी कर रहे तीन चोरों को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना ग्राम अठ्ठारगुड़ी और सराईटार की है, जहां किसानों के खेतों में लगे बोर पंप से वायर काटकर चोरी की जा रही थी।

वार्ड क्रमांक 07, पुरानी बस्ती पिथौरा निवासी अभिषेक शुक्ला ने थाना पिथौरा में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह दुर्गा मंदिर पिथौरा में पूजा-पाठ करते हैं और उनके खेत ग्राम अठ्ठारगुड़ी एवं सराईटार में स्थित हैं। 11 जुलाई की शाम करीब 5 बजे जब वह खेत पहुंचे, तो पाया कि उनके चार बोरों से केबल वायर काटकर चोरी कर लिया गया है।

घटना की जानकारी के बाद अभिषेक शुक्ला ने आसपास के खेतों की ओर खोजबीन शुरू की। कॉलेज के पीछे खेत के पास उन्हें तीन युवक केबल वायर जलाते हुए दिखे। शोर मचाकर उन्होंने आसपास रोपा लगा रहे किसानों—जैसे जिवराखन साहू, मुरलीधर प्रधान, राजेश रात्रे, मोहन मलिक, विनोद बिसी, महेश डडसेना और कौशल कांत शुक्ला—को बुलाया और सभी ने मिलकर तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पकड़े गए युवकों ने अपने नाम दीपक साहू पिता भागवत साहू, प्रकाश यादव पिता देवगुण यादव, और सूरज साहू पिता रवि कुमार साहू (सभी निवासी लहरौद, थाना पिथौरा) बताए। मौके पर जले हुए केबल वायर भी बरामद हुए हैं।

अन्य किसानों ने भी आरोप लगाया है कि उनके खेतों से भी वायर चोरी हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) B.N.S. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और क्षेत्र में ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 13 जुलाई को सुबह 10 बजे से नाक, कान व गला (ENT) संबंधी बीमारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन 

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 13 जुलाई को सुबह 10 बजे से नाक, कान व गला (ENT) संबंधी बीमारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन

यह शिविर प्रसिद्ध नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी (MS ENT) की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।

इस शिविर में विभिन्न जटिल बीमारियों की जांच, निदान एवं आधुनिक तकनीकों से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रमुख उपलब्ध सेवाएं इस प्रकार हैं:

कान के संक्रमण, पर्दे में छेद एवं जन्मजात कान रोगों की दूरबीन द्वारा जांच व सर्जरी

मुँह व गले के कैंसर का प्रारंभिक निदान एवं उपचार

आवाज एवं श्वासनली संबंधी बीमारियों का इलाज

नाक की एलर्जी, सांस लेने में परेशानी, टॉन्सिल, एडेनॉइड व खर्राटों का इलाज

नाक से खून आना, पोलिप्स (मस्से) का उपचार, नाक की हड्डी के टेढ़ेपन की सर्जरी

थायरॉइड एवं पुराने बिगड़े हुए ENT ऑपरेशन का उपचार

सुनने की जांच, हियरिंग एड की सुविधा, ऑडियोमेट्री एवं BERA टेस्ट

यह शिविर विशेष रूप से उन रोगियों के लिए लाभकारी रहेगा जो राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड (PM-JAY) धारक हैं, क्योंकि उनके लिए चयनित ऑपरेशन निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना लगातार क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:

📞 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

रायपुर : जीवन में सफलता के लिए शिक्षा है मजबूत आधार: मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर : जीवन में सफलता के लिए शिक्षा है मजबूत आधार: मुख्यमंत्री श्री साय

 छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में हासिल किया नया मुकाम: नई शिक्षा नीति से बदली तस्वीर, छत्तीसगढ़ में स्थानीय भाषाओं में मिल रही शिक्षा

मुख्यमंत्री ने पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में विभिन्न विधाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित शिक्षकों, विद्यार्थियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र सेवा का मार्ग है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, और यही किसी भी राष्ट्र की प्रगति की नींव होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता का मूल आधार शिक्षा ही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और बीते वर्षों में राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। जहां पहले प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, आज वहां 15 से अधिक मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। साथ ही, आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान भी राज्य में कार्यरत हैं। गांव-गांव में स्कूल खोले गए हैं, और बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप महाविद्यालयों की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि हमारे समय में कई गांवों के बच्चों के लिए केवल एक स्कूल होता था। मुझे याद है कि मैंने पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दूसरे गांव में दी थी, क्योंकि हमारे गांव में परीक्षा केंद्र नहीं था। आज छत्तीसगढ़ में छात्रों के लिए असीम अवसर मौजूद हैं और प्रत्येक बच्चे को इन अवसरों का लाभ उठाकर अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में निरंतर अग्रसर है, और इसी संकल्प को लेकर हम विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में भी तेज़ गति से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने वैश्विक स्तर पर सम्मान प्राप्त किया है और भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में देश में लागू की गई नई शिक्षा नीति के तहत छत्तीसगढ़ में शिक्षा अब स्थानीय भाषाओं में भी उपलब्ध हो रही है। बस्तर जैसे क्षेत्रों में अब स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई करवाई जा रही है, और प्रदेश में मेडिकल की शिक्षा भी हिंदी में दी जा रही है। रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने संस्था द्वारा सम्मानित प्रतिभावान छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में इन बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने में हमारे युवाओं का योगदान निर्णायक सिद्ध होगा। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य न केवल प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करना है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रतिभाओं को भी एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न भाषाओं में पारंगत बनाने की दिशा में ठोस कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की भी सराहना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ चित्रकार श्री राज सैनी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को एक विशेष उपहार के रूप में उनके प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ की पेंटिंग भेंट की। कार्यक्रम में पीएसवाय के प्रेसिडेंट डॉ. एस.के. मिश्रा, सलाहकार श्री महेंद्र गुप्ता, सीईओ श्रीमती शुभ्रा शुक्ला, सहित अनेक प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, गणमान्य अतिथि, एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

बसना: मालवाहक वाहनों पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं लोग, हादसों के बाद भी नहीं सुधर रही स्थिति

बसना: मालवाहक वाहनों पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं लोग, हादसों के बाद भी नहीं सुधर रही स्थिति

बसना, – क्षेत्र में मालवाहक वाहनों पर सवारियों का बैठना आम बात बनती जा रही है। शासन और प्रशासन की सख्ती के बावजूद ग्रामीण इलाकों में लोग जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों में यात्रा कर रहे हैं। न तो वाहन चालकों को इसका डर है, न ही सवारियों को अपनी जान की फिक्र।

हाल के पिछले सालो में इस खतरनाक सफर ने कई लोगों की जान ले ली है और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बावजूद न प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई हो रही है और न ही लोगों की मानसिकता में कोई बदलाव दिखाई दे रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की सुविधाओं की कमी और समय की बचत के चलते लोग मजबूरी में मालवाहक वाहनों को ही अपनाने पर विवश हैं। कई बार स्कूली बच्चे भी इन्हीं वाहनों में लटकते देखे जा सकते हैं। ऐसे वाहनों में ना तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होती है, और ना ही कोई सुरक्षा उपाय।

एक स्थानीय नागरिक ने बताया, “हमारे गांव से बस की सुविधा नहीं है, मजबूरी में ट्रॉली में बैठकर बाजार या अस्पताल जाना पड़ता है।” वहीं कुछ वाहन चालक यात्रियों से किराया लेकर मालवाहन को सवारी वाहन की तरह चला रहे हैं, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है।

हालात यह हैं कि कई वाहन खुले आम ओवरलोड होकर चल रहे हैं और सवारियाँ वाहन के किनारों पर लटकी रहती हैं, जिससे संतुलन बिगड़ते ही दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

अब समय आ गया है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर सख्ती से कार्रवाई करे और लोगों को भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो एक और हादसा बस इंतजार कर रहा होगा।

सारंगढ़ / अवैध महुवा शराब, दुर्घटना, मारपीट जान से मारने की 3 अलग मामलो मे थाना मे FIR

📰 1. सारंगढ़ पुलिस की दबिश में अवैध महुआ शराब बरामद, महिला आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़, 11 जुलाई 2025 सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रेडा में अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक महिला आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है।

मुखबिर की सूचना पर प्रधान आरक्षक की अगुवाई में पुलिस टीम ने ग्राम रेडा निवासी सुशीला सारथी पति राजकुमार सारथी (30 वर्ष) के घर पर छापा मारा। मौके पर 2 लीटर महुआ शराब हरे रंग की प्लास्टिक बोतल में बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹400 आंकी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया। जब्त की गई शराब का पंचनामा गवाहों के समक्ष तैयार किया गया। घटना की सूचना न्यायिक मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है।

📰 2. भटगांव मार्ग पर हिट एंड रन, मशरूम बेचने जा रहे वृद्ध को बोलेरो ने मारी टक्कर

भटगांव, 10 जुलाई 2025 ग्राम डोकरीडीह निवासी बिरिच राम को एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने उस वक्त टक्कर मार दी जब वे साइकिल से मशरूम बेचने के लिए भटगांव जा रहे थे। घटना ग्राम जमगहन के पास श्याम लॉज के आगे सुबह 6 बजे के लगभग हुई।

बिरिच राम गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद बोलेरो वाहन, जिस पर “क्रेस्टी” लिखा था, तेज रफ्तार से आकर पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया।

पीड़ित के पुत्र ने घायल पिता को पहले बिलाईगढ़ के सरकारी अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रायपुर के मित्तल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर धारा 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत जांच शुरू कर दी है।

📰 3. लेन्ध्रा में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चप्पल से हमला कर दी जान से मारने की धमकी

बरमकेला, 11 जुलाई 2025 ग्राम लेन्ध्रा में गली में पत्थर रखने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर शराब के नशे में चप्पल से हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना तब हुई जब ट्रैक्टर मालिक अमन पटेल अपने फंसे हुए ट्रैक्टर को देखने शाम करीब 8:30 बजे मौके पर पहुंचे। पत्थर के ढेर पर सवाल उठाने पर गांव के संतोष निषाद ने पहले गाली-गलौज किया, फिर चप्पल निकालकर अमन पटेल के चेहरे और गर्दन पर मारपीट की।

गवाह कमलेश पटेल और हरिशंकर पटेल ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। अमन पटेल की शिकायत पर थाना बरमकेला में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, व 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

बसना /सारंगढ़ से असुराल आया था खेती करने धानापाली गांव में अज्ञात चोर ने किसान की मोटरसाइकिल चुरा ली, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

बसना /सारंगढ़ से असुराल आया था खेती करने धानापाली गांव में अज्ञात चोर ने किसान की मोटरसाइकिल चुरा ली, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

स्थान:
ग्राम धनापाली, थाना बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 11 जुलाई 2025

समाचार विवरण:
थाना बसना के अंतर्गत आने वाले ग्राम धनापाली में मोटरसाइकिल चोरी की एक घटना सामने आई है। फरियादी विजय कुमार चौहान, जो कि मूलतः ग्राम हरदी, थाना सरसीवां (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) के निवासी हैं, ने इस संबंध में चौकी भंवरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विजय कुमार ने बताया कि दिनांक 07 जुलाई 2025, सोमवार को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच, वे अपने ससुराल ग्राम धनापाली में कृषि कार्य हेतु पहुंचे थे। उन्होंने अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर (CG06GD2571) मोटरसाइकिल को खम्भा तालाब के पास एक आम के पेड़ के नीचे खड़ा कर खेत की ओर चले गए। जब वे करीब एक घंटे बाद लौटे, तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।

उन्होंने आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। अंततः उन्होंने 11 जुलाई 2025 को दोपहर 1 बजे थाने में लिखित सूचना दी, जिसके आधार पर धारा 303(2) BNS के तहत अपराध क्रमांक 0/25 दर्ज किया गया।

चौकी प्रभारी जैलेन्द्र देवांगन द्वारा मामले की जांच हेतु रिपोर्ट को थाना बसना भेजा गया है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

चोरी गया वाहन:

मोटरसाइकिल: हीरो सुपर स्प्लेंडर SELF

नंबर: CG06GD2571

अनुमानित मूल्य: ₹40,000

फरियादी विवरण:

नाम: विजय कुमार चौहान

उम्र: 41 वर्ष

पेशा: किसान

पता: ग्राम हरदी, थाना सरसीवां, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस चोरी या संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत थाना बसना या निकटतम पुलिस चौकी से संपर्क करें।

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने की सौजन्य मुलाकात

भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री उइके का पारंपरिक कोसा वस्त्र और बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास, जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय अंचलों में चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी तथा इन क्षेत्रों में भारत सरकार के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने भी जनजातीय कल्याण हेतु केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और राज्य के प्रयासों की सराहना की।

 

महासमुंद में पत्नी की हत्या का फैसला:मां के घर जाने से नाराज पति ने चाकू से किया वार, आरोपी को उम्रकैद की सजा

महासमुंद में पत्नी की हत्या का फैसला:मां के घर जाने से नाराज पति ने चाकू से किया वार, आरोपी को उम्रकैद की सजा

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। प्रथम सत्र न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी ने आरोपी राजेंद्र कुमार ठाकुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

बागबाहरा थाना क्षेत्र के घुंचापाली निवासी 25 वर्षीय राजेंद्र कुमार ठाकुर पर एक हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड न चुकाने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। आर्म्स एक्ट के तहत 7 वर्ष की सजा और 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।

दोनों ने की थी लव मैरिज

घटना 8 अक्टूबर 2021 की है। मृतका जिमेश्वरी उर्फ धरमिन बाई ने राजेंद्र से 6-7 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बच्चे भी थे। शादी के बाद से दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। घटना वाले दिन जिमेश्वरी बीमार होने के कारण अपनी मां के घर आई थी।

शाम साढ़े 5 बजे जब जिमेश्वरी सो रही थी, राजेंद्र चाकू लेकर वहां पहुंचा। उसने पत्नी को मां के घर आने-जाने को लेकर गालियां दीं और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जिमेश्वरी को पहले बागबाहरा अस्पताल और फिर रायपुर रेफर किया गया। 21 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। मामले में अतिरिक्त लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार साहू ने पैरवी की।