CM SAI BASTAR VISIT: आज बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, युवाओं को देंगे बड़ा संदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर 2 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 3:30 बजे वे शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां आयोजित इनोवेशन महाकुंभ 1.0 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश में नवाचार, स्टार्टअप और युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने को लेकर महत्वपूर्ण संबोधन भी देंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, छात्र और स्टार्टअप से जुड़े युवा शामिल होंगे, जहां नए आइडियाज और तकनीकी नवाचारों पर चर्चा की जाएगी।

सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हौसला बुलंद रखना सबसे आवश्यक है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, वहीं कुछ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और न्यायिक सेवा में जाने का संकल्प व्यक्त किया।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों के सपनों की सराहना करते हुए कहा कि सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ मेहनत की जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शन, सहयोग और त्याग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर

इस अवसर पर जिले के कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों में वाड्रफनगर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमडीहा की कुमारी प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर की कुमारी स्नेहा कुशवाहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनवाल के सोनू, वाड्रफनगर के श्री कृष्णा, आदर्श हायर सेकंडरी विद्यालय बलंगी की कुमारी प्रिया लता कश्यप तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्तीकला के अजय गुप्ता,   कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के आर्यन गुप्ता, नेशनल पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल रजखेता की कुमारी आराधना पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुनाथनगर की कुमारी रोशनी कांशी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा कुसमी की आलिया परवीन तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज की आरजू परवीन को मुख्यमंत्री से मिलने और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की बड़ी सौगात: सरिया में 100 बिस्तर सिविल अस्पताल का भूमिपूजन

रायपुर: रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत सरिया में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 100 बिस्तर सिविल अस्पताल का भूमिपूजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल का शुभारंभ किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की बड़ी सौगात

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बाइक रैली, पुष्प वर्षा और रंगोली के माध्यम से भव्य रूप से किया गया। अतिथियों ने गर्भवती माताओं को उपहार भेंट किए तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की बड़ी सौगात

स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और अंचल क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरिया में बनने वाला यह अस्पताल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

वित्त मंत्री ने दी विकास कार्यों की जानकारी

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़कों, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांकरा गांव में 14 करोड़ रुपये की लागत से लिफ्ट इरिगेशन परियोजना स्वीकृत हो चुकी है, वहीं चंद्रपुर से सरिया तक सड़क निर्माण पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अपेक्स बैंक और रजिस्ट्री कार्यालय की स्थापना से अब किसानों को अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही हाईस्कूल और बाजार भवन का निर्माण भी प्रगति पर है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की बड़ी सौगात

नर्सिंग कॉलेज और नए स्वास्थ्य केंद्र की सौगात

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि सरिया में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी, जिससे क्षेत्र की बालिकाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही बार, साल्हेओना, गोबरसिंघा और सांकरा में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति भी बजट में दी गई है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

राज्य स्तर पर कक्षा 10वीं और 12वीं में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के छात्र शिवम दुबे और हेमंत पटेल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने दोनों छात्रों को स्वेच्छानुदान से 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की बड़ी सौगात

कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, सीजीएमएससी लिमिटेड के अध्यक्ष श्री दीपक महस्के, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैगा समाज के साथ किया सामूहिक भोजन, आत्मीय संवाद से मजबूत हुआ विश्वास

रायपुर: सुशासन तिहार के तहत जारी राज्यव्यापी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बकरकट्टा पहुंचे। यहां उन्होंने बैगा समाज प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक भोजन कर आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ सीधे जुड़ना शासन की प्राथमिकता है। ऐसे संवाद न केवल आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं, बल्कि शासन को जमीनी हकीकत समझने का अवसर भी देते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैगा समाज के साथ किया सामूहिक भोजन

उन्होंने बैगा समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जीवन शैली की सराहना करते हुए कहा कि इनका संरक्षण और संवर्धन राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सामूहिक भोजन के दौरान माहौल बेहद सहज और आत्मीय रहा। ग्रामीणों और समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री से खुलकर चर्चा की, अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए।

मप्र में रिकॉर्ड उपार्जन और नवाचार से बदलेगी खेती की तस्वीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 उपार्जन की तिथियां बढ़ीं, किसानों को बड़ी राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ में प्रदेश सरकार ने खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। रिकॉर्ड उपार्जन, भंडारण क्रांति और डिजिटल नवाचार से खेती की तस्वीर बदल रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को एक बयान में कहा कि सरकार का संकल्प कि किसान अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता और तकनीकदाता भी बनेगा। उन्होंने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दी गई है, इससे वंचित किसान भी पंजीयन कर अपनी उपज बेच सकेंगे। गत शनिवार तक 34.73 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है।

600 करोड़ की प्राइस सपोर्ट स्कीम से किसानों को सीधा लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्राइस सपोर्ट स्कीम वर्ष-2026 के तहत लगभग 600 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। चने और मसूर की उपज के लिए उपार्जन अवधि 30 मार्च से शुरू होकर 28 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। चने के लिए 6.49 लाख मीट्रिक टन एवं मसूर के लिए 6.01 लाख मीट्रिक टन उपार्जन का लक्ष्य है। तुअर के लिए 1.31 लाख मीट्रिक टन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपार्जित उपज का भुगतान समय पर किसानों के खातों में सुनिश्चित किया जा रहा है।

भंडारण क्षमता में ऐतिहासिक वृद्धि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की उपज सुरक्षित रहे, इसके लिए खाद्यान्न भंडारण योजना के तहत 3.55 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता निर्मित की जा चुकी है। भंडार योजना सामग्री के अंतर्गत 15 लाख मीट्रिक टन क्षमता के आधुनिक गोदाम बनाए जा रहे हैं, जिसमें से 11 लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का पंजीयन पूरा हो गया है। इससे किसान भावांतर में अपनी फसल बेचकर अधिक लाभ ले सकेंगे।

डिजिटल नवाचार से स्मार्ट हो रही खेती

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ई-विकास प्रणाली और ई-किसान प्रणाली से किसानों को सभी योजनाओं, मंडी भाव, मौसम और तकनीकी सलाह की जानकारी मोबाइल पर मिल रही है। 01 अप्रैल 2026 से प्रदेश के सभी जिलों में ई-किसान प्रणाली लागू की गई है। किसान रजिस्ट्री के तहत हर किसान को यूनिक आईडी दी जा रही है, जिसमें भूमि और फसल का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा। खेत की रजिस्ट्री से प्रत्येक खेत को जियो-टैग किया जा रहा है, जिससे फसल बीमा, नुकसान का आंकलन और ड्रोन से छिड़काव आसान होगा।

प्राकृतिक खेती में मध्यप्रदेश बना मॉडल स्टेट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर और वैश्विक स्तर पर मध्यप्रदेश प्राकृतिक खेती में अग्रणी है। प्रदेश में 53 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में प्राकृतिक खेती हो रही है और 6 हजार से अधिक क्लस्टर बनाए गए हैं। राष्ट्रीय स्तरीय आधुनिक खेती प्रणाली के तहत एक हजार से अधिक कृषि ड्रोन संचालक तैयार किए गए हैं। ड्रोन और हेलीकॉप्टर से जैविक कीटनाशकों का छिड़काव कराया जा रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अंकीय कृषि को बढ़ावा देकर उत्पादन लागत घटाई जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘कृषक कल्याण वर्ष’ केवल एक साल का अभियान नहीं, बल्कि खेती की दशा और दिशा बदलने का संकल्प है। रिकॉर्ड उपार्जन से किसान की आमदनी बढ़ेगी और नवाचार से खेती आत्मनिर्भर बनेगी। यही ‘समृद्ध किसान-विकसित मध्यप्रदेश’ की नींव है, जो ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को पूरा करेगी।

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

05 May 2026 Today Shubh Muhurat : क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं? ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य को सही मुहूर्त में करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

आइए जानें आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।

5 मई 2026, मंगलवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त नीचे दिया गया है। आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है। साथ ही मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल देव की विशेष कृपा पाने का दिन है।

5 मई 2026: आज का पंचांग

तिथि: चतुर्थी – सुबह 04:06 एएम तक, उसके बाद पंचमी (रात 02:18 एएम, 6 मई तक)।

मास: ज्येष्ठ (कृष्ण पक्ष)।

वार: मंगलवार।

नक्षत्र: मूल – रात 10:41 पीएम तक, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा।

योग: सिद्ध – शाम 06:45 पीएम तक, उसके बाद साध्य।

करण: बव – दोपहर 03:09 पीएम तक, फिर बालव।

चंद्र राशि: धनु (पूरा दिन-रात)।

सूर्य राशि: मेष (उच्च राशि में)।

आज के शुभ और अशुभ समय

अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ)-11:36 एएम से 12:29 पीएम

विजय मुहूर्त- 02:14 पीएम से 03:07 पीएम

ब्रह्म मुहूर्त-03:55 एएम से 04:43 एएम

राहुकाल (अशुभ समय) 03:32 पीएम से 05:11 पीएम

यमगण्ड 09:00 एएम से 10:38 एएम

गुलिक काल 12:16 पीएम से 01:54 पीएम

आज के मुख्य उत्सव और महत्व:

गणेश चतुर्थी (संकष्टी): आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसे संकट नाशक गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा के लिए यह दिन अत्यंत मंगलकारी है। आज गणेश चतुर्थी का सुंदर संयोग है, अत: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

मंगलवार : आज का दिन हनुमान जी की आराधना के लिए बहुत प्रभावी है।

गण्डमूल नक्षत्र (मूल): आज रात 10:41 पीएम तक मूल नक्षत्र रहेगा। यह गण्डमूल नक्षत्रों में से एक है। इस नक्षत्र में जन्मे जातकों की शांति पूजा का विधान है, लेकिन आध्यात्मिक कार्यों के लिए यह नक्षत्र अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है।

सिद्ध योग: आज ‘सिद्ध’ योग बन रहा है, जिसमें किया गया कोई भी कार्य (विशेषकर मंत्र साधना या नई शुरुआत) सिद्ध और सफल होता है।

उच्च का सूर्य: मेष राशि में स्थित सूर्य आपके मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करेगा।

आज का विशेष उपाय:

आज से ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगल शुरू हो रहा है। मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करें या हनुमान चालीसा का 7 बार जाप करें। उन्हें बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। चूंकि ज्येष्ठ मास की गर्मी बढ़ रही है, इसलिए आज किसी प्यासे को ठंडा जल या शरबत पिलाना आपको मंगल के अशुभ प्रभावों से बचाएगा।

5 May 2026 Ka Rashifal: आज बड़े मंगल के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार,पढ़ें दैनिक राशिफल

5 May 2026 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 17 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज एकदंत संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत है। आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल भी है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 5 मई 2026 का दिन और आज के दिन सभी राशियों के लिए लकी नंबर और लकी रंग के बारे में।

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए नए उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है। बहुत पुरानी बात आपको पता चल सकती, जिसको लेकर आप सरप्राइज होंगे। आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे, आपको अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज आप नया वाहन लेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनाएंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 9

वृष राशि:

आज का दिन आपका खुशहाल रहने वाला है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे और कोई बढ़िया डील फाइनल करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में उलझे विद्यार्थी टीचर्स से आज अपने डाउट क्लियर करेंगे। आज थोड़ा समय निकाल कर अपने परिवार वालों के साथ बातचीत करें,जिससे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपकी पॉजिटिव सोच आपके कार्यों में सफलता दिलायेगी। लवमेट एक दूसरे को टाइम देंगे जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिलेगा,जिसको आप किसी जरूरी काम में लगायेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता हैं, आपका बढ़ेगा। आज आपके फैसले में आपके भाईयों का सहयोग मिलेगा, जिससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि: 

आज आपका दिन मंगलकारी होने वाला है। आज ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे जिससे कार्यों में आपको उनका सहयोग मिलेगा। आज घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में जो लोग आपके विरोधी है, वो भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। अधूरे कामों को पूरा करने में आज आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ मिलने के योग बने हुए है। छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि: 

आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हैं उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा, अधिक प्रॉफिट होगा। नवविवाहितों को आज खुशखबरी मिलने वाली है। इस खबर को सुनकर घर में सभी का मन खुश हो जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि: 

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी नए व्यापार को शुरू करने से पहले उसके बारे में गंभीरता से जान लेना जरूरी है, किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है जिससे अधिक लाभ होगा। आज किसी दोस्त की हेल्प से आपको कोई अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। हेल्थ से संबंधित परेशानियों के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी जो आपकी हेल्प करेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। आपकी बेटी का सेलेक्शन आज सरकारी जॉब में होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। अपने बच्चों के साथ घर पर रह कर अच्छा समय गुजारेंगे। आपको घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा इससे आपके मन को शांति मिलेगी। ऑनलाइन नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि: 

आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति के योग बन रहें है, सैलरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। अपनी सही बात के लिए आपके परिवार वालों का फुल सपोर्ट मिलेगा। जॉब की तलाश खत्म होगी,किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल जाएगी। बच्चे आज पार्क में घूमने जायेंगे। आज आपको ऑनलाइन कोई बड़ा ऑर्डर मिलने का योग है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि: 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, आप चीजों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, टेक्निकल क्षेत्र में कुछ नया अनुभव मिलेगा।आपको अपने खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि: 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा जिसकी खुशी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप अपने कामों में सफलता जल्दी हासिल करेंगे। दोस्त लोग आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे मस्ती का माहौल बनेगा। शुगर की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझेंगे। बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। जिसमें शामिल होकर आप बेहतर फील करेंगे। पिता जी आपके बिजनेस में आपकी हेल्प करेंगे, जिससे अधिक लाभ होगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनन्द आपका पूरा परिवार उठाएगा। किसी नए काम की तरफ मन अट्रैक्ट होगा, उसकी शुरुआत करेंगे और लाभ कमाएंगे। छात्रों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका व्यवहार विनम्र बना रहेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज भी कारोबार शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ले जिससे आपको उसके बारे में फुल इनफॉर्मेशन पता हो जाएगी, उसी के एकार्डिंग आप अपनी योजनाओ को बनायेंगे। आज परिवार वालों के साथ मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में जायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव लायेंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री साय ने मेधावी छात्र गिरवर को किया सम्मानित

रायपुर। सुशासन तिहार के तहत जारी राज्यव्यापी दौरे के दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरोधी में आयोजित जन चौपाल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का प्रेरक क्षण देखने को मिला।
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने ग्राम बकरकट्टा के मेधावी छात्र गिरवर पटेल को सम्मानित किया। गिरवर पटेल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। वर्तमान में वे रायपुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं।

मुख्यमंत्री ने गिरवर की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रदेश का नाम रोशन करते हैं और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने गिरवर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि हर छात्र अपने सपनों को साकार कर सके। गिरवर पटेल का सम्मान न केवल उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि यह ग्रामीण अंचल के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार : जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा

00 मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन बनी सहारा, 3570 मरीजों को मिली त्वरित चिकित्सा सहायता
रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वनांचल एवं अनुसूचित जनजाति बहुल जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उद्देश्य है कि दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुंच सके। इसी दिशा में योजनाबद्ध प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना और आपातकालीन सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए 1 अप्रैल 2026 को जिले को 23 नई एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं, जिनमें 3 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) और 20 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस शामिल हैं। इससे गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिल रही है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू की गई “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन” आमजन के लिए एक भरोसेमंद व्यवस्था बनकर उभरी है। सीएम कैंप कार्यालय बगिया में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हेल्पलाइन के माध्यम से मरीजों को इलाज, दवाइयां, अस्पताल में भर्ती, रेफरल तथा एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। बीते 26 महीनों में लगभग 3,570 मरीजों को इस सेवा का लाभ मिल चुका है। हेल्पलाइन की विशेषता यह है कि कॉल के 5 मिनट के भीतर रिस्पांस दिया जाता है और प्रत्येक प्रकरण में 1 से 3 फॉलोअप सुनिश्चित किए जाते हैं। साथ ही, एम्बुलेंस ट्रैकिंग लिंक की सुविधा से पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ी हैं।

इस हेल्पलाइन से कई जरूरतमंदों को समय पर राहत मिली है। ग्राम गोरिया के कोरवाबहरी निवासी बजरंग राम ने बताया कि उनकी माता संतरा बाई के मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आर्थिक समस्या थी, लेकिन आवेदन देने के कुछ ही मिनटों में सहायता मिल गई और उनका सफल उपचार हुआ। इसी तरह बगीचा विकासखंड के ग्राम सरायपानी के 80 वर्षीय दिव्यांग लुंवर साय को भी त्वरित उपचार उपलब्ध कराया गया।
जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को भी तेजी से मजबूत किया जा रहा है। कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार में लगभग 8 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से 50 बिस्तरीय मातृ-शिशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना भी प्रस्तावित है। ग्रामीण क्षेत्रों में नए स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और बेहतर होगी।

विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “पहाड़ी कोरवा हेल्पडेस्क” स्थापित किया गया है। स्थानीय भाषा में संवाद करने वाली प्रशिक्षित आदिवासी महिलाएं यहां मरीजों की सहायता कर रही हैं। इस पहल के माध्यम से अब तक 1450 से अधिक मरीजों को ओपीडी, 900 से अधिक को आईपीडी सेवाएं तथा 140 से अधिक सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराए जा चुके हैं। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
इस प्रकार, जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और नवाचारपूर्ण पहलों के माध्यम से आमजन को बेहतर, त्वरित और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय ने पीएम जनमन के हितग्राही सुभान को सौंपी खुशियों की चाबी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत जारी राज्यव्यापी दौरे में आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम सरोधी में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सुभान सिंह मेरावी को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

सुभान सिंह ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री स्वयं उनके गांव आकर उन्हें यह सौभाग्य देंगे। उनके लिए यह केवल घर नहीं, बल्कि सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।बउन्होंने बताया कि उन्हें वन अधिकार पट्टा के तहत 3 एकड़ 2 डिसमिल भूमि मिली है, जिस पर खेती कर वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। साथ ही उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के तहत नियमित आर्थिक सहायता भी मिल रही है, जिससे घरेलू जरूरतों में सहयोग मिल रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि शासन का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।