बसना /अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ में शामिल हुए जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा
देवरी के ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, पीएम आवास व सामुदायिक भवन की मांग उठी
बसना। जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी में आयोजित अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बनकर सामने आया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी के जनपद सदस्य श्री प्रकाश सिन्हा विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सिन्हा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भोग-भंडारे में सहभागिता करते हुए ग्रामीणों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। कार्यक्रम में विभिन्न कीर्तन मंडलियों की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
अपने उद्बोधन में सभापति श्री सिन्हा ने कहा कि कलयुग में सबसे बड़ा सहारा हरि नाम है। जहां सच्चे मन से नाम संकीर्तन होता है, वहां सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को भी मजबूत करते हैं। साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे भक्ति के साथ-साथ गांव के विकास में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच सुरेश कोसरिया, समिति अध्यक्ष गिरधारी साव, उपाध्यक्ष माधव साव, हिरालाल साव, उपेन्द्र साव, भावेश साव, मनोज साव, अजय साव, मुकेश साव, कालेस्वर डड़सेना, देवराज साव, योग साव, वेदव्यास साव, कन्हैया साव, त्रिलोचन साव, पिंटू साव, दीनबंधु साव, कमल साव, भोमराज साव, बसंत भोई, गौरीशंकर साव, अशोक साव, जयलाल भोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।

भाजपा नेता के इशारे में काम कर रही है पुलिस एवं प्रशासन, आदिवासी परिवार के साथ जाति सूचक गाली – गलौच करने एवं चोरी-छिपे धान फसल को SDM के द्वारा जप्ती करने का आरोप
महासमुंद : मिली जानकारी अनुसार पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेका (सुंदरगढ़) निवासी मनबोध कोड़ाकू अपने परिवार के साथ दिनांक 10/11/2025 को सूबह 10 बजे ग्राम कैलाशपुर में अपने स्वयं के भूमि में धान कटाई कर रहा था । तभी दुलिकेशन साहू भाजपा नेता और उसकी पत्नि किरण साहू ने मनबोध कोड़ाकू के खेत में जा कर कहने लगे की ये जमीन हमारा है तुम क्यों धान कटाई कर रहे हो बोलकर उक्त धान कटाई को लेकर मनबोध एवं उसके परिवार के साथ जाति सूचक गाली -गलौच कर मनबोध एवं उसके परिवार को धमकाने एवं खेत में लगे धान फसल को चोरी-छिपे SDM के द्वारा जप्ती कराने के संबंध में शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नही होने पर पीड़ित मनबोध कोड़ाकू ने मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है |
मनबोध कोड़ाकू का कहना है की उसे कहीं से न्याय नहीं मिल रहा है जिसके कारण वे हताश एवं निराश हैं | इसलिए दिनांक 06/05/2026 तक दुलिकेशन साहू एवं उसकी पत्नी किरण साहू के खिलाफ FIR दर्ज कर गुपचुप तरीके से धान फसल को जप्त करने वाले पिथौरा SDM बजरंग सिंह वर्मा के विरूद्ध कार्यवाही नहीं किया गया तो दिनांक 07/05/2026 को मुख्मंत्री निवास रायपुर के सामने ” आत्मदाह ” करने की चेतावनी दी है |